Wednesday, 15 May 2013

paneer jalfrezi recipe - पनीर जालफ्रेजी


                                       paneer jalfrezi recipe - पनीर जालफ्रेजी


आवश्यक सामग्री - Ingredients for paneer jalfrezi
  • पनीर – 300 ग्राम पतले लम्बे टुकड़ों में काटें
  • मटर - 1 कप उबली हुई
  • टमाटर - 2 , गुदा निकाल कर ८ लम्बें टुकड़ों में काटे
  • करी पत्ते – 10-15
  • पीली शिमला मिर्च , हरी शिमला मिर्च का बीज निकाल कर पतले लम्बे फिंगर काटें
  • गाजर - 2, फ़्रांस बीन - 15  तिरछा 1'' के टुकड़ों में काटें
  • तेल – 6  बड़ा चम्मच
तरका के लिए -
  • मेथी दाना - 1/3 छोटा चम्मच
  • कलौंजी - 1/3 छोटा चम्मच
  • सरसों - 1/3 छोटा चम्मच
  • जीरा – ½ छोटा चम्मच
मसाला  के लिए
  • धनियाँ पाउडर – 2 छोटा चम्मच
  • आमचूर पाउडर -1छोटा चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर -1छोटा चम्मच
  • अदरक - लहसुन का पेस्ट - 2बड़े चम्मच
  • लहसुन - अदरक - 2बड़े चम्मच बारीक़ कटा हुआ
  • टोमेटो प्यूरी -1कप
  • टोमेटो केचप -1बड़ा चम्मच
  • नमक स्वादनुसार


 paneer jalfrezi recipe
 paneer jalfrezi recipe
बिधि - How to make paneer jalfrezi recipe


अब मसाला के सभी सामग्री को एक साथ एक कप में डाल कर अच्छे से मिला दे टमाटर प्यूरी और टोमेटो केचप के साथ और अलग रखे। अब गाजर की तिरछी , पतली स्लाइस काटें। अब एक कढ़ाई में 6 बड़ा चम्मच तेल डाल कर गरम करे। जब तेल गरम हो जाए तो , मेथी दाना - 1/3 छोटा चम्मच ,कलौंजी - 1/3 छोटा चम्मच , सरसों - 1/3 छोटा चम्मच ,जीरा -1/2छोटा चम्मच डाल दे। जब जीरा ब्राउन होने लगे तो आँच धीमे कर करी पत्ते डाल कर ५-६ सेंकेंड चलाएँ। अब सूखे मसालों के साथ मिलाई टोमेटो प्यूरी डाल कर  3-4 मिनट धीमी आँच पर पकाएँ। जब मसाला पक जाएँ तो गाजर और बीन डाल कर1मिनट चलाएँ। अब 1/2 कप पानी डाल कर कढ़ाई को ढक्कन से ढक दें। अब 7-8 मिनट धीमी आँच पर पकाएँ जब तक सब्जियाँ पाक जाएँ पर करारी रहें। अब उबली मटर , पनीर , शिमला मिर्च , और टमाटर के स्लाइस डाल कर अच्छी तरह से मिला दे। जब अच्छी तरह से मिल जाए तो आँच से उतार कर गरमा - गरम परोसें।
For  6-7 person

No comments:

Post a Comment