Showing posts with label Poori Naan Paratha Recipe. Show all posts
Showing posts with label Poori Naan Paratha Recipe. Show all posts

Friday, 22 August 2014

How to make Nagori poori - नागोरी पूरी - Nagori poori Recipe

                                            नागोरी पूरी - Nagori poori 

Preparation Time :  60  minutes                           Cooking Time  : 20 - 25   minutes
For  4  Person

बेड़मी पूरी बहुत ही स्वादिस्ट और कुरकुरा बनते हैं  दिल्ली में इस नागोरी पूरी को सब लोग बहुत ही चाव से खाते है, आप इस पूरी को किसी सब्जी के साथ खा सकते है, बूत आलू के सब्जी के साथ इसे अधिक पसंद करते है , हमें भरोसा है आपको भी पसंद आयेगा ।

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Nagori Poori

  • तेल - पूरी तलने के लिये
  • सूजी -  1 25 ग्राम
  • मैदा - 250 ग्राम
  • तेल - 3 बड़ा चम्मच आटे में डालकर गूथने के लिये
  •  नमक - आधा छोटी चम्मच (स्वादानुसार)
  • अजवायन - 1/4 छोटी चम्मच

बिधि -  How To Make Nagori Poori
अब आप Nagori Poori बनाने के लियें मैदा गूंद लें  मैदा गूथने के लिए किसी बड़े बर्तन में मैदा निकाल लीजिये अब मैदा में सूजी , नमक, अजवायन और तेल डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लीजिये. गुनगुने पानी की सहायता से नरम आटा गूथिये अब गुथे आटे को ढककर 1/2 - 1  घंटे के लिये रख दीजिये ताकि आटा फूल कर सैट हो जाय.
अब १  घंटे बाद हाथ में तेल लगा कर  आटे को मसल कर चिकना कर लीजिये, अब आटे से छोटी छोटी लोइयां तोड़ कर तैयार कर लीजिये, 18 - 20  अब लोइयों को गोल करके, दबाकर पेड़ा का आकार दे दीजिये और सभी लोइयों को छोटी - छोटी  पूरी बेल कर किसी बड़े  बर्तन में रख लें ।
अब आप पूरी तलने के लियें कढ़ाई में तेल गरम होने के लियें गैस पर रखे जब तेल गरम हो जाएँ तो गरम तेल में एक - एक कर के  बेली हुई पूरी डाल कर  कलछी से दबा कर फुलाइये और पलट पलट कर गोल्डन ब्राउन होने तक तल कर, नैपकिन पेपर बिछी किसी प्लेट पर निकाल रख ले, सारी पूरी इसी तरह तल कर तैयार कर लीजिये ,  , अब आप गरमा पूरी आलू की सब्जी और कुछ मीठा या सूजी के हलवा के साथ परोसे । 

Tuesday, 15 October 2013

How to make Bajra Lauki Thepla | बाजरा लौकी थेपला - Bajra Lauki Thepla

                        बाजरा लौकी थेपला  - Bajra Lauki Thepla

Preparation Time : 10 minutes                           Cooking Time  : 25  minutes
For  6  Person
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Bajra Lauki Thepla 
  • गेहूं का आटा - ½  कप
  • लौकी  -  ½   कप कद्दूकस की हुई
  • बाजरा का आटा - ½   कप
  • हरी मिर्च - 3 बारीक कटी हुई
  • अदरक  पेस्ट - 1 छोटी चम्मच
  • हींग - 1 पिंच
  • प्याज - 1  बारीक़ कटा हुआ 
  • नमक - स्वादानुसार
  • दही - 2  बड़ा चम्मच 
  • तेल - ½  कप आटे में डालने और थेपले सेकने के लिये
  • हरा धनियां - 1 बड़ा चम्मच ,  बारीक कटा हुआ
  • जीरा - ½  छोटी चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
  • ह्ल्दी पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
विधि - How to make Bajra Lauki Thepla 
अब आप गेहूं का आटा , बाजरा का आटा ,  कद्दूकस किया लौकी , अदरक, हरी मिर्च, हरा धनियां, हींग, जीरा,  नमक, 1 बड़ा चम्मच  तेल , लाल मिर्च पाउडर, प्याज  , हल्दी पाउडर, और दही डालकर सब को एक साथ मिला लीजिये, अगर आवश्यकता हो थोडा सा पानी डाल कर  नरम आटा गूंथ  लीजिये। अब आप  आटे को १५ - २०   मिनिट के लिये ढककर रख दीजिये, आपका  आटा सैट होकर तैयार हो जायेगा. अब आप हाथ पर थोड़ा सा तेल लगाकर आटे को मसल कर चिकना कर लीजिये. तवा गरम कीजिये. आटे से थोड़ा सा एक नीबू के बराबर आटा तोड़िये और गोल लोई बनाकर तैयार कर लीजिये, इतने आटे से 8 लोई बनाकर तैयार कर लीजिये. एक लोई उठाइये, गेहूं के सूखे आटे में लपेट कर चकले पर रखिये, और हल्का दबाव देते हुये 6-7 इंच के व्यास में पतला बेल लीजिये। अब आप बेले गये थेपला को गरम तवे पर डालिये और जब थेपला का कलर थोड़ा ऊपर से डार्क हो जाय तब थेपला को पलट दीजिये, ऊपर की ओर 1 छोटी चम्मच तेल डालकर चारों ओर फैलाइये. थेपला को पलटिये और इस ओर भी थोड़ा सा तेल डालकर फैलाइये. मीडियम आग पर थेपला को दोंनो ओर पलट पलट कर अच्छी ब्राउन चित्ती आने तक सेकिये. सिके हुये थेपला को किसी प्लेट पर रखी प्याली पर रख लीजिये, सारे थेपला इसी प्रकार सेक कर तैयार कर लीजिये। अब आपका बाजरा लौकी थेपला बन कर तैयार है, बाजरा लौकी थेपला को दही, चटनी या अचार या अपनी मन पसन्द सब्जी के साथ परोसें। 

Tuesday, 6 August 2013

How to make Aloo and Capsicum Parantha | Aloo and Shimala mirch paratha in hindi

                 आलू एंड कैप्सिकम परांठा  - Aloo and Capsicum Parantha

For 6 person
समय - 20 - 25 मिनिट

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Aloo and Capsicum Parantha
  • आटा - 4 - 5  कप
  • हरी शिमला मिर्च - 2  बारीक़ कटा हुआ
  • आलू - 4 उबाला हुआ , छीलकर मैश कर लें
  • अमचूर - 1 ½  छोटा चम्मच
  • अजवाइन - 1 छोटा चम्मच
  • ताज़ा हरा धनिया - 2 बड़े चम्मच बारीक़  कटा हुआ
  • देसी घी/ तेल  स्वादानुसार
  • प्याज़ - 2  बारीक़ कटा हुआ
  • अदरक - 2 छोटा चम्मच , बारीक़  कटा हुआ या कद्दूकस क्या हुआ
  • लाल मिर्च पावडर - ½  छोटा चम्मच
  • हरी मिर्च - 2  बारीक़ कटा हुआ
  • धनिया पावडर - 1 छोटा चम्मच
  • नमक स्वादानुसार
 How to make Aloo and Capsicum Parantha | Aloo and Shimala mirch paratha in hindi
विधि - How to make Aloo and Capsicum Parantha 
अब आप सबसे पहलें आलू उबाल कर छिल लें और अच्छे से  मैस कर लें। आप एक बाउल में आटा छानकर डाल लें और  धिरे धिरे  पानी डालकर नरम लोई गुद लें। अब गुदें आटा को  गीले कपडे से ढक कर 10 - 15 मिनट तक रखें। अब आप  एक नॉन स्टिक पैन में तेल डाल कर  गरम करें, जब तेल गरम हो जाएँ तो उसमें  बारीक़ कटा प्याज़ डालकर हल्का सुनहरा होने तक भूनें। अब  धनिया पावडर, लाल मिर्च पावडर, अद्रक, हरि मिर्चें, अमचूर, अजवैन और नमक डाल कर मिलाएं। अब शिमला मिर्च डालकर एक मिनट तक भूनें। अब आलू और हरा धनिया डालकर अच्छी तरह मिलाएँ। फिर इस  मिश्रण के 12 समान हिस्से बनाएँ। अब लोई के भी 12 समान गोले बनाएँ फिर उन्हें गीले कपडे से ढक कर पाँच मिनट तक रखें।
अब सभी  गोले को छोटी पूरी के आकार में बेलें फिर  उसके बीच में आलू का मिश्रण रखें, किनारे साथ में लाकर सील करें ताकि आलू पूरी तरह ढक जाए और गोला बनाएँ। अब सभी गोले को हल्का सा चपटा करें, अब  उनपर थोडा सूखा आटा छिडकें और बेलकर 5 - 6  इन्च का परांठा बनाएँ।  अब आप एक नॉन स्टिक तवा गरम करें, उसपर एक एक करके परांठा रख कर धीमी  आँच पर 1 मिनट तक पकाएँ। अब पराठा  पलटें और  उसपर १ छोटा  चम्मच घी या तेल लगाएँ, फिर से पलटें, और दूसरी तरफ भी  1 छोटा  चम्मच घी या तेल  लगाएँ। अब  धिमि आँच पर पकाएँ जबतक दोनो तरह से हल्का सुनहरा हो जाए। अब गरमागरम Aloo and Capsicum Parantha खीरे  के रायता के साथ या बूंदी रायता के साथ परोसें।

खीरे  के रायता के लियें यहाँ Click करे|
Labels : 
              Boondi Rayta :     Rayta Recipe

Wednesday, 5 June 2013

Banana Puri Recipe - Mangalore Buns Recipe - How to make Banana puri Recipe - ( बनाना पूरी ) - Kela Puri

Banana Puri Recipe - Mangalore Buns Recipe - How to make Banana puri Recipe - ( बनाना पूरी )  - Kela ki Puri Recipe

हल्की मिठास का स्वाद लिये Mangalore Buns यानी की बनाना पूरी का अपना एक खास स्वाद हैइन्हें आप चाय के साथ खाईये या चटनी के साथदोनों तरह से आपको यह बनाना पूरी बहुत ही पसंद आयेंगी तो आइयें आज हम बनाना पूरी बनाते है।

Ingredients for Indian Banana Buns

  • बनाना – 2 - 3  पका हुआ ( छील लें )
  • गेहूं का आटा - 2  कप
  • चीनी – 4 – 5  बड़ा चम्मच
  • दही – 5 – 6 बड़ा चम्मच
  • बेकिंग सोडा – 1/3 छोटी चम्मच
  • जीरा - 1  छोटी चम्मच
  • काली मिर्च पाउडर – 1/3
  • तेल -  पूरी तलने के लिये
विधि - How to prepare Banana buns
 अब सबसे पहले को छलनी से साफ कर लें। दहीचीनी जीरा,बेकिंग सोडा और काली मिर्च डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लीजिये। अब बनाना को बारीक़ मैस कर ले और दही में अच्छे से मिला लें , अब आटे में बनाना मिश्रण डालकर आटे को चपाती के आटे से थोड़ा सख्त आटा गूथियेअगर आटा सूखा लग रहा हो तो थोड़ा दही और डालकर मिलाया जा सकता हैआटे को ऊपर से तेल लगाकर 4-5 घंटे के लिये रख दीजियेआटा फूल कर सैट हो जायेगा। अब आपका आटा तैयार है। अब  कढ़ाई में तेल डालकर गैस पर गरम होने के लियें रखेंइधर आप तब तक आटे से छोटी छोटी  15 – 20  लोइयां बनाकर तैयार कर लीजियेएक लोई उठाइये और चकले के ऊपर थोड़ा तेल लगाकर उस पर लोई रखिये और हल्के हाथ का दबाव देते हुये मोटी पूरी 1/4 सेमीमोटी, 2 - 2 ½ इंच के व्यास में पूरी बेल लीजियेपूरी बेल कर किसी प्लेट में रख लीजियेइसी प्रकार 8 – 10  पूरीयां बेल कर प्लेट में रख लीजिये, अब तेल गरम हो गया हैअब  मध्यम गरम तेल में पूरी डालें  और कलछी को दबाव देते हुये पूरी को फुलाइये और धीमी आंच  पर पूरी को दोंनों ओर से गोल्डन ब्राउन होने तक तल कर निकाल लीजियेसारी बनाना पूरी इसी तरह बेल कर तल कर निकाल लीजिये। अब आपका Mangalore Buns Poori तीखी चटनी,  आलू मसाला सब्जी या अपने मन पसन्द किसी भी सब्जी के साथ परोसें।
For 6 - 7 person

Monday, 20 May 2013

Butter Nan Recipe - बटर नान

                                        How to make Butter Nan Recipe


नान पूरी दुनिया में बहुत प्रसिद्ध है। रोजाना के परांठे, चपाती से कुछ अलग यदि नान खाने में बने हो तो सभी बहुत खुश हो जाते हैं तो आज हम , आप सब के लियें शाम के खाने के लियें नान लेकर आए है। तो आज हम सब नान बनाते हैं। आप नान को तवा पे भी बना सकतें है।

Ingredients

  • मैदा - २५० ग्राम ,  150 ग्राम मैदा परोथन के लिये
  • नान बनाने के लिये घी या बटर
  • ताजा दही -1/2 कप से थोड़ा अधिक
  • चीनी - आधा छोटी चम्मच
  • नमक -  स्वादानुसार
  • refined - २ १/२ बड़ा चम्मच
  • खाने का सोडा - 1/३ छोटी चम्मच
  • नमक -  स्वादानुसार

Butter Nan Recipe
                                    Butter Nan Recipe


बिधि - How to make Butter Nan Recipe

अब किसी बर्तन में मैदा को चलनी से चाल कर साफ कर लिजियें। अब मैदा में ताजा दही 1/2 कप से थोड़ा अधिक , चीनी आधा छोटी चम्मच , नमक स्वादानुसार , refined - २ १/२ बड़ा चम्मच और खाने का सोडा 1/३ छोटी चम्मच डाल कर हातों की सहायता से सारी चीजों को मल कर अच्छी तरह मिला लीजिये, अब गुनगुना पानी से मैदा को अच्छी तरह मल कर, चपाती के आटे जैसा नरम गूंथिये। गूंथा हुआ आटा कितना हल्का और चिकना हो गया है आपको खुद ही समझ में आ जायेगा। आटे को ३ - 4 घंटे के लिये ढककर गरम जगह पर रख दीजिये, आटा फूल कर तैयार हो जायेगा।

अब मैदा से करीब १०-१२ बराबर के लोइये काटे गोले बनाइये। एक आटे का गोला लेकर परोथन लगाकर 8-10 ईच के व्यास में गोल बेलिये और उसके ऊपर बटर या घी चारों तरफ लगाइये.  बेले हुये नान को डबल अर्धगोलाकार आकार में मोड़ लीजिये. इस मोड़े हुये नान के ऊपर फिर से घी लगाइये, और फिर से डबल मोड़ लीजिये यह त्रिभुज के आकार को परोथन से लपेटिये और परांठे की तरह से तीनों तरफ पतला बेल कर तैयार कीजिये।

अब तंदूर चालू कीजिये। अब इस बेले गये नान को गरम तंदूर में सेकने के लिये रखिये, ब्राउन होने पर पलटिये  और दोनों तरफ ब्राउन होने तक सेक लीजिये जब नान अच्छे से सेक जाये तो तंदूर से निकाल कर प्लेट में रखें, घी लगायें, और नान को 2 भागों में काट कर परोसें।

तवा पर नान बनाने के लिये - अब गैस पर तवा गरम होने केलियें चढ़ा दीजियें। अब नान को बेलिये, बेले हुये नान के ऊपर 2 छोटी चम्मच पानी डाल कर, चारों ओर फैला दीजिये,अब नान को हाथ में उठाइये और पानी वाली सतह को तवे की ओर करते हुये नान को तवे पर डालिये, नान के तवे पर सिकने पर नान के ऊपर बबल दिखाई देंगे, नान को तवे से उठाकर चिमटे की सहायता से गैस पर सीधे घुमाते हुये, ब्राउन चित्ती आने तक सेकिये या तवे के हैंडल को पकड़ कर, नान के साथ उलटा कीजिये, गैस की फ्लेम के एकदम ऊपर करके, तवे पर चिपके ही चिपके नान को ब्राउन चित्ती आने तक सेक कर, तवे से निकाल लीजिये। अब आपका नान बन के तैयार। अब नान को 2 भागों में काट कर घी या बटर  डाल कर परोसें।
For 6 person

Saturday, 18 May 2013

Paneer Paratha Recipe - पनीर के परांठे



                                         Paneer Paratha Recipe - पनीर के परांठे 


आज हम पनीर के परांठे ले कर आएं है। आप पनीर के पराठा रात के खाना में खाएं या फिर अपने बच्चों या हसबैंड के टिफिन में दें दोनों टाइम ही खाने में बड़ा ही मजा आता है। तो फिर हम सब आज पनीर के पराठा बनाते है 

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Paneer Paratha 
  • पनीर – 150  ग्राम
  • गेंहू का आटा - 3 कप
  • प्याज - 1 बारीक़ कटा
  • हरी मिर्च - 1 बारीक़ कटी
  • हरा धनिया1 बड़ा चम्मच बारीक़ कटा हुआ
  • अदरक1 ½ इंच टुकड़ा कद्दूकस किया
  • अजवाइन½ छोटा चम्मच
  • नमक स्वादनुसार 
  • लाल मिर्च पाउडर¼ छोटा चम्मच 
  • गरम मसाला1/3 छोटा चम्मच 
  • तलने के लिए तेल
Paneer Paratha
Paneer Paratha
 बिधि - How to make Paneer Paratha

आटे में ½  छोटी चम्मच नमक, और 2 छोटी चम्मच तेल डाल दीजिये। हल्का गरम पानी की सहायता से
नरम आटा गूथ कर अलग रख लिजियें।

अब पनीर मैश कर लें या कद्दूकस कर ले , अब मैस या कद्दूकस किया पनीर में प्याज - 1 बारीक़ कटा हुआ , हरा धनिया - 1 बड़ा चम्मच बारीक़ कटा हुआ ,   1 ½  इंच टुकड़ा कद्दूकस कियाहरी मिर्च - 1 बारीक़ कटी , अजवाइन½  छोटा चम्मच , लाल मिर्च पाउडर¼ छोटा चम्मचमसाला1/3 छोटा चम्मच और नमक स्वादनुसार डालकर अच्छी तरह मिला लें। अब तवा गैस पर रख कर
गरम किजीयें , आटे से थोड़ा सा आटा निकलियें और गोल करके लोई बनाइये, लोई को सूखे आटे में लगाकर 3 इंच व्यास में गोल बेल लीजिये.  2 छोटे चम्मच पनीर की पिठ्ठी से निकाल कर बेले गये परांठे पर रखियेपरांठे को चारों ओर से उठा कर, पनीर की पिठ्ठी को हातों और उगंलियों की सहायता से बन्द कर दीजिये. इस पनीर भरे हुये गोले को हलके हातों की सहायता से चपटा कर ले और सुखा आटा लगाकर बेलन की सहायता से बेल ले , अब बेले हुये परांठे को गरम तवे पर डालिये और दोंनो ओर घी लगा कर, पलट पलट कर गुलावी होने तक सेकिये जब परांठे का रंग ब्राउन हो जाए तो, एक बर्तन में नैपकिन पेपर विछा लिजियें और परांठे इसी तरह बना कर कर नैपकिन पेपर पर निकाल लिजियें। अब आपका पराठा बन के तैयार है। अब
गरमा - गरम पराठा कोई भी सब्जी या कोई भी चटनी या भीर कोई भी सॉस के साथ परोसें।
 For 6 perso

Paneer Paratha
Paneer Paratha


ALOO PARATHA RECIPE-आलू परांठा



                                          How to make Aloo Paratha Recipe - आलू परांठा

आटा गूंधने के लिए सामग्री
आटा -2 कप
ajwain -1/2 छोटा चम्मच
घी या मक्खन बड़ा चम्मच

ALOO PARATHA RECIPE-आलू परांठा
ALOO PARATHA RECIPE-आलू परांठा

भरवान के लियें
आलू- 4उबले
प्याज -2 बारीक़ कटा
अदरक -2 छोटा चम्मच बारीक़ कटा
हरी मिर्च -2 बारीक़ कटी (या फिर जितना तीखा खाते हो)
हरा धनिया पत्ता -1 बड़ा चम्मच
भुना जीरा पाउडर -1 छोटा चम्मच
गाजर -4 बड़े चम्मच कद्दुकस किया
लाल मिर्च पाउडर -1 छोटा चम्मच
आमचूर पाउडर -2 छोटा चम्मच
गरम मसाला -1/2 छोटा चम्मच
नमक स्वादनुसार

Aloo paratha
Aloo paratha
 बिधि - How to make Aloo Paratha

आटे में सभी सामग्री मिला कर अच्छे से गुंध लिजियें। इसे कम से कम ½-1 घंटा ढक कर रखें। आटा गूंधने के बाद बचे समय में भरवान की सामग्री तैयार कर ले एक कढ़ाई में दो चम्मच तेल डाल कर गैस पर चढ़ा दीजियें। जब तेल गरम हो जाएँ तो गरम तेल में बारीक़ कटा प्याज बारीक़ कटी हरी मिर्च कद्दूकस किया गाजर ,लाल मिर्च पाउडर और अदरक डाल कर 1 मी० पकाएं ।अब उबले आलू को मसल कर मसाले में डाल कर और गरम मसाला डाल कर अच्छे से मिला कर आँच से निचे रख ले।अब इस मसाला आलू में धनियाँ पत्ता ,आमचूर पाउडर या निम्बू का रस ,भुना जीरा पाउडर और थोरा तेज नमक डाल कर अच्छे से मिला दे ।भरवान थोरा चटपटा होना चाहियें अब आपका भरावन तैयार अब आटे से 8-10 लोइयाँ बनाएँ। हर लोई को थोड़ा बेलें , 2 चम्मच आलू मसाला लोई के बीच में रखें अब भरावन  को लोई के किनारे से दबा कर फिर से सूखे आटें की मदद से बेलन से बेल लें गरम ताबे  पे बेले हुए आलू  पराठा डाले और सके जब एक तरफ पराठा पक गया हो तो दुसरे तरफ पलटे और घी लगायें या तेल ,दूसरी तरफ भी पलट कर घी या तेल लगायें और पराठें को सुनहरा होने तक सेके।अब गरमा -गरम पराठा सॉस या चटनी के साथ परोसें|