Showing posts with label Thailand Cuisine. Show all posts
Showing posts with label Thailand Cuisine. Show all posts

Tuesday, 10 September 2013

How to make Quick Rice Paper Rolls With Spinach | Quick Rice Paper Rolls With Spinach

                                   Quick Rice Paper Rolls With Spinach

Preparation Time : 20 minutes                            Cooking Time  :20minutes
For 6 Person
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Quick Rice Paper Rolls With Spinach
  • राई राईस पेपर - 10 12 
  • नींबु का रस - 3 छोटे चम्मच
  • शहद - 2 छोटा चम्मच
  • पालक के पत्ते - 37 - 38  
  • थाई रैड करी पेस्ट - 2 बड़े चम्मच
  • चिकन कीमा - 1 1/2   कप
  • अंकुरित मूंग - 1/2 कप
  • तेल - 4  बड़े चम्मच
विधि - How to make Quick Rice Paper Rolls With Spinach
अब आप एक नॉन स्टिक पैन में तेल गरम होने  के लियें रखे , जब तेल गरम हो जाएँ तो गरम तेल में  थाई  रेड करी पेस्ट डालकर 1 मिनिट तक भूनें। अब  चिकन कीमा डालकर अच्छी तरह मिला लें और 5 - 6  मिनिट तक पकाएँ। अब आप नींबु का रस और शहद डालकर अच्छे से  मिला लें । फिर राइस पेपर के शीट्स को पानी में डुबोकर निकालें और अतिरिक्त पानी छान लें और वर्कटॉप पर फैला दें। अब आप हर शीट पर  8 - 9  पालक के पत्ते रखें, उसपर एक और रखें चम्मच भर चिकन का मिश्रण और फैला दें। उसपर डालें बीन स्प्राउट्स और पेपर को रोल कर लें। किनारों को काट लें और हर रोल के  3 - 4  टुकड़े काटें और परोसें।

Saturday, 27 July 2013

How to make Thai Baked Chicken Drumsticks Recipe | थाय बेक्ड ड्रमस्टिक्स - Thai Baked Drumsticks in hindi

                         थाय बेक्ड ड्रमस्टिक्स - Thai Baked Drumsticks

आवश्यक सामग्री -Ingredients For Thai Baked Chicken Drumsticks 
  • चिकन टंगड़ी ( Chicken drumsticks ) - 5
  • प्याज़ - 2 मोटा मोटा कटा हुआ -
  • ओयस्टर सॉस - ½   बड़ा चम्मच
  • ब्राउन शुगर - 1/4  छोटी चम्मच
  • तेल ग्रीज़ करने के लिए
  • लहसुन - 8  कलियाँ
  • डार्क सोय सॉस - ½  बड़ा चम्मच
  • लेमन ग्रास - 1 इन्च टुकड़ा
  • इमली का पल्प - ½  बड़ा चम्मच
  • विनेगर - ½   बड़ा चम्मच
  • नमक स्वादानुसार
How to make Thai Baked Drumsticks Recipe | थाय बेक्ड ड्रमस्टिक्स - Thai Baked Drumsticks in hindi
Thai Baked Drumsticks

विधि - How to make Thai Baked Chicken Drumsticks
अब आप Chicken drumsticks को साफ कर ले । फिर आप ऑवन को 180° सेल्सियस तक गरम कर लें । अब आप एक ब्लेन्डर जार में  लेमन ग्रास, इमली का गुदा, प्याज़, लहसून, सोय सॉस, ऑयस्टर सॉस, ब्राउन शुगर, नमक और सिर्का डालकर बारीक पीस लें। अब आप चिकन ड्रमस्टिक्स (Chicken drumsticks )  पर कुछ चीरें लगाएँ, उसपर तैयार किया  हुआ मसाला लगाएँ और रेफ्रिज़्रेटर में दो से तीन घन्टों तक मॅरिनेड होने दें। अब एक बेकिंग ट्रे पर तेल लगाएँ, उसपर मॅरिनेट किये ड्रमस्टिक्स रखें, ट्रे को गरम ऑवन में रख कर 14 - 15  मिनट तक बेक करें और बीच बीच में तेल लगाते रहें। अब Chicken drumsticks को  ऑवन से निकाले और  गरमागरम परोसें।


For 2 person

How to make Thai Style Basa Fish Recipe | थाई स्टाइल बसा मछली | Thai Style Basa Machhali

                                              Thai Style Basa Recipe

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Thai Style Basa
  • तेल - 4 बड़े चम्मच
  • बासा मछली के फिले - 1 इंच के चौकोर टुकड़ों में कटा हुआ - 3
  • तले हुयें बेसिल के पत्ते
  • नमक स्वादनुसार
  • पतला कोकोनट मिल्क - 1 कप
  • निम्बू का रस - 3 छोटे चम्मच
  • रेड करी पेस्ट 3 छोटे चम्मच
  • काफिर लाइम के पत्ते
  • अदरक - 3 इंच टुकड़ा कटा हुआ
  • प्याज - 1 - 2 बारीक़ कटा हुआ छोटा आकार  
How to make Thai Style Basa Fish Recipe | थाई स्टाइल बसा मछली | Thai Style Basa Machhali
Thai Style Basa

बिधि - How To Make Thai Style Basa
अब एक नॉन स्टिक पैन या कढ़ाई में 3 बड़े चम्मच तेल गरम कर लें। अब मछली के टुकड़ों पर नमक और 1 छोटा चम्मच नींबु का रस छिड़कें और अच्छी तरह रगड़ दें। अब  काफिर लाइम के पत्तों को हल्का सा मसलें और मछली के हर टुकड़े पर एक पत्ता रखें। अब इन टुकड़ों को पैन या कढ़ाई में डालकर पकाएँ और बचा  हुआ  तेल एक दूसरे नॉन स्टिक पैन में गरम करें, उसमें प्याज़ और अदरक डालकर भूनें।  अब मछली के टुकड़ों को पलटें और दूसरी तरफ से भी पकने दें। अब  प्याज़-अदरक को 1 मिनिट तक भूनें, फिर उसमें रेड करी पेस्ट डालकर मिलाएँ। अब नारियल का दूध डालें और अच्छी तरह मिलाकर पका लें ,  जब तक सॉस गाढ़ा हो जाए तो  बचा नींबु का रस डालें और मिलाएँ।  अब नमक चख लें। हर सर्विंग के लिये हर सर्विंग प्लेट पर 3 मछली के टुकड़े एक के ऊपर एक रखें और उनके बीच में काफिर लाइम का पत्ता रखें। उनके चारों ओर सॉस डालें, तले हुए बेसिल के पत्तों से सजाएँ और गरमागरम परोसें और खाएँ।
For 6 Person