Showing posts with label Fusion Recipes. Show all posts
Showing posts with label Fusion Recipes. Show all posts

Thursday, 17 October 2013

How to make Paushtik Tomato Soup Recipe - पौष्टिक टोमेटो सूप - Tamatar Soup


                              How to make Tomato Soup Recipe - पौष्टिक टोमेटो सूप

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Tomato Soup Recipe 
  • टमाटर - 8-9मोटा मोटा कटा हुआ
  • हरा धनिया के डंटल - 8-9मोटा मोटा कटा हुआ          
  • काली मिर्च पाउडर - स्वादनुसार
  • गाजर - 1
  • प्याज - 2
  • लहसुन की कलियाँ – 9-10 कुटा हुआ 
  • मक्खन - 3 छोटा चम्मच
  • तेल – 3 छोटा चम्मच
  • मूंगदाल धूलि , भिगोकर निथारा हुआ – 1 ½ बड़ा चम्मच
  • चावल , भिगोकर निथारा हुआ - 1बड़ा चम्मच
  • अंकुरित मूंग – ¼  कप सजाने के लिए
  • तजा हरा धनियाँ पत्ता
  • नमक स्वादनुसार

बिधि - How to make Tomato Soup Recipe
अब एक प्रेशर कुकर में मक्खन और तेल डाल कर गरम होने के लिए गैस पर रखें , जब तेल गरम हो जाये तो लहसुन डालकर भूनें। अब प्याज और गाजर को मोटा मोटा काट कर कुकर में डाल दें। अब मूंग दाल और चावल दाल कर अछि तरह मिला दें। अब उसमें टमाटर काली मिर्च पाउडर और नमक भी डाल कर अच्छी तरह मिला लें और सब्जियों को भुनें। अब ताजा हरा धनियाँ के डंठल और 2 ½  कप पानी डाल कर मिला दें और कुकर को ढक्कन से पैक कर दे। जब 4 सीटी कुकर देंदें तो कुकर को आँच से निचे उतर कर रख लें। जब कुअर की प्रेशर पूरी तरह से निकल जाएँ तो कुकर का ढक्कन खोलें और पानी को एक बॉउल में छान लें। अब पानी से छानी सब्जियों को ठंडा करके मिक्सर जार में डालें और थोडा ठंडा पानी डाल कर पीस ले बारीक़ प्यूरी बना लें। अब छाना हुआ पानी और पीसे हुए प्यूरी को कुकर में डाल कर मिला ले और उबाल लें| अब छाना हुआ पानी और प्यूरी को कुकर में डालकर मिला लें और उबाल लें। सूप को बहुत अधिक गढ़ा  होने दे। अब सूप को सूप बाउल में डालें बीन स्प्राउट्स और हरे धनिये से सजाकर गरमागरम परोसें।
For 6 person
पकनें में समय 2० मिनट

Wednesday, 16 October 2013

How to make Masoor Dal Soup | मसूर दाल सूप - Masoor Dal Soup

                             मसूर  दाल  सूप  - Masoor Dal Soup

Preparation Time : 20 minutes                           Cooking Time  : 25  minutes
For  6  Person
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Masoor Dal Soup
  • टमाटर,मोटा मोटा कटा हुआ 3 बड़ा
  • नींबु का रस - 3  छोटे चम्मच
  • मसूर  दाल,भिगोया भिगी हुई - 1 ½ कप
  • तेल - 1 छोटा चम्मच 
  • कालीमिर्च पावडर - ½  छोटा चम्मच
  • प्याज़  कटा हुआ - 1 बड़ा 
  • लहसुन,कटा हुआ - 3 कलियाँ
  • लाल मिर्च पावडर  - ½  छोटा चम्मच
  • नमक स्वादानुसार
विधि - How to make Masoor Dal Soup
अब आप एक  कुकर को गरम होने के लियें गैस पर रखे , जब कुकर गरम हो जाएँ तो उसमे प्याज़ और लहसून डालकर 2 - 3  मिनट तक भूनें। फिर मसूर दाल को पानी में से छानकर डालें, साथ में डालें 2 - ३ कप पानी अब डाले  काली मिर्च पावडर, लाल मिर्च पावडर और नमक और टमाटर डाल कर मिला ले और कुकर को बंद कर  दें और 2-3 सिटी आने तक पकाएं । अब आप गैस बंद कर दे और दाल को ठंडा करके मिक्सर जार में डालें और बारीक पीस लें , अब आप पिसे हुए दाल को  वापस कुकर में डालें, नींबू का रस डालकर मिलाएँ और एक उबाल आने दें। फिर सूप  बाउल में डालकर परोसें। 

Thursday, 26 September 2013

How to make Rice Noodle Soup with Red Curry | राइस नूडल्स सूप विद रेड करी - Rice Noodle Soup with Red Curry

              राइस  नूडल्स सूप विद रेड करी  - Rice Noodle Soup with Red Curry

Preparation Time : 10  minutes                           Cooking Time  : 20  minutes
For  6  Person
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Rice Noodle Soup with Red Curry
  • थाई रैड करी पेस्ट - 3 बड़े चम्मच
  • उबले नूडल्स स्वादानुसार
  • अंकुरित मूंग - 1/4 कप
  • मूंगफली,सेक के कुटे हुए - 2 बड़े चम्मच
  • तेल - 1 1/2 बड़े चम्मच 
  • नारियल का दूध - 3/4 कप से थोड़ा अधिक 
  • स्वीट चिल्ली सॉस - 3/4 cup + बड़े चम्मच
  • 1 नींबु का रस
  • नमक स्वादानुसार
  • बंदगोभी,लच्छे में  कटे हुए - 1/4 
  • खीरा,छिला हुआ - 1 मध्यम आकार के 
  • ताज़े पुदीने के पत्ते - 8 - 10 
  • गाजर,लम्बी लछों  में कटा हुआ - 1
  • मूली,लम्बी पट्टी में कटा हुआ - 1 
विधि - How to make Rice Noodle Soup with Red Curry
अब आप सबसे पहले नूडल्स  को उबाल कर एक छलनी में रख लें। अब आप खीरे को लम्बाई में आधा काटें फिर उसके स्लाइस काट लें। गाजर और बन्द्गोभि को भी लम्बे पतले लाछों में काट कर एक बर्तन में रख लें। अब आप एक  फोर्क की सहायता से  उबले नूडल्स गोल-गोल लपेट लें और  फिर उन्हें एक सूप प्लेट पर रख लें। अब आप एक  नॉन स्टिक पैन में तेल गरम होने के लियें रखें , जब तेल गरम हो जाएँ तो उसमे  रेड करी पेस्ट डालकर 1 मिनिट के लिए भूनें। अब आप  ½ (आधा) कप नारियल का दूध और ½ (आधा) कप पानी डालकर मिलाएँ और उबलने दें। अब आप  एक बाउल में गाजर, मूली, पत्ता गोभी और 2 बड़े चम्मच स्वीट चिल्ली सॉस डालकर मिला लें और रेफ्रिजरेटर में रखें। फिर  पैन में डालें ½ (आधे) नींबु का रस, बचा हुआ नारियल का दूध और बचा हुआ स्वीट चिल्ली सॉस और  नमक डालकर मिला लें और उबलने दें। अब आप खीरे का कुछ स्लाइस सजाने के लिए रखें और बाकि नूडल्स के ऊपर रखें। फिर इनके ऊपर रखें पुदीने के पत्ते और बीन स्प्राउट्स और फिर कुटी हुई मूंगफली छिड़कें। अब आप  इनके ऊपर सूप  डाल दें और फिर इनके ऊपर ऊपर ठंडे किए हुए सब्ज़ियों को रखें। अब आप  आधे नींबु का रस छिड़कें और अलग रखे हुए खीरे के स्लाइस से सजाकर  परोसें।

Wednesday, 25 September 2013

How to make Cold Apple Soup | कोल्ड एप्पल सूप - Cold Apple Soup

                             कोल्ड एप्पल सूप  - Cold Apple Soup

Preparation Time : 5 minutes                           Cooking Time  : 10 minutes
For  6  Person
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Cold Apple Soup
  • हरे सेब ( Green Apple ) - 3 , बारीक़  काट लें।
  • लाल सेब - 1/2 , बारीक़ कटा हुआ
  • मक्खन - 1 ½  बड़ा चम्मच
  • कालीमिर्च पावडर स्वादानुसार
  • वाइट वाइन ( White wine ) - 1 ½  कप
  • चीनी - 4 छोटे चम्मच
  • वेजिटेबल स्टॉक - 1 ½  कप  ठंडी की हुई
  • नमक स्वादानुसार
विधि - How to make Cold Apple Soup
अब आप एक गहरे नॉन स्टिक पैन में मक्खन गरम होने के लियें रखें , जब मक्खन पिघल जाएँ तो उसमें  सेब डाल कर  1 - 2 मिनट तक  भून लें। अब आप  नमक, चीनी और काली मिर्च पावडर डालकर तब तक भूनें जब तक सेब हलके सुनहरे हो जाएँ । अब आप  वाइट वाइन ( White wine ) और सेब को डाल कर नरम होने तक पकाएँ। अब इस मिश्रण को ब्लेन्डर जार में डालें, ठंडा वेजिटेबल स्टॉक डालें और बारीक पीस लें। लाल सेब को बारीक काट लें। इस सूप को  बाउल में डालें और  लाल सेब से सजाएँ और ठंडा परोसें।

Tuesday, 24 September 2013

How to make Roasted Tomato Soup with Cumin Cream | Roasted Tomato Soup with Cumin Cream

                       Roasted Tomato Soup with Cumin Cream

Preparation Time : 25 minutes                            Cooking Time  : 40 minutes
For  6  Person
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Roasted Tomato Soup with Cumin Cream
  • टमाटर - 10 , मोटे - मोटे टुकड़ो में कटा हुआ 
  • ऑलिव आइल -4 बड़े चम्मच
  • एक्स्ट्रा वरजिन ऑलिव आइल - 2 बड़ा चम्मच
  • गाजर - 2 मोटे मोटे टुकड़ो में कटा हुआ 
  • प्याज़  - 2 छोटा मोटे मोटे टुकड़ो में कटा हुआ 
  • विप्ड क्रीम ( Whipped cream ) - ४ बड़े चम्मच
  • बागेत,हाथों की सहायता से तोड़कर - 1/3
  • भुना हुआ जीरा कुटा हुआ - 2 छोटा चम्मच
  • लहसुन की कलियाँ - 15
  • नमक स्वादानुसार
How to make Roasted Tomato Soup with Cumin Cream | Roasted Tomato Soup with Cumin Cream
विधि - How to make Roasted Tomato Soup with Cumin Cream 
अब आप ओवन को 180 डिग्री सेंटीग्रेड तापमान पर गरम करें। अब आप टमाटर को एक बेकिंग ट्रे में रख लें और  लहसुन, गाजर, प्याज़, ब्रैड भी इस पर डालें और ऊपर से ओलिव आइल डालें। अच्छी तरह मिला दें और ट्रे को ओवन में रख दें। अब आप टमाटर को  रोस्ट होने दें। अब आप इस दौरान एक  कटोरे में क्रीम रखे और  कुटा हुआ जीरा , नमक डाल कर  अच्छी तरह फेंट लें और इसे  फ्रिज में ठंडा होने के लियें रखें। ट्रे ओवन से निकाल लें। टमाटर ठंडे करें। फिर एकस्ट्रा वरजिन औलिव आइल के साथ मोटा मोटा पीस लें। नौन-स्टिक पैन में डालें और थोड़ा पानी डालें। आँच पर रखें और एक उबाल आने दें। नमक डालें और मिलाएँ। सूप बाउल में डालें। क्युमिन क्रीम ऊपर से डालें, पार्सले से सजाएँ और गरमागरम सूप परोसें।

Monday, 23 September 2013

How to make Lemon Coriander Soup | निम्बू और धनियाँ पत्ता सूप - L emon Coriander Soup

                        निम्बू और धनियाँ पत्ता सूप - L emon Coriander Soup

Preparation Time : 10  minutes                            Cooking Time  : 10 minutes
For  6  Person
आवश्यक सामग्री - Ingredients for L emon Coriander Soup
  • कॉर्नफ्लावर - 4 छोटे चम्मच
  • विनेगर  - 1 ½  छोटा चम्मच
  • नींबु    - 2 ½
  • वेजिटेबल स्टॉक   - 6 कप
  • लेमन ग्रास रूट्स  - 3 इन्च टुकड़ा
  • अदरक - 1 इन्च टुकड़ा , बारीक़ कटा हुआ 
  • नींबु के पत्ते   - 7 - 8
  • नमक  स्वादानुसार
  • धनिये  पत्ते - 1/3 कप , बारीक़ कटा हुआ 
  • क्रीम स्टाइल मकई/ कोर्न     - 1 ½ कप 
विधि - How to make Lemon Coriander Soup 
अब आप सबसे पहले लेमन ग्रास रूट  कटा कर रख लें । अब आप एक गहरे नौन स्टिक पैन मे 5 कप वेजिटेबल स्टौक डाल कर  गरम कर लें। अब आप  लेमन ग्रास रूट , लेमन लीव्स और अदरक डाल कर  ४ - ५  मिनिट तक उबाल लें। अब आप  स्टौक में से लेमन ग्रास रूट और अदरक निकाल लें और क्रीम स्टाइल स्वीट कोर्न डालकर मिला लें। नमक डालकर मिला लें। कोर्नस्टार्च को ½ कप वेजिटेबल स्टौक में अच्छी तरह से मिलाकर सूप में डालें और गाढ़ा होने तक पकाएँ। हरा धनिया और सिरका डालकर मिला लें फिर नींबु को निचोड़कर रस सूप में डालें और मिला लें और गरमागरम परोसें।

Sunday, 1 September 2013

How to make Assorted Vegetable Rice | Assorted Vegetable Rice

                                        Assorted Vegetable Rice
Preparation Time : 10  minutes                            Cooking Time : 15 minutes
For 6 Person
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Assorted Vegetable Rice
  • 1 1/2 - कप चावल,भिगोकर उबाला हुआ / उबाली हुई
  • 8 - 9 - फ्रेंच बीन्स,बारीक कटा हुआ 
  • 1 1/2  बड़ा चम्मच  , फाइव स्पाइस पावडर
  • 2  डंडी का टुकड़ाहरे , प्याज़ की पत्तियाँ,बारीक कटा हुआ
  • 1 - बैंगन,चौकोर टुकड़ों में कटा हुआ
  • 1 1/2  बड़ा चम्मच , लहसुन,कटा हुआ
  • 2 बड़े चम्मच , तेल
  • 1 छोटा चम्मच , सोय सॉस
  • 3 मध्यम आकार के गाजर,बारीक कटा हुआ 
  • 8 - बटन मशरूम,कटा हुआ
  • 8 - बेबी कॉर्न, बारीक कटा हुआ 
  • नमक  स्वादानुसार
Assorted Vegetable Rice
Assorted Vegetable Rice 
विधि - How to make Assorted Vegetable Rice 
अब आप एक गहरे नॉन स्टिक पैन में तेल गरम होने के लियें रखें , जब तेल गरम हो जाये तो  उसमें लहसून डालकर रंग बदलने तक भूनें। अब आप बीन्स और गाजर डालकर अच्छी तरह मिलाएँ और 2 - 3  मिनट तक भूनें। अब बेबी कॉर्न और मशरूम डालकर मिलाएँ और सूख जाने तक भूनें। अब आप  बैंगन डालकर पकाएँ जबतक सब सब्ज़ियाँ पक जाए। फिर पके चावल, फाइव स्पैस पावडर, सॉय सॉस और नमक डालकर अच्छी तरह मिलाएँ और  हरे प्याज़ के पत्तों से सजाकर गरमागरम परोसें। 

Saturday, 31 August 2013

How to make Potato And Chive Cakes | पोटैटो एंड चाय्व केक्स - Potato And Chive Cakes

                              पोटैटो एंड चाय्व केक्स - Potato And Chive Cakes

Preparation Time : 15  minutes                            Cooking Time : 15 minutes
For 6 Person
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Potato And Chive Cakes
  • चाइव्ज़ - 12  बारीक कटा हुआ 
  • तेल
  • आलू   - 6  उबालकर छीलकर मैश कर लें 
  • ताज़ा पार्सले -   3 बड़े चम्मच कटा हुआ
  • मोज़ारेला चीज़ - 4 बड़े चम्मच
  • लाल मिर्च - 3 बारीक कटा हुआ
  • कॉर्नफ्लावर - 2 बड़ा चम्मच
  • नमक स्वादानुसार
विधि - How to make Potato And Chive Cakes
अब आप उबलें आलू को एक बाउल में डाल कर मैस कर लें , अब आप मैस कियें आलू में चाय्वस, मॉझ़रेल्ला चीज़,  नमक , लाल मिर्चें, कॉर्नफ्लावर और पार्सली  डालकर अच्छे से मिला लें अब आप मिश्रण के आठ समान हिस्से बनाएँ और उनहें पॅट्टिस का आकार दें। अब आप फिर उन्हें रेफ्रिज़्रेटर में 30 - 35  मिनट तक रखें। अब आप एक  नॉन स्टिक पैन में तेल डाल कर गरम होने के लियें रखें , जब तेल गरम हो जाएँ तो । उसमें पॅट्टिस डाल कर पकाएँ जबतक वे दोनो तरफ से सुनहरे और करारे हो जाए।अब आप पॅट्टिस को  तेल में से निकालकर एब्सॉरबेन्ट पेपर पर रखें। टॉमेटो  सॉस  के साथ गरमागरम परोसें। 

How to make Adrak or Tamatar Fried Rice | Ginger Tomato Fried Rice | अदरक और टमाटर फ्राइड राइस | Adrak or Tamatar Fried Rice

            Ginger Tomato Fried Rice - अदरक और टमाटर फ्राइड राइस

Preparation Time : 10  minutes                            Cooking Time : 10 minutes
For 6 Person
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Ginger Tomato Fried Rice
  • पके हुए चावल - 4 कप
  • टोमाटो कैचप - 3 बड़े चम्मच
  • विनेगर - 2 बड़े चम्मच
  • लाल मिर्च की पेस्ट - 1 ½  बड़ा चम्मच
  • ऑलिव आइल -2 बड़ा चम्मच
  • सूखी लाल मिर्च, टुकडे़ किये हुए - 4
  • सोय सॉस - 1 छोटा चम्मच
  • अदरक के पतले पतलें स्लाइस किया हुआ - 15 - 16
  • नमक स्वादानुसार
विधि - How to make Adrak or Tamatar Fried Rice
अब  आप सबसे पहले अदरक को पतले - पतले स्लाइस कर के एक बर्तन में रख लें अब आप  एक पैन  में ऑलिव आइल गरम करें, उसमें सूखी लाल मिर्चें और अदरक स्लाइस डालकर महक आने तक भूनें। अब आप चावल डालकर धीमी  आँच पर चाबल को भूनें। अब आप सॉय सॉस, सिर्का, नमक, लाल मिर्च पेस्ट और टोमाटो केच्चप डालकर अच्छी तरह मिलाएँ और गरमागरम परोसें। 

How to make Cabbage and Rice Rolls | Cabbage and Rice Rolls - बंदगोभी और चावल रोल्स | bandgobhi and chawal rolls

                 Cabbage and Rice Rolls - बंदगोभी और चावल रोल्स 

Preparation Time : 15  minutes                            Cooking Time : 25 - 30 minutes
For 6 Person
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Cabbage and Rice Rolls
  • बंदगोभी के पत्ते - 12
  • टोमेटो सूप पाउडर - 1 1/2 पैकेट
  • पके हुए चावल - 3 कप
  •  प्रोसेस्ड चीज़,घिसा हुआ -1/2 कप से थोड़ा अधिक 
  • प्याज़ - 2 बारीक़ कटा हुआ 
  • हरी मिर्च - 4 बारीक़ कटा हुआ
  • नमक  स्वादानुसार
विधि - How to make Cabbage and Rice Rolls
अब आप सबसे पहलें  एक बाउल में चावल ,  ¼ कप चीज़ , प्याज़ , , हरी मिर्च और  नमक डाल कर सब को एक साथ अच्छी तरह मिला लें। अब आप  एक  गहरे  पैन में काफी सारा पानी गरम होने के लियें रखें , जब जब पानी गरम हो जाएँ तो पानी में नमक डालें और गोभी के पत्तों को नरम होने तक ब्लान्च करें। अब आप टोमाटो सूप पावडर को 2 कप पानी में अच्छी तरह मिला लें। अब आप ओवन को 180 डिग्री  तापमान पर गरम होने के लियें रखें। अब आप  गोभी के पत्तों को गरम पानी में से निकाल कर ठंडे पानी में डालें, फिर छान कर पोंछ लें। अब आप सख़्त गाठों को निकाल लें। चावल के मिश्रण के गोले बना लें, गोभी के पत्तों पर रखें और मोड़कर पार्सल्स बना लें। अब  इन्हें बेकिंग डिश में रखें, ऊपर टोमाटो सूप का मिश्रण डालें। फिर  बचा हुआ चीज़ छिडकें और गरम ओवन में 20-25 मिनिट तक बेक करें। अब तब तक इधर पकते समय बीच में डिश को बाहर निकाल कर हिलाएँ और  ओवन में वापिस पकने तक रखें और गरमागरम परोसें। 

Tuesday, 27 August 2013

How to make Peanut Aloo | पीनट आलू - Peanut Aloo

                                      पीनट  आलू  - Peanut Aloo 

Preparation Time : 15  minutes                            Cooking Time : 15 minutes
For 6 Person
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Peanut Aloo
  • भुनी हुई मूंगफली  - ½ कप से थोड़ा अधिक 
  • आलू - 5 उबाला हुआ , 1/2 इंच क्यूब्स में कटा हुआ 
  • हल्दी पावडर  - ½  छोटा चम्मच
  • अमचूर  - ½ छोटा चम्मच
  • तेल - 2 बड़ा चम्मच
  • हरी मिर्च - 3 कटा हुआ 
  • जीरा - 1 छोटा चम्मच
  • अदरक  पेस्ट  - 1 ½  छोटा चम्मच
  • लहसुन पेस्ट  - 1 ½  छोटा चम्मच
  • ताज़ा हरा धनिया -  3 बड़े चम्मच बारीक़ कटा हुआ 
  • नमक  स्वादानुसार
पीनट  आलू 
विधि - How to make Peanut Aloo 
अब आप सबसे पहले आलू को उबाल ले , फिर छिल कर छोटे - छोटे टुकड़ो में काट लें , अब आप  एक नॉन स्टिक पैन में तेल डाल  कर  गरम करें, जब तेल गरम हो जाये तो उसमें हरि मिर्चें, ज़ीरा और मूंगफली डालकर एक मिनट तक भूनें। अब उसमें  फिर अदरक पेस्ट और लहसून पेस्ट डालकर १ मिनट भूनें। फिर आलू डालकर मिलाएँ। अब हल्दी पावडर, अमचूर और नमक डालकर अच्छी तरह मिलाएँ। फिर बारीक़ कटा  धनिया  डालकर मिलाएँ और गरमागरम परोसें Peanut Aloo 

Monday, 19 August 2013

How to make Eggplant and Paneer Kababs | Eggplant and Paneer Kababs

                                        Eggplant and Paneer Kababs

खाना पकानें में समय - 15 मिनट                           तैयारी में समय - 10 मिनट
For 6 person
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Eggplant and Paneer Kababs
  • पनीर - 150 ग्राम 1 इन्च के क्यूब्ज़ मे काट लें 
  • बैंगन -2 लम्बा बाला , लम्बाई में पतले स्लाइस काट लें  और थोड़ा नमक छिड़क दें 
  • लाल मिर्च पावडर स्वादानुसार
  • तेल - 5 बड़े चम्मच
  • चेरी टमाटर -12
  • गरम मसाला पावडर स्वादानुसार
  • नींबु -1
  • नमक स्वादानुसार
विधि - How to make Eggplant and Paneer Kababs
अब आप एक एक नौन स्टिक तवे पर 3 बडे़ चम्मच तेल डाल कर गरम करे जब तेल गरम हो जाएँ तो उस पर बैंगन के स्लाइस रख कर पका लें। अब आप थोड़ा लाल मिर्च पावडर और गरम मसाला पावडर छिड़कें और पलट लें। अब आप दूसरी ओर भी लाल मिर्च पावडर और गरम मसाला पावडर छिड़कें। थोड़ा नींबु का रस छिड़कें और नरम होने तक पकाएँ। अब आप तवे से हटाकर एक प्लेट पर ठंडा होने रखें। अप आप हर स्कूयर पर एक चेरी टोमाटो लगाएँ। पनीर के क्यूब्ज़ पर नमक और लाल मिर्च पावडर छिड़कें। हर क्यूब को बैंगन के स्लाइस में लपेट लें और उन्हें स्कूयर पर टोमाटो के ऊपर लगा लें। अब बचा हुआ तेल तवे पर डालकर गरम करें, अब उस पर स्कूयर रखें। फिर थोड़ा नींबु का रस छिड़कें और सभी स्कूयर को घुमाते हुए पकाएँ ताकि चारों ओर से एक समान पक जाएँ। अब आप  खट्टी या मीठी चटनी के साथ गरमागरम परोसें।

How to make Corndog | कॉर्नडॉग - Corndog

                                                 कॉर्नडॉग - Corndog


खाना पकानें में समय - 30 मिनट                           तैयारी में समय - 20 मिनट
For 6 person
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Corndog
  • चिकन सौसेज़ - 12
  • कॉर्नफ्लेक्स -1/4 कप
  • पैपरिका पावडर -1/3 छोटा चम्मच
  • लाल मिर्च पावडर -1/3 छोटा चम्मच
  • जीरा पावडर 1/3 छोटा चम्मच
  • लहसुन की  कलियाँ - 7 - 8 बारीक़ कटा हुआ 
  • मैदा - 1/3 कप
  • मकई का आटा -1/ 3 कप
  • खाने का सोडा / मीठा सोडा -1 छोटा चम्मच
  • तेल
  • नमक स्वादानुसार
विधि - How to make Corndog
अब  आप कॉर्नफ्लावर को एक बर्तन में रखे , अब आप चिकन सॉसेज़स को बर्तन में रखे कॉर्नफ्लावर में हल्का सा लपेट लें। अब आप  एक बाउल में मैदा, मकई का आटा, बेकिंग सोडा, नमक, पॅप्रिका पावडर, लाल मिर्च पावडर, ज़ीरा पावडर और लहसून डालकर मिलाएँ। अब दो कप पानी डालकर अच्छी तरह फेंटते हुए गाढा घोल बना लें। अब आप एक  कढाई में आवश्यकतानुसार तेल गरम करें। अब आप कॉर्नफ्लावर में लपेटे सॉसेज़स को घोल में डुबोकर गरम तेल में तलें जबतक वे सुनहरे हो जाए। तेल में से निकालकर एब्सॉरबेन्ट पेपर पर रखें। टॉमेटो केच्चप या मस्टर्ड सॉस के साथ गरमागरम परोसें। 

How to make Grilled Paneer With Chilli Plum Sauce | ग्रिल्ड पनीर विद चिल्ली प्लम सॉस - Grilled Paneer With Chilli Plum Sauce

        ग्रिल्ड पनीर विद चिल्ली प्लम सॉस - Grilled Paneer With Chilli Plum Sauce 


खाना बनाने में समय - 15 मिनट                           तैयारी में समय - 15 मिनट
For 6 person
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Grilled Paneer With Chilli Plum Sauce
  • चिल्ली फ्लेक्स - 2 छोटा चम्मच
  • पनीर - 400 ग्राम
  • अदरक की पेस्ट -2 छोटा चम्मच
  • तेल - 4 बड़े चम्मच - 2 छोटा चम्मच
  • लाल मिर्च पावडर - 2 छोटा चम्मच
  • गरम मसाला पावडर - 1/2  छोटा चम्मच
  • शहद - 4 बड़े चम्मच
  • आलूभुखारे - 1 1/2  किलोग्राम बीज रहित 
  • आमचूर पावडर - 2 बड़े चम्मच
  • नमक स्वादानुसार
Grilled Paneer With Chilli Plum Sauce
Grilled Paneer
विधि - How to make Grilled Paneer With Chilli Plum Sauce
अब आप आलूबुखरों को मिक्सर जार में डालें अब आप उसमे  अमचूर पाउडर , लाल मिर्च पावडर, अदरक पेस्ट और आवश्यकतानुसार  पानी डाल कर पिस लें और बारीक़ पेस्ट बना लें । अब आप पनीर के बड़े क्यूब्स काटें। अब आप एक  नॉन स्टिक पैन में 4 बड़े चम्मच तेल डाल कर गरम होने के लियें रखें , जब तेल गरम हो जाएँ तो उसमें  आलूबुखारे की प्यूरी डाल  3-4 मिनट तक पकाएँ। अब  नमक और  गरम मसाला पावडर डालकर सॉस गाढा होने तक पकाएँ। सॉस को पैन एक तरफ करें और पैन के बीच में पनीर के तुकडे रखें। अब बचा हुआ तेल पनीर पर डालें और दोनो तरफ 1-2 मिनट तक पकाएँ जबतक समान सुनहरे हो जाए। अब आप उनपर चिल्ली फ्लेक्स छिडकें और फिर उन्हे पलटें।  अब  इन्हें आलूबुखारा सॉस में मिलाएँ। फिर शहद और बचा हुआ अमचूर डालकर अच्छी तरह मिलाएँ और गरमागरम परोसें। 

How to make Garlicky Paneer | lehsun balee paneer | गार्लिकी पनीर - Garlicky Paneer

                                      गार्लिकी   पनीर -  Garlicky Paneer


खाना बनाने में समय - 15 मिनट                           तैयारी में समय - 10 मिनट
For 6 person
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Garlicky Paneer
  • लहसुन की  कलिया  15  कुटा हुआ 
  • क्रीम 1/2 कप
  • लहसुन, तले हुए 4-5 कलियाँ
  • पनीर - 500 ग्राम 1/2  इन्च के टुकड़ों में कटा हुआ 
  • धनिया पावडर - 1 1/2 छोटा चम्मच
  • जीरा पावडर - 1 छोटा चम्मच
  • तेल - 3 बड़े चम्मच
  • जीरा -1 छोटा चम्मच
  • प्याज़ कटा हुआ - 4 
  • हरी मिर्च, चीरा हुआ - 3 -4
  • हल्दी पावडर -1/4 छोटा चम्मच
  • लाल मिर्च पावडर - 1 1/2  छोटा चम्मच
  • दही - 1 1/2  कप
  • गरम मसाला पावडर -1/2 छोटा चम्मच
  • नींबु का रस - 1 छूता चम्मच 
  • लहसुन की पेस्ट - 1 छोटे चम्मच
  • अदरक  की पेस्ट - 1 छोटे चम्मच
  • नमक स्वादानुसार
Garlicky Paneer
विधि - How to make Garlicky Paneer 
अब आप एक नॉन स्टिक पैन में तेल डाल  कर गरम करें, जब तेल गरम हो जाएँ तो उसमें कुटें हुयें लहसून, ज़ीरा और प्याज़ डालाकर हल्का सुनहरा होने तक भुनें। अब अदरक और लहसून का पेस्ट और हरि मिर्चें डालकर मिलाएँ। अब धनिया पावडर , हल्दी पावडर, , ज़ीरा पावडर और लाल मिर्च पावडर डालकर अच्छी तरह मिलाएँ। अब नमक और दही डालकर अच्छी तरह मिलाएँ। जब मिश्रण उबलने लगे, तब उसमें पनीर के क्यूब्स डालें और हल्का सा मिलाएँ। अब गरम  मसाला पावडर, नींबू का रस डालकर हल्का सा मिलाएँओर  अब क्रीम डालकर आँच बंद कर  दें। अब आप तले लहसून से सजाकर गरमागरम परोसें रोटी या चावल के साथ। 

How to make Creamy Poppy Seed Dressing | Creamy Poppy Seed Dressing

                                      Creamy Poppy Seed Dressing 

खाना पकानें में समय - 30 मिनट                           तैयारी में समय - 20 मिनट
For 6 person
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Creamy Poppy Seed Dressing 
खसखस ​​की पेस्ट, सेका हुआ - 3 बड़े चम्मच
लहसुन की  कलियाँ - १०- 12  कटा हुआ
नींबु का रस - 2 छोटा चम्मच
दही - 1/2 कप
मेयोनेज़ / Mayonnaise - 1/3 कप
चीनी - 2 छोटा चम्मच
चाइव्ज़ / Chives,chopped  कटा हुआ -3 बड़े चम्मच
तेल - 2 बड़ा चम्मच
नमक स्वादानुसार
विधि - How to make Creamy Poppy Seed Dressing
अब आप एक बाउल में दहि, मेयोनेय्ज़, खसखस, नमक, चीनी, चाय्वज़ और नींबू का रस डालकर मिलाएँ। फिर आप  रेफ्रिज़्रेटर में ठंडा होने के लियें रखें। अब आप  एक  पैन में तेल गरम करें, उसमें लहसून डालकर भूनें जबतक लहसून  अच्छी तरह भूरे हो जाए। तब आप  आँच पर से उतारें और दहि के मिश्रण में डालें।अब आप  फ्राय्स के  साथ परोसे। 

Monday, 12 August 2013

How to make Chatpate Aloo | चटपटे आलू - Chatpate Potatoes - Chatpate Aloo

                        चटपटे आलू - Chatpate Potatoes - Chatpate Aloo

बनाने में समय - 20 मिनट                           तैयारी में समय - 20 मिनट
For 6 person
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Chatpate Potatoes
  • तेल - 3 बड़े चम्मच
  • बेबी आलू, उबालकर छिला हुआ - 300 ग्राम
  • रेड चिल्ली फ्लेक्स - 2 छोटे चम्मच
  •  पैपरिका पावडर - 1 1/2   छोटा चम्मच
  • समुद्री नमक स्वादानुसार
  • हरा धनिया के डंठल सजाने के लिए
  • लहसुन की कलियाँ -10 - 12
  • भुना हुआ जीरा - 1 बड़े चम्मच
विधि - How to make Chatpate Aloo
अब आप एक नॉन स्टिक पैन में तेल डाल कर गरम कर लें, जब तेल   गरम हो जाएँ तो उसमें आलू डालकर धीमी  आँच पर पकाएँ जबतक वे सुनहरे और करारे हो जाए। अब आप
एक हमामदस्ते में रेड चिल्ली फ्लेक्स, लहसून, ज़ीरा, पॅप्रिका पावडर और समुद्रि नमक डालकर कुटकर दरदरा पेस्ट बनाएँ। अब यह पेस्ट पैन में डालें और अच्छी तरह मिलाकर दो से तीन मिनट और पकाएँ। अब आप ताज़ा हरा धनिये के गुच्छे से सजाकर गरमागरम परोसें।

Wednesday, 31 July 2013

How to make Pesto Pizza With Chenna And Tomatoes Recipe | Pizza Recipe

                             Pesto Pizza With Chenna And Tomatoes Recipe

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Pesto Pizza With Chenna And Tomatoes Recipe
  • टमाटर - 3 मध्यम आकार
  • ऑलिव आइल - 5 बड़े चम्मच
  • कुटी हुई कालीमिर्च 
  • चेरी टमाटर - 15
  • बेसिल के पत्ते - 8
पेस्तो सॉस बनाने के लिए 
  • पारमेज़ान चीज़,घिसा हुआ -5 बड़े चम्मच
  • गाय का दूध - 2 लीटर
  • बेसिल के पत्ते - 3/4 कप
  • चिलगोज़े,कुटा हुआ - 3 बड़े चम्मच
  • लहसुन - 5 कलियाँ
  • ऑलिव आइल - 2 बड़े चम्मच
  • विनेगर - 1 बड़ा चम्मच
  • नमक स्वादानुसार
आटे के लिए
  • मैदा - 3 कप  + छिड़कने के लिए
  • ऑलिव आइल- 2 बड़े चम्मच
  • पानी - 1 1/2 कप  ठंडा किया हुआ 
  • आटा - 3/4 कप
  • बारीक चीनी -1 छोटा चम्मच
  • यीस्ट / खमीर - 2 छोटे चम्मच
  • - नमक -1 बड़ा चम्मच
How to make Pesto Pizza With Chenna And Tomatoes Recipe | Pizza Recipe
Pesto Pizza With Chenna And Tomatoes 
विधि - How to make Pesto Pizza With Chenna And Tomatoes
अब आप ऑवन को 220° सेलसियस तक गरम करने के लियें रखें। अब आप पीज़ा की लोई बनाने के लिये एक बर्तन में आटा, नमक, मैदा,  केस्टर शुगर, यीस्ट  और ऑलिव ऑइल मिला लें और एकदम ठंडा पानी डाकर नरम लोई गूंद लें। अब आटा को  ढक कर 15 - 20       मिनिट तक रखें।
 अब पेस्तो बनाने कि लिये बेसिल के पत्ते, चिलगोज़े, लहसुन और नमक को पीस लें। फिर उसमें ऑलिव ऑइल डालकर फिर पीस लें। अब चीज़ डालें और एकबार फिर पीसकर बारीक पेस्ट बना लें।
 अब छेना बनाने के लिये दूध को एक गहरे बर्तन  में उबाल लें, फिर उसमें सिरका डालकर 5 - 6 मिनिट तक या तबतक चलाएँ जबतक दूध फट जाए और छेना और पानी अलग हो जाए।  अब आँच से हटाकर ठंडा होने रख दें।
अब  टमाटर को स्लाइस कर लें और चेरी टॉमाटोज़ को आधे में काट लें। लोई को फिर से गूंद ले और समान भागों में बांट लें।
हर भाग पर सूखा मैदा छिड़क कर अपने हाथ से पतला पतला फैलाएँ और बेकिंग ट्रे पर रखें। उसपर 2 बड़े चम्मच पेस्तो एक समान फैलाएँ। छेना का चूरा करके ऊपर छिड़कें फिर उसपर चेरी टॉमाटोज़ और टमाटर के स्लाइस सजाएँ।
इनके उपर बेसिल के पत्ते और ऑलिव ऑइल छिड़कें और बेकिंग ट्रे को गरम ऑवन में रख कर अच्छी तरह पकने दें। वेड्जेस में काटें, कुटी हुई काली मिर्च छिड़कें, थोड़ा ऑलिव ऑइल भी छिड़कें और गरमागरम परोसें।

How to make Creamy Spinach And Beans Baby Pizza Recipe | Creamy Spinach And Beans Baby Pizza recipe in hindi

                                         Creamy Spinach And Baby Pizza

आवश्यक सामग्री -Ingredients For Creamy Spinach And Beans Baby Pizza
  • गेहूँ के आटे के पीज़ा ब्रेड - 5
  • पालक के पत्ते - 1 1/2 मध्यम गुछ्छा ,  उबालर ठंडे पानी में धोलें
  • मिक्स्ड हर्बस - 1/2 छोटा चम्मच
  • क्रीम - 3 बड़े चम्मच
  • मोज़ारेला चीज़ 100 ग्राम
  • बेक्ड बीन्स - 9 बड़े चम्मच
  • ऑलिव आइल - 1 1/2  बड़ा चम्मच
  • मक्खन -1 1/2  छोटा चम्मच
  • कुटी हुई लाल मिर्च - 1 1/2  छोटा चम्मच
  • प्याज़ - 2 मध्यम आकार
  • लहसुन - 7 कलियाँ
  • नमक स्वादानुसार
How to make Creamy Spinach And Beans Baby Pizza
अब आप  पालक के पत्तों को निचोड़कर काट लें और मिक्सर जार में डालें अब डालें प्याज़ और लहसुन और सब एक साथ  दरदरा पीस लें। अब  एक नॉन स्टिक पैन में ऑलिव आइल और मक्खन गरम करने के लियें रखें , जब मक्खन पिघल जाएँ तो फिर उसमें पालक का मिश्रण डालकर भूने। अब पालक में नमक और मिक्स्ड हर्बस डालकर मिला लें और  अब  क्रीम डालकर भी  मिला लें ।  अब आप  एक नॉन स्टिक तवा गरम कर लें। अब उसपर पीज़ा बेस रख कर गरम होने दें। फिर पलट कर दूसरी तरफ से भी गरम होने दें। अब आप  सभी  पीज़ा बेस पर पालक का सॉस फैला दें और  उन पर मोज़ारेला चीज़ ग्रेट करें और पीज़ा को फिर से तवे पर रखें। हर पीज़ा पर 2 बड़े चम्मच बेक्ड बीन्स डालें, क्रश्ड रेड चिल्ली छिड़कें और तब तक पकाएँ जब तक चीज़ पिघलने लगे। अब आप  गरमागरम Creamy Spinach And Baby Pizza  परोसें।
For 5 person 

Monday, 29 July 2013

How to make Aloo Jam Chaat Recipe | आलू जैम चाट - Aloo Jam Chaat | Potato jam chaat in hindi

                                      आलू जैम चाट  -  Aloo Jam Chaat

आवश्यक सामग्री - Ingredients for  Aloo Jam Chaat
  • आमचूर पावडर - 1 छोटा चम्मच
  • काला नमक - 1/2 छोटा चम्मच
  • आलू - 3 , उबाला हुआ , छोटे चौकोर टुकड़ों में कटा हुआ
  • ताज़े पुदीने के पत्ते कुछ सजाने के लिए
  • अनार के दाने कुछ सजाने के लिए
  • चाट मसाला - 1/2 छोटा चम्मच
  • नींबु का रस - 1  छोटा चम्मच
  • जाम (फल) Jam - 10   चौकोर टुकड़ों में कटा हुआ
  • लाल मिर्च पावडर - 1 छोटा चम्मच
  • भुने हुए जीरे का पावडर - 1/2 छोटा चम्मच
  • नमक स्वादानुसार
विधि - How to make Aloo Jam Chaat
अब आप सबसे  उबले हुयें आलू को छिल कर छोटे चौकोर टुकड़ों में कटा  एक बर्तन में रख लें , अब आलू में जाम, लाल मिर्च पावडर, भूना जीरा पावडर, अमचूर, काला नमक, चाट मसाला, नमक और नींबु का रस डालकर अच्छी तरह मिला लें। अब प्लेट  में निकालें और  पुदीने के पत्तों और अनारदनों से सजाकर परोसें।