Showing posts with label Gujarati Cuisine. Show all posts
Showing posts with label Gujarati Cuisine. Show all posts

Tuesday, 15 October 2013

How to make Bajra Lauki Thepla | बाजरा लौकी थेपला - Bajra Lauki Thepla

                        बाजरा लौकी थेपला  - Bajra Lauki Thepla

Preparation Time : 10 minutes                           Cooking Time  : 25  minutes
For  6  Person
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Bajra Lauki Thepla 
  • गेहूं का आटा - ½  कप
  • लौकी  -  ½   कप कद्दूकस की हुई
  • बाजरा का आटा - ½   कप
  • हरी मिर्च - 3 बारीक कटी हुई
  • अदरक  पेस्ट - 1 छोटी चम्मच
  • हींग - 1 पिंच
  • प्याज - 1  बारीक़ कटा हुआ 
  • नमक - स्वादानुसार
  • दही - 2  बड़ा चम्मच 
  • तेल - ½  कप आटे में डालने और थेपले सेकने के लिये
  • हरा धनियां - 1 बड़ा चम्मच ,  बारीक कटा हुआ
  • जीरा - ½  छोटी चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
  • ह्ल्दी पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
विधि - How to make Bajra Lauki Thepla 
अब आप गेहूं का आटा , बाजरा का आटा ,  कद्दूकस किया लौकी , अदरक, हरी मिर्च, हरा धनियां, हींग, जीरा,  नमक, 1 बड़ा चम्मच  तेल , लाल मिर्च पाउडर, प्याज  , हल्दी पाउडर, और दही डालकर सब को एक साथ मिला लीजिये, अगर आवश्यकता हो थोडा सा पानी डाल कर  नरम आटा गूंथ  लीजिये। अब आप  आटे को १५ - २०   मिनिट के लिये ढककर रख दीजिये, आपका  आटा सैट होकर तैयार हो जायेगा. अब आप हाथ पर थोड़ा सा तेल लगाकर आटे को मसल कर चिकना कर लीजिये. तवा गरम कीजिये. आटे से थोड़ा सा एक नीबू के बराबर आटा तोड़िये और गोल लोई बनाकर तैयार कर लीजिये, इतने आटे से 8 लोई बनाकर तैयार कर लीजिये. एक लोई उठाइये, गेहूं के सूखे आटे में लपेट कर चकले पर रखिये, और हल्का दबाव देते हुये 6-7 इंच के व्यास में पतला बेल लीजिये। अब आप बेले गये थेपला को गरम तवे पर डालिये और जब थेपला का कलर थोड़ा ऊपर से डार्क हो जाय तब थेपला को पलट दीजिये, ऊपर की ओर 1 छोटी चम्मच तेल डालकर चारों ओर फैलाइये. थेपला को पलटिये और इस ओर भी थोड़ा सा तेल डालकर फैलाइये. मीडियम आग पर थेपला को दोंनो ओर पलट पलट कर अच्छी ब्राउन चित्ती आने तक सेकिये. सिके हुये थेपला को किसी प्लेट पर रखी प्याली पर रख लीजिये, सारे थेपला इसी प्रकार सेक कर तैयार कर लीजिये। अब आपका बाजरा लौकी थेपला बन कर तैयार है, बाजरा लौकी थेपला को दही, चटनी या अचार या अपनी मन पसन्द सब्जी के साथ परोसें। 

Tuesday, 17 September 2013

How to make Mooli Moong Besan | मूली मूंग बेसन - Mooli Moong Besan

                              मूली मूंग  बेसन  - Mooli Moong Besan

Preparation Time : 10 minutes                            Cooking Time  : 20  minutes
For  6  Person
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Mooli Moong Besan
  • बेसन - 2 ½  छोटे चम्मच
  • सफेद मूली - 2  छीला   हुआ और  क्यूब्ज़ में कटा हुआ
  • मूंगदाल - ½  कप  1 घंटे के लिए भिगोया हुआ
  • हल्दी  पावडर - ½ छोटा चम्मच
  • धनिया पावडर - 1 ½  छोटा चम्मच
  • अदरक - 1 ½ छोटा चम्मच बारीक़ कटा हुआ
  • हींग - 1/4 छोटा चम्मच
  • मूली के पत्ते - 1 कप बारीक़ कटा हुआ
  • तेल - 3 ½  बड़े चम्मच
  • सूखी लाल मिर्च - 4
  • नमक  स्वादानुसार
विधि - How to make Mooli Moong Besan
अब आप लाल मिर्चों के छोटे-छोटे टुकड़े करके रख लें। अब आप  एक  पैन में 1 बड़ा चम्मच तेल डाल कर गरम होने के लियें रखें और इधर जो बचा हुआ तेल है उसे आप एक  दूसरे नॉन स्टिक पैन में गरम होने के लियें रखें। अब आप लाल मिर्च दूसरे पैन में डालें , फिर उसमे हिंग और बारीक़ कटा अदरक डाल कर अच्छी तरह मिला लें और 2 - 3  मिनट तक भुनें।  अब आप कटा हुआ मुली  डालकर मिला लें, फिर  1 - 2   मिनिट तक पकाएँ, अब आप  मूली के पत्ते , हल्दी पावडर  और नमक डाल कर अच्छी तरह मिला लें। अब आप पहले पैन में  मूंग दाल डाल कर  तेज़ आँच पर  4 - 5  मिनिट तक पकाएँ। फिर आप  धनिया पावडर मिला दें  और 3-4 मिनिट तक पकाएँ। अब बेसन डालकर मिला लें, 2-3 मिनिट तक पकाएँ। नमक डालकर मिला लें। अब आप इस मिश्रण को दूसरे पैन में डालें और अच्छी तरह मिला लें और तबतक पकाएँ जबतक सब पानी सूख जाए। अब आपका Mooli Moong Besan तैयार है। आप इसे  गरमागरम परोसें ।

Thursday, 1 August 2013

How to make Masala khichiya papad Recipe | मसाला खिचिया पापड़ - Masala Khichia Papad

                 मसाला खिचिया पापड़ - Masala Khichia Papad                

For 6 person
समय - 10 मिनिट
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Masala Khichia Papad
  • खिचीया पापड़ - 12
  • घी - 12 छोटे चम्मच
  • हरी चटनी - 6  बड़े चम्मच
  • चाट मसाला -2 बड़े चम्मच
  • प्याज - 1 बारीक़ कटी  हुइ
विधि - How to make Masala khichiya papad
अब आप खिचिया पापड़ को गैस पर सेक लें। इसी तरह से सभी पापड़ को सेक कर एक बर्तन में रख लें।  जब पापड़ सेक जाएँ तो सेके पापड़ पर 1 छोटा चम्मच घी लगायें,  फिर चटनी लगायें , फिर बारीक़ कटा प्याज थोडा सा छिड़कें और चाट मसाला छिड़कें।  और तुरन्त परोसें। अब आप इसी तरह से सभी पापड़ में घी , चटनी , प्याज डाल कर परोसें।

हरी चटनी बनाने के लियें यहाँ Click  kare 

Tuesday, 30 July 2013

How to make Chana Dal Pakore | Chana Dal Aur Hare Lehsun Ke Pakore Recipe - चना दाल और हरे लहसुन के पकोड़े

Chana Dal Aur Hare Lehsun Ke Pakore Recipe

Chana Dal Aur Hare Lehsun Ke Pakore Recipe - चना दाल और हरे लहसुन के पकोड़े

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Chana Dal Aur Hare Lehsun Ke Pakore

  • चना दाल एक घंटे के लिए भिगोया हुआ - 1 कप
  • हरा लहसुन -1 बंच पत्तों के साथ माध्यम आकार में काट लें
  • चाट मसाला छिड़कने के लियें
  • बेसन – 1 ½ बड़े चम्मच
  • अजवाइन – ½  छोटा चम्मच
  • निम्बू का रस - 1 छोटा चम्मच
  • खाने बाला सोडा मीठा सोडा  चुटकी
  • हिंग - 2 चुटकी
  • काली मिर्च पाउडर ½ छोटा चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर – 1 छोटा चम्मच
  • नमक स्वादनुसार
  • तलने के लिए तेल
बिधि - How to make Chana Dal Aur Hare Lehsun Ke Pakore    
अब कढ़ाई में पकोड़े को तलनें के लिए तेल गरम करे। अधिक मात्रा में तेल लें। अब चने दाल को पानी से निकाले और दुसरे पानी से दाल को अच्छे सेन धो लेअ लहसुन को पत्ता के साथ काट लें और चना दाल में डाल दें। अब हिंग - 2 चुटकी , काली मिर्च पाउडर ½  छोटा चम्मच ,लाल मिर्च पाउडर - 1 छोटा चम्मच , अजवाइन – ½  छोटा चम्मच और नमक स्वादनुसार भी डाल कर इन सब को एक साथ मिक्सी में दरदरा पीस ले। दरदरा पिसने के बाद मक्सी जार से पिसे दाल को निकाल कर एक बॉउल में रखें। अब पीसे दाल में निम्बू का रस , मीठा सोडा बेसन और थोड़ा पानी डाल कर अच्छे से मिलाएँ। अब अपने हाथों में थोड़ा पानी लगाएँ और मिश्रण के छोटे पकोड़ें के आकार में समान हिस्से बना लें। अब पकोड़ें को गरम तेल में डाले और पलटते हुए 3-4 मिनट धीमी आँच पर तल ले और पकोड़ा को तेल से निकाल लें। अब तेल को फिर से 1-2 मिनट तक गरम करें और पकोड़ा को एक बार फिर से सुनहरा और करारा होने तक तल लें। अब तेल से पकोड़ा को निकाल ले और पकोड़ा के ऊपर से चाट मसाला छिड़क कर सॉस या हरी चटनी के साथ गरमा गरम परोसें।
For 6 person
पकनें में समय 20 मिनट

Monday, 29 July 2013

How to make Dal Dhokli Recipe | दाल ढोकली - Dal Dhokli - Pulse Dhokli

                                    दाल ढोकली - Dal Dhokli
How to make Dal Dhokli Recipe | दाल ढोकली - Dal Dhokli - Pulse Dhokli



आवश्यक सामग्री - Ingredients for Dal Dhokli  
  • आटा - 3/4 कप
  • बेसन 1/4 कप
  • अरहर दाल / तुवर दाल - 1 1/2  भिगोया हुआ
  • गुड़  -1 1/2  छोटा चम्मच , घिसा हुआ
  • हरी मिर्च की पेस्ट - 2 छोटा चम्मच
  • प्याज़ - 1  बारीक कटा हुआ
  • ताज़ा हरा धनिया -  2 बड़े चम्मच , बारीक़ कटा  हुआ
  • नींबु 1
  • मूंगफली - 2 बड़े चम्मच
  • हल्दी का पावडर - अपनेनुसार
  • देसी घी - 4 चम्मच + परोसने के लिए
  • सूखी लाल मिर्च - ३  काटकर उनके बीज निकाल लें
  • मेथीदाना -1/3 छोटा चम्मच
  • राई - 1/2  छोटा चम्मच
  • कड़ी पत्ते -10
  • लाल मिर्च पावडर - 1 छोटा चम्मच
  • हींग - 2 चुटकी
  • तेल - 3 बड़े चम्मच
  • नमक स्वादानुसार
How to make Dal Dhokli Recipe | दाल ढोकली - Dal Dhokli - Pulse Dhokli
विधि - How to make Dal Dhokli
अब आप दाल को निथारकर प्रेशर कुकर में डालें और 2 कप पानी, नमक और हल्दी पावडर डाल कर प्रेशर कुकर पैक कर दें। अब  3-4 सीटी आने तक पकाएँ। जब प्रेशर कुकर से  प्रेशर पूरी तरह से निकल जाएँ तब आप कुकर का ढक्कन खोलें और दाल को हैन्ड ब्लेन्डर से मैश कर लें। अब उसमें मूंगफली डालें और धीमी आँच पर पकने दें। अब आप  आटे में नमक, थोडा सा हल्दी पावडर, ½ छोटा चम्मच लाल मिर्च पावडर और 1 चुटकी हींग डालें और अच्छे से  मिला लें। अब आटा में  तेल और आवश्यकतानुसार पानी डालकर लोई गूंद लें। अब इस  इस लोई के समान हिस्से बनाकर गोले बना लें। अब  एक गहरे नॉन स्टिक पैन में 4 बडे़ चम्मच घी गरम कर लें। अब आप गरम घी में बची हुई हींग, मेथीदाना, राई, कड़ी पत्ते और लाल मिर्च डाल कर महक आने तक भूनें। अब पकी हुई दाल पैन डाल कर  मिला लें। अब  दो कप पानी भी डाल  दें और  मिला लें , अब धीमी आँच पर पकने दें। अब  गुड़, बची हुई लाल मिर्च पावडर, हरी मिर्च का पेस्ट डाल कर मिला लें। अब लोई के गोलों को जितना पतला हो सके बेलें और उनके डायमन्ड काट लें और उन्हें दाल में डालकर तबतक पकाएँ जबतक ढोकली पक जाये। अब  परोसने बाले बॉउल  में डालें और  उन पर थोडा़ घी डालें, थोडा़ प्याज़ और कुछ हरा धनिया डालें और कुछ बुँदे  नींबु के रस  डालकर गरमागरम परोसें।
For 6 person

Friday, 26 July 2013

How to make Papad ki Sabji Recipe | पापड़ की सब्जी | Papad ki Sabji recipe

                                          पापड़ की सब्जी - Papad ki Sabji 

आवश्यक सामग्री -Ingredients For Papad ki Sabji 
  • मूंगदाल पापड़ - 15
  • ऑलिव आइल - 3 बड़े चम्मच
  • मैदा - 3 छोटे चम्मच
  • छास -3 कप
  • सूखी लाल मिर्च - 4 टुकडे़ किये हुए 
  • लाल मिर्च पावडर -1 1/2  छोटा चम्मच
  • धनिया पावडर - 2 बड़े चम्मच
  • हल्दी  पावडर -1/2 छोटा चम्मच
  • मंगोड़ी - 1/2 कप , तले हुए 
  • राई -1 छोटा चम्मच
  • हींग - 1/4 छोटा चम्मच 
  • पालक की प्यूरी -1/4 कप
  • नमक स्वादानुसार
How to make Papad ki Sabji Recipe | पापड़ की सब्जी | Papad ki Sabji recipe
विधि - How to make Papad ki Sabji
अब आप सबसे पहले पापड़ के छोटे  टुकड़े कर लें । अब एक नॉन स्टिक पैन में तेल डाल कर  गरम कर लें , जब तेल गरम हो जाएँ तो उसमें  राई, हींग और सूखी लाल मिर्चें डालकर महक आने तक भूनें। अब  पापड़ के टुकड़े और 1कप पानी डालकर 1 मिनिट तक पकाएँ। अब
लाल मिर्च पावडर, हल्दी पावडर  धनिया पावडर और नमक  डालकर अच्छी तरह मिलाएँ। अब आप  मंगोड़ी डालकर मिला दें । अब आप एक बर्तन में मैदा और छास डालकर अच्छी तरह फेंटें। अब आप मैदा और छास के मिक्सर में पालक की प्यूरी डालकर अच्छी तरह मिलाएँ। अब आप इस मिश्रण को पैन में डालें और पकाएँ जबतक पापड़ पक जाए। अब आंच बंद करे और गरमागरम परोसें।
 For 4 person

Friday, 28 June 2013

How to make Bread Pudla Recipe | ब्रेड पुडला | Bread Pudla Recipe

                                              ब्रेड पुडला | Bread Pudla Recipe 

आवश्यकसामग्री-Ingredients For Bread Pudla Recipe
  • सफेद ब्रेड - 12
  • ताज़ा हरा धनिया स्वादानुसार
  • लाल मिर्च और लहसुन की चटनी स्वादानुसार
  • मीठी इमली की चटनी स्वादानुसार
  • बेसन - 1 1/2 कप
  • हींग - 1 चुटकी
  • नमक स्वादानुसार
  • लाल मिर्च पावडर - 1 छोटा चम्मच
  • तेल
बिधि - How to make Bread Pudla Recipe 

अब आप एक बर्तन में बेसन, नमक , हिंग और लाल मिर्च पावडर डालकर मिलाएँ और  आवश्यकतानुसार पानी डालकर फेंटें और चिकना घोल बना लें। अब आप एक नॉन स्टिक तवे पर तेल गरम करें, एक एक करके ब्रेड के स्लाइस बेसन के घोल में डुबोकर तवे पर रखें, उनके उपर हरा धनिया छिडकें और पकाएँ जबतक वे दोनो तरफ से सुनहरे हो जाए।
अब हर स्लाइस के त्रिकोन काटें, लाल मिर्च-लहसून की चटनी और मिठी इमली की चटनी के साथ गरमागरम परोसें ।
For 6 person

Wednesday, 19 June 2013

How to make Lychee Shrikhand Recipe | Lychee Ka Shrikhand Recipe | लीची का श्रीखंड | Lhreekand recipe

                                     Lychee Ka Shrikhand Recipe | लीची का श्रीखंड

श्रीखंड ( Shrikand ) की शुरूआत गुजरात से हुई है लेकिन अब यह पश्चिमी भारत तक ही सीमित न रहकर सारी दुनियां में पसन्द किया जाता है।

पहले तो इसे केवल जन्माष्टमी पर ही बनाया जाता था लेकिन अब इसे खाने के उत्सवों के साथ साथ सामान्य खाने के बाद में डिजर्ट के रूप में उपयोग किया जाता है. इसे बनाना एकदम आसान है. तो आइये आज हम श्रीखन्ड ( Lychee Shrikand Recipe) बनायें।
 How to make Lychee Shrikhand Recipe
Lychee Shrikhand

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Lychee Ka Shrikhand
  • लिच्ची - 6 बड़े चम्मच छिला हुआ
  • शुगरफ्री नैचुर - 2 1/2  बड़े चम्मच
  • दही - 4 कप
  • क्रीम - 1 1/2 कप
बिधि - How to make Lychee Ka Shrikhand - लीची का श्रीखंड

अब आप सबसे पहले दही का चक्का बना लें। अब आप दही का चक्का बनाने के लिए , एक मलमल के कपडें में दही डाल कर , कसकर बाँधकर पोटली बना लें। अब पोटली को एक बॉउल पर रखें या छलनी पर रखें और पोटली के ऊपर कुछ भारी वस्तु रखें और इसी तरह रहने दें जब तक सब पानी निकल न जाएँ। अब आप इधर लीची को मसल कर एक बॉउल में क्रीम फेंटें और उसमें शुगर फ्री , दही का चक्का और लीची डाल कर अच्छी तरह फेंटें और प्लेट में डाल कर परोसें।

How to make Mohanthal Recipe | Mohanthal Recipe | मोहनथाल

                                       Mohanthal Recipe | मोहनथाल

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Mohanthal

  • दूध - 5 बड़े चम्मच
  • बेसन - 2 1/2 को
  • पिसते - 12  उबला हुआ लम्बे स्लाइस बने हुयें
  • आलमंड ( बादाम ) उबाल कर लम्बे स्लाइस बने हुयें - 12
  • जयफल पाउडर - 3 चुटकी
  • इलाइची पाउडर - 1/2  छोटी चम्मच
  • चीनी - 2 कप
  • घी - 2 बड़ा चम्मच

बिधि - How to make Mohanthal
अब एक नॉन स्टिक पैन में 3 बड़े चम्मच दूध गरम कर लें , अब उसमें 1½ बड़े चम्मच घी डालें और पिघलने दें। एक बाउल में बेसन लें, उसमें दूध-घी का मिश्रण डालें और हातो की सहायता से घिसकर मिलाएँ जब तक ब्रेडक्ब्न स जैसे बन जाए। अब  मिश्रण को मोटी छलनी में डालकर दबाते हुए छाने ताकि उसमें कोई गुठली न रहे। ½ कप पानी और 1½ कप चीनी साथ में पकाकर चाशनी बनाएँ। एक नॉन स्टिक पैन में ¾ कप घी गरम करें, उसमे छाना हुआ बेसन का मिश्रण डालें और मध्यम आँच पर लगातार चलाते हुए भुनें जब तक मिश्रण महकने लगे और रंग गहरा हो जाए। अब चाशनी को तब तक पकाएँ जब तक वह 1½ तार की हो जाए। अल्यूमिनियम बर्फी ट्रे पर थोड़ा घी लगाएँ। बेसन के मिश्रण में डालें जयफल और छोटी इलाइची पावडर और अच्छी तरह मिलाएँ। फिर पूरी तरह ठंडा होने दें। चीनी की चाशनी में 2 बड़े चम्मच दूध डालकर अच्छी तरह मिलाएँ। फिर यह चाशनी बेसन के मिश्रण में थोड़ा-थोड़ा करके डालें और मिलाते रहें। अब इस मिश्रण को तैयार किए ट्रे में डालें और समान फैलाएँ। इसके ऊपर बादाम और पिस्ते छिड़कें और हल्का सा दबाएँ। पूरी तरह ठंडा होने दें। फिर चौकोर काटकर परोसें।