Showing posts with label jain Cuisine. Show all posts
Showing posts with label jain Cuisine. Show all posts

Tuesday, 16 July 2013

How to make Eggless Chocolate Cake Recipe | एगलेस चॉकलेट केक - Eggless Chocolate Cake Recipe | बिना अंडे का केक

            एगलेस चॉकलेट केक - Eggless Chocolate Cake Recipe

बिना अंडे का केक अंडे के केक से भी अधिक स्वादिष्ट बनता है. विभिन्न फल और मेवे प्रयोग करके कई तरह के केक अपने स्वाद के अनुसार बनाये जा सकते हैं. आइये आज हम  बिना अंडे का केक बनायें.
केक में अंडा सिर्फ इसे बाइंड करने के लिये प्रयोग किया जाता है.  इसके लिये हम कंडेव्स्ड मिल्क या किन्ही अन्य बाइंडर का प्रयोग कर सकते हैं
Eggless Chocolate Cake Recipe
Eggless Chocolate Cake Recipe

आवश्यक सामग्री - Ingredients For Eggless Chocolate Cake Recipe
  • मैदा - 250  ग्राम
  • वेनीला एसेन्स - 1 1/2 छोटे चम्मच
  • छास - 3/4 कप
  • मक्खन - 30  ग्राम
  • कन्डेंस्ड मिल्क - 700 ग्राम
  • कोको पावडर - 125 ग्राम
  • खाने का सोडा / मीठा सोडा - 1 छोटा चम्मच
  • बेकिंग पावडर - 1 छोटा चम्मच
विधि - How to make Eggless Chocolate Cake Recipe

अब आप ओवन को 180° डिग्री सेंटिग्रेड तक गरम कर लें, अब एक बर्तन में मक्खन रख लें , अब कन्डेंस्ड मिल्क डालें और हैन्ड ब्लेन्डर से मिला लें। अब  कोको पावडर, मैदा, बेकिंग सोडा और बेकिंग पावडर को एक साथ छानकर मक्खन के मिश्रण में डालें और अच्छी तरह मिला लें । अब  वेनिला एसेन्स डालकर मिला लें। फिर  छास डालकर मिला लें। अब इस घोल को  डालें एक सिलिकोन मोल्ड में, गरम ओवन में रखें और 30-40 मिनिट तक बेक करें। ठंडा होने पर मोल्ड में से निकालें, स्लाइस करें और परोसें।

Monday, 15 July 2013

How to make Jain Osaman Recipe | जैन ओसामन - Jain Osaman recipe | Moong Soup

                                जैन ओसामन - Jain Osaman

आवश्यक सामग्री - Ingredients For Jain Osaman 
  • साबुत मूंग - 1 1/2 कप भिगोया हुआ
  • दही -  1 1/2 छोटा चम्मच
  • नींबु का रस - 1/2 
  • घी -1 1/2  बड़ा चम्मच
  • अदरक की पेस्ट - 1 छोटा चम्मच 
  • हल्दी  पावडर - 1/3 छोटा चम्मच
  • लाल मिर्च पावडर - 1/2 छोटा चम्मच
  • धनिया पावडर - 1 छोटा चम्मच
  • हींग - 1/4 छोटा चम्मच
  • जीरा 1/2 छोटा चम्मच
  • दालचीनी - 3 आधा इन्च के टुकड़े
  • लौंग - 7
  • राई - 1/2 छोटा चम्मच
  • कड़ी पत्ते 15
  • गुड़  - 1 छोटा चम्मच घिसा हुआ 
  • नमक स्वादानुसार
Jain Osaman
Jain Osaman
विधि - How to make Jain Osaman

अब आप मूंग को छान लें,8 कप पानी और नमक के साथ अच्छी तरह नरम होने तक पकाएँ। जब मूंग पक जाएँ तो मूंग को छान लें और ओसामन बनाने के लिये छाना हुआ पानी का इस्तेमाल करें। अब मूंग को कुछ और बनाने के लिये रखें। एक गहरे नॉन स्टिक पैन में घी गरम कर लें, उसमें डालें हींग, जीरा, दालचीनी, लौंग, राई, कड़ी पत्ते, अदरक-हरी मिर्च का पेस्ट और थोडा़ सा पानी और 1-2 मिनिट तक भूनें। अब हल्दी पावडर, लाल मिर्च पावडर और धनिया पावडर डाल कर मिला लें। अब मूंग का पानी और गुड़ डाल कर  मिला लें । नमक आवश्यकतानुसार डालें और 3-4 मिनिट तक उबलने दें। फिर दही डालकर मिला लें। अब  ऊपर से कुछ नींबु के रस की बूंदें डालें और सूप जैसे पियें चाहें तो इसे आप इसें गरम चावल पर भी  परोस सकतें है ।
For 6 person

How to make Poha Cutlet Recipe | पोहा कटलेट - Poha Cutlet Recipe | Poha Potato Cutlet Recipe | Poha Aloo Cutlet recipe

                                      पोहा कटलेट - Poha Cutlet Recipe

पोहा  से हम खट्टा मिट्ठा पोहा नमकीन तो बनाते ही हैं, इनसे बने पोहा कटलेट भी बहुत स्वादिष्ट बनते हैं. इन्हें आप सुबह या शाम कभी भी स्नेक्स रूप में या  किसी भी  पार्टी में भी परोस सकते हैं।

आवश्यक सामग्री - Ingredients For Poha Cutlet Recipe
  • पोहा -1 कप भिगोया हुआ कप
  • दही - 3/4 कप से कम 
  • बेसन - 1 बड़े चम्मच भुना हुआ 
  • अदरक की पेस्ट - 1/2  छोटा चम्मच
  • ताज़ा हरा धनिया - 1 बड़ा चम्मच बारीक़ कटा हुआ 
  • नींबु का रस - 1 छोटा चम्मच 
  • चीनी -1/4 छोटा चम्मच
  • गरम मसाला पावडर - 1/3 छोटा चम्मच
  • हल्दी का पावडर - 1/4 छोटा चम्मच
  • हरी मिर्च - की पेस्ट - 1/2 छोटा चम्मच
  • नमक स्वादानुसार
  • उबले आलू - 1 
  • लाल मिर्च पावडर - 1/2 छोटा चम्मच
How to make Poha Cutlet Recipe  | पोहा कटलेट - Poha Cutlet Recipe | Poha Potato Cutlet Recipe | Poha Aloo Cutlet recipe
Poha Cutlet 
विधि -  How to make Poha Cutlet Recipe

अब आप  पोहा को एक छलनी में डाल कर भीगा कर अच्छे से पानी निकाल कर अलग रख लें ,और अब बेसन को एक नॉन स्टिक पैन में डाल कर महक आने तक सूखा ही  भून लें। अब आप पोहा एक बर्तन में रखें, उसमें चीनी, गरम मसाला पावडर,  दही, नमक,  हल्दी पावडर, हरी मिर्च पेस्ट , अदरक पेस्ट , बेसन , बारीक कटा हरा धनिया , उबले आलू , लाल मिर्च पावडर , और 1 छोटा चम्मच  नींबु का रस डाल सभी को एक साथ अच्छी तरह मिला लें। अब एक नॉन स्टिक पैन में थोड़ा तेल छिड़कें और गरम कर लें। पोहा के मिश्रण को समान हिस्सों में बाँट लें और उन्हे कटलेट का आकार दें। उन्हे गरम पैन में रखें और पलटते हुए तबतक पकाएँ जबतक दोनो तरफ समान सुनहरा हो जाए। अब आप  Poha Cutlet को पैन से निकाल कर गरमागरम परोसें।
For 4 person

How to make Mixed Vegetable Dhamaka Chana Recipe | मिक्सड वेजिटेबल धमाका चना - Mixed Vegetable Dhamaka Chana | Mixed Vegetable Sabji

        मिक्सड वेजिटेबल धमाका चना - Mixed Vegetable Dhamaka Chana
How to make Mixed Vegetable Dhamaka Chana

आवश्यक सामग्री - Ingredients For Mixed Vegetable Dhamaka Chana
  • फूलगोभी के  छोटे - छोटे फूल - 4
  • हरे मटर - 1/2 कप से थोड़ा कम
  • फ्रेंच बीन्स - 10 काट लें
  • टमाटर - २ मोटा मोटा टुकड़ा में कटा हुआ
  • काबुली चना - 1/2 कप भिगोकर, छानकर चाय पत्तियों के साथ उबाले हुए
  • जीरा पावडर - 1/2 छोटा चम्मच
  • धनिया पावडर 1/3 छोटा चम्मच
  • लाल मिर्च पावडर 1/3 छोटा चम्मच
  • तेल - 2 बड़े चम्मच
  • हींग - 1 चुटकी
  • मटर - 1/2 से थोड़ा कम
  • राई -1/3  छोटा चम्मच
  • जीरा -1/3 छोटा चम्मच
  • अदरक -1  इन्च टुकड़ा
  • बेसन -2 छोटे चम्मच
  • हल्दी का पावडर - 1/4 छोटा चम्मच
  • नमक स्वादान

विधि - How to make  Mixed Vegetable Dhamaka Chana
अब आप एक प्रेशर कुकर में तेल डाल कर गरम कर लें, जब तेल गरम हो जाएँ तो  हींग,   राई और जीरा डाल कर भुने , जब  राई  फूटने लगें , तब आप
 कुकर में फूलगोभी, फ्रेन्च बीन्स और थोड़ा सा काबुली चना पकाया हुआ पानी। अब आप  मिक्सर जार में टमाटर, अदरक, बेसन और थोड़े से पानी के साथ पीस लें। अब  कुकर में हल्दी पावडर, जीरा पावडर, धनिया पावडर और लाल मिर्च पावडर डाल कर मिला लें। अब टमाटर का मिश्रण डालें और मिला लें। अब मिक्सर जार में ½ कप पानी डालकर, घुमाकर कुकर में डालें। 1 कप पानी भी डालें, साथ में डालें काबुली चना, नमक और हरे मटर। कुकर पर ढक्कन लगाकर 1 सीटी आने तक प्रेशर कुक करें। आँच बुझा दें। प्रेशर पूरी तरह कम होने पर ढक्कन खोलें और चपाती  या परांठा के साथ परोसें।
For 4 person