Showing posts with label Kashmiri Recipes. Show all posts
Showing posts with label Kashmiri Recipes. Show all posts

Tuesday, 10 September 2013

How to make Tilli Phalli Shimla Mirch | तिलि फली शिमला मिर्च - Tilli Phalli Shimla Mirch

                       तिलि फली शिमला मिर्च - Tilli Phalli Shimla Mirch 

Preparation Time : 5 minutes                            Cooking Time  : 15 minutes
For 6 Person
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Tilli Phalli Shimla Mirch 
  • हरी शिमला मिर्च - 3 बीज निकाल कर काट लें
  • धनिया पावडर -1 छोटा चम्मच
  • लाल मिर्च पावडर -1 छोटा चम्मच
  • भुनी हुई मूंगफली 1/2 कप थोड़ा अधिक
  • काले तिल - 3 बड़े चम्मच
  • प्याज़ -  3 बारीक़ कटा हुआ
  • अदरक - 2 इंच टुकड़ा बारीक़ कटा हुआ
  • जीरा -1 छोटा चम्मच
  • कड़ी पत्ते 10
  •  लहसुन -  1 1/2 बड़ा चम्मच  बारीक़ कटा हुआ
  • हल्दी पावडर -1 छोटा चम्मच
  • तेल - 3 बड़े चम्मच
  • राई -1 छोटा चम्मच
  • इमली का पल्प -1/2 छोटा चम्मच
  • नमक स्वादानुसार
विधि - How to make Tilli Phalli Shimla Mirch 
अब आप एक नॉन-स्टिक पैन में तेल डाल कर  गरम होने के लियें रखें , जब तेल गरम हो जाएँ तो उसमें जीरा कड़ी पत्ते और राई डालकर 1 मिनिट तक भूनें। अब आप प्याज़ डाल कर  गुलावी  होने तख भून लें। अब आप एक ग्राईंडर में भुनी हुई मूंगफली को पीस लें। फिर तिल डाल कर  दरदरा पीस लें। अब पैन में अदरक, लहसुन और हल्दी पावडर डालकर अच्छे से मिला लें। अब आप धनिया पावडर, लाल मिर्च पावडर और शिमला मिर्च डालकर टौस करें। अब थोड़ा सा पानी डालें और साथ  में नमक डाल कर  अच्छी तरह मिला दें । अब थोड़ा सा पानी और डालें और शिमला मिर्च को नरम होने तक पकने दें। फिर पिसा हुआ पावडर डालें अच्छी तरह मिलाएं। अब  इमली का पल्प डालकर मिलाएं। 1-2  मिनिट  तक पका लें अब आप आंच बंद कर दे और गरमागरम तिलि फली शिमला मिर्च परोसेन।  

Tuesday, 16 July 2013

How to make Kesari Pulao | केसरी पुलाव - Kesari Pulao | Kesar Pulao Recipe

                                       केसरी पुलाव - Kesari Pulao

केसरी पुलाव  कश्मीर के खास डिस में से एक है। केसरी पुलाव विशेष अवसरों पर बनाया जाता है, ये बहुत ही स्वादिष्ट होता है, पुलाव में मसाले और केसर की खुश्बू खाने की इच्छा को और भी बढ़ा देती है। तो  आईये आज हम केसर पुलाव बनाते है।
Kesari Pulao
Kesar Pulao

आवश्यकसामग्री-Ingredients For Kesari Pulao
  • चावल -  1 कप भिगोया हुआ 
  • मध्यम आकार के प्रॉन्स, छिलका निकला हुआ, छिलके निकले हुए -10 
  • दही फेंटी हुई 3/4 कप से कम 
  • हल्दी का पावडर - 1/4 छोटा चम्मच
  • नींबु का रस 1 1/2  छोटा चम्मच 
  • केसर 7-8 लड़ियाँ
  • अदरक - 1/2  इन्च टुकड़ा  कटा हुआ 
  • छोटी इलाइची - 4
  • बड़ी इलाइची - 1
  • फूलचक्री - 1
  • दालचीनी -1 इन्च टुकड़ा
  • पापलेट के फिले - 1 बड़ा 
  • लहसुन की कलियाँ - 8  कटा हुआ 
  • साबुत सूखा धनिया - 1/2  बड़ा चम्मच
  • जीरा - 1  छोटे चम्मच
  • काली मिर्च - 10
  • ताज़ी लाल मिर्च - 2
  • तेल - 2 बड़े चम्मच
  • तेज पत्ता -1
  • नमक स्वादानुसार
विधि - How to make Kesari Pulao 
अब एक पैन में जीरा , साबुत धनिया, और कालीमिर्च डाल कर  महक आने तक भून लें। अब इसे ठंडा  होने के लियें अलग रख दें । अब आप एक कम गहरे नौन स्टिक पैन में तेल गरम करें और इसमें तेज पत्ता, छोटी इलाईची, बड़ी इलाईची, फूलचकरी और दालचीनी एक मिनिट तक भूनें। अब आप मिक्सर जार में अदरक, लहसुन ताज़ी लाल मिर्च और भुने हुयें मसाले डाल कर थोड़े से पानी के साथ  बारीक पेस्ट बना लें। अब  फिश फिले के बड़े बड़े टुकड़े काट लें। पैन में डालें प्रौन्स और फिश के टुकड़े और हल्के हाथ से मिला लें। तैयार पेस्ट डाल कर मिलाएँ और एक से दो मिनिट तक भूनें। चावल पानी से निकाल कर पैन में डालें और साथ में डालें दही और 2½ कप पानी और अच्छी तरह मिला लें। नमक, केसर, हल्दी पावडर और एक नींबु का रस डालकर मिला लें। एक उबाल आने पर आँच को धीमी करें और ढक कर चावल को पकाएँ। परोसने के समय तक पैन न खोलें। जब आपको परोसना हो तो पैन खोलें और गरमागरम केसरी पुलाव परोसें शिमला मिर्च रायता ( Capsicum Raita) के साथ।
For 4 person 

How to make Kashmiri Style Radisi Chutney मूली की चटनी - Mooli Rayta - Mooli Chutney |

          How to make Kashmiri Style Radisi Chutney ( Muj Chutin ) मूली की चटनी 

मूली से और दही से बनी इस चटनी का स्वाद बड़ा ही लाजबाब होता है और बनाने में उतनी ही आसान है और साथ में फायदेमंद भी तो आज हम आपके लियें मुली का चटनी ले कर आए है।

How to make Kashmiri Style Radisi Chutney  मूली की चटनी - Mooli Rayta - Mooli Chutney |
Radish Chutney

Ingredients for Muj Chutin - Kashmiri Style Radish Chutney
  • मूली - 1
  • ताजा दही - 1 /2 कप
  • हरी मिर्च - 1 बारीक काट लीजिये
  • हरा धनियां - 1 छोटा चम्मच 
  • भूना जीरा पाउडर  - 1/2  छोटी चम्मच
  • नमक - स्वादानुसार 
  • कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर  - 1/4  छोटी चम्मच
विधि - How to make Muj Chutin - Kashmiri Style Radish Chutney in Hindi

मूली को धोइये, छीलिये और कद्दूकस कर लीजिये.
दही को फैट लीजिये और प्याले में डालिये, दही में कद्दूकस की हुई मूली और नमक मिलाइये.
जीरा, कश्मीरी मिर्च, हरी मिर्च और हरा धनियां डालिये और अच्छी तरह मिला दीजिये.
मूली की चटनी तैयार है. मूली की चटनी को पूरी या परांठे के साथ परोसें।

How to make Kashmiri Dal Recipe | काश्मीरी दाल - Kashmiri Dal | Moong dal or chana ki dal recipe

                                     काश्मीरी दाल - Kashmiri Dal 

मूंग दाल , चने दाल , गरम मसाला , सौंफ पाउडर और  अदरक पाउडर से बनी कश्मीरी दाल का स्वाद ही कुछ और होता है। तो आज हम कश्मीरी दाल बनातें है।
Kashmiri Dal
Kashmiri Dal

आवश्यक सामग्री - Ingredients For Kashmiri Dal
  • मूंगदाल - 1 कप  भिगोया हुआ
  • चने की दाल - 1 कप भिगोया हुआ 
  • सौंफ का पावडर - 2 छोटा चम्मच
  • अदरक, सूखा ( पाउडर ) - 1  छोटा चम्मच
  • सरसों का तेल 6 बड़े चम्मच
  • काशमीरी लाल मिर्च पावडर - 1 छोटा चम्मच
  • शलगम - 3 छिला हुआ मध्यम आकार के क्यूब्ज़ कटा हुआ 
  • प्याज़ - 3 बारीक़ कटा हुआ 
  • काशमीरी लाल मिर्च सूखा - 4
  • गरम मसाला पावडर - 1 छोटा चम्मच
  • नमक स्वादानुसार
विधि - How to make Kashmiri Dal 

अब आप सबसे पहले मूंग दाल और चना दाल को पानी से निकल कर दुसरे पानी से धो कर साफ कर ले और दुसरे बर्तन में रख लें। अब आप एक प्रेशर कुकर में सरसों  तेल को धुआँ आने तक गरम कर लें , जब सरसों तेल में धुँआ आने लगें तब आप प्रेशर कुकर में प्याज़ डालकर भूनें। अब काश्मीरी लाल मिर्च को तोड़कर डालें साथ में काश्मीरी लाल मिर्च पावडर, शलगम, सौंफ पावडर और सूंठ डाल कर अच्छी तरह मिला लें। अब , मूंग दाल, चने की दाल वेर , नमक, और 2 कप पानी डाल कर  मिला लें। अब  कुकर को ढक कर 2 सीटी आने तक पकाएँ। फिर 15 मिनिट तक रहने दें और अब  कुकर को खोलकर गरमागरम दाल चावल या रोटी के साथ परोसें।
For 8 person 

How to make Green Apple And Pomegranate Jam recipe | हरा सेब का जैम | ग्रीन एप्पल एंड पॉमग्रेनेट जैम - Green Apple And Pomegranate Jam

          ग्रीन एप्पल एंड पॉमग्रेनेट जैम - Green Apple And Pomegranate Jam 

घर में बना हुआ स्वादिष्ट सेब का जैम बच्चे ब्रेड, केक स्लाइस या परांठे के ऊपर रख कर बड़े प्यार से खाना पसन्द करेंगे. सेब का जैम बनाना बड़ा ही आसान है. तो आइये सेब का जैम बनाये.
Green Apple And Pomegranate Jam
Jam

आवश्यक सामग्री - Ingredients For Green Apple And Pomegranate Jam
  • अनार का रस ( Juice ) 1 कप
  • ग्रीन ऐपल - 1  बीज रहित कटा हुआ 
  • अखरोट - 1/3 कप कटा हुआ 
  • कैस्टर शुगर / बारीक चीनी 1/3 कप
विधि - How to make Green Apple And Pomegranate Jam

अब आप सबसे पहले हरा  सेब को कट कर एक बर्तन में रख ले बीज के साथ , अब चीनी को भी बारीक़ पीस ले और अब अखरोट को भी काट कर एक बर्तन में रख लें । अनार का Juice निकाल कर एक कप में रख लें ।  अब आप एक नॉन स्टिक पैन ले उसे गरम करें, अब उसमें ऐपल और चीनी डालकर पकाएँ जब तक ऐपल पक कर गूदा बन जाए। अखरोट डालकर एक मिनिट तक भूनें। अब अनार का रस डालें और पकाएँ जब तक मिश्रण जैम जैसे हो जाए। आँच पर से उतारें और ठंडा होने दें। परोसें। 

Thursday, 20 June 2013

How to make Lahori Style Aloo Recipe | लाहोरी स्टाइल आलू | Lahori Style Aloo

                        लाहोरी स्टाइल आलू | Lahori Style Aloo Recipe

आवश्यक सामग्री - Ingredients for  Aloo Lahori Style
  • बेबी आलू ( छोटा आलू ) - 600 ग्राम उबला हुआ 
  • दही - 1 1/2 बड़े चम्मच 
  • कालानमक स्वादनुसार 
  • ताजे पुदीने पत्ते - १ बड़ा चम्मच कटा हुआ 
  • हरा धनिया - 1 1/2 बड़ा चम्मच बारीक़ कटा 
  • जीरा - 1 छोटा चम्मच 
  • अदरक - १ बड़ा चम्मच कद्दूकस किया 
  • लहसुन - 1 बड़ा चम्मच घिसा हुआ 
  • हरी मिर्च 2  बारीक़ कटा 
  • लाल मिर्च पाउडर - 1 1/2 छोटे चम्मच  
  • प्याज - 3 ( मध्यम आकार का ) कटा हुआ 
  • सरसों तेल - 55 बड़े चम्मच 
बिधि - How to make Lahori Style Aloo
अब आप सबसे पहले आलू को छिल कर रख लें। अब आप एक कढ़ाई या पैन में सरसों तेल को धुँआ आने तक गरम करें। जब तेल से धुँआ आने लगें तो आंच को धीमी कर तेल को हल्का ठंडा होने दें। अब जीरा और प्याज डाल डाल कर 2 - 3  मिनट तक भुनें । अब अदरक ,हरी मिर्च , लहसुन और लाल मिर्च पाउडर डाल कर भुनें। अब दही डाल कर मिला दें। अब    आलू , काला नमक , 1/3  कप पानी और नमक डाल कर मिला दें और  अब कटा धनियाँ पत्ता और पुदीना पत्ता डालकर मिला दें और ढक कर सूखा होने तक पकाएं और गरमागरम परोसें।

For 5 Person

Wednesday, 19 June 2013

How to make Kashmiri Lauki Recipe | कशिमरी लौकी | Kashmiri Lauki Recipe | Bottle Gourd Kashmiri

                                    कशिमरी लौकी | Kashmiri Lauki Recipe

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Kashmiri Lauki 

  • बेसन -1 1/2   बड़ा चम्मच
  • लौकी दूधी - 600  ग्राम छील कर छोटे - छोटे चौकोरे टुकड़ों में काट लें
  • दही - 1  कप फेंटा हुआ
  • गर्ममसाला पाउडर - 1/2 छोटा चम्मच
  • जीरा - 1  छोटा चम्मच
  • सौंफ पाउडर - 1 1/2   छोटा चम्मच
  • हींग - 1 - 2 चुटकी
  • तेल - 2 1/2 बड़े चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर - 1 छोटा चम्मच
  • नमक स्वादनुसार

बिधि - How to make Kashmiri Lauki

अब आप सबसे पहले बेसन , दही , सौंफ पाउडर , लाल मिर्च पाउडर और नमक को एक बर्तन में डाल कर अच्छी तरह से मिला लें, अब मिश्रण में  2 1/2  कप  पानी डाल कर फिर से अच्छी तरह से मिला ले। अब आप एक नॉन स्टिक पैन ले , इस पैन में तेल डाल कर गर्म करें, जब तेल गर्म हो जाये तो तेल में हींग और जीरा डाल कर ब्राउन होने तक भुनें। अब लौकी डाल कर 5 - 6  मिनट तक भुनें। अब 5 - 6  मिनट भूनने के बाद दही और बेसन का मिश्रण डाल कर अच्छी तरह मिलकर ढक कर  10 - 12  मिनट तक पकाएं। अब गरम मसाला डाल कर अच्छी तरह मिला ले और आंच बंद कर दे और गरमागरम परोसें।
For 5 Person