Showing posts with label Shake recipes. Show all posts
Showing posts with label Shake recipes. Show all posts

Tuesday, 15 October 2013

How to make Khajoor Milk Shake | खजूर मिल्क शके - Khajoor Milk Shake

                                 खजूर मिल्क शके - Khajoor Milk Shake

गर्मी के मौसम में खजूर का शेक  बनाकर पीजिये और सर्दियों के मौसम में गरम दूध के साथ, और खजूर का शेक आपको सर्दी - जुकाम से भी बचाता है.
खजूर का शेक स्वादिष्ट होने के साथ साथ बहुत ही पौष्टिक भी  होता होता है.

Preparation Time : 10 minutes                           Cooking Time  : 25  minutes
For  6  Person
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Khajoor Milk Shake 
  • बर्फ के क्यूब्स - 2  कप 
  • दूध - 4 कप
  • खजूर - 25
  • छोटी इलाइची - 4
  • काजू - 8 - 10 
विधि - How to make Khajoor Milk Shake
अब आप  खजूर को अच्छी तरह धो लीजिये, डंठल हटाकर खजूर के टुकड़ों को पतले पतले टुकड़ों में काट लीजिये। अब आप काजू को छोटे छोटे टुकड़ों में काट लीजिये. इलाइची छील कर कूट कर पाउडर बना लीजिये.
खजूर के टुकड़ों को मिक्सर में डालिये, थोड़ा सा दूध डालकर खजूर के एकदम बारीक होने तक पीस लीजिये. अब बचा हुआ दूध और इलाइची पाउडर डाल कर अच्छी तरह फैट लीजिये. बर्फ के क्यूब्स डाल कर एक बार और फैंट लीजिये। अगर आपको अधिक मिठा पसंद हो तो चीनी डाल कर मिला ले , अब आप इसे छान कर भी सर्व करे। आप चाहे तो इसमें वनीला आइसक्रीम या चौकलेट आइसक्रीम डालकर भी परोस सकते हैं । 

Tuesday, 2 July 2013

How to make Chocolate and Strawberry Milkshake | Chocolate and Strawberry Milkshake चोकोलेट एंड स्ट्रोबेरी | Milk shake | Strawberry Milk shake

                 Chocolate and Strawberry Milkshake चोकोलेट एंड स्ट्रोबेरी

आवश्यकसामग्री-Ingredients For Chocolate and Strawberry Milkshake
  • सफेद चॉकलेट, कटा हुआ - 1 कप
  • स्ट्रॉबेरी क्रश - 6 बड़े चम्मच
  • ताज़ी क्रीम - 1/2 कप
  • वेनीला क्रीम - 1 1/2  कप
  • ठंडा दूध 5 - 6  कप
बिधि - How to make Chocolate and Strawberry Milkshake

अब आप सबसे पहले एक नॉन सटिक पैन ले लें और उसमे में क्रीम डाल कर गुनगुना होने तक गरम करें। अब एक बाउल में चॉकोलेट डाल लें और जब क्रीम  गुनगुना हो जाएँ तो बाउल में रखे चॉकोलेट में गुनगुना क्रीम डाल कर अच्छी तरह मिला लिजियें जबतक चॉकोलेट पिघल जाए। अब एक ब्लेन्डर जार में आयसक्रीम, स्ट्रॉबेरी क्रश, चॉकोलेट का मिशरण और दूध डालकर अच्छी तरह ब्लेन्ड करें और  ग्लासों में डालें और परोसें , आप भी पियें।
For 6 person

Monday, 1 July 2013

How to make Choco Flake Shake Recipe | चोको फ्लेक शेक - Choco Flake Shake Recipe

                                      चोको फ्लेक शेक - Choco Flake Shake Recipe

आवश्यकसामग्री-Ingredients For Choco Flake Shake Recipe
  • चॉकोलेट कॉरनफ्लेक 1/2 कप से थोड़ा अधिक  + सजाने के लिए
  • वेनीला क्रीम - 4 कप
  • ठंडा दूध - 2 कप
  • चॉकलेट सौस छिड़कने के लिये
बिधि - How to make Choco Flake Shake Recipe
अब आप 1/2 कप कॉर्नफ्लेक को मसल ले, अब आप एक ब्लेन्डर जार में आयसक्रीम और दूध डालकर अच्छी तरह ब्लेन्ड कर लें। अब फिर इसे एक जार में डालें, मसले कॉर्नफ्लेक डालकर अच्छी तरह मिलाएँ। अब इस पेय को ग्लासों में डालें और सभी  ग्लास में उपर से चम्मच भर चॉकोलेट सॉस डालें, बचे कॉर्नफ्लेक से सजाएँ और ठंडा ठंडा परोसें।
For 6 person

Tuesday, 14 May 2013

Mango Smoothie Recipe


                                                  Mango Smoothie Recipe

अभी आम का सीजन  है यानी की फलों के राजा, आम का। आम केवल स्वाद में ही अच्छा नहीं होता है बल्कि यह कई बिमारियों की दवा भी है। आम स्वास्थ्य के लिये बहुत ही अच्छा होता है क्योंकि आम में, विटामिन, मिनरल, फाइबर और कई ढेर सारे जरुरी तत्वों भरे होते हैं। इस स्वीट से फल से आप मैंगो शेक तो बना ही सकते हैं, साथ ही इसकी स्मूदी भी बनती है, जिस पर अगर आपके फेवरेट फ्लेवर की आइसक्रीम रख दी जाए तो और भी मजा आ जाता है। मैंगो स्मूदी विध आइसक्रीम को पीने से गर्मियों में आपका मूड बदल जाएगा। खास कर बच्चे को , मैंगो स्मूदी' बहुत पसंद आते है। तो आइये आज हम मैंगो स्मूदी बनाते है।


Mango Smoothie Recipe
Mango Smoothie Recipe
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Mango Smoothie
  • 7 - आम
  • 2 - कप दूध ठंडा
  • 8 - चम्मच चीनी
  • वेनीला आइस क्रीम- 2 चम्मच
  • पानी- जरुरत के अनुसार









Mango Smoothie Recipe
Mango Smoothie Recip
विधि- How to make Mango Smoothie
 
अब आप सबसे पहले आम को धो कर छील लीजिये और उसके गूदे को निकाल लीजिये। अब गूदे को मिक्सर में डाल कर हल्का सा पानी के साथ ब्लेंड कर लिजियें । अब फेटे हुएं आम में चीनी डाल कर एक बार फिर दुबारा ब्लेंड कर लिजियें । अब पिसे आम को छलनी से छान कर और उसमें दूध डाल कर चलाते रहिये। इसके बाद वेनीला आइसक्रीम को ऊपर से डालिये। आपकी मैंगो स्मूदी तैयार है, सर्व कीजिये।

For 6 person

Thursday, 9 May 2013

How to make Banana Strawberry Shake Recipe- बनाना स्ट्रॉबेरी शेक


                How to make Banana Strawberry Shake Recipe ( बनाना स्ट्रॉबेरी शेक )

अभी गर्मी अपने पूरे जोश पर है और अगर ठीक से सेहत का ध्यान नहीं रखा गया तो बुरा प्रभाव पड़ेगा। गर्मी के दिनों के लिए हम आपके लिए बनाना शेक की रेसीपी ले कर आएं हैं। केला दुनिया के सबसे पुराने और लोकप्रिय फलों में से एक है।यह बच्चों और बड़ों दा्रा बहुत ही पसंद कि जाती है। इस दही समुदी का स्वाद बहुत लजीज। तो देर किस बात की चलिए बनाते हैं टेस्टी बनाना स्ट्रॉबेरी शेक।
आवश्यक  सामग्री - Ingredients for banana strawberry shake - बनाना स्ट्रॉबेरी शेक
  • ठंडा दूध - 1 कप
  • दही - 1 कप
  • स्ट्रॉबेरी - 1 कप कटी हुई
  • पका केला -1 छिल कर काट ले
  • बर्फ़ के टुकरे - 6
  • चीनी -2 बड़ा चम्मच
  • स्ट्रॉबेरी -2 बड़ा चम्मच क्रश किया या अपने इच्छा अनुसार
बिधि - How to make Banana Strawberry Shake (बनाना स्ट्रॉबेरी शेक)
1- केला , 1 कप दही और कटा स्ट्रॉबेरी को 20 - 25 मिनट के लिए फ्रीजर में ठंडा ले। जब सभी सामग्री ठंडा हो जाएँ तो फ्रीजर से निकाल कर मिक्सर में सभी सामग्री मिलाकर ब्लेंड करें और सर्व करे।

2 बड़ा ग्लास के लिएँ|