Showing posts with label Breakfast. Show all posts
Showing posts with label Breakfast. Show all posts

Monday, 17 June 2013

How To Make Pesto Toast Recipe | Pesto Toast | पेस्तो टोस्ट

                                     Pesto Toast - पेस्तो टोस्ट

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Pesto Toast
  • मोजारेला चीज - 3/4 कप कद्दूकस किया 
  • बेसिल के पत्ते - 2 कप 
  • ब्रेड स्लाइस - 1 
  • चिलगोजे - 1 छोटे चम्मच 
  • खाने का कपूर - 1/2 छोटा चम्मच 
  • परमेजान चीज पाउडर - 1 बड़ा चम्मच 
  • ऑलिव आइल - 1/2 कप 
  • लहसुन की कलियाँ - 8
  • नमक स्वादनुसार 
बिधि - How to make Pesto Toast - पेस्तो टोस्ट

अब आप ऑवन को 180° सेलिस्यस तक गर्म करें। अब आप पेस्तो सॉस बनाने के लियें पार्मेजान चीज और चिलगोजे दरदरा पीस लें और फिर लहसुन की कलियाँ डाल कर पीस लें।
अब बेसिल के पत्ते , ऑलिव ऑयल , कुटी काली मिर्च और नमक डाल कर पीस लें। अब ब्रेड के स्लाइसों पर गोल कुकी कट्टर से गोल स्लाइस करें और उन्हें एक बेकिंग ट्रे पर रख दें। अब गर्म ऑवन में रख कर उन्हें थोड़ा सा टोस्ट कर लें। अब उन पर पेस्तो सॉस फैलाएं। अब उन पर माझरेल्ला सॉस छिडकें और गर्म ऑवन में बेक करें जब तक चीज पिघल न जाएँ। अब आप गरमागरम पेस्तो टोस्ट परोसें।
for 4 person

Wednesday, 12 June 2013

Mushroom And Corn Toast Recipe | मशरूम एंड कॉर्न टोस्ट | How to make Mushroom And Corn Toast Recipe

                                    Mushroom And Corn Toast Recipe  

Ingredients for Mushroom And Corn Toast
  • बटन मशरूम - 10  सलाइस किया हुआ
  • अमेरिकन मकई के दाने - 1/2  कप उबला हुआ
  • ब्रेड स्लाइस - 10
  • ऑलिव आइल- 1 1/2   बड़ा चम्मच
  • लहसुन की कलियाँ - 3-4   बारीक़ कटा हुआ
  • प्याज - 1/2  बारीक़ कटा हुआ मध्यम आकार के
  • नमक स्वादनुसार
  • क्रीम - 1 बड़ा चम्मच
  • प्रोसेस्ड चीज - 2 बड़ा चम्मच   घीसा हुआ
  • पार्सले - 1 बड़ा चम्मच कटा हुआ
बिधि - How to make Mushroom And Corn Toast ( मशरूम एंड कॉर्न टोस्ट )

अब आप आवन को 180° सेल्सियस तक गर्म करें। अब एक नॉन स्टिक पैन में आलिव ऑयल गर्म करें, अब पैन में  कटा हुआ लहसुन दल कर 1 मिनट तक हल्का ब्राउन होने तक भुनें अब कटा प्याज डाल कर गुलावी होने तक भुनें , जब प्याज हल्का गुलावी हो जाएँ तो नमक डाल कर हल्का ब्राउन होने तक भुनें। अब मशरूम और कॉर्न कर्नल  डाल के अच्छी तरह मिलाएँ। अब ब्रेड के स्लाइसों को बेकिंग ट्रे पर रखें गर्म आवन में रख कर टोस्ट करें जब तक वे करारे हो जाए। अब टोस्ट को आवन  से बाहर निकालकर रखें। अब मशरूम के मिश्रण में क्रीम और चीज़ डालकर अच्छी तरह मिलाएँ। अब मिश्रण को टोस्ट पर फैलाएँ, ट्रे को फिर से गरम ऑवन में रख कर बेक करें जबतक चीज़ पिघल जाए। अब इसे पार्सली से सजा दें , अब आपका गरमागरम Mushroom And Corn Toast तैयार हैगरमागरम  परोसें।
For 5 person
खाना में समय: 15-20 मिनिट


Tuesday, 11 June 2013

आलू भटूरे - Aloo Bhatura Recipe | How to make Aloo Bhatura Recipe

                                          आलू भटूरे - Aloo Bhatura Recipe

अगर आपको तुरत भटूरे बनाने हों और बेकिंग सोडा या यीस्ट डालकर आटा फुलाने का समय न हो तो फिर एसे में आलू को मैदा में मिलाकर Aloo Bhatura बनाईये, मुझें पूरा भरोसा है की आपको आलू भटूरा बहुत पसंद आयेगा, तो फिर Aloo Bhatura बनाना सुरु करतें हैं ।

Ingredients for Aloo Bhatura
  • आलू - 3 उबले हुये
  • दही - 1/3 कप
  • मैदा - 250  ग्राम या ( २ कप )
  • नमक -  स्वादानुसार
  • तेल  या घी - 1 टेबल स्पून मैदा में डालने के लिये
  • तेल - भटूरे तलने के लिये
विधि - How to make Aloo Bhatura

अब सबसे पहले आलू को छीलकर, कद्दूकस करके, एकदम बारीक कर लीजिये.
मैदा को किसी बर्तन में निकालिये, मैस्ड आलू, नमक, तेल और दही आटे में डालकर मिक्स कीजिये, और अब थोड़ा थोड़ा पानी डालकर नरम आटा गूंथ कर तैयार कीजिये, आटा चपाती के आटे से थोड़ा सा सख्त और पूरी के आटे से थोड़ा सा नरम होना चाहिये. आटे को ढककर 15-20 मिनिट के लिये रख दीजिये ताकि आटा फूल कर सैट हो जाय. भटुरे के लिये आटा तैयार है। अब कढ़ाई में तेल डालकर गरम करने के लियें रखे , अब  हाथ में सूखा आटा लगाकर, आटे से एक बड़े अमला के बराबर की लोइयां तोड़ लीजिये, लोइयों को गोल करके रख लीजिये।अब  एक लोई उठाइये और सूखे मैदा में लपेटिये, लोई को चकले पर रखकर ओवल या गोल आकार में परांठे के जैसा मोटा भटूरा बेल कर तैयार कर लीजिये। अब कढ़ाई में तेल अच्छी तरह गरम होने पर बेला हुआ भटूरा कढ़ाई में डालिये और भटूरे के तैर कर आने पर, भटूरे को कलछी से दबाकर फुलाइये. भटूरे को नीचे की ओर से हल्का ब्राउन होने पर पलट दीजिये, भटूरे को दूसरी ओर भी हल्का ब्राउन होने तक तलिये. तले हुये भटूरे को नैपकिन पेपर बिछी हुई प्लेट में निकालिये. सारे भटूरे इसी तरह तल कर तैयार कर लीजिये.
गरमा गरम आलू भटूरे को छोले मसाला या पिन्डी चना या मटर के छोले, चटनी या अचार के साथ परोसिये और खाइये। आलू भटूरे , ठंडे होने के बाद एकदम मुलायम बने रहते हैं।
For 4-5 person

Friday, 24 May 2013

Dal Lauki Cheela Recipe - दाल लौकी का चिला - Chila recipe - chilla

                      How to make Dal Lauki Cheela Recipe - दाल लौकी का चिला


दाल लौकी चीला प्रोटीन्स और विटामिन्स से भरपूर होते है दाल लौकी चिला स्वास्थ्य के लिये बहुत ही पौष्टिक होता है। इसे आप नाश्ते भी बना सकते है। इसलियें आज हम आप सब के लियें दाल लौकी चिला ले कर आएँ हैं।

 Ingredients 
  • उरद दाल - २५ ग्राम भिगो लीजियें ५-६ घंटा के लिए 
  • मूंग दाल - 50 ग्राम     ''         ''        ''      ''   ''    ''
  • चना दाल - 50 ग्राम     ''         ''        ''      ''   ''     ''
  • जीरा - 2 छोटी चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर - 1/4 छोटा चम्मच 
  • हींग - 1 चुटकी 
  • लौकी - 200 ग्राम
  • हरी मिर्च - ३ बारीक़ कटी
  • अदरक - 1 इंच  टुकड़ा कद्दूकस किया 
  • बेकिंग पाउडर - 3/4 छोटी चम्मच
  • तेल 
  • नमक - स्वादनुसार 
बिधि - How to make Dal Lauki Cheela 

अब आप सबसे पहले भिघे हुएँ दाल को साफ करके धो लीजियें। अब दाल से पानी निकाल कर दाल को मिक्सी में पीसकर पेस्ट बना लीजियें। अब लौकी को छील कर धो लीजिये और कद्दूकस कर लीजिये। अब दाल के पेस्ट में कद्दूकस की हुई लौकी, कद्दूकस किया अदरक , बारीक़ कटी हरी मिर्च, लाल मर्च पाउडर और  नमक डालकर अच्छे से मिला लीजिये और अब बेकिंग पाउडर डाल कर फैट लीजिये। अब एक नॉन स्टिक पैन में १ चम्मच तेल दाल कर गैस पर रख कर गरम कीजिये जब तेल गरम हो जाये तो तेल में 1/4 छोटी चम्म्च जीरा डाल दीजिये।  जीरा जैसे ही हल्का गुलावी हो तो तेल में दाल और लौकी से बना घोल इतना  डालिये कि चीला 1/2 सेमी. मोटा दिखाई दे। अब आप चीले को धीमी आँच पर ढककर 4- 5 मिनिट तक सिकने दीजिये। अब ढक्कन खोलिये और चीला पलट दीजिये, देखिये चीला इस सतह से ब्राउन और कुरकुरा हो गया है.तो  अब फिर से चीला ढककर 2-3 मिनिट धीमी गैस पर सिकने दीजिये. ढक्कन खोलिये, देखिये चीला दूसरी सतह से भी ब्राउन और कुरकुरा हो गया है। अब चीला निकाल कर प्लेट में रखिये। इसी तरह से सभी चिला बना लीजियें। अब
आपका  दाल लौकी चीला तैयार हैं।गरमा गरम दाल लौकी चीला हरे धनिये की चटनी के साथ परोसिये और खाइये । और हमे लिख कर जरुर बताएं की आपको दाल लौकी का चिला कैसा लगा।
For 4 person

Thursday, 16 May 2013

Oats cutlet recipe - ओट्स कटलेट


                                               Oats cutlet recipe - ओट्स कटलेट 


 आवश्यक सामग्री - Ingredients for Oats cutlet

  • ओट - 3 कप 
  • आलू - 4 
  • लाल मिर्च पाउडर - 1 छोटा चम्मच 
  • फूलगोभी - 1 कप कद्दूकस की हुई 
  • निम्बू का रस - 1/2 छोटा चम्मच 
  • उबले मटर - 4 बड़े चम्मच 
  • गरम मसला - 1/2 छोत चम्मच 
  • आमचूर पाउडर - 1 छोटा चम्मच 
  • हरा धनियाँ - 4 बड़े चम्मच बारीक़ कटा हुआ 
  • हरी मिर्च - 2 बारीक़ कति हुई 
  • नमक स्वादनुसार 

Oats cutlet recipe
Oats cutlet recipe

बिधि - How to make Oats cutlet 

अब सबसे पहलें उबले आलू को छिल के मैस कर ले। फूलगोभी को कद्दूकस कर ले। और 1 कप ओटस कोटिंग के लिए अलग रख ले। अब बचे हुए 2 कप ओटस में लाल मिर्च पाउडर , निम्बू का रस , आमचूर पाउडर हरा धनियाँ , गरम मसाला आलू , मटर , फूलगोभी , हरी मिर्च और नमक को अच्छे से मिक्स कर दें। अब इस मिश्रण की 15-20 बॉल बना ले। हर बॉल को चपटा कर अपने अनुसार कोई भी आकर दे या भीर कोई भी डिजायन के साचे से काटे और हा अधिक चपटा न करें। अब बाउल में पानी भर कर रख ले। अब एक प्लेट में 1 कप ओट रखे और हर बॉल से बने सांचें यानी की कटलेट को 1 सेकंड के लिए पानी से भरे बाउल में डुबोएँ और तुरंत पानी से निकाल कर ओटस पर दोनों तरफ से रख कर दबाएँ। अब कटलेट को हथेलियों से अच्छे से दबा लें ताकि कोटिंग अच्छे से हो जय। एक पैन में 4 कटलेट एक बार में तल सकते है, इसलियें एक पैन में 1-2 चम्मच तेल में 4 कटलेट डाल कर दोनों तरफ सुनहरा होने तक तल ले। जब कटलेट सुनहरा हो जाए तो पैन से निकाल कर प्लेट में रख ले और सॉस के साथ गरमा - गरम सर्व करें।
For 4 person

Tuesday, 7 May 2013

How to make Herb Toast Recipe


                                    How to make Herb Toast Recipe (  हर्ब टोस्ट )

आवश्यक सामग्री  (  Materials Required )
  • मैदा -2- बड़े चम्मच
  • दूध -3/4- कप
  • 3- बड़े चम्मच चीज स्प्रेड या -30 ग्राम प्रोसेस्ड चीज कद्दूकस किया हुआ
  • लाल मिर्च पाउडर- 1/4 छोटा चम्मच या स्वादनुसार
  • सरसों पाउडर -1/4 छोटा चम्मच
  • नमक स्वादनुसार
  • हरा धनियाँ बारीक़ कटा -4 बड़े चम्मच
  • 5- स्लाइस ब्रेड ब्राउन या वाइट हल्का सा मक्खन लगी , लाल मिर्च फ्लेक्स स्वादनुसार

Herb Toast
Herb Toast
बिधि - How to make Herb Toast

अब एक बर्तन में दूध डाल कर गरम होने के लियें गैस पर चढ़ा दे जब दूध गरम हो जाएँ तो आँच से निचे कर ले अब मैदा मिलाएं जब मैदा मिल जाएँ तो मस्टर्ड पाउडर , मिर्च पाउडर , चीज , नमक और धनियाँ मिलाएँ। अब इसे आँच पर चढ़ाएं और चीज को पिघलने और सॉस के गढ़ा होने तक चलाएं। जब सॉस गढ़ा हो जाएँ तो आँच से निचे उतार कर रख ले । अब सॉस को 5 मिनट तक ठंडा करें । अब इस सॉस को 1 चम्मच भर मक्खन लगी ब्रेड स्लाइस पर फैलाएँ । अब इसके ऊपर से लाल मिर्च फ्लेक्स स्वादनुसार छिड़कें। अब इसे सुनहरा होने तक ग्रिल करें और गरमा -गरम परोसें ।
For 5 person

Monday, 6 May 2013

How to make Quick Veggie Sandwich Recipe - Quick Veg Sandwich Recipe


                    How to make Quick Veggie Sandwich ( क्विक वेजी सैंडविच )

आज हम दही में कुछ कटी सब्जियों को  मिलाकर , स्वादिष्ट , वेज सैंडविच बनायेगें।

आवश्यक  सामग्री - Ingredients for Quick Veggie Sandwich

8 - स्लाइस ब्रेड
2 - छोटे चम्मच मक्खन
mustard paste - 2 छोटा चम्मच
भुना जीरा पाउडर - 4 चुटकी
गाजर कद्दूकस की हुई - 6 बड़ा चम्मच
शिमला मिर्च बारीक़ कति हुई - 3 बड़ा चम्मच
काली मिर्च पाउडर - 1/2 छोटा चम्मच या स्वादनुसार
नमक स्वादनुसार
दही -10-12बड़ा चम्मच
टोमेटो कैचप - 3 छोटा चम्मच
Quick Veggie Sandwich
Quick Veggie Sandwich

बिधि - How to make Quick Veggie Sandwich –

अब एक बड़ा सा बाउल में 10-12 चम्मच  दही डाले , 2- छोटा चम्मच mustard paste , 3- बड़ा चम्मच बारीक़ कटी शिमला मिर्च , 4- चुटकी भुना जीरा पाउडर ,6 बड़ा चम्मच गाजर कद्दूकस की हुई , काली मिर्च पाउडर 1/2 छोटा चम्मच और नमक स्वादनुसार डाल कर अच्छे से मिला ले । अब सभी ब्रेड स्लाइस पर थोड़े -थोड़े मक्खन लगा दे , फिर फिर एक ब्रेड स्लाइस पर दही और सब्जी से बने मिश्रण को 1 बड़ा चम्मच भर फैलाएँ। दूसरी स्लाइस से ढकें। इसी तरह से सभी सैंडविच बना ले । अब एक नॉन-स्टिक पैन में इस सैंडविच को सुनहरा होने तक टोस्ट करें। टोस्ट करने के बाद दो भागों में काटें और परोसें।
For 4 person

Wednesday, 17 April 2013

How to make Stuffed Potato Rolls Recipe


                            How to make Stuffed Potato rolls ( भरवां आलू रोल )



आवश्यक  सामग्री - Ingredients for Club Sandwich recipe

ब्रेड 2 स्लाइस
लाल मिर्च पाउडर 1/3 छोटा चम्मच
काली मिर्च पाउडर 1/4 छोटा चम्मच
नमक स्वादनुसार
कोटिंग के लिए थोड़े ब्रेड क्रम्बस
उबले आलू - 2


फिलिंग के लिएँ (stuffing)

मक्खन 1 छोटा चम्मच 
नमक स्वादनुसार
काली मिर्च 1/3 छोटा चम्मच
हरा मटर 1/2 कप उबाल कर दरदरा मोटा पीस ले
काजू 1 बड़ा चम्मच कुटा हुआ
अदरक 1 इंच टुकरा बारीक़ कटा हुआ
धनियाँ पत्ती 1 बड़ा चम्मच बारीक़ कटी
आमचूर पाउडर 1/3 छोटा चम्मच
हरी मिर्च 1 बारीक़ कटी हुई
प्याज 1 बारीक़ कटी हुई                                    
Stuffed Potato rolls
Stuffed Potato rolls

बिधि - How to make Stuffed Potato rolls

 दो आलू को उबाल कर मैस कर ले और 2 स्लाइस ब्रेड को साइड के चारो तरफ से काट कर    हटा दे और ब्रेड को मिक्सी में पीसकर क्रम्बस बना लिजिएं। अब मैस किए आलू में ब्रेड क्रम्बस , काली मिर्च , लाल मिर्च पाउडर , 1 छोटा चम्मच धनियाँ पत्ती और नमक डाल कर अच्छे से मिला कर अलग रख ले ।

भरावन बनाने की बिधि - भरावन तैयार करने के लिए 1  बाउल में मटर , अदरक बारीक़ कटा हुआ , हरी मिर्च 1 बारीक़ कटी हुई , दो बड़ा चम्मच धनियाँ पत्ती , आमचूर पाउडर 1/3 छोटा चम्मच , काजू 1 बड़ा चम्मच और नमक स्वादनुसार डाल कर अच्छे से मिला दें ।

रोल बनाने के लिएँ- अब आलू के मिश्रण को 6 गोलों में बाट ले । हर गोलों को थोरा चपटा कर कटोरी जैसा बना कर उसके अन्दर मटर का मिश्रण 1 चम्मच डाल कर दबाएँ । अब आलू की टिकिया के किनारों को उठाकर इसे कवर कर लें । इस रोल के किनारों को दबा कर इसे रोल का आकर दें।अब एक पैन में तेल डाल कर गैस पर गरम होने के लिएँ रखें , जब तेल गरम हो जाए तो गरम तेल में एक -एक  रोल डाले और तले जब सुनहरा हो जाएँ तो रोल को तेल से निकाल ले । अब आपका रोल तैयार है । आप अपने कोई भी मनपसंद सॉस या चटनी के साथ खा सकते है ।
For 4 person

Tuesday, 16 April 2013

How to make Club Sandwich recipe


              How to make Club Sandwich recipe (  कल्ब सेंडविच ) 


आवश्यक  सामग्री - Ingredients for Club Sandwich recipe

स्लाइस ब्रेड - 8
मक्खन - बड़े चम्मच
चीज स्लाइस - 4
खीरा - 1
मेयोनीज - 4 छोटे चम्मच
शिमला मिर्च -1/3 कप
पत्तागोभी  -1/3 कप बारीक़ कटी हुई
गाजर कद्दूकस किया- 1/3 कप
काली मिर्च पाउडर- 1/3 छोटा चम्मच
सरसों- 1/4  छोटा चम्मच
पनीर -75 ग्राम
नमक स्वादनुसार
Club Sandwich recipe
Club Sandwich recipe
बिधि - How to make Club Sandwich

सबसे पहले खीरा को बारीक़ स्लाइस में काट ले, उसके बाद एक बाउल में खीरा , गाजर, पत्तागोभी , मेयोनीज आवश्यकतानुसार ही मिलाएँ , शिमला मिर्च और सरसों को मिक्स कर ले अच्छी तरह से। अब पनीर के पतली स्लाइस पीसेज पर नमक और काली मिर्च छीटे अब ब्रेड को टोस्ट कर लिजिएं और हर ब्रेड पर एक तरफ मक्खन लगाएँ भीर एक स्लाइस चीज रखें ,अब खीरे का स्लाइस लगाएँ अब मक्खन लगा टोस्ट मक्खन के तरफ से खीरे पर रखें। अब ब्रेड पर पनीर रखें थोड़ा मेयोनीज मिश्रण ब्रेड की आखरी स्लाइस पर फैलाएँ और इसे पनीर स्लाइस पर जमाएँ। अब इस सैंडविच को अलग किसी बर्तन में रख लें। ठीक वैसे ही दुसरे सैंडविच भी बना ले। सभी सैंडविच के ब्राउन बाले चारो तरफ किनारे सावधानी से काट ले और हर सैंडविच को 2 टुकड़ों में तिरछा काट लें। अब आप सैंडविच को सजाने के लियें धनियाँ पत्ती और गाजर की स्लाइस के साथ सजा सकते है। अब आप सैंडविच को टोमेटो केचप के साथ परोसें ।
For 4 person

Friday, 12 April 2013

How to make Stuffed Bread Loaf


                                    How to make Stuffed Bread Loaf


ये ब्रेड लोफ बहुत ही आसानी से बन जाते है और साथ में काफी स्वादिष्ट व्यंजन होते है। तो  फिर stuffed bread loaf आप भी बनायें और टेस्ट करे

Ingredients for Stuffed Bread Loaf

  • 2- बेकरी ब्रेड  Medium ( बिना स्लाईस के )
  • 2बड़ा चम्मच मक्खन या घी


भरावन के लियें

  • प्याज -4 बारीक़ काट ले
  • आलू – 6  उबले हुए
  • मटर2  कप
  • टमाटर3 बारीक़ कटे हुए
  • हरी मिर्च 4-5 बारीक़ कटे हुए
  • हल्दी पाउडर1/2 छोटा चम्मच
  • तेल5-6 बड़े चम्मच
  • गरम मसाला1 छोटा चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर1/2 छोटा चम्मच
  • नमक स्वादनुसार
  • अदरक1 इंच टुकड़ा बहुत बारीक़ कटे हुए
  • आमचूर पाउडर1/2छोटा चम्मच

 बिधि -  How to make Stuffed Bread Loaf

अब आप ब्रेड को दोनों तरफ से 1 ½ '' x 2'' चौकोर खिड़की के आकार में काट ले। अब आप चारो तरफ से  ½ '' की दीवार रखते हुए , ब्रेड को स्कूप करके खोखला कर लिजियें इसी तरह से दुसरे को भी खोखला कर ले ।अब एक कढ़ाई में 5-6 चम्मच तेल डाल कर गैस पर गरम होने के लिए रख दे जब तेल गरम हो जाये तो तेल में प्याज डाल कर गुलावी होने तक भुनें , उसके बाद लाल मिर्च पाउडर हल्दी और टमाटर डाल कर तेल छोड़ने तक पकाएँ। टमाटर के पकने के बाद मटर ,अदरक हरी मिर्च और नमक डाल कर ढक कर पकाएँ मटर के पकने तक , जब मटर पक जाएँ तो , खोखला करने से निकली ब्रेड को मसल कर मटर में मिलाएँ और धीमी आंच पर ½  मी० पकाएँ अब आलू को मसल कर ब्रेड में डाल दे और गरम मसाला भी डाल कर अच्छे से 1-2 मी० तक मिलाएँ अब आँच से उतार ले और आमचूर पाउडर मिला दे। अब ब्रेड के चारो तरफ बाहर में मक्खन या घी लगाएं। एक सिरे को ब्रेड के कटी पीस से बंद कर दीजियें। भरावन को अच्छे से दूसरी से अंदर भरें अब दूसरी सिरे को भी ब्रेड पीस से बंद कर दे अब ब्रेड को पलट कर भी दूसरी तरफ से भी इसी तरह से भरें अब दुसरे ब्रेड को भी भर ले जैसे ऊपर भरें है ।अब एल्युमिनियम फ़ॉयल में लपेट कर 20-25  मि० के लिए 180 C पर गरम ऑवन में रखें 3\4'' मोटाई की स्लाइसेस काट कर गरमा -गरम परोसें ।बच्चो को तो और भी अधिक पसंद है Stuffed Bread Loaf

Wednesday, 10 April 2013

How to make Vegetable Bread Patties


                                           How to make Vegetable Bread Patties

    Ingredients for Vegetable Bread Patties
  • ब्रेड 4 स्लाइस
  • बीन्स 5-6
  • जीरा  1/2 छोटा चम्मच
  • आलू 2 बारीक़ कटा
  • लाल मिर्च पाउडर 1/2 छोटा चम्मच
  • मटर के दानेr 1 कप
  • हरा धनियाँ 2 बड़े चम्मच बारीक़ कटा
  • गाजर 1 बारीक़ कटा
  • अदरक 1 इंच टुकड़ा बारीक़ कटा हुआ
  • गरम मसाला 1/2 छोटा चम्मच
  • तेल  2 बड़े चम्मच
  • नमक स्वादनुसार
  • हरा मिर्च 1 बारीक़ कटा
  • प्याज 1 बारीक़ कटा
  • तलने के लिएँ तेल 
 Vegetable Bread Patties
 Vegetable Bread Patties

 बिधि - How to make Vegetable Bread Patties

अब एक पैन में 2 बड़े चम्मच तेल गरम करे। अब जीरा डाले , जब जीरा लाल हो जाएँ तो कटे आलू कटे बीन्स, मटर, प्याज और कटे गाजर डाल कर 7-8 मी० ढक कर पकाएँ और बीच -बीच में देखते रहे की कही आपका सब्जी जल तो नहीं रहा है अगर आपका सब्जी जल रहा है तो सब्जी को जलने से बचाने के लिएँ बीच -बीच में थोड़ा - थोड़ा पानी छिड़क दीजियें जब सब्जी पाक जाएँ तो मिर्च पाउडर ,नमक अदरक धनियाँ पत्ता और गरम मसाला मिला कर 1/2 -1  मी० और पकाएँ
अब आंच से अलग रखें और निम्बू का रस मिला दे ,और सब्जी को ठंडा होने के लिए कुछ देर छोर दे
अब ब्रेड के ब्राउन किनारे काट ले और पानी में डुबोकर निकाल ले और हांथो की सहायता से दबाते हुएँ चपटा कर के पानी निकाल ले अब गीली स्लाइस ब्रेड पर 1-1 1/2 चम्मच सब्जियों का मिश्रण डाल कर ब्रेड के चारो तरफ के किनारों से सब्जियों को ढक दीजियें और पेटिस का आकर दे दीजियें अब एक पैन या कढ़ाई में तेल डाल गैस पर गरम होने के लिएँ चढ़ा दीजियें। जब तेल गरम हो जाएँ तो तेल में वेज पेटिस डाल कर गुलावी सुनहरा तल लिजियें पेटिस को तलते समय तुरंत पलटे , जब आपको लगे की एक तरफ हो गया हो तो फिर दुसरे तरफ पलट कर पकाएँ जब दुसरे तरफ भी हल्का सुनहरा हो जाएँ तो पेटिस को तेल से निकाल लें और गरमा- गरम वेज पेटिस  अपने बच्चो को या दोस्त या फिर खुद खाएँ या मेहमान को खिलाएं मीठी चटनी या सॉस के साथ
For 4 person