Showing posts with label Continental Cuisine. Show all posts
Showing posts with label Continental Cuisine. Show all posts

Wednesday, 25 September 2013

How to make Creamy Vegetable Soup | क्रीमी वेजिटेबल सूप - Creamy Vegetable Soup

                         क्रीमी  वेजिटेबल  सूप - Creamy Vegetable Soup

Preparation Time : 10 minutes                            Cooking Time  : 15  minutes
For  6  Person
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Creamy Vegetable Soup
  • हरे मटर,उबला हुआ - 1/2 कप से थोड़ा अधिक
  • गाजर - 2 छीलकर, बारीक़ कटा हुआ
  • फ्रेंच बीन्स - 15 - 20 बारीक कटा हुआ
  • दूध - 2 ½ कप
  • नमक स्वादानुसार
  • कुटी हुई कालीमिर्च पाउडर - 1/3 छोटा चम्मच
  • मक्खन - 2 ½  बड़े चम्मच
  • मैदा - 2 ½  बड़े चम्मच
विधि - How to make Creamy Vegetable Soup
अब आप सबसे फ्रेन्च बीन्स को बारीक़ काट ले , और  गाजर को भी छिल कर बारीक़ काट लें। अब मटर को भी उबाल कर एक बर्तन में रख लें।
अब आप एक नॉन स्टिक पैन में मक्खन गरम होने के लियें रखें , जब मक्खन पिघल जाये तो उसमे  मैदा डालकर 1- 1 ½    मिनट तक भून लें। अब आप बारीक़ कटा फिर फ्रेन्च बीन्स, बारीक़ कटा गाजर और  हरे मटर डालकर 4 - 5  मिनट तक भून लें। अब आप  4  कप पानी डाल कर  पकाएँ जबतक सब्ज़ियाँ पक कर नरम हो जाए। अब आप नमक और दूध डालकर पकाएँ जबतक सूप गाढा हो जाए। अब  काली मिर्च पाउडर डालकर अच्छी तरह मिलाएँ। अब आंच बंद कर दे और  गरमागरम परोसें। 

Tuesday, 10 September 2013

How to make Tomato Cheese Sandwich | टोमेटो चीज सैंडविच - Tomato Cheese Sandwich

                         टोमेटो  चीज  सैंडविच - Tomato Cheese Sandwich 

Preparation Time : 20 minutes                            Cooking Time  :20minutes
For 6 Person
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Tomato Cheese Sandwich 
  • बेसिल के पत्ते ,लच्छे में कटे हुए
  • ऑलिव आइल - 2  छोटा चम्मच
  • मल्टी ग्रेन ब्रेड - 12  स्लाइस
  • नमक स्वादानुसार
  • कुटी हुई कालीमिर्च - 1/3 छोटा चम्मच
  • टमाटर - 6 मोटे स्लाइस किया हुआ 
  • क्रीम चीज़ - 1/2 कप से थोड़ा अधिक 
विधि - How to make Tomato Cheese Sandwich 
अब आप सबसे पहले टमाटर को मोटा  - मोटा काट ले , अब आप स्लाइस  को दस से 10 - 12 मिनटों तक मॅरिनेट करें नमक, कुटी काली मिर्च, बेसिल के पत्ते और ऑलिव ऑयल के साथ। चार ब्रेड के स्लाइस पर दो बड़े चम्मच क्रीम चीज़ लगाएँ, फिर उपर मॅरिनेट किये टमाटर के स्लाइस क्रम से रख कर  उनपर बचे ब्रेड के चार स्लाइस रखें। फिन्गर्स में काटें और परोसें। 

Thursday, 5 September 2013

How to make Hush Puppies | हश पप्पीज - Hush Puppies

                                          हश पप्पीज - Hush Puppies 

Preparation Time : 20  minutes                            Cooking Time  : 15 minutes
For 6 Person
आवश्यक सामग्री - Ingredients fo Hush Puppies
  • मकई का आटा - 1 1/ 2 कप
  • प्याज़ - घिसा हुआ 3/4 कप से थोड़ा अधिक 
  • तलनें के लियें तेल
  • मैदा - 1 1/2  कप
  • बेकिंग पावडर - 1 1/2  छोटा चम्मच
  • चीनी - 1 1/2  बड़ा चम्मच
  • अंडा - 2
  • दूध - 1 कप
  •  समुद्री नमक -1 1/2 बड़ा चम्मच
विधि - How to make Hush Puppies
अब आप एक  बर्तन में मैदा, बेकिंग पावडर,  का आटा,  समुद्री नमक और चीनी डालकर अच्छी तरह  मिला लें। अब आप एक दूसरे बर्तन  में अन्डा तोड कर रख लें । फिर उसमें दूध डालकर अच्छी तरह फेंट लें । अब आप  मकई के  मिश्रण में प्याज़ और अन्डे का मिश्रण डालकर लोई गूंद लें। अगर लोई अधिक  सूखी लगे तो थोडा और दूध डालकर गूंदे। अब आप एक कढाई में ढेर सारा तेल गरम होने के लियें रखें , तब तक आप  लोई के मध्यम आकार के हिस्से बनाएँ, और सभी  हिस्से को अन्डाकार दें। अब उन्हें सावधानी से गरम तेल में डालकर तलें जबतक वे ब्राउन  हो जाए। अब आप हश पप्पीज को तेल  से निकालकर एक बर्तन में रखें और गरमागरम परोसें।

Labels :      Paneer Recipe     Rice Recipe     Snacks        Continental Recipe



अगर आपके मन में इस Recipe से जुड़ा कोई सवाल है ? तो आप 
lunchrecipe1@gmail.com 
पर पूछ सकते हैं।


Tuesday, 6 August 2013

How to make Apple fantasy Recipe | एप्पल फंटासी - Apple fantasy recipe in hindi

                 एप्पल फंटासी -  Apple fantasy

For 6 person
समय - 30 मिनिट
घर में बना हुआ स्वादिष्ट Apple fantasy बच्चे बड़े सभी को बहुत पसंद आतें हैं।  सेब का फंटासी बनाना बड़ा ही आसान है। तो आइये आज हम  Apple fantasy बनाये। 
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Apple fantasy
  • मैदा - 1 कप
  • नरम मक्खन - 1/2 कप
  • सेब - 7 छीलकर बीज निकाल ले और  स्लाइस कर लें
  • ब्राउन शुगर -1 कप
विधि - How to make Apple fantasy
अब आप सेब को  छीलकर बीज निका ले और  स्लाइस कर लें। अब आप ऑवन को 180° सेल्सियस तक गरम करें। अब  एक बेकिंग डिश पर थोडा मक्खन लगाएँ। अब आप  एक बाउल में मक्खन, मैदा और ब्राउन शुगर डालें, और अच्छी तरह रगडकर मिलाएँ जबतक मिश्रण ब्रेडक्र्म्बस जैसे बन जाए। अब आप मक्खन लगे बेकिंग डिश में सेब के स्लाइस क्रम से लगाएँ, उनपर मैदे का मिश्रण डालकर ढक दें। फिर  डिश को गरम ऑवन में रख कर  20 – 25 मिनट तक या ब्राउन  हो जाने तक बेक करें। अब Apple fantasy ऑवन में से निकालकर थोडा ठंडा होने दें। फिर परोसें।

Wednesday, 31 July 2013

How to make Baby Onions with Potatoes Recipe | छोटे आलू और छोटे प्याज मसाला | Baby Onions with Potatoes in hindi

                             बेबी ओनियन्स एंड पोटैटोज - Baby Onions with Potatoes

सर्दियों की शुरूआत से ही नये आलू बाजार में आजाते हैं और साथ साथ छोटे छोटे Baby  नये आलू भी बाजार में मिलते हैं।  इन छोटे आलू का स्वाद बड़े आलू की अपेक्षा अच्छा होता है.  आइये आज हम छोटे आलू और छोटे प्याज से कुछ बनायें ।

For 4 person
समय - 20 मिनिट

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Baby Onions with Potatoes
  • बेबी आलू - 200 ग्राम , उबालकर छिला हुआ
  • बेबी प्याज़ - 200 ग्राम  छिला हुआ 
  • कुटी हुई कालीमिर्च स्वादानुसार
  • क्रीम -1/4 कप
  • मक्खन - 1 1/2  बड़े चम्मच
  • चीनी - 1/3 छोटा चम्मच
  • पार्सले बारीक़ कटा हुआ 
  • नमक स्वादानुसार
विधि - How to make Baby Onions with Potatoes
अब आप बेबी प्याज़ को छिल कर एक बर्तन में रख लें , अब आप उबलें बेबी आलू  को भी छिल कर एक बर्तन  में रख लें , अब आप  एक नॉन स्टिक पैन में मक्खन डाल  कर गरम होने के लियें रखे , जब मक्खन पिघल जाएँ तो ,प्याज, चीनी और नमक डालें और मिलाएँ। फिर  ढक कर 2-4 मिनट तक पकाएँ। अब आप  आलू और ताज़ी काली मिर्च डालकर मिलाएँ। फिर ¼ कप क्रीम डालकर मिलाएँ। फिर बारीक़ कटा  पार्सली डालकर  अच्छी तरह  मिला लें और गरमागरम परोसें। 

Saturday, 6 July 2013

How to make Herbed Baked Bean Rice | हर्बड बेक्स बीन राइस - Herbed Baked Bean Rice | Herbed Baked Bean Chaval

                  हर्बड बेक्स बीन राइस - Herbed Baked Bean Rice

आवश्यक सामग्री-Ingredients For Herbed Baked Bean Rice
  • पके हुए चावल -  2 कप
  • ताजें हर्ब्स, कटा हुआ - 1 1/2  बड़े चम्मच
  • बेक्ड बीन्स - 1 कप
  • ऑलिव आइल - 1 छोटा चम्मच
  • लहसुन - 1 1/2 छोटे चम्मच बारीक कटा हुआ  
  • नमक स्वादानुसार
Herbed Baked Bean Rice
Herbed Baked Bean Rice 
बिधि - How to makeHerbed Baked Bean Rice 
अब आप एक नॉन स्टिक पैन में तेल डाल कर गरम करें,  जब तेल गरम हो जाएँ तो गरम तेल में लहसून डालकर भुने जब  लहसून का रंग बेरंग हो जाएँ तो बेक्ड बीन्स डालकर , हर्बस और नमक डाल कर  अच्छे से मिला दें और कुछ देर पकने दें। कुछ देर पकने के बाद
चावल डालकर हल्के हतो से मिलाएँ ताकि चावल के दाने टूट ना पायें । अब चावल को  एक मिनट तक पकने दें। अब आंच बंद कर दें और गरमा गरम परोसें
For 4 person

Tuesday, 2 July 2013

How to make Chocolate and Strawberry Milkshake | Chocolate and Strawberry Milkshake चोकोलेट एंड स्ट्रोबेरी | Milk shake | Strawberry Milk shake

                 Chocolate and Strawberry Milkshake चोकोलेट एंड स्ट्रोबेरी

आवश्यकसामग्री-Ingredients For Chocolate and Strawberry Milkshake
  • स्ट्रॉबेरी क्रश - 6 बड़े चम्मच
  • सफेद चॉकलेट, कटा हुआ - 1 कप
  • ताज़ी क्रीम - 1/2 कप
  • ठंडा दूध 5 - 6  कप
  • वेनीला क्रीम - 1 1/2  कप
बिधि - How to make Chocolate and Strawberry Milkshake
अब आप सबसे पहले एक नॉन सटिक पैन ले लें और उसमे में क्रीम डाल कर गुनगुना होने तक गरम करें। अब एक बाउल में चॉकोलेट डाल लें और जब क्रीम  गुनगुना हो जाएँ तो बाउल में रखे चॉकोलेट में गुनगुना क्रीम डाल कर अच्छी तरह मिला लिजियें जबतक चॉकोलेट पिघल जाए। अब एक ब्लेन्डर जार में आयसक्रीम, स्ट्रॉबेरी क्रश, चॉकोलेट का मिशरण और दूध डालकर अच्छी तरह ब्लेन्ड करें और  ग्लासों में डालें और परोसें , आप भी पियें।
For 6 person

Monday, 1 July 2013

How to make Choco Flake Shake Recipe |चोको फ्लेक शेक | Choco Flake Shake Recipe

                                      चोको फ्लेक शेक - Choco Flake Shake Recipe

आवश्यकसामग्री-Ingredients For Choco Flake Shake Recipe
  • चॉकोलेट कॉरनफ्लेक 1/2 कप से थोड़ा अधिक  + सजाने के लिए
  • वेनीला क्रीम - 4 कप
  • ठंडा दूध - 2 कप
  • चॉकलेट सौस छिड़कने के लिये
बिधि - How to make Choco Flake Shake Recipe
अब आप 1/2 कप कॉर्नफ्लेक को मसल ले, अब आप एक ब्लेन्डर जार में आयसक्रीम और दूध डालकर अच्छी तरह ब्लेन्ड कर लें। अब फिर इसे एक जार में डालें, मसले कॉर्नफ्लेक डालकर अच्छी तरह मिलाएँ। अब इस पेय को ग्लासों में डालें और सभी  ग्लास में उपर से चम्मच भर चॉकोलेट सॉस डालें, बचे कॉर्नफ्लेक से सजाएँ और ठंडा ठंडा परोसें।
For 6 person