Showing posts with label Vegetarian Recipes. Show all posts
Showing posts with label Vegetarian Recipes. Show all posts

Tuesday, 17 September 2013

How to make Mooli Moong Besan | मूली मूंग बेसन - Mooli Moong Besan

                              मूली मूंग  बेसन  - Mooli Moong Besan

Preparation Time : 10 minutes                            Cooking Time  : 20  minutes
For  6  Person
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Mooli Moong Besan
  • बेसन - 2 ½  छोटे चम्मच
  • सफेद मूली - 2  छीला   हुआ और  क्यूब्ज़ में कटा हुआ
  • मूंगदाल - ½  कप  1 घंटे के लिए भिगोया हुआ
  • हल्दी  पावडर - ½ छोटा चम्मच
  • धनिया पावडर - 1 ½  छोटा चम्मच
  • अदरक - 1 ½ छोटा चम्मच बारीक़ कटा हुआ
  • हींग - 1/4 छोटा चम्मच
  • मूली के पत्ते - 1 कप बारीक़ कटा हुआ
  • तेल - 3 ½  बड़े चम्मच
  • सूखी लाल मिर्च - 4
  • नमक  स्वादानुसार
विधि - How to make Mooli Moong Besan
अब आप लाल मिर्चों के छोटे-छोटे टुकड़े करके रख लें। अब आप  एक  पैन में 1 बड़ा चम्मच तेल डाल कर गरम होने के लियें रखें और इधर जो बचा हुआ तेल है उसे आप एक  दूसरे नॉन स्टिक पैन में गरम होने के लियें रखें। अब आप लाल मिर्च दूसरे पैन में डालें , फिर उसमे हिंग और बारीक़ कटा अदरक डाल कर अच्छी तरह मिला लें और 2 - 3  मिनट तक भुनें।  अब आप कटा हुआ मुली  डालकर मिला लें, फिर  1 - 2   मिनिट तक पकाएँ, अब आप  मूली के पत्ते , हल्दी पावडर  और नमक डाल कर अच्छी तरह मिला लें। अब आप पहले पैन में  मूंग दाल डाल कर  तेज़ आँच पर  4 - 5  मिनिट तक पकाएँ। फिर आप  धनिया पावडर मिला दें  और 3-4 मिनिट तक पकाएँ। अब बेसन डालकर मिला लें, 2-3 मिनिट तक पकाएँ। नमक डालकर मिला लें। अब आप इस मिश्रण को दूसरे पैन में डालें और अच्छी तरह मिला लें और तबतक पकाएँ जबतक सब पानी सूख जाए। अब आपका Mooli Moong Besan तैयार है। आप इसे  गरमागरम परोसें ।

How to make Sorshe Diye Kundri | शोरशो दिये कुन्द्री - Sorshe Diye Kundri

                             शोरशो दिये कुन्द्री  - Sorshe Diye Kundri 

Preparation Time : 20 minutes                            Cooking Time  : 20  minutes
For  6  Person
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Sorshe Diye Kundri 
  • मस्टर्ड ( Mustard ) पेस्ट - 3 बड़े चम्मच
  • टिंडली,लम्बाई में दो हिस्से किये हुए - 350  ग्राम
  • तेल - 2 बड़ा चम्मच
  • कलौंजी - 1/2 छोटा चम्मच
  • हल्दी पावडर 1/2 छोटा चम्मच
  • नमक स्वादानुसार
  • चीनी स्वादानुसार
विधि - How to make Sorshe Diye Kundri
एक नॉन स्टिक पैन में तेल गरम करें, उसमें कलौंजी डालकर महक आने तक भूनें। फिर टिन्डोरा डालकर एक मिनट तक भूनें। ढक कर कुछ मिनटों तक, बीच बीच में चलाते हुए, पकने दें। फिर हल्दी पावडर, नमक और चीनी डालकर अच्छी तरह मिलाएँ फिर ढक कर दो मिनट और पकाएँ। फिर मस्टर्ड पेस्ट डालकर अच्छी तरह मिलाएँ। एक मिनट और पकाएँ। गरमागरम परोसें। 

Tuesday, 10 September 2013

How to make Shaag Begun Borir Ghonto | शाग बेगुन बोरीर घोंटो - Shaag Begun Borir Ghonto

                 शाग बेगुन बोरीर घोंटो  - Shaag Begun Borir Ghonto

Preparation Time : 15  minutes                            Cooking Time  : 20  minutes
For  6  Person
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Shaag Begun Borir Ghonto
  • बोरी (बंगाली वडी) - 15
  • बैंगन - 3 , छोटे टुकड़ो या ,1 इन्च के चौकोर टुकड़ों में कटा हुआ
  • अदरक की पेस्ट 1 छोटा चम्मच
  • लहसुन की पेस्ट 1 छोटा चम्मच
  • पालक के पत्ते ,लच्छे कटे हुए - 3 Blanched
  • तेल - 2 बड़ा चम्मच  + तलने के लिए
  • राई 1 ½  छोटा चम्मच
  • प्याज़ -1 बारीक़ कटा हुआ
  • सौंफ - 1 ½  छोटा चम्मच
  • जीरा 1  छोटा चम्मच
  • नमक स्वादानुसार
विधि - How to make Shaag Begun Borir Ghonto
अब  आप सबसे पहलें बैंगन को काट कर धो कर रख लें , अब आप एक  कढाई में जरुरत के अनुसार  तेल गरम होनें  के लियें रखें , जब तेल गरम हो जाएँ तो  बोरी डाल कर सुनहरे होने तक तलें। फिर आप तेल निकाल कर एक बर्तन में रख लें। अब आप  उसी तेल में बैंगन को भी  सुनहरे होने तक तल लें। अब आप बैंगन को भी तेल से निकालकर कर एक बर्तन में रख लें। अब आप एक कढ़ाई या  पैन में 2 बड़ा चम्मच तेल गरम होने के लियें रखें , जब तेल गरम हो जाएँ तो उसमें सौंफ, ज़ीरा, राई डाल कर फुटने दें। फिर प्याज़ डालकर गुलावी  होने तक भूनें। अब आप अद्रक और लहसून का पेस्ट डालकर 1 मिनट तक भूनें। फिर आप पालक, तले बोरी और नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें । अब आप ढक कर पलाक पकनें तक पकाएं , फिर आंच बंद कर दें और रोटी या पराठा के साथ गरमागरम परोसें। 

How to make Suva Soya Bhaji | सुवा सोया भाजी - Suva Soya Bhaji

                                  सुवा सोया भाजी - Suva Soya Bhaji

Preparation Time : 10  minutes                            Cooking Time  : 15  minutes
For  7 - 8   Person
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Suva Soya Bhaji
  • टोफू -  400  ग्राम
  • अदरक - 2  बड़ा चम्मच बारीक कटा हुआ
  • लहसुन - 2  बड़ा चम्मच बारीक कटा हुआ
  • सोया नगट - 2 कप
  • नींबु का रस -1 
  • सुवा के पत्ते - 1 कप
  • तेल - 4 बड़े चम्मच
  •  लाल मिर्च पावडर - 2  छोटा चम्मच
  • हल्दी का पावडर - ½ छोटा चम्मच
  • धनिया पावडर - 2  बड़े चम्मच
  • अमचूर - 2 छोटा चम्मच
  • जीरा - 1 ½  छोटा चम्मच
  • हरी मिर्च -  5 - 6  चीरा हुआ
  • प्याज़ - 2 बारीक कटा हुआ 
  • नमक स्वादानुसार
विधि - How to make Suva Soya Bhaji
अब आप एक  कढ़ाई या पैन में तेल गरम होने के लियें रखें , जब तेल गरम हो जाएँ तो आप तेल में, जीरा , बारीक़ कटा लहसुन, बारीक़ कटा  अदरक, और हरि मिर्चें डालकर रंग बदलनें तक भुनें । अब आप टोफू को मसलें और  सोया नगेट्स को पानी में भिगोएँ। अब आप सुवा को बारीक काट लें । अब आप कढ़ाई मे प्याज़ डालें और बेरंग होने तक भूनें। अब आप फिर टोफू, पानी में  से छाने हुए सोया नगेट्स, लाल मिर्च पावडर, हल्दी पावडर, धनिया पावडर, अमचूर और नमक डाल कर अच्छी तरह मिला लें , अब  सुवा और नींबु का रस डालकर मिलाएँ, फिर  2 मिनिट तक पकाएँ , अब आप आँच बंद कर दें और  गरमागरम परोसें। 

Wednesday, 4 September 2013

How to make Tilli Phalli Shimla Mirch | तिलि फली शिमला मिर्च - Tilli Phalli Shimla Mirch

                       तिलि फली शिमला मिर्च - Tilli Phalli Shimla Mirch 

Preparation Time : 5 minutes                            Cooking Time  : 15 minutes
For 6 Person
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Tilli Phalli Shimla Mirch 
  • हरी शिमला मिर्च - 3 बीज निकाल कर काट लें
  • धनिया पावडर -1 छोटा चम्मच
  • लाल मिर्च पावडर -1 छोटा चम्मच
  • भुनी हुई मूंगफली 1/2 कप थोड़ा अधिक
  • काले तिल - 3 बड़े चम्मच
  • प्याज़ -  3 बारीक़ कटा हुआ
  • अदरक - 2 इंच टुकड़ा बारीक़ कटा हुआ
  • जीरा -1 छोटा चम्मच
  • कड़ी पत्ते 10
  •  लहसुन - 1 1/2 बड़ा चम्मच  बारीक़ कटा हुआ
  • हल्दी पावडर -1 छोटा चम्मच
  • तेल - 3 बड़े चम्मच
  • राई -1 छोटा चम्मच
  • इमली का पल्प -1/2 छोटा चम्मच
  • नमक स्वादानुसार
विधि - How to make Tilli Phalli Shimla Mirch 
अब आप एक नॉन-स्टिक पैन में तेल डाल कर  गरम होने के लियें रखें , जब तेल गरम हो जाएँ तो उसमें जीरा कड़ी पत्ते और राई डालकर 1 मिनिट तक भूनें। अब आप प्याज़ डाल कर  गुलावी  होने तख भून लें। अब आप एक ग्राईंडर में भुनी हुई मूंगफली को पीस लें। फिर तिल डाल कर  दरदरा पीस लें। अब पैन में अदरक, लहसुन और हल्दी पावडर डालकर अच्छे से मिला लें। अब आप धनिया पावडर, लाल मिर्च पावडर और शिमला मिर्च डालकर टौस करें। अब थोड़ा सा पानी डालें और साथ  में नमक डाल कर  अच्छी तरह मिला दें । अब थोड़ा सा पानी और डालें और शिमला मिर्च को नरम होने तक पकने दें। फिर पिसा हुआ पावडर डालें अच्छी तरह मिलाएं। अब  इमली का पल्प डालकर मिलाएं। 1-2  मिनिट  तक पका लें अब आप आंच बंद कर दे और गरमागरम तिलि फली शिमला मिर्च परोसेन।  

Sunday, 1 September 2013

How to make Peanut Aloo | पीनट आलू - Peanut Aloo

                                      पीनट  आलू  - Peanut Aloo 

Preparation Time : 15  minutes                            Cooking Time : 15 minutes
For 6 Person
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Peanut Aloo
  • भुनी हुई मूंगफली  - ½ कप से थोड़ा अधिक 
  • आलू - 5 उबाला हुआ , 1/2 इंच क्यूब्स में कटा हुआ 
  • हल्दी पावडर  - ½  छोटा चम्मच
  • अमचूर  - ½ छोटा चम्मच
  • तेल - 2 बड़ा चम्मच
  • हरी मिर्च - 3 कटा हुआ 
  • जीरा - 1 छोटा चम्मच
  • अदरक  पेस्ट  - 1 ½  छोटा चम्मच
  • लहसुन पेस्ट  - 1 ½  छोटा चम्मच
  • ताज़ा हरा धनिया -  3 बड़े चम्मच बारीक़ कटा हुआ 
  • नमक  स्वादानुसार
How to make Peanut Aloo | पीनट  आलू  - Peanut Aloo
पीनट  आलू 
विधि - How to make Peanut Aloo 
अब आप सबसे पहले आलू को उबाल ले , फिर छिल कर छोटे - छोटे टुकड़ो में काट लें , अब आप  एक नॉन स्टिक पैन में तेल डाल  कर  गरम करें, जब तेल गरम हो जाये तो उसमें हरि मिर्चें, ज़ीरा और मूंगफली डालकर एक मिनट तक भूनें। अब उसमें  फिर अदरक पेस्ट और लहसून पेस्ट डालकर १ मिनट भूनें। फिर आलू डालकर मिलाएँ। अब हल्दी पावडर, अमचूर और नमक डालकर अच्छी तरह मिलाएँ। फिर बारीक़ कटा  धनिया  डालकर मिलाएँ और गरमागरम परोसें Peanut Aloo 

Saturday, 6 July 2013

How to make Khatte Meethe Aloo Recipe | खट्टे मीठे आलू - Khatte Meethe Aloo | Khatta Mieetha Aloo |

                                खट्टे मीठे आलू - Khatte Meethe Aloo

आवश्यक सामग्री-Ingredients For Khatte Meethe Aloo
  • आलू, उबालकर छिला हुआ - 250 ग्राम
  • प्याज़ - 1 बारीक़ कटा हुआ 
  • तेल - 1 बड़े चम्मच
  • जीरा 1/2 छोटा चम्मच
  • धनिया पावडर -1/2 छोटा चम्मच
  • लाल मिर्च पावडर - 1/2  छोटा चम्मच
  • काला नमक 1/4 छोटा चम्मच
  • इमली की पेस्ट - 1 छोटे चम्मच
  • गुड़, घिसा हुआ - 1 छोटे चम्मच
  • सूखी लाल मिर्च, दो हिस्सों में कटा हुआ 3-4
  • अदरक की पेस्ट - 1 छोटे चम्मच
  • हल्दी का पावडर 1/4 छोटा चम्मच से कम 
  • ताज़ा हरा धनिया - 1/2  डंडी
  • नमक स्वादानुसार
 Khatta Meetha Aloo

बिधि - How to make Khatte Meethe Aloo 
अब एक नॉन स्टिक पैन में तेल डाल कर गरम करें , जब तेल गर्म हो जाएँ तो गर्म तेल में,  ज़ीरा, सूखी लाल मिर्चें और प्याज़ डालकर 1 मिनट तक भूनें। अब  धनिया पावडर ,अदरक पेस्ट और  हल्दी पावडर,  डालकर 1 मिनट तक भूनें। मसाला भूनने के बाद  आलू डालकर अच्छी तरह मिला लें और ¼ कप पानी डालकर मिलाएँ। अब नमक, लाल मिर्च पावडर, काला नमक, इमली का पेस्ट और ¼ कप पानी डालकर मिलाएँ और गुड़ भी  डालकर अच्छी तरह मिलाएँ।  अब 3-4 मिनट तक पकाएँ या जबतक मसाला सब आलू पर अच्छि तरह चढ जाए। फिर  हरे धनिये के डंठल से सजाकर गरमागरम परोसें।
For 4 person

Friday, 14 June 2013

हरा धनियाँ आलू की सब्जी - Aloo Dhaniya Fry | How To Make Dhania Aloo

हरा धनियाँ आलू की सब्जी - Aloo Dhania Fry | How To Make Dhaniya Aloo

हरा धनियां और आलू की सब्जी बहुत अच्छी बनती है। हरा धनियां तो बाजार में बहूत ही  आसानी से मिल जाते है , खास कर आलू और धनियाँ से बनी सब्जी सर्दी के मौसम में  खाने  का मजा ही कुछ और होता है। तो आज हम आलू और धनियाँ पत्ती की सब्जी बनाते है। 
 Ingredients for Dhania Aloo Fry
  • आलू - 300 ग्राम  या 4-5 आलू
  • हरा धनियां - 300 ग्राम 1 छोटा बन्च
  • नमक - स्वादानुसार या 1/2  छोटी चम्मच से थोडा अधिक अधिक
  • हल्दी पाउडर - 1/3 छोटी चम्मच
  • लाल मिर्च - 1/3 छोटी चम्मच
  • अमचूर पाउडर - 1/3 छोटी चम्मच
  • सरसों का तेल - 4 बड़ा चम्मच
  • जीरा½  छोटी चम्मच
  • हींग पाउडर - 2 पिंच
  • अदरक पेस्ट - 1 छोटा चम्मच
  • हरी मिर्च - 2 बारीक कटी हुई
  • धनियां पाउडर - 1 छोटी चम्मच

विधि -  How To Make Dhaniya Aloo
अब आप हरे धनियां के मोटे डंठल हटा कर, पत्तों को साफ पानी से धो लें और एक बर्तन या छलनी में रख ले ताकि बचे हुयें पानी निकल जाएँ अब हरे धनियां को बारीक काट लें और आलू को भी छिल कर एक आलू के 6 - 7  टुकड़े करते हुये काट लें। अब एक कढ़ाई में तेल डालकर गरम करे जब तेल गरम हो जाएँ जीरा और हींग डाल कर , जीरा को हल्का ब्राउन होने तक भुने , अब  हरी मिर्च, अदरक पेस्ट डाल कर  कुछ सकेंड भुने। अब मसाले में कटे हुये आलू डाल दे और 1  मिनट भुने , अब  हल्दी पाउडर, धनियां पाउडर, लालमिर्च पाउडर और नमक डालकर, आलू और मसाले को अच्छी तरह चम्मच  से चलाते हुये तब तक भूनिये जब तक कि आलू के टुकड़े पर मसाले की कोटिंग जाये। बड़ा चम्मच पानी डाल दे और आलू को ढककर  6 - 7 मिनिट तक धीमी आंच पर पकाएं। 6 - 7 मिनट बाद  आलू को चलाइये और चैक कीजियेयदि आलू में पानी कम हो गया हो तो 2-3 बड़ा चम्मच पानी और डाल दीजिये, और सब्जी को ढककर फिर से 5-6 मिनिट धीमी आग पर पकने दीजिये, सब्जी को चैक कीजिये. आलू नरम हो गये हैं, अमचूर पाउडर डालकर मिला दीजिये। अब नरम पके हुये आलू में कटा हुआ हरा धनियां डालकर मिलाइये, सब्जी को 1-2 मिनिट चमचे से चलाते हुये पका लीजिये. हरा धनियें हल्की सी गर्मी पाते ही नरम हो जाता है। अब आपका  हरा धनियां और  आलू की सब्जी बनकर तैयार है।  चपाती या परांठे या पूरी चावल के साथ परोसे।
For  5 Person
बनाने में समय 20 मिनट


Sunday, 2 June 2013

How to make Aloo ka Rasa | Dahi Aloo Recipe | दही के आलू

                Dahi Aloo Recipe | दही के आलू 
आलू की सब्जी कई तरह से बनाई जाती है।  आज हम दही के आलू बना रहे हैं यानि कि आलू का रसा बनायेंगे आप इस सब्जी को जरुर पसन्द करेंगे।

Ingredients for Dahi ke Aloo
  • आलू - 250 ग्राम उबले हुयें
  • बेसन - 1 छोटी चम्मच
  • हरा धनियाँ2  बड़ा चम्मच बारीक़ कटा हुआ
  • दही - 100 ग्राम ( 1 कप)
  • धनियां पाउडर - 1 छोटी
  • तेल  -1 - बड़ा चम्मच
  • हल्दी पाउडर -  ½ छोटी चम्मच
  • हींग½  पिन्च
  • जीरा¼  छोटी चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर -  ¼ छोटी चम्मच
  • हरी मिर्च - 1 बारीक कटी हुई
  • नमकस्वादानुसार या  ½ छोटी चम्मच
विधि - How to make Dahi ke aloo
आलुओं को छील कर हाथ से मोटा मोटा तोड़ लीजिये। अब कढ़ाई में तेल डाल कर गैस पर गरम होने की लियें रखे , जब तेल गरम हो जाएँ तो गरम  तेल में  हींग और जीरा डालिये, अब को हल्का ब्राउन होने दीजियें , अब  हरी मिर्च, हल्दी पाउडरबेसन ,और धनियां पाउडर डाले और मसाले को कलछी से चला कर हल्का सा भूनें। उसके बाद आलू और लाल मिर्च पाउडर डाल कर  चलाते हुयें 2-3 मिनिट तक आलू के ऊपर मसाला कोट होने तक भूनें और 1-2  कप पानी डाल दीजियेऔर  सब्जी को ढक कर उबाल आने तक पकायें। तब तक आप बचे टाइम में दही को फैट लेंअब आप उबलते हुयी सब्जी में एक हाथ से दही डालें और दूसरे हाथ से चमचे से सब्जी बराबर चलाते रहें जब तक कि सब्जी में फिर से अच्छी तरह उबाल जाय, अब सब्जी में नमक मिला का सब्जी को 2-3 मिनिट उबलने दीजिये। अब आपका आलू का रसा तैयार है, आलू के रसा में हरा धनियां डाल कर मिला दीजिये. सब्जी को प्याले में निकालिये और चपाती, परांठे, पूरी के साथ परोसें।
For  4  person

Wednesday, 29 May 2013

Bhare Baghare Tamatar Recipe - भरे बघारे टमाटर | How to make Bhare Baghare Tamatar Recipe | Bhare Baghare Tomato Recipe

                         How to make Bhare Baghare Tamatar Recipe - भरे बघारे टमाटर


Ingredients for  Bhare Baghare Tamatar Recipe
  • कड़क लाल टमाटर मध्यम साइज्ड के - 4
  • तेल - 3 बड़ा चम्मच
  • राई - 1/4 छोटा चम्मच से भी कम
  • जीरा - 1/4 छोटा चम्मच से भी कम
  • कड़ी पत्ता – 4
  • प्याज - 1 बारीक़ कटा
  • लाल शिमला मिर्च - 1/2 कटा हुआ
  • पनीर कद्दूकस किया - 1/4 कप
  • धनियाँ पत्ता - 1 छोटा चम्मच बारीक़ कटा हुआ
  • हल्दी पाउडर - 1/4 छोटा चम्मच
  • धनियाँ पाउडर - 1 छोटा चम्मच
  • इमली का पल्प - 1/4 कप का आधा
  • लाल मिर्च पाउडर - 1/2 छोटा चम्मच
  • मूंगफली की पेस्ट - 2 बड़ा चम्मच
  • भुना जीरा पाउडर - 1/4 छोटा चम्मच
  • हरी मिर्च - 1 बारीक़ कटा हुआ
  • नमक स्वादनुसार
  • अदरक की पेस्ट - 1 छोटा चम्मच
  • लहसुन की पेस्ट - छोटा चम्मच

बिधि - How to make Bhare Baghare Tamatar Recipe - भरे बघारे टमाटर

अब टमाटर के ऊपर का कला भाग कट दें और गरम पानी में ब्लांच कर लें और छिलका निकाल लिजियें और अब ऊपर से काट कर अन्दर से बीज निकाल लिजियें। बीज निकले टमाटर को अलग रख लें। अब एक नॉनस्टिक पैन में तेल डाल कर गरम करें जब तेल गरम हो जाएँ तो जीरा राई डाल दें जब जीरा राई फूटने लगे तो कड़ी पत्ता प्याज डाल दे लाल होने तक भुने। तब तक आप इधर स्ट्फिंग बनाने के लियें पनीर और  शिमला मिर्च को एक बॉउल में मिक्स कर लें। अब इसमें हरा धनियाँ , नमक और हरी मिर्च डाल कर अच्छी तरह मिला लें। अब प्याज में थोड़ा सा पानी डाल कर 3 - 4 मिनट और पकाएं। अब 3 - 4 मिनट बाद अदरक का पेस्ट , लहसुन का पेस्ट और 1/4 कप से कम पानी डाल कर मिला दें। अब पनीर के मिश्रण से बीज निकले टमाटर को भर लें और अलग रखें। अब आप प्याज में धनियाँ पाउडर , हल्दी पाउडर , लाल मिर्च पाउडर , भुना जीरा पाउडर और थोड़ा पानी डाल कर मिलाले। अब ग्रेवी गाढ़ी होने तक पकाएं जब ग्रेवी गाढ़ी हो जाएँ तो इमली का पल्प ,  मूंगफली का पेस्ट और नमक डाल कर थोड़ा पानी मिलाएं। अब ग्रेवी में भरा हुआ टमाटर रख दें और धीमी आँच पर 8 - 10 मिनट पका ले। अब आपका भरे बघारे टमाटर बन के तैयार अब आप एक प्लेट में ग्रेवी से टमाटर निकाल कर रखें और टमाटर के साइड से ग्रेवी डाले और धनियाँ पत्ती से सजा कर गरमागरम परोसें।
For 2 person
खाना पकने में समय 1/2 घंटा

Thursday, 16 May 2013

भरवां आलू - Stuffed Potato Recipe - Bharwan aloo recipe | How to make Stuffed Potatoes Recipe


        भरवां आलू - Stuffed Potato Recipe - Bharwan aloo recipe

भरवां आलू बहुत ही लाजबाब सब्ज़ी है. अगर आप आलू पसन्द करते हैं तो आपको भरवां आलू बहुत पसन्द आयेगी. इसे आप विशेष अवसरों पर बना सकते हैं तो आइये आज हम भरवां आलू बनाते हैं।

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Stuffed Potato
  • मक्खन - 1 ½ बड़ा चम्मच
  • उबले आलू - 6
  • गाजर - 3 चम्मच कद्दूकस की हुई
  • काली मिर्च½ छोटा चम्मच
  • पनीर½ से थोड़ा अधिक कद्दूकस किया
  • पुदीने की पत्ती - 1 ½ बड़ा चम्मच
  • दही½  कप
  • लाल मिर्च पाउडर½ छोटा चम्मच
  • नमक स्वादनुसार
बिधि - How to make Stuffed Potato
अब उबले आलू को लम्बाई में काटें और चम्मच की सहायता से 1/3'' की दीवार छोड़ते हुए स्कूप कर लें।  अब पनीर , दही , गाजर , नमक , लाल मिर्च पाउडर , काली मिर्च पाउडर और आलू से निकाला आलू का गुदा, इन सब एक साथ अच्छे से मिला दे। अब मक्खन को पिघला ले और पिघलें मक्खन को खोखला किएँ आलू के अन्दर और बाहर लगा लें। अब पनीर मिश्रण को मक्खन लगे आलू में भरें और धनियाँ पत्ती छिडकें। अब धनियाँ पत्ती छिडकने के बाद वायर रैक को एल्युमिनियम फाइल से कबर करें और तेल से चिकना करें। अब इस पर भरवाँ आलू रखें और 20 मिनट तक 180 ० c पर बेक करें और 1-2 बूंद टोमेटो सॉस डाल कर गरमा - गरम परोसें।
For 6 person