Showing posts with label kerala Cuisine. Show all posts
Showing posts with label kerala Cuisine. Show all posts

Monday, 23 September 2013

How to make Lemon Rice | लेमन राइस - Lemon Rice

                                        लेमन  राइस  - Lemon Rice

Preparation Time : 30 minutes                            Cooking Time  : 10 minutes
For  6  Person
आवश्यक सामग्री - Ingredients for  Lemon Rice 
  • चावल  उबला हुआ - 2 कप
  • कड़ी पत्ते 8-10
  • हल्दी  पावडर - 1/3 छोटा चम्मच
  • हींग  - 1/4 छोटी चम्मच 
  • हरी मिर्च  - 3 लम्बाई में चीरा हुआ
  • सूखी लाल मिर्च  - 2 
  • चने की दाल - 3 बड़े चम्मच , भिगोया हुआ
  • काजू - 8 - 10 टुकडे़ किये हुए  
  • तेल - 9 - 10   बड़े चम्मच
  • राई - 1 ½  छोटा चम्मच
  • नींबु का रस - 5 बड़े चम्मच
  • नमक  स्वादानुसार
विधि - How to make Lemon Rice 
आप चावल सबसे पहले पका  कर रख लें।
अब आप एक  पैन में तेल गरम होने के लियें रखें। जब तेल गरम हो जाएँ तो उसमे  राई डाल दे और फूटने तक भुने , जब राई फूटने लगे तो  लाल मिर्च, चने की दाल और हरी मिर्च डालकर 1मिनिट भूनें। अब आप काजू और कड़ी पत्ते डालकर मिलाएँ और 1 मिनट और  भूनें। अब आप हल्दी और हींग डालें और मिलाएँ। फिर  चावल डाल कर  मिला लें । अब डाले नमक और  1/4 कप पानी छिड़क दें और धिमी आँच पर 2 - 3  मिनिट ढककर पकने दें। अब  नींबु का रस डालें और मिलाएँ फिर  गरमागरम परोसें