Showing posts with label Kachodi Recipe. Show all posts
Showing posts with label Kachodi Recipe. Show all posts

Monday, 1 July 2013

How to make Sattu ki Kachori | सत्तू की कचोरी - Sattu ki Kachori Recipe | Kachodi Recipe

                                         सत्तू की कचोरी - Sattu ki Kachori

Sattu Ki Kachouri बनाना बड़ा ही आसान है और समय भी कम ही लगता है. आजकल सत्तू लगभग सभी शहरों में किराने की दुकानों में तैयार मिल जाता है और सभी को बहुत पसंद भी आता हैं।
सत्तू की कचोरी - Sattu ki Kachori | Sattu ki puri
Sattu ki Kachori

Ingredients -

आटा लगाने के लिये:
  • गेहूं का आटा - २ 1/2 कप
  • तेल - 5 टेबल स्पून
  • नमक - स्वादानुसार
पिट्ठी के लिये -
  • सत्तू - 150
  • घी या तेल - 3 बड़ा चम्मच  (पिठ्ठी बनाने के लिये) पानी भी दल सकते है
  • हींग - 2 पिंच
  • जीरा - आधा छोटी चम्मच
  • धनियां पाउडर - 1 छोटी चम्मच
  • सोंफ पाउडर - 1 छोटी चम्मच
  • हरी मिर्च - 2 (बारीक कतरी हुई)
  • अदरक - एक इंच लम्बा टुकड़ा (कद्दूकस कर लीजिये)
  • लाल मिर्च -  एक चौथाई छोटी चम्मच
  • गरम मसाला - एक चौथाई छोटी चम्मच
  • अमचूर पाउडर - आधा छोटी चम्मच
  • नमक - स्वानुसार ( आधा छोटी चम्मच)
  • हरा धनियां - एक टेबल स्पून (बारीक कतरा हुआ)
  • तेल - कचौरियां तलने के लिये
How to make Sattu ki Kachori

बिधि - How to make Sattu ki Kachori - 

अब आप किसी बर्तन में आटा छान कर निकाल लीजिये और  आटे में तेल और नमक डाल कर मिला लिजियें अब  ठंडे पानी से नरम आटा गूथ लीजिये, आटे को सिर्फ इकठ्ठा होने तक गूथना है,  आटे को ढककर सैट होने के लिये 15 -20 मिनिट के लिये रख दीजिये.
पिट्ठी बनाने के लिये, सत्तू को छान कर किसी बर्तन में निकालिये, कढ़ाई में घी या तेल डाल कर गरम कीजिये, गरम तेल में हींग और जीरा डालिये, जीरा तड़कने के बाद, हरी मिर्च और अदरक डाल दीजिये. सत्तू, धनियां पाउडर और सोंफ पाउडर डाल कर, चमचे से चलाते हुये ब्राउन होने तक  भूनिये (सत्तू बहुत जल्दी भुन जाता है क्यों कि यह पहले से रोस्ट किया होता है). इस भुने हुये सत्तू में लाल मिर्च, गरम मसाला, अमचूर पाउडर, नमक और हरा धनियां डाल कर मिलाइये. कचौरी में पिट्ठी भरने के लिये तैयार है।
अब कढ़ाई में तेल डाल कर गरम कीजिये, तब तक आप कचौरी के आटे से एक नीबू के बराबर आटा तोड़िये, अंगुलियों की सहायता से बड़ाइये, एक छोटी चम्मच पिट्ठी उसके ऊपर रखिये, आटे को चारों तरफ से उठा कर कचौरी को बन्द कीजिये, हथेली पर रख कर दूसरे हाथ की सहायता से थोड़ा सा दबा कर बड़ा कर लीजिये, और अब इसे चकले पर रख कर, बेलन की सहायता से हल्का दबाब डालते हुये, 2 1/2 - 3 इंच के ब्यास में मोटा ही  बेल लीजिये. चार - पांच कचौरी बेलिये, गरम तेल में डालिये और मीडियम एवं धीमी गैस फ्लेम पर, पलट पलट कर कचौरिया ब्राउन होने तक तलिये.  सारी कचौरी इसी तरह बनाकर तैयार लीजिये।
अब आपका कचौरी तैयार है.  गरमा गरम सत्तू की कचौरियां,  मीठी चटनी या खट्टी चटनी के साथ परोसें।
सत्तू की कचोरी - Sattu ki Kachori Recipe

Sattu ki Kachori Recipe | Kachodi Recipe
Sattu ki Kachori Recipe | Kachodi Recipe
Sattu ki Kachori Recipe | Kachodi Recipe

Wednesday, 13 March 2013

Khasta Kachori Recipe - Kachodi Recipe - खस्ता कचौड़ियाँ


                  How to Make Khasta Kachori Recipe - Kachodi Recipe - खस्ता कचौड़ियाँ 


आवश्यक सामग्री

आटा लगाने के लिए
मैदा - 250 ग्राम
रिफाइन्ड तेल  -  100 ग्राम
नमक - स्वादानुसार
पानी

 पिठ्ठी बनाने के लिये

मूंग दाल - 50 ग्राम्
खड़ा धनिया - एक छोटी चम्मच
हींग - 1 पिंच
जीरा  - 1/4 छोटी चम्मच
लाल मिर्च पाउडर - छोटी चम्मच
सोंफ पाउडर - 1 /2     छोटी चम्मच
आम चूर पाउडर  -1/2  छोटी चम्मच
हरी मिर्च - 1 बारीक कटी हुई
अदरक -  एक इंच  बारीक कटा हुआ
हरा धनियाँ -  1 टेबल स्पून, बारीक कटा हुआ
तलने के लिये तेल
नमक - स्वादानुसार
 
Khasta Kachodi Recipe - Kachori Recipe - खस्ता कचौड़ियाँ
How to make Khasta Kachori
सबसे पहले हम  दाल को 2-3 घंटे  पानी में भिगो देगें . अब हम मैदा में तेल और नमक डाल कर मिला लीजिये  , पानी से मैदा को आटे की तरह नरम  गुंथ लीजिये , गुंथे हुये आटे को 25 मीo के लिये ढककर सैट होने के लिये रख दीजिये.

दाल की पिठ्ठी बनाने की बिधि 

 भीगी हुई दाल को मिक्सी में मोटा  पीस लीजिये.  कढ़ाई में 3 टेबल स्पून तेल डालिये जब तेल गरम हो जाये तो उसमे हींग जीरा सौंफ पावडर धनिया हरी मिर्च और अदरक दाल दीजिये अब मसाले को भूनिए  अब मसाले को  हल्का सा भुनने के बाद, पिसी हुई मूंग  दाल डाल कर मसाले में मिलाइये  ओर दाल को  चलाते हुये भूनिये, जब दाल हल्का लाल  हो जाय, तब हरा धनियाँ और गरम मसाला मिला कर 1/2 मि0  और भून लीजिये. कचौड़ियों में भरने के लिये पिठ्ठी तैयार है

How to make moong dal kachodi 

घुथें हुए  मैदा से १० -१२ गोले बना लीजिये एक गोले चकले पर रखकर बेलन की सहायता से हलके हात थोर बेल लीजिये ; या फिर मैदा के गोले को हात से कटोरी जैसा बना कर उसमे  दाल भर लीजिये ,और उसे हाथो की सहायता से आटे को मोर कर गोल बना लीजिये ,गोल बनाने के बाद भड़े हुए कचोड़ी को हलके हाथो से दबा दीजिये फिर बेलन की सहायता से बेल लीजिये, ध्यान रहेकी कचोड़ी फटनी नहीं चाहिए कचोड़ी थोड़ी मोटी ही रखनी है, अब गैस जल लीजिये गैस पर कढ़ाई में तेल दल कर चढ़ा दीजिये जब तेल गरम हो जाये तो तेल में कचोड़ी दल दीजिये , धीमी आच पर कचोड़ी को पलट -पलट कर पका लीजिये, जब अच्छी तरह से कचोड़ी पक जाये कुरकुरे हो जाये तो कचोड़ी को तेल से निकाल लीजिये और गरमागरम खाइये और खिलाइए धानिया पत्ती के चटनी क साथ .|