Showing posts with label Rajasthani Recipe. Show all posts
Showing posts with label Rajasthani Recipe. Show all posts

Tuesday, 17 September 2013

How to make Churma Laddoo | चूर्मा लड्डू - Churma Laddoo

                                    चूर्मा  लड्डू - Churma Laddoo

Preparation Time : 20  minutes                            Cooking Time  : 30  minutes
For  6  Person
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Churma Laddoo 
  • खसखस  स्वादानुसार
  • पिसी हुई चीनी - 1/4 कप
  • इलाईची पावडर - 1 ½  छोटा चम्मच
  • जाड़ा आटा - 1 ½  कप
  • घी - 3 ½  बड़ा चम्मच  + तलने के लिए
  • गुड़,घिसा हुआ - 3/4 कप
  • जयफल  पावडर - 1 ½  छोटा चम्मच
विधि - How to make Churma Laddoo
अब आप एक बर्तन  में आटा डाल कर , 1 ½  बड़े चम्मच गरम घी डाल कर  हल्का सा रगड़ लें। फिर आवश्यकतानुसार गुनगुना पानी डालकर सखत लोई गुंद लें। अब आप लोई के समान हिस्सें बना लें और उनके छोटे छोटे मुठिया अन्डाकार बना लें । अब आप एक कढाई में आवश्यकतानुसार घी गरम होने के लियें रखें , जब घी गरम हो जाएँ तो  मुठियों को उसमें सुनहरा होने तक तल लें। घी में से निकालकर एब्सॉरबेन्ट पेपर पर रखें, उनके छोटे टुकड़ें करें और ठंडा होने दें। जब पूरी तरह ठंडा हो जाए तब उन्हें पीसकर पावडर बना लें और छलनी से छान लें। छलनी में बचा हुआ पावडर बारीक पीस लें और छाने हुए पावडर के साथ मिला लें। अब आप एक दूसरे नॉन स्टिक पैन में दो बड़े चम्मच घी गरम कर लें, उसमें गुडं डालें और पिघलने दें। आँच को बुझा दें और छाने हुए पावडर के साथ अच्छी तरह मिला लें। फिर पीसी चीनी डालकर मिला लें। अब इलाइची पावडर और जायफल पावडर डालकर अच्छी तरह मिला लें। मिश्रण के 12 हिस्से बना कर उन्हें लड्डू का आकार दें। खसखस में लपेट लें और पूरी तरह ठंडा करके एयरटाइट कन्टेनर में रखें और खाएं। 

Tuesday, 30 July 2013

How to make Moong Methi Pakode Recipe | मूंग मेथी पकोड़ें - Moong Methi Pakode

                           मूंग मेथी पकोड़ें - Moong Methi Pakode

मूंग और मेथी के पकोड़े ( moong and methi ke pakoden )  बनाना बहुत ही आसान है और समय भी इतना कम लगता है कि किसी भी मेहमान के आने पर आप पकोड़े बनाकर खिला सकती है। 
आवश्यक सामग्री -Ingredients For Moong Methi Pakode 
  • मूंगदाल धुली,  2 कप भिगोया हुआ / भिगा हुआ / भिगी हुई
  • मेथी - 2 छोटा गुच्छा
  • प्याज़ 2 बारीक कटा हुआ 
  • नमक स्वादानुसार
  • अदरक पेस्ट - 1/2  बड़ा चम्मच  
  • हरी मिर्च की पेस्ट - 1/2  बड़ा चम्मच
  • हींग -1 चुटकी
  • तेल तलने के लियें 
मूंग मेथी पकोड़ें - Moong Methi Pakode
Moong Methi Pakode 
विधि - How to make Moong Methi Pakode 
मूंग दाल को पानी  छानकर फिर से दुसरे पानी से धो कर एक बर्तन में रख लें, अब आप धुले मूंग दाल को मिक्सर जार में डाल कर  बिना पानी डाले पीस लें और एक बाउल में निकाल कर रख लें। अब  प्याज़ और मेथी को दरदरा काटकर मूंग दाल के साथ मिला लें और


नमक, अदरक-हरी मिर्च पेस्ट और हींग डालें और मिला लें। अब  एक कढ़ाई मे तेल डाल गरम होने के लियें रखे , जब तेल गरम हो जाएँ तो  गरम में दाल के मिश्रण के छोटे गोले बनाकर डाले , और इसे धीमी आंच पर सुनहरा और करारा होने तक तलें।  अब पकोड़ें को   तेल से निकालकर एक अब्ज़ौरबेन्ट पेपर पर रखें और गरमागरम परोसें।

Friday, 5 July 2013

How to make Bhindi Kurkuri Recipe | भिन्डी कुरकुरी | Kurkuri Bhindi | Crispy Okra | Fired Bhindi | Ladies finger fry

                                          भिन्डी कुरकुरी | Bhindi Kurkuri

बेसन की परत में लिपटी तली हुई मसाले दार कुरकुरी भिन्डी को साइड डिश के रूप में परोसे, या खाने से पहले स्टार्टर के रूप में परोसें या स्नेक्स के रूप में खायें, हर तरह से यह आपको पसंद आयेगी।
How to make Bhindi Kurkuri Recipe | भिन्डी कुरकुरी | Kurkuri Bhindi | Crispy Okra | Fired Bhindi | Ladies finger fry

आवश्यकसामग्री-Ingredients For Bhindi Kurkuri 
  • भिंडी - 250 ग्राम
  • तेल
  • नमक स्वादानुसार
  • बेसन -  1 बड़े चम्मच
  • लाल मिर्च पावडर 1/2 छोटा चम्मच/ स्वादनुसार 
  • चाट मसाला 1/2 छोटा चम्मच
  • आमचूर 1/ 3 छोटा चम्मच  
  • जीरा पावडर 1/3 छोटा चम्मच
  • कार्न फ्लोर - 2 बड़ा चम्मच 
  • गरम मसला - 1/4 छोटी चम्मच
  • हल्दी पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच से कम
बिधि - How to make Bhindi Kurkuri 
अब भिंडी को लंबाई में काटें और फिर पतले - पतले स्ट्रिप्स में काट लें। अब आप
एक कढ़ाई में आवश्यकतानुसार तेल डाल कर गरम होने के लियें रखें। तब तक आप भिंडी को एक बरतन में रख कर उसमें बेसन, नमक, गरम मसला , हल्दी पाउडर ,  लाल मिर्च पावडर, कार्न फ्लोर , चाट मसाला, अमचूर और जीरा पावडर डाल कर  अच्छी तरह मिला लिजियें। फिर  इन्हें गरम तेल मे डाल कर  सुनहरा और करारा होने तक तल लें। जब भिन्डी सुनहरा और करारा हो जाएँ तो तेल में से निकाल कर एक अबज्ञौरबेंट पेपर पर रखें और गरमागरम परोसें।
For 4 person

How to make Rajasthani Dal Recipe | राजस्थानी दाल | Rajasthani Dal | Dal recipe

                      राजस्थानी दाल | Rajasthani Dal

दालें हमारे रोजाना के खाने का मुख्य भाग हैइन्हैं यदि रोजाना बदल बद्ल कर बनाया जाय तो खाने का स्वाद बदलता है और स्वाद भी अच्छा लगता है दालों में प्रोटीन्स और कार्बोहाइड्रेट प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। तो आज हम राजस्थानी दाल बनाते है 
Rajasthani Dal
Rajasthani Dal

आवश्यकसामग्री-Ingredients For Rajasthani Dal
  • मूंगदाल - 1/2 कप से थोड़ा अधिक  धुलीभिगोया हुआ 
  • चने की दाल - 8 बड़े चम्मच भिगोया हुआ
  • प्याज़ - 1 बड़ा बारीक़ कटा हुआ
  • लाल मिर्च पावडर - 1 छोटा चम्मच
  • आमचूर पावडर -2 छोटा चम्मच
  • अदरक1 ½  इंच टुकड़ा बारीक़ कटा हुआ
  • हल्दी पावडर -1 छोटा चम्मच
  • देसी घी - 3 बड़े चम्मच
  • हींग1 चुटकी
  • जीरा - 1 छोटा चम्मच
  • नमक स्वादानुसार

बिधि - How to make Rajasthani Dal

अब आप दालों को पानी से छानकर अदरक, हल्दी पावडर , 2 कप पानी और नमक के साथ 3 सीटी आने तक पकाएं धीमी आंच पर , अब एक नॉन स्टिक पैन में घी डाल कर गरम करे जब घी गरम हो जाएँ गरम घी में हींग, जीरा और प्याज़ डाल कर हल्का सुनहरा होने तक भूनें. दालों को हैन्ड ब्लेन्डर से ब्लेन्ड कर लें। अब  पैन में लाल मिर्च पावडर डालें और मिला लें. इस मिश्रण को दालों में डालें और अच्छी तरह मिला लें. अमचूर डालकर मिला लें. बाटियों को हल्का सा तोडे़, उनमें घी डालें और गरमागरम राजस्थानी दाल के साथ परोसें।
For 6 person 

How to make Moong Dal Puri Chaat Recipe | मूंग दाल पूरी चाट | Moong Dal Puri Chaat | Chaat recipe

                 मूंग दाल पूरी चाट - Moong Dal Puri Chaat

Moong Dal Puri Chaat ( मूंग दाल पूरी चाट ) बहुत ही चटपटी और स्वादिष्ट होती है. राजस्थान में मूंग दाल पूरी चाट बड़ी मशहूर है। मूंग दाल पूरी चाट बाजारों में स्टाल पर भी मिलती है।  कुछ स्पेशल दुकानें भी है जो मूंग दाल पूरी चाट बेचती हैं।  लेकिन घर पर बनी मूंग दाल पूरी चाट का मुकाबला किसी से नहीं। आप घर पर पार्टी के दौरान भी ये Moong Dal Puri Chaat ( मूंग दाल पूरी चाट ) बना सकते हैं। सभी को बेहद पसन्द आयेंगी , तो आइये आज हम Moong Dal Puri Chaat ( मूंग दाल पूरी चाट ) बनायें।
 Moong Dal Puri Chaat | chaat recipe
chaat recipe

आवश्यकसामग्री-Ingredients For Moong Dal Puri Chaat 
  • आटा  - 2 ½  कप
  • मूंगदाल धुली, भिगोया हुआ -1/2 कप से थोड़ा अधिक
  • आलू – 3 उबला हुआ 
  • हरी चटनी - 3 बड़े चम्मच
  • दही  - 1 ½   कप
  • साबुत सूखा धनिया - 1 छोटा चम्मच
  • नमक स्वादानुसार
  • तेल 3 बड़े चम्मच + तलने के लिए
  • काला नमक स्वादानुसार
  • लाल मिर्च पावडर स्वादानुसार
  • भुने हुए जीरे का पावडर स्वादानुसार
  • मीठी खजूर और इमली की चटनी 4 बड़े चम्मच ( स्वादनुसार )
  • सेव स्वादानुसार
  • ताज़ा हरा धनिया - 4 बड़े चम्मच
  • अदरक - 1 इन्च टुकड़ा मोटा - मोटा टुकड़ों में कटा हुआ
  • लहसुन  - 4 – 5  कली
  • हरी मिर्च  - 3
  • जीरा - 1 छोटा चम्मच

बिधि -
 How to make Moong Dal Puri Chaat
How to make Moong Dal Puri Chaat
अब अदरक ,लहसुन ,जीरा, साबुत धनिया, मूंग दाल और नमक मिक्सी में डाल कर एक साथ पीस लें और एक बर्तन में निकाल लें। अब पीसे हुयें मिक्शर में 3 बड़े चम्मच तेल और आटा अच्छी तरह मिला दें। अब आप थोड़ा पानी के साथ गूंदकर सख्त लोई बना लें। एक कढ़ाई में तेल डाल कर गरम होने के लियें रखें करें। अब आप लोई को लम्बे सॉसेज का आकार दें और छोटे टुकड़े काटें, उनपर थोड़ा तेल लगाएँ और बेलकर छोटी पूरियाँ बनाएँ। अब आप सभी बेली हुई पूरी पर कुछ चीरे बनाएँ। अब गरम तेल में पूरी को  डालकर तलें जबतक वे हल्का भूरे और करारे हो जाए। अब पूरी को  तेल में से निकालकर
अबज्ञौरबेंटपेपरपर रखें। आलू को काटें। दही में हरी चटनी डालकर अच्छी तरह मिलाएँ।
अब पूरियों को सर्विंग प्लैटर पर रखें, उनपर कुछ आलू के टुकड़े रखें। नमक, काला नमक, लाल मिर्च पावडर और भूना ज़ीरा पावडर छिड़कें। फिर छिड़कें दही-हरी चटनी, मीठी चटनी, लाल मिर्च पावडर, भूना जीरा पावडर, सेव और हरा धनिया डाल कर परोसें।

For  6 – 7 Person

How to make Churma Laddoo Recipe | चूर्मा लड्डू | मीठाई | Churma Laddoo | Mithai

         चूर्मा लड्डू | मीठाई | Churma Laddoo | Mithai

Churma Laddoo राजस्थानी व्यंजन है़। बहूत ही स्वादिष्ट मिठाई होता है। घर में बनी हुई मिठाई का स्वाद तो आप सभी जानते हैं कितनी ज्यादा स्वादिष्ट होती है। तो  फिर आज हम चूरमा के लड्डू बनाते हैं।
Churma Laddoo
Churma Laddoo
आवश्यकसामग्री-Ingredients For Churma Laddoo
  • जाड़ा आटा ( Coarse Whole Wheat flour -Jada Atta) 2 ½  कप
  • इलाईची का पावडर  - 1 ½ छोटा चम्मच
  • जयफल का पावडर  - 1 ½ छोटा चम्मच
  • खसखस ​​/ पोस्तो स्वादानुसार
  • घी - 5  बड़े चम्मच + तलने के लिए
  • गुड़, घिसा हुआ 3/4 कप से थोड़ा अधिक
  • पिसी हुई चीनी 1/3 कप
बिधि - How to make Churma Laddoo
अब आप एक बर्तन में आटा डालें और 3 बड़े चम्मच गरम घी डाल कर हातों की सहायता से  हल्का सा रगड़ दीजियें। अब आवश्यकतानुसार गुनगुना पानी डालकर सखत लोई गुंद लें। लोई के समान हिस्सें बना लें और उनके छोटे छोटे मुठिया बना लें ( लड्डू के आकार के गोले ) अब एक कढाई में आवश्यकतानुसार घी डाल कर गरम कर लें , जब घी गरम हो जाएँ तो गरम घी में  मुठियों को  घी में सुनहरा होने तक तल लें। अब मुठिया को घी में से निकालकर एब्सॉरबेन्ट पेपर पर रखें, उनके छोटे टुकड़ें करें और ठंडा होने दें। जब पूरी तरह ठंडा हो जाए तब उन्हें पीसकर पावडर बना लें और छलनी से छान लें। छलनी में बचा हुआ पावडर बारीक पीस लें और छाने हुए पावडर के साथ मिला लें। एक दूसरे नॉन स्टिक पैन में दो बड़े चम्मच घी गरम कर लें, उसमें गुडं डालें और पिघलने दें। आँच को बुझा दें और छाने हुए पावडर के साथ अच्छी तरह मिला लें। फिर पीसी चीनी डालकर मिला लें। अब इलाइची पावडर और जायफल पावडर डालकर अच्छी तरह मिला लें। मिश्रण के 20 हिस्से बना कर उन्हें लड्डू का आकार दें। खसखस में लपेट लें और पूरी तरह ठंडा करके एयरटाइट कन्टेनर में रखें और खाएं।

How to make Chatpata Karela | चटपटा करेला - Chatpata Karela

                                        चटपटा करेला - Chatpata Karela

आवश्यकसामग्री-Ingredients For Chatpata Karela
  • करेला - 3
  • बेसन - 2 बड़े चम्मच
  • चावल का आटा - 3 बड़े चम्मच
  • आँवला - 8 टुकड़े
  • हल्दी पावडर -1/2 छोटा चम्मच
  • तेल
  • लाल मिर्च पावडर - 1 छोटा चम्मच
  • गरम मसाला पावडर 1/2 छोटा चम्मच
  • अमचूर - 1 छोटा चम्मच
  • चाट मसाला - 1 छोटा चम्मच
  • नमक स्वादानुसार
बिधि - How to make Chatpata Karela
अब करेला को पानी से धो लें और पतले और गोल स्लाइस काटकर एक बर्तन में रख लें। अब कटे करेले में हल्दी पावडर और  नमक अच्छी तरह मिलाकर 5 मिनट तक छोड़ दें। अब  एक कढाई में आवश्यकतानुसार तेल डाल कर गरम होने के लियें रखें। तब तक आप करेले के स्लाइसों को अच्छी तरह धो लें और निचोडकर एक दूसरे बर्तन में रख लें । अब करेले में लाल मिर्च पावडर, नमक, अमचूर और 1/3 छोटा चम्मच चाट मसाला ,गरम मसाला पावडर , बेसन और चावल का आटा डालकर अच्छी तरह मिला लें। फिर इन्हे गरम तेल में डालकर करारे होने तक तल लें। आमला के तुकडों के पतले स्लाइस करें। करेले के स्लाइसों को तेल में से निकालकर एक बर्तन में या एब्सॉरबेन्ट पेपर पर रखें। अब बचा हुआ चाट मसाला और आमला के स्लाइसों डालकर अच्छी तरह मिला लें और परोसें।
For 6 Person

Wednesday, 3 July 2013

How to make Methi Pakora | मेथी पकोड़ा । Methi Pakora Recipe

                                                        मेथी पकोड़ा । Methi Pakora

मेथी पत्ता तो बाजार में बहूत ही आसानी से मिल जाते है और चावल तो हम सभी के घर में रोजाना ही बनाये जाते हैं, तो आज हम मेथी और चावल से बनाते मेथी पकोड़ा , ये बहुत स्वादिष्ट बनते हैं। तो आइयें आज हम मेथी पकोड़ा बनाते हैं।
How to make Methi Pakora
Methi Pakora

आवश्यकसामग्री-Ingredients For  Methi Pakora
  • मेथी, बारीक कटा हुआ - 4 कप
  • हींग - 1 चुटकी
  • बेसन - 4 बड़े चम्मच
  • पके हुए चावल - 1 1/2 कप
  • प्याज़ - 2 बारीक़ कटा हुआ 
  • लाल मिर्च पावडर - 1 1/2 छोटा चम्मच
  • हरी मिर्च - 2 कटा हुआ 
  • तलने के लियें तेल
  • नमक स्वादानुसार
बिधि - How to make Methi Pakora

अब आप सबसे पहले मेथी पत्ता को अच्छे से ३ - ४ पानी से धो कर साफ कर ले और  छलनी  में पानी निकलनें के लियें रख दें। जब पानी अच्छी तरह से निकल जाये तो उसे बारीक़ काट लें। अब हरि मिर्च, चावल, लाल मिर्च पावडर , प्याज़, नमक, हिंग और बेसन एक बर्तन में डालकर हल्का सा मसलते हुए अच्छी तरह मिला लिजियें। अब मिश्रण के समान हिस्से बनाएँ और उनके गोले बनाएँ। उन्हे हल्का सा दबा दें। अब एक कढाई में तेल डाल कर गरम करें, जब तेल गर्म हो जाएँ तो गर्म तेल में ३ - ४  पकोड़े डालकर तलें जबतक वे करारे और सुनहरे हो जाए। अब तेल में से मेथी पकोड़ा ( Methi पकोरा ) निकालकर एब्सॉरबेन्ट पेपर पर रखें और गरमागरम परोसें और खाएं।
For 6 person

Friday, 28 June 2013

Gatte ki Sabzi | Besan ke Gatte Recipe | Gatta Curry Recipe | Rajasthani gatta curry recipe | बेसन के गट्टे | How to make Gatte ki sabzi Recipe

                                                Gatte ki Sabzi - बेसन के गट्टे


Rajasthani Besan ke Gatte की सब्जी राजस्थान की फेमस डिश है। और खाने में भी बहुत स्वादिष्ट होता है।आप चाहे राजस्थान में रहते हों या राजस्थान से बाहर बेसन के गट्टे की सब्जी आपको बहुत पसंद आयेगी। आइये आज हम गट्टे की सब्जी बनाते है
How to make Gatte ki Sabzi

आवश्यकसामग्री-Ingredients For Rajasthani Besan Ke Gatte
Gatte ki Sabzi

गट्टे बनाने के लिये =
  • बेसन - 150  ग्राम
  • जीरा पावडर - १/४ छोटा चम्मच 
  • काली मिर्च - पाउडर - 1/4
  • तेल - 1 बड़ा चम्मच 
  • दही - 1 1/2  बड़ा चम्मच 
  • खाना सोडा / मीठा सोडा  -  1- पिंच
  • लाल मिर्च पाउडर - 1/4  छोटा चम्मच 
  • नमक - स्वादानुसार 
Rajasthani gatta curry recipe
Rajasthani gatta curry recipe

सब्जी की तरी बनाने के लिये -
  • टमाटर - 2 
  • हरी मिर्च - 2
  • अदरक पेस्ट  - 1 छोटा चम्मच 
  • ताजा दही - आधा कप
  • प्याज - 3 बारीक़ कटा हुआ 
  • जीरा पाउडर - 1/2  छोटा चम्मच 
  • काली मिर्च पाउडर - 1/2  छोटा चम्मच 
  • लहुसन पेस्ट - 1 छोटा चम्मच 
  • क्रीम या मलाई - 50 ग्राम 
  • तेल - 2 -3 बड़ा चम्मच 
  • हींग - 1 पिंच
  • जीरा -  1/2 छोटी चम्मच
  • हल्दी पाउडर - 1/2 छोटी चम्मच
  • धानियाँ पाउडर - 1 छोटी चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर - 1/2 छोटी चम्मच से कम
  • गरम मसाला  - 1/4 छोटी चम्मच से कम
  • नमक  - स्वादानुसार
  • हरा धनियाँ  - 2बड़ा चम्मच बारीक कटा हुआ
Gatte ki Sabzi | Besan ke Gatte Recipe | Gatta Curry Recipe | Rajasthani gatta curry recipe | बेसन के गट्टे |
 बिधि - How to make Besan ke Gatte Curry
अब आप सबसे पहले बेसन को छान कर किसी बर्तन में रख लिजियें। अब छाने हुयें बेसन में नमक , तेल, दही , लाल मिर्च पाउडर जीरा पाउडर , काली मिर्च पाउडर  और खाना सोडा डालकर मिलाइये, अगर पानी की जरुरत हो तो थोड़ा सा पानी डालकर नरम  रोटी  बनाने के लिये जैसा आटा गूंथ लीजिये। अब गुंथे हुये आटे को 10 मिनिट के लिये ढककर रख दीजिये. अब इस बेसन के आटे से छोटी लोही तोड़िये उससे करीब आधा  इंच व्यास और 3- 4 इंच लम्बी बेलनाकार आकृ्ति के रोल बना लीजिये. सारे बेसन के आटे से इसी तरह रोल बना लीजिये।
अब किसी बर्तन में करीब 5 कप पानी (इतना पानी जिसमें बेसन के रोल  उबाले जा सकें) डालिये और गैस पर उबालने रख दीजिये, जब पानी में तेज उबाल आ जाय तब बेसन के रोल उबलते पानी में डाल दीजिये और 15 मिनिट तक उबलने दीजिये इसके बाद गैस बन्द कर दीजिये. पानी से उन बेसन की गट्टों को कलछी  से निकाल कर एक प्लेट में रख दीजिये, बचा हुआ पानी सब्जी की तरी में काम आ जायेगा.
गट्टे ठंड़े होने के बाद उन्हैं आधा इंच के टुकड़ों में काट लीजिये.  बेसन के गट्टे सब्जी के लिये तैयार हैं।
अब टमाटर और  हरी मिर्च  को  पीस कर किसी प्याले में निकाल लीजिये। मिक्सर में दही और क्रीम डाल कर मिक्सी में मिक्स कर दीजिये.
कढ़ाई में तेल डाल कर गरम होने के लियें रखें जब तेल गरम हो जाएँ तो हींग और जीरा डाल दीजिये. जीरा ब्राउन हो जाय तो  उसमें प्याज डाल कर ब्राउन होने तक भुने , अब जीरा पाउडर , काली मिर्च पावडर, हल्दी पाउडर, धनियाँ पाउडर , अदरक पेस्ट और लहसुन पेस्ट  डाल दीजिये और 2 - 3 मिनट भुने थोड़ी सी पानी के साथ। अब इसमें पीसा हुआ टमाटर डाल कर मसाले के ऊपर तेल तैरने तक भून लीजिये। अब  भुने मसाले में दही, मलाई और लाल मिर्च डालिये, मसाले को जब तक भूनिये तब तक वह दाने दार न दिखाई देने लगे, या मसाले से तेल अलग न होने लगे.
बेसन के  गट्टे उबालने के बाद से बचा पानी इसमे  डाल दीजिये. अगर तरी आपको गाढ़ी लगे तो आप उसमें आवश्यकतानुसार पानी डाल दीजिये. तरी में उबाल आने पर तैयार किये हुये गट्टे और स्वादानुसार नमक डाल दीजिये.  सब्जी में उबाल आने के बाद 2- 3 मिनिट तक उबलते रहने दीजिये. बेसन के गट्टे की सब्जी बन चुकी है गैस बन्द कर दीजिये और इसमें गरम मसाला डाल दीजिये। अब राजस्थानी बेसन के गट्टे ( Besan ke gatte ) की सब्जी तैयार है।अब आप  सब्जी को किसी प्याले में निकालिये और कटे हुये हरे धनिये से सजाइये.  गरमा गरम बेसन के गट्टे की सब्जी चपाती या चावल  के साथ परोसें।
For 4 person
Gatte ki Sabzi | Besan ke Gatte Recipe | Gatta Curry Recipe | Rajasthani gatta curry recipe | बेसन के गट्टे |

Gatte ki Sabzi | Besan ke Gatte Recipe | Gatta Curry Recipe | Rajasthani gatta curry recipe | बेसन के गट्टे |
Gatta Curry Recipe

Thursday, 16 May 2013

Rajasthani Moong Dal Chilla Recipe - राजस्थानी चीला - Chila Recipe- Cheela

                                    Rajasthani Moong Dal Chilla Recipe - राजस्थानी चीला


आवश्यक सामग्री - Ingredients for Rajasthani Moong Dal Chilla

  • मूंग दाल - 1 कप भिगोंएँ  4-5  घंटा
  • लाल मिर्च पाउडर½ छोटा चम्मच
  • हरी मिर्च2 बारीक़ कटी हुई
  • हरा धनियाँ - 2 बड़े चम्मच बारीक़ कटा हुआ
  • नमक स्वादनुसार
भरावन
  • पनीर – 150 ग्राम
  • लाल मिर्च पाउडर½ छोटा चम्मच
  • तेल2 बड़े चम्मच
  • नमक स्वादनुसार
  • गरम मसाला½  छोटा चम्मच
How to make Moong Dal Chilla

अब दाल को पानी से छान कर दुसरे पानी से अच्छे से धोएं और अच्छे से पानी निकाल कर किसी बर्तन में रख लें। पानी से छानें हुएं दाल में लाल मिर्च पाउडर½ छोटा चम्मच , हरी मिर्च - 2 बारीक़ कटी हुई , हरा धनियाँ - 2 बड़े चम्मच बारीक़ कटा हुआ और नमक स्वादनुसार डाल कर मिलाएँ और 1 कप पानी डाल कर मिक्सी में पीस लें। अगर जरुरी लगे तो आप ½ कप पानी और डाल दें और घोल बना कर अलग रख लें। अब एक नॉनस्टिक पैन में  2  बड़े चम्मच तेल गरम करें और लाल मिर्च पाउडर½ छोटा चम्मच , नमक स्वादनुसार और गरम मसाला½  छोटा चम्मच डाल कर आँच बंद कर दें। अब पनीर के टुकड़ें इसमें अच्छे से मिलाएँ और फिर से आँच पर रख कर कुछ सैकंड चलाएं और अलग किसी बर्तन में निकाल कर रख ले।
मूंग दाल चीले बनाने के लिए- एक नॉनस्टिक  तवे पर 1 चम्मच तेल डाल कर गरम करे , जब तेल गरम हो जाएँ तो 1 करछी से ¼  कप घोल इस पर डाल कर फैलाएं। कुछ सैकंड बाद किनारों पर थोड़ा तेल डाले। अब एक तरफ सिकने के बाद पलट दें। अब मसाला लगे
पनीर के टुकड़ों को थोड़ा गरम करे और चीले के एक किनारे पर पनीर के टुकड़ें रखें। अब इसे रोल करें और गरमा - गरम मूंग दाल चीले हरा धनियाँ की चटनी के साथ परोसें।

For 4 person