Showing posts with label Delhi Cuisine. Show all posts
Showing posts with label Delhi Cuisine. Show all posts

Friday, 22 August 2014

How to make Nagori poori - नागोरी पूरी - Nagori poori Recipe

                                            नागोरी पूरी - Nagori poori 

Preparation Time :  60  minutes                           Cooking Time  : 20 - 25   minutes
For  4  Person

बेड़मी पूरी बहुत ही स्वादिस्ट और कुरकुरा बनते हैं  दिल्ली में इस नागोरी पूरी को सब लोग बहुत ही चाव से खाते है, आप इस पूरी को किसी सब्जी के साथ खा सकते है, बूत आलू के सब्जी के साथ इसे अधिक पसंद करते है , हमें भरोसा है आपको भी पसंद आयेगा ।

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Nagori Poori

  • तेल - पूरी तलने के लिये
  • सूजी -  1 25 ग्राम
  • मैदा - 250 ग्राम
  • तेल - 3 बड़ा चम्मच आटे में डालकर गूथने के लिये
  •  नमक - आधा छोटी चम्मच (स्वादानुसार)
  • अजवायन - 1/4 छोटी चम्मच

बिधि -  How To Make Nagori Poori
अब आप Nagori Poori बनाने के लियें मैदा गूंद लें  मैदा गूथने के लिए किसी बड़े बर्तन में मैदा निकाल लीजिये अब मैदा में सूजी , नमक, अजवायन और तेल डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लीजिये. गुनगुने पानी की सहायता से नरम आटा गूथिये अब गुथे आटे को ढककर 1/2 - 1  घंटे के लिये रख दीजिये ताकि आटा फूल कर सैट हो जाय.
अब १  घंटे बाद हाथ में तेल लगा कर  आटे को मसल कर चिकना कर लीजिये, अब आटे से छोटी छोटी लोइयां तोड़ कर तैयार कर लीजिये, 18 - 20  अब लोइयों को गोल करके, दबाकर पेड़ा का आकार दे दीजिये और सभी लोइयों को छोटी - छोटी  पूरी बेल कर किसी बड़े  बर्तन में रख लें ।
अब आप पूरी तलने के लियें कढ़ाई में तेल गरम होने के लियें गैस पर रखे जब तेल गरम हो जाएँ तो गरम तेल में एक - एक कर के  बेली हुई पूरी डाल कर  कलछी से दबा कर फुलाइये और पलट पलट कर गोल्डन ब्राउन होने तक तल कर, नैपकिन पेपर बिछी किसी प्लेट पर निकाल रख ले, सारी पूरी इसी तरह तल कर तैयार कर लीजिये ,  , अब आप गरमा पूरी आलू की सब्जी और कुछ मीठा या सूजी के हलवा के साथ परोसे । 

Friday, 6 September 2013

How to make Cheesey Bread Pakora | चीजी ब्रेड पकोड़ा - Cheesey Bread Pakora

                          चीजी  ब्रेड पकोड़ा  - Cheesey Bread Pakora 

Preparation Time : 20  minutes                            Cooking Time  : 15  minutes
For 6 Person
How to make Cheesey Bread Pakora | चीजी  ब्रेड पकोड़ा  - Cheesey Bread Pakora
चीजी  ब्रेड पकोड़ा 

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Cheesey Bread Pakora 
  • सफेद ब्रेड - 12
  • प्रोसेस्ड चीज़ घिसा हुआ - 200 ग्राम
  • बेसन - 2 कप
  • तेल , तलने के लियें 
  • खाने का सोडा - 1 - 2   चुटकी
  • हरी मिर्च - 3 बारीक कटा हुआ 
  • चाट मसाला - 1 ½  बड़ा चम्मच  + छिड़कने के लिए
  • प्याज़ -1 बारीक़ कटा हुआ 
  • ताज़ा हरा धनिया ,कटा हुआ 1 ½  बड़ा चम्मच
  • नमक स्वादानुसार
विधि - How to make Cheesey Bread Pakora 
अब आप एक बर्तन  में बेसन , नमक और आवश्यकतानुसार पानी डालकर चिकना और गाढा घोल बना लिजियें। अब आप एक  दूसरे बर्तन  में प्याज़, हरा धनिया,  चीज़, हरि मिर्चें और एक छोटा चम्मच चाट मसाला डालकर अच्छी तरह मिला लें। ब्रेड के 6 स्लाइसों पर चीज़ का मिश्रण एक सामान फैला लें। अब आप  बचे  6 ब्रेड स्लाइसों से ढक दें। अब उसें  त्रिकोन काट लें। अब आप  एक कढाई में  तेल गरम डाल कर गरम होने के लियें रखें । अब आप घोल में खाने का सोडा डालकर अच्छी तरह फेंट लें। अब आप सभी  त्रिकोन को घोल में डुबोएँ ताकि उनपर घोल अच्छी तरह चढ जाए फिर उन्हें गरम तेल में तलें जबतक वे सुनहरे और करारे हो जाए। अब आप  तेल से Cheesey Bread Pakora  निकालकर एब्सॉरबेन्ट पेपर पर रखें। अब आप सभी त्रिकोन के छोटे त्रिकोन काटें, उनपर चाट मसाला छिडकें और गरमागरम परोसें।

Thursday, 5 September 2013

How to make Pyaaz aur Besan ke Wade | प्याज और बेसन के वड़े - Pyaaz aur Besan ke Wade

                      प्याज और बेसन के वड़े - Pyaaz aur Besan ke Wade

Preparation Time : 20  minutes                            Cooking Time  : 10  minutes
For 6 Person
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Pyaaz aur Besan ke Wade
  • प्याज़ - 3 बड़ा चौपर में काट लें 
  • बेसन - 2 कप
  • तेल  तलने के लिए
  • हरी मिर्च - 6 बारीक़ कटा हुआ 
  • धनिया पावडर - 2 छोटे चम्मच
  • लाल मिर्च पावडर - 1 ½  छोटा चम्मच
  • हल्दी  पावडर - ½  छोटा चम्मच
  • ताज़े पुदीने के पत्ते -1 कप कटा हुआ 
  • ताज़ा हरा धनिया - 1 कप बारीक़ कटा हुआ
  • जीरा पावडर -1 छोटा चम्मच
  • अजवाईन - 1 छोटा चम्मच 
  • बेकिंग पावडर -1 छोटा चम्मच
  • नमक  स्वादानुसार
How to make Pyaaz aur Besan ke Wade | प्याज और बेसन के वड़े - Pyaaz aur Besan ke Wade
विधि - How to make Pyaaz aur Besan ke Wade
एक कढ़ाई में काफी सारा तेल गरम करें।
अब आप एक बर्तन में प्याज पुदीना पत्ता , बारीक़ कटा धनियाँ पत्ता , बारीक़ कटी  हरी मिर्च , लाल मिर्च पावडर,  धनिया पावडर, हल्दी पावडर, जीरा पावडर, बेसन , बेकिंग पावडर , नमक , अजवाईन और  थोड़ा सा पानी छिड़क कर अच्छी तरह  मिला लें। अब आप  गरम तेल में चम्मच से इस मिक्सचर को डालें और सुनहरे होने तक तल लें। अबज़ौरबेंट पेपर पर रखें और गरमागरम प्याज़ के  वड़े परोसें।

Labels :      Paneer Recipe     Rice Recipe     Snacks        Continental Recipe

Sunday, 28 July 2013

How to make Aloo Tuk Recipe | आलू तुक - Aloo Tuk

                                                      आलू तुक - Aloo Tuk

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Aloo Tuk 
  • बेबी आलू - 20
  • आमचूर - 1 छोटा चम्मच
  • धनिया पावडर -1 छोटा चम्मच
  • तेल तलने के लिए
  • चाट मसाला - 1 छोटा चम्मच
  • लाल मिर्च पावडर - 1 छोटा चम्मच
  • नमक स्वादानुसार
विधि - How to make Aloo Tuk 
अब आप आलू को  पानी से अच्छी तरह से धो कर साफ कर ले और एक बर्तन में रख लें ।अब आप साफ कियें सभी आलू में एक फोर्क से छेद कर के रख लें।  अब आप एक कढ़ाई में तेल डाल कर  गरम होने के लियें रखे। अब इन्हें तेल में डालकर धीमी  आँच पर तलें। अब  इसके मसाले के लिए एक छोटे बाउल में चाट मसाला, लाल मिर्च पावडर, आमचूर, धनिया पावडर और नमक अच्छी तरह मिला लें। जब आलू पक जायें उन्हें पेन में से निकालकर एक टिशु पेपर पर रखें। अब इन्हें एक चम्मच से हल्का सा क्रश कर लें। तेल को फिर से गरम करें। आलू एक बार फिर तेल में डालकर क्रिस्प होने तक तल लें। तेल में से निकालकर एक टिशु पेपर पर रखें। अब इन्हें एक बाउल में डाले।  अब उनपर मसाला मिश्रण डालकर टौस करें और  तुरन्त परोसें।
For 4 person

Friday, 28 June 2013

How to make Cheesey Bread Pakora | Cheesey Bread Pakora Recipe | चीजी ब्रेड पकोड़ा | Cheej Bread Pakora Recipe

                                Cheesey Bread Pakora Recipe  | चीजी ब्रेड पकोड़ा

आवश्यकसामग्री-Ingredients For Cheesey Bread Pakora 
  • चीज घिसा हुआ - 160 ग्राम
  • सफेद ब्रेड - 12
  • बेसन 1 1/2 कप से थोड़ा अधिक  
  • चाट मसाला 1 चम्मच + छिड़कने के लिए
  • तेल - तलने के लियें
  • खाने का सोडा 1 चुटकी
  • नमक स्वादानुसार
  • प्याज़ - 1 बारीक़ कटा हुआ  
  • लाल मिर्च पाउडर - 1/2 छोटा चम्मच 
  • ताज़ा हरा धनिया - 1 1/2 बड़ा चम्मच बारीक़ कटा हुआ
  • हरी मिर्च - 2 बारीक़ कटा हुआ  
बिधि - How to make Cheesey Bread Pakora 

अब आप एक बर्तन में बेसन, लाल मिर्च पाउडर ,  नमक और  आवश्यकतानुसार पानी डालकर चिकना और गाढा घोल बना लिजियें। अब आप दूसरे बर्तन में चीज़, प्याज़, हरा धनिया, हरि मिर्चें और एक छोटा चम्मच चाट मसाला डालकर अच्छी तरह मिलाएँ। ब्रेड के चार स्लाइसों पर चीज़ का मिश्रण समान फैलाएँ। अब आप बचे चार ब्रेड स्लाइसों से ढक दें और उनके त्रिकोन काटें। एक कढाई में आवश्यकतानुसार तेल गरम करें। घोल में खाने का सोडा डालकर अच्छी तरह फेंटें। अब आप सभी त्रिकोन को घोल में डुबोएँ ताकि उनपर घोल अच्छी तरह चढ जाए फिर उन्हें गरम तेल में तलें जबतक वे सुनहरे और करारे हो जाए। तेल में से निकालकर एब्सॉरबेन्ट पेपर पर रखें। हर त्रिकोन के छोटे त्रिकोन काटें, उनपर चाट मसाला छिडकें और गरमागरम परोसें।
For 6 person