Showing posts with label Italy Cuisine. Show all posts
Showing posts with label Italy Cuisine. Show all posts

Monday, 14 October 2013

How to make Roasted Garlic and Tomato soup | Roasted Garlic and Tomato soup

                                Roasted Garlic and Tomato soup

Preparation Time : 15 minutes                           Cooking Time  : 15  minutes
For  6  Person
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Roasted Garlic and Tomato soup

  • टोमाटो प्यूरी - 1/2 कप
  • बेसिल के पत्ते - 15
  • तेल - 2 बड़ा चम्मच
  • प्याज़ -  1 मध्यम आकार के कटा हुआ
  • तेज पत्ता - 2
  • नमक स्वादानुसार
  • टमाटर - 10 मध्यम आकार
  • लहसुन की कली - 4
  • ताज़ी थाईम -3 डंडियाँ
  • कुटी हुई कालीमिर्च स्वादानुसार
  • सफेद ब्रेड 1
  • बेसिल ऑयल छिड़कने के लिये
How to make Roasted Garlic and Tomato soup |   Roasted Garlic and Tomato soup
विधि - How to make Roasted Garlic and Tomato soup
टमाटर के बड़े बड़े तुकडे करें। अक्खे लहसून के निचले भाग से पतला स्लाइस काटें और एक बाउल में रखें। उसके उपर कुछ ऑलव ऑयल और नमक छिडकें और बाउल को गरम ऑवन में भूनें जबतक अच्छी तरह भूनें।
एक नॉन स्टिक पैन में 2 बड़े चम्मच ऑलिव ऑयल में गरम करें, उसमें प्याज़, टमाटर, तेज़ पत्ता, और नमक डालकर मिलाएँ। भूने लहसून के कुछ कलियाँ छिलकर पैन में डालें, फिर बचा हुआ लहसून भी डालें। थाय्म और 1 कप पानी डालकर पकने दें। अब टॉमेटो प्यूरी डालकर मिलाएँ।
फिर बेसिल के पत्ते और कुटी काली मिर्च डालकर मिलाएँ। ढक कर 10 मिनट पकाएँ या जबतक टमाटर पूरी तरह नरम हो जाए। छानकर पकाया हुआ पानी रखें। बचे सामग्री में से थाय्म और अक्खा लहसून निकालें और बचे हुए को ठंडा होने दें। फिर उसे थोडे पानी के साथ पीसें। अब  आप ब्रेड के स्लाइस को डालकर कुछ देर और पीसें। छाने हुए पानी और पीसे प्यूरी को पैन में डालें। नमक चखें और सूप को उबलने दें। सूप बाउलों में डालें, बेसिल पत्तों या बेसिल ऑयल के साथ सजाकर गरमागरम परोसें ।

Friday, 11 October 2013

How to make Minted Pea Soup |हरे मटर का सूप - Minted Pea Soup

                       हरे मटर का सूप - Minted Pea Soup

Preparation Time : 15 minutes                           Cooking Time  : 15  minutes
For  6  Person
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Minted Pea Soup 
  • वेजिटेबल स्टॉक  - 3 कप
  • हरे मटर,पिघला हुआ - 3 कप
  • दूध - ½ कप से थोड़ा अधिक 
  • नींबु,पतले स्लाइस कर ले - 1
  • पुदीने के पत्ते - 10
  • लहसुन  - 3 कलियाँ
  • कालीमिर्च पावडर   - ½ छोटा चम्मच
  • तेल -1 बड़ा चम्मच
  • प्याज़    - 2 कटा हुआ
  • नमक   स्वादानुसार
विधि - How to make Minted Pea Soup
अब आप सबसे पहले  प्याज़ और लहसुन को काट कर एक  बर्तन में रख लें। अब आप एक नौन स्टिक पैन में तेल गरम होने  के लियें रखें , जब तेल गरम हो जाएँ तो तेल में प्याज और लहसुन डाल कर  हल्का ब्राउन होने तक भुनें। अब इसमें डालें मटर,  कालीमिर्च पावडर , 2 ½ कप वेजिटेबल स्टौक और नमक डाल कर मटर नरम हो जाने तक पकाएँ। अब आप   इसे छान लें और स्टौक को अलग रख दें। मटर को ठंडा करें और एक मिक्सर के जार में रखें। साथ में डालें पुदीना और बचा हुआ  का ½ कप स्टौक डाल कर  पीस लें और  एक स्मूद प्यूरी बना लें। प्यूरी एक पैन में डालें, साथ में डालें छाना हुआ स्टौक और अच्छी तरह से मिला कर गरम करें। दूध डालकर मिलाएँ। उबाल आने दें। अब आंच बंद कर दे , अब आप सूप बाउल में डाल कर  गरमागरम मिन्टेड पी सूप सर्व करें। अगर आपका मन है तो आप सूप निम्बू के साथ भी परोस सकतें है। 

Tuesday, 8 October 2013

How to make Minestrone Soup with Chicken | मिनेसत्रोने सूप विद चिकन - Minestrone Soup with Chicken

                  मिनेसत्रोने सूप विद चिकन - Minestrone Soup with Chicken

Preparation Time : 10 minutes                           Cooking Time  : 30 minutes
For  6  Person
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Minestrone Soup with Chiken
  • चिकन कीमा - 1/2 कप
  • टमाटर - 16
  • कालिमिर्च - 1 छोटा चम्मच कुटा हुआ
  • ताज़े बेसिल के पत्ते
  • गाजर - 1 छोटे टुकड़ों में कटा हुआ
  • मैकारोनी - 2 1/2  बड़े चम्मच
  • चिकन स्टॉक - 4 कप
  • नमक स्वादानुसार
  • ऑलिव आइल - 1 1/2  बड़ा चम्मच
  • लहसुन,कटा हुआ 1 1/3  बड़े चम्मच
How to make Minestrone Soup with Chicken | मिनेसत्रोने सूप विद चिकन - Minestrone Soup with Chicken
बिधि - How to make Minestrone Soup with Chicken 
अब टमाटरों को धो कर रख ले और   ढेर सारे गरम पानी में 2-3 मिनिट तक ब्लान्च कर लें और फिर जल्दी से ठंडे पानी में डुबो दें। अब आप टमाटर को  छीलकर आधे में काटें और बीज निकाल लें। अब आप  चिकन के कीमे को समान हिस्सों में बाँटकर गोले बना लें। अब आप  एक नॉन स्टिक पैन  में ऑलिव ऑयल गरम होने के लियें रखें , जब तेल गरम हो जाएँ तो गरम तेल में बारीक़ कटा  लहसुन, गाजर, मैकारोनी और ¾ कप पानी डालें। अब आप टमाटरों को ब्लेन्डर जार में डालकर प्यूरी बना लें और इसे पैन में चिकन स्टॉक के साथ डालें। नमक और कुटी हुई काली मिर्च डालकर मिला लें। ढक कर उबाल आने तक पकाएँ।
चिकन के गोलों को डालकर ऊपर तैरते हुए स्कम को निकाल फेंके। तबतक पकाएँ जबतक मैकारोनी बस पक जाए। बेसिल के पत्तों को तोड़कर डालें और मिला लें। सूप को सर्विंग बाउल में डालें और गरमागरम परोसें।

Wednesday, 31 July 2013

Tawa Pizza Recipe - Pan Pizza - how ti make Pizza on Tawa, (Pan) without oven - पिज़्ज़ा तवा या पैन में बनाइये


   How to make Tawa Pizza Recipe -  Pan Pizza - पिज़्ज़ा तवा या पैन में बनाइये 

अक्सर पिज्जा हम ओवन में बनाते हैं, लेकिन ओवन न हो तो पिज्जा तवे पर भी बनाया जा सकता है और तवे पर बना पिज्जा उतना ही अच्छा होता है जितना कि ओवन में बना पिज्जा

Ingredients for Tawa Pizza Recipe
Tawa Pizza Recipe -  Pan Pizza
 Pan Pizza

पिज्जा के  आटा के लियें 
  • ओलिव ओइल - 2 1/2  बड़ा चम्मच 
  • मैदा - 2 1/2  कप
  • चीनी - 1 छोटी चम्मच
  • Instant Yeast ( इन्स्टैंट  यीस्ट ) - 1 छोटी चम्मच से थोड़ा अधिक 
  • नमक -  स्वादानुसार
पिज्जा के ऊपर टापिंग करने के लिये
  • बेबी कार्न -  4
  • शिमला मिर्च - 1
  • मोजेरीला चीज - आधा कप
  • इटेलियन मिक्स हर्ब्स -आधा छोटी चम्मच
  • पिज्जा सास - आधा कप
विधि - How to make Pizza on Tawa (Pan)

आब सबसे पहले मैदा को किसी बर्तन में छान कर निकाल लीजिये, ड्राई इन्सटेन्ट यीस्ट, ओलिब ओइल, नमक और चीनी डालकर मिलाइये. सारी चीजों को अच्छी तरह मिलाइये, और गुनगुने पानी की सहायता से चपाती जैसा आटा गूथिये, आटा लगाने के बाद, आटे को 7 - 8  मिनिट तक मसल कर एकदम चिकना होने तक गूंथिये। अब आटे को गूंथ कर, किसी प्याले में तेल लगाकर, 2 घंटे के लिये ढककर गरम जगह पर रख दीजिये, इतनी देर में आटा फूल कर दुगना हो जाता है.  आटा पिज्जा बनाने के लिये तैयार है। अब पिज्जा के लिये टापिंग तैयार कर लीजिये। अब शिमला मिर्च को काट कर बीज हटा दीजिये और लम्बाई में पतला पतला काट लीजिये. बेबी कार्न को गोल आधा सेमी. के टुकड़े काट लीजिये, और सब्जियों को तवे पर डालकर 2 मिनिट चम्मच की सहायता  से चलाते हुये हल्की सी नरम कर लीजिये। अब पिज्जा के लिये आधा आटा तोड़कर ले लीजिये और गोल लोई बनाइये, लोई को सूखे मैदा की सहायता से 10-12 इंच के व्यास में 1/2 सेमी. मोटा पिज्जा बेल कर तैयार कीजिये । अब गैस पर तवा या पैन रखकर हल्का गरम कीजिये, पैन यदि नानस्टिक नहीं है, तब पैन के ऊपर थोड़ा सा तेल लगाकर पिज्जा सेकने के लिये डालिये, और ढककर 2 मिनिट या पिज्जा के नीचे की ओर से हल्का ब्राउन होने तक सेक लीजिये. आग धीमी ही रखिये। अब पिज्जा को पलटिये, गैस एकदम धीमी कर दीजिये और पिज्जा के ऊपर टापिंग कीजिये. सबसे पहले पिज्जा के ऊपर सास की पतली सी लेयर लगाइये, और अब शिमला मिर्च और बेबी कार्न थोड़ी थोड़ी दूर पर लगा दीजिये. सब्जियों के ऊपर मोजेरिला चीज डाल दीजिये। अब पिज्जा को ढककर 5-6 मिनिट तक धीमी गैस पर सिकने दीजिये,चीज के मेल्ट होने और नीचे की ओर से पिज्जा बेस के ब्राउन होने तक सेक लीजिये. पिज्जा को हर 2 मिनिट में चैक करते रहिये। अब आपका पिज्जा बनकर तैयार है, पिज्जा के ऊपर हर्ब्स डाल दीजिये और काटिये. गरमा गरम पिज्जा सर्व कीजिये और खाइये.

नोट - पिज्जा की टापिंग के लिये अपने पसन्द के अनुसार, कार्न, ओलिव, टमाटर, पनीर, टोफू या ओनियन ले सकते हैं. आटे में डालने के लिये कोई भी कुकिंग ओइल लिया जा सकता है.
यदि आप इन्स्टैंट यीस्ट (Instant Yeast) की जगह ड्राय यीस्ट (Dry Yeast)  ले रहे हैं तो इसे चीनी और दूध के गुनगुने घोल में पांच मिनट डालकर एक्टिव कर लें।