Showing posts with label South indian Recipes. Show all posts
Showing posts with label South indian Recipes. Show all posts

Wednesday, 7 August 2013

How to make Bhindi ka Sambhar | Ladyfinger Sambar

                                 भिंडी का सांभर - Bhindi ka Sambhar 

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Bhindi ka Sambhar  

  • अरहर की दाल/ तुअर दाल - 250 ग्राम
  • चना दाल  - 1 1/2 छोटा चम्मच
  • 1 बड़ा चम्मच संभार पावडर
  • तेल - 2 बड़े चम्मच
  • लाल मिर्च पावडर - 1 छोटे चम्मच
  • हल्दी पावडर - 1 छोटा चम्मच
  • टमाटर - 5
  • इमली भिगोया हुआ - 25 - 30 ग्राम
  • राई - 1/2 छोटा चम्मच
  • हरा धनिया - 2 बड़े चम्मच बारीक़ कटा हुआ
  • कढ़ी पत्ते - 15
  • छोटी प्याज - 7 - 8 काटा हुआ
  • नमक स्वादनुसार

विधि - How to make Bhindi ka Sambhar 
कुकर में 700 मिल्लिलिटर पानी डाले और अरहर दाल को अच्छी तरह से धोकर कुकर में डालीये। अब कुकर को पैक कर के धीमी  आंच पर रखिये और 4 सीटी आने तक पकाएं अब आंच बंद कर दें। अब जब कुकर के सिटी अच्छे से निकल जाएँ तो ,  कुकर खोलकर दाल को कलछी से थोडा थोडा चला कर एक तरफ रखिये।
प्याज छीलिए, बारीक काटिए| टमाटर को भी अच्छी तरह से धोयिये और बारीक काटिए।  इमली भिगोकर उसका रस निकाल ले । भिंडी को धोने के बाद एक इंच आकार के टुकड़े काटिए। एक बर्तन में तेल गरम कीजिये । राई, जीरा, चना दाल, कढ़ी पत्ते डालकर 1/2  मिनट के बाद प्याज दालीये और दो मिनट तक तलिए| अब भिंडी और टमाटर को डालकर एक मिनट तक अच्छी तरह तलिए।  हल्दी का पावडर, लाल मिर्च का पावडर भी डालिये। इमली का रस भी डाल दीजिये | 6 मिनट तक हलकी आंच पर पकने दे| अब पका हुआ दाल डालदे। अगर गाढ़ा हो जाए तो इसमें 150  मिल्लिलिटर पानी डाले और हलकी आंच पर रखे। सांभर का पावडर मिला दे, चार से पांच मिनट तक पकाए।  नमक मिलाईये| बारीक कटी धनिया की पत्तियों को ऊपर से बुरक दे तथा चावलों के साथ गरम गरम परोसे| 

Saturday, 27 July 2013

How to make Coconut rice Ricipe | कोकोनट राइस - Coconut rice

                                              कोकोनट राइस - Coconut rice 

आवश्यक सामग्री -Ingredients For Coconut rice
  • पके हुए चावल -  1 कप , ठंडा किया हुआ
  • किसा हुआ नारियल - 1/2 कप
  • अदरक - 1 इन्च टुकड़ा , कटा हुआ 
  • हरी मिर्च - 1, कटा हुआ 
  • मूंगफली - 1/4 कप तला हुआ 
  • तेल - 1 1/2  बड़े चम्मच
  • राई -1/2 छोटा चम्मच
  • सूखी लाल मिर्च - 1 टुकडे़ किये हुए 
  • उड़द दाल धुली -1 छोटा चम्मच
  • कड़ी पत्ते - 5
  • ताज़ा हरा धनिया - 2 बड़े चम्मच
  • नमक स्वादानुसार
विधि - How to make Coconut rice
अब आप एक नौन-स्टिक पैन या कढ़ाई में तेल गरम होने के लियें रख दें , जब तेल गरम हो जाएँ तो गरम तेल में राई डाल दें। जब राई फूटने लगे तो इसमें सूखी लाल मिर्च और धुली उड़द दाल डाल कर भुने, जब दाल हल्की सी लाल हो जाये तो कड़ी पत्ते, अदरक, हरी मिर्च डाल कर अच्छी तरह  मिलाएं । अब किसा हुआ  नारियल भी  डालकर मिला दें । अब  थोड़ी देर धीमी आँच पर भूनें। अब मूंगफली डाल कर मिला लें। फिर  चावल डालकर मिला लें। अब नमक और हरा धनिया डालकर मिलाएँ और गरमागरम सांभार के साथ परोसें।

Thursday, 4 July 2013

How to make Ghee Molaga Podi Rice | घी मोलागा पोडी रायस | Ghee Molaga Podi Rice Recipe

                घी मोलागा पोडी रायस | Ghee Molaga Podi Rice Recipe

आवश्यकसामग्री-Ingredients For Ghee Molaga Podi Rice
  • पके हुए चावल - 2 कप
  • सूखी लाल मिर्च, टुकडे़ किये हुए 1
  • कड़ी पत्ते 5-6
  • घी 2 बड़े चम्मच
  • मोलागापोड़ी / गन पावडर - 4 छोटे चम्मच
  • राई 1 छोटा चम्मच
  • उड़द दाल धुली - 2  छोटे चम्मच
  • हींग - 1 चुटकी
  • ताज़ा हरा धनिया, कटा हुआ - 1 बड़ा चम्मच
  • नमक स्वादानुसार
बिधि - How to make Ghee Molaga Podi Rice
अब आप एक गहरे नॉन स्टिक पैन में घी डाल कर गरम होने के लियें रखे , जब घी पिघल जाएँ तो पिघले घी में, राई डालें और उन्हें फुटने दें। जब राइ फुट जाएँ तो , धुली उड़द दाल डालकर भूनें। दाल भूननें के बाद हिंग और लाल मिर्च डालकर एक मिनट तक भूनें। अब कढी पत्ते और चावल डालकर मिलाएँ, फिर मोलागा पोडी और नमक डालें। अच्छी तरह मिलाएँ और दो मिनट तक पकाएँ। हरा धनिया डालकर मिलाएँ और गरमागरम परोसें।

Friday, 24 May 2013

Mysore Masala Dosa Recipe - मैसूर मसाला डोसा

         How to make Mysore Masala Dosa Recipe - मैसूर मसाला डोसा

मसाला डोसा  खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होता है। लगभग सभी शहरों में डोसा मिल जातें है पर दक्षिण भारत में डोसा अपने पारम्परिक स्वाद और महक के साथ मिलता हैं। डोसा कई तरीके से बनाये जाते हैजैसे पनीर डोसा , मसाला डोसा , सेड डोसा , ओनियन डोसा , Mysore Masala Dosa इत्यादि तो आइये आज  हम Mysore Masala Dosa बनाते है

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Mysore Masala Dosa 
  • डोसा का घोल -     4 कप बाजार में आसानी से मिल जाते है
  • तलने के लियें तेल
  • आलू भाजी इच्छानुसार
लाल चटनी के लियें
  •  सूखी लाल मिर्च
  • अदरक1 ½  इंच टुकड़ा
  • लहसुन की कलियाँ8-10
  • भुना हुआ दलिया ½ कप
  • नमक स्वादनुसार
Mysore Masala Dosa
Mysore Masala Dosa


बिधि - How to make Mysore Masala Dosa
 अब लाल मिर्च को थोडा पानी में उबाल लें। जब लाल मिर्च उबल जाये तो अदरक और लहसुन को धो कर मोटें- मोटें टुकडें में काट ले और एक जार मिक्सर में भुना दलिया , लहसुन , अदरक , लाला मिर्च , नमक और थोडा सा पानी डाल कर पीस कर चटनी बना लें। अब इस चटनी को अलग किसी बर्तन में निकाल कर रख लें। अब डोसा बनाने बाले बैटर को अच्छी तरह फेंट लिजियें। अब एक नॉन स्टिक तवे को गैस पर गरम होने के लियें रखें जब तवा गरम हो जाए तो तवे को गीले कपड़े से पोंछ लिजियें। अब तवे पर एक कढ़छी भर डालें और पुरे तवे पर फैला दें। अब डोसे पर थोड़ी लाल चटनी फैलाएँ , अब थोड़ा तेल छिड़कें और डोसे का निचला हिस्सा सुनहरा और करारा होने तक पकाएँ। अब डोसे आलू की भाजी डाल कर मोर लें। अगर आपको भाजी पसंद नहीं हो तो भाजी डाले बिना ही डोसे को आधा मोड़ लें और गरमागरम परोसें।

For 6 person
बनाने में समय 15 मिनट

Tuesday, 14 May 2013

Instant idli recipe - इंस्टेंट इडली | How to make idli


                                             Instant idli recipe - इंस्टेंट इडली

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Instant idli
  • दही - 1 1/2
  • करी पत्ता
  • मोटी सूजी (रवा) - 1 1/2- कप
  • 1 कप से थोड़ा कम पानी
  • मीठा सोडा 1/2चम्मच
  • नमक  3/4 छोटा चम्म्च
  • तेल2 बड़ा चम्मच
 नारियल चटनी बनाने के लिए सामग्री
  • एक कप भुनी हुई चने की दाल
  • अदरक का टुकड़ा1/3
  • खट्टी दही - 1 कप
  • हरी मिर्च - 1 बारीक़ कटी हुई
  • नारियल कद्दूकस किया - 1/2
  • धनियाँ पत्ता बारीक़ कटा - 2 बड़ा चम्मच
  • नमक स्वादनुसार
  • लहसुन की कली6-7 ( एक पैन में बहुत थोड़ा सा तेल डाल कर लहसुन की कली को हलका भुन ले)
  • चटनी में तड़के के लिए
  • काली सरसों - 1 छोटा चम्मच
  • तेल - 1 बड़ा चम्मच
  • कढ़ी पत्ता - 10-12
  • सुखी खड़ी लाल मिर्च - 2 - छोटे - छोटे टुकड़ो में तोड़ दे
 Instant idli recipe - इंस्टेंट इडली
 Instant idli recipe - इंस्टेंट इडली
चटनी बनाने की बिधि -

अब चटनी की सभी सामग्री को मिक्सर जार में डाल कर पीस ले। अब इसमें थोड़ा दही डाल कर पीस लें। जब सभी सामग्री पीस जाए तो एक बाउल में चटनी को निकाल कर अलग रख लें अब पैन या कढ़ाई में 1 बड़ा चम्मच तेल डाल कर गरम करे। जब तेल गरम हो जाए तो सरसों डाल दे , जब सरसों तड़कने लगे तो लाल मिर्च के टुकड़े डाल दे और आँच से उतार ले और तड़के को डाल डाल कर मिला दें। चटनी तैयार |

बिधि -How to make Instant idli recipe - इंस्टेंट इडली

अब एक पैन या कढ़ाई में 2 चम्मच तेल डाल कर गैस पर गरम करें जब तेल गरम हो जाएँ तो 1 1/2 कप सूजी डाल कर 2 मिनट तक भुनें। जब सूजी हलकी गुलावी होने लगें तो आँच से नीचें उतार कर , नमक मिला कर अलग किसी बर्तन में ठंडा होने केलिएं रख दें। जब सूजी ठंडी हो जाएँ तो दही और सोडा मिला कर मुलायम होने तक फैंटे। अगर घोल अधिक गाढ़ा हो तो  थोड़ा पानी मिला दें और 10 - 15 मिनट घोल को छोड़ दें। अब इडली के सांचें को 1-2 बूंद तेल से चिकना करें। अब हर कप/सांचें में 2 बड़ें चम्मच घोल भरें और ऊपर से थोड़ा कढ़ी पत्ता छिड़कें। अब एक गहरे पैन मैं 1'' पानी भर कर गरम करें। जब पानी गरम हो जाएं तो आँच कम कर इडली के सांचे को इसमें रखें। ढक्कन से ढकें अब धीमी आँच पर 15 मिनट तक भाप दें 15 मिनट बाद एक चाकू से एक इडली में डाल कर देखें की आपका इडली चाकू में चिपक तो नहीं रहा है। अगर नहीं चिपके तो आपका इडली तैयार हैं अब आप नारियल चटनी के साथ इडली सर्व करें।

For 10 person

Monday, 13 May 2013

How to make South Indian vada Recipe - साऊथ इंडियन वड़ा


                           How to make South Indian vada Recipe - साऊथ इंडियन वड़ा


आवश्यक सामग्री - Ingredients for South Indian vada
  • उड़द दाल1 ½ कप
  • बेकिंग पाउडर - 3 चुटकी
  • हिंग - 1 चुटकी
  • करी पत्ते20-25 काट ले
  •  हरी मिर्च4 बारीक़ काट ले
  • काली मिर्च1 ½  छोटा चम्मच दरदरी पीस लें
  • नमक स्वादनुसार
  • तेल तलने के लिए 
 South Indian vada
बिधि - How to make South Indian vada

अब दाल को 2 घंटे भिगोएँ। 2 घंडे बाद दाल से पानी निकल कर फिर दुसरे पानी से अच्छे से धो कर निथार कर हिंग मिलकर पीस लें। दाल को पतला करे। अब पीसी दाल में करी पत्ता , बेकिंग पाउडर , काली मिर्च हरी मिर्च और नमक डाल कर अच्छी तरह मिलाएं। अब एक कढ़ाई में तेल डाल कर गरम होने कलिए गैस पर चढ़ा दें। अब एक बड़ी चपटी कटोरी को पीछे से गीला करें। थोड़ा सा पेस्ट का एक गोला बना कर गीला किया कटोरी पर रखें। थोड़ा चपटा करें। अब पानी में ऊँगली डुबोकर वड़े के बीचोंबीच एक छेड करें। अब इसे धीरे से गरम तेल में छोड़ें। जब तक वड़ा एक तरफ से थोड़ा लाल हो जाएँ, वड़ा को पलटे। जब वड़ा थोड़ा लाल हो जाएँ तो इसे धीरे - धीरे पलटे और धीमी आंच पर दुसरे तरफ भी तल लें। जब दोनों तरफ सुनहरा लाल हो जाएँ तो तेल से निकल के गरमा - गरम सांबर के परोसें।
नोट : दाल अधिक भिगोएँ। दाल को अधिक भिगानें से वड़े तेल अधिक सोखता है। दाल को दरदरा पीसे। अगर आप चाहे तो इसमें बारीक़ कटा प्याज भी डाल सकते है पर ध्यान रहे प्याज पहले डालें वर्ना प्याज पानी छोड़ देगा और दाल अधिक गीली हो जाएगी। इसलिए तलने टाइम ही प्याज डाले।

Wednesday, 10 April 2013

How to make Suji Uttapa Recipe - सूजी उत्तपम Suji Uttapa Recipe | Uttapam Recipe | Rava Uttapam


                       Suji Uttapa Recipe - सूजी उत्तपम 

उत्तपम साउथ इंडिया में बड़ा ही प्रसिद्द है।पर इसे हर जगह के लोग बड़ा ही चाव से खाते है। बच्चे तो और भी पसंद करते है।वैसे तो दक्षिण भारतीय उत्तपम बनाने के लियें सूजी के घोल में खमीर उठाना परता है। पर आज हम वही स्वाद को रखते हुए ,दही और मीठा सोडा डाल कर उत्तपम बनाएगें, जो बहुत ही जल्दी बन जाता है|
घोल के लिए सामग्री
  • खट्टा दही कप
  • मोटी सूजी कप
  • सोडा / छोटा चम्मच
  • हींग पाउडर / छोटा चम्मच
  • नमक स्वादनुसार
  • पानी / कप
  • सेकने के लिए तेल
टॉपिंग के लिए
  • प्याज बारीक़ कटे
  • गाजर कद्दूकस की
  • नमक स्वादनुसार
  • सभी कटे सब्जी को एक साथ मिला देहुई
  • टमाटर बारीक़ कटे
  • करी पत्ता -
  • हरी मिर्च बारीक़ कटे
  • पत्तागोभी / कप
suji uttapa
suji uttapam
उत्तपम बनाने की बिधि
एक बाउल में सूजी ,खट्टा दही , मीठा सोडा हींग पाउडर नमक और पानी मिला कर घोल तैयार कर लिजियें ,घोल अधिक पतला हो। अब एक नॉनस्टिक तवे को गरम कीजिये, जब तवे गरम हो जाये तो गरम तवे पर बड़ा चम्मच तेल तवे के बीच में डाले तेल डालने के बाद तवे को आँच से हटा कर - / करछी घोल डाल कर उत्तपम को थोरा मोटा रखते हुए करछी से फैलाएँ।उत्तपम को अच्छे से फैला कर फिर आँच पर रख दे , मी० बाद टॉपिंग मिश्रण डाल कर हल्का दबाएँ। दबाने से उत्तपम पे डाले हुए मिश्रण चिपक जायेगें अब किनारे के चारो तरफ तेल डाल दे , जब किनारे सुनहरे होने लगे तो इसे पलट कर दूसरी तरफ भी - मी० पकाएँ। अब - मी० बाद तवे से निकल कर नारियल चटनी या को भी चटनी के साथ गरमा -गरम परोसें

नोट -आपको अगर करी पत्ता पसंद नहीं हो तो आप धनियाँ पत्ता भी डाल सकते है

Saturday, 6 April 2013

HOW TO MAKE POHA | Poha Recipe


                              HOW TO MAKE POHA     
पोहा एक बहूत ही फेमस नसता है इसे दक्षिण भारत सभी लोग बहूत ही पसंद करते है ।आप इसे जरुर बनायें.
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Poha
  • पोहा -2 कप
  • हरा मटर या उबले मटर-1/3 कप
  • प्याज -1 बारीक़ कटा 
  • आलू -1 छोटे-छोटे टुकरो में कटा हुआ
  • हींग-1 चुटकी
  • काली सरसों-1/2 छोटा चम्मच
  • तेल -4 बड़े चम्मच
  • हल्दी पाउडर -1/2 छोटा चम्मच
  • करी पत्ता -1 गुच्छा या फिर अपने अनुसार
  • लाल मिर्च पाउडर -1-2 छोटा चम्मच
  • हरा धनिया -2 बड़े चम्मच बारीक़ कटा हुआ
  • हरी मिर्च -2 बारीक़ कटा हुआ
  • अदरक -1 इंच टुकरा बारीक़ कटा
  • टमाटर -1 कटा हुआ
  • निम्बू का रस -1 चम्मच या (आमचूर पाउडर 1/2 छोटा चम्मच)
  • नमक स्वादनुसार
बिधि - How to make Poha 
पोहे को छलनी में रख कर पानी से धो दीजिये। ज्यादा गलाएँ और इसे धो कर किसी कटे या चम्मच से चला कर  फैन के सामने 5-10 मी० के लिए रख दीजिये ताकि इसका सारा पानी सुख जाये अब गैस पर कढ़ाई में तेल डाल कर  गरम करने के लिए चढ़ा दीजिये जब तेल गरम हो जाये तो हींग और काली सरसो डाल दीजिये 1/2 मी० बाद करी पत्ता, प्याज, मिर्चा पाउडर, नमक और हल्दी पाउडर डालिए 15 सकेंड बाद मूंगफली, आलू, मटर और हरी मिर्च डाल कर 2-4 मी० तक पकाएं। अब पोहे को काटे या चम्मच से हिलाते हुए मिलाएं ताकि गुठली न बने। पोहे को सब्जियों में डाल कर 3-4 मी० मिलते हुए पकाइए, पोहे को अच्छे से हिलाते हुए मिलाएं दाने न टूटे अब निम्बू का रस डाल कर मिला दीजिये और हरा धनिया पत्ता बारीक़ कटा हुआ बुरकर गरमा गरम परोसें ।

नोट- अगर आप की मर्जी हो तो आप टमाटर भी डाल सकते है ,पोहा डालने  2 मी० बाद टमाटर डाल कर 2 मी० और पका लिजियें । 
आप पोहे को सजाने केलिए नमकीन बाली आलू भुजिया भी ऊपर से डाल सकते है|
2-4 person के लिए