Showing posts with label Curry - Dal. Show all posts
Showing posts with label Curry - Dal. Show all posts

Tuesday, 10 September 2013

How to make Spinach Mosaru Shaale | स्पिनेच मोसारु शाले - Spinach Mosaru Shaale

                    स्पिनेच मोसारु  शाले - Spinach Mosaru Shaale

Preparation Time : 15  minutes                            Cooking Time  : 15  minutes
For  6  Person
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Spinach Mosaru Shaale 
  • पालक के पत्ते - 500 ग्राम / 2 Blanched उबालर ठंडे पानी में धोलें
  • प्याज़ - 2 छोटा बारीक़ कटा हुआ 
  • राई - 2 छोटे चम्मच
  • जीरा - 1 छोटा चम्मच
  • ताज़ा हरा धनिया पत्ता डंडियो के साथ 
  • काली मिर्च- 7
  • छास - 5 कप
  • तेल - 2 छोटा चम्मच
  • अदरक,घिसा हुआ - 1/3 छोटा चम्मच
  • लहसुन - 2 कली
  • कड़ी पत्ते - 6
  • किसा हुआ नारियल -1/3 कप
  • हरी मिर्च -  2
  • नमक स्वादानुसार
विधि - How to make Spinach Mosaru Shaale 
अब आप  नारियल, हरि मिर्चें, पालक, हरा धनिया, अद्रक, लहसून और काली मिर्चें को साथ मिक्सी में डाल कर बारीक पीस लें । अब यह पीसे हुयें  मसाला में छास को डाल कर सब एक साथ अच्छी तरह मिला लें। अब आप एक  पैन में तेल डाल कर गरम होने के लियें रखें , जब तेल गरम हो जाएँ तो गरम तेल में  ज़ीरा ,   राई,  और कढी पत्ते डाल कर  फुटने तक भुनें  अब आप प्याज़ डल कर गुलावी होने तक भुनें । अब आप आँच बंद कर दे  और ठंडा होने दें। अब इसे छास के मिश्रण में डालकर अच्छी तरह मिलाएँ , फिर नमक डालकर मिलाएँ । अब आप चाहें तो ऊपर से १ चम्मच घी डल कर गरमागरम चावल के साथ परोसें। 

Tuesday, 23 July 2013

How to make Masoor Palak Shorba Recipe | Masoor Aur Palak Shorba - मसूर और पालक शोरबा

                              Masoor Aur Palak Shorba - मसूर और पालक शोरबा 

How to make Masoor Aur Palak Shorba

आवश्यक सामग्री-Ingredients For Masoor Aur Palak Shorba
  • मसूर दाल - 1 कप रातभर भिगोया हुआ1/2 कप
  • पालक - 2 गुछ्छा , उबालकर प्यूरी बनी हुई
  • प्याज़ - 3 कटा हुआ
  • टमाटर -3  मोटा मोटा कटा हुआ
  • लहसुन की कलियाँ - 8 - 10
  • नमक स्वादानुसार
  • नींबु का रस 2 छोटे चम्मच
  • तड़का के लियें
  • तेल - 1 1/2  बड़ा चम्मच
  • लहसुन की कलियाँ - 4 बारीक़ कटा हुआ
  • लाल मिर्च पावडर - 1/2  छोटा चम्मच
विधि - How to make Masoor Aur Palak Shorba

अब आप एक प्रेशर कुकर में  प्याज़, टमाटर लहसून , मसूर दाल, और 6 - 7  कप पानी के साथ डालकर तीन से चार सीटी आने तक प्रेशर कुक करें। जब प्रेशर पूरी तरह से उतर जाए तब कुकर का ढक्कन खोलें, मिश्रण को ठंडा करें और पीसकर प्यूरी बनाएँ। अब प्यूरी को एक गहरे नॉन स्टिक पैन में डालें, उसमें पालक की प्यूरी, नमक डालें और मध्यम आँच पर तीन से चार मिनट तक पकाएँ। अब  पैन को आँच पर से उतार लें ,  फिर नींबू का रस डालकर मिलाएँ। अब तड़के के लिये एक नॉन स्टिक पैन में तेल गरम करें, उसमे लहसून और लाल मिर्च पावडर डालकर आधे मिनट के लिये भूनें और शोरबा में डालकर मिलाएँ और गरमागरम परोसें।


For 4 person

How to make Rajasthani Dal Recipe | राजस्थानी दाल | Rajasthani Dal | Dal recipe

                      राजस्थानी दाल | Rajasthani Dal

दालें हमारे रोजाना के खाने का मुख्य भाग हैइन्हैं यदि रोजाना बदल बद्ल कर बनाया जाय तो खाने का स्वाद बदलता है और स्वाद भी अच्छा लगता है दालों में प्रोटीन्स और कार्बोहाइड्रेट प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। तो आज हम राजस्थानी दाल बनाते है 
Rajasthani Dal
Rajasthani Dal
आवश्यकसामग्री-Ingredients For Rajasthani Dal
  • मूंगदाल - 1/2 कप से थोड़ा अधिक  धुलीभिगोया हुआ 
  • चने की दाल - 8 बड़े चम्मच भिगोया हुआ
  • प्याज़ - 1 बड़ा बारीक़ कटा हुआ
  • लाल मिर्च पावडर - 1 छोटा चम्मच
  • आमचूर पावडर -2 छोटा चम्मच
  • अदरक – 1 ½  इंच टुकड़ा बारीक़ कटा हुआ
  • हल्दी पावडर -1 छोटा चम्मच
  • देसी घी - 3 बड़े चम्मच
  • हींग – 1 चुटकी
  • जीरा - 1 छोटा चम्मच
  • नमक स्वादानुसार
बिधि - How to make Rajasthani Dal
अब आप दालों को पानी से छानकर अदरकहल्दी पावडर , 2 कप पानी और नमक के साथ 3 सीटी आने तक पकाएं धीमी आंच पर , अब एक नॉन स्टिक पैन में घी डाल कर गरम करे जब घी गरम हो जाएँ गरम घी में हींगजीरा और प्याज़ डाल कर हल्का सुनहरा होने तक भूनेंदालों को हैन्ड ब्लेन्डर से ब्लेन्ड कर लें। अब  पैन में लाल मिर्च पावडर डालें और मिला लेंइस मिश्रण को दालों में डालें और अच्छी तरह मिला लेंअमचूर डालकर मिला लेंबाटियों को हल्का सा तोडे़उनमें घी डालें और गरमागरम राजस्थानी दाल के साथ परोसें।
For 6 person 

How to make Konkani Palak Ambat Recipe | कोनकणी पालक अमबट | Konkani Palak Ambat | Palak Dal

                        कोनकणी पालक अमबट | Konkani Palak Ambat 

आवश्यक सामग्री- Ingredients For Konkani Palak Ambat 
  • तुवर दाल / अरहर दाल - 1 कप से थोडा कम 
  • ताज़ा पालक - 1/2 गुछ्छा उबला हुआ , और कटा हुआ
  • इमली -  3 बड़े चम्मच पानी में भिगोया हुआ
  • ताज़ा नारियल -  1/2 कप घिसा हुआ
  • मेथीदाना - 1 बड़े चम्मच
  • सूखी लाल मिर्च - 3
  •  नारियल का तेल - 4 बड़े चम्मच
  • प्याज़ - 1 बारीक कटा हुआ  
  • नमक स्वादानुसार
Konkani Palak Ambat
बिधि - How to make Konkani Palak Ambat  
अब आप पके हुए दाल को एक गहरे नॉन-स्टिक पैन में गरम करें और  एक दूसरे नॉन-स्टिक पैन में मेथी दाना और तोड़े हुए लाल मिर्चों को 1-2 मिनिट तक सूखा भून लें। सूखे भूनें हुए सामग्रियों को पानी में भिगोए हुए इमली, कसे हुए नारियल और थोड़े से पानी के साथ एक महीन पेस्ट में पीस लें। अब दाल में 4 बड़े चम्मच पीसा हुआ पेस्ट डालें, अच्छे से मिलाएँ और एक उबाला आने तक पकाएँ। आपके पीसे हुए मसाले का प्रयोग अपने तीखेपन के आवश्कतानुसार कर सकते हैं। अब पालक के पत्ते डाल कर अच्छे से मिला लें।  ¼ कप पानी डाल कर  अच्छे से मिलाएँ और एक उबाल आने तक पकाएँ। अब  आँच से हटाकर अलग रख दें। फिर नारियल के तेल को एक नॉन-स्टिक पैन में गरम करें। उसमें प्याज़ डाल कर 2-3 मिनिट तक भूनें। उसमें डालें पकाया हुआ दाल, नमक अच्छे से मिलाएँ और 2-3 मिनिट तक उबालें और  गरमागरम परोसें।
For 3-4 person

How to make Kashmiri Dal Recipe | काश्मीरी दाल - Kashmiri Dal | Moong dal or chana ki dal recipe

                                     काश्मीरी दाल - Kashmiri Dal 

मूंग दाल , चने दाल , गरम मसाला , सौंफ पाउडर और  अदरक पाउडर से बनी कश्मीरी दाल का स्वाद ही कुछ और होता है। तो आज हम कश्मीरी दाल बनातें है।
Kashmiri Dal
Kashmiri Dal

आवश्यक सामग्री - Ingredients For Kashmiri Dal
  • मूंगदाल - 1 कप  भिगोया हुआ
  • चने की दाल - 1 कप भिगोया हुआ 
  • सौंफ का पावडर - 2 छोटा चम्मच
  • अदरक, सूखा ( पाउडर ) - 1  छोटा चम्मच
  • सरसों का तेल 6 बड़े चम्मच
  • काशमीरी लाल मिर्च पावडर - 1 छोटा चम्मच
  • शलगम - 3 छिला हुआ मध्यम आकार के क्यूब्ज़ कटा हुआ 
  • प्याज़ - 3 बारीक़ कटा हुआ 
  • काशमीरी लाल मिर्च सूखा - 4
  • गरम मसाला पावडर - 1 छोटा चम्मच
  • नमक स्वादानुसार
विधि - How to make Kashmiri Dal 

अब आप सबसे पहले मूंग दाल और चना दाल को पानी से निकल कर दुसरे पानी से धो कर साफ कर ले और दुसरे बर्तन में रख लें। अब आप एक प्रेशर कुकर में सरसों  तेल को धुआँ आने तक गरम कर लें , जब सरसों तेल में धुँआ आने लगें तब आप प्रेशर कुकर में प्याज़ डालकर भूनें। अब काश्मीरी लाल मिर्च को तोड़कर डालें साथ में काश्मीरी लाल मिर्च पावडर, शलगम, सौंफ पावडर और सूंठ डाल कर अच्छी तरह मिला लें। अब , मूंग दाल, चने की दाल वेर , नमक, और 2 कप पानी डाल कर  मिला लें। अब  कुकर को ढक कर 2 सीटी आने तक पकाएँ। फिर 15 मिनिट तक रहने दें और अब  कुकर को खोलकर गरमागरम दाल चावल या रोटी के साथ परोसें।
For 8 person 

How to make Dal Lucknowi Recipe | दाल लखनवी - Dal Lucknowi | Dal recipe

                                    दाल लखनवी - Dal Lucknowi


आवश्यकसामग्री-Ingredients For Dal Lucknowi 
  • अरहर दाल / तुवर दाल भिगोया हुआ - 1 1/2  कप
  • हींग - 1चुटकी
  • जीरा 1 छोटा चम्मच
  • दूध - 1 1/2 कप
  • ताज़ा हरा धनिया -  2 बड़े चम्मच बारीक़ कटा हुआ
  • हरी मिर्च -3 बारीक़ कटा हुआ 
  • सूखी लाल मिर्च - 5  टुकडे़ किये हुए 
  • लहसुन की कलियाँ 6  कटा हुआ 
  • हल्दी का पावडर - 1/2 छोटा चम्मच
  • तेल - 3 बड़े चम्मच
  • नमक स्वादानुसार
Dal Lucknowi
Dal Lucknowi 
विधि - How to make Dal Lucknowi 
अब आप सबसे पहले दाल को पानी से निकाल ले , अब दाल में  नमक, हरी मिर्च, हल्दी, और 3 कप पानी डाल कर कुकर में 2 सीटी आने  तक पकाएँ। अब कुकर ठंडा होने पर खोलें और दाल एक पैन में उबलनें रखें। अब आप एक  नौन-स्टिक पैन में तेल डाल कर गरम करें , जब तेल गरम हो जाये तो गरम तेल में, जीरा, हिंग , सूखी लाल मिर्च और  लहसुन डाल कर भूनें। अब दाल को तड़का लगाएँ। एक कप पानी और  दूध डाल कर  धीमी आंच पर 3 - 4  मिनिट पकाएँ। अब हरे धनिये से सजाकर गरमागरम दाल परोसें चपाती या चावल के साथ।