Showing posts with label Soup. Show all posts
Showing posts with label Soup. Show all posts

Thursday, 17 October 2013

How to make Masoor Dal Soup | मसूर दाल सूप - Masoor Dal Soup

                             मसूर  दाल  सूप  - Masoor Dal Soup

Preparation Time : 20 minutes                           Cooking Time  : 25  minutes
For  6  Person
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Masoor Dal Soup
  • टमाटर,मोटा मोटा कटा हुआ 3 बड़ा
  • नींबु का रस - 3  छोटे चम्मच
  • मसूर  दाल,भिगोया भिगी हुई - 1 ½ कप
  • तेल - 1 छोटा चम्मच 
  • कालीमिर्च पावडर - ½  छोटा चम्मच
  • प्याज़  कटा हुआ - 1 बड़ा 
  • लहसुन,कटा हुआ - 3 कलियाँ
  • लाल मिर्च पावडर  - ½  छोटा चम्मच
  • नमक स्वादानुसार
विधि - How to make Masoor Dal Soup
अब आप एक  कुकर को गरम होने के लियें गैस पर रखे , जब कुकर गरम हो जाएँ तो उसमे प्याज़ और लहसून डालकर 2 - 3  मिनट तक भूनें। फिर मसूर दाल को पानी में से छानकर डालें, साथ में डालें 2 - ३ कप पानी अब डाले  काली मिर्च पावडर, लाल मिर्च पावडर और नमक और टमाटर डाल कर मिला ले और कुकर को बंद कर  दें और 2-3 सिटी आने तक पकाएं । अब आप गैस बंद कर दे और दाल को ठंडा करके मिक्सर जार में डालें और बारीक पीस लें , अब आप पिसे हुए दाल को  वापस कुकर में डालें, नींबू का रस डालकर मिलाएँ और एक उबाल आने दें। फिर सूप  बाउल में डालकर परोसें। 

How to make Arhar aur Tamatar ka Shorba | अरहर और टमाटर का शोर्बा - Arhar aur Tamatar ka Shorba

                अरहर और टमाटर  का शोर्बा  - Arhar aur Tamatar ka Shorba 

Preparation Time : 20 minutes                           Cooking Time  : 25  minutes
For  6  Person
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Arhar aur Tamatar ka Shorba 
  • तुवर दाल/अरहर दाल भिगी हुई - 1 कप
  • टमाटर लाल , 4
  • तेल - 1 ½  बड़ा चम्मच
  • प्याज़  - 1 मध्यम आकार के कटा हुआ
  • लहसुन  की  कलियाँ - 7 कटा हुआ
  • अदरक  - 1 ½   इन्च टुकड़ा कटा हुआ
  • जीरा - ½  छोटा चम्मच
  • नमक  स्वादानुसार
  • सफेद मिर्च पावडर  स्वादानुसार
  • ताज़े पुदीने के पत्ते - 7 - 8
How to make Arhar aur Tamatar ka Shorba | अरहर और टमाटर  का शोर्बा  - Arhar aur Tamatar ka Shorba
विधि - How to make Arhar aur Tamatar ka Shorba 
अब आप एक प्रेशर कुकर में तेल गरम होने के लियें गैस पर रखे , जब तेल गरम हो जाएँ तो आप तेल में  जीरा डाल कर  रंग बदलने तक भुने ,  अब आप कटा प्याज़-लहसुन और अदरक डाल कर  1-2 मिनिट तक भूने। अब आप  दाल को छानकर डालें और अच्छी तरह मिलाएँ। फिर नमक, वाइट पेप्पर पावडर और२  कप पानी डालकर मिलाएँ। टमाटर को मोटा-मोटा काटकर कुकर में डाल दें।
अब आप  कुकर को पैक कर  4 - 5  सीटी आने तक पकाएँ। जब प्रेशर पूरी तरह उतर जाए ढक्कन खोलें और मिश्रण को ज़रा सा ठंडा होने दें। फिर उसे बारीक पीसकर छानकर वापिस कुकर में डालकर एक उबाल आने दें। अब आप  सूप बाउल में डालें, पुदीने से सजाकर गरमागरम परोसें।

Tuesday, 15 October 2013

How to make Minestrone Soup with Chicken | मिनेसत्रोने सूप विद चिकन - Minestrone Soup with Chicken

                  मिनेसत्रोने सूप विद चिकन - Minestrone Soup with Chicken

Preparation Time : 10 minutes                           Cooking Time  : 30 minutes
For  6  Person
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Minestrone Soup with Chiken
  • चिकन कीमा - 1/2 कप
  • टमाटर - 16
  • कालिमिर्च - 1 छोटा चम्मच कुटा हुआ
  • ताज़े बेसिल के पत्ते
  • गाजर - 1 छोटे टुकड़ों में कटा हुआ
  • मैकारोनी - 2 1/2  बड़े चम्मच
  • चिकन स्टॉक - 4 कप
  • नमक स्वादानुसार
  • ऑलिव आइल - 1 1/2  बड़ा चम्मच
  • लहसुन,कटा हुआ 1 1/3  बड़े चम्मच
How to make Minestrone Soup with Chicken | मिनेसत्रोने सूप विद चिकन - Minestrone Soup with Chicken
बिधि - How to make Minestrone Soup with Chicken 
अब टमाटरों को धो कर रख ले और   ढेर सारे गरम पानी में 2-3 मिनिट तक ब्लान्च कर लें और फिर जल्दी से ठंडे पानी में डुबो दें। अब आप टमाटर को  छीलकर आधे में काटें और बीज निकाल लें। अब आप  चिकन के कीमे को समान हिस्सों में बाँटकर गोले बना लें। अब आप  एक नॉन स्टिक पैन  में ऑलिव ऑयल गरम होने के लियें रखें , जब तेल गरम हो जाएँ तो गरम तेल में बारीक़ कटा  लहसुन, गाजर, मैकारोनी और ¾ कप पानी डालें। अब आप टमाटरों को ब्लेन्डर जार में डालकर प्यूरी बना लें और इसे पैन में चिकन स्टॉक के साथ डालें। नमक और कुटी हुई काली मिर्च डालकर मिला लें। ढक कर उबाल आने तक पकाएँ।
चिकन के गोलों को डालकर ऊपर तैरते हुए स्कम को निकाल फेंके। तबतक पकाएँ जबतक मैकारोनी बस पक जाए। बेसिल के पत्तों को तोड़कर डालें और मिला लें। सूप को सर्विंग बाउल में डालें और गरमागरम परोसें।

Monday, 14 October 2013

How to make Roasted Garlic and Tomato soup | Roasted Garlic and Tomato soup

                                Roasted Garlic and Tomato soup

Preparation Time : 15 minutes                           Cooking Time  : 15  minutes
For  6  Person
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Roasted Garlic and Tomato soup
  • टोमाटो प्यूरी - 1/2 कप
  • बेसिल के पत्ते - 15
  • तेल - 2 बड़ा चम्मच
  • प्याज़ -  1 मध्यम आकार के कटा हुआ
  • तेज पत्ता - 2
  • नमक स्वादानुसार
  • टमाटर - 10 मध्यम आकार
  • लहसुन की कली - 4
  • ताज़ी थाईम -3 डंडियाँ
  • कुटी हुई कालीमिर्च स्वादानुसार
  • सफेद ब्रेड 1
  • बेसिल ऑयल छिड़कने के लिये
How to make Roasted Garlic and Tomato soup |   Roasted Garlic and Tomato soup
विधि - How to make Roasted Garlic and Tomato soup
टमाटर के बड़े बड़े तुकडे करें। अक्खे लहसून के निचले भाग से पतला स्लाइस काटें और एक बाउल में रखें। उसके उपर कुछ ऑलव ऑयल और नमक छिडकें और बाउल को गरम ऑवन में भूनें जबतक अच्छी तरह भूनें।
एक नॉन स्टिक पैन में 2 बड़े चम्मच ऑलिव ऑयल में गरम करें, उसमें प्याज़, टमाटर, तेज़ पत्ता, और नमक डालकर मिलाएँ। भूने लहसून के कुछ कलियाँ छिलकर पैन में डालें, फिर बचा हुआ लहसून भी डालें। थाय्म और 1 कप पानी डालकर पकने दें। अब टॉमेटो प्यूरी डालकर मिलाएँ।
फिर बेसिल के पत्ते और कुटी काली मिर्च डालकर मिलाएँ। ढक कर 10 मिनट पकाएँ या जबतक टमाटर पूरी तरह नरम हो जाए। छानकर पकाया हुआ पानी रखें। बचे सामग्री में से थाय्म और अक्खा लहसून निकालें और बचे हुए को ठंडा होने दें। फिर उसे थोडे पानी के साथ पीसें। अब  आप ब्रेड के स्लाइस को डालकर कुछ देर और पीसें। छाने हुए पानी और पीसे प्यूरी को पैन में डालें। नमक चखें और सूप को उबलने दें। सूप बाउलों में डालें, बेसिल पत्तों या बेसिल ऑयल के साथ सजाकर गरमागरम परोसें ।

Friday, 27 September 2013

How to make Minted Pea Soup | Matar Soup | मटर सूप - Minted Pea Soup

                                    मटर सूप  - Minted Pea Soup

Preparation Time : 20  minutes                           Cooking Time  : 20  minutes
For  6  Person
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Minted Pea Soup
  • नींबु के पतले - पतले स्लाइस - 2
  • हरे मटर, -  2 ½  कप
  • पुदीने के पत्ते - 10 
  • कालीमिर्च पावडर  - 1 छोटा चम्मच
  • वेजिटेबल स्टॉक  - 2  ½  कप
  • लहसुन की कलियाँ - 4 , कटा हुआ 
  • नमक  स्वादानुसार
  • दूध - 1 कप
  • तेल - 1  ½  बड़ा चम्मच
  • प्याज़ - 1 बड़ा , बारीक़ कटा हुआ 
विधि - How to make Minted Pea Soup 
अब आप प्याज़ और लहसुन को बारीक़ काट कर एक बर्तन में रख लें , अब आप एक नौन स्टिक पैन में तेल गरम होने के लियें रखे, अब आप कटा प्याज और लहसुन को  पैन में डाल कर  हल्का  ब्राउन होने तक भुने फिर डालें मटर, नमक, कालीमिर्च का पावडर और 1 ½ कप वेजिटेबल स्टौक और मटर नरम हो जाने तक पकाएँ। अब आप  इसे छान लें और स्टौक को अलग रख दें। अब आप मटर  को ठंडा करें और एक मिक्सर  जार में डालें  साथ में डालें पुदीना और बाकी का आधा कप स्टौक और पीस कर एक बारीक़  प्यूरी बना लें। अब आप इस प्यूरी को  एक पैन में डालें, साथ में डालें छाना हुआ स्टौक और अच्छी तरह से मिला कर गरम करें। अब  दूध डालकर मिलाएँ और  उबाल आने दें। फिर इसे चार अलग अलग बाउल में परोसें और गरमागरम मिन्टेड पी सूप सर्व करें।अब  आप  सूप को नींबु के स्लाइस के साथ  परोसें। 

How to make Rice Noodle Soup with Red Curry | राइस नूडल्स सूप विद रेड करी - Rice Noodle Soup with Red Curry

              राइस  नूडल्स सूप विद रेड करी  - Rice Noodle Soup with Red Curry

Preparation Time : 10  minutes                           Cooking Time  : 20  minutes
For   Person
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Rice Noodle Soup with Red Curry
  • थाई रैड करी पेस्ट - 3 बड़े चम्मच
  • उबले नूडल्स स्वादानुसार
  • अंकुरित मूंग - 1/4 कप
  • मूंगफली,सेक के कुटे हुए - 2 बड़े चम्मच
  • तेल - 1 1/2 बड़े चम्मच 
  • नारियल का दूध - 3/4 कप से थोड़ा अधिक 
  • स्वीट चिल्ली सॉस - 3/4 cup + बड़े चम्मच
  • 1 नींबु का रस
  • नमक स्वादानुसार
  • बंदगोभी,लच्छे में  कटे हुए - 1/4 
  • खीरा,छिला हुआ - 1 मध्यम आकार के 
  • ताज़े पुदीने के पत्ते - 8 - 10 
  • गाजर,लम्बी लछों  में कटा हुआ - 1
  • मूली,लम्बी पट्टी में कटा हुआ - 1 
विधि - How to make Rice Noodle Soup with Red Curry
अब आप सबसे पहले नूडल्स  को उबाल कर एक छलनी में रख लें। अब आप खीरे को लम्बाई में आधा काटें फिर उसके स्लाइस काट लें। गाजर और बन्द्गोभि को भी लम्बे पतले लाछों में काट कर एक बर्तन में रख लें। अब आप एक  फोर्क की सहायता से  उबले नूडल्स गोल-गोल लपेट लें और  फिर उन्हें एक सूप प्लेट पर रख लें। अब आप एक  नॉन स्टिक पैन में तेल गरम होने के लियें रखें , जब तेल गरम हो जाएँ तो उसमे  रेड करी पेस्ट डालकर 1 मिनिट के लिए भूनें। अब आप  ½ (आधा) कप नारियल का दूध और ½ (आधा) कप पानी डालकर मिलाएँ और उबलने दें। अब आप  एक बाउल में गाजर, मूली, पत्ता गोभी और 2 बड़े चम्मच स्वीट चिल्ली सॉस डालकर मिला लें और रेफ्रिजरेटर में रखें। फिर  पैन में डालें ½ (आधे) नींबु का रस, बचा हुआ नारियल का दूध और बचा हुआ स्वीट चिल्ली सॉस और  नमक डालकर मिला लें और उबलने दें। अब आप खीरे का कुछ स्लाइस सजाने के लिए रखें और बाकि नूडल्स के ऊपर रखें। फिर इनके ऊपर रखें पुदीने के पत्ते और बीन स्प्राउट्स और फिर कुटी हुई मूंगफली छिड़कें। अब आप  इनके ऊपर सूप  डाल दें और फिर इनके ऊपर ऊपर ठंडे किए हुए सब्ज़ियों को रखें। अब आप  आधे नींबु का रस छिड़कें और अलग रखे हुए खीरे के स्लाइस से सजाकर  परोसें।

How to make Cold Apple Soup | कोल्ड एप्पल सूप - Cold Apple Soup

                             कोल्ड एप्पल सूप  - Cold Apple Soup

Preparation Time : 5 minutes                           Cooking Time  : 10 minutes
For  6  Person
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Cold Apple Soup
  • हरे सेब ( Green Apple ) - 3 , बारीक़  काट लें।
  • लाल सेब - 1/2 , बारीक़ कटा हुआ
  • मक्खन - 1 ½  बड़ा चम्मच
  • कालीमिर्च पावडर स्वादानुसार
  • वाइट वाइन ( White wine ) - 1 ½  कप
  • चीनी - 4 छोटे चम्मच
  • वेजिटेबल स्टॉक - 1 ½  कप  ठंडी की हुई
  • नमक स्वादानुसार
विधि - How to make Cold Apple Soup
अब आप एक गहरे नॉन स्टिक पैन में मक्खन गरम होने के लियें रखें , जब मक्खन पिघल जाएँ तो उसमें  सेब डाल कर  1 - 2 मिनट तक  भून लें। अब आप  नमक, चीनी और काली मिर्च पावडर डालकर तब तक भूनें जब तक सेब हलके सुनहरे हो जाएँ । अब आप  वाइट वाइन ( White wine ) और सेब को डाल कर नरम होने तक पकाएँ। अब इस मिश्रण को ब्लेन्डर जार में डालें, ठंडा वेजिटेबल स्टॉक डालें और बारीक पीस लें। लाल सेब को बारीक काट लें। इस सूप को  बाउल में डालें और  लाल सेब से सजाएँ और ठंडा परोसें।

How to make Creamy Vegetable Soup | क्रीमी वेजिटेबल सूप - Creamy Vegetable Soup

                         क्रीमी  वेजिटेबल  सूप - Creamy Vegetable Soup

Preparation Time : 10 minutes                            Cooking Time  : 15  minutes
For  6  Person
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Creamy Vegetable Soup
  • हरे मटर,उबला हुआ - 1/2 कप से थोड़ा अधिक
  • गाजर - 2 छीलकर, बारीक़ कटा हुआ
  • फ्रेंच बीन्स - 15 - 20 बारीक कटा हुआ
  • दूध - 2 ½ कप
  • नमक स्वादानुसार
  • कुटी हुई कालीमिर्च पाउडर - 1/3 छोटा चम्मच
  • मक्खन - 2 ½  बड़े चम्मच
  • मैदा - 2 ½  बड़े चम्मच
विधि - How to make Creamy Vegetable Soup
अब आप सबसे फ्रेन्च बीन्स को बारीक़ काट ले , और  गाजर को भी छिल कर बारीक़ काट लें। अब मटर को भी उबाल कर एक बर्तन में रख लें।
अब आप एक नॉन स्टिक पैन में मक्खन गरम होने के लियें रखें , जब मक्खन पिघल जाये तो उसमे  मैदा डालकर 1- 1 ½    मिनट तक भून लें। अब आप बारीक़ कटा फिर फ्रेन्च बीन्स, बारीक़ कटा गाजर और  हरे मटर डालकर 4 - 5  मिनट तक भून लें। अब आप  4  कप पानी डाल कर  पकाएँ जबतक सब्ज़ियाँ पक कर नरम हो जाए। अब आप नमक और दूध डालकर पकाएँ जबतक सूप गाढा हो जाए। अब  काली मिर्च पाउडर डालकर अच्छी तरह मिलाएँ। अब आंच बंद कर दे और  गरमागरम परोसें। 

How to make Roasted Tomato Soup with Cumin Cream | Roasted Tomato Soup with Cumin Cream

                       Roasted Tomato Soup with Cumin Cream

Preparation Time : 25 minutes                            Cooking Time  : 40 minutes
For  6  Person
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Roasted Tomato Soup with Cumin Cream
  • टमाटर - 10 , मोटे - मोटे टुकड़ो में कटा हुआ 
  • ऑलिव आइल -४ बड़े चम्मच
  • एक्स्ट्रा वरजिन ऑलिव आइल - 2 बड़ा चम्मच
  • गाजर - २ मोटे मोटे टुकड़ो में कटा हुआ 
  • प्याज़  - २ छोटा मोटे मोटे टुकड़ो में कटा हुआ 
  • विप्ड क्रीम ( Whipped cream ) - ४ बड़े चम्मच
  • बागेत,हाथों की सहायता से तोड़कर - 1/3
  • भुना हुआ जीरा कुटा हुआ - 2 छोटा चम्मच
  • लहसुन की कलियाँ - 15
  • नमक  स्वादानुसार
How to make Roasted Tomato Soup with Cumin Cream | Roasted Tomato Soup with Cumin Cream
विधि - How to make Roasted Tomato Soup with Cumin Cream 
अब आप ओवन को 180 डिग्री सेंटीग्रेड तापमान पर गरम करें। अब आप टमाटर को एक बेकिंग ट्रे में रख लें और  लहसुन, गाजर, प्याज़, ब्रैड भी इस पर डालें और ऊपर से ओलिव आइल डालें। अच्छी तरह मिला दें और ट्रे को ओवन में रख दें। अब आप टमाटर को  रोस्ट होने दें। अब आप इस दौरान एक  कटोरे में क्रीम रखे और  कुटा हुआ जीरा , नमक डाल कर  अच्छी तरह फेंट लें और इसे  फ्रिज में ठंडा होने के लियें रखें। ट्रे ओवन से निकाल लें। टमाटर ठंडे करें। फिर एकस्ट्रा वरजिन औलिव आइल के साथ मोटा मोटा पीस लें। नौन-स्टिक पैन में डालें और थोड़ा पानी डालें। आँच पर रखें और एक उबाल आने दें। नमक डालें और मिलाएँ। सूप बाउल में डालें। क्युमिन क्रीम ऊपर से डालें, पार्सले से सजाएँ और गरमागरम सूप परोसें।

Tuesday, 24 September 2013

How to make Lemon Coriander Soup | निम्बू और धनियाँ पत्ता सूप - L emon Coriander Soup

                        निम्बू और धनियाँ पत्ता सूप - L emon Coriander Soup

Preparation Time : 10  minutes                            Cooking Time  : 10 minutes
For  6  Person
आवश्यक सामग्री - Ingredients for L emon Coriander Soup
  • कॉर्नफ्लावर - 4 छोटे चम्मच
  • विनेगर  - 1 ½  छोटा चम्मच
  • नींबु    - 2 ½
  • वेजिटेबल स्टॉक   - 6 कप
  • लेमन ग्रास रूट्स  - 3 इन्च टुकड़ा
  • अदरक - 1 इन्च टुकड़ा , बारीक़ कटा हुआ 
  • नींबु के पत्ते   - 7 - 8
  • नमक  स्वादानुसार
  • धनिये  पत्ते - 1/3 कप , बारीक़ कटा हुआ 
  • क्रीम स्टाइल मकई/ कोर्न     - 1 ½ कप 
विधि - How to make Lemon Coriander Soup 
अब आप सबसे पहले लेमन ग्रास रूट  कटा कर रख लें । अब आप एक गहरे नौन स्टिक पैन मे 5 कप वेजिटेबल स्टौक डाल कर  गरम कर लें। अब आप  लेमन ग्रास रूट , लेमन लीव्स और अदरक डाल कर  ४ - ५  मिनिट तक उबाल लें। अब आप  स्टौक में से लेमन ग्रास रूट और अदरक निकाल लें और क्रीम स्टाइल स्वीट कोर्न डालकर मिला लें। नमक डालकर मिला लें। कोर्नस्टार्च को ½ कप वेजिटेबल स्टौक में अच्छी तरह से मिलाकर सूप में डालें और गाढ़ा होने तक पकाएँ। हरा धनिया और सिरका डालकर मिला लें फिर नींबु को निचोड़कर रस सूप में डालें और मिला लें और गरमागरम परोसें।

Monday, 12 August 2013

How to make Watermelon Soup | Cold Watermelon Soup - कोल्ड वाटरमेलन

                     Cold Watermelon Soup - कोल्ड वाटरमेलन 

खाना बनाने में समय - 15 मिनट                           तैयारी में समय - 10 मिनट
For 6 person
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Cold Watermelon Soup
  • अदरक -  2 इन्च टुकड़ा मोटा मोटा कटा हुआ
  • तरबूज़ -1 छोटा 
  • ताज़ा पुदीना, सजाने के लिए कुछ डंडियाँ 
  • ताज़ा हरा धनिया के डंठल - 4
  • भुने हुए जीरे का पावडर - 1 छोटा चम्मच
  • चीनी -2 छोटा चम्मच
  • नींबु का रस - 1 बड़ा चम्मच
  • टोबास्को सॉस - 1/2 छोटा चम्मच
  • नमक स्वादानुसार
विधि-  How to make Watermelon Soup
अब आप सबसे पहले तरबूज को छिल कर मोटा मोटा टुकड़ा में काट लें , अब आप  एक ब्लेन्डर जार में तरबूज़ के टुकड़े , धनिया के डंठल, ज़ीरा पावडर, टबॅस्को सॉस डालकर , अद्रक, नमक, चीनी,  और नींबू का रस डाल कर  अच्छी तरह ब्लेन्ड करें। अब छानकर एक जग में डालें और रेफ्रिज़्रेटर में रख कर एकदम ठंडा करें। अब पुदिने के पत्तों से सजाकर ठंडा ठंडा परोसें। 

Monday, 5 August 2013

How to make Cabbage Soup Recipe | कैबेज सूप - Cabbage Soup recipe in hindi

                                             कैबेज सूप - Cabbage Soup


For 6 person
समय - 10 मिनिट

कैबेज का सूप (Cabbage Soup) बहुत ही स्वादिष्ट होता है। सर्दियां चल रहीं हैं और पीने के लिये यदि गरमा गरम कैबेज सूप मिल जाय तो क्या कहने । तो आइये आज हम  Cabbage Soup  बनाते हैं।
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Cabbage Soup 
  • आलू - 1 उबाला  हुआ  और  छीलकर कद्दुकस किए हुए 
  • वेजिटेबल स्टॉक - 3 कप
  • बंदगोभी लच्छे कटे हुए - 1 मध्यम आकार के 
  • ऑलिव आइल - 2 बड़े चम्मच
  • अदरक  कटा हुआ 1 इन्च
  • लीक  कटा हुआ 2
  • प्याज़ कटा हुआ -1 मध्यम आकार
  • लहसुन  कटा हुआ 4 कलियाँ
  • कालीमिर्च पावडर स्वादानुसार
  • नमक स्वादानुसार
Cabbage Soup
Cabbage Soup 
विधि - How to make Cabbage Soup
अब आप एक बड़ें से नॉन स्टिक पैन में तेल डाल कर गरम करनें के लियें रखें , जब तेल गरम हो जाएँ तो तेल में बारीक़ कटा  प्याज़, बारीक़ कटा लहसून, बारीक़ कटा अद्रक, लीक और कद्दू कस किया आलू डालकर तीन से चार मिनट तक भूनें, अब  बन्दगोभी भी  डालकर अच्छी तरह मिलाएँ और 5 - 6 मिनट तक पकाएँ। अब फिर वेज़िटेबल स्टॉक और वाय्न डालें फिर अच्छी तरह मिलाएँ और 10 - 15 मिनट तक पकने दें। अब  नमक और काली मिर्च पावडर डालकर अच्छी तरह मिलाएँ और एक मिनट तक पकाएँ फिर सूप बॉउल  में डाल कर  गरमागरम परोसें।  

Wednesday, 26 June 2013

How to make Noodles Soup Recipe | नूडल्स सूप | Noodle Soup Recipe

                                           नूडल्स सूप - Noodle Soup Recipe

आवश्यकसामग्री-Ingredients for Noodle Soup
  • कटी लाल  शिमला मिर्च  -  1/3 कप
  • कटी  पीलि शिमला मिर्च  -  1/3 कप
  • कटा हरे प्याज का सफ़ेद भाग - 1 1/2 बड़ा चम्मच
  • 1/2  - कप मिले जुले अंकुरित स्प्राउट ( मूंग , चना , मटकी आदि )
३ कप वेजिटेबल स्टॉक के लियें 
  • कटी  बंदगोभी 1/2
  •  मोटी - मोटी कटी गाजर 1/2
  •  कटी सैलरी २ बड़ा चम्मच
  •  कटा हरा प्याज २ बड़ा चम्मच
  • 3-4 - फूलगोभी के फूल
  • 3-4 - लौंग
  • 1/2  - टुकड़ा दालचीनी
  • 1 - तेजपत्ता
  • नमक स्वादनुसार
Noodle Soup
Noodle Soup
वैजीटेबल स्टॉक बनाने के लियें
सारी सामग्री को ४ कप पानी डाल कर धीमी आंच पर 15- 20 मिनट तक उबालियें जब तक पानी 3 कप न रह जाएँ।
अब सब्जियों को पतीले की सतह पर बैठने दीजियें। ऊपर का पानी निथार लिजियें। सब्जियाँ फेंक दीजियें और पानी का आवश्यकता अनुसार प्रयोग किजीयें।
1/4  कप स्पैगेटी - 25 mm ( 1'' ) के टुकड़ों में कटी
नमक स्वादनुसार
1/4  छोटा चम्मच कॉर्नफ्लोर 1 - बड़ा चम्मच पानी में घुला
1 - बड़ा चम्मच कटा हरा प्याज का हरा भाग
1/2 - कप चकोर टुकड़ों में कटा तोफू ( soya paneer )
1/4 - छोटा चम्मच ताजी पिसी काली मिर्च
अब आप धमी आँच पर एक नॉन - स्टिक पैन गरम कीजियें। अब शिमला मिर्च , हरे प्याज का सफ़ेद भाग मिली जुली स्प्राउट डालकर २ - ३ मिनट सुखा ही भूनिए। अब वैजीटेबल स्टॉक , स्पैगेटी और नमक डाल कर उनके गलने तक 10- 15  मिनट पकाएं। अब पानी में घुला कॉर्न फ्लोर , हरे प्याज का हरा भाग डाल कर और थोड़ा धीमी आँच पर पकाएं। अब काली मिर्च डाल अच्छी तरह मिलाएं और गरमा गरम परोसें।

Sunday, 23 June 2013

How to make Spinach And Onion Soup Recipe | पालक और प्याज का सूप | Spinach And Onion Soup Recipe |

                 पालक और प्याज का सूप | Spinach And Onion Soup Recipe 

पालक का सूप प्याज के साथ सभी को बहुत पसंद आता है।

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Spinach And Onion Soup Recipe 
  • पालक कटा हुआ - 5 कप 
  • पालक के पत्ते - 25, मोटे डंडल हटा दें 
  • प्याज - 2 - 3 कटा हुआ 
  • तेल - 1 1/2  बड़ा चम्मच 
  • तेज पत्ता - 2
  • काली मिर्च  - 10 
  • लहसुन कटा हुआ - 2 1/2  छोटे चम्मच 
  • नमक स्वादनुसार 
  • कुटी हुई काली मिर्च - 1/2  छोटा चम्मच 
  • बेजिटेबल स्टॉक - 2 कप 
  • दूध - 2 कप 
  • मास्करपोन चीज - 5 बड़े चम्मच 
बिधि - How to make Spinach And Onion Soup  स्पिनेच एंड अनियन सूप 

अब आप एक गहरे नॉन स्टिक पैन में तेल गरम कर लें , जब तेल गरम हो जाएँ तो तेल में   तेज़ पत्ता, काली मिर्चें, प्याज़ और लहसुन डालकर भूनें। अब पालक, नमक, कुटी काली मिर्च डालकर भूनें जब प्याज़ और पालक नरम हो जाए तो आँच को बुझा दें और  मिश्रण को थोड़ा ठंडा कर ले , अब मिश्रण को मिक्सी जार में डाल कर  वेजिटेबल स्टॉक के साथ बारीक पीस लें। अब  इसे वापिस पैन में डालें और  बचे पलाक के पत्तों को एक के ऊपर एक रख कर बारीक स्लाइस करें। अब एक दूसरी पैन में आवश्यकतानुसार तेल गरम करें, उसमें स्लाइस किये पालक डालें और करारे होने तक तलें। तेल में छानें। सूप में दूध डालें और अच्छी तरह मिलाएँ। हर हिस्से के लिये 11/2 बड़ा चम्मच मास्करपोन चीज़ को दो बड़े चम्मच के सहारे क्वेनल का आकार दें। अब सूप को सर्विंग बाउलों में डालें, हर बाउल में बीच में एक चीज़ का क्वेनल रखें, उनके ऊपर तला पालक रखें और गरमागरम परोसें।
For 5 person 

Wednesday, 5 June 2013

Palak Soup - Spinace Soup Recipe ( पालक का सूप )

                          Palak Soup - Spinace Soup Recipe ( पालक का सूप )

Palak ka Soup ठण्ड के टाइम में खाने से पहले गरमागरम पीने को अगर मिल जाएँ तो फिर बात ही क्या है। और  स्वादिष्ट तो होता ही है। साथ में पौष्टिक भी होता है|

Ingredients for Spinach Soup- Palak Soup

  • पालक - 500 ग्राम ( कटा हुआ
  • टमाटर - 3  धो कर मोटा - मोटा काट लें 
  • अदरक -1 इंच लम्बा टुकड़ा कटा हुआ
  • नमक स्वादनुसार
  • काला नमक½ छोटी चम्मच
  • काली मिर्च¼ छोटी चम्मच
  • नीबू - 1
  • मक्खन -1 बड़ा चम्मच
  • क्रीम1 ½  बड़ा चम्मच
  • हरा धनियां1 ½ बड़ा चम्मच
विधि - How to make Palak ka Soup
पालक का डंडिया हटा कर साफ कर लीजिये, पालक के पत्त्तों को अच्छी तरह धो लीजिये टमाटर भी धो लीजिये, अदरक छील कर धो लीजिये.
पालक, टमाटर और अदरक को काटकर  3 बड़े चम्मच पानी डालकर उबालने रख दीजियेपालक नरम होने पर आंच बन्द कर दीजिये। अब पालक टमाटर को ठंडा होने के बाद मिक्सी    में बारीक पीस लीजिये। अब पिसे हुये मिश्रण में 1 लीटर पानी मिला कर छान लिजियें। अब  छाने गये सूप को फिर गैस ओन कर आँच पर रखे , अब  नमक, काला नमक और काली मिर्च डाल कर  soup  में फिर से उबाल  आने दे और 3-4 मिनिट और पका लें। अब आप - मिनट बाद सूप को आँच से उतार लें। अब आपका पालक का सूप बन गया है। अब आप सूप में मक्खन डाल कर मिला दें और  नीबू का रस भी  डाल कर मिला दीजिये।
गरमा गरम पालक का सूप , soup प्याले में निकाल लीजिये और सूप के ऊपर क्रीम और हरा धनियां डाल कर सजाइये. गरमा गरम पालक का सूप को सूप स्टिक या कुरकुरी ब्रेड के साथ परोसें।
For 6 - 7 person
समय - 35 मिनिट

Saturday, 1 June 2013

Broccoli Soup Recipe - ब्रोकली सूप ( Broccoli Soup Recipe in Hindi )

                               How to make Broccoli Soup Recipe - ब्रोकली सूप

आज हम सफेद वेजीटेबल स्टॉक से ब्रोकली सूप बनाने जा रहे है। वैसे तो ब्रोकली सूप कई तरह से बनायें जातें है। ब्रोकली सूप  जितना बनाने में आसान है उतना ही पीने में टेस्टी होता है। तो फिर बनातें है हम सब ब्रोकली सूप।
 Ingredients for Broccoli Soup

  • ब्रोकली का फूल - 2
  • अदरक - 2 इंच लम्बा टुकड़ा 
  • आलू - 4
  • लोंग - 7
  • मक्खन - 2 -3  बड़ा चम्मच
  • टमाटर - 6  मीडियम 
  • काली मिर्च - 8 -10
  • नमक - स्वादानुसार
  • दाल चीनी - 1 1/2 टुकड़ा
  • हरा धनियां - 1  बड़ा चम्मच बारीक़ कटा हुआ 

विधि - How to make Broccoli Soup
अब आप सबसे पहले ब्रोकली तोड़ कर धो लिजियें। अब एक बर्तन में इतना पानी रखें की जितना में ब्रोकली डूब जाएँ , अब पानी से भरे बर्तन को ढक कर गैस पर गर्म होने के लियें रखें , जब पानी में एक उबाल आ जाएँ तो उसमे ब्रोकली के टुकडें डाल कर ढक दीजियें और 2 मिनट बाद आँच बंद कर दीजियें और ब्रोकली के टुकड़ें को 5 मिनट के लियें ढके रहने दीजियें। अब आप आलू छील कर पतले टुकड़े कर लिजियें , टमाटर को  बड़े टुकड़ों में काट लीजिये , अदरक के छोटे- छोटे  टुकड़े कर लिजियें और  ब्रोकली के डंठल छील कर टुकड़े कर लीजिये। अब एक बर्तन में मक्खन डाल कर गरम कीजिये जब मक्खन गर्म हो जाएँ तो लोंग काली मिर्च और दाल चीनी मक्खन में डाल कर हल्का सा भूनिये, अब आलू , टमाटर और ब्रोकली के टुकड़े डालकर मिलाइये और थोड़ा पानी डालकर, ढककर, पकने रख दीजिये.  6-7 मिनिट के बाद ढक्कन खोल कर देखें की आलू, नरम हो गया हो तो आँच बन्द कर दीजिये। जब सभी सब्जिया  हल्का ठंडा हो जाएँ तो आलू टमाटर मसाला और आधे ब्लांच किये गये ब्रोकली के टुकड़े मिक्सी में बारीक पीस लीजिय। अब पिसा हुआ मसाला ब्रोकली बर्तन में डालिये, चार कप पानी और नमक डाल कर  सूप में उबाल आने के बाद 3-4 मिनिट तक उबालिये। अब 4 मिनट बाद आँच बन्द कर दीजिये। अब आपका ब्रोकली सूप तैयार है। अब आप सूप में कटा हुआ हरा  धनियां डाल कर मिला दीजियें और गरमागरम ब्रोकली सूप को सूप प्याले में डालिये और थोड़ा मक्खन डाल कर पीजिये और परोसें
For 6 - 7 person
टाइम  - 30 मिनिट

Tuesday, 21 May 2013

How to make Paushtik Tomato Soup Recipe - पौष्टिक टोमेटो सूप - Tamatar Soup


                              How to make Tomato Soup Recipe - पौष्टिक टोमेटो सूप

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Tomato Soup Recipe 
  • टमाटर - 8-9मोटा मोटा कटा हुआ
  • हरा धनिया के डंटल - 8-9मोटा मोटा कटा हुआ          
  • काली मिर्च पाउडर - स्वादनुसार
  • गाजर - 1
  • प्याज - 2
  • लहसुन की कलियाँ9-10 कुटा हुआ 
  • मक्खन - 3 छोटा चम्मच
  • तेल3 छोटा चम्मच
  • मूंगदाल धूलि , भिगोकर निथारा हुआ1 ½ बड़ा चम्मच
  • चावल , भिगोकर निथारा हुआ - 1बड़ा चम्मच
  • अंकुरित मूंग¼  कप सजाने के लिए
  • तजा हरा धनियाँ पत्ता
  • नमक स्वादनुसार
बिधि - How to make Tomato Soup Recipe
अब एक प्रेशर कुकर में मक्खन और तेल डाल कर गरम होने के लिए गैस पर रखें , जब तेल गरम हो जाये तो लहसुन डालकर भूनें। अब प्याज और गाजर को मोटा मोटा काट कर कुकर में डाल दें। अब मूंग दाल और चावल दाल कर अछि तरह मिला दें। अब उसमें टमाटर काली मिर्च पाउडर और नमक भी डाल कर अच्छी तरह मिला लें और सब्जियों को भुनें। अब ताजा हरा धनियाँ के डंठल और 2 ½  कप पानी डाल कर मिला दें और कुकर को ढक्कन से पैक कर दे। जब 4 सीटी कुकर दें, दें तो कुकर को आँच से निचे उतर कर रख लें। जब कुअर की प्रेशर पूरी तरह से निकल जाएँ तो कुकर का ढक्कन खोलें और पानी को एक बॉउल में छान लें। अब पानी से छानी सब्जियों को ठंडा करके मिक्सर जार में डालें और थोडा ठंडा पानी डाल कर पीस ले बारीक़ प्यूरी बना लें। अब छाना हुआ पानी और पीसे हुए प्यूरी को कुकर में डाल कर मिला ले और उबाल लें| अब छाना हुआ पानी और प्यूरी को कुकर में डालकर मिला लें और उबाल लें। सूप को बहुत अधिक गढ़ा होने दे। अब सूप को सूप बाउल में डालें बीन स्प्राउट्स और हरे धनिये से सजाकर गरमागरम परोसें।
For 6 person
पकनें में समय 2० मिनट