Showing posts with label Chaat Recipe. Show all posts
Showing posts with label Chaat Recipe. Show all posts

Sunday, 28 July 2013

How to make Aloo Jam Chaat Recipe | आलू जैम चाट - Aloo Jam Chaat | Potato jam chaat in hindi

                                      आलू जैम चाट  -  Aloo Jam Chaat

आलू की चटपटी चाट और साथ में ताजे पुदीने के पत्ते  और अनार दानो  के साथ आज हम  आलू की चाट ( Aloo Chaat ) बनाते है।
आवश्यक सामग्री - Ingredients for  Aloo Jam Chaat
  • आलू - 3 , उबाला हुआ , छोटे चौकोर टुकड़ों में कटा हुआ
  • ताज़े पुदीने के पत्ते कुछ सजाने के लिए
  • अनार के दाने कुछ सजाने के लिए
  • आमचूर पावडर - 1 छोटा चम्मच
  • काला नमक - 1/2 छोटा चम्मच
  • चाट मसाला - 1/2 छोटा चम्मच
  • नींबु का रस - 1  छोटा चम्मच
  • जाम (फल) Jam - 10   चौकोर टुकड़ों में कटा हुआ
  • लाल मिर्च पावडर - 1 छोटा चम्मच
  • भुने हुए जीरे का पावडर - 1/2 छोटा चम्मच
  • नमक स्वादानुसार
विधि - How to make Aloo Jam Chaat
अब आप सबसे  उबले हुयें आलू को छिल कर छोटे चौकोर टुकड़ों में कटा  एक बर्तन में रख लें , अब आलू में जाम, लाल मिर्च पावडर, भूना जीरा पावडर, अमचूर, काला नमक, चाट मसाला, नमक और नींबु का रस डालकर अच्छी तरह मिला लें। अब प्लेट  में निकालें और  पुदीने के पत्तों और अनारदनों से सजाकर परोसें।

Saturday, 27 July 2013

How to make Spicy Soya Chaat Recipe | मसाला सोया चाट - Spicy Soya Chaat

                 मसाला सोया चाट - Spicy Soya Chaat
आवश्यक सामग्री -Ingredients For Spicy Soya Chaat 
  • अंकुरित मूंग - 1/3  कप से थोडा अधिक
  • सोया बीन चंक्स  - ½ कप
  • पुदीने की चटनी – 1  बड़े चम्मच
  • सेव सजाने के लिए
  • हरे प्याज़ - 1/3 कप कटा हुआ
  • हरे प्याज़ की पत्तियाँ - 1/3 कप
  • बंदगोभी  - 1/3  कप  कटा हुआ
  • नींबु का रस - 1 छोटे चम्मच
  • लाल मिर्च पावडर  - ½  छोटा चम्मच
  • हरा धनिया पत्ता – 1  बड़ा चम्मच , बारीक़ कटा हुआ
  • चाट मसाला – 1  छोटे चम्मच
  • आलू – 2 उबला हुआ 1 इन्च के चौकोर में कटा हुआ
  • टमाटर – 1/3  कप  कटा हुआ
  • मीठी इमली की चटनी  - 2  बड़े चम्मच
  • नमक स्वादानुसार
Spicy Soya Chaat
Spicy Soya Chaat
विधि - How to make Spicy Soya Chaat
अब आप सबसे पहले सोया चन्क्स को गुनगुना पानी में 1 ½ - 2   घन्टों तक भिगो दें । फिर छानकर निचोडें और अधिक पानी निकाल दें । अब उसमें नमक डालकर अच्छी तरह मिलाएँ और ठंडा होने के बाद रातभर रेफ्रिज़्रेटर में रखें। अब सोया चक्स को  फिर निकालकर कपडे से पोंछकर सुखाएँ। अब आप एक नॉन स्टिक पैन को गरम करें , जब पैन गरम हो जाएँ तो  उसमें सोया चन्क्स डालकर धीमी  आँच पर  5 – 6   मिनट तक भूनें या जबतक वे थोडे करारे हो जाए। अब उन्हे एक बाउल में डालें,  अब उसमें अंकुरित मूंग,  बन्दगोभी, टमाटर, हरे प्याज़, आलू,  हरे प्याज़ के पत्ते, कटा हरा धनियाँ पत्ता  नींबू का रस, लाल मिर्च पावडर, चाट मसाला, नमक, मिठी इमली की चटनी और पुदिने की चटनी डाल कर अच्छी तरह मिलाएँ। उपर से सेव छिडकें और परोसें ।

Friday, 5 July 2013

How to make Moong Dal Puri Chaat Recipe | मूंग दाल पूरी चाट | Moong Dal Puri Chaat | Chaat recipe

                 मूंग दाल पूरी चाट - Moong Dal Puri Chaat

Moong Dal Puri Chaat ( मूंग दाल पूरी चाट ) बहुत ही चटपटी और स्वादिष्ट होती है. राजस्थान में मूंग दाल पूरी चाट बड़ी मशहूर है। मूंग दाल पूरी चाट बाजारों में स्टाल पर भी मिलती है।  कुछ स्पेशल दुकानें भी है जो मूंग दाल पूरी चाट बेचती हैं।  लेकिन घर पर बनी मूंग दाल पूरी चाट का मुकाबला किसी से नहीं। आप घर पर पार्टी के दौरान भी ये Moong Dal Puri Chaat ( मूंग दाल पूरी चाट ) बना सकते हैं। सभी को बेहद पसन्द आयेंगी , तो आइये आज हम Moong Dal Puri Chaat ( मूंग दाल पूरी चाट ) बनायें।
आवश्यक सामग्री-Ingredients For Moong Dal Puri Chaat 
  • आटा  - 2 ½  कप
  • मूंगदाल धुलीभिगोया हुआ -1/2 कप से थोड़ा अधिक
  • आलू – 3 उबला हुआ 
  • हरी चटनी - 3 बड़े चम्मच
  • दही  - 1 ½   कप
  • साबुत सूखा धनिया - 1 छोटा चम्मच
  • नमक स्वादानुसार
  • तेल 3 बड़े चम्मच + तलने के लिए
  • काला नमक स्वादानुसार
  • लाल मिर्च पावडर स्वादानुसार
  • भुने हुए जीरे का पावडर स्वादानुसार
  • मीठी खजूर और इमली की चटनी 4 बड़े चम्मच ( स्वादनुसार )
  • सेव स्वादानुसार
  • ताज़ा हरा धनिया - 4 बड़े चम्मच
  • अदरक - 1 इन्च टुकड़ा मोटा - मोटा टुकड़ों में कटा हुआ
  • लहसुन  - 4 – 5  कली
  • हरी मिर्च  - 3
  • जीरा - 1 छोटा चम्मच
बिधि - How to make Moong Dal Puri Chaat
अब अदरक ,लहसुन ,जीरासाबुत धनियामूंग दाल और नमक मिक्सी में डाल कर एक साथ पीस लें और एक बर्तन में निकाल लें। अब पीसे हुयें मिक्शर में 3 बड़े चम्मच तेल और आटा अच्छी तरह मिला दें। अब आप थोड़ा पानी के साथ गूंदकर सख्त लोई बना लें। एक कढ़ाई में तेल डाल कर गरम होने के लियें रखें करें। अब आप लोई को लम्बे सॉसेज का आकार दें और छोटे टुकड़े काटेंउनपर थोड़ा तेल लगाएँ और बेलकर छोटी पूरियाँ बनाएँ। अब आप सभी बेली हुई पूरी पर कुछ चीरे बनाएँ। अब गरम तेल में पूरी को  डालकर तलें जबतक वे हल्का भूरे और करारे हो जाए। अब पूरी को  तेल में से निकालकर
अबज्ञौरबेंटपेपरपर रखें। आलू को काटें। दही में हरी चटनी डालकर अच्छी तरह मिलाएँ।
अब पूरियों को सर्विंग प्लैटर पर रखेंउनपर कुछ आलू के टुकड़े रखें। नमककाला नमकलाल मिर्च पावडर और भूना ज़ीरा पावडर छिड़कें। फिर छिड़कें दही-हरी चटनीमीठी चटनीलाल मिर्च पावडरभूना जीरा पावडरसेव और हरा धनिया डाल कर परोसें।
For  6 – 7 Person

Wednesday, 12 June 2013

Tomato Chaat Recipe | How to make Banarsi Tomato Chaat | बनारसी टमाटर चाट | Tamatar Chaat

बनारसी टमाटर चाट | Tamatar Chaat | Tomato Chaat Recipe

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Banarsi Tamatar Chaat
  • आलू - 3 मध्यम आकार के उबला हुआ
  • टमाटर6  मध्यम आकार के
  • नमक स्वादनुसार
  • घी या तेल –  बड़े चम्मच
  • चीनी - 3 बड़े चम्मच
  • टोमेटो कैचप - 1 1/2बड़ा चम्मच
  • अदरक कद्दूकस किया –  बड़े चम्मच
  • हरा धनियाँ  2 1/2बड़े चम्मच बारीक़ कटा हुआ
  • नमकपारे कटा हुआ – 20
  • लाल मिर्च पाउडर - 1 छोटा चम्मच
  • काली मिर्च पाउडर - 1/2छोटा चम्मच
  • गर्ममसाला पाउडर - 1/2छोटा चम्मच
  • जीरा पाउडर - 1 छोटा चम्मच
  • धनियाँ पाउडर - 1 छोटा चम्मच से थोड़ा अधिक
  • नमक स्वादनुसार
http://lunchrecipe.blogspot.in/2013/06/tomato-chaat-recipe-how-to-make-banarsi.html
Tomato Chaat
बिधि - How to make  Banarsi Tomato Chaat - बनारसी टमाटर चाट 
अब आप सबसे पहले आलू को छिल कर एक बर्तन रख के अच्छे से मैस कर ले ,( मसल ) ले अब मैस किया आलू में जीरा पाउडर , लाल मिर्च पाउडर , कली मिर्च पाउडर , गरम मसाला , धनियाँ पाउडर और नमक डाल कर अच्छे से मिला लें। अब 5 टमाटर के बीच का गुदा निकाल कर अलग रख लें। अब  टमाटर में आलू का मिश्रण भर लें अब एक लोहे की कढ़ाई में 5 बड़े चम्मच घी या तेल गरम लें , जब तेल गरम हो जाएँ तो तेल में भरे टमाटर , उपरी हिस्सा नीचे की तरफ करके रखें और धीमी आग पर 4 - 5  मिनट में पलटते हुएं पकाएं , जब तक वे नरम हो जाएँ। अब कड़छी के पिछले तरफ से मसले ताकि टमाटर और आलू अच्छी तरह मिल जाएँ। अब बचा टमाटर और दुसरें टमाटर से निकला गुदा पीस प्यूरी बना लें। अब एक नॉन स्टिक कढ़ाई या पैन में बचा घी या तेल गरम कर ले , जब घी या तेल गरम हो जाएँ तो उसमें टमाटर की प्यूरी , नमक चीनी , और टोमेटो कैचप डाल कर 2 – 3 मिनट तक पकाएं। मिश्रण को अधिक गाढ़ा होने दें। अब Serve करते समय आलू टमाटर का मिश्रण सर्विग बॉउल में डाल दें और उसकें ऊपर से टमाटर की प्यूरी डाल दें , अब हरा धनियाँ , अदरक और क्रश किएं नमकपारे से सजाएँ और गरमागरम परोसें।
For 5 Person 
बनाने में टाइम 10 - 15 मिनट 

Wednesday, 15 May 2013

How to make Aloo Chaat | Aloo Chaat Recipe - आलू चाट


                                       Aloo Chaat Recipe- ( आलू चाट )

आलू की चाट का नाम आते ही लोगों के मुंह में पानी आ जाता है। आलू चाट बनाना भी काफी आसान है । आलू चाट की सामग्री भी सभी के घर में बहूत आसानी से मिल जाता है। आलू चाट  काफी चटपटा और टेस्टी होता है। इसे आप घर आए मेहमान को भी बना कर साम के टाइम में  नासतें में भी दे सकते है। इसलिए आज हम आपके लिए लेकर आ रहे है आलू की चाट।
Aloo Chaat Recipe
Aloo Chaat Recipe

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Aloo Chaat Recipe
  • उबले आलू -4
  •  तेल तलने के लिए  
  • दही - १ कप 
  • मीठी चटनी 
  • हरा धनिया - २ बड़े चम्मच बारीक़ कटा हुआ 
  • चाट मसाला स्वादनुसार 
  • कला नमक स्वाद नुसार 
  • हरी मिर्च - २ बारीक़ कति हुई 
  • प्याज - १ बारीक़ कटा हुआ 
  • भुना जीरा पाउडर - १ छोटा चम्मच 
  • लाल मिर्च पाउडर - २ चुटकी  
How to make Aloo Chaat 

 अब दही को अच्छे से फैंट लीजिये। मीठी चटनी बना लीजिए और हरे धनिये की चटनी बना लीजिये। अब उबले आलू के एक - एक आलू के  6-6 टुकड़े करते हुये काट लीजिये। अब  तवे पर तेल डाल कर आलू को सेक लीजिए दोनों तरफ से अलट पलट कर सेक लीजिए। जब आलू का रंग ब्राउन हो जाये तो तवे से निकाल कर प्याले में रख लीजिए। अब सके हुए आलू में अच्छे से चाट मसाला मिला दीजियें। अब आलू के ऊपर  दही, प्याज , मीठी चटनी , हरे धनिये की चटनी ,भुना जीरा पाउडर कला नमक कटा हरा , लाल मिर्च पाउडर , चाट
मसाला और हरा धनियां ऊपर से डालिये।अब आलू की मसाले दार चाट तैयार। सभी को खिलाइये और खाइये।
For 2 person