Showing posts with label Punjabi- Cuisine. Show all posts
Showing posts with label Punjabi- Cuisine. Show all posts

Friday, 18 October 2013

How to make soya parantha | सोया परांठा - soya parantha

                                      सोया परांठा - soya parantha

Preparation Time : 20 minutes                           Cooking Time  : 30  minutes
For  6  Person
आवश्यक सामग्री - Ingredients for soya parantha
  • गेहूँ का आटा - 500 + छिड़कने के लिए
  • सोया ग्रैन्यूल्ज़,भिगोया हुआ - 1 ½ कप
  • अनारदाना -  2 छोटा चम्मच
  • चाट मसाला - 1 छोटा चम्मच
  • भुना जीरा पाउडर - 1 छोटा चम्मच
  • ताज़ा हरा धनिया,कटा हुआ - 1 ½ बड़ा चम्मच
  • अजवाइन - 1 छोटा चम्मच
  • घी - 2  बड़ा चम्मच तलने के लिए
  • साबुत सूखा धनिया -1 छोटा चम्मच
  • प्याज़ - 2 बारीक कटा हुआ
  • हरी मिर्च - 2 या स्वादनुसार
  • लाल मिर्च पावडर - 1 छोटा चम्मच
  • काली मिर्च - 1/3 छोटा चम्मच कुटा हुआ
  • अमचूर पाउडर - 1 छोटा चम्मच
  • नमक स्वादानुसार
विधि - How to make soya parantha
अब आप सबसे पहले प्याज , हरी मिर्च और हरा धनिया पत्ता इन सब बारीक़ काट कर अलग - अलग एक बर्तन में रख ले। अब आप एक बर्तन  में आटा , अजवाइन  थोडा नमक और  आवश्यकतानुसार पानी डालकर आटा  गूंद लें। अब आप  लोइ पर 1 छोटा चम्मच घी लगाएँ, और ढक कर  थोडी देर तक छोड़  दें। अब आप एक  नॉन स्टिक पैन में अनारदाने और साबुत धनिया डालकर सूखा भूनें। अब आप  दूसरे बर्तन में सोया ग्रेन्यूल्स रखें, प्याज़ और हरी मिर्च डाल कर  मिला लें। भूनें मसालों को कुटकर बाउल में डालें और अच्छी तरह मिला लें।  फिर लाल मिर्च पावडर, कुटी काली मिर्च, नमक, अमचूर, चाट मसाला, कुटा ज़ीरा और हरा धनिया डालकर अच्छी तरह मिला लें। अब आप एक  तवा गरम होने के लियें रखे।  फिर आप  लोई के समान हिस्से बनाकर उनके बॉल बनाएँ। लोई के हर बॉल को कटोरी का आकार दें, उनमें थोडा सोया ग्रेन्यूल का मिश्रण रखें, किनारे साथ में लाकर सील करें और फिर से बॉल बना लें। फिर उन्हे बेलकर परांठे बना लें। गरम तवे पर एक एक परांठे रख कर पलटते हुए घी लगाएँ और पकाएँ जबतक दोनो तरफ से सुनहरे हो जाए। अब आप दही, या रायता या फिर अपने पसंद के चीजो के साथ गरमागरम परोसें।

Wednesday, 18 September 2013

How to make Paneer Gulgul | पनीर गुलगुल - Paneer Gulgul

                            पनीर  गुलगुल  - Paneer Gulgul

Preparation Time : 15 minutes                            Cooking Time  : 10  minutes
For  6  Person
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Paneer Gulgul
  • सूजी/ रवा - 1/3 कप
  • मैदा - 1 1/2  कप
  • पनीर - 150  ग्राम
  • घी - 3 बड़ा चम्मच  + ऊपर से लगाने के लिए
  • आमचूर पावडर - 1 ½  बड़ा चम्मच + छिड़कने के लिए
  • गरम मसाला पावडर - ½  छोटा चम्मच
  • तेल - तलनें के लियें
  • अजवाइन - 1/3 छोटा चम्मच
  • दूध - ½  कप
  • लाल मिर्च पावडर - 1 ½  छोटा चम्मच  + छिड़कने के लिए
  • कसूरी मेथी ,पावडर - 1/3 छोटा चम्मच
  • नमक स्वादानुसार
विधि - How to make Paneer Gulgul
अब आप सबसे पहले मैदा और सूजी को छलनी से छान कर एक बर्तन में एक साथ रख लें।  अब आप बर्तन में रखें मैदा और सूजी में घी, नमक और अजवाइन डाल कर  अच्छी तरह मिला लें। फिर इसमें  दूध और जरुरत के अनुसार  पानी डाल कर  मिश्रण को गूंध लें। अब आप गुंधे हुयें आटे पर  घी लगा लें और भीगे मसलिन कपड़े से ढक कर  20 - 25 मिनिट के लिए अलग लें। अब आप  एक नॉन स्टिक कढ़ाई में तेल गरम करें। पनीर को क्रम्बल करके बाउल में रख लें। अब आप  कसूरी मेथी पावडर, अमचूर, गरम मसाला पावडर , लाल मिर्च पावडर और  नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें। अब आटे  का लंबा रोल कर लें और छोटे टुकड़ों में काट लें। अब आप सभी  टुकड़े पर घी लगाकर छोटा चौकोर बना लें। पनीर मिश्रन को समान भागों में बाँटकर आटे के टुकड़ों के बीच में रखें और रोल करके फोर्क से किनारों को दबा दें। फिर आप इसे  गरम तेल में सुनहरा होने तक डीप फ्राई कर लें धीमी आँच पर। अब आप Paneer Gulgul को  अबज्ञौरबेंट पेपर में रख ले ताकि उसका  तेल  सोख लें। अब आप अमचूर और लाल मिर्च पावडर को ऊपर से छिड़कें और गरमागरम परोसें Paneer Gulgul 

How to make Gulab Jamun | गुलाब जामुन - Gulab Jamun

                                     गुलाब जामुन  - Gulab Jamun


Tuesday, 10 September 2013

How to make Rice aur Chane ki Tikki | राइस और चने की टिक्की - Rice aur Chane ki Tikki

                           राइस और चने की टिक्की - Rice aur Chane ki Tikki 

Preparation Time : 20 minutes                            Cooking Time  : 20 minutes
For 6 Person
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Rice aur Chane ki Tikki 
  • काला चना,पका हुआ - 2 कप
  • पके हुए चावल - 2 कप
  • कॉर्नफ्लावर - 4  बड़े चम्मच
  • तेल तलने के लियें 
  • अदरक - 1 1/2 बड़ा चम्मच  बारीक कटा हुआ 
  • हरी मिर्च -  5  बारीक कटा हुआ
  • काला नमक - 2 छोटा चम्मच
  • चाट मसाला - 2 छोटा चम्मच
  • प्याज़  - 3 बारीक कटा हुआ
  • जीरा पावडर -1 1/2  छोटा चम्मच
  • लाल मिर्च पावडर - 2  छोटा चम्मच
  • नमक स्वादनुसार 
विधि - How to make Rice aur Chane ki Tikki 
अब आप  चावल, अद्रक, चने,  ज़ीरा पावडर, हरि मिर्चें, लाल मिर्च पावडर, चाट मसाला और काला नमक  सब को एक साथ मिक्सी में डाल कर  दरदरा पिस कर  मिश्रण बना लें। अब आप एक बाउल में मिश्रण को निकाल कर रख लें। अब आप मिश्रण में प्याज़ और कॉर्नफ्लावर डालकर अच्छी तरह मिला लें। अब आप एक गहरें पैन में ढ़ेर सारा तेल डाल कर गरम करनें के लियें रखें । तब तक आप  मिश्रण के एक  समान हिस्से बनाए और सभी हिस्से को टिक्की का आकार दे दें। अब  4 - 5   टिक्कीयाँ गरम तेल में डालें, और सुनहरी और करारी होने तक तलें घिमी आंच पर , अब आप टिक्की को तेल से  निकालकर एब्सॉरबेनट पेपर पर रखें और  उनपर कुछ चाट मसाला छिडकें और गरमागरम परोसें। 

Monday, 19 August 2013

How to make Aloo Matar Paneer | आलू मटर पनीर - Aloo Matar Paneer

                               आलू मटर पनीर - Aloo Matar Paneer


खाना बनाने में समय - 15 मिनट                           तैयारी में समय - 10 मिनट
For 6 person
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Aloo Matar Paneer
  • पनीर - 200 ग्राम,  छोटे क्यूब्स काट लें
  • हरे मटर - 1 ½   कप छिलका निकला हुआ
  •  ताज़ी टमाटर की प्यूरी - 1 ½  कप
  • भुनी हुई मूंगफली, पेस्ट - 3 बड़े चम्मच
  • प्याज़ - 2 पेस्ट बना ले 
  • आलू - 3 छिला हुआ और पतला - पतला पीस में कटा हुआ 
  •  तेल - 3 बड़े चम्मच
  • जीरा - 2 छोटे चम्मच
  • हल्दी पावडर - ½ छोटा चम्मच
  • धनिया पावडर - 1 छोटे चम्मच
  • लाल मिर्च पावडर - 1 ½  छोटा चम्मच
  • अदरक - 1 छोटा चम्मच  
  • लहसुन - 1 छोटा चम्मच
  • गरम मसाला पावडर -1 छोटा चम्मच
  • नमक स्वादानुसार
Aloo Matar Paneer
Aloo Matar Paneer
विधि - How to make Aloo Matar Paneer
अब आप एक नौन स्टिक पैन में तेल डाल कर  गरम होने के लियें रखें , जब तेल गरम हो जाएँ तो उसमें जीरा डालकर हल्का भूरा होने तक भूनें। अब आप पैन में पीसा हुआ मसाला डालें और चलाते हुए हल्का भूरा होने तक भूनें। अब  आलू, नमक और हल्दी पावडर डाल कर  मिला लें। अब आप ½ कप पानी डालकर मिला लें और  ढक कर तब तक पकएँ जब तक आलू करीब तैयार हो जाए।  अब आप  पैन में धनिया पावडर , लाल मिर्च पावडर और  हरे मटर  डाल कर मिला लें और  ढक कर सब सब्जियाँ पक जाने तक पकाएँ। अब  टमाटर की पयूरी डालकर मिला लें और  ढक कर 2 - 3 मिनिट तक पकने दें। अब मूंगफली का पेस्ट डाल कर अच्छे से  मिला लें। अब आप पनीर डालें और मिला लें। गरम मसाला छिडकें और रोटी पराठा के साथ  गरमागरम परोसें।  

Friday, 9 August 2013

How to make Kabuli Chana Palda | काबुली चना पाल्डा - Kabuli Chana Palda

                               काबुली चना पाल्डा - Kabuli Chana Palda

For 6 person
बनाने में समय - 25 - 30 मिनिट
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Kabuli Chana Palda
  • काबुली चना - 1 1/2  कप उबला हुआ 
  • ताज़ा हरा धनिया - 2 बड़े चम्मच
  • तेल - 2 बड़े चम्मच
  • दही - 1 कप
  • गरम मसाला पावडर -1 छोटा चम्मच
  • हल्दी का पावडर -1 छोटा चम्मच
  • लाल मिर्च पावडर -1 छोटा चम्मच
  • चीनी -1 छोटा चम्मच
  • जीरा - 1/2  छोटा चम्मच
  • बेसन - 1 बड़े चम्मच
  • नमक स्वादानुसार
विधि - How to make Kabuli Chana Palda
अब आप एक कुकर में  काबुली और पानी डाल कर 5- 6 सिटी आने तक पका लें , अब  आप दही और बेसन को एक साथ एक बॉउल में डाल कर अच्छी तरह फेंटें। अब एक  नॉन स्टिक पैन में तेल गरम करें, जब तेल गरम हो जाएँ तो उसमें जीरा डालें और रंग बदलने तक भूनें। अब फिर उसमें दही का मिश्रण, गरम मसाला पावडर, हल्दी पावडर, लाल मिर्च पावडर और नमक डालकर अच्छी तरह मिला ले। अब आप  तब तक पकाएँ जब तक मिश्रण गाढ़ा होने लगे। फिर एक कप पानी डालें और मिलाएँ। अब काबुली चने और चीनी डालें और अच्छी तरह मिलाएँ। अब फिर उसे 5 मिनिट तक पकाएँ। अब बारीक़ कटा हरे धनिये से सजाएँ और चावल के साथ गरमागरम परोसें।

Labels : के लियें यहाँ Click करें Rice Recipe 

Thursday, 8 August 2013

How to make Aloo and Capsicum Parantha | Aloo and Shimala mirch paratha in hindi

                 आलू एंड कैप्सिकम परांठा  - Aloo and Capsicum Parantha

For 6 person
समय - 20 - 25 मिनिट

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Aloo and Capsicum Parantha
  • आटा - 4 - 5  कप
  • हरी शिमला मिर्च - 2  बारीक़ कटा हुआ
  • आलू - 4 उबाला हुआ , छीलकर मैश कर लें
  • अमचूर - 1 ½  छोटा चम्मच
  • अजवाइन - 1 छोटा चम्मच
  • ताज़ा हरा धनिया - 2 बड़े चम्मच बारीक़  कटा हुआ
  • देसी घी/ तेल  स्वादानुसार
  • प्याज़ - 2  बारीक़ कटा हुआ
  • अदरक - 2 छोटा चम्मच , बारीक़  कटा हुआ या कद्दूकस क्या हुआ
  • लाल मिर्च पावडर - ½  छोटा चम्मच
  • हरी मिर्च - 2  बारीक़ कटा हुआ
  • धनिया पावडर - 1 छोटा चम्मच
  • नमक स्वादानुसार
 How to make Aloo and Capsicum Parantha | Aloo and Shimala mirch paratha in hindi
विधि - How to make Aloo and Capsicum Parantha 
अब आप सबसे पहलें आलू उबाल कर छिल लें और अच्छे से  मैस कर लें। आप एक बाउल में आटा छानकर डाल लें और  धिरे धिरे  पानी डालकर नरम लोई गुद लें। अब गुदें आटा को  गीले कपडे से ढक कर 10 - 15 मिनट तक रखें। अब आप  एक नॉन स्टिक पैन में तेल डाल कर  गरम करें, जब तेल गरम हो जाएँ तो उसमें  बारीक़ कटा प्याज़ डालकर हल्का सुनहरा होने तक भूनें। अब  धनिया पावडर, लाल मिर्च पावडर, अद्रक, हरि मिर्चें, अमचूर, अजवैन और नमक डाल कर मिलाएं। अब शिमला मिर्च डालकर एक मिनट तक भूनें। अब आलू और हरा धनिया डालकर अच्छी तरह मिलाएँ। फिर इस  मिश्रण के 12 समान हिस्से बनाएँ। अब लोई के भी 12 समान गोले बनाएँ फिर उन्हें गीले कपडे से ढक कर पाँच मिनट तक रखें।
अब सभी  गोले को छोटी पूरी के आकार में बेलें फिर  उसके बीच में आलू का मिश्रण रखें, किनारे साथ में लाकर सील करें ताकि आलू पूरी तरह ढक जाए और गोला बनाएँ। अब सभी गोले को हल्का सा चपटा करें, अब  उनपर थोडा सूखा आटा छिडकें और बेलकर 5 - 6  इन्च का परांठा बनाएँ।  अब आप एक नॉन स्टिक तवा गरम करें, उसपर एक एक करके परांठा रख कर धीमी  आँच पर 1 मिनट तक पकाएँ। अब पराठा  पलटें और  उसपर १ छोटा  चम्मच घी या तेल लगाएँ, फिर से पलटें, और दूसरी तरफ भी  1 छोटा  चम्मच घी या तेल  लगाएँ। अब  धिमि आँच पर पकाएँ जबतक दोनो तरह से हल्का सुनहरा हो जाए। अब गरमागरम Aloo and Capsicum Parantha खीरे  के रायता के साथ या बूंदी रायता के साथ परोसें।

खीरे  के रायता के लियें यहाँ Click करे|
Labels : 
              Boondi Rayta :     Rayta Recipe

How to make Moong Dal Aur Hare Pyaj Ki Sabzi | मूंग दाल और हरे प्याज की सब्जी - Moong Dal Aur Hare Pyaj Ki Sabzi

             मूंग दाल और हरे प्याज की सब्जी - Moong Dal Aur Hare Pyaj Ki Sabzi

For 6 person
समय - 5  मिनिट
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Moong Dal Aur Hare Pyaj Ki Sabzi
  • मूंगदाल धुली, 20 मिनिट तक पानी में भिगोकर निथारा हुआ - 1 कप
  • हरे प्याज़ की पत्तियाँ, तिरछी कटी हुई 6 डंडियाँ
  • काली मिर्च -  ½ छोटा चम्मच
  • हींग -1/4 छोटा चम्मच
  • राई - ½  छोटा चम्मच
  • हरी मिर्च - 2 बारीक कटा हुआ
  • हल्दी  पावडर - 1/2 छोटा चम्मच
  • लाल मिर्च पावडर - 1/2 छोटा चम्मच
  • अमचूर -1 छोटा चम्मच
  • तेल - 3 बड़े चम्मच
  • जीरा - ½  छोटा चम्मच
  • छास 1  कप
  • नमक स्वादानुसार
विधि - How to make Moong Dal Aur Hare Pyaj Ki Sabzi
अब आप एक एक नॉन-स्टिक पैन में तेल डाल कर गरम करें। जब तेल गरम हो जाएँ तो उसमें  राई , जीरा,और काली मिर्च डाल कर राई  को फूटने तक भुने । अब उसमें हींग डाल कर अच्छे से मिलाएँ और 1 मिनिट तक भूनें। अब हरी मिर्चें डाल कर , अच्छे से मिलाएँ और 1 मिनिट तक भूनें। अब डालें मूंग दाल और अच्छे से मिलाएँ और 1 मिनिट तक भूनें।
फिर डालें हल्दी, लाल मिर्च पावडर, अमचूर और नमक, अच्छे से मिलाएँ और 2 मिनिट तक पकाएँ। अब  ½ कप छास (बटरमिल्क) डाल कर  अच्छे से मिलाएँ और ढककर, बीच-बीच में चलाते हुए, 3-4 मिनिट तक या पूरा सूख जाने तक पकाएँ। फिर डालें बचा हुआ छास (बटरमिल्क), अच्छे स मिलाएँ और ढककर 3-4 मिनिट तक पकाएँ। अब कटे हुए हरे प्याज़ की पत्तियाँ डाल कर  1 मिनिट तक अच्छे से मिलाएँ और आँच बंद दें और  गरमागरम परोसें।

How to make Chatpati Moong Daal | चटपटी मूंग दाल - Chatpati Moong Daal | moong dal

                     चटपटी मूंग दाल - Chatpati Moong Daal

For 6 person
समय - 5  मिनिट

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Chatpati Moong Daal
  • अंकुरित मूंग - 1/3 कप
  • तैयार तली मूंग दाल - 1 कप
  • हरा धनियाँ पत्ता - 2 बड़े चम्मच बारीक़ कटा हुआ  
  • पुदीने के पत्ते - 6 - 7   हाथों से तोड़कर 
  • चाट मसाला -1/2 छोटा चम्मच
  • भूनी हुई मूंगफली कुटी हुई - 2 बड़े चम्मच
  • प्याज  - 1 छोटा बारीक़ कटा हुआ 
  • खीरा - 1 छोटा  बारीक कटा हुआ 
  • लाल मिर्च पावडर - 1/2 छोटा चम्मच
  • नींबु का रस - 1/2  बड़ा चम्मच
  • कच्चा आम - 2 बड़े चम्मच बारीक कटा हुआ 
  • टमाटर, बारीक कटा हुआ / कटी हुई / कटे हुए 1 छोटा / छोटे
  • नमक स्वादानुसार
विधि - How to make Chatpati Moong Daal
अब  आप अंकुरित मूंग, तैयार मूंग दाल,  बारीक़ कटा  टमाटर , बारीक़ कटा कच्चा आम, बारीक़ कटा  प्याज़ और  बारीक़ कटा खीरा  एक बड़े बाउल में डालकर सभी को एक साथ अच्छे से  मिलाएँ। अब फिर उन पर लाल मिर्च पावडर, चाट मसाला और कुटी मूंगफली डालकर मिलाएँ। अब नींबु का रस और नमक डालकर अच्छी तरह मिलाएँ। हरे धनिये और पुदीने से सजाकर तुरन्त परोसें। 

Wednesday, 31 July 2013

How to make Papad Paneer Pops Recipe | पापड़ पनीर पॉप्स - Papad Paneer Pops

                              पापड़ पनीर पॉप्स - Papad Paneer Pops 

आवश्यक सामग्री -Ingredients For Papad Paneer Pops  
  • मसले कच्चे पापड -1 कप
  • ताज़े पुदीने के पत्ते - 1/2  बड़ा चम्मच
  • मैदा - 4 बड़े चम्मच
  • पनीर - 1/2  कप घिसा हुआ
  • चाट मसाला -1 छोटा चम्मच
  • लाल मिर्च पावडर -1/2 छोटा चम्मच
  • ताज़ा हरा धनिया -1/2  बड़ा चम्मच कटा हुआ
  • तेल - तलने के लियें 
  • नमक स्वादानुसार
विधि - How to make Papad Paneer Pops  
अब आप सबसे पहले पनीर को  घिस कर रख लें एक बर्तन में  अब आप पापड़ को भी मसल  कर रख लें अलग एक बर्तन में । अब आप पनीर , लाल मिर्च पावडर, चाट मसाला , हरा धनिया, नमक, और पुदिना डालकर अच्छी तरह मिला लें । अब  इस मिश्रण के समान हिस्से करें और उन्हें बॉल का आकार दें। अब एक दूसरे बाउल में मैदा, नमक और आठ बड़े चम्मच पानी डालकर अच्छी तरह फेंटकर चिकना पेस्ट बनाएँ। अब आप  मसले पापड एक प्लेट पर फैलएँ। और हर बॉल्स को मैदे के पेस्ट में डुबोए और  मसले पापड में लपेट कर रख लें। अब आप  एक कढाई में तलनें के लियें तेल डाल कर  गरम होनें के लियें रखें , जब तेल गरम हो जाएँ तो उसमें बॉल्स डाल कर तलें जबतक वे सुनहरे और करारे हो जाए। जब Papad Paneer Pops सुनहरे और करारे हो जाएँ तो तेल में से निकालकर एब्सॉरबेन्ट पेपर पर रखें और हरी चटनी या टॉमेटो केच्चप के साथ गरमागरम परोसें।
For 4 person

Sunday, 28 July 2013

How to make Aloo Dum Recipe | आलू दम - Aloo Dum

                                                  आलू दम - Aloo Dum 

 Aloo Dum सारे भारत भर में लोकप्रिय और बहुत ही स्वादिष्ट होता है , आलू दम बच्चे और बड़े सभी को बहूत पसंद आएगा , तो आईये आज हम Aloo Dum बनायें।

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Aloo Dum
  • बेबी आलू ( छोटे आलू ) - 15 - 20  उबाला हुआ और  छिला हुआ
  • नींबु के आकार की इमली, पानी में भिगोया हुआ
  • तेज पत्ते - 1
  • हल्दी का पावडर 1/4 छोटा चम्मच
  • भुने हुए जीरा  पावडर - ½  छोटा चम्मच
  • काला नमक -1/4 छोटा चम्मच
  • हरी मिर्च - 2  बारीक कटा हुआ
  • अदरक की पेस्ट - 1 बड़े चम्मच
  • लहसुन की पेस्ट - 1 बड़े चम्मच
  • लाल मिर्च पावडर - ½  छोटा चम्मच
  • सरसों का तेल-  2 बड़े चम्मच
  • अजवाइन - ½  छोटा चम्मच
  • नमक स्वादानुसार
विधि - How to make Aloo Dum 
अब आप एक पैन में तेल दल कर गरम करे , जब तेल गरम हो जाएँ तो उसमें  अजवाइन, अदरक पेस्ट , तेज पत्ते, हरी मिर्चें और लहसुन पेस्ट डाल कर भुने ।  अब आलू, लाल मिर्च पावडर, हल्दी पावडर, भूना जीरा पावडर, काला नमक और नमक डाल कर  भूने। अब इमली का पानी छानकर डालें और अच्छी तरह मिला लें। अब आलू दम को ढक कर धीमी आँच पर 4 मिनिट तक पकाएँ या जब तक मिश्रण सूखा हो जाए। अब आपका Aloo dam तैयार है। अब आप आलू दम गरमागरम परोसें।
For 4 person 

Thursday, 25 July 2013

How to make Aloo Achari Recipe | आलू अचारी - Aloo Achari recipe

                                     आलू अचारी - Aloo Achari 

अचार के मसालों से बनी अचार के स्वाद को समेटे अचारी आलू (Achari Aloo) आप सभी को भी बहुत पसंद आयेंगे। आप इस सब्जी को परांठे के साथ रोल बनाकर बच्चों के टिफिन में भी रखा जा सकता है। अचारी आलू के लिये आप छोटे साइज के आलू (बेबी पोटाटो) भी ले सकते हैं या मीडियम आकार के आलू के चार चार टुकडे करके भी अचारी आलू की सब्जी बना सकते हैं।
आवश्यक सामग्री -Ingredients For Aloo Achari
  • बेबी आलू ( छोटें आलू ) - 250  ग्राम
  • चीनी -1 छोटा चम्मच
  • विनेगर - 1 छोटे चम्मच
  • मेथीदाना – ¼ छोटा चम्मच से भी कम 
  • हींग -1 चुटकी
  • कलौंजी – ½ छोटा चम्मच
  • राई – ½ छोटा चम्मच
  • सौंफ – ½ छोटा चम्मच से कम 
  • सरसों का तेल - 2 बड़े चम्मच
  • लाल मिर्च पावडर – ½ छोटा चम्मच से कम या ( स्वादनुसार )
  • हल्दी का पावडर – ¼  छोटा चम्मच
  • काला नमक – ¼ छोटा चम्मच
  • नमक स्वादानुसार
How to make Aloo Achari Recipe | आलू अचारी - Aloo Achari recipe
विधि - How to make Aloo Achari
अब आप छोटे आलूओं को पानी से साफ कर ले और सूखे कपरों से पोछ लें । अब आलू  को बिना छिलका हटायें किसी नोकिलें चीज से  छेद कर लें। अब आप    सौंफ , मेथीदाना और  राई को बारीक पीस लें। अब आप नॉन-स्टिक पैन में तेल डाल कर धूंआ निकलने तक गर्म करें। जब तेल गरम हो जाएँ तो उसमें एक चुटकी हींग और कलौंजी को 1/2 - 1  मिनिट तक भूनें। अब उसमें लाल मिर्च पावडर, हल्दी पावडर और आलू डालकर हिलायें। अब इसमें 1/4  कप पानी डालकर अच्छी तरह मिला लें। जब तक आलू न हो जाएं पकाते रहें। अब उसमें पिसा हुआ मसाला, नमक, काला नमक और चीनी डालकर अच्छी तरह मिला लें। अब विनेगर और ¼ कप पानी डालकर सूखा होने तक पकाते रहें। अब आपका Aloo Achari   तैयार है। अब आप आलू अचारी गरमागरम परोसें।

Saturday, 20 July 2013

How ti make Tomato And Green Peas Pulao Recipe | टमाटर और मटर का पुलाव - Tmatar and Matar ka pulao

                          टमाटर और मटर का पुलाव - Tmatar and Matar ka pulao 

आवश्यक सामग्री- Ingredients For Tomato And Green  Peas Pulao
  • टोमाटो प्यूरी - 1 कप  से कम या - 4 टमाटर को पीस कर प्यूरी बना लें
  • हरे मटर -1/2 कप
  • बासमती चावल - 1 कप  भिगोया हुआ
  • गरम मसाला पावडर - 1/2  छोटा चम्मच
  • ताज़ा हरा धनिया, कटा हुआ सजाने के लिए
  • जीरा -1 छोटा चम्मच
  • हींग -1 चुटकी
  • तेल -1 बड़ा चम्मच
  • लाल मिर्च पावडर - 1/2  छोटा चम्मच
  • नमक स्वादानुसार
How ti make Tomato And Green  Peas Pulao Recipe | टमाटर और मटर का पुलाव - Tmatar and Matar ka pulao
 Tmatar and Matar ka pulao
विधि - How ti make Tomato And Green  Peas Pulao
अब आप एक गहरे नॉन स्टिक पैन में तेल डाल कर गरम  होने के लियें रखें , जब तेल गरम हो जाएँ तो उसमें  ज़ीरा डाल कर १ मिनट तक भूनें। अब  हिंग और टमाटर की प्यूरी डाल कर  अच्छी तरह मिलाएँ, ढक कर पकाएँ जबतक तेल उपर आने लगे। अब , लाल मिर्च पावडर, चावल , नमक और गरम मसाला पावडर डालकर अच्छी तरह मिलाएँ। 1 1/2  कप पानी डालकर मिलाएँ और मिश्रण को उबलने दें और  ढक कर धीमी आँच पर दस मिनट तक पकाएँ। अब हरे मटर डालकर अच्छी तरह मिलाएँ। अब फिर से ढक कर चावल को पूरी तरह पकाएँ। अब आप पुलाव को हरा धनिया से सजाएँ और गरमागरम परोसें पालक रायता के साथ या फिर शिमला मिर्च रायता के साथ।
For 4 person
Labels ;
Andhra Recipes     Rayta Recipes     Breakfast

Friday, 5 July 2013

How to make Achari Paneer Tikka Recipe | आचारी पनीर टिक्का | Achari Paneer Tikka | Paneer recipe

             आचारी पनीर टिक्का | Achari Paneer Tikka 

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Achari Paneer Tikka  
  • पनीर - 300 ग्राम मोटे- मोटे टुकडें में कटा हुआ
  • किसी भी आचार की तरी – 2 ½  छोटे चम्मच
  • मस्टर्ड पावडर - 1/4 छोटा चम्मच
  • हल्दी का पावडर - 1/4 छोटा चम्मच
  • तेल - 4 बड़े चम्मच
  • ताज़ा पुदीना पत्ता
  • साबुत सूखा धनिया – 1 छोटा चम्मच
  • मेथीदाना - 1/3  छोटा चम्मच
  • कलौंजी - 1/2 छोटा चम्मच
  • दही का चक्का - 1/4 कप
  • अदरक पेस्ट – ½  छोटा चम्मच
  • लहसुन पेस्ट – ½  छोटा चम्मच
  • लाल मिर्च पावडर - ½  छोटा चम्मच
  • गरम मसाला पावडर - 1/4 छोटा चम्मच
  • नमक स्वादानुसार
बिधि - How to make Achari Paneer Tikka 
अब आप सबसे पहले  मेथी दाना,साबुत धनिया और कलौंजी को एक पैन में डाल कर  महक आने तक सूखा भुन लें और ठंडा होने दें। अब दही के चक्का एक बर्तन में डालें और उसमें अदरक पेस्ट, लहसुन पेस्ट, नमक, लाल मिर्च पावडर, गरम मसाला पावडर, राई का पावडर, आचार की तरी और हल्दी पावडर डालकर अच्छी तरह मिला लिजियें। अब भूने मसालों को हमामदस्ते में डालकर क्रश करें और इसमें से थोड़ा मसाला दही के मिश्रण में डालकर अच्छी तरह मिलाएँ। पनीर के 1 इन्च क्यूब्स काटें, उन्हे तैयार दही के मिश्रण में डालकर अच्छी तरह मिलाएँ और करीब 15 मिनिट तक मैरिनेट होने दें। एक नॉन स्टिक पैन में तेल गरम करें। अब पनीर के क्यूब्स को साते स्टिक्स पर पिरोएँ और पैन में रख कर पकाएँ। बीच-बीच में साते स्टिक्स को घुमाएँ ताकि पनीर सब तरफ से पक जाए। अब पुदीना के डंठल से सजाएँ और गरमागरम परोसें। 
For 6 person

Thursday, 4 July 2013

How to make Arbi ke Kabab Recipe | अर्बी के कबाब | Arbi ke Kabab | Arbi Kabab

                                         अर्बी के कबाब - Arbi ke Kabab

आवश्यकसामग्री-Ingredients For Arbi ke Kabab
  • अर्बी - 20 - 25
  • अनियन रिंग्स सजाने के लिए
  • हरी शिमला मिर्च, पतली पट्टी सजाने के लिए
  • लाल शिमला मिर्च, पतली पट्टी सजाने के लिए
  • जीरा -1 1/2  छोटा चम्मच
  • अजवाइन - 1 छोटा चम्मच
  • अदरक - 1 बड़ा चम्मच बारीक़ कटा हुआ 
  • हरी मिर्च - 2 बड़े चम्मच बारीक़ कटा हुआ 
  • ताज़े पुदीने के पत्ते - 15 - 20 बारीक़ कटा हुआ 
  • नमक स्वादानुसार
  • चाट मसाला - 2 छोटा चम्मच
  • कुटी हुई कालीमिर्च - 1 छोटा चम्मच
  • तेल तलने के लिए
अर्बी के कबाब   Arbi ke Kabab
Arbi ke Kabab  
बिधि - How to make Arbi ke Kabab
अब आप एक गहरे नॉन स्टिक पैन में पानी गरम करें और उसमें अर्बी डालें और अच्छी तरह पकाएँ , जब अर्बी पाक जाएँ तो ठंडा कर के छीलें और मसल लें। अब  जीरा और अजवाइन महक आने तक भूनें और ठंडा कर लें  और हमामदस्ते में डालकर कूट लें । अब आप एक बर्तन में अदरक,  हरि मिर्चें डालें , पुदीने के पत्ते , अर्बी, नमक, चाट मसाला, जीरा-अजवाइन का पावडर और कुटी काली मिर्च डालकर तेल लगे हाथों से अच्छे से मिला लें। अब आप एक नॉन स्टिक पैन में तेल डाल कर गरम करें। अब मिश्रण के समान आकार के गोल कबाब बनाएँ। (चाहें तो आप इन कबाब को पहले से बनाएँ और उन्हे रेफ्रिजरेटर में रखें।) अब इन कबाबों को पैन में पलटते हुए पकाएँ, जब तक वे दोनो तरफ से समान सुनहरे और करारे हो जाए। प्याज़ के स्लाइस और हरी, लाल और पीली शिमला मिर्चों के पतले स्ट्रिप्स से सजाकर गरमागरम परोसें।
For 6 Person

How to make Chole Pulao Recipe | छोले पुलाव | Chole Pulao

                                       छोले पुलाव | Chole Pulao 


आवश्यकसामग्री-Ingredients For Chole Pulao

  • काबुली चना, उबला हुआ - 1 कप
  • ताज़ा हरा धनिया, कटा हुआ - 1 बड़ा चमचा + सजाने के लिए
  • पके हुए चावल - 2 1/2 कप
  • तेल - 1 बड़ा चम्मच
  • प्याज़ सलाइस किया हुआ - 2 मध्यम आकार
  • छोले मसाला - 2 1/2 छोटे चम्मच
  • नमक स्वादानुसार
  • जीरा - 1 छोटा चम्मच
  • लहसुन, कटा हुआ 2 1/2 छोटे चम्मच
  • अदरक, कटा हुआ  -2 1/2छोटे चम्मच

बिधि - How to make Chole Pulao 

अब आप एक गहरे नॉन स्टिक पैन में तेल डाल कर गरम करें, जब तेल गरम हो जाएँ तो गरम तेल में ज़ीरा डाल कर उनका रंग बदलने  तक भुने, अब बारीक़ कटा लहसून और अदरक डालकर मिलाएँ और एक मिनट तक भूनें। अब प्याज़ डालकर सुनहरे होने तक भूनें। अब उबले चने डालकर अच्छी तरह मिलाएँ और एक मिनट तक पकाएँ। अब  छोले मसाला, नमक, चावल डालकर अच्छी तरह मिलाएँ और एक मिनट तक पकाएँ। एक बड़ा चम्मच हरा धनिया डालकर मिलाएँ। बचा हरा धनिया से सजाएँ और गरमागरम परोसें।
For 3 - 4 person

Wednesday, 3 July 2013

How to make Hare Pyaaz ke Pakode Recipe | हरे प्याज के पकोड़े - Hare Pyaaz ka pakora | Green Onion Pakora Recipe

                              हरे प्याज के पकोड़े - Hare Pyaaz ke Pakode 

Hare pyaj ke pakora बहुत ही स्वादिष्ट रैसिपी है जो किसी भी मेहमान के आने पर तो अक्सर ही बन जाया करते हैं, गरमा गरम पकोड़े का खास स्वाद तब आता है जब बाहर पानी रिम झिम बरस रहा हो तो खाने का मजा ही कुछ और होता है। पकोड़े हम कई प्रकार के बनाते है, गोभी के पकोड़े, आलू के पकोड़े और बैंगन के पकोड़े लेकिन हरा प्याज पकोड़ा  का स्वाद सबसे अलग होता है।

आवश्यकसामग्री-Ingredients For Green Onion Pakora 
  • हरे प्याज़ - 15 - 20  पत्तियों के साथ कटा हुआ 
  • अदरक पेस्ट -  1 छोटे चम्मच
  • हरा मिर्च - 1 बारीक़ कटा हुआ 
  • लहसुन पेस्ट -  1 छोटे चम्मच
  • बेसन - 4 बड़े चम्मच 
  • लाल मिर्च पावडर - 2 छोटे चम्मच
  • नमक स्वादानुसार
  • तलने के लियें - तेल
  • चावल आटा -   बड़ा चम्मच  
Hare Pyaaz ke Pakode
बिधि - How to make Hare Pyaaz ke Pakode 
अब आप सबसे पहले हरा प्याज को अच्छे से पानी से साफ कर लें अब प्याज को छलनी में रख दे जिससे बचा पानी अच्छे से निकल जाएँ। अब हरा प्याज को बारीक़ कट लें और एक बर्तन में रखे , अब कटा हरा प्याज में अदरक पेस्ट, लहसून पेस्ट ,  लाल मिर्च पावडर , नमक , हरा मिर्च , चावल आटा  और बेसन डालकर अच्छी तरह मिला लिजियें। अब  एक कढाई में तेल डाल कर  गरम करें , जब तेल गर्म हो जाएँ तो गरम तेल में अपने हातो की सहायता से थोडा थोडा मिश्रण गरम तेल में डालें और सुनहरे और करारे होने तक तलें। अब Hare Pyaaz ke Pakode को  तेल में से निकालकर एब्सॉरबेन्ट पेपर पर रखें और धनिया पत्ती के चटनी या  टॉमेटो केच्चप के साथ गरमागरम परोसें।
For 6 person

Saturday, 29 June 2013

How to make Pudinewale Pichke Gobhi Ke Pakode Recipe | पुदीनेवाले पिचके गोभी के पकोड़े | Pudinewale Pichke Gobhi Ke Pakode Recipe | Gobhi Pakode | Gobi pakode recipe

पुदीनेवाले पिचके गोभी के पकोड़े | Pudinewale Pichke Gobhi Ke Pakode Recipe

आवश्यकसामग्री-Ingredients For Gobhi Ke Pakode
  • बेसन - 5 बड़े चम्मच
  • फूलगोभी, छोटे फूल अलग किए हुए 1 मध्यम आकार
  • हल्दी का पावडर - 1/2 छोटा चम्मच
  • अमचूर - 1/2 छोटा चम्मच से थोड़ा अधिक
  • ताज़े पुदीने के पत्ते - 15-20
  • चाट मसाला - 1 1/2  छोटा चम्मच
  • हरे ऑलिव / जैतून - 4 छोटे चम्मच
  • अंडे रहित मेयोनेज़ या  एगलेस मेयोनेज़ - 4 बड़े चम्मच
  • लाल मिर्च पावडर - 1 1/2  छोटा चम्मच
  • अजवाइन - 1/4 छोटा चम्मच
  • चावल का आटा - 1 1/2 बड़ा चम्मच
  • नमक स्वादानुसार
बिधि - how to make Pudinewale Pichke Gobhi Ke Pakode Recipe
अब आप फूलगोभी के फूलों को एक पानी भरे बर्तन में डालें और उसमे नमक और ¼ छोटा चम्मच हल्दी पावडर डाल कर माइक्रोवेव ओवन या गैस पर 3-4 मिनिट तक पकाएँ। अब एक पैन में आवश्यकतानुसार तेल गरम होने के लियें रखें। तब तक आप इधर एक बर्तन
में बेसन, नमक, बचा हल्दी पावडर, ½ छोटा चम्मच लाल मिर्च पावडर, अजवाइन, चावल का आटा और अमचूर डालें, फिर आवश्यकतानुसार पानी डालकर गाढ़ा और चिकना घोल बनाएँ। अब आप फूलगोभी को गैस या  माइक्रोवेव से बाहर निकालें और पानी में से अच्छी तरह छानें। अब इन फूलों को बेसन के घोल में डालकर मिलाएँ। पुदीने के पत्तों को बारीक काटकर फूलगोभी के साथ अच्छी तरह मिलाएँ। अब इन्हे एक-एक करके गरम तेल में डालकर तलें और पलटते रहें ताकि वे सब तरफ से समान पक जाएँ। जब वे आधा पक जाए उन्हे तेल में से निकालकर टिशू पेपर पर रखें। उन पर और टिशू पेपर रखें और हल्का सा दबाएँ ताकि अधिक तेल निकल जाए और फूलगोभी भी ज़रा सा चपटे हो जाये। चाट मसाला और बचा लाल मिर्च पावडर साथ में अच्छी तरह मिलाएँ। पकोड़ों को एक बेकिंग डिश पर रखें, उन पर यह मसाला छिड़कें। अब डिश को गरम ओवन में 180 डिग्री सेंटिग्रेड पर 10-15 मिनिट तक पकाएँ। एक बाउल में हरे ऑलिव के स्लाइस डालें, उसमें एगलेस मेयोनेज़ डालें और अच्छी तरह मिलाएँ। गरमागरम पकोड़ों परोसें।

Friday, 28 June 2013

How to make Chonkha Matar Recipe | Matar Fry Recipe | छौकें मटर | Chonkha Matar Recipe | Green Peas Fry Recipe

                                                     Chonkha Matar  छौकें मटर

आवश्यकसामग्री-Ingredients For Chonkha Matar
  • हरे मटर - 3 कप
  • तेल - 1 1/2  बड़ा चम्मच
  • जीरा -1 छोटा चम्मच
  • अदरक - - 2  इन्च टुकड़ा  कटा हुआ
  • हरी मिर्च - 2 बारीक़ कटा हुआ
  • लाल मिर्च पावडर 1 छोटा चम्मच
  • हल्दी पाउडर - 1/4  छोटा चम्मच
  • धनियाँ पाउडर - 1/3  छोटा चम्मच
  • निम्बू - 1
  • हरा धनिया पत्ता - 3 बड़ा चम्मच बारीक़ कटा हुआ
  • गरम मसाला पाउडर - 1/2 छोटा चम्मच
  • नमक स्वादनुसार 
बिधि - How to make Chonkha Matar
अब आप एक नॉन स्टिक पैन में तेल डाल कर गरम करें जब तेल गरम हो जाएँ तो गरम तेल में ज़ीरा डालें कर  भूनें जबतक उनके रंग बदलने लगे तब आप अदरक और हरि मिर्च डालें और एक मिनट तक भूनें।फिर  लाल मिर्च पावडर 1 छोटा चम्मच ,  हल्दी पावडर 1/4  चम्मच  और धनिया पावडर 1/3 छोटा चम्मच डाल  करअच्छी तरह मिला दें  और आधा मिनट तक भूनें। अब हरे मटर डालकर मिलाएँ और पकाएँ जबतक वे नरम हो जाए।
फिर नमक और गरम मसाला पावडर डालकर अच्छी तरह मिलाएँ। फिर नींबू का रस और हरा धनिया डालकर अच्छी तरह मिला लें। अब  अदरक के स्ट्रिप्स से सजाएँ और गरमागरम परोसें।
For 6 person

Thursday, 27 June 2013

How to make Phool Makhane ki Kheer Recipe | मखाने की खीर | Phool Makhane ki Kheer | Makhane ki Kheer

                                       Phool Makhane ki Kheer | Makhane ki Kheer

मखाने का प्रयोग अक्सर धार्मिक कार्यो में किया जाता है। इसका प्रयोग पूजा पाठ और फलाहार में करते हैं। मंदिरों में इसके प्रसाद भी बांटे जाते हैं। मखाने का पाग बहुत ही स्वादिष्ट मिठाई बनता है। जिसे लोग बड़े ही चाव से खाते हैं। लेकिन आज हम आपको मखाने की मिठाई नहीं बल्कि मखाने की खीर बनायेगें। आप सब भी इसका आनंद उठा सकते है।
मखाने की खीर

आवश्यकसामग्री-Ingredients For Makhana Kheer 
  • मखाने 1 1/2 कप
  • पिस्ते - 1 1/2  बड़ा चम्मच कटा हुआ 
  • पिसी हुई चीनी- स्वादनुसार 
  • खोवा -  3 बड़े चम्मच या मावा -3 बड़े चम्मच
  • इलाइची पावडर - 1/3 छोटा चम्मच
  • आलमंड बादाम - 1 1/2 बड़ा चम्मच कटा हुआ 
  • दूध - 1 लीटर
  • देसी घी - 2 बड़े चम्मच
बिधि - How to make Phool Makhane ki Kheer
अब आप एक नौन स्टिक पैन में घी डाल कर गैस पर गरम कर लिजियें , जब घी पिघल जाएँ तो गरम घी में मखाने डाल कर हल्का सा भुन लें। अब एक गहरे नौन स्टीक पैन में दूध डालें और उबाल आने दें। अब खोवा और पिसी हुई चीनी दूध में डालें और धीमी आँच पर उबाल आने दें। जब दूध में उबाल आ जाएँ तो  मखाने डाल कर  हल्के हाथ से मिला लें। अब इलाईची पावडर, बादाम और पिस्ते डाल कर अच्छे से मिला कर पैन को आँच से हटा दें। आम तापमान तक ठंडा करे और फिर फ्रिज में रख दें। ठंडी ठंडी खीर परोसें या फिर गरम परोसें अपनेनुसार
For 6 person