Showing posts with label cake recipe. Show all posts
Showing posts with label cake recipe. Show all posts

Monday, 12 August 2013

How to make Coconut Pancakes | कोकोनट पैनकेक - Coconut Pancakes

                                कोकोनट पैनकेक - Coconut Pancakes

Preparation Time : 15  minutes                            Cooking Time : 30 minutes
For 6 Person

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Coconut Pancakes

  • चावल का आटा - 3/4 कप
  • अंडे - 3
  • नारियल का दूध - 2 कप
  • किसा हुआ नारियल - 1 कप
  • तेल - 2 बड़े चम्मच
  • चीनी -1/2 कप

विधि - How to make Coconut Pancakes
अब आप एक बाउल में नारियल का दूध, चावल का आटा और अन्डे डालकर हॅन्ड ब्लेन्डर से अच्छी तरह फेंट लें । अब आप उसमें चीनी डालकर फिर से फेंटें। और अब आप एक कप कसा नारियल डालकर अच्छी तरह मिला लें। अब आप एक नॉन स्टिक तवा गरम करें, उसपर कडछी भर घोल डालकर फैलाएँ और पकाएँ जबतक निचला भाग पर हल्के भूरे चिट्टे आए। अब पलटें और दूसरी तरफ से भी इसी तरह पकने दें। अब इसी तरह और पॅनकेक बनाएँ और उन्हें गरम रखें। हर पॅनकेक को रोल करके सिलिन्डर जैसे बनाएँ और गरमागरम परोसें। 

Thursday, 11 July 2013

How to make Eggless Chocolate Cake Recipe | एगलेस चोकलेट केक | Eggless Chocolate Cake

                    एगलेस चोकलेट केक |  Eggless Chocolate Cake

आवश्यक सामग्री-Ingredients For Eggless Chocolate Cake
  • कन्डेंस्ड मिल्क - 450 ग्राम
  • वेनीला एसेन्स - 1 1/2 छोटे चम्मच
  • छास 3/4 कप
  • मैदा - 250 ग्राम
  • कोको पावडर - 100 ग्राम से थोड़ा अधिक 
  • खाने का सोडा -1 छोटा चम्मच
  • बेकिंग पावडर 1 छोटा चम्मच
  • मक्खन 24 ग्राम
Eggless Chocolate Cake
विधि - How to make Eggless Chocolate Cake
अब आप ओवन को 180° डिग्री सेंटिग्रेड तक गरम करें। अब मक्खन एक बाउल में रखें, कन्डेंस्ड मिल्क डालें और हैन्ड ब्लेन्डर से मिला लें। कोको पावडर, मैदा, बेकिंग सोडा और बेकिंग पावडर को एक साथ छानकर मक्खन के मिश्रण में डालें और अच्छी तरह मिलालें। वेनिला एसेन्स डालकर मिला लें। अब छास डालकर मिला लें। इस घोल को अब डालें एक सिलिकोन मोल्ड में, गरम ओवन में रखें और 30-40 मिनिट तक बेक करें। ठंडा होने पर मोल्ड में से निकालें, स्लाइस करें और परोसें। 

Thursday, 27 June 2013

How to make Banana Pancakes Recipe | बनाना पैनकेक | Kela ka Cake

                      Banana Pancakes Recipe | बनाना पैनकेक | Kela ka Cake

आवश्यकसामग्री-Ingredients for Banana Pancakes
  • पके  केले - 6  मैश कर ले
  • मैदा - 3 कप + 2 बड़े चम्मच
  • बेकिंग पावडर १ १/२  छोटा चम्मच
  • कैस्टर शुगर - 2/3 कप से थोड़ा अधिक बारीक चीनी
  • छास -  2 कप
  • अंडे - 3
  • तेल पकाने के लिए
  • शहद
बिधि - How to make Banana Pancakes 
अब आप एक बड़े बर्तन में मैदा, कॅस्टर शुगर, बेकिंग पावडर , छास, अन्डे और केले डालकर अच्छी तरह से  मिला लें।
अब एक नॉन स्टिक पैन में धीमी आँच पर गरम कर लें अब उसपर कडछी भर घोल फैलाएँ और पकाएँ जबतक उपर बुलबुले उठे। अब  पलटें और सुनहरा होने तक पकाएँ। इसी तरह और पॅनकेक बनाएँ और शहद के साथ परोसें।
For 6 person

Monday, 17 June 2013

How to make Polenta Cakes Recipe | पोलेंटा केक्स

                                        Polenta Cakes Recipe | पोलेंटा केक्स

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Polenta Cakes

  • पोलेंता - 2 कप
  • कुटी हुई काली मिर्च स्वादनुसार
  • मिक्स्ड हर्बस - 1 छोटा चम्मच
  • वेजिटेबल स्टॉक - 8 - 10 कप
  • ऑलिव आइल - 1 चम्मच और तलने के लियें
  • जुकीनी - 1 मीडियम आकार के कटा हुआ
  • बैंगन - 1 मीडियम आकार के कटा हुआ
  • बटन मसरूम - 8 - 10
  • नमक स्वादनुसार

बिधि - How To Make Polenta Cakes

अब आप एक नॉन स्टिक पैन में 1 बड़ा चम्मच ऑलिव ऑयल ( तेल ) गरम कर ले। जब तेल गरम हो जाएँ तो तेल में पोलेंटा डाल कर 5  मिनट तक भुनें। अब कटा हुआ जुकीनी , कटा हुआ बैंगन , कुटी काली मिर्च , बटन मसरूम , मिक्स्ड हर्बस और नमक डाल कर तेज आंच पर 5 मिनट तक भुनें। अब वेजिटेबल स्टॉक डाल कर पैन पैन को ढक कर पकाएं जब तक पोलेंटा नरम न हो जाएँ। अब एक प्लेट में निकाल लें और ठंडा होने दें, जब ठंडा हो जाएँ तो अब उसके समान हिस्से बनायें और उन्हें पेटिज का आकार दें। अब एक नॉन स्टिक पैन में तेल डाल कर गरम करे , जब तेल गरम हो जाएँ तो पेट्टिज़ को गरम तेल में पकाएं , जब तक दोनों तरफ से बराबर ब्राउन ( सुनहरा ) न हो जाएँ। अब आपका पोलेंटा केक्स तैयार है। अब आप Polenta Cakes को  तेल से निकाल कर गरमा गरम परोसें।
For 7-8 Person

Wednesday, 5 June 2013

Eggless Cake Recipe - Eggless Sponge Recipe - बिना अंडे का केक

              How to make Eggless Cake Recipe - Eggless Sponge Recipe - बिना अंडे का केक 

बिना अंडे का केक अंडे के केक से भी अधिक टेस्टी होता है। कई तरह के फल और मेवे प्रयोग करके केक अपने स्वाद के अनुसार बनाये जा सकते हैं। तो आइये आज हम Eggless Cake बनाते है।
केक में अंडा सिर्फ इसे बाइंड करने के लिये प्रयोग किया जाता है.  इसके लिये हम कंडेव्स्ड मिल्क या किन्ही अन्य बाइंडर का प्रयोग कर सकते हैं,
Ingredients for Eggless Cake Recipe 

  • कन्डेंस्ड मिल्क - 150 ग्राम
  • चीनी -  75 ग्राम  पिसी हुई 
  • मक्खन या घी - 70 ग्राम 
  • मैदा - 150 ग्राम
  • दूध -  150 ग्राम
  • काजू - 30 ग्राम  ( 5 टुकड़ों में काटा हुआ )
  • किशमिश - 40
  • बेकिंग सोडा - 3/4 छोटी चम्मच तोड़ा अधिक 
  • बेकिंग पाउडर - 1/2 छोटी चम्मच से तोड़ा अधिक 

विधि - How to make Eggless Cake 
मैदा, खाना सोडा और बेकिंग पाउडर मिलाइये और 2 बार छान लीजिये.  मक्कन को पिघला लीजिये. चीनी पीसकर पाउडर कर लीजिये। अब मक्खन और चीनी मिलाइये, 3-4 मिनिट तक अच्छी तरह फैटिये अब मिश्रण में कन्डेंस्ड मिल्क मिला कर अच्छी तरह फैट कर मिला लीजिये.  मैदा बेकिंग पाउडर मिक्स को थोड़ा थोड़ा करके डाल कर अच्छी तरह मिला लीजिये (गुठ्लियां नहीं रहनी चाहिये).  दूध को थोड़ा थोड़ा डालिये और मिश्रण को पर्याप्त पतला कर लीजिये.  मिश्रण बेसन के पकोड़े के घोल जैसा पतला हो.  2 मिनिट तक फैटिये और काजू, किशमिश डाल कर अच्छी तरह मिला दें। अब केक बनाने वाले बर्तन में घी लगाकर चिकना कर लिजिये और थोड़ा सा मैदा डालकर चारों ओर फैलाइये, मैदा की पतली परत बर्तन के चारों ओर आ जायेगी, ताकि आपका केक बर्तन से आसानी से निकल आयेगा. केक के लिये तैयार किया हुआ मिश्रण इस बर्तन में डालें, ओवन को 180 डिग्री सेन्टीग्रेड  पर गरम कीजिये. केक के बर्तन को ओवन में रखिये और 25 मिनिट के लिये इस तापमान पर केक को बेक करने के लिये सैट कर दीजिये. 30 मिनट बाद  तापमान घटा कर 160 डि. से. कीजिये और 20 मिनिट तक केक बेक करने के लिये रखिये.  केक को निकाल कर चैक कीजिये.  केक में चाकू की नोक  गढ़ाईये और देखिये कि वह चिपकती है या नही, यदि केक चाकू की नोक से चिपक रहा है तब उसे 10 मिनिट और बेक कीजिये और चैक करके ओवन बन्द कर दीजिये अब आपका Eggless Sponge cake  तैयार है।  केक को ठंडा होने पर चाकू को केक के चारों तरफ चला कर बर्तन से अलग कीजिये और प्लेट में निकालिये। अब आप केक को अपने पसंद के आकार में काटिये और परोसें।
इसी तरह से आप अलग अलग तरह के स्वाद का केक जैसे  बादाम केक,  नारियल केक ,अखरोट केक इत्यादि केक बना सकते हैं।

Monday, 13 May 2013

How to make Mango Pancake Recipe


                                     How to make Mango Pancake Recipe


आवश्यक सामग्री - Ingredients for Mango and Banana Pancake 


  • 2- पका आम स्लाइस कर ले 
  • चीनी - 2 छोटा चम्मच 
  • दूध - 2 कप 
  • आटा - 2 कप 
  • मैदा - 1 कप 
  • तलने के लिए तेल 
  • वनीला एसेंस - 2 छोटा चम्मच 
बिधि - How to make Mango Pancake

अब आप आम को थोड़ा दूध के साथ मिक्सर में डाल कर प्यूरी तैयार कर लें। अब तैयार किए प्यूरी में आटा , चीनी , मैदा , एसेंस और बचा हुआ दूध डाल कर अच्छे से फैंटे। अब गैस जला ले और गैस पर पैन को गरम कर ले। जब पैन गरम हो जाए तो थोड़ा तेल डाल कर फैलाएँ। अब दो चम्मच घोल पैन में डाल कर डोसे की तरह फैलाएँ और ढक कर 3 मिनट पकाएँ। अब ढक्कन हटा कर देखे और आँच तेज करें। अब 1/2 चम्मच तेल डालकर पैनकेक पलटें। अब इसे 1 मिनट पकाएँ। 1 मिनट बाद पैन से केक को निकाल ले और जैम के डाल कर मोड़ लें और सर्व करे।

For 12 person


Wednesday, 8 May 2013

How to make Spice Pancake Recipe (मसाला पैनकेक)


                                     How to make Spice Pan cake Recipe-मसाला पैनकेक
                          How to make Spice Pancake Recipe (मसाला पैनकेक)


ये पैनकेक प्याज ,टमाटर और हरी मिर्ची डाल कर बनायें जाते है ये पैनकेक किसी भी टाइम खा सकते है जैसे सुबह के नाश्ते में या फिर शाम के नाश्ते में

आवश्यक  सामग्री - Ingredients for Spice Pancake (मसाला पैनकेक)

घोल के लियें
  • टमाटर -1 बारीक़ कटा हुआ
  • प्याज मीडियम आकर के बारीक़ कटा हुआ
  • हरी मिर्च -2 बारीक़ कटी हुई
  • हरा धनियाँ- 11/2  बड़ा चम्मच बारीक़ कटा हुआ
  • पानी -2 कप अंदाज से
  • गर्म मसाला -1/2 छोटा चम्मच
  • हल्दी -1/4 छोटा चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर 1/3 छोटा चम्मच
  • कसूरी मेथी -1 छोटा चम्मच
  • बेसन-3/4 कप
  • कोर्नर्फ्लोर -1/4 कप
  • नमक स्वादनुसार
  • तेल 
Spice Pan cake Recipe-मसाला पैनकेक
Spice Pan cake Recipe-मसाला पैनकेक
बिधि - How to make Spice Pancake ( मसाला पैनकेक )

अब सभी सामग्री को अच्छे से मिला ले। फिर थोरा- थोरा पानी मिला कर अच्छे से फेटे और गाढ़ा घोल तैयार कर ले। अब इस घोल को 1 घंटे के लियें ढक कर छोर दे  1 घंटे बाद गैस पर नॉनस्टिक तवे को गरम होने के लियें चढ़ाएं।जब तवे गरम हो जाएँ तो 1 चम्मच तेल डाल कर कटे आलू के टुकड़ों से तवे को पोछ दे। अब घोल को अच्छे से मिला कर बड़े चम्मच की सहायता से अपने अंदाज से तवे पर डाल कर करछी की सहायता से फैला दे अधिक पतला करे थोरा मोटा ही रखें। 1-2 मिनट बाद 1-2 चम्मच तेल डाल कर केक को धीरे - धीरे पलट दें। जब दोनों तरफ से अच्छे से पक जाएँ और प्याज सुनहरा हो जाये तो मसाला पैनकेक को तवे से अलग किसी दुसरे बर्तन में रख ले।
अब गरमा - गरम मसाला पैनकेक सॉस या चटनी के साथ serve करे
For 3 person