Showing posts with label Rice Recipes. Show all posts
Showing posts with label Rice Recipes. Show all posts

Thursday, 17 October 2013

How to make Dimer Biryani | डीमेर बिरयानी - Dimer Biryani | Egg Biryani

                                 डीमेर बिरयानी  - Dimer Biryani

Preparation Time : 20 minutes                           Cooking Time  : 30  minutes
For  6  Person
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Dimer Biryani
  • बासमती चावल,भिगोकर निथारा हुआ - 2  कप
  • नारियल का दूध - ½  कप
  • उबले हुए अंडे,छिला हुआ -  8
  • तले हुए प्याज़ - 3/4 कप
  • दालचीनी - 3 छोटी डंडी
  • प्याज़ - 3 मध्यम आकार
  • आलू,उबालकर छिला हुआ - 4
  • हल्दी  पावडर - ½   छोटा चम्मच
  • ताज़े पुदीने के पत्ते - 1/3 कप
  • घी - 4बड़े चम्मच
  • लौंग - 8 - 10
  • छोटी इलाईची - 8 - 10
  • लाल मिर्च पावडर - 1/3 छोटा चम्मच
  • टमाटर - 3 मध्यम आकार
  • अदरक पेस्ट - 1 बड़े चम्मच
  • लहसुन की पेस्ट - ½  बड़े चम्मच
  • हरी मिर्च - 5
  • दही - 6 बड़े चम्मच
  • नमक  स्वादानुसार
How to make Dimer Biryani  डीमेर बिरयानी  - Dimer Biryani  Egg Biryani
विधि - How to make Dimer Biryani
अब  आप सबसे पहले प्याज  को काट कर एक बर्तन में रख ले और आलू को भी बड़े - बड़े टुकड़ो में काट कर रख ले। टमाटर को भी काट कर रख लें। अब आप एक  नौन स्टिक पैन में 2 बड़ा चम्मच घी डाल कर गरम होने  के लियें रखे, जब घी पिघल जाएँ तो   इसमें लौंग, इलाईची और दालचीनी डाल कर भूनें। अब इसमें  कटा प्याज़  डाल कर  भूनें। अब आप
दूसरी कढ़ाई में 2 बड़ा चम्मच घी गरम करें। हल्दी पावडर, लाल मर्च पावडर और उबले हुए अंडे हलके से इस में मिला दें। नमक डालें और धीमी आँच पर भूनें। अब  भूनते हुए प्याज़ में अदरक-लहसून पेस्ट ½ मिनिट भूनलें। फिर टमाटर और नमक डालकर पकाएँ। अंडे हल्के भूरे हो जायें तो एक कटोरे में निकाल लें। इसी कढ़ाई में आलू डालें और भूरा होने तक सेकें। प्याज़ टमाटर के मसाले में हरी मिर्च डाल दें। फिर डालें चावल, दही, नारियल दूध और अच्छी तरह मिलाएँ। तले हुए प्याज़ और पुदीना भी डालें। अंडों को चौड़ाई में आधा करके इसमें डालें। आलू और  2 ½ कप पानी डालकर मिला लें। तेज आँच पर उबाल आने दें , अब ढक दें और चावल पकने तक धीमी आँच पर रखें। अब आप बचे हुए तले हुए प्याज़ और पुदीने से सजाकर गरमागरम परोसें।

Tuesday, 24 September 2013

How to make Lemon Rice | लेमन राइस - Lemon Rice

                                        लेमन  राइस  - Lemon Rice

Preparation Time : 30 minutes                            Cooking Time  : 10 minutes
For  6  Person
आवश्यक सामग्री - Ingredients for  Lemon Rice 
  • चावल  उबला हुआ - 2 कप
  • कड़ी पत्ते 8-10
  • हल्दी  पावडर - 1/3 छोटा चम्मच
  • हींग  - 1/4 छोटी चम्मच 
  • हरी मिर्च  - 3 लम्बाई में चीरा हुआ
  • सूखी लाल मिर्च  - 2 
  • चने की दाल - 3 बड़े चम्मच , भिगोया हुआ
  • काजू - 8 - 10 टुकडे़ किये हुए  
  • तेल - 9 - 10   बड़े चम्मच
  • राई - 1 ½  छोटा चम्मच
  • नींबु का रस - 5 बड़े चम्मच
  • नमक  स्वादानुसार
विधि - How to make Lemon Rice 
आप चावल सबसे पहले पका  कर रख लें।
अब आप एक  पैन में तेल गरम होने के लियें रखें। जब तेल गरम हो जाएँ तो उसमे  राई डाल दे और फूटने तक भुने , जब राई फूटने लगे तो  लाल मिर्च, चने की दाल और हरी मिर्च डालकर 1मिनिट भूनें। अब आप काजू और कड़ी पत्ते डालकर मिलाएँ और 1 मिनट और  भूनें। अब आप हल्दी और हींग डालें और मिलाएँ। फिर  चावल डाल कर  मिला लें । अब डाले नमक और  1/4 कप पानी छिड़क दें और धिमी आँच पर 2 - 3  मिनिट ढककर पकने दें। अब  नींबु का रस डालें और मिलाएँ फिर  गरमागरम परोसें 

How to make Lemon Rice with Vegetables | लेमन राइस विद वेजिटेबल - Lemon Rice with Vegetables

                 लेमन  राइस  विद  वेजिटेबल   - Lemon Rice with Vegetables

Preparation Time : 10  minutes                            Cooking Time  : 10 minutes
For  6  Person
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Lemon Rice with Vegetables 
  • चने की दाल - 2 छोटा चम्मचलेमन राइस विद वेजिटेबल
  • उड़द दाल धुली - 2 छोटा चम्मच
  • भरे हरे ऑलिव - 25
  • नींबु 
  • नींबु का रस - 2 ½  बड़े चम्मच
  • गाजर,घिसा हुआ - 1
  • ऑलिव आइल - 4 बड़े चम्मच
  • सूखी लाल मिर्च - 3 टुकडे़ किये हुए 
  • किसा हुआ नारियल - 3  बड़े चम्मच
  • कड़ी पत्ते - 14 - 15
  • मेथीदाना - 1/4 छोटा चम्मच
  • राई - 1 छोटा चम्मच
  • नमक स्वादानुसार
  • हल्दी  पावडर - ½  छोटा चम्मच
  • बासमती चावल,भिगोया हुआ - 2 कप
  • फूलगोभी,छोटे फूल अलग किये हुए - ½  कप
विधि - How to make Lemon Rice with Vegetables
अब आप सबसे पहले निम्बू का रस निकाल कर रख लें और फूलगोभी को भी छोटे - छोटे टुकड़े कर के एक बर्तन में रख लें। अब आप एक  बड़े नॉन स्टिक पैन में ऑलिव आइल डाल कर गरम होने के लियें रखें , जब तेल गरम हो जाएँ तो  उसमें मेथी दाना, राई, लाल मिर्चें , चना दाल, उड़द दाल,  और नारियल डाल कर  महक आने तक भूनें। अब आप कढ़ी पत्ते डालकर मिला लें । फिर फूलगोभी और गाजर डाल दें और मिला लें। अब आप चावल पानी में से छानकर डालें। अब आप नमक, हल्दी पावडर, नींबु का रस और 3 कप पानी डाल कर  अच्छी तरह मिला लें।  भरे हरे ऑलिव डालकर मिलाएँ। अब आप नींबु के पतले स्लाइस कर बीज निकालें और पैन में डाल दें और  ढक कर पकाएँ जब तक चावल पुरी तरह पक जाए तो आंच कर  गरमागरम परोसें। 

Tuesday, 3 September 2013

How to make Masaledar Shimla Mirch wale Chawal | मसालेदार शिमला मिर्च वाले चावल | Spicy Capsicum Rice

      मसालेदार शिमला मिर्च वाले चावल - Masaledar Shimla Mirch wale Chawal

Preparation Time : 10 minutes                            Cooking Time  : 50 - 60 minutes
For 6 Person
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Masaledar Shimla Mirch wale Chawal 
  • गरम मसाला पावडर - 1 छोटे चम्मच
  • पाव भाजी मसाला - 2 छोटे चम्मच
  • हरी शिमला मिर्च - 2 कटा हुआ
  • बासमती चावल - 2 कप ,पका हुआ 
  • सूखी लाल मिर्च ,टुकडे़ किये हुए 2
  • लाल मिर्च पावडर - 1 छोटे चम्मच
  • तेल - 2 बड़े चम्मच
  • लहसुन - 1 बड़ा चम्मच बारीक़ कटा हुआ  कटा हुआ
  • नमक स्वादानुसार
विधि - How to make Masaledar Shimla Mirch wale Chawal 
अब आप एक  पैन में तेल गरम होने के लियें रखें, जब तेल गरम हो जाएँ तो  उसमें बारीक़ कटा लहसून डालकर हल्का रंग बदलने  तक भूनें। अब आप सूखी मिर्चें डालकर एक मिनट तक भूनें। फिर हरि शिमला मिर्चें, गरम मसाला पावडर , पाव भाजी मसाला और लाल मिर्च पावडर डाल कर  अच्छी तरह मिलाएँ और 2 मिनट तक भूनें। अब चावल और नमक डालकर अच्छी तरह मिलाएँ। और एक मिनट तक पकने दें। अब आंच बंद कर दे और  गरमागरम परोसें। रायता (rayta) के साथ 

Tuesday, 27 August 2013

How to make Assorted Vegetable Rice | Assorted Vegetable Rice

                                        Assorted Vegetable Rice
Preparation Time : 10  minutes                            Cooking Time : 15 minutes
For 6 Person
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Assorted Vegetable Rice
  • 1 1/2 - कप चावल,भिगोकर उबाला हुआ / उबाली हुई
  • 8 - 9 - फ्रेंच बीन्स,बारीक कटा हुआ 
  • 1 1/2  बड़ा चम्मच  , फाइव स्पाइस पावडर
  • 2  डंडी का टुकड़ाहरे , प्याज़ की पत्तियाँ,बारीक कटा हुआ
  • 1 - बैंगन,चौकोर टुकड़ों में कटा हुआ
  • 1 1/2  बड़ा चम्मच , लहसुन,कटा हुआ
  • 2 बड़े चम्मच , तेल
  • 1 छोटा चम्मच , सोय सॉस
  • 3 मध्यम आकार के गाजर,बारीक कटा हुआ 
  • 8 - बटन मशरूम,कटा हुआ
  • 8 - बेबी कॉर्न, बारीक कटा हुआ 
  • नमक  स्वादानुसार
Assorted Vegetable Rice
Assorted Vegetable Rice 
विधि - How to make Assorted Vegetable Rice 
अब आप एक गहरे नॉन स्टिक पैन में तेल गरम होने के लियें रखें , जब तेल गरम हो जाये तो  उसमें लहसून डालकर रंग बदलने तक भूनें। अब आप बीन्स और गाजर डालकर अच्छी तरह मिलाएँ और 2 - 3  मिनट तक भूनें। अब बेबी कॉर्न और मशरूम डालकर मिलाएँ और सूख जाने तक भूनें। अब आप  बैंगन डालकर पकाएँ जबतक सब सब्ज़ियाँ पक जाए। फिर पके चावल, फाइव स्पैस पावडर, सॉय सॉस और नमक डालकर अच्छी तरह मिलाएँ और  हरे प्याज़ के पत्तों से सजाकर गरमागरम परोसें। 

How to make Crab Rice | क्रैब राइस - Crab Rice

                                         क्रैब राइस -  Crab Rice

Preparation Time : 10  minutes                            Cooking Time : 15 minutes
For 6 Person
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Crab Rice
  • 3/4 कप , क्रैब मीट
  • 4 कप , चावल पके हुए
  • 5 बड़े चम्मच , नारियल का दूध  
  • 2 बड़े चम्मच  नींबु का रस
  • 1 बड़ा चम्मच ताज़ा हरा धनिया बारीक़  कटा हुआ
  • 4 - हरे प्याज़ ,कटा हुआ
  • 4 - ताज़ी लाल मिर्च ,कटा हुआ
  • 3 बड़ा चम्मच , तेल
  • 3 -अंडे
  • हरे प्याज़ की पत्तियाँ,कटा हुआ सजाने के लिए
  • नमक स्वादानुसार
विधि - How to make Crab Rice
अब आप एक नॉन स्टिक वॉक में तेल गरम होने के लियें रखें। अब आप अन्डों को तोड़कर उनके सफेदी को अलग करके एक बाउल में डालें। अब आप

वॉक में हरे प्याज़ डालकर 2 - 3  मिनिट तक भूनें। अब आप  अन्डों की सफेदी डालकर मिला लें। फिर आप क्रैब मीट  मिला लें। अब  लाल मिर्च, चावल और नमक डाल कर  अच्छी तरह मिलाकर 2 मिनिट तक पकाएँ । अब आप नारियल का दूध और नींबु का रस डाल कर  मिला लें और 2 मिनिट तक पकाएँ। अब हरा धनिया डालकर मिला लें और 2 मिनिट और पकाएँ। अब आप हरे प्याज़ के पत्तों से सजाकर गरमागरम परोसें।

Tuesday, 20 August 2013

How to make Adrak or Tamatar Fried Rice | Ginger Tomato Fried Rice | अदरक और टमाटर फ्राइड राइस | Adrak or Tamatar Fried Rice

            Ginger Tomato Fried Rice - अदरक और टमाटर फ्राइड राइस

Preparation Time : 10  minutes                            Cooking Time : 10 minutes
For 6 Person
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Ginger Tomato Fried Rice
  • पके हुए चावल - 4 कप
  • टोमाटो कैचप - 3 बड़े चम्मच
  • विनेगर - 2 बड़े चम्मच
  • लाल मिर्च की पेस्ट - 1 ½  बड़ा चम्मच
  • ऑलिव आइल -2 बड़ा चम्मच
  • सूखी लाल मिर्च, टुकडे़ किये हुए - 4
  • सोय सॉस - 1 छोटा चम्मच
  • अदरक के पतले पतलें स्लाइस किया हुआ - 15 - 16
  • नमक स्वादानुसार
विधि - How to make Adrak or Tamatar Fried Rice
अब  आप सबसे पहले अदरक को पतले - पतले स्लाइस कर के एक बर्तन में रख लें अब आप  एक पैन  में ऑलिव आइल गरम करें, उसमें सूखी लाल मिर्चें और अदरक स्लाइस डालकर महक आने तक भूनें। अब आप चावल डालकर धीमी  आँच पर चाबल को भूनें। अब आप सॉय सॉस, सिर्का, नमक, लाल मिर्च पेस्ट और टोमाटो केच्चप डालकर अच्छी तरह मिलाएँ और गरमागरम परोसें। 

Friday, 9 August 2013

How to make Achaari Chana Pulao | आचारी चना पुलाव - Achaari Chana Pulao

                              आचारी चना पुलाव - Achaari Chana Pulao


Preparation Time : 10  minutes                            Cooking Time : 10 minutes
For 6 Person
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Achaari Chana Pulao
  • चने की दाल -1 1/2  कप भिगोया हुआ 
  • किसी भी आचार की तरी - 1 1/2  बड़ा चम्मच
  • बासमती चावल - 1 1/2  कप भिगोया हुआ 
  • तेल - 4 बड़े चम्मच
  • दालचीनी - 2 इन्च टुकड़ा
  • नींबु का रस -1 बड़ा चम्मच
  • लौंग - 5
  • काली मिर्च - 5
  • पाँच फोरन - 2 बड़े चम्मच
  • प्याज़ - 1 सलाइस किया हुआ 
  • हल्दी  पावडर - 1/3 छोटा चम्मच
  • गरम मसाला पावडर -1 छोटा चम्मच
  • अदरक -1 छोटा चम्मच बारीक़ कटा हुआ 
  • लाल मिर्च पावडर - 1 छोटा चम्मच
  • ताज़ा हरा धनिया - 1 बड़ा चम्मच बारीक़ कटा हुआ 
  • नमक स्वादानुसार
विधि - How to make Achaari Chana Pulao
अब  आप एक प्रेशर कुकर में तेल डाल कर  गरम करें, जब तेल गरम हो जाएँ तो उसमें पाँच फोरन  दालचीनी, काली मिर्च और  लौंग डाल कर  महक आने तक भूनें। जब महक आने लगे तो उसमें प्याज़ डालकर हल्का गुलावी  होने तक भूनें।अब  लाल मिर्च पावडर, हल्दी पावडर, गरम मसाला पावडर, अदरक, आचार का मसाला और  नमक  डालकर एक मिनट तक भूनें। अब  चावल, चना दाल और नींबू का रस डालकर एक मिनट तक भूनें। अब चार कप पानी डालें, कुकर को ढक दें और तीन सीटी आने तक पकाएँ। अब जब प्रेशर पूरी तरह उतर जाए तब कुकर का ढक्कन खोलें और हरा धनिया छिड़क कर  गरमागरम परोसें। 

Saturday, 27 July 2013

How to make Achari Aloo ki Tahiri recipe | आचारी आलू की ताहिरी - Achari Aloo ki Tahiri

                               आचारी आलू की ताहिरी - Achari Aloo ki Tahiri

आवश्यक सामग्री -Ingredients For Achari Aloo ki Tahiri
  • आचारी आलू की ताहिरी - 2 बड़े चम्मच
  • बेबी आलू - 10
  • काली मिर्च - 5
  • छोटी इलाईची - 4
  • बड़ी इलाइची - 1 कुटा हुआ
  • जीरा -1/4 छोटा चम्मच
  • आलू -2  चौकोर में कटा हुआ
  • चावल - 1 कप  भिगोया हुआ
  • घी -  1 बड़ा चम्मच
  • दालचीनी
  • लौंग - 5
  • तेज पत्ते - 2
  • प्याज़ - 1 कटा हुआ
  • नमक स्वादानुसार
How to make Achari Aloo ki Tahiri recipe | आचारी आलू की ताहिरी - Achari Aloo ki Tahiri
विधि - How to make Achari Aloo ki Tahiri


अब आप एक गहरे कढ़ाई या पैन में घी डाल कर गरम कर ले , जब घी गरम हो जाएँ तो  गरम घी में छोटी इलाइची, लौंग, तेज पत्ते, दालचीनी,  काली मिर्च  बड़ी इलाइची  और जीरा डाल कर महक आने तक भूने। अब छोटे आलू को आधा में काट लें। पैन में प्याज़ डालकर हल्का रंग आने तक भूने। फिर छोटे आलू और आलू के क्यूब्स डालकर भूनते रहें। अब आचार डालकर मिला लें। फिर चावल डालकर मिला लें। अब 3 कप पानी और नमक डालकर मिला लें। जब पानी उबलने लगे, तब आँच को धीमी कर लें, पैन को ढक दें और तबतक पकाएँ जबतक आलू और चावल पक जाए। जब आलू और चावल पाक जाएँ तो आंच बंद कर गरमागरम परोसें।

Friday, 26 July 2013

How to make Coconut rice Ricipe | कोकोनट राइस - Coconut rice

                                              कोकोनट राइस - Coconut rice 

आवश्यक सामग्री -Ingredients For Coconut rice
  • पके हुए चावल -  1 कप , ठंडा किया हुआ
  • किसा हुआ नारियल - 1/2 कप
  • अदरक - 1 इन्च टुकड़ा , कटा हुआ 
  • हरी मिर्च - 1, कटा हुआ 
  • मूंगफली - 1/4 कप तला हुआ 
  • तेल - 1 1/2  बड़े चम्मच
  • राई -1/2 छोटा चम्मच
  • सूखी लाल मिर्च - 1 टुकडे़ किये हुए 
  • उड़द दाल धुली -1 छोटा चम्मच
  • कड़ी पत्ते - 5
  • ताज़ा हरा धनिया - 2 बड़े चम्मच
  • नमक स्वादानुसार
विधि - How to make Coconut rice
अब आप एक नौन-स्टिक पैन या कढ़ाई में तेल गरम होने के लियें रख दें , जब तेल गरम हो जाएँ तो गरम तेल में राई डाल दें। जब राई फूटने लगे तो इसमें सूखी लाल मिर्च और धुली उड़द दाल डाल कर भुने, जब दाल हल्की सी लाल हो जाये तो कड़ी पत्ते, अदरक, हरी मिर्च डाल कर अच्छी तरह  मिलाएं । अब किसा हुआ  नारियल भी  डालकर मिला दें । अब  थोड़ी देर धीमी आँच पर भूनें। अब मूंगफली डाल कर मिला लें। फिर  चावल डालकर मिला लें। अब नमक और हरा धनिया डालकर मिलाएँ और गरमागरम सांभार के साथ परोसें।

Sunday, 21 July 2013

How ti make Tomato And Green Peas Pulao Recipe | टमाटर और मटर का पुलाव - Tmatar and Matar ka pulao

                          टमाटर और मटर का पुलाव - Tmatar and Matar ka pulao 

आवश्यक सामग्री- Ingredients For Tomato And Green  Peas Pulao
  • टोमाटो प्यूरी - 1 कप  से कम या - 4 टमाटर को पीस कर प्यूरी बना लें
  • हरे मटर -1/2 कप
  • बासमती चावल - 1 कप  भिगोया हुआ
  • गरम मसाला पावडर - 1/2  छोटा चम्मच
  • ताज़ा हरा धनिया, कटा हुआ सजाने के लिए
  • जीरा -1 छोटा चम्मच
  • हींग -1 चुटकी
  • तेल -1 बड़ा चम्मच
  • लाल मिर्च पावडर - 1/2  छोटा चम्मच
  • नमक स्वादानुसार
How ti make Tomato And Green  Peas Pulao Recipe | टमाटर और मटर का पुलाव - Tmatar and Matar ka pulao
 Tmatar and Matar ka pulao
विधि - How ti make Tomato And Green  Peas Pulao
अब आप एक गहरे नॉन स्टिक पैन में तेल डाल कर गरम  होने के लियें रखें , जब तेल गरम हो जाएँ तो उसमें  ज़ीरा डाल कर १ मिनट तक भूनें। अब  हिंग और टमाटर की प्यूरी डाल कर  अच्छी तरह मिलाएँ, ढक कर पकाएँ जबतक तेल उपर आने लगे। अब , लाल मिर्च पावडर, चावल , नमक और गरम मसाला पावडर डालकर अच्छी तरह मिलाएँ। 1 1/2  कप पानी डालकर मिलाएँ और मिश्रण को उबलने दें और  ढक कर धीमी आँच पर दस मिनट तक पकाएँ। अब हरे मटर डालकर अच्छी तरह मिलाएँ। अब फिर से ढक कर चावल को पूरी तरह पकाएँ। अब आप पुलाव को हरा धनिया से सजाएँ और गरमागरम परोसें पालक रायता के साथ या फिर शिमला मिर्च रायता के साथ।
For 4 person
Labels ;
Andhra Recipes     Rayta Recipes     Breakfast

Thursday, 4 July 2013

How to make Chole Pulao Recipe | छोले पुलाव | Chole Pulao

                                       छोले पुलाव | Chole Pulao 


आवश्यकसामग्री-Ingredients For Chole Pulao
  • काबुली चना, उबला हुआ - 1 कप
  • ताज़ा हरा धनिया, कटा हुआ - 1 बड़ा चमचा + सजाने के लिए
  • पके हुए चावल - 2 1/2 कप
  • तेल - 1 बड़ा चम्मच
  • प्याज़ सलाइस किया हुआ - 2 मध्यम आकार
  • छोले मसाला - 2 1/2 छोटे चम्मच
  • नमक स्वादानुसार
  • जीरा - 1 छोटा चम्मच
  • लहसुन, कटा हुआ 2 1/2 छोटे चम्मच
  • अदरक, कटा हुआ  -2 1/2छोटे चम्मच
बिधि - How to make Chole Pulao 

अब आप एक गहरे नॉन स्टिक पैन में तेल डाल कर गरम करें, जब तेल गरम हो जाएँ तो गरम तेल में ज़ीरा डाल कर उनका रंग बदलने  तक भुने, अब बारीक़ कटा लहसून और अदरक डालकर मिलाएँ और एक मिनट तक भूनें। अब प्याज़ डालकर सुनहरे होने तक भूनें। अब उबले चने डालकर अच्छी तरह मिलाएँ और एक मिनट तक पकाएँ। अब  छोले मसाला, नमक, चावल डालकर अच्छी तरह मिलाएँ और एक मिनट तक पकाएँ। एक बड़ा चम्मच हरा धनिया डालकर मिलाएँ। बचा हरा धनिया से सजाएँ और गरमागरम परोसें।
For 3 - 4 person

Monday, 1 July 2013

How to make Pumpkin Rice Recipe | लौकी चबाल - Pumpkin Rice

                                          लौकी चबाल - Pumpkin Rice

आवश्यकसामग्री-Ingredients For Pumpkin Rice
  • कद्दू, घिसा हुआ 1 1/2  कप
  • बासमती चावल, भिगोया हुआ 1 1/2 कप
  • घी 1/3 कप / 4 बड़ा चम्मच 
  • काजू 1/2 कप / 20 - 25
  • आलमंड / बादाम 1/2 कप / 20 - 25
  • किशमिश 1/2 कप
  • छोटी इलाईची - 5- 6
  • केसर के रेशे
  • चीनी 1 1/2 कप
बिधि - How to make  Pumpkin Rice

अब आप चबाल को भिगो कर रख दे , 30 मिनट के लियें। अब आप एक नॉन स्टिक पैन में घी गरम करें, उसमें बदाम , काजू और किशमिश डालें और एक मिनट तक भूनें। अब उसमे कसा हुआ कद्दू , छोटी इलायची, आधा कप गरम पानी और केसरवाला दूध डाल कर  अच्छी तरह से मिला लें और पाँच से दस मिनट तक पकाएँ या जबतक चावल पक जाए। अब आँच पर से उतार के रखें। और एक दूसरे नॉन स्टिक पैन में चीनी और आधा कप पानी पकाएँ जबतक एक तार की चाशनी बन जाए। चावल में यह चाशनी डालें और अच्छी तरह मिलाएँ। अब धीमी आँच पर एक मिनट तक पकाएँ और गरमागरम परोसें।
For 6 person

How to make Varahadi Masale Bhaat Recipe | वरहाडी मसाले भात | Varahadi Masale Bhaat Recipe

                                    Varahadi Masale Bhaat  वरहाडी मसाले भात

आवश्यकसामग्री-Ingredients For Varahadi Masale Bhaat Recipe 

चावल के लिए
  • बासमती चावल, भिगोया हुआ - 1 कप
  • छोटी इलाईची - 3
  • बड़ी इलाइची - 1
  • लौंग - 5
  • काली मिर्च - 4
  • दगड़फूल - 1 बड़ा चम्मच
  • तेज पत्ते  -1
  • फूलचक्री 1/2
  • प्याज़, कटा हुआ 1/2 कप से थोड़ा अधिक
  • फूलगोभी के छोटे फूल, तले हुए - 1/2 कप
  • पोटेटो क्यूब्स्, तले हुए - 1/2 कप से थोड़ा कम
  • जीरा- 1 छोटा चम्मच
  • घी - 2 बड़े चम्मच
  • दालचीनी - 1/2  इन्च टुकड़ा
  • अदरक की पेस्ट - 1/2  छोटा चम्मच
  • लहसुन की पेस्ट - 1/2  छोटा चम्मच
  •  गाजर, तले हुए -1/2 कप
  • काजू, तले हुए - 10
  • किशमिश - 1 बड़ा चम्मच
  • खोपरा, घिसा हुआ, हल्का सेका हुआ - 1/2 कप से थोड़ा कम
  • तले हुए प्याज़ - 1/2 कप
  • गरम मसाला पावडर - 2 छोटे चम्मच
  • लाल मिर्च पावडर - 1 छोटा चम्मच
  • नमक स्वादानुसार
  • दही - 2 बड़े चम्मच
  • गुड़ - 1 बड़ा चम्मच
मट्ठा बनाने के लियें
  • शुगरफ्री नैचुरा - 2 बड़े चम्मच
  • नमक स्वादानुसार
  • ताज़ा हरा धनिया, कटा हुआ - 1 1/2  बड़े चम्मच
  • हरी मिर्च कुटा हुआ
  • अदरक, कटा हुआ - 1/2 छोटा चम्मच
  • दही -1 कप से थोड़ा कम
  • जीरा - 1 छोटा चम्मच
बिधि - How to make Varahadi Masale Bhaat

अब आप एक गहरे नॉन स्टिक पैन में घी डाल कर गरम लें , जब घी गरम हो जाएँ तो  उसमें तेज़ पत्ते, बदियाँ, दालचीनी, दगड फूल,  छोटी इलाचयी, बड़ी इलायची, लौंग, काली मिर्चें और ज़ीरा डाल कर महक आने तक भूनें।अब अदरक-लहसून पेस्ट और प्याज़ डालकर भी भून लिजियें । अब आप  शिमला मिर्च, गाजर, फूलगोभी, आलू, काजू, किशमिश, बासमति चावल और 3 कप गरम पानी में  डालकर अच्छी तरह मिला लिजियें । अब  कसा सूखा नारियल को सूखा भूनें और  ठंडा करें और तले हुए प्याज़ के साथ पीसें और पैन में डाल कर अच्छी तरह मिला लें। अब गरम मसाला पावडर, लाल मिर्च पावडर, नमक, दही और गुड़ डालकर अच्छी तरह मिलाएँ, पैन को ढक दें और 20 - 25 मिनट तक पकाएँ या जबतक चावल पक जाए। अब मट्ठा बनाने के लिये एक बाउल में दही डालें। ज़ीरा, हरि मिर्चें को दरदरा कुटे और दही में डालें और अच्छी तरह मिलाएँ। शुगर फ्री, नमक, हरा धनिया और 2 कप ठंडा पानी डालकर अच्छी तरह मिलाएँ और ठंडा ठंडा परोसें।

Thursday, 30 May 2013

Soya Chunks Pulao Recipe सोया चंक्स पुलाव - Soybean Pulao - (Soybean Granules) Soya Chunks Pulao Recipe in Hindi

                            Soya Chunks Pulao Recipe सोया चंक्स पुलाव   Soybean Pulao
                              

सोया चंक्स बहुत ही  स्वादिष्ट होते है और चावल  हमें भरपूर कार्बोहाइड्रेट देते हैं. सोया चंक्स और चावल का पुलाव पौष्टिक और स्वादिष्ट भोजन है जो आप सब को बहुत पसन्द आयेगा। तो फिर आज हम (Soya Wadi Pulao) बनाते है  (Soybean Granules)
How to make Soya Chunks Pulao
Soya Chunks Pulao 

Ingredients for Soya Chunks Pulao 
  • सोया चंक्स - एक कप
  • बासमती चावल - 250 ग्राम
  • जीरा – 1 ½   छोटी चम्मच
  • घी - 3 बड़ा चम्मच
  • काली मिर्च – 12 - 13 ( दरदरा कूट लें )
  • लोंग - 6 ( दरदरा कूट लें )
  • दाल चीनी - एक टुकड़ा ( दरदरा कूट लें )
  • बड़ी इलाइची - 3 ( दरदरा कूट लें )
  • हल्दी पाउडर – ¼ छोटी चम्मच अगर आपका मन हो तो
  • अदरक – 1 ½  इंच लम्बा टुकड़ा ( पतला लम्बा लम्बा काट लें )
  • नीबू – 2 छोटा चम्मच
  • हरा धनियां - 1 बड़ा चम्मच ( बारीक़ कटा )
  • नमक - स्वादानुसार
विधि - How to make Soya Chunks Pulao
अब आप सबसे पहलें चावल को धो कर ½ घंटा के लियें पानी में भिगो दीजिये। अब एक बर्तन में 2 कप पानी में 1/3 छोटी चम्मच नमक डाल कर गरम होने के लियें रखें, जब पानी में उबाल जाएँ तो सोया चंक्स पानी में डाल कर आँच बन्द कर दीजिये ,अब Soy Chunks बाले बर्तन को प्लेट से ढककर 20 मिनिट के लिये छोर दीजिये। अब एक कुकर में घी डाल गैस पर गरम होने रखें जब घी गरम हो जाएँ तो जीरा डाल दें , जीरा जब हल्का ब्राउन    हो जाएँ तो आँच धीमी कर  कुटा हुआ मसाला, हल्दी पाउडर और कटा हुआ अदरक डालकर थोड़ा सा भूनिये। अब गरम पानी से Soya Chunks निकालिये और भुने मसाले में डालकर मिलाइये। अब आप पानी से चावल निकाल लें और मसाले और soybean  में मिला दीजिये और चम्मच की सहायता से चलाते हुये 2-3 मिनिट तक भून लीजिय। अब भुने हुये चावल में चावल की मात्रा से दुगना पानी डाल दीजियें और नमक  तथा निम्बू का रस भी मिला दीजिये। अब कुकर का ढक्कन बन्द कर दीजिये और 1 सीटी आने तक पुलाव को पकने दीजिये। 1 सीटी आनें केन बाद गैस बन्द कर दीजिये और  कुकर के ढक्कन की सीटी ऊपर करके आधा प्रेसर निकाल दीजिये। अब आप सोच रहे होगें की कुकर का प्रेसर क्यों निकलना , क्योकि सारा प्रेसर खतम होने तक चावल बहुत अधिक पक जाते हैं। अब  कुकर में बचा हुआ प्रेसर खतम होने के बाद कुकर का ढक्कन हटाइये और आपका पुलाव बन के तैयार हैं अब आप सोया चंक्स पुलाव परोसें।
For 6 person
खाना पकने में समय 1/2 घंटा
Soya Chunks Pulao Recipe सोया चंक्स पुलाव - Soybean Pulao -  (Soybean Granules) Soya Chunks Pulao Recipe in Hindi

Tuesday, 21 May 2013

Handi Biryani Recipe - हांड़ी बिरयानी



                                      How to make Hndi Biryani Recipe- हांड़ी बिरयानी


आवश्यक सामग्री - Ingredients for Hndi Biryani Recipe
  • चावल - 2 कप भिगोकर निथारा हुआ
  • फूलगोभी मीडियम आकर के छोटे - छोटे फूल में कटे हुएँ
  •  हरे मटर - 1/2कप
  • फ्रेंच बींच - 10-15( 1/2इंच के क्युब्ज में कटा हुआ )
  • छोटी इलाइची - 3-4
  • गाजर - 1 मध्यम आकार के ( 1/2इंच के क्युब्ज में कटा हुआ )             
  • लौंग - 3-4
  • बड़ी इलाइची - 1
  • दालचीनी - 1 इंच टुकड़ा   
  • दही - 3/4कप
  • टमाटर - 2कटा हुआ
  • तेज पत्ता - 2
  • केसर की थोड़ी सी पंकड़ियाँ
  • केबड़े का पानी के थोड़ी सी बुँदे
  • शाही जीरा - 1/2छोटा चम्मच
  •  तेल - 2बड़ा चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर - 1 छोटा चम्मच
  • धनिया पाउडर - 1 छोटा चम्मच
  • हल्दी पाउडर - 1 छोटा चम्मच
  • प्याज़ ,कटा हुआ 1 मध्यम आकार
  • तले हुए प्याज - 1 कप
  • हरी मिर्च ,कटा हुआ            4-5
  • पुदीने की पत्ती - 5-6
  • हरा धनियाँ पत्ता थोडा सा
  • अदरक - 1 इंच टुकड़ा लम्बी पट्टी में कटा
  • अदरक की पेस्ट - 1/2बड़ा चम्मच
  • लहसुन की पेस्ट - 1/2बड़ा चम्मच
  • गर्म मसाला पाउडर - 1/2छोटा चम्मच
  • घी - 2बड़े चम्मच
  • नमक स्वादनुसार

 
Handi Biryani Recipe - हांड़ी बिरयानी
Handi Biryani Recipe - हांड़ी बिरयानी
बिधि – How to make Hndi Biryani Recipe

अब एक बर्तन में नमक डाल कर कप पानी उबलनें के लियें रखें जब पानी उबल जाये तो चावल ,   छोटी इलायची , बड़ी इलाइची , लौंग , दालचीनी और तेज पत्ते के साथ पकने के लियें उबलते पानी में इन सब को डाल दे। चावल ज़रा से कच्चे रहें इतनी ही देर पकाएँ। निथार लें और अलग रख दें। गाजर, फ्रैंच बीन्स, फूलगोभी मिला लें और तीन कप नमकीन पानी में पकनें रखें। थोड़ा पक जाएँ तो मटर डालें और 2 मिनिट बाद आँच से हटा दें। निथार लें और ठंडे पानी से धोलें और अलग रख दें अब नौनस्टिक पैन में 2 बड़े चम्मच तेल गरम करें। इसमें शाहजीरा भूनें और प्याज़ हल्के सुनहरे होने तक भून लें। हरी मिर्च, कुटी हुई अदरक, कुटा हुआ लहसुन डालें और मिलाएँ। थोड़ा सा पानी छिड़क दें ताकि मसाला जले नहीं अब  हल्दी पावडर, धनिया पावडर, लाल मिर्च पावडर डालें और मिलाएँ।  अब टमाटर डालें और मिलाएँ और नरम होने तक पकने दें। दही की आधी मात्रा नमक डालें और मिलाएँ। उबली हुई सब्ज़ियाँ डालें और मिलाएँ , अब  केसर को केवड़े में भिगो दें। एक हंडी लें। सब्ज़ी की एक परत लगा लें और इस पर चावल की परत लगा लें। अब  तले हुए प्याज़ और नमक छिड़क दें। पुदीना और हरा धनिया थोड़ा काट लें और छिड़क दें। अदरक, थोड़ा सा केसर और घी डालें। इसी तरह एक और सब्ज़ी, चावल, प्याज़, पुदीना, धनिया, अदरक, केसर और घी की परत बना दें। गरम मसाला पावडर और बाकी की दही छिड़क दें। ढक्कन लगा दें और गरम तवे पर रख दें। 15-20 मिनिट पकालें अब आपका हांड़ी बिरयानी तैयार अब आप  रायते के साथ गरमागरम परोसें।
For 6 person
खाना पकने में समय 1 घंटा

Sunday, 19 May 2013

How to make Veg Rice Pulao Recipe | Veg Rice Pulao Recipe - वेज पुलाव


                                      Veg Rice Pulao Recipe - वेज पुलाव 

पुलाव भारतीय व्यंजन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है। कोई भी पार्टी हो या तीज-त्योहार, इस दिन पुलाव ना बने तो कुछ अधूरा सा लगता है। पुलाव तो सभी पसन्द करते हैं, लेकिन इसमें हरी सब्जियाँ डाल कर पुलाव बना दें तो इसकी स्वाद और पौष्टिकता बढ़ जाती है. तो आज हम लेकर आए है आप सब के लियें वेज पुलाव  ( ( Vegetable Rice pulao )
How to make Veg Rice Pulao Recipe |  Veg Rice Pulao Recipe - वेज पुलाव
Veg Rice Pulao Recipe 

 Ingredients
  • बासमती चावल - 3  छोटी कटोरी
  • हरी मिर्च - 1 बारीक कटी हुई
  • जीरा- 1 ½   छोटी चम्मच
  • घी - तेल - 2  बड़ी चम्मच
  • हरा धनियाँ- आधी कटोरी बारीक काटा हुआ
  • पत्ता गोभी - 50 ग्राम बारीक काटा हुआ
  • लौंग- 5-6
  • बड़ी इलाइची – 4 छील कर दाने निकाल लें
  • बीन्स - 15-20
  • नीबू - 2
  • हरी ताजे मटर-एक कटोरी छीले हुये
  • शिमला मिर्च- 3 बारीक काटी हुई
  • नमक- स्वादानुसार
विधि - How to make Veg Rice Pulao
चावलों को अच्छी तरह धो कर आधा घन्टे के लिये पानी में भिगो दें।
अगर आप गैस पर चावल बनाना हैं तो आप एक कुकर में घी डाल कर गरम कीजिये, जब घी  गरम हो जाएँ तो जीरा डाल दीजिये, जीरा भुनने के बाद लौंग और इलाइची के दाने और हरी मिर्च डल कर 1 मिनिट भूनिये. अब सारी सब्जियँ डाल दीजिये. 2-3 मिनिट तक भूनिये, और अब चावल डाल कर 2-3 मिनिट तक फिर भूनिये. और चावल से दुगना पानी डाल दें अब नीबू का रस और नमक डाल दीजिये और कुकर बन्द कर दीजिये।.अब जैसे ही कुकर में प्रेसर आये आप गैस बन्द कर दीजिये. 5-7  मिनिट बाद कुकर खोलिये, आपका पुलाव तैयार है।.
नोट -
अगर आप माइक्रोवेव में pulao बनाना चाहतें हैं तो, माइक्रोवेव में रखने वाले बाउल में भीगे हुये चावल डाल दें और उसमे चावल से दुगना पानी मिला दें, अब नीबू का रस और नमक मिला दें और चावलों को ढक कर माइक्रोवेव में 12 मिनिट तक पकायें. अब आप चावल को एक बार देख ले चाबल पका है या नहीं अगर चावल पक गये हैं तो माइक्रोवेव से बाहर निकाल लीजिये, और ढक्कन खोल दीजिये।.अब आप कढ़ाई में घी डाल कर गैस पर गरम होनें के लियें रखियें , जब घी गरम हो जाएँ तो घी जीरा डालिये, जीरा ब्राउन होने के बाद लौंगइलाइची के दाने और हरी मिर्च डाल दीजिये, एक मिनिट भूनिये और अब सारी हरी सब्जी और नमक डाल दीजिये, 2-3 मिनिट तक भूनिये. अब 2-3 मिनिट के लिये सब्जियों को ढक्कन से ढक दीजिये। अब ढक्कन हटाइये और देखिये कि सब्जीयाँ हल्की पक गयीं हैं तो  अब इन सब्जियों में चावल मिलाकर 2 मिनिट तक कलछी से चलाते हुये भुनिये।अब आपका पुलाव बन के तैयार है। अब आप गरमा -गरम पुलाव रैयता या किसी भी सब्जी के साथ परोसें।
For 6 person