Showing posts with label Bihari Cuicine. Show all posts
Showing posts with label Bihari Cuicine. Show all posts

Thursday, 26 September 2013

How to make Minted Pea Soup | Matar Soup | मटर सूप - Minted Pea Soup

                                    मटर सूप  - Minted Pea Soup

Preparation Time : 20  minutes                           Cooking Time  : 20  minutes
For  6  Person
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Minted Pea Soup
  • नींबु के पतले - पतले स्लाइस - 2
  • हरे मटर, -  2 ½  कप
  • पुदीने के पत्ते - 10 
  • कालीमिर्च पावडर  - 1 छोटा चम्मच
  • वेजिटेबल स्टॉक  - 2  ½  कप
  • लहसुन की कलियाँ - 4 , कटा हुआ 
  • नमक स्वादानुसार
  • दूध - 1 कप
  • तेल - 1  ½  बड़ा चम्मच
  • प्याज़ - 1 बड़ा , बारीक़ कटा हुआ 
विधि - How to make Minted Pea Soup 
अब आप प्याज़ और लहसुन को बारीक़ काट कर एक बर्तन में रख लें , अब आप एक नौन स्टिक पैन में तेल गरम होने के लियें रखे, अब आप कटा प्याज और लहसुन को  पैन में डाल कर  हल्का  ब्राउन होने तक भुने फिर डालें मटर, नमक, कालीमिर्च का पावडर और 1 ½ कप वेजिटेबल स्टौक और मटर नरम हो जाने तक पकाएँ। अब आप  इसे छान लें और स्टौक को अलग रख दें। अब आप मटर  को ठंडा करें और एक मिक्सर  जार में डालें  साथ में डालें पुदीना और बाकी का आधा कप स्टौक और पीस कर एक बारीक़  प्यूरी बना लें। अब आप इस प्यूरी को  एक पैन में डालें, साथ में डालें छाना हुआ स्टौक और अच्छी तरह से मिला कर गरम करें। अब  दूध डालकर मिलाएँ और  उबाल आने दें। फिर इसे चार अलग अलग बाउल में परोसें और गरमागरम मिन्टेड पी सूप सर्व करें।अब  आप  सूप को नींबु के स्लाइस के साथ  परोसें। 

Thursday, 4 July 2013

How to make Litti Choka Recipe | लिट्टी चोखा - Litti Choka Recipe | Litti Chokha

                                          लिट्टी चोखा - Litti Chokha Recipe 

लिट्टी चोखा बिहार झारखन्ड में खायी जाने वाली पारम्परिक डिश है। लन्च हो या डिनर कभी भी खा सकतें है। लिट्टी बैगन के चोखा ( भर्ता ) या आलू के चोखा के साथ खाई जाती है.  मिक्स वेज चोखा और टमाटर की चटनी के साथ भी खा सकते है।
How to make Litti Choka Recipe
 Litti Choka 
Ingredients -
लिट्टी चोखा - Litti Choka Recipe

आटा लगाने के लिये
  • गेहूं का आटा - 500 ग्राम 
  • खाने का सोडा - 1/3 छोटा चम्मच
  • नमक - 3/4 छोटी चम्मच
  • अजवायन - 1/2  छोटी चम्मच
  • घी या तेल - आधा कप
Ingredients for stuffing
  • सत्तू - 200 ग्राम 
  • अचार का मसाला - 2 टेबल स्पून
  • सरसों का तेल - 2 छोटी चम्मच
  • लहसुन की कली - 8 10 बारीक़ कटा हुआ 
  • हरी मिर्च - 2-4 बारीक़ कटा हुआ 
  • नीबू - 1 नीबू का रस
  • हरा धनियां - 1/2 कप बारीक कतरा हुआ
  • भुना जीरा पाउडर  1 छोटी चम्मच
  • काला नमक - 1/2  छोटी चम्मच
  • अदरक - 1 इंच लम्बा टुकड़ा बारीक़ कटा हुआ ( कद्दूकस किया )
  • नमक - स्वादानुसार 



 Litti Chokha

बिधि - How to make Litti

  • लिट्टी के लिये आटा लगाइये

आटे को छान कर बर्तन में निकालिये, आटे में घी, खाने का सोडा, अजवायन और नमक डाल कर अच्छी तरह मिला लीजिये, गुनगुने पानी की सहायता से नरम आटा गूथ लीजिये.  गुथे हुये आटे को ढककर आधा घंटे के लिये ढककर रख दीजिये.  लिट्टी बनाने के लिये आटा तैयार है।

  • How to make Stuffing for Litti

सत्तू को किसी बर्तन में निकाल लिजियें। अब सत्तू में कटा हुआ अदरक, हरी मिर्च, धनियां, नीबू का रस, नमक, काला नमक, जीरा पाउडर  सरसों का तेल और अचार का मसाला मिला लीजिये, अगर पिठ्ठी सूखी लग रही है तो 4-5  टेबल स्पून पानी  डालिये और  पिठ्ठी को इतना गीला करना है कि वह, लड्डू बांधने पर बंध जाय, सभी चीजों को अच्छी तरह मिला लीजिये, सत्तू की पिठ्ठी तैयार है.

  • लिट्टी ( litti ) बनाने के लियें 

अब गुथे हुये आटे से मध्यम आकार की लोइयां बना लीजिये.  लोई को अंगुलियों की सहायता से 2-3 इंच के व्यास में बड़ा कर लीजिये, कटोरी जैसा बना लीजिये, इस पर 1 - 1 1/2 छोटी चम्मच पिठ्ठी रखिये और आटे को चारो ओर से उठा कर बन्द कीजिये और गोल कर लीजिये, गोले को हथेली से दबा कर थोड़ा चपटा कीजिये, लिट्टी सिकने के लिये तैयार है.
तंदूर को गरम कीजिये, भरी हुई लोइयों को तंदूर में रखिये और पलट पलट कर ब्राउन होने तक सेकिये।
चोखा प्याले में डालिये, गरमा गरम लिट्टी को पिघले हुये घी में डुबाइये, लिट्टी को बीच से तोड़ कर भी घी में डुबाया जा सकता है,  चोखा के साथ, हरी धनिये की चटनी के साथ परोसिये और खाइये।
For 6 person

Tuesday, 21 May 2013

How to make Baingan Bharta Recipe - बैंगन का भरता | Baingan Chokha | Chokha


                             How to make Baingan Bharta Recipe - बैंगन का भरता

कुछ लोग बैंगन पसंद नहीं करतें फिर भी बैंगन का भरता तो उन्हें जरुर आता है।
Baingan Bharta Recipe - बैंगन का भरता  Baingan Chokha  Chokha
 Baingan Bharta

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Baingan Bharta
  • 2बड़ा बैंगन
  • 2 - प्याज
  • 4 - हरी मिर्च
  • 1 - चुटकी हींग
  • 2 - बड़ा चम्मच तेल
  • 2 - लाल टमाटर
  • 7-8 - लहसुन की कली
  • 2 - बड़ा चम्मच तेल सरसों का
  • 2- बड़ा चम्मच धनियाँ पत्ता बिरिक कटा
  • नमक स्वादनुसार
बिधि - How to make Baingan Bharta

अब बैंगन , हरी मिर्च ,टमाटर प्याज और लहसुन को आग पर गैस की लौ पर त्वचा के फटने तक पका ले, बीच- बीच में पलट - पलट कर देखतें रहें। जब सब अच्छे से पाक जाए तो अब बैंगन, टमाटर, प्याज़ और लहसुन का छिल कर बारीक़ काट ले और हरी मिर्च , धनिया पत्ती को भी बारीक़ काट लें। अब एक नॉनस्टिक पैन में कढ़ाई में 2 बड़ा चम्मच सरसों का तेल डाल कर गैस पर गरम करें। जब तेल गरम हो जाएँ तो हींग डाल कर 10 सेकेण्ड भुनें उसके बाद प्याज़, लहसुन और हरी मिर्च डालकर 2-3 मिनट तक भुनें। 2-3 मिनट बाद बैंगन डाल कर 1 मिनट और भुनें अब नमक और धनियाँ पत्ती भी मिला दे। अब आपका गरमागरम बैंगन का भरता तैयार, अब आप गरमागरम बैंगन का भरता लिट्टी के साथ परोसें।

नोट - आप बैंगन का भरता प्याज हरी मिर्च को भुने बिना भी बना सकते है।     
बेंगन को बीचोबीच काट ले पीछे की और से ज़ुरा रहनें दे। बैंगन के कटे भाग के बीच में लहसुन की कली को छिल कर घोप दें। अब और टमाटर को ओवन में या गैस की लौ पर सेक लें  जब तक कि छिलका सिकुड़कर बेंगन नरम हो जाए। तब तक  बीच-बीच में घुमाते रहें ताकि चारों तरफ से बैंगन  पक जाए। अब पका हुआ बेंगन एक थाली में रखकर उस पर पतीला से ढक दें ताकि उसका छिलका आसानी से उतर जाए। 5-10 मिनट बाद बैंगन और टमाटर का छिलका उतारकर अच्छे से मैश लें, और लहसुन को भी बैंगन में ही मिला दे, अब बारीक़ कटा प्याज , हरी मार्च , हरा धनिया नमक और तेल अच्छी तरह मिक्स कर दे। अब आपका बैंगन का भरता रेडी।, इस भरता में हींग नहीं देना है।

नोट - अगर आपको हींग पसंद नहीं हो तो ना दें