Showing posts with label Hyderabadi Cuisine. Show all posts
Showing posts with label Hyderabadi Cuisine. Show all posts

Tuesday, 17 September 2013

How to make Sooji aur Besan ka Halwa | सूजी और बेसन का हलवा - Sooji aur Besan ka Halwa

                 सूजी और  बेसन  का  हलवा - Sooji aur Besan ka Halwa 

Preparation Time : 20  minutes                            Cooking Time  :20  minutes
For  6  Person
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Sooji aur Besan ka Halwa 
  • बेसन - 3 ½  बड़े चम्मच
  • बादाम,लम्बा कटा हुआ - 7 - 8  
  • केसर की कुछ लड़ियाँ
  • दूध - 3/4 कप
  • सूजी  - 1/3 कप
  • घी - 2 ½  बड़े चम्मच
  • इलाईची पावडर  - 2 चुटकी 
  • चीनी - 1 कप
विधि - How to make Sooji aur Besan ka Halwa 
अब आप सबसे पहलें सूजी और बेसन को छलनी में डाल कर छान करएक एक बर्तन में रख ले। अब आप एक पैन में घी डाल कर गरम होने के लियें रखें , जब घी गरम हो जाएँ तो गरम घी में  सूजी डाल कर  हल्का भुरा होने तक भूनें। अब आप  बेसन डालकर 4 मिनट तक तेज़ आँच पर, लगातार चलाते हुए, भूनें। अब आप केसर डालकर मिला लें। फिर जब  मिश्रण हल्का भुरा हो जाए तब धिरे धिरे दूध डाल कर  चलाते रहें। अब धीमी आंच पर पैन को ढक कर 1-2 मिनट तक पकाएँ। अब इलायची पावडर और चीनी डालकर मिला लें जबतक चीनी पूरी तरह घुल जाए। अब  बदाम और पीस्ता से सजाएँ और गरमागरम परोसें। 

Tuesday, 10 September 2013

How to make Masaledar Shimla Mirch wale Chawal | मसालेदार शिमला मिर्च वाले चावल | Spicy Capsicum Rice

      मसालेदार शिमला मिर्च वाले चावल - Masaledar Shimla Mirch wale Chawal

Preparation Time : 10 minutes                            Cooking Time  : 50 - 60 minutes
For 6 Person
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Masaledar Shimla Mirch wale Chawal 
  • गरम मसाला पावडर - 1 छोटे चम्मच
  • पाव भाजी मसाला - 2 छोटे चम्मच
  • हरी शिमला मिर्च - 2 कटा हुआ
  • बासमती चावल - 2 कप ,पका हुआ 
  • सूखी लाल मिर्च ,टुकडे़ किये हुए 2
  • लाल मिर्च पावडर - 1 छोटे चम्मच
  • तेल - 2 बड़े चम्मच
  • लहसुन - 1 बड़ा चम्मच बारीक़ कटा हुआ  कटा हुआ
  • नमक स्वादानुसार
विधि - How to make Masaledar Shimla Mirch wale Chawal 
अब आप एक  पैन में तेल गरम होने के लियें रखें, जब तेल गरम हो जाएँ तो  उसमें बारीक़ कटा लहसून डालकर हल्का रंग बदलने  तक भूनें। अब आप सूखी मिर्चें डालकर एक मिनट तक भूनें। फिर हरि शिमला मिर्चें, गरम मसाला पावडर , पाव भाजी मसाला और लाल मिर्च पावडर डाल कर  अच्छी तरह मिलाएँ और 2 मिनट तक भूनें। अब चावल और नमक डालकर अच्छी तरह मिलाएँ। और एक मिनट तक पकने दें। अब आंच बंद कर दे और  गरमागरम परोसें। रायता (rayta) के साथ 

Thursday, 5 September 2013

How to make Besan aur Nariyal Sheera | बेसन और नारियल शीरा - Besan aur Nariyal Sheera

                 बेसन और नारियल शीरा  - Besan aur Nariyal Sheera

Preparation Time : 15 minutes                            Cooking Time  : 20 minutes
For 6 Person
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Besan aur Nariyal Sheera
  • रवा/सूजी - 2 कप
  • मोटा बेसन का आटा - 1/2 कप
  • देसी घी - 6 बड़े चम्मच
  • चीनी - 1 1/2  कप
  • किसा हुआ नारियल - 1 1/2  कप
  • दूध - 1 1/2  कप
  • आलमंड/बादाम - 20 मोटा कुटा  हुआ
  • पिस्ते  - 20 मोटा कुटा  हुआ 15
विधि - How to make Besan aur Nariyal Sheera
अब आप एक  नॉन स्टिक पैन में घी गरम होने के लियें रखें जब घी पिघल जाएँ तो गरम घी में बेसन डाल कर 4 - 5 मिनिट तक भुनें। अब आप इसमें रवा डालकर भूनें जब तक मिश्रण महकने लगे और उसका रंग बदलने लगे।   अब आप  दूसरे नॉन स्टिक पैन में 3 कप पानी गरम होने के लियें रखें , अब  इसमें चीनी डालकर चाशनी बना ले । फिर आप भुने हुयें बेसन और रवा में गरम चाशनी डालकर मिलाएँ, ढक कर आँच पर पकाएँ जब तक सब पानी  सुख जाए। अब एक  दूसरे नॉन स्टिक पैन में नारियल डालकर धीमी  आँच पर लगातार चलाते हुए भूनें जब तक उसका रंग बदलने लगे और महक आने लगे। फिर उसमें पीसा बादाम और पिस्ते डाल कर भून लें । अब आप इस मिश्रण को शीरा में डालें और अच्छी तरह मिलाएँ। अब दूध डालकर मिलाएँ जब तक सब दूध सोख जाए। शीरा पर के ऊपर थोड़ा पिस्ता पावडर छिड़कें और गरमागरम परोसें। 

Monday, 12 August 2013

How to make Moong Dal Halwa | मूंग दाल हलवा - Moong Dal Halwa

                                    मूंग दाल हलवा - Moong Dal Halwa 

For 6 person
बनाने में समय - 30 मिनिट
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Moong Dal Halwa  
  • बेसन -1 1/2  बड़ा चम्मच
  • मूंगदाल - 1 1/2  धुली भिगोकर कुटा हुआ
  • घी -1 1/2 कप
  • केसर सजाने के लिए
  • चीनी - 1 1/2  कप - चाशनी बना हुआ 
  • दूध - 2 कप
  • खोवा / मावा 3/4 कप
  • आलमंड / बादाम - 12
  • इलाइची का पावडर - 1/4 छोटी चम्मच 
विधि - How to make Moong Dal Halwa
अब आप एक नॉन-स्टिक पैन में घी डाल कर  गरम करें। जब घी पिघल जाएँ तो उसमें  बेसन डाल कर अच्छी तरह मिलाएँ। अब फिर डाल दें  मूंग दाल और आँच कम करके अच्छे से मिलाएँ और चलाते हुए १५ - २०  मिनिट तक या सुनहरा होने तक भूनें। अब एक दूसरे नॉन-स्टिक पैन में ½ कप दूध गरम करें। अब  उसमें  केसर डाल दे  और 1 मिनिट के लिए अच्छे से मिलाएँ। फिर गैस बंद कर दें।
चीनी की चाशनी बनाने के लिए - अब  एक दूसरे नॉन-स्टिक पैन में चीनी और 1 कप पानी डाल कर गरम करें और इसे तब तक पकाएँ जब तक चीनी पूरी तरह से घुल जाए।
अब केसर का दूध मूंग दाल में डालें और अच्छे से मिलाएँ। बचा हुआ दूध भी डालें और अच्छे से मिलाएँ। जिस पैन में केसर का दूध बनाया था, उसी पैन में डालें खोया, अच्छे से मिलाएँ और 2 मिनिट तक गरम करें।
अब  इस खोये के मिश्रण को मूंग दाल के मिश्रण में डालें और साथ में डालें छोटी इलाइची पावडर, कुछ बादाम के स्लाइस और चीनी की चाशनी। इसे अच्छे से मिलाएँ, फिर ढककर, धीमी आँच पर, बीच-बीच में चलाते हुए, 5 मिनिट तक पकाएँ।
अब ढक्कन हटाएँ और एक बार अच्छे से मिलाएँ और आँच बंद कर दें अब केसर और बचे हुए बादाम के स्लाइस से सजाकर गरमागरम परोसें।

Sunday, 28 July 2013

How to make Aloo Gadbad Recipe | Potato Gadbad | आलू गड़बड़ - Aloo Gadbad recipe in hindi

                                                आलू गड़बड़ - Aloo Gadbad


आवश्यक सामग्री - Ingredients for Aloo Gadbad
  • आलू - 4  उबला हुआ और  मैश किया हुआ 
  • कॉर्नफ्लावर / कॉर्नस्टार्च - 2 बड़े चम्मच
  • बेसन - ½   कप
  • हल्दी पावडर - 1/4 छोटा चम्मच
  • ताज़े पुदीने के पत्ते - 12
  • लाल मिर्च पावडर -1/3 छोटा चम्मच
  • हरी मिर्च - 1 बारीक़ कटी हुई 
  • लहसुन पेस्ट -1 छोटा चम्मच
  • अदरक पेस्ट -1 बड़ा चम्मच
  • तेल - 5 बड़े चम्मच + तलने के लिए
  • प्याज़ -1 बारीक़ कटा हुआ 
  • नमक स्वादानुसार
विधि - How to make Aloo Gadbad 
अब आप सबसे पहले आलू को मैस कर के एक बर्तन में रख ले। अब आप   बेसन, नमक, लाल मिर्च पावडर एक बॉउल में रखें और पानी डालकर एक नरम आटा गूंद लें। अब  एक कढ़ाई में  आवश्यकतानुसा तेल डाल कर  गरम होने के लियें रखें । अब  एक छोटे चम्मच से आटे को तेल में डालें और गोल्डन और क्रिस्प होने तक तल लें। अब्ज़ौरबेन्ट पेपर पर रखें और ठंडा करें। एक नौन स्टिक पैन में 2 बड़े चम्मच तेल गरम करें और प्याज़ को नरम होने तक भूनें। अब  लहसुन पेस्ट, अदरक पेस्ट और हल्दी पावडर डालकर भूनें। इसे फिर आलू में डाल दें। पुदीने के पत्तों को काटकर इसमें डालें और  नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें। अब तले हुए बेसन के टुकड़ों को क्रश करें और आलू में डाल दें। अब  एक बड़ा चम्मच कोर्नफ्लार डालकर अच्छी तरह से मिला लें। फिर  एक नौन स्टिक पैन में 4 बड़े चम्मच तेल गरम करें। आलू के मिक्सचर के नींबु के साइज़ के हिस्से बनालें। हथेलियों पर थोड़ा सा कोर्नफ्लार लगाकर हर एक हिस्से का बौल बना लें। हल्का सा दबा लें। पैन में शैलो फ्राय करें। पलटते रहें और दोनों साइड गोल्डन ओर क्रिस्प करें। अब्ज़ौरबेन्ट पेपर पर रखे और गरमागरम Aloo gadbad परोसें।
For 2 - 3 person 

Saturday, 27 July 2013

How to make Gobhi Taka tak Recipe | गोभी टकाटक - Gobhi Taka tak

                                       गोभी टकाटक -  Gobhi Taka tak

आवश्यक सामग्री -Ingredients For Gobhi Taka tak 
  • फूलगोभी - 1 या ½ छोटे छोटे फूलो में कटा हुआ
  • दही, फेंटा हुआ -1/2 कप
  • चिल्ली सॉस -1 छोटा चम्मच
  • हरी शिमला मिर्च - 1/4 , बारीक़ कटा हुआ
  • लहसुन की पेस्ट 1 छोटा  चम्मच
  • हल्दी  पावडर - 1/4 छोटा चम्मच
  • जीरा - 1 ½  छोटा चम्मच
  • अदरक की पेस्ट  -1 छोटा  चम्मच
  • जीरा पावडर -1 छोटा चम्मच
  • तेल - 2 - 3  बड़े चम्मच + तलने के लिए
  • प्याज़ - 1  स्लाइस किया हुआ
  • टमाटर -1 स्लाइस किया हुआ
  • नमक स्वादानुसार
विधि - How to make Gobhi Taka tak
अब आप सबसे पहले फूलगोभी को छोटे छोटे  फूलों में काटकर पानी से साफ कर ले और एक छलनी में  पानी निकलनें के लियें रख दें , ताकि  पानी अच्छी तरह से निकल जाएँ। अब आप आप नॉन स्टिक पैन में आवश्यकतानुसार तेल डाल गरम कर ले , जब तेल गरम हो जाये तो कटे फूलगोभी को तल लें। अब आप फिर से  एक नौन स्टिक पैन में  2 - 3  बड़े चम्मच  तेल डाल कर गरम करे , जब  तेल गरम हो जाएँ तो आप उसमें जीरा डाल दे , जब जीरा का  रंग बदल जाएँ, तब  प्याज़ डाल 1 मिनिट तक भूनें। अब अदरक  पेस्ट , लहसुन की पेस्ट और टमाटर डाल और  1 मिनिट तक भूनें। अब हल्दी पावडर और जीरा पावडर भी डालें और अच्छी तरह मिला लें। साथ में डालें दही, फूलगोभी और चिल्ली सौस और मिला लें। अब हरी शिमला मिर्च और  नमक डालकर मिलाएँ और  गरमागरम गोभी टकाटक परोसें।
For 4 person
Labels :
                  Shivratri Vrat Recipe :    Snacks Recipes :  South Indian Recipe   :      Vegetarian Recipes    

Soup  :        Thailand Recipe  :          Zero Oil Recipe  :  Pulao Recipe   :         Punjabi Recipe  :  

How to make Chicken Popcorns Recipe | चिकन पॉपकॉर्न | Chicken Popcorns Non Veg Recipe

            चिकन पॉपकॉर्न | Chicken Popcorns Recipe
 How to make Chicken Popcorns Recipe | चिकन पॉपकॉर्न | Chicken Popcorns Non Veg Recipe
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Chicken Popcorns
  • हड्डी रहित चिकन ब्रेस्ट - 3
  • लाल मिर्च पाउडर – 1 ½  छोटा चम्मच
  • कुटी हुई काली मिर्च पाउडर  1/3 छोटा चम्मच
  • चाट मसाला  1 ½  बड़ा चम्मच  + छिड़कने के लियें
  • अंडा - 2
  • मैदा -  8 बड़े चम्मच
  • कॉर्नफ्लावर / कॉर्नस्टार्च - 3  कप
  • लहसुन पेस्ट - 1 छोटा चम्मच
  • अदरक पेस्ट – 2 छोटा चम्मच
  • 1 - निम्बू का रस
  • ब्रेड क्रम - 1/2 से थोड़ा अधिक 
  • तलनें के लियें तेल

बिधि - How to make Chicken Popcorns - ( चिकन पॉपकॉर्न )
अब आप सबसे पहलें चिकन के पतले तिरछे स्लाइस कर लें। उसके बाद उनके छोटें - छोटें टुकडें कर लें और एक बॉउल में रख कर उसमे अदरक पेस्ट  , लाल मिर्च पाउडर , लहसुन पेस्ट , काली मिर्च पाउडर , निम्बू का रस , अंडा , चाट मसाला और  6  बड़े चम्मच मैदा डाल कर अच्छी तरह मिला लें , और  15  मिनट तक मैरिनेट होने दें। अब आप कॉर्नफ्लेक्स , बचा मैदा और ब्रेडक्स को एक साथ मिला कर मिक्सर जार में डाल दे और पीस कर पाउडर बना लें। अब एक कढ़ाई में तेल डाल कर गर्म होने के लियें रखें  तब तक आप चिकन के टुकड़ो को कॉर्नफ्लेक्स के मिश्रण में लपेटें और गर्म तेल में डाल सुनहरे और करारे होने तक तले धीमी आँच पर , जब सुनहरे और करारे हो जाएँ तो तेल से निकाल ले और उस पर थोडा सा चाट मसाला छिड़क कर गरमागरम परोसें।
For 6 Person
बनाने में समय 15 मिनट