Showing posts with label Awadhi Recipes. Show all posts
Showing posts with label Awadhi Recipes. Show all posts

Tuesday, 16 July 2013

How to make Dal Lucknowi Recipe | दाल लखनवी - Dal Lucknowi | Dal recipe

                                    दाल लखनवी - Dal Lucknowi


आवश्यकसामग्री-Ingredients For Dal Lucknowi 
  • अरहर दाल / तुवर दाल भिगोया हुआ - 1 1/2  कप
  • हींग - 1चुटकी
  • जीरा 1 छोटा चम्मच
  • दूध - 1 1/2 कप
  • ताज़ा हरा धनिया -  2 बड़े चम्मच बारीक़ कटा हुआ
  • हरी मिर्च -3 बारीक़ कटा हुआ 
  • सूखी लाल मिर्च - 5  टुकडे़ किये हुए 
  • लहसुन की कलियाँ 6  कटा हुआ 
  • हल्दी का पावडर - 1/2 छोटा चम्मच
  • तेल - 3 बड़े चम्मच
  • नमक स्वादानुसार
Dal Lucknowi
Dal Lucknowi 
विधि - How to make Dal Lucknowi 
अब आप सबसे पहले दाल को पानी से निकाल ले , अब दाल में  नमक, हरी मिर्च, हल्दी, और 3 कप पानी डाल कर कुकर में 2 सीटी आने  तक पकाएँ। अब कुकर ठंडा होने पर खोलें और दाल एक पैन में उबलनें रखें। अब आप एक  नौन-स्टिक पैन में तेल डाल कर गरम करें , जब तेल गरम हो जाये तो गरम तेल में, जीरा, हिंग , सूखी लाल मिर्च और  लहसुन डाल कर भूनें। अब दाल को तड़का लगाएँ। एक कप पानी और  दूध डाल कर  धीमी आंच पर 3 - 4  मिनिट पकाएँ। अब हरे धनिये से सजाकर गरमागरम दाल परोसें चपाती या चावल के साथ।

Monday, 24 June 2013

How to make Lauki Kofta Recipe | लौकी कोफ्ता | Lauki Kofta Recipe

                                            लौकी कोफ्ता | Lauki Kofta Recipe 

Lauki Kofta Curry  लौकी की सब्जी आप नहीं खाते कोई बात नहीं, लौकी के कोफ्ते  खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होते हैं, ये लौकी के कोफ्ते आप अवश्य पसन्द करेंगे. तो आइये आज हम लौकी के कोफ्ते ( Ghiya Ke Kofte ) बनायें|

आवश्यक सामग्री - Ingredients for  Lauki Kofta 
  • लौकी  दूधी - 500 ग्राम
  • इमली -10 टुकड़ा
  • तेल तलने के लिए
  • बेसन - 4 बड़ा चम्मच
  • लाल मिर्च पावडर 1/2 छोटा चम्मच
  • नमक स्वादानुसार
ग्रेवी बनाने के लिए=
  • लाल मिर्च पावडर 3/4 छोटा चम्मच
  • टमाटर - 4 मध्यम आकार मिक्सी में पीस कर पेस्ट बना ले
  • तेल 2 बड़ा चम्मच
  • प्याज़, कटा हुआ  - 2 - 3 मध्यम आकार
  • ताज़ा हरा धनिया - 2 बड़ा चम्मच
  • हल्दी का पावडर - 3/4 छोटा चम्मच
  • धनिया पावडर - 1 बड़ा चम्मच
  • नमक स्वादानुसार
बिधि - How to make  Lauki Kofta

सबसे पहले आप लौकी को छील कर कद्दूकस कर लें। अब लौकी को  निचोड़ कर पानी निकाल लिजियें। अब कद्दूकस किया लौकी में बेसन, लाल मिर्च पावडर और  नमक डाल अच्छे से मिला लें। अब मिश्रण का एक समान 10  भाग बना लें। हर हिस्से में एक इमली का टुकड़ा भर दीजियें। अब आप हथेलियों को गीला करके हथेली की सहायता से  गोल कोफ्तों का आकार दे दीजियें । अब एक कढ़ाई या पैन में तेल गरम कर लें , जब तेल गरम हो जाएँ तो गरम तेल में 1 - 2  कोफ्ते डालकर दो से तीन मिनिट तक धीमी आंच पर तलें और फिर अब्ज़ौरबेंट पेपर पर रखें। एक नौन स्टिक कढ़ाई में 2 बड़े चम्मच तेल गरम करें और प्याज़ भूनें। फिर डालें हल्दी पावडर, धनिया पावडर और लाल मिर्च पावडर। मध्यम आँच पर चम्मच चलाते हुए एक मिनिट तक भूनें। इसमें डालें टोमाटो प्यूरी और दो बड़े चम्मच पानी और तेल अलग हो जाने तक आँच पर ही रखें। फिर डालें 2 कप पानी और उबाल आने दें। नमक डालकर, आँच धीमी करें और पांच मिनिट तक और पकाएँ। ग्रेवी को गरम रखें। आधी मात्रा हरा धनिया डालें और मिलालें। सर्व करते समय, एक सर्विंग प्लेट पर कोफ्तों को सजाएं, ऊपर से डालें ग्रेवी। बाकी हरे धनिये से सजाकर परोसें।
For 4 person

How to make Paneer Dhania Korma Recipe | पनीर धनिया कोरमा | Paneer Dhania Korma Recipe

        पनीर धनिया कोरमा | Paneer Dhania Korma Recipe

पनीर कोरमा दही और धनियाँ बाले ग्रेवी में पकाया हुआ बहुत ही लजीज  कोरमा बनता है। तो आज हम पनीर कोरमा बनातें है।         
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Paneer Dhania Korma
  • पनीर - 500 ग्राम
  • काली मिर्च - 7
  • छोटी इलाइची - 6
  • लौंग - 4
  • सौंठ 1/4 छोटा चम्मच
  • हरी मिर्च की पेस्ट 1 छोटा चम्मच
  • मैदा 1 बड़ा चम्मच
  • गरम मसाला - 1/2 छोटा चम्मच
  • हरा धनिया - 3 बड़े चम्मच  बारीक कटा 
  • दही- 1 कप
  • अदरक पेस्ट - 1 छोटी  चम्मच
  • लहसुन पेस्ट -  1 छोटी  चम्मच
  • हल्दी का पावडर 1/3 छोटा चम्मच
  • तेल 2 बड़े चम्मच
  • तेज पत्ता - 2
  • नमक स्वादानुसार
बिधि - How to make Paneer Dhania Korma Recipe
अब आप  एक बाउल में दही, लहसुन- अदरक पेस्टसूँठ, हल्दी पावडर, हरी मिर्च का पेस्ट, नमक, मैदा को अच्छी तरह से मिला लिजियें। अब आप एक  कप पानी डालकर मिला लिजियें। अब आप  पनीर को छोटे टुकड़ों  में काट लें और  एक नौन स्टिक पैन या कढ़ाई में तेल गरम करके उसमें डालें तेज पत्ते, काली मिर्च, छोटी इलाईची, लौंग और थोड़ा सा भून लें। अब इसमें दही का मिश्रण डालें और कढ़छी चलाते हुए धीमी आँच पर पकने दें। अब आप  हरे धनिये डाल दीजियें   अब पनीर को डाल कर हल्के हाथ से मिला लें। थोड़ा नमक डालें और मिला लें और  गरम मसाला भी  डालकर मिला लें और गरमागरम परोसें।