Showing posts with label paneer recipes. Show all posts
Showing posts with label paneer recipes. Show all posts

Tuesday, 24 September 2013

How to make Paneer Gulgul | पनीर गुलगुल - Paneer Gulgul

                            पनीर  गुलगुल  - Paneer Gulgul

Preparation Time : 15 minutes                            Cooking Time  : 10  minutes
For  6  Person
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Paneer Gulgul
  • सूजी/ रवा - 1/3 कप
  • मैदा - 1 1/2  कप
  • पनीर - 150  ग्राम
  • घी - 3 बड़ा चम्मच  + ऊपर से लगाने के लिए
  • आमचूर पावडर - 1 ½  बड़ा चम्मच + छिड़कने के लिए
  • गरम मसाला पावडर - ½  छोटा चम्मच
  • तेल - तलनें के लियें
  • अजवाइन - 1/3 छोटा चम्मच
  • दूध - ½  कप
  • लाल मिर्च पावडर - 1 ½  छोटा चम्मच  + छिड़कने के लिए
  • कसूरी मेथी ,पावडर - 1/3 छोटा चम्मच
  • नमक स्वादानुसार
विधि - How to make Paneer Gulgul
अब आप सबसे पहले मैदा और सूजी को छलनी से छान कर एक बर्तन में एक साथ रख लें।  अब आप बर्तन में रखें मैदा और सूजी में घी, नमक और अजवाइन डाल कर  अच्छी तरह मिला लें। फिर इसमें  दूध और जरुरत के अनुसार  पानी डाल कर  मिश्रण को गूंध लें। अब आप गुंधे हुयें आटे पर  घी लगा लें और भीगे मसलिन कपड़े से ढक कर  20 - 25 मिनिट के लिए अलग लें। अब आप  एक नॉन स्टिक कढ़ाई में तेल गरम करें। पनीर को क्रम्बल करके बाउल में रख लें। अब आप  कसूरी मेथी पावडर, अमचूर, गरम मसाला पावडर , लाल मिर्च पावडर और  नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें। अब आटे  का लंबा रोल कर लें और छोटे टुकड़ों में काट लें। अब आप सभी  टुकड़े पर घी लगाकर छोटा चौकोर बना लें। पनीर मिश्रन को समान भागों में बाँटकर आटे के टुकड़ों के बीच में रखें और रोल करके फोर्क से किनारों को दबा दें। फिर आप इसे  गरम तेल में सुनहरा होने तक डीप फ्राई कर लें धीमी आँच पर। अब आप Paneer Gulgul को  अबज्ञौरबेंट पेपर में रख ले ताकि उसका  तेल  सोख लें। अब आप अमचूर और लाल मिर्च पावडर को ऊपर से छिड़कें और गरमागरम परोसें Paneer Gulgul 

Wednesday, 14 August 2013

How to make Spicy Paneer Fritters | स्पाइसी पनीर फ्रिटेर्स - Spicy Paneer Fritters

                                  स्पाइसी  पनीर फ्रिटेर्स - Spicy Paneer Fritters


खाना बनाने में समय - 15 मिनट                           तैयारी में समय - 10 मिनट
For 6 person
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Spicy Paneer Fritters
  • पनीर - 400 ग्राम  घिसा हुआ 
  • हरे प्याज़ की पत्तियाँ - 4 डंडियाँ कटा हुआ 
  • ताज़ा हरा धनिया - 2 - 3  बड़े चम्मच घिसा हुआ 
  • लहसुन - 5 कलियाँ घिसा हुआ
  • हरे प्याज़ का सफेद भाग - 2 बारीक कटा हुआ  
  • अदरक - 2 इन्च टुकड़ा कद्दूकस किया 
  • मैदा - 3 - 4 बड़ा चम्मच
  • लाल मिर्च की पेस्ट - 2 छोटा चम्मच
  • तेल - 4 बड़े चम्मच + ब्रश करने के लिए
  • जीरा - 2 छोटा चम्मच
  • नमक स्वादानुसार
विधि - How to make Spicy Paneer Fritters
अब  आप एक नॉन स्टिक पैन में तेल डाल कर  गरम होने के लियें रखें , जब तेल गरम हो जाएँ तो उसमें करके जीरा डाल कर  रंग बदलने तक भुनें , अब आप  अदरक और लहसुन डाल कर 1 मिनिट तक भूने। अब आप प्याज़ और नमक डालकर तबतक भूने जबतक प्याज़ नरम हो जाए। अब आप  फिर मैदा डालकर थोड़ी देर भूनते रहें।अब आप  पनीर एक बाउल में रखें। अब आप  इस मिश्रण को पनीर के बाउल में डालें। अब उसमें लाल मिर्च पेस्ट, हरे प्याज़ के पत्ते, हरा धनिया डालकर अच्छी तरह मिला लें। अब इस मिश्रण के समान हिस्से बना लें और हर हिस्से को गोल केक का आकार दें। अब आप उनपर थोड़ा मैदा छिड़कें, थोड़े तेल से ब्रश करें। एअर फ्रायर के जाली पर ये केक रखें और 200डिग्रीसेंटिग्रेड पर 12 मिनिट तक पका लें और  गरमागरम परोसें। 

How to make Grilled Paneer With Chilli Plum Sauce | ग्रिल्ड पनीर विद चिल्ली प्लम सॉस - Grilled Paneer With Chilli Plum Sauce

        ग्रिल्ड पनीर विद चिल्ली प्लम सॉस - Grilled Paneer With Chilli Plum Sauce 


खाना बनाने में समय - 15 मिनट                           तैयारी में समय - 15 मिनट
For 6 person
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Grilled Paneer With Chilli Plum Sauce
  • चिल्ली फ्लेक्स - 2 छोटा चम्मच
  • पनीर - 400 ग्राम
  • अदरक की पेस्ट -2 छोटा चम्मच
  • तेल - 4 बड़े चम्मच - 2 छोटा चम्मच
  • लाल मिर्च पावडर - 2 छोटा चम्मच
  • गरम मसाला पावडर - 1/2  छोटा चम्मच
  • शहद - 4 बड़े चम्मच
  • आलूभुखारे - 1 1/2  किलोग्राम बीज रहित 
  • आमचूर पावडर - 2 बड़े चम्मच
  • नमक स्वादानुसार
Grilled Paneer With Chilli Plum Sauce
Grilled Paneer
विधि - How to make Grilled Paneer With Chilli Plum Sauce
अब आप आलूबुखरों को मिक्सर जार में डालें अब आप उसमे  अमचूर पाउडर , लाल मिर्च पावडर, अदरक पेस्ट और आवश्यकतानुसार  पानी डाल कर पिस लें और बारीक़ पेस्ट बना लें । अब आप पनीर के बड़े क्यूब्स काटें। अब आप एक  नॉन स्टिक पैन में 4 बड़े चम्मच तेल डाल कर गरम होने के लियें रखें , जब तेल गरम हो जाएँ तो उसमें  आलूबुखारे की प्यूरी डाल  3-4 मिनट तक पकाएँ। अब  नमक और  गरम मसाला पावडर डालकर सॉस गाढा होने तक पकाएँ। सॉस को पैन एक तरफ करें और पैन के बीच में पनीर के तुकडे रखें। अब बचा हुआ तेल पनीर पर डालें और दोनो तरफ 1-2 मिनट तक पकाएँ जबतक समान सुनहरे हो जाए। अब आप उनपर चिल्ली फ्लेक्स छिडकें और फिर उन्हे पलटें।  अब  इन्हें आलूबुखारा सॉस में मिलाएँ। फिर शहद और बचा हुआ अमचूर डालकर अच्छी तरह मिलाएँ और गरमागरम परोसें। 

How to make Aloo Matar Paneer | आलू मटर पनीर - Aloo Matar Paneer

                               आलू मटर पनीर - Aloo Matar Paneer


खाना बनाने में समय - 15 मिनट                           तैयारी में समय - 10 मिनट
For 6 person
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Aloo Matar Paneer
  • पनीर - 200 ग्राम,  छोटे क्यूब्स काट लें
  • हरे मटर - 1 ½   कप छिलका निकला हुआ
  •  ताज़ी टमाटर की प्यूरी - 1 ½  कप
  • भुनी हुई मूंगफली, पेस्ट - 3 बड़े चम्मच
  • प्याज़ - 2 पेस्ट बना ले 
  • आलू - 3 छिला हुआ और पतला - पतला पीस में कटा हुआ 
  •  तेल - 3 बड़े चम्मच
  • जीरा - 2 छोटे चम्मच
  • हल्दी पावडर - ½ छोटा चम्मच
  • धनिया पावडर - 1 छोटे चम्मच
  • लाल मिर्च पावडर - 1 ½  छोटा चम्मच
  • अदरक - 1 छोटा चम्मच  
  • लहसुन - 1 छोटा चम्मच
  • गरम मसाला पावडर -1 छोटा चम्मच
  • नमक स्वादानुसार
Aloo Matar Paneer
Aloo Matar Paneer
विधि - How to make Aloo Matar Paneer
अब आप एक नौन स्टिक पैन में तेल डाल कर  गरम होने के लियें रखें , जब तेल गरम हो जाएँ तो उसमें जीरा डालकर हल्का भूरा होने तक भूनें। अब आप पैन में पीसा हुआ मसाला डालें और चलाते हुए हल्का भूरा होने तक भूनें। अब  आलू, नमक और हल्दी पावडर डाल कर  मिला लें। अब आप ½ कप पानी डालकर मिला लें और  ढक कर तब तक पकएँ जब तक आलू करीब तैयार हो जाए।  अब आप  पैन में धनिया पावडर , लाल मिर्च पावडर और  हरे मटर  डाल कर मिला लें और  ढक कर सब सब्जियाँ पक जाने तक पकाएँ। अब  टमाटर की पयूरी डालकर मिला लें और  ढक कर 2 - 3 मिनिट तक पकने दें। अब मूंगफली का पेस्ट डाल कर अच्छे से  मिला लें। अब आप पनीर डालें और मिला लें। गरम मसाला छिडकें और रोटी पराठा के साथ  गरमागरम परोसें।  

How to make Garlicky Paneer | lehsun balee paneer | गार्लिकी पनीर - Garlicky Paneer

                                      गार्लिकी   पनीर -  Garlicky Paneer


खाना बनाने में समय - 15 मिनट                           तैयारी में समय - 10 मिनट
For 6 person
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Garlicky Paneer
  • लहसुन की  कलिया  15  कुटा हुआ 
  • क्रीम 1/2 कप
  • लहसुन, तले हुए 4-5 कलियाँ
  • पनीर - 500 ग्राम 1/2  इन्च के टुकड़ों में कटा हुआ 
  • धनिया पावडर - 1 1/2 छोटा चम्मच
  • जीरा पावडर - 1 छोटा चम्मच
  • तेल - 3 बड़े चम्मच
  • जीरा -1 छोटा चम्मच
  • प्याज़ कटा हुआ - 4 
  • हरी मिर्च, चीरा हुआ - 3 -4
  • हल्दी पावडर -1/4 छोटा चम्मच
  • लाल मिर्च पावडर - 1 1/2  छोटा चम्मच
  • दही - 1 1/2  कप
  • गरम मसाला पावडर -1/2 छोटा चम्मच
  • नींबु का रस - 1 छूता चम्मच 
  • लहसुन की पेस्ट - 1 छोटे चम्मच
  • अदरक  की पेस्ट - 1 छोटे चम्मच
  • नमक स्वादानुसार
Garlicky Paneer
विधि - How to make Garlicky Paneer 
अब आप एक नॉन स्टिक पैन में तेल डाल  कर गरम करें, जब तेल गरम हो जाएँ तो उसमें कुटें हुयें लहसून, ज़ीरा और प्याज़ डालाकर हल्का सुनहरा होने तक भुनें। अब अदरक और लहसून का पेस्ट और हरि मिर्चें डालकर मिलाएँ। अब धनिया पावडर , हल्दी पावडर, , ज़ीरा पावडर और लाल मिर्च पावडर डालकर अच्छी तरह मिलाएँ। अब नमक और दही डालकर अच्छी तरह मिलाएँ। जब मिश्रण उबलने लगे, तब उसमें पनीर के क्यूब्स डालें और हल्का सा मिलाएँ। अब गरम  मसाला पावडर, नींबू का रस डालकर हल्का सा मिलाएँओर  अब क्रीम डालकर आँच बंद कर  दें। अब आप तले लहसून से सजाकर गरमागरम परोसें रोटी या चावल के साथ। 

Friday, 5 July 2013

How to make Paneer Dhania Korma Recipe | पनीर धनिया कोरमा | Paneer Dhania Korma Recipe

        पनीर धनिया कोरमा | Paneer Dhania Korma Recipe

पनीर कोरमा दही और धनियाँ बाले ग्रेवी में पकाया हुआ बहुत ही लजीज  कोरमा बनता है। तो आज हम पनीर कोरमा बनातें है।         
Paneer Dhania Korma Recipe
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Paneer Dhania Korma
  • पनीर - 500 ग्राम
  • काली मिर्च - 7
  • छोटी इलाइची - 6
  • लौंग - 4
  • सौंठ 1/4 छोटा चम्मच
  • हरी मिर्च की पेस्ट 1 छोटा चम्मच
  • मैदा 1 बड़ा चम्मच
  • गरम मसाला - 1/2 छोटा चम्मच
  • हरा धनिया - 3 बड़े चम्मच  बारीक कटा 
  • दही- 1 कप
  • अदरक पेस्ट - 1 छोटी  चम्मच
  • लहसुन पेस्ट -  1 छोटी  चम्मच
  • हल्दी का पावडर 1/3 छोटा चम्मच
  • तेल 2 बड़े चम्मच
  • तेज पत्ता - 2
  • नमक स्वादानुसार
बिधि - How to make Paneer Dhania Korma Recipe

अब आप  एक बाउल में दहीलहसुनअदरक पेस्ट,  सूँठहल्दी पावडरहरी मिर्च का पेस्टनमकमैदा को अच्छी तरह से मिला लिजियें। अब आप एक  कप पानी डालकर मिला लिजियें। अब आप  पनीर को छोटे टुकड़ों  में काट लें और  एक नौन स्टिक पैन या कढ़ाई में तेल गरम करके उसमें डालें तेज पत्तेकाली मिर्चछोटी इलाईचीलौंग और थोड़ा सा भून लें। अब इसमें दही का मिश्रण डालें और कढ़छी चलाते हुए धीमी आँच पर पकने दें। अब आप  हरे धनिये डाल दीजियें   अब पनीर को डाल कर हल्के हाथ से मिला लें। थोड़ा  नमक डालें और मिला लें और  गरम मसाला भी  डालकर मिला लें और गरमागरम परोसें।

How to make Paneer Popcorn With Lehsun Ki Chutney Recipe | पनीर पॉपकॉर्न विद लहसुन | Paneer Popcorn With Lehsun Ki Chutney Recipe

Paneer Popcorn With Lehsun Ki Chutney Recipe | पनीर पॉपकॉर्न विद लहसुन

पनीर में लहसुन की चटनी भरकर बेसन के घोल के साथ बूंदी में लपेटकर पनीर पॉपकॉर्न ( paneer popcorn  बहुत ही टेस्टी होता है। तो आज हम paneer popcorn बनाते है।

 Paneer Popcorn
 Paneer Popcorn
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Paneer Popcorn With Lehsun Ki Chutney
  • पनीर - 400  ग्राम 
  • बूंदी - 1 1/2  कप 
  • लहसुन की चटनी - 4 बड़े चम्मच 
  • तलने के लियें - तेल 
मिश्रण के लियें
  • हल्दी पाउडर - 1 छोटा चम्मच 
  • खाने का सोडा - 1/4  छोटा चम्मच 
  • बेसन - 1 1/2  कप 
  • अदरक लहसुन की पेस्ट - 2 1/2 छोटे चम्मच 
  • लाल मिर्च पाउडर - 1 छोटा चम्मच 
  • नमक स्वादनुसार 
बिधि - How To Make Paneer Popcorn With Lehsun Ki Chutney
अब आप पनीर के दो इन्चxआधा इन्चxआधा इन्च के टुकड़ो में काट लिजियें। अब आप सभी टुकड़ों के बीच में थोड़ा सा चीरे ताकि पूरी तरह से नहीं काटें। अब आप बूंदी को हाथ की सहायता से मसल कर अलग किसी बर्तन में रख लिजियें। अब आप घोल तैयार कर लिजियें। तो घोल के लियें , एक बाउल बेसन , लाल मिर्च पाउडर , हल्दी पाउडर , अदरक - लहसुन का पेस्ट , स्वादनुसार नमक और खाने का सोडा डाल कर एक साथ मिलाएँ और  आवश्यकतानुसार पानी डालकर अच्छी तरह से फेंट लिजियें ताकि चिकना घोल बन जाएँ। अब आप घोल को 20 मिनट के लियें छोड़ दें ताकि ये फूल कर तैयार हो जाएँ। अब आप पनीर के चिरों में लहसुन भर दें। अब एक कढ़ाई में तलने के लियें तेल ग्राम करे , जब तेल गरम हो जाये तो एक पनीर के टुकड़ों को बेसन के घोल में डुबोएँ और मसले बूंदी में लपेट कर तेल में डाल दें और धीमी आँच पर तलें, जब पॉपकॉर्न ( popcorn ) सुनहरें हो जाए तो तेल से निकाल कर  एब्सॉरबेन्ट पेपर पर या किसी बर्तन में रख लें और मीठी चटनी या खट्टी चटनी के साथ परोसें।
For 6 Person

How To Make Paneer And Corn Sabzi | पनीर एंड कॉर्न की सब्जी | Corn And Paneer Sabzi

                             Paneer And Corn Ki Sabzi - पनीर एंड कॉर्न की सब्जी

आजकल बाजार में स्वीट कार्न की भरमार हो गई है। खाने का स्वाद कुछ अलग हो तो, तो सभी को खाने में अच्छा लगता है. अलग स्वाद के लिये कुछ अलग तरह की मकई की सब्जी (Makke ki sabzi ), तो आइये आज हम स्वीट कार्न और पनीर की  सब्जी बनाते है।

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Corn And Paneer Sabzi
  • पनीर - 300 ग्राम
  • मकई के दाने ( Corn ) उबला हुआ 1 1/2  कप
  • धनिया पावडर - 2 छोटे चम्मच
  • लाल मिर्च पावडर - 2 छोटा चम्मच
  • हरे प्याज़ - 7 - 8  पत्तियों के साथ  कटा हुआ
  • टमाटर - 2  सलाइस किया हुआ
  • जीरा पावडर - 1 1/2  छोटा चम्मच
  • तेल - 2 बड़ा चम्मच
  • जीरा 1 छोटा चम्मच
  • प्याज़ - 2 कटा हुआ
  • गरम मसाला पावडर - 1 छोटा चम्मच
  • नमक स्वादानुसार
बिधि - How to make Corn and paneer sabji
अब आप  एक नॉन स्टिक पैन में तेल डाल कर गरम करें , जब तेल गरम हो जाएँ तो गरम तेल में ज़ीरा डाल कर सुनहरा होने तक भुने ,  जब उनका रंग बदलने लगे, तब प्याज़ और हरे प्याज़ डालकर भूनें जबतक प्याज़ का रंग बदल जाए। फिर  टमाटर डालकर नरम होने तक भूनें। अब  धनिया पावडर, ज़ीरा पावडर, लाल मिर्च पावडर और नमक डालकर अच्छी तरह मिलाएँ। अब कॉर्न और आधा कप पानी डाल कर पैन को ढक कर पकाएँ जबतक मिश्रण अच्छी तरह गरम हो जाए। अब पनीर और गरम मसाला पावडर डालकर अच्छी तरह मिलाएँ। अब हरे प्याज़ के पत्ते डालकर मिलाएँ और आँच बंद कर दे और चपाती , पराठा या नान के साथ Paneer And Corn की Sabzi के साथ परोसें।
For 6 Person

Friday, 14 June 2013

How To Make Paneer Popcorn With Lehsun Ki Chutney Recipe | Paneer Popcorn Recipe | पनीर पॉपकॉर्न

                  Paneer Popcorn Recipe | पनीर पॉपकॉर्न 

Ingredients for 
Paneer Popcorn
  • पनीर -  300 ग्राम
  • लहुसन चटनी7 – 8 छोटे चम्मच
  • लहसुन पेस्ट - 1 छोटे चम्मच से थोड़ा कम
  • लाल मिर्च पाउडर - 1/2छोटा चम्मच
  • हल्दी पाउडर - 1/2छोटा चम्मच
  • सोडा बाईकारबोनेट या खाने का सोडा या मीठा सोडा 1 1/2चुटकी
  • बूंदी - 1 कप से थोडा अधिक
  • तलने के लिए तेल
  • बेसन - 1 कप
  • अदरक पेस्ट 1 छोटे चम्मच
  • नमक स्वादनुसार
विधि - How to make Paneer Popcorn Recipe 
अब आप  सबसे पहले पनीर के दो  इन्च x आधा इन्च x आधा  इन्च के तुकडे में काट लें।  अब हर तुकडे को बीच में से थोडा सा चीरे ताकि वे पूरी तरह से ना कटे। अब बूंदी को हाथ से मसल मसलकर अलग रखें। अब घोल बनाने के लिये बेसन, अदरक - लहसून पेस्ट, लाल मिर्च  पावडर, हल्दी पावडर, खाने का सोडा और नमक एक बाउल में डालकर मिलाएँ।आवश्यकतानुसार पानी डालकर अच्छी तरह से फेंटें ताकि एक चिकना घोल बन जाए। अब घोल को 15 मिनट तक छोर दें अब पनीर के चिरों में लहसून चटनी भरें। एक कढाई में आवश्यकतानुसार तेल गरम करें, हर पनीर के तुकडे को बेसन के घोल में डुबोएँ, मसले बूंदी में लपेटें और गरम तेल में डालकर मध्यम आँच पर तलें जबतक वे सुनहरे हो जाए। तेल में से निकालकर  रखें।  अब आपका पनीर पॉपकॉर्न तैयार है ।अब आप  गरमागरम पनीर पॉपकॉर्न  टॉमेटो सॉस या हरि चटनी के साथ परोसें।

Friday, 31 May 2013

Shahi Paneer Recipe - शाही पनीर - shahi paneer recipe

  How to make  Shahi Paneer Recipe शाही पनीर


पनीर की सब्जी को अधिक से अधिक लोग पसंद करते है। लेकिन शाही पनीर को सभी बहुत पसंद करतें हैं। शाही पनीर किसी भी पार्टी की शान चार चाँद लगा देती है। और बनाने में भी बिलकुल आसान है। तो हम shahi Paneer Recipe बनाना शुरू करते हैं।

Ingredients for Shahi Paneer
  • पनीर - 250 ग्राम
  • 2 – 3  टमाटर का पेस्ट
  • प्याज - 1 बारीक़ कटा हुआ
  • लहसुन की कली4 - 5
  • हरी मिर्च - 1
  • अदरक  -  ½ इंच  टुकड़ा
  • घी या तेल - 2 टेबल स्पून
  • जीरा½ छोटी चम्मच
  • हल्दी पाउडर¼ छोटी चम्मच
  • धनियां पाउडर½ छोटी चम्मच
  • लाल मिर्च¼ छोटी चम्मच
  • काजू     - 25
  • मलाई या क्रीम50 ग्राम
  • गरम मसाला¼ छोटी चम्मच
  • नमक  -  स्वादानुसार
  • हरा धनियां — 1 छोटा चम्मच

विधि - How to Make Shahi Paneer

अब आप सबसे पहले काजू को आधा घंटे पानी में भिगोइये और बारीक पीस कर प्याली में निकाल लीजिये। अब पनीर को चौकोर टुकड़ों में काट लीजिये। अब आप मलाई को मिक्सी में मथ लीजिये अलग निकाल कर किसी बरतन में रख लीजिये , अब लहसुन , टमाटर, अदरक और हरी मिर्च को मिक्सी से पीस कर पेस्ट बना लीजिये। अब एक कढ़ाई में घी या मक्खन डाल कर गरम करे अब गरम घी में जीरा डाल दीजिये , जीरा ब्राउन होने पर बारीक़ कटा प्याज डाल कर गुलावी होने तक भुन लें अब  हल्दी पाउडर और धनियां पाउडर डाल दीजिये, अब  हल्का सा भूनिये और इस मसाले में टमाटर का पेस्ट डाल कर चलातें हुयें  भूनिये। अब  टमाटर भुनने के बाद, काजू का पेस्ट और मलाई डाल कर मसाले को तब तक चलातें हुयें  भूनें जब तक  मसाले से तेल छोड़ दें अब  इस मसाले में आवश्यकतानुसार पानी डाले जितना गाढ़ा ग्रेवी रखना चाहतें हो  अब नमक और लाल मिर्च भी डाल कर मिला दीजिये। अब ग्रेवी में उबाल आने पर पनीर डाल कर मिला दीजिये और ढककर बिलकुल धीमी आग पर सब्जी को 3-4 मिनिट तक पकने दीजिये, ताकि पनीर के अन्दर सारे मसाले जज्ब हो जायें। अब आपका शाही पनीर सब्जी तैयार है। अब आँच बन्द कर दीजिये। थोड़ा सा हरा धनियां बचा कर, हरा धनियां और गरम मसाला मिला दीजिये। अब shahi paneer की सब्जी को प्याले में निकालिये. हरे धनियां ऊपर से डालकर सजाइये. गरमा गरम शाही पनीर को चावल, नान या परांठे के साथ  परोसिये और खाइये। अपने मेहमानों को भी खिलाएँ।

नोट - पनीर के टुकडें तल कर या बिना तले ही डाल कर दोंनो तरीके से बनाया जाता है।.

समय - 45 मिनिट

सदस्यों के लिये.

आपके मन में इस रेसिपी से ज़ुरा कोई सवाल है तो आप हम से पूछ सकतें है|