Showing posts with label Snacks Recipes. Show all posts
Showing posts with label Snacks Recipes. Show all posts

Tuesday, 10 September 2013

How to make Cheesey Bread Pakora | चीजी ब्रेड पकोड़ा - Cheesey Bread Pakora

                          चीजी  ब्रेड पकोड़ा  - Cheesey Bread Pakora 

Preparation Time : 20  minutes                            Cooking Time  : 15  minutes
For 6 Person
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Cheesey Bread Pakora 
  • सफेद ब्रेड - 12
  • प्रोसेस्ड चीज़ घिसा हुआ - 200 ग्राम
  • बेसन - 2 कप
  • तेल , तलने के लियें 
  • खाने का सोडा - 1 - 2   चुटकी
  • हरी मिर्च - 3 बारीक कटा हुआ 
  • चाट मसाला - 1 ½  बड़ा चम्मच  + छिड़कने के लिए
  • प्याज़ -1 बारीक़ कटा हुआ 
  • ताज़ा हरा धनिया ,कटा हुआ 1 ½  बड़ा चम्मच
  • नमक स्वादानुसार
How to make Cheesey Bread Pakora | चीजी  ब्रेड पकोड़ा  - Cheesey Bread Pakora
विधि - How to make Cheesey Bread Pakora 

अब आप एक बर्तन  में बेसन , नमक और आवश्यकतानुसार पानी डालकर चिकना और गाढा घोल बना लिजियें। अब आप एक  दूसरे बर्तन  में प्याज़, हरा धनिया,  चीज़, हरि मिर्चें और एक छोटा चम्मच चाट मसाला डालकर अच्छी तरह मिला लें। ब्रेड के 6 स्लाइसों पर चीज़ का मिश्रण एक सामान फैला लें। अब आप  बचे  6 ब्रेड स्लाइसों से ढक दें। अब उसें  त्रिकोन काट लें। अब आप  एक कढाई में  तेल गरम डाल कर गरम होने के लियें रखें । अब आप घोल में खाने का सोडा डालकर अच्छी तरह फेंट लें। अब आप सभी  त्रिकोन को घोल में डुबोएँ ताकि उनपर घोल अच्छी तरह चढ जाए फिर उन्हें गरम तेल में तलें जबतक वे सुनहरे और करारे हो जाए। अब आप  तेल से Cheesey Bread Pakora  निकालकर एब्सॉरबेन्ट पेपर पर रखें। अब आप सभी त्रिकोन के छोटे त्रिकोन काटें, उनपर चाट मसाला छिडकें और गरमागरम परोसें।

How to make Pyaaz aur Besan ke Wade | प्याज और बेसन के वड़े - Pyaaz aur Besan ke Wade

                      प्याज और बेसन के वड़े - Pyaaz aur Besan ke Wade

Preparation Time : 20  minutes                            Cooking Time  : 10  minutes
For 6 Person
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Pyaaz aur Besan ke Wade
  • प्याज़ - 3 बड़ा चौपर में काट लें 
  • बेसन - 2 कप
  • तेल  तलने के लिए
  • हरी मिर्च - 6 बारीक़ कटा हुआ 
  • धनिया पावडर - 2 छोटे चम्मच
  • लाल मिर्च पावडर - 1 ½  छोटा चम्मच
  • हल्दी  पावडर - ½  छोटा चम्मच
  • ताज़े पुदीने के पत्ते -1 कप कटा हुआ 
  • ताज़ा हरा धनिया - 1 कप बारीक़ कटा हुआ
  • जीरा पावडर -1 छोटा चम्मच
  • अजवाईन - 1 छोटा चम्मच 
  • बेकिंग पावडर -1 छोटा चम्मच
  • नमक  स्वादानुसार
How to make Pyaaz aur Besan ke Wade | प्याज और बेसन के वड़े - Pyaaz aur Besan ke Wade
विधि - How to make Pyaaz aur Besan ke Wade
एक कढ़ाई में काफी सारा तेल गरम करें।
अब आप एक बर्तन में प्याज पुदीना पत्ता , बारीक़ कटा धनियाँ पत्ता , बारीक़ कटी  हरी मिर्च , लाल मिर्च पावडर,  धनिया पावडर, हल्दी पावडर, जीरा पावडर, बेसन , बेकिंग पावडर , नमक , अजवाईन और  थोड़ा सा पानी छिड़क कर अच्छी तरह  मिला लें। अब आप  गरम तेल में चम्मच से इस मिक्सचर को डालें और सुनहरे होने तक तल लें। अबज़ौरबेंट पेपर पर रखें और गरमागरम प्याज़ के  वड़े परोसें।

Labels :      Paneer Recipe     Rice Recipe     Snacks        Continental Recipe

Monday, 2 September 2013

How to make Tomato Cheese Sandwich | टोमेटो चीज सैंडविच - Tomato Cheese Sandwich

                         टोमेटो  चीज  सैंडविच - Tomato Cheese Sandwich 

Preparation Time : 20 minutes                            Cooking Time  :20minutes
For 6 Person
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Tomato Cheese Sandwich 
  • बेसिल के पत्ते ,लच्छे में कटे हुए
  • ऑलिव आइल - 2  छोटा चम्मच
  • मल्टी ग्रेन ब्रेड - 12  स्लाइस
  • नमक स्वादानुसार
  • कुटी हुई कालीमिर्च - 1/3 छोटा चम्मच
  • टमाटर - 6 मोटे स्लाइस किया हुआ 
  • क्रीम चीज़ - 1/2 कप से थोड़ा अधिक 
विधि - How to make Tomato Cheese Sandwich 
अब आप सबसे पहले टमाटर को मोटा  - मोटा काट ले , अब आप स्लाइस  को दस से 10 - 12 मिनटों तक मॅरिनेट करें नमक, कुटी काली मिर्च, बेसिल के पत्ते और ऑलिव ऑयल के साथ। चार ब्रेड के स्लाइस पर दो बड़े चम्मच क्रीम चीज़ लगाएँ, फिर उपर मॅरिनेट किये टमाटर के स्लाइस क्रम से रख कर  उनपर बचे ब्रेड के चार स्लाइस रखें। फिन्गर्स में काटें और परोसें। 

Sunday, 1 September 2013

How to make Quick Rice Paper Rolls With Spinach | Quick Rice Paper Rolls With Spinach

                                   Quick Rice Paper Rolls With Spinach

Preparation Time : 20 minutes                            Cooking Time  :20minutes
For 6 Person
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Quick Rice Paper Rolls With Spinach
  • राई राईस पेपर - 10 12 
  • नींबु का रस - 3 छोटे चम्मच
  • शहद - 2 छोटा चम्मच
  • पालक के पत्ते - 37 - 38  
  • थाई रैड करी पेस्ट - 2 बड़े चम्मच
  • चिकन कीमा - 1 1/2   कप
  • अंकुरित मूंग - 1/2 कप
  • तेल - 4  बड़े चम्मच
विधि - How to make Quick Rice Paper Rolls With Spinach
अब आप एक नॉन स्टिक पैन में तेल गरम होने  के लियें रखे , जब तेल गरम हो जाएँ तो गरम तेल में  थाई  रेड करी पेस्ट डालकर 1 मिनिट तक भूनें। अब  चिकन कीमा डालकर अच्छी तरह मिला लें और 5 - 6  मिनिट तक पकाएँ। अब आप नींबु का रस और शहद डालकर अच्छे से  मिला लें । फिर राइस पेपर के शीट्स को पानी में डुबोकर निकालें और अतिरिक्त पानी छान लें और वर्कटॉप पर फैला दें। अब आप हर शीट पर  8 - 9  पालक के पत्ते रखें, उसपर एक और रखें चम्मच भर चिकन का मिश्रण और फैला दें। उसपर डालें बीन स्प्राउट्स और पेपर को रोल कर लें। किनारों को काट लें और हर रोल के  3 - 4  टुकड़े काटें और परोसें।

Thursday, 29 August 2013

How to make Cabbage and Rice Rolls | Cabbage and Rice Rolls - बंदगोभी और चावल रोल्स | bandgobhi and chawal rolls

                 Cabbage and Rice Rolls - बंदगोभी और चावल रोल्स 

Preparation Time : 15  minutes                            Cooking Time : 25 - 30 minutes
For 6 Person
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Cabbage and Rice Rolls
  • बंदगोभी के पत्ते - 12
  • टोमेटो सूप पाउडर - 1 1/2 पैकेट
  • पके हुए चावल - 3 कप
  •  प्रोसेस्ड चीज़,घिसा हुआ -1/2 कप से थोड़ा अधिक 
  • प्याज़ - 2 बारीक़ कटा हुआ 
  • हरी मिर्च - 4 बारीक़ कटा हुआ
  • नमक  स्वादानुसार
विधि - How to make Cabbage and Rice Rolls
अब आप सबसे पहलें  एक बाउल में चावल ,  ¼ कप चीज़ , प्याज़ , , हरी मिर्च और  नमक डाल कर सब को एक साथ अच्छी तरह मिला लें। अब आप  एक  गहरे  पैन में काफी सारा पानी गरम होने के लियें रखें , जब जब पानी गरम हो जाएँ तो पानी में नमक डालें और गोभी के पत्तों को नरम होने तक ब्लान्च करें। अब आप टोमाटो सूप पावडर को 2 कप पानी में अच्छी तरह मिला लें। अब आप ओवन को 180 डिग्री  तापमान पर गरम होने के लियें रखें। अब आप  गोभी के पत्तों को गरम पानी में से निकाल कर ठंडे पानी में डालें, फिर छान कर पोंछ लें। अब आप सख़्त गाठों को निकाल लें। चावल के मिश्रण के गोले बना लें, गोभी के पत्तों पर रखें और मोड़कर पार्सल्स बना लें। अब  इन्हें बेकिंग डिश में रखें, ऊपर टोमाटो सूप का मिश्रण डालें। फिर  बचा हुआ चीज़ छिडकें और गरम ओवन में 20-25 मिनिट तक बेक करें। अब तब तक इधर पकते समय बीच में डिश को बाहर निकाल कर हिलाएँ और  ओवन में वापिस पकने तक रखें और गरमागरम परोसें। 

Monday, 26 August 2013

How to make Potato And Chive Cakes | पोटैटो एंड चाय्व केक्स - Potato And Chive Cakes

                              पोटैटो एंड चाय्व केक्स - Potato And Chive Cakes

Preparation Time : 15  minutes                            Cooking Time : 15 minutes
For 6 Person
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Potato And Chive Cakes
  • चाइव्ज़ - 12  बारीक कटा हुआ 
  • तेल
  • आलू   - 6  उबालकर छीलकर मैश कर लें 
  • ताज़ा पार्सले -   3 बड़े चम्मच कटा हुआ
  • मोज़ारेला चीज़ - 4 बड़े चम्मच
  • लाल मिर्च - 3 बारीक कटा हुआ
  • कॉर्नफ्लावर - 2 बड़ा चम्मच
  • नमक स्वादानुसार
विधि - How to make Potato And Chive Cakes
अब आप उबलें आलू को एक बाउल में डाल कर मैस कर लें , अब आप मैस कियें आलू में चाय्वस, मॉझ़रेल्ला चीज़,  नमक , लाल मिर्चें, कॉर्नफ्लावर और पार्सली  डालकर अच्छे से मिला लें अब आप मिश्रण के आठ समान हिस्से बनाएँ और उनहें पॅट्टिस का आकार दें। अब आप फिर उन्हें रेफ्रिज़्रेटर में 30 - 35  मिनट तक रखें। अब आप एक  नॉन स्टिक पैन में तेल डाल कर गरम होने के लियें रखें , जब तेल गरम हो जाएँ तो । उसमें पॅट्टिस डाल कर पकाएँ जबतक वे दोनो तरफ से सुनहरे और करारे हो जाए।अब आप पॅट्टिस को  तेल में से निकालकर एब्सॉरबेन्ट पेपर पर रखें। टॉमेटो  सॉस  के साथ गरमागरम परोसें। 

Thursday, 8 August 2013

How to make Masala khichiya papad Recipe | मसाला खिचिया पापड़ - Masala Khichia Papad

                 मसाला खिचिया पापड़ - Masala Khichia Papad              

For 6 person
समय - 10 मिनिट
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Masala Khichia Papad
  • खिचीया पापड़ - 12
  • घी - 12 छोटे चम्मच
  • हरी चटनी - 6  बड़े चम्मच
  • चाट मसाला -2 बड़े चम्मच
  • प्याज - 1 बारीक़ कटी  हुइ
विधि - How to make Masala khichiya papad
अब आप खिचिया पापड़ को गैस पर सेक लें। इसी तरह से सभी पापड़ को सेक कर एक बर्तन में रख लें।  जब पापड़ सेक जाएँ तो सेके पापड़ पर 1 छोटा चम्मच घी लगायें,  फिर चटनी लगायें , फिर बारीक़ कटा प्याज थोडा सा छिड़कें और चाट मसाला छिड़कें।  और तुरन्त परोसें। अब आप इसी तरह से सभी पापड़ में घी , चटनी , प्याज डाल कर परोसें।

हरी चटनी बनाने के लियें यहाँ Click  kare 

Monday, 5 August 2013

How to make Moongphali ki Tikki Recipe | मूंगफली की टिक्की - Moongphali ki Tikki in hindi

                                 मूंगफली की टिक्की - Moongphali ki Tikki


For 6 person
समय - 10 मिनिट

इस तेज सर्दी के मौसम के मुताबिक मूंगफली , पालक और  बेसन स्वास्थ्य के लिये फायदेमन्द हैं। तो आइये आज  हम मूंगफली की टिक्की (Moongphali Tikki) बनायें।

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Moongphali ki Tikki
  • बेसन भुना  हुआ - 1 कप
  • भुनी हुई मूंगफली, मोटा मोटा कुटा हुआ - 1 कप
  • नींबु का रस - 4 छोटा चम्मच  
  • तेल - 2  चम्मच + तलने के लिए
  • पालक के पत्ते  कटा हुआ - 16 - 17
  • हरी मिर्च - 5 - 6  बारीक कटा हुआ
  • प्याज़ - 2 बारीक़ कटा हुआ 
  • चाट मसाला - 1 बड़ा चम्मच 
  • नमक स्वादानुसार
विधि - How to make Moongphali ki Tikki
अब आप एक नॉन स्टिक पैन में मूंगफली को भुन ले , जब मूंगफली अच्छे से भुन जाएँ तो गैस बंद कर और मूंगफली को पैन निकाल कर  एक  बर्तन में रख लें, अब आप बेसन को भी हल्का महक आने तक भुन लें और बेसन को भी किसी बर्तन में रख लें । अब आप मूंगफली को मोटा- मोटा कूट कर  एक  बाउल में रखें फिर  पालक, हरी मिर्चें, बेसन, प्याज़, नींबु का रस, 4 छोटा  चम्मच तेल, चाट मसाला, नमक और आवश्यकतानुसार पानी डालकर नरम लोई गूंदें। लोई के 12 हिस्से बनाएँ और उन्हे टिक्की का आकार दें। अब आप उन्हे हथेलियों के बीच दबाकर हल्का सा दबाएँ। एक नॉन स्टिक पैन में आवश्यकतानुसार तेल गरम करें, उसमें टिक्कियाँ पलटते हुए पकाएँ जब तक वे दोनो तरफ से सुनहरे हो जाए तेल से निकाल कर खट्टी चटनी या मीठी  चटनी के साथ गरमागरम परोसें। 

Wednesday, 31 July 2013

How to make Papad Paneer Rolls Recipe | पापड़ पनीर रोल्स - Papad Paneer Rolls

                                    पापड़ पनीर रोल्स - Papad Paneer Rolls

आवश्यक सामग्री -Ingredients For Papad Paneer Rolls
  • काली मिर्च डाला हुआ पापड़ - 12 मध्यम आकार के 
  • चाट मसाला - 2 छोटा चम्मच
  • ताज़ा हरा धनिया - 3  बड़े चम्मच  बारीक़ कटा हुआ 
  • पनीर - 150 ग्राम छोटे - छोटे टुकड़ों में कटा हुआ 
  • हरी मिर्च  2  बारीक़ कटा हुआ 
  • लाल मिर्च पावडर - 1/2 छोटा चम्मच
  • भुना जीरा पावडर - 1/2 छोटा चम्मच
  • अदरक - 1 इन्च  टुकड़ा , कटा हुआ
  • नमक स्वादानुसार
How to make Papad Paneer Rolls Recipe |  पापड़ पनीर रोल्स - Papad Paneer Rolls
विधि - How to make Papad Paneer Rolls 
अब आप सभी पापड़ को आधा कर लें और  पनीर को भी छोटे - छोटे टुकड़ो में काट कर एक बर्तन में रख लें। अब अदरक, कटा हुआ पनीर , बारीक़ कटा हरी मिर्च, नमक, 1/2  छोटा चम्मच लाल मिर्च पावडर, २ छोटा चम्मच चाट मसाला और बारीक़  कटा हुआ हरा धनिया डाल कर सब को एक साथ अच्छी तरह मिला लें  । अब पापड़ को गैस पर या  तवे पर सेक लें और तुरन्त पनीर के मिश्रण पापड़ पर डाल दे और   मोर कर तुरंत परोसें।
For 6 person

Tuesday, 30 July 2013

How to make Papad Bhel Recipe | पापड़ भेल - Papad Bhel

                                                    पापड़ भेल - Papad Bhel 

आवश्यक सामग्री -Ingredients For Papad Bhel 
  • पापड़ - 6
  • आलू उबला हुआ  - 3 मध्यम आकार
  • ममरा / कुरमुरा - 6 कप
  • हरा धनिया - 2 बड़ा चम्मच बारीक़ कटा हुआ 
  • मसाला चना डाल - स्वादनुसार 
  • लाल मिर्च चटनी स्वादनुसार 
  • मीठी खजूर 
  • इमली की चटनी 
  • हरी चटनी 
  • सेव 
How to make Papad Bhel Revipe | पापड़ भेल - Papad Bhel
विधि - How to make Papad Bhel 
अब आप एक कढ़ाई में आवश्यकतानुसार  तेल गरम करने के लियें रखें। अब आलू को छिल कर  आलू के छोटे क्यूब्स काटें और एक बाउल में रखें।जब तेल तेल गरम हो जाएँ तो गरम तेल में एक-एक करके पापड़ डालें और तल लें। जब पापड़ फूल जाए, तेल से निकालते ही उनको बीच में एक लकड़ी के प्रेस से दबाकर कटोरी जैसा बना लें। अब कुरमुरे को बाउल में डालें और साथ में  मसाला चना दाल, लाल मिर्च चटनी, मिठी खजूर और इमली की चटनी, हरी चटनी और सेव हरा धनिया को काटकर डालें और अच्छी तरह मिला लें। अब भेल को पापड़ के काटोरियोँ में डालें, थोडे़ सेव से सजाएँ और तुरंत परोसें।
For 6 person

Sunday, 28 July 2013

How to make Soya Aloo Tikki Recipe | सोया आलू टिक्की - Soya Aloo Tikki

                                      सोया आलू टिक्की - Soya Aloo Tikki

आवश्यकसामग्री-Ingredients for Soya Aloo Tikki
  • आलू, उबाला हुआ - 7  
  • सोया ग्रैन्यूल्ज़ 1 ½  कप
  • हरी मिर्च - 3 , बारीक़ कटा हुआ 
  • ताज़े अनार के दाने -1/2 कप
  • चाट मसाला - 2 छोटा चम्मच + छिड़कने के लिए
  • कॉर्नफ्लावर / कॉर्नस्टार्च - 1 ½  बड़ा चम्मच
  • भुना साबुत सूखा धनिया - 1 ½  बड़ा चम्मच कुटा हुआ 
  • गरम मसाला पावडर - ½  छोटा चम्मच
  • तेल - 5  बड़े चम्मच
  • भुना काली मिर्च - 15 कुटा हुआ 
  • अदरक - 1 ½  इन्च टुकड़ा , बारीक़ कटा हुआ 
  • नमक स्वादानुसार
विधि - How to make Soya Aloo Tikki
अब आप साबुत धनिया और सूखी काली मिर्चों को एक कढ़ाई या पैन में में डालकर महक आने तक सूखा भून ले और ठंडा होने दें। जब सुखा धनिया और काली मिर्च ठंडा हो जाएँ तो उसे दरदरा कूट कर रख लें। अब आप  एक बर्तन में अदरक, हरी मिर्चें साबुत धनिया कुटा हुआ ,  सूखी काली मिर्चों कुटा हुआ , उसमें चाट मासाला और  ताज़े अनारदाने डाल सब को एक साथ मिलाएं। अब आप एक बर्तन  में आलू को मसल कर रखे , अब  उसमें सोया ग्रेन्युल्स डाल कर अच्छी तरह मिला ले।  अब उसमें कॉर्नफ्लावर, नमक और गरम मसाला डालकर लोई गूंद लें। अब  एक नॉन स्टिक पैन में तेल गरम करें। लोई के समान हिस्से बनाकर उन्हे कटोरी का आकार दें। हर कटोरी में अनारदाने का मिश्रण डालें, किनारे साथ में लाकर सील कर दें और टिक्की का आकार दें। इन टिक्कियों को पैन में डालकर, पलटते हुए पकाएँ जबतक दोनो तरह समान पक जाए।  अब तेल में से निकालकर एब्सॉरबेन्ट पेपर पर रखें। थोडा चाट मसाला छिडकें और गरमागरम परोसें ।
For 6 person
Labels :
                  Shivratri vrat :     Vegetarian Recipes   :   Shivratri Vrat Recipe :    Snacks Recipes :       

Soup  :        Thailand Recipe  :          Zero Oil Recipe  :  Pulao Recipe   :         Punjabi Recipe  :  

  South Indian Recipe  :

Saturday, 27 July 2013

How to make Gobhi Chilli Pakora Recipe | गोभी चिल्ली पकोड़ा - Gobhi Chilli Pakoda | Cauliflower Chilli Pakoda recipe in hindi

                                     गोभी चिल्ली पकोड़ा - Gobhi Chilli Pakoda

आवश्यक सामग्री -Ingredients For Gobhi Chilli Pakoda
  • फूलगोभी के छोटे फूल, उबला हुआ - 500 ग्राम
  • कॉर्नफ्लावर / कॉर्नस्टार्च -1/2 कप
  • खाने का सोडा 1 चुटकी
  • तेल -2 चम्मच + तलने के लिए
  • अदरक की पेस्ट - 1 छोटा  चम्मच
  • लहसुन की पेस्ट - 1 छोटा  चम्मच
  • मैदा -1 कप
  • सिचुआन सॉस - 2  बड़े चम्मच
  • विनेगर -1/2 छोटा चम्मच
  • सोय सॉस - 1 छोटा चम्मच
  • नमक स्वादानुसार
How to make Gobhi Chilli Pakora Recipe | गोभी चिल्ली पकोड़ा - Gobhi Chilli Pakoda | Cauliflower Chilli Pakoda recipe in hindi
विधि - How to make Gobhi Chilli Pakoda 
अब आप एक कढ़ाई में तलने के लियें  तेल गरम कर लिजियें। अब आप एक बर्तन में  फूलगोभी,  सिरका, सॉय सॉस,  शेज़वान सॉस, अदरक पेस्ट , लहसुन पेस्ट और नमक डालकर अच्छे सें मिला लिजियें। अब आप एक दूसरे बर्तन  में मैदा, कॉर्नस्टार्च, खाने का सोडा और थोड़ा पानी मिलाकर घोल बना लें और  1 बड़ा चम्मच तेल डालकर अच्छी तरह मिला लें। अब फूलगोभी के फूल इस घोल में डुबोकर गरम तेल में डालें और आधे पकने तक तल लें। जब आधा पक जाएँ तो पकोड़ा को  तेल से निकालकर एब्सॉरबेन्ट पेपर पर रखें। अब  तेल को फिर से गरम कर लें और पकोड़े को तेल में डाल कर धीमी आंच पर  सुनहरे और करारे होने तक तल लें। जब गोभी चिल्ली  पकोड़ा सुनहरे और करारे हो जाएँ तो  तेल में  से निकालकर एब्सॉरबेन्ट पेपर पर रखें और गरमागरम परोसें टोमेटो सॉस के साथ। 

Tuesday, 23 July 2013

How to make Masala Vada Recipe | मसाला वड़ा - Masala Vada | Dal Vada

                                      मसाला वड़ा - Masala Vada 

आवश्यक सामग्री- Ingredients For Masala Vada
  • उड़द दाल - 1/2 कप भिगोयाँ हुआ 
  • चने की दाल - 1/2 कप भिगोयाँ हुआ 
  • अरहर दाल / तुवर दाल - 1/2 कप भिगोयाँ हुआ 
  • हींग 1/4 छोटा चम्मच
  • ताज़ा हरा धनिया - 2 बारीक़ कटा हुआ  कटा 
  • तेल, तलनें के लियें
  • सूखी लाल मिर्च - 3
  • प्याज़ - 1 बारीक़ कटा हुआ 
  • हरी मिर्च - 5 बारीक़  कटा हुआ 
  • कड़ी पत्ते - 10
  • अदरक -1/2 इन्च टुकड़ा
  • नमक स्वादानुसार
मसाला वड़ा - Masala Vada  Dal Vada
बिधि - How to make Masala Vada 

अब आप सभी दालों को अच्छे से धो ले , फिर एक मिक्सी जार में लाल मिर्च, कड़ी पत्ते, अदरक, नमक  अरहर दाल / तुवर दाल , चने की दाल , उड़द दाल और थोड़े से  पानी डाल कर  पीस लें।  अब इस बैटर को एक बर्तन निकाल कर रख लें , अब इस बैटर में बारीक़ कटा प्याज़, कटी हरी मिर्च, हींग , नमक  और धनिया डाल कर अच्छी तरह मिला लें।
अब एक कढ़ाई में तेल डाल कर गरम होने के लियें रखें , जब तेल गरम हो जाएँ तो गरम तेल में , बैटर के डेढ़-इन्च के गोले बना कर, थोड़ा दबा कर चपटा करके गरम तेल में डाल कर तले      अब धीमी आँच पर सुनहरा भूरा और कुरकुरा होने तक तलें। अब मसाला वड़ा को तेल से निकाल कर  फिर अब्जौंरबेट पेपर पर रख कर अतिरिक्त तेल छान लें फिर चटनी के साथ गरमागरम परोसें।
For 6 person

How to make Moong Methi Pakode Recipe | मूंग मेथी पकोड़ें - Moong Methi Pakode

                           मूंग मेथी पकोड़ें - Moong Methi Pakode

मूंग और मेथी के पकोड़े ( moong and methi ke pakoden )  बनाना बहुत ही आसान है और समय भी इतना कम लगता है कि किसी भी मेहमान के आने पर आप पकोड़े बनाकर खिला सकती है। 
आवश्यक सामग्री -Ingredients For Moong Methi Pakode 
  • मूंगदाल धुली,  2 कप भिगोया हुआ / भिगा हुआ / भिगी हुई
  • मेथी - 2 छोटा गुच्छा
  • प्याज़ 2 बारीक कटा हुआ 
  • नमक स्वादानुसार
  • अदरक पेस्ट - 1/2  बड़ा चम्मच  
  • हरी मिर्च की पेस्ट - 1/2  बड़ा चम्मच
  • हींग -1 चुटकी
  • तेल तलने के लियें 
मूंग मेथी पकोड़ें - Moong Methi Pakode
Moong Methi Pakode 
विधि - How to make Moong Methi Pakode 
मूंग दाल को पानी  छानकर फिर से दुसरे पानी से धो कर एक बर्तन में रख लें, अब आप धुले मूंग दाल को मिक्सर जार में डाल कर  बिना पानी डाले पीस लें और एक बाउल में निकाल कर रख लें। अब  प्याज़ और मेथी को दरदरा काटकर मूंग दाल के साथ मिला लें और
नमक, अदरक-हरी मिर्च पेस्ट और हींग डालें और मिला लें। अब  एक कढ़ाई मे तेल डाल गरम होने के लियें रखे , जब तेल गरम हो जाएँ तो  गरम में दाल के मिश्रण के छोटे गोले बनाकर डाले , और इसे धीमी आंच पर सुनहरा और करारा होने तक तलें।  अब पकोड़ें को   तेल से निकालकर एक अब्ज़ौरबेन्ट पेपर पर रखें और गरमागरम परोसें।

Saturday, 6 July 2013

How to make Hazelnut and Peanut Butter Sandwich | हेझलनट एंड पीनट बटर सैंडविच - Hazelnut and Peanut Butter Sandwich Recipe | Peanut Butter Sandwich

हेझलनट एंड पीनट बटर सैंडविच - Hazelnut and Peanut Butter Sandwich 

आवश्यक सामग्री-Ingredients For Hazelnut and Peanut Butter Sandwich 
  • ब्राउन ब्रेड स्लाइस - 12
  • पीनट बटर स्वादानुसार
  • चॉकोलेट - हेझ़लनट स्प्रेड स्वादानुसार
बिधि - How to make Hazelnut and Peanut Butter Sandwich 
अब आप एक नॉन स्टिक तवे पर ब्रेड के स्लाइस रख कर एक ही तरफ से हल्का से टोस्ट करें और आँच बंद कर दे। अब आप  उन्हें टेबल पर ऐसे रखें ताकि टोस्ट किया भाग उपर की तरफ हो। अब चार स्लाइसों पर खूब सारा चॉकोलेट-हेझ़लनट स्प्रेड लगाएँ और बचे चार स्लाइसों पर पीनट बट्टर लगाएँ। पीनट बट्टर वाले स्लाइसों के उपर चॉकोलेट-हेझ़लनट स्प्रेड वाले स्लाइस रखें ताकि पीनट बट्टर वाला भाग चॉकोलेट-हेझ़लनट भाग के तरफ हो। फिर इन सॅन्डविचों को दोनो तरफ से सुनहरा होने तक टोस्ट करें। अब आप  हर सॅन्डविच के त्रिकोन काटें और परोसें।
For 6 person

Labels ..

Snacks Recipes





How to make Puran Poli Recipe | पूरन पोली - Puran Poli Recipe

                                                  पूरन पोली - Puran Poli 

आवश्यक सामग्री-Ingredients For Puran Poli  
  • चने की दाल - 1/2 कप उबला हुआ 
  • आटा - 1 कप + छिड़कने के लिए
  • नमक - 1/2  चुटकी
  • तेल -1 बड़ा चम्मच
  • जयफल का पावडर - 2 चुटकी
  • चीनी - 1/2 कप
  • इलाइची  पावडर - 1/4 छोटा चम्मच
  • घी पकाने के लिये
बिधि - How to make Puran Poli 

अब आप एक गहरा नॉन-स्टिक पैन गरम करें। जब पैन गरम  उसमें चना दालऔर  चीनी को अच्छे से मिलाकर 15-20 मिनिट तक पकाएँ। फिर इस मिश्रण को एक पूरन यंत्र में डालें और अच्छे से पीस लें। अब इसमें इलाइची पावडर, जयफल पावडर और अच्छे से मिला लें। अब आपका पूरन तैयार है। अब एक बर्तन में आटा छान लें। उसमें नमक और तेल डाल कर  अच्छे से मिलाएँ और आवश्यकतानुसार पानी के साथ एक मध्य-नरम आटा गूंद लें। अब आटे को समान हिस्सों के गोलाकार में बाँट लें और हर गोलाकार को एक कटोरी का आकार दें, उसमें एक बड़ा हिस्सा पूरन का रखें और फिर से गोलाकार बना लें। अब अपने हाथों की सहायता से  थोड़े से आटे से डस्ट करें, फिर गोलाकार को थोड़ा सा दबाएँ और थोड़ा आटा लगाकर एक बड़ी सी रोटी में बेलें। अब  इसी प्रकार दूसरे पूरन पोली भी बना लें। एक नॉन-स्टिक तवा गरम करें। जब तवा गरम हो जाएँ तो उस पर एक पूरन पोली रखें और घी के साथ, दोनों तरफ से सुनहरा होने तक पका लें। ऊपर से काफी सारा घी लगाएँ और गरमागरम परोसें।
For 4 person

Monday, 1 July 2013

How to make Chonkha Matar Recipe | Matar Fry Recipe | छौकें मटर | Chonkha Matar Recipe | Green Peas Fry Recipe

                                                     Chonkha Matar  छौकें मटर

आवश्यकसामग्री-Ingredients For Chonkha Matar
  • हरे मटर - 3 कप
  • तेल - 1 1/2  बड़ा चम्मच
  • जीरा -1 छोटा चम्मच
  • अदरक - - 2  इन्च टुकड़ा  कटा हुआ
  • हरी मिर्च - 2 बारीक़ कटा हुआ
  • लाल मिर्च पावडर 1 छोटा चम्मच
  • हल्दी पाउडर - 1/4  छोटा चम्मच
  • धनियाँ पाउडर - 1/3  छोटा चम्मच
  • निम्बू - 1
  • हरा धनिया पत्ता - 3 बड़ा चम्मच बारीक़ कटा हुआ
  • गरम मसाला पाउडर - 1/2 छोटा चम्मच
  • नमक स्वादनुसार 
बिधि - How to make Chonkha Matar
अब आप एक नॉन स्टिक पैन में तेल डाल कर गरम करें जब तेल गरम हो जाएँ तो गरम तेल में ज़ीरा डालें कर  भूनें जबतक उनके रंग बदलने लगे तब आप अदरक और हरि मिर्च डालें और एक मिनट तक भूनें।फिर  लाल मिर्च पावडर 1 छोटा चम्मच ,  हल्दी पावडर 1/4  चम्मच  और धनिया पावडर 1/3 छोटा चम्मच डाल  करअच्छी तरह मिला दें  और आधा मिनट तक भूनें। अब हरे मटर डालकर मिलाएँ और पकाएँ जबतक वे नरम हो जाए।
फिर नमक और गरम मसाला पावडर डालकर अच्छी तरह मिलाएँ। फिर नींबू का रस और हरा धनिया डालकर अच्छी तरह मिला लें। अब  अदरक के स्ट्रिप्स से सजाएँ और गरमागरम परोसें।
For 6 person

How to make Cheesey Bread Pakora | Cheesey Bread Pakora Recipe | चीजी ब्रेड पकोड़ा | Cheej Bread Pakora Recipe

                                Cheesey Bread Pakora Recipe  | चीजी ब्रेड पकोड़ा

आवश्यकसामग्री-Ingredients For Cheesey Bread Pakora 
  • चीज घिसा हुआ - 160 ग्राम
  • सफेद ब्रेड - 12
  • बेसन 1 1/2 कप से थोड़ा अधिक  
  • चाट मसाला 1 चम्मच + छिड़कने के लिए
  • तेल - तलने के लियें
  • खाने का सोडा 1 चुटकी
  • नमक स्वादानुसार
  • प्याज़ - 1 बारीक़ कटा हुआ  
  • लाल मिर्च पाउडर - 1/2 छोटा चम्मच 
  • ताज़ा हरा धनिया - 1 1/2 बड़ा चम्मच बारीक़ कटा हुआ
  • हरी मिर्च - 2 बारीक़ कटा हुआ  
बिधि - How to make Cheesey Bread Pakora 

अब आप एक बर्तन में बेसन, लाल मिर्च पाउडर ,  नमक और  आवश्यकतानुसार पानी डालकर चिकना और गाढा घोल बना लिजियें। अब आप दूसरे बर्तन में चीज़, प्याज़, हरा धनिया, हरि मिर्चें और एक छोटा चम्मच चाट मसाला डालकर अच्छी तरह मिलाएँ। ब्रेड के चार स्लाइसों पर चीज़ का मिश्रण समान फैलाएँ। अब आप बचे चार ब्रेड स्लाइसों से ढक दें और उनके त्रिकोन काटें। एक कढाई में आवश्यकतानुसार तेल गरम करें। घोल में खाने का सोडा डालकर अच्छी तरह फेंटें। अब आप सभी त्रिकोन को घोल में डुबोएँ ताकि उनपर घोल अच्छी तरह चढ जाए फिर उन्हें गरम तेल में तलें जबतक वे सुनहरे और करारे हो जाए। तेल में से निकालकर एब्सॉरबेन्ट पेपर पर रखें। हर त्रिकोन के छोटे त्रिकोन काटें, उनपर चाट मसाला छिडकें और गरमागरम परोसें।
For 6 person

How to make Pudinewale Pichke Gobhi Ke Pakode Recipe | पुदीनेवाले पिचके गोभी के पकोड़े | Pudinewale Pichke Gobhi Ke Pakode Recipe | Gobhi Pakode | Gobi pakode recipe

पुदीनेवाले पिचके गोभी के पकोड़े | Pudinewale Pichke Gobhi Ke Pakode Recipe

आवश्यकसामग्री-Ingredients For Gobhi Ke Pakode
  • बेसन - 5 बड़े चम्मच
  • फूलगोभी, छोटे फूल अलग किए हुए 1 मध्यम आकार
  • हल्दी का पावडर - 1/2 छोटा चम्मच
  • अमचूर - 1/2 छोटा चम्मच से थोड़ा अधिक
  • ताज़े पुदीने के पत्ते - 15-20
  • चाट मसाला - 1 1/2  छोटा चम्मच
  • हरे ऑलिव / जैतून - 4 छोटे चम्मच
  • अंडे रहित मेयोनेज़ या  एगलेस मेयोनेज़ - 4 बड़े चम्मच
  • लाल मिर्च पावडर - 1 1/2  छोटा चम्मच
  • अजवाइन - 1/4 छोटा चम्मच
  • चावल का आटा - 1 1/2 बड़ा चम्मच
  • नमक स्वादानुसार
बिधि - how to make Pudinewale Pichke Gobhi Ke Pakode Recipe
अब आप फूलगोभी के फूलों को एक पानी भरे बर्तन में डालें और उसमे नमक और ¼ छोटा चम्मच हल्दी पावडर डाल कर माइक्रोवेव ओवन या गैस पर 3-4 मिनिट तक पकाएँ। अब एक पैन में आवश्यकतानुसार तेल गरम होने के लियें रखें। तब तक आप इधर एक बर्तन
में बेसन, नमक, बचा हल्दी पावडर, ½ छोटा चम्मच लाल मिर्च पावडर, अजवाइन, चावल का आटा और अमचूर डालें, फिर आवश्यकतानुसार पानी डालकर गाढ़ा और चिकना घोल बनाएँ। अब आप फूलगोभी को गैस या  माइक्रोवेव से बाहर निकालें और पानी में से अच्छी तरह छानें। अब इन फूलों को बेसन के घोल में डालकर मिलाएँ। पुदीने के पत्तों को बारीक काटकर फूलगोभी के साथ अच्छी तरह मिलाएँ। अब इन्हे एक-एक करके गरम तेल में डालकर तलें और पलटते रहें ताकि वे सब तरफ से समान पक जाएँ। जब वे आधा पक जाए उन्हे तेल में से निकालकर टिशू पेपर पर रखें। उन पर और टिशू पेपर रखें और हल्का सा दबाएँ ताकि अधिक तेल निकल जाए और फूलगोभी भी ज़रा सा चपटे हो जाये। चाट मसाला और बचा लाल मिर्च पावडर साथ में अच्छी तरह मिलाएँ। पकोड़ों को एक बेकिंग डिश पर रखें, उन पर यह मसाला छिड़कें। अब डिश को गरम ओवन में 180 डिग्री सेंटिग्रेड पर 10-15 मिनिट तक पकाएँ। एक बाउल में हरे ऑलिव के स्लाइस डालें, उसमें एगलेस मेयोनेज़ डालें और अच्छी तरह मिलाएँ। गरमागरम पकोड़ों परोसें।

Monday, 3 June 2013

How to make Palak Soya Granule Cutlet Recipe - सोया पलक कटलेट

          Palak Soya Granule Cutlet Recipe - सोया पलक कटलेट 

पालक और Palak Soy Cutlets  को मिलाकर बनाये गये कटलेट्स बहुत ही टेस्टी बनता है   आप इन्हें नाश्ते में या स्टार्टर के रूप में भी परोस सकते है
How to make Palak Soya Granule Cutlet Recipe - सोया पलक कटलेट

Ingredients for Palak Soya Cutlet
  • सोया ग्रेनुअल्स- 1 कप
  • पालक - 1 कप, बारीक कटा हुआ
  • ब्रेड क्रम्बस – ½  कप
  • आलू - 1 उबले हुए
  • मैदा - 1 बड़ा चम्मच
  • हरी मिर्च - 1 बारीक कटी हुई
  • अदरक का पेस्ट - 1 छोटी चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
  • नमक - 1 छोटी चम्मच स्वादनुसार
  • तेल - कटलेट तलने के लिये
विधि - How to make Palak Soya Cutlet
अब एक  बर्तन में 1 कप पानी डालकर गैस पर गरम होने के लियें रखे, जब पानी गरम हो जाए तो गरम पानी में सोया ग्रेनुयल गरम पानी में डाल दीजिये, और 5 मिनिट के लिये ढककर रख दीजिये अब  सोया ग्रेनुअल्स को छलनी में छान कर पानी  पानी हटा दीजिये, सोया ग्रेनुअल्स से दबाकर सारा पानी निकाल दीजिये। अब मैदा में 2 बड़ा चम्मच पानी डालकर पतला घोल बनाइये, घोल बनाने के लिये पहले थोड़ा पानी डालें और गुठलियां खतम होने तक मैदा घोल लें और बाद में और पानी मिला लें, घोल में 1/2 पिंच नमक भी मिला दीजिये, अब आलू को छील कर बारीक मैस कर लीजिये| पालक को पैन में डालिये और 2 मिनिट चलाते हुये भून लीजिये ताकि उसकी रोनेस खतम हो जाय। अब किसी बड़े बर्तन में मैस्ड आलू , भुना पालक और सोया ग्रेनुअल्स डालिये, नमक, लाल मिर्च पाउडर, हरी मिर्च, अदरक पेस्ट डालकर अच्छी तरह मिलाकर, मिश्रण तैयार कर लीजिये. कटलेट के लिये मिश्रण तैयार है, कटलेट बनाना शुरू करते हैं। मिश्रण से थोड़ा सा मिश्रण उठाइये, हाथ से गोल लड्डू की तरह करके  को बांधिये, और अब दूसरे हाथ की हथेली पर रखरकर कटलेट को गोल या ओवल आकार दीजिये. बने हुये गोले को मैदा के घोल में डुबाइये और ब्रेड क्रम्बस में लपेटिये, हाथ से हल्का सा दबाकर प्लेट में लगाकर रख लीजिये, सारे कटलेट इसी प्रकार बनाकर तैयार कर लीजिये, ये कटलेट 5 -7 मिनिट के लिये रख दें तो ये सैट हो जाते हैं, कटलेट तलने के लिये तैयार है। कढ़ाई में तेल डालकर गरम कीजिये, गरम तेल में जितने कटलेट कढ़ाई में जाय 4-5 कटलेट डालकर, पलट पलट का गोल्डन ब्राउन होने तक तल कर निकाल लीजिये. सारे कटलेट तल कर तैयार कर लीजिये। अब आपका गरमा गरम सोया पालक कटलेट तेयार है, सोया कटलेट को टमाटो सास के साथ परोसें।
नोटयदि सोया ग्रेनुअल्स हो तो आप उसकी जगह सोया बड़ी को दरदरा कूट कर ले सकते हैं