Showing posts with label Rayta Recipes. Show all posts
Showing posts with label Rayta Recipes. Show all posts

Saturday, 8 June 2013

Palak Raita Recipe | Spinach Raita Recipe | पालक का रायता | How to make Palak Raita Recipe ( Spinach Raita Recipe )

        Palak Raita Recipe | Spinach Raita Recipe | पालक का रायता

पलक  हरी पत्ते वाली सब्जी है, जो स्वास्थ्य के लिये उपयोगी है। रायता तो खाने के साथ खाना ही चाहिये, यह खाने के स्वाद को बढ़ाने के साथ साथ खाने को पचाने में भी मदद करते हैं।  रायता हम अलग अलग तरीके से अलग स्वाद का बनायें तब खाने का स्वाद और भी बड़ जाता है। तो आइये आज हम शाम के खाने के साथ  Palak raita बनाते हैं।

Ingredietns for Palak Raita
  • पालक - 250 ग्राम बारीक़ कटा हुआ एक कप
  • दही - 500 ग्राम
  • हरी मिर्च - 1 बारीक़ कटा
  • जीरा पाउडर - 1 छोटी चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर – 1/4  छोटी चम्मच ( अगर आपका मन हो तो )
  • सफ़ेद नमक – 1/4 छोटी चम्मच( स्वादानुसार)
  • काला नमक -  1/4  छोटी चम्मच
विधि - How to make Palak Raita
सबसे पहले आप दही को फैट कर एक प्याली में रख लें। अब पालक के पत्ते से डंडिया तोड़ कर हटा दीजियें। अब पत्तों को 2 - 4  बार साफ पानी से धो लें और पानी निकलनें की लिए चलनी में रखकर दीजियें। जब सभी पानी निकल जाएँ तो पालक के पत्तों को बारीक काट लें। अब  बारीक़ कटे हुये पत्तों को किसी बर्तन में एक बड़ी चम्मच पानी के साथ उबालने के लिये रख दीजिये7 – 8  मिनिट में पालक के पत्ते उबल कर नरम हो जाते हैंठंडा होने के बाद पत्तों से अतिरिक्त पानी निकाल दीजिये। अब फैटे हुये दही में, पालक के पत्ते, जीरा पाउडर, हरी मिर्च , लाल मिर्च पाउडर  और नमक मिला दीजिये। अब आपका पालक का रायता तैयार है। अब आप पालक के रायते को प्याले में निकालिये, थोड़ा सा जीरा पाउडर ऊपर से डाल कर सजाइये, रायते को ठंडा होने के लिये फ्रिज में आधा घंटे के लिये रख दीजिये।

पालक का रायता एक और तरिका से बना सकते है।
एक पैन या कढ़ाई में एक चम्मच तेल डाल कर गर्म होने के लियें गैस पर रखें जब तेल गर्म हो जाएँ  ½  छोटी चम्मच जीरा डाल कर तड़काइये, बारीक़ कटी हरी मिर्च डाल कर हल्का सा भूनिये और कटा हुआ पालक डाल कर मिलाइये। अब धीमी आँच पर ढक्कन से ढककर पालक को 4 – 5   मिनिट तक पकाइये। अब फैटे हुये दही में पका हुआ पालक और नमक डाल कर मिला दीजिये. सजाने के लिये थोड़ा सा भुना जीरा पाउडर छिड़क दीजिये। पालक का रायता तैयार है। गरमा गरम परांठे या बटर नान के साथ ठंडा Palak raita परोसें।
For 6 person

 समय - 15 मिनट 

How to make Capsicum Raita Recipe | शिमला मिर्च का रायता | Shimala Mirch Raita | Capsicum Raita Recipe

शिमला मिर्च का रायता | Shimala Mirch Raita | Capsicum Raita Recipe           



Shimala Mirch Raita  Capsicum Raita Recipe
Shimala Mirch Raita

खाने के साथ अगर रायता मिल जाये तो फिर बात ही क्या है।  रायता तो  कई तरह के  बनायें जाते है , पर आज हम शिमला मिर्च का रायता बनायेगें जो बहुत ही स्वादिष्ट बनता है। तो आइये आज हम Capsicum Raita बनातें हैं।

Ingredients for Capsicum Raita
  • शिमला मिर्च2  मीडियम आकार के
  • ताजा दही - 500 ग्राम
  • भूना जीरा पाउडर  - आधा छोटी चम्मच
  • काला नमक - 1 /3 छोटी चम्मच
  • सफ़ेद नमक - स्वादानुसार
  • हरी मिर्च - 1 बारीक कटी हुआ
  • हरा धनियां - 2 बड़ा चम्मच  बारीक कटा हुआ
How to make Capsicum Raita - Shimala Mirch Raita
विधि - How to make Capsicum Raita - Shimala Mirch Raita
अब आप सबसे पहले दही को फैट कर किसी बर्तन में रख लिजियें। अब शिमला मिर्च को धोइये, डंठल निकालिये, बीच निकाल कर छोटा छोटा टुकड़ा में काट लीजिये। अब एक पैन या कड़ाई में 2 छोटी चम्मच तेल डाल गरम करे जब तेल गर्म हो जाएँ तो आधा छोटी चम्मच जीरा और 1 पिंच हींग डाल कर, जीरा भूरा होने तक भून लीजिये, कतरी हुई शिमला मिर्च डाल कर हल्की नरम होने तक भून लीजिये। अब भूनी हुई शिमला मिर्च, दही में मिलाइये और सादा नमक, काला नमक, हरी मिर्च और हरा धनियां मिलाइये। अब आपका Capsicum Raita तैयार
शिमला मिर्च का रायता इस तरह भी बनाया जा सकता है।
शिमला मिर्च को ओवन या गैस पर भून लीजिये और ऊपर के छिलके को खुरच कर निकाल दीजिये. बीज हटाकर शिमला मिर्च को छोटे छोटे टुकड़ों में काट लीजिये.
फैटे हुये दही में कटी हुई शिमला मिर्च, सादा नमक, काला नमक, हरी मिर्च, भुना जीरा और हरा धनियां डालकर मिलाइये. शिमला मिर्च का रायता तैयार है।

अगर आपको  रायते में तड़का लगाने का मन हो तो , जीरा भुना हुआ लेकर छोटी कढ़ाई में एक चम्मच तेल डालकर गरम कीजिये, जीरा डालकर भूनिये और रायते में तड़का लगा दीजिये।
अब आप Capsicum Raita  के साथ गरम गरम परांठे या पूरी परोसें।.
For  4  person
समय - 10 मिनिट

Monday, 27 May 2013

Boondi ka rayta recipe - बूंदी का रायता


             How to make Boondi ka rayta recipe - बूंदी का रायता

अभी दिनोदिन गर्मी बढ़ती जा रही है और हम आसानी के साथ हजम होने वाला और शरीर को ठंडक पहुंचाने वाला हल्का भोजन करना चाहते हैं। हमारे खाने में आजकल किसी किसी रूप में दही हमेशा होता है और आज मैंने सोचा कि आज मैं गर्मी के मौसम में दही और  बूंदी से बनी रायता बनाते है। बूंदी बाजार में भी बड़ी आसानी से मिल जाता है और घर में भी बना सकते है।

Ingredients for Boondi ka Rayta
  • दही  - 500 ग्राम
  • बेसन की बूदीं - 100 ग्राम
  • भुना हुआ जीरा पाउडर - 1 छोटी चम्मच
  • हरी मिर्च - 2 बारीक़ कटी हुई        
  • नमक स्वादनुसार
  • कला नमक½ छोटा चम्मच           
  • सजाने के लिए धनियाँ पत्ती
विधि - How to make Boondi Ka Rayta - बूंदी रायता


अब आप रायते की बूंदी को 5 मिनट तक पानी में भिगोयें. छननी से छान कर पानी हटा देंदही को मिक्सी में फैंट लें और बूंदी दही में मिला दें। अब , भुना हुआ जीरा पाउडर1  छोटी चम्मचहरी मिर्च2 बारीक़ कटी हुई , नमक स्वादनुसार और  कला नमक½  छोटा चम्मच डाल इन सब को एक साथ अच्छे से मिला दें। अब आपका रायता बन कर तैयार है.अब थोड़ा सा जीरा और धनियाँ पत्ती  रायते में ऊपर से छिड़क कर सजायें और परोसें।
बनाने में समय 10 मिनट

For 6 person

Saturday, 18 May 2013

Kheera Raita Recipe | Cucumber Yogurt Recipe - खीरे का रायता - How to make Kheera Raita Recipe ( Cucumber Yogurt Recipe )


                Kheera Raita Recipe - खीरे का रायता 

वेसे तो रैयता तो हमेसा ही अच्छा लगता है पर गर्मी के दिन में अगर खाना के साथ खीरे (cucumbers) का रैयता मिल जाएँ तो फिर खाना का स्वाद और भी अधिक बढ़ जाता है। इसलियें आज हम खीरे का रैयता बनायेगें।

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Kheera Raita       

  • खीरा – 1 कद्दूकस किया, बीज निकाल दे 
  • दही - 1 कप
  • हरी मिर्च 1 बारीक कटी हुई 
  • काला नमक – ¼ छोटी चम्मच
  • भुना जीरा पाउडर  - ¾  छोटी चम्मच
  • हरा धनियां - 1 छोटा चम्मच बारीक कटा हुआ
  •  नमक  स्वादानुसार
Kheera Raita Recipe - खीरे का रैयता
विधि - How to make Kheera Raita

अब खीरा को अच्छे से धो कर छिल लिजियें। पीछें के तरफ से आधा आधा इंच काट कर निकाल दीजिये और कद्दूकस कर लीजिये। खीरा कद्दूकस करते समय खीरा का बीज कद्दूकस मशीन के ऊपर जाता है , उस बीज को हटा कर अलग रख दीजियें| बीज को राइता में नहीं मिलाएं। अब कद्दूकस किया खीरा में  दही को फैंट कर मिला दीजियें। अब हरी मिर्च 1 बारीक कटी हुई ,काला नमक – ¼  छोटी चम्मच , भुना जीरा – ¾ छोटी चम्मच , हरा धनियां - 1 छोटा चम्मच बारीक कटा हुआ और नमक  स्वादानुसार डाल कर अच्छी तरह मिला दीजियें अब आपका खीरे का रायता  तैयार। खाना या नाश्ता के साथ सर्व किजीयें।.
 For 2 person