Showing posts with label Maharashtrian Recipes. Show all posts
Showing posts with label Maharashtrian Recipes. Show all posts

Thursday, 17 October 2013

How to make Arhar aur Tamatar ka Shorba | अरहर और टमाटर का शोर्बा - Arhar aur Tamatar ka Shorba

                अरहर और टमाटर  का शोर्बा  - Arhar aur Tamatar ka Shorba 

Preparation Time : 20 minutes                           Cooking Time  : 25  minutes
For  6  Person
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Arhar aur Tamatar ka Shorba 
  • तुवर दाल/अरहर दाल भिगी हुई - 1 कप
  • टमाटर लाल , 4
  • तेल - 1 ½  बड़ा चम्मच
  • प्याज़  - 1 मध्यम आकार के कटा हुआ
  • लहसुन  की  कलियाँ - 7 कटा हुआ
  • अदरक  - 1 ½   इन्च टुकड़ा कटा हुआ
  • जीरा - ½  छोटा चम्मच
  • नमक  स्वादानुसार
  • सफेद मिर्च पावडर  स्वादानुसार
  • ताज़े पुदीने के पत्ते - 7 - 8
How to make Arhar aur Tamatar ka Shorba | अरहर और टमाटर  का शोर्बा  - Arhar aur Tamatar ka Shorba
विधि - How to make Arhar aur Tamatar ka Shorba 
अब आप एक प्रेशर कुकर में तेल गरम होने के लियें गैस पर रखे , जब तेल गरम हो जाएँ तो आप तेल में  जीरा डाल कर  रंग बदलने तक भुने ,  अब आप कटा प्याज़-लहसुन और अदरक डाल कर  1-2 मिनिट तक भूने। अब आप  दाल को छानकर डालें और अच्छी तरह मिलाएँ। फिर नमक, वाइट पेप्पर पावडर और२  कप पानी डालकर मिलाएँ। टमाटर को मोटा-मोटा काटकर कुकर में डाल दें।
अब आप  कुकर को पैक कर  4 - 5  सीटी आने तक पकाएँ। जब प्रेशर पूरी तरह उतर जाए ढक्कन खोलें और मिश्रण को ज़रा सा ठंडा होने दें। फिर उसे बारीक पीसकर छानकर वापिस कुकर में डालकर एक उबाल आने दें। अब आप  सूप बाउल में डालें, पुदीने से सजाकर गरमागरम परोसें।

Tuesday, 24 September 2013

How to make Lemon Rice with Vegetables | लेमन राइस विद वेजिटेबल्स - Lemon Rice with Vegetables

           लेमन  राइस  विद  वेजिटेबल्स  - Lemon Rice with Vegetables

Preparation Time : 30 minutes                            Cooking Time  : 10 minutes
For  6  Person
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Lemon Rice with Vegetables
  • पके हुए चावल - 3 कप
  • हल्दी  पावडर - 1/3  छोटा चम्मच
  • भुनी हुई मूंगफली - 1/3  कप  कुटा हुआ नींबु का रस - 3 बड़े चम्मच
  • हींग - 1/4  छोटी चम्मच 
  • हरी मिर्च - 3 कटा हुआ
  • कड़ी पत्ते - 25
  • तेल - 3 बड़े चम्मच
  • राई - 1/3 छोटा चम्मच
  • सूखी लाल मिर्च ,टुकडे़ किये हुए
  • प्याज़ - २ छोटा बारीक कटा हुआ
  • गाजर - 1 बारीक़ कटा हुआ
  • हरी शिमला मिर्च - 2 पतले - पतले  छोटे - छोट टुकडें में कटा हुआ
  • नमक स्वादानुसार
विधि - How to make Lemon Rice with Vegetables
चावल को पका  कर रख लें। हरी शिमला मिर्च को पतले - पतले  छोटे - छोट टुकडें में काट कर रख लें और गाजर को भी बारीक़ काट कर अलग बर्तन  में रख लें।
अब आप  एक पैन  में तेल गरम होने के लियें रखे , जब तेल गरम हो जाएँ तो उसमे राई, हींग, हरी मिर्च, कड़ी पत्ते और लाल मिर्च तोर कर डालें। जब फूटने लगें तो बारीक़ कटा प्याज़ डाल दे  और नरम होने तक भूनें। अब आप  गाजर और शिमला मिर्च डाल कर  4-5 मिनिट तक भूनें। अब  चावल, हल्दी पाउडर ,  मूंगफली, नमक और नींबु का रस डाल कर और अच्छी तरह से मिला लेंओर चावल को अच्छी तरह से भुन लें। और गरमागरम परोसें।

Monday, 23 September 2013

How to make Lemon Rice with Vegetables | लेमन राइस विद वेजिटेबल - Lemon Rice with Vegetables

                 लेमन  राइस  विद  वेजिटेबल   - Lemon Rice with Vegetables

Preparation Time : 10  minutes                            Cooking Time  : 10 minutes
For  6  Person
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Lemon Rice with Vegetables 
  • चने की दाल - 2 छोटा चम्मचलेमन राइस विद वेजिटेबल
  • उड़द दाल धुली - 2 छोटा चम्मच
  • भरे हरे ऑलिव - 25
  • नींबु 
  • नींबु का रस - 2 ½  बड़े चम्मच
  • गाजर,घिसा हुआ - 1
  • ऑलिव आइल - 4 बड़े चम्मच
  • सूखी लाल मिर्च - 3 टुकडे़ किये हुए 
  • किसा हुआ नारियल - 3  बड़े चम्मच
  • कड़ी पत्ते - 14 - 15
  • मेथीदाना - 1/4 छोटा चम्मच
  • राई - 1 छोटा चम्मच
  • नमक स्वादानुसार
  • हल्दी  पावडर - ½  छोटा चम्मच
  • बासमती चावल,भिगोया हुआ - 2 कप
  • फूलगोभी,छोटे फूल अलग किये हुए - ½  कप
विधि - How to make Lemon Rice with Vegetables
अब आप सबसे पहले निम्बू का रस निकाल कर रख लें और फूलगोभी को भी छोटे - छोटे टुकड़े कर के एक बर्तन में रख लें। अब आप एक  बड़े नॉन स्टिक पैन में ऑलिव आइल डाल कर गरम होने के लियें रखें , जब तेल गरम हो जाएँ तो  उसमें मेथी दाना, राई, लाल मिर्चें , चना दाल, उड़द दाल,  और नारियल डाल कर  महक आने तक भूनें। अब आप कढ़ी पत्ते डालकर मिला लें । फिर फूलगोभी और गाजर डाल दें और मिला लें। अब आप चावल पानी में से छानकर डालें। अब आप नमक, हल्दी पावडर, नींबु का रस और 3 कप पानी डाल कर  अच्छी तरह मिला लें।  भरे हरे ऑलिव डालकर मिलाएँ। अब आप नींबु के पतले स्लाइस कर बीज निकालें और पैन में डाल दें और  ढक कर पकाएँ जब तक चावल पुरी तरह पक जाए तो आंच कर  गरमागरम परोसें। 

Thursday, 19 September 2013

How to make Rawa Fried Bombay Duck | राव फ्राइड बॉम्बे डक - Rawa Fried Bombay Duck

                   राव  फ्राइड  बॉम्बे डक  - Rawa Fried Bombay Duck 

Preparation Time : 20  minutes                            Cooking Time  : 20 minutes
For  6  Person
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Rawa Fried Bombay Duck 
  • बॉम्बे डक (बॉम्बिल) - 12
  • रवा/सूजी 1 ½  कप
  • इमली का पल्प - 4 बड़े चम्मच
  • लहसुन पेस्ट  - 2 छोटा चम्मच 
  •  लाल मिर्च पावडर  - 5  छोटे चम्मच
  • हल्दी  पावडर  - 1 छोटा चम्मच
  • हरी मिर्च पेस्ट - 2 छोटा चम्मच या ( स्वादनुसार )
  • तेल , तलने के लियें 
  • नमक  स्वादानुसार
How to make Rawa Fried Bombay Duck | राव  फ्राइड  बॉम्बे डक  - Rawa Fried Bombay Duck
विधि - How to make Rawa Fried Bombay Duck
अब आप सबसे पहले बोम्बिल के टुकड़ों को एक बर्तन में रख लें । अब आप इसमें लहसुन पेस्ट , हरी मिर्च पेस्ट ,  लाल मिर्च पावडर, हल्दी पावडर, नमक और इमली का गुदा डालकर अच्छी तरह मिला लें। अब आप एक कढाई में आवश्यकतानुसार तेल डाल कर गरम होनें के लियें रखें। अब आप एक प्लेट में  रवा रख लें। अब आप रवा में  बोम्बिल के पिस को लपेटें और अधिक रवा छिडक दें। अब आप गरम तेल में  बोम्बिल के टुकड़ों डालकर धीमी आंच पर तलें जबतक वे सुनहरे और करारे हो जाए। अब आप तेल से निकाल लें और  गरमागरम परोसें। 

Tuesday, 17 September 2013

How to make Mawa Modak | मावा मोदक - Mawa Modak

                                   मावा मोदक -  Mawa Modak

Preparation Time : 20  minutes                            Cooking Time  : 30  minutes
For  6  Person
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Mawa Modak
  • इलाईची  पावडर  - ½ छोटा चम्मच
  • मावा / खोवा  - 400 ग्राम
  • लिक्विड ग्लुकोस - 1 छोटा चम्मच
  • चीनी - 1/2 कप से थोड़ा अधिक
विधि - How to make Mawa Modak 
अब आप एक  नॉन स्टिक कढ़ाई में चीनी और मावा  डालकर धीमी आँच पर लगातार चलाते हुए पकाएँ , चीनी  को घुलने तक और खोया पिघलने तक , अब आप  लिक्विड ग्लूकोज़ डाल कर  लगातार चलाते हुए पकाते रहें  20 - 25  मिनिट तक या जब तक मिश्रण गाढ़ा होने लगे और कढ़ाई के किनारे छोड़ने लगे। अब आप इलाइची पावडर डालकर मिला लें। अब आप इसे  ठंडा होने के लियें  रख दें। अब आप मिश्रण के 18 समान हिस्से बना लें और उन्हे मोदक का आकार दें। अब आपका मोदक तैयार है। अब आप इसे भगवान जी को भोग लगाये या फिर खाएं।
नोट : अगर आप चाहें तो  मोदक बनाने के लिए साँचा भी इस्तेमाल कर सकते हैं।  

How to make Ukdiche Modak | उकड़िचे मोदक - Ukdiche Modak

                               उकड़िचे  मोदक  - Ukdiche Modak

Preparation Time : 45  minutes                            Cooking Time  : 20  minutes
For  6  Person
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Ukdiche Modak
  • इलाईची  पावडर -  ½ छोटी चम्मच
  • जयफल  पावडर -1 चुटकी
  • चावल का आटा - 2 कप
  • नमक - 1 - 2   चुटकी
  • ताज़ा नारियल,घिसा हुआ - 2 कप
  • गुड़,घिसा हुआ - 1 ½  कप
  • पोस्ता / खसखस ,सेका हुआ - 1 बड़ा चम्मच
  • तेल - 1 ½  बड़ा चम्मच + ग्रीज़ करने के लिए
  • स्टफिंग के लिए
विधि - How to make Ukdiche Modak
अब आप एक गहरे नॉन स्टिक पैन में  1 ½  कप पानी,  1 ½  छोटा चम्मच तेल और नमक डाल कर  गरम कर लें । अब  जब पानी उबलने लगे तब आप आँच धीमी कर दें  और उसमें चावल का आटा एक धारा में डालें और लगातार चलाते रहें ताकि मिश्रण में कोई गुठली न रहे। अब आप  पैन को ढक दें और ढक्कन पर थोड़ा पानी डालें, और धीमी आँच पर 3 - 4  मिनिट तक पकने दें। अब आप ढक्कन हटा लें और  थोड़ा ठंडा पानी छिड़कें, फिर से ढक दें, ढक्कन पर थोड़ा पानी डालें और तीन मिनिट तक पकने दें। अब इस इस प्रक्रिया को दो बार दोहराएँ फिर पैन को आँच पर से हटाएँ और  2 - 3 मिनिट तक ढका रहने दें। अब आप मिश्रण को एक बड़े से परात पर निकाल लें, फिर हथेलियों पर बीच-बीच में तेल लगाते हुए गूँधते रहें जब तक वह चिकना और लचीला बन जाए। ध्यान रहे कि लोई हाथ पर चिपके नहीं। गीले कपड़े से ढक कर रखें। भरने के लिए एक नॉन स्टिक पैन में नारियल और गुड़ साथ में मध्यम आँच पर एक से दो मिनिट तक पकाएँ या जब तक मिश्रण हल्का सुनहरा हो जाए। इस मिश्रण को ज़्यादा न पकाएँ। अब उसमें भुना खसखस, छोटी इलाइची पावडर और जयफल पावडर डालकर अच्छी तरह मिला लें। आँच पर से उतार लें और ठंडा होने दें। फिर इस मिश्रण को बारह समान हिस्सों में बाँट लें। लोई को भी बारह हिस्सों में बाँट लें और उनके गोले बना लें। हथेलियों पर तेल लगाकर हर गोले को तीन इन्च व्यास के बाउल बना लें, उनके किनारों को दबाकर पतला बना लें। फिर हर बाउल में नारियल का एक हिस्सा भरें और उँगलियों से आठ से दस चुन्नट बना लें, उन्हे साथ में लाएँ और ऊपर दबाकर सील कर दें। एक स्टीमर में आवश्यकतानुसार पानी गरम कर लें। मोदकों को छेदवाले प्लेट पर रखें, प्लेट रखें स्टीमर में और दस से बारह मिनिट तक स्टीम करें। गरमागरम  मोदक पर देसी घी डालकर परोसें। 

Tuesday, 10 September 2013

How to make Suva Soya Bhaji | सुवा सोया भाजी - Suva Soya Bhaji

                                  सुवा सोया भाजी - Suva Soya Bhaji

Preparation Time : 10  minutes                            Cooking Time  : 15  minutes
For  7 - 8   Person
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Suva Soya Bhaji
  • टोफू -  400  ग्राम
  • अदरक - 2  बड़ा चम्मच बारीक कटा हुआ
  • लहसुन - 2  बड़ा चम्मच बारीक कटा हुआ
  • सोया नगट - 2 कप
  • नींबु का रस -1 
  • सुवा के पत्ते - 1 कप
  • तेल - 4 बड़े चम्मच
  •  लाल मिर्च पावडर - 2  छोटा चम्मच
  • हल्दी का पावडर - ½ छोटा चम्मच
  • धनिया पावडर - 2  बड़े चम्मच
  • अमचूर - 2 छोटा चम्मच
  • जीरा - 1 ½  छोटा चम्मच
  • हरी मिर्च -  5 - 6  चीरा हुआ
  • प्याज़ - 2 बारीक कटा हुआ 
  • नमक स्वादानुसार
विधि - How to make Suva Soya Bhaji
अब आप एक  कढ़ाई या पैन में तेल गरम होने के लियें रखें , जब तेल गरम हो जाएँ तो आप तेल में, जीरा , बारीक़ कटा लहसुन, बारीक़ कटा  अदरक, और हरि मिर्चें डालकर रंग बदलनें तक भुनें । अब आप टोफू को मसलें और  सोया नगेट्स को पानी में भिगोएँ। अब आप सुवा को बारीक काट लें । अब आप कढ़ाई मे प्याज़ डालें और बेरंग होने तक भूनें। अब आप फिर टोफू, पानी में  से छाने हुए सोया नगेट्स, लाल मिर्च पावडर, हल्दी पावडर, धनिया पावडर, अमचूर और नमक डाल कर अच्छी तरह मिला लें , अब  सुवा और नींबु का रस डालकर मिलाएँ, फिर  2 मिनिट तक पकाएँ , अब आप आँच बंद कर दें और  गरमागरम परोसें। 

Friday, 6 September 2013

How to make Methi Zunka | मेथी झुन्का - Methi Zunka

                                      मेथी  झुन्का - Methi Zunka 

Preparation Time : 20  minutes                            Cooking Time  : 15  minutes
For 6 Person
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Methi Zunka 
  • बेसन - 1 ½  कप
  • मेथी,कटा हुआ - 4 कप
  • हल्दी  पावडर - ½  छोटा चम्मच
  • धनिया पावडर - 2 ½  बड़े चम्मच
  • तेल - 3 बड़े चम्मच
  • हरी मिर्च की पेस्ट - 1 छोटा चम्मच 
  • अदरक - 1 छोटा चम्मच 
  • लाल मिर्च पावडर - 1 ½  छोटा चम्मच
  • जीरा -1 छोटा चम्मच
  • हींग - ½  छोटा चम्मच
  • प्याज़ ,मोटा मोटा कटा हुआ -3 
  • चीनी - 2 छोटे चम्मच
  • नमक स्वादानुसार
विधि - How to make Methi Zunka 
अब आप एक बाउल में हरि मिर्च पेस्ट, बेसन, नमक, लाल मिर्च पावडर, हल्दी पावडर , अदरक पेस्ट और धनिया पावडर डालकर अच्छे से मिक्स लार ले , अब आप  2 ½  कप पानी डाल कर अच्छी तरह फेंटकर एक घोल बना ले , ध्यान रहे की गुठली ना हो। अब आप
एक नॉन स्टिक पैन में तेल गरम होने के लियें रखें , जब तेल गरम हो जाएँ तो उसमें ज़ीरा डाल कर  रंग बदलने तक भुने , अब आप  प्याज़ डालकर 3- 4 मिनट तक भूनें। अब आप  हिंग, मेथी और चीनी डालकर धीमी  आँच पर 1 - 2  मिनट तक भून लें। अब आप फिर बेसन का मिश्रण डाल कर अच्छी तरह मिला लें  और धीमी  आँच पर, लगातार चलाते हुए, 5 - 6  मिनट तक पकाएँ या जबतक मिश्रण सूख जाए तो  परोसें। 

Monday, 19 August 2013

How to make Achaari Chana Pulao | आचारी चना पुलाव - Achaari Chana Pulao

                              आचारी चना पुलाव - Achaari Chana Pulao


Preparation Time : 10  minutes                            Cooking Time : 10 minutes
For 6 Person
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Achaari Chana Pulao
  • चने की दाल -1 1/2  कप भिगोया हुआ 
  • किसी भी आचार की तरी - 1 1/2  बड़ा चम्मच
  • बासमती चावल - 1 1/2  कप भिगोया हुआ 
  • तेल - 4 बड़े चम्मच
  • दालचीनी - 2 इन्च टुकड़ा
  • नींबु का रस -1 बड़ा चम्मच
  • लौंग - 5
  • काली मिर्च - 5
  • पाँच फोरन - 2 बड़े चम्मच
  • प्याज़ - 1 सलाइस किया हुआ 
  • हल्दी  पावडर - 1/3 छोटा चम्मच
  • गरम मसाला पावडर -1 छोटा चम्मच
  • अदरक -1 छोटा चम्मच बारीक़ कटा हुआ 
  • लाल मिर्च पावडर - 1 छोटा चम्मच
  • ताज़ा हरा धनिया - 1 बड़ा चम्मच बारीक़ कटा हुआ 
  • नमक स्वादानुसार
विधि - How to make Achaari Chana Pulao
अब  आप एक प्रेशर कुकर में तेल डाल कर  गरम करें, जब तेल गरम हो जाएँ तो उसमें पाँच फोरन  दालचीनी, काली मिर्च और  लौंग डाल कर  महक आने तक भूनें। जब महक आने लगे तो उसमें प्याज़ डालकर हल्का गुलावी  होने तक भूनें।अब  लाल मिर्च पावडर, हल्दी पावडर, गरम मसाला पावडर, अदरक, आचार का मसाला और  नमक  डालकर एक मिनट तक भूनें। अब  चावल, चना दाल और नींबू का रस डालकर एक मिनट तक भूनें। अब चार कप पानी डालें, कुकर को ढक दें और तीन सीटी आने तक पकाएँ। अब जब प्रेशर पूरी तरह उतर जाए तब कुकर का ढक्कन खोलें और हरा धनिया छिड़क कर  गरमागरम परोसें। 

Friday, 9 August 2013

How to make Kabuli Chana Patties | काबुली चना पेटिस - Kabuli Chana Patties

                                  काबुली चना पेटिस - Kabuli Chana Patties


Preparation Time : 15 - 20  minutes                            Cooking Time : 10 minutes
For 6 Person
आवश्यक सामग्री - Ingredients for  Kabuli Chana Patties
  • काबुली चना, भिगोकर, छानकर, पानी में उबाल लें  -1 1/2 कप
  • चाट मसाला - 1 छोटी चम्मच
  • तेल
  • अदरक - 1 1/2   बड़ा चम्मच बारीक कटा हुआ
  • हरी मिर्च - 4 बारीक कटा हुआ
  • कॉर्नफ्लावर / कॉर्नस्टार्च - 1 1/2  बड़ा चमचा + छिड़कने के लिए
  • मैदा -  1 1/2   बड़ा चम्मच
  • धनिया पावडर -1 बड़ा चम्मच
  • जीरा पावडर -1 छोटा चम्मच
  • काला नमक -1/4 छोटा चम्मच
  • आमचूर पावडर - 1 1/2   छोटा चम्मच
  • ताज़ा हरा धनिया 1 कप  बारीक कटा हुआ
  • 1 नींबु का रस
  • गरम मसाला पावडर -1/2 छोटा चम्मच
  • लाल मिर्च पावडर - 1 1/2   छोटा चम्मच
  • नमक स्वादानुसार
विधि - How to make Kabuli Chana Patties
अब आप एक बड़े से बर्तन में अदरक, हरी मिर्च, काबुली चना,  धनिया पावडर, प्याज़,  गरम मसाला पावडर, लाल मिर्च पावडर, जीरा पावडर , काला नमक,  हरा धनिया , अमचूर, नींबु का रस , नमक, कॉर्नस्टार्च और मैदा डालें और सब को एक साथ  मिलाकर अच्छी तरह मिला लें । कढ़ाई में आवश्यकतानुसार तेल गरम कर लें। अब  हथेलियों पर थोड़ा कॉर्नस्टार्च लगाएँ, फिर  मिश्रण के समान हिस्से बना लें और फिर उन्हें टिक्की का आकार दें। फिर  थोडा - थोड़ा करके उन्हें गरम तेल में धीरे से डालें और आधा पकने तक तल लें। अब तेल से निकालकर एब्सॉरबेन्ट पेपर पर रखें। तेल को फिर से गरम कर लें, और टिक्कियों को एकबार फिर तल लें जबतक बे सुनहरे और करारे हो जाएँ। तेल से निकालकर एब्सॉरबेन्ट पेपर पर रखें। अब उन पर चाट मसाला छिड़कें  और गरमागरम परोसें।

Thursday, 8 August 2013

How to make Green pea chutney Recipe | हरा मटर की चटनी - Green pea chutney | hara matar ki chutney recipe in hindi

                                     हरा मटर की चटनी - Green pea chutney


समय - 5 मिनिट
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Green pea chutney
  • हरे मटर,उबला हुआ - 1/2  कप
  • हरी मिर्च  - 1 कटा हुआ 
  • चीनी -1/4 छोटा चम्मच
  • लहसुन - 2  कलियाँ
  • अदरक - 1/2 इन्च टुकड़ा , मोटा मोटा कटा हुआ 
  • नींबु का रस -1 बड़ा चम्मच
  • ताज़ा हरा धनिया -  1/2 कप  मोटा मोटा कटा हुआ 
  • पुदीने के पत्ते  - 1/3 कप मोटा मोटा कटा हुआ 
  • काला नमक स्वादानुसार
  • नमक स्वादानुसार
How to make Green pea chutney Recipe | हरा मटर की चटनी - Green pea chutney | hara matar ki chutney recipe in hindi
विधि -  How to make Green pea chutney
अब आप  हरे मटर में आबश्यकतानुसर पानी डाल कर  उबाल ले।  अब आप मटर को  छानकर कर एक मिक्सी जार में रखें। अब उसमें डालें हरा धनिया, पुदिना, लहसून, अदरक और हरि मिर्चों डाल कर सब को एक  साथ  बारीक पीसें, अगर आपको जरूरत लगे तो थोडा पानी डाल दें। अब  काला नमक और चीनी डालकर कुछ देर और पीसें। फिर  चटनी को एक बाउल में डालें और  नींबू का रस डालकर मिलाएँ और परोसें।

How to make Moongphali ki Tikki Recipe | मूंगफली की टिक्की - Moongphali ki Tikki in hindi

                                 मूंगफली की टिक्की - Moongphali ki Tikki


For 6 person
समय - 10 मिनिट

इस तेज सर्दी के मौसम के मुताबिक मूंगफली , पालक और  बेसन स्वास्थ्य के लिये फायदेमन्द हैं। तो आइये आज  हम मूंगफली की टिक्की (Moongphali Tikki) बनायें।

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Moongphali ki Tikki
  • बेसन भुना  हुआ - 1 कप
  • भुनी हुई मूंगफली, मोटा मोटा कुटा हुआ - 1 कप
  • नींबु का रस - 4 छोटा चम्मच  
  • तेल - 2  चम्मच + तलने के लिए
  • पालक के पत्ते  कटा हुआ - 16 - 17
  • हरी मिर्च - 5 - 6  बारीक कटा हुआ
  • प्याज़ - 2 बारीक़ कटा हुआ 
  • चाट मसाला - 1 बड़ा चम्मच 
  • नमक स्वादानुसार
विधि - How to make Moongphali ki Tikki
अब आप एक नॉन स्टिक पैन में मूंगफली को भुन ले , जब मूंगफली अच्छे से भुन जाएँ तो गैस बंद कर और मूंगफली को पैन निकाल कर  एक  बर्तन में रख लें, अब आप बेसन को भी हल्का महक आने तक भुन लें और बेसन को भी किसी बर्तन में रख लें । अब आप मूंगफली को मोटा- मोटा कूट कर  एक  बाउल में रखें फिर  पालक, हरी मिर्चें, बेसन, प्याज़, नींबु का रस, 4 छोटा  चम्मच तेल, चाट मसाला, नमक और आवश्यकतानुसार पानी डालकर नरम लोई गूंदें। लोई के 12 हिस्से बनाएँ और उन्हे टिक्की का आकार दें। अब आप उन्हे हथेलियों के बीच दबाकर हल्का सा दबाएँ। एक नॉन स्टिक पैन में आवश्यकतानुसार तेल गरम करें, उसमें टिक्कियाँ पलटते हुए पकाएँ जब तक वे दोनो तरफ से सुनहरे हो जाए तेल से निकाल कर खट्टी चटनी या मीठी  चटनी के साथ गरमागरम परोसें। 

How to make Moong Dal Waffle | मूंग दाल वफ़ल - Moong Dal Waffle in hindi

                             मूंग दाल वफ़ल - Moong Dal Waffle

For 6 person
बनाने में समय - 20 मिनिट
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Moong Dal Waffle

  • मैदा - 2 कप से थोडा अधिक 
  • साबुत मूंग - 1 1/2  कप एक घंटे के लिए भिगोया हुआ 
  • खोवा / मावा -1/2 कप घिसा हुआ 
  • मक्खन - 2 बड़ा चमचा + ग्रीज़ करने के लिए
  • दूध -1 कप
  • बेकिंग पावडर -1/2 छोटा चम्मच
  • खाने का सोडा / मीठा सोडा 1/2 छोटा चम्मच
  • कन्डेंस्ड मिल्क - 5 बड़े चम्मच
  • चाट मसाला -1 छोटा चम्मच
  • नमक -1 चुटकी

विधि - How to make Moong Dal Waffle
अब आप एक बाउल में मैदा, बेकिंग सोडा और  बेकिंग पावडर को साथ में छान लें। उसमें दूध, नमक, चाट मसाला, खोया, 2 बड़े चम्मच मक्खन और मूंग दाल  डाल कर अच्छी तरह मिला लें। अब दूध डाल कर  अच्छे से मिलाते हुए  गाढ़ा बैटर तैयार कर लें । अब आप  वॉफल मशीन को गरम करें और उसे थोड़े मक्खन से ग्रीज़ करें। फिर उसमें एक कढ़छीभर बैटर डालें और बंद करके 4-5 मिनिट तक या सुनहरा हो जाने तक पकाएँ। अब शहद के साथ गरमागरम परोसें।

How to make Cabbage Chana Dal With Shrimps recipe | कैबेज चना दाल विथ श्रिम्प्स - Cabbage Chana Dal With Shrimps |

            Bandagobhi Chana Dal with Shrimps - Cabbage Chana Dal With Shrimps

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Cabbage Chana Dal With Shrimps 
  • चने की दाल, भिगोया हुआ – ½ कप
  • बंदगोभी – ½  मध्यम आकार , मोटा-मोटा कटा हुआ 
  • राई – ½  छोटा चम्मच
  • हींग -1/4 छोटा चम्मच
  • कड़ी पत्ते - 8                  
  • श्रिंप / छोटे झींगे 1/4 कप
  • तेल -3  बड़े चम्मच
  • गरम मसाला पावडर - 1 छोटा चम्मच
  • हरी मिर्च -३ चीरा हुआ 
  • प्याज़ - 1 मध्यम आकार - कटा हुआ 
  • सूखी लाल मिर्च, टुकडे़ किये हुए - 3
  • हल्दी का पावडर – ½  छोटा चम्मच
  • किसा हुआ नारियल – 2 ½ बड़े चम्मच
  • नमक स्वादानुसार
विधि - How to make Cabbage Chana Dal With Shrimps 
अब आप एक प्रेशर कुकर को गैस पर रखे अब उसमे  में तेल डाल कर  गरम करें। जब तेल गरम हो जाये तो उसमें  हींग,  राई , कढ़ी पत्ते, लाल मिर्चें और प्याज़ डालकर 1 मिनिट तक भूने। अब चना दाल को  पानी से छानकर कुकर में डाल कर अच्छे से  मिला लें। अब
बन्दगोभी कुकर में  डाल कर मिला लें । अब उसमें  हल्दी पावडर और नमक  डाल कर  और चलाते हुए कुछ देर तक  भूने। अब उसमें  झिंगे, नारियल, और  गरम  मसाला पावडर डाल कर  अच्छी तरह मिला लें। अब  हरी मिर्चों  और 2 बड़े चम्मच पानी डालकर कुकर को ढक कर  धीमी  आँच पर 5 - 6   मिनिट तक पकने दें। अब आँच बंद  दें और भाप पर कुछ देर पकने दें। कुकर को खोलें और गरमागरम परोसें। 

Tuesday, 6 August 2013

How to make Rose Milk with Apple Recipe | रोज मिल्क विद एप्पल - Rose Milk with Apple Recipe in hindi

                              रोज मिल्क विद एप्पल - Rose Milk with Apple 

For 6 person
समय - 10 मिनिट

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Rose Milk with Apple
  • सेब - 2 क्यूब काटें हुएँ
  • ठंडा दूध - 4 कप
  • आईस क्यूब्ज स्वादानुसार
  • रोज़ सिरप - 6 बड़े चम्मच
विधि - How to make Rose Milk with Apple
अब आप बॉस्टन शेकर में रोस सीरप, दूध और बर्फ के क्यूब डालकर अच्छी तरह मिलाएं। अब आप सेब के क्यूब काटें और छोटे ग्लासों में डालें। रोस मिल्क को एक बार और हिलाएँ और ग्लासों में डालें फिर  तुरन्त परोसें।

Tuesday, 30 July 2013

How to make Gobhi Chilli Pakora Recipe | गोभी चिल्ली पकोड़ा - Gobhi Chilli Pakoda | Cauliflower Chilli Pakoda recipe in hindi

                                     गोभी चिल्ली पकोड़ा - Gobhi Chilli Pakoda

आवश्यक सामग्री -Ingredients For Gobhi Chilli Pakoda
  • फूलगोभी के छोटे फूल, उबला हुआ - 500 ग्राम
  • लाल मिर्च पाउडर - 1 छोटी चम्मच 
  • काली मिर्च पाउडर - 1/2  छोटी चम्मच 
  • कॉर्नफ्लावर / कॉर्नस्टार्च -1/2 कप
  • खाने का सोडा 1 चुटकी
  • तेल -2 चम्मच + तलने के लिए
  • अदरक की पेस्ट - 1 छोटा  चम्मच
  • लहसुन की पेस्ट - 1 छोटा  चम्मच
  • मैदा -1 कप
  • सिचुआन सॉस - 2  बड़े चम्मच
  • विनेगर -1/2 छोटा चम्मच
  • सोय सॉस - 1 छोटा चम्मच
  • नमक स्वादानुसार
How to make Gobhi Chilli Pakora Recipe | गोभी चिल्ली पकोड़ा - Gobhi Chilli Pakoda | Cauliflower Chilli Pakoda recipe in hindi
Gobhi Chilli Pakora
विधि - How to make Gobhi Chilli Pakoda 
अब आप एक कढ़ाई में तलने के लियें  तेल गरम कर लिजियें। अब आप एक बर्तन में  फूलगोभी,  सिरका, सॉय सॉस,  शेज़वान सॉस, अदरक पेस्ट , लहसुन पेस्ट और नमक डालकर अच्छे सें मिला लिजियें। अब आप एक दूसरे बर्तन  में मैदा लाल मिर्च पाउडर  ,काली मिर्च पाउडर नमक स्वादनुसार , कॉर्नस्टार्च, खाने का सोडा और थोड़ा पानी मिलाकर घोल बना लें और  1 बड़ा चम्मच तेल डालकर अच्छी तरह मिला लें। अब फूलगोभी के फूल इस घोल में डुबोकर गरम तेल में डालें और आधे पकने तक तल लें। जब आधा पक जाएँ तो पकोड़ा को  तेल से निकालकर एब्सॉरबेन्ट पेपर पर रखें। अब  तेल को फिर से गरम कर लें और पकोड़े को तेल में डाल कर धीमी आंच पर  सुनहरे और करारे होने तक तल लें। जब गोभी चिल्ली  पकोड़ा सुनहरे और करारे हो जाएँ तो  तेल में  से निकालकर एब्सॉरबेन्ट पेपर पर रखें और गरमागरम परोसें टोमेटो सॉस के साथ। 

Sunday, 28 July 2013

How to mke Aloo Tuk Recipe | आलू तुक - Aloo Tuk

                                                   आलू तुक - Aloo Tuk 

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Aloo Tuk 
  • बेबी आलू, उबला हुआ 15
  • चाट मसाला 1 छोटा चम्मच
  • जीरा पावडर, सेका हुआ 1 छोटा चम्मच
  • तेल
  • लाल मिर्च पावडर 1 छोटा चम्मच
  • अमचूर 1 छोटा चम्मच
  • नमक स्वादानुसार
How to mke Aloo Tuk Recipe | आलू तुक - Aloo Tuk
विधि - How to mke Aloo Tuk 
अब आप  एक कढाई में  तेल गरम करे , जब तेल गरम हो जाएँ तो उसमें आलू डालकर ७ - ८   मिनट तक तलें  जब वे हल्का सुनहरे  हो जाए। अब आलू तुक को  तेल से निकालकर एब्सॉरबेन्ट पेपर पर रखें। थोडा ठंडा होने पर हल्का सा दबाएँ और फिर एकबार तल लें जबतक सुनहरे और करारे हो जाएँ। अब तेल में से निकालकर एब्सॉरबेन्ट पेपर पर रखें। एक बाउल में डालें लाल मिर्च पावडर, अमचूर, चाट मसाला, ज़ीरा पावडर और नमक और अच्छी तरह मिला लें। आलू को एक सर्विंग बाउल में डालें, उनपर मसालों का मिश्रण छिडकें और अच्छी तरह मिला लें। गरमागरम परोसें।
For 4 person

Saturday, 27 July 2013

How to make Aloo Kulcha Pizza Recipe | आलू कुल्चा पीज़ा - Aloo Kulcha Pizza in hindi | Potato Kulcha pizza

                                   आलू कुल्चा पीज़ा - Aloo Kulcha Pizza

आवश्यक सामग्री -Ingredients For Potato Kulcha pizza 
  • आटा -1 कप
  • मैदा -1  कप + छिड़कने के लिए
  • आलू - 2 उबला हुआ  छीलकर कद्दुकस किया हुआ
  • मोज़ारेला चीज़ - ½  कप , घिसा हुआ
  • बेकिंग पावडर - ½  छोटा चम्मच
  • चाट मसाला - ½  छोटा चम्मच
  • ताज़ा हरा धनिया - 1 बड़ा चम्मच  बारीक कटा हुआ
  • हरी मिर्च - 1 बारीक़ कटा हुआ
  • हरे ऑलिव / जैतून - 3
  • टमाटर / टोमाटो कौनकास - ½  कप
  • हरी शिमला मिर्च - 1  पतली स्ट्रिप में कटा हुआ
  • प्याज़ - 1 सलाइस किया हुआ
  • दूध - ½  कप  से थोडा अधिक
  • लाल मिर्च पावडर -  ½   छोटा चम्मच
  • गरम मसाला पावडर - ½  छोटा चम्मच
  • नमक स्वादानुसार
How to make Aloo Kulcha Pizza Recipe | आलू कुल्चा पीज़ा - Aloo Kulcha Pizza in hindi |  Potato Kulcha pizza
विधि - How to make Aloo Kulcha Pizza
अब आप एक बर्तन  में मैदा, बेकिंग पावडर , आटा, और नमक डालकर मिलाएँ। फिर उसमें दूध डालकर नरम लोई गूंद लिजियें।  अब आप आटा को  गीले कपड़े से ढककर 15 - 20  मिनिट  के लियें रख दें। अब आप  लोई के बड़े और समान हिस्से बनाएँ और उनके पड़ें बनायें। अब आप एक दूसरे बर्तन  में  नमक, आलू, गरम मसाला पावडर, चाट मसाला, लाल मिर्च पावडर हरा धनिया और , हरी मिर्च डालकर मिलाएँ। हर पेढ़े पर मैदा छिड़क कर उन्हे दबाते हुए बड़ी सी रोटी बनाएँ।  अब बीच में थोड़ा आलू का मिश्रण रखें, किनारे साथ में लाकर सील कर दीजियें। अब  सभी  भरे गोले को बेलकर कुल्चा का आकार दें। अब एक नॉन स्टिक पैन गरम करें, उस पर एक कुल्चा रखें। ऑलिव्स को स्लाइस करें। जब कुल्चे का निचला हिस्सा पक कर सुनहरा हो जाए उसे पलटें और उस पर 2 बड़े चम्मच टोमाटो कौनकास फैलाएँ। अब फिर उस पर थोड़े शिमला मिर्च के स्ट्रिप्स और प्याज़ के स्लाइस सजाएँ और ऊपर से कुछ मोज़ारेला चीज़ छिड़कें। इसके ऊपर ऑलिव के स्लाईस, शिमला मिर्च के स्ट्रिप्स और प्याज़ के स्लाइस रखें। अब कुल्चा पीज़ा को  माध्यम  आँच पर पकाएँ जब तक चीज़ पिघलने लगे। अब आंच बंद कर दें और गरमागरम परोसें।

Thursday, 25 July 2013

How to make Achari Aloo ki Tahiri recipe | आचारी आलू की ताहिरी - Achari Aloo ki Tahiri

                               आचारी आलू की ताहिरी - Achari Aloo ki Tahiri

आवश्यक सामग्री -Ingredients For Achari Aloo ki Tahiri
  • आचारी आलू की ताहिरी - 2 बड़े चम्मच
  • बेबी आलू - 10
  • काली मिर्च - 5
  • छोटी इलाईची - 4
  • बड़ी इलाइची - 1 कुटा हुआ
  • जीरा -1/4 छोटा चम्मच
  • आलू -2  चौकोर में कटा हुआ
  • चावल - 1 कप  भिगोया हुआ
  • घी -  1 बड़ा चम्मच
  • दालचीनी
  • लौंग - 5
  • तेज पत्ते - 2
  • प्याज़ - 1 कटा हुआ
  • नमक स्वादानुसार
How to make Achari Aloo ki Tahiri recipe | आचारी आलू की ताहिरी - Achari Aloo ki Tahiri
विधि - How to make Achari Aloo ki Tahiri
अब आप एक गहरे कढ़ाई या पैन में घी डाल कर गरम कर ले , जब घी गरम हो जाएँ तो  गरम घी में छोटी इलाइची, लौंग, तेज पत्ते, दालचीनी,  काली मिर्च  बड़ी इलाइची  और जीरा डाल कर महक आने तक भूने। अब छोटे आलू को आधा में काट लें। पैन में प्याज़ डालकर हल्का रंग आने तक भूने। फिर छोटे आलू और आलू के क्यूब्स डालकर भूनते रहें। अब आचार डालकर मिला लें। फिर चावल डालकर मिला लें। अब 3 कप पानी और नमक डालकर मिला लें। जब पानी उबलने लगे, तब आँच को धीमी कर लें, पैन को ढक दें और तबतक पकाएँ जबतक आलू और चावल पक जाए। जब आलू और चावल पाक जाएँ तो आंच बंद कर गरमागरम परोसें।

Wednesday, 24 July 2013

How to make Mushroom Matar Sarson Recipe | मशरुम मटर सरसों - Mushroom Matar Mustard | Mushroom Matar Sarson

                             मशरुम मटर सरसों - Mushroom Matar Mustard 

आवश्यक सामग्री -Ingredients For Mushroom Matar Mustard
  • हरे मटर – ½  कप से थोड़ा अधिक
  • आलू - 6 
  • बटन मशरूम - 20 - 25  दो हिस्सों में कटा हुआ
  • कलौंजी - 1 छोटा चम्मच
  • प्याज़ - 3  कटा हुआ
  • राई - 2 छोटे चम्मच
  • तेल - 3 बड़े चम्मच
  • जीरा - 1 छोटा चम्मच
  • लहसुन की कलियाँ 10  बारीक़ कटा हुआ
  • हरी मिर्च - 5
  • अदरक – 1 ½  इंच टुकड़ा
  • साबुत सूखा धनिया - 1 1/2  छोटा चम्मच
  • हल्दी  पावडर  ½  छोटा चम्मच
  • नमक स्वादानुसार
How to make Mushroom Matar Sarson Recipe | मशरुम मटर सरसों - Mushroom Matar Mustard |  Mushroom Matar Sarson
विधि - How to make Mushroom Matar Sarson 
अब आप एक नॉन स्टिक पैन में तेल डाल कर  गरम कर लें , जब तेल गरम हो जाएँ तो  उसमेंचम्मच राई, कलौंजी, जीरा और  प्याज़  डाल कर गुलाबी  होने तक भूनें। अब आप
हरी मिर्च, अदरक, लहसुनबचे हुए राई और साबुत धनिया को एक मिक्सर जार में डालकर थोड़े से पानी के साथ बारीक पीस पेस्ट बना लें। अब आलू के क्यूब्स काट लें और पैन में डाल कर  मिला लें। अब मशरुम और पीसा हुआ मासाला डाल कर मिला लें। अब मिक्सर जार में 1 कप पानी डालकर हिला लें और यह पानी पैन में डालें। अब नमक, हल्दी पावडर डाल कर  अच्छी तरह मिला लें। अब ढक कर तबतक पकाएँ जबतक आलू लगभग पक जाए। अब हरे मटर डाल कर  मिला लें और  ढक कर आलू को पूरी तरह पकने दें जब आलू पूरी तरह से पाक जाये तो आंच बंद कर गरमागरम परोसें।
For 6 person