Showing posts with label Starter Recipes. Show all posts
Showing posts with label Starter Recipes. Show all posts

Tuesday, 10 September 2013

How to make Garlicky Fish | लहसुन वाली मछली - Garlicky Fish | Lahsun wale Machli

                                     लहसुन वाली मछली -  Garlicky Fish 

Preparation Time : 20  minutes                            Cooking Time  : 15  minutes
For 6 Person
आवश्यक सामग्री - Ingredients for  Garlicky Fish

  • फिश फिले - 700  ग्राम
  • लहसुन की कलियाँ - 40 - 50
  • हरी मिर्च - 4 कटा हुआ
  •  नींबु का रस
  • कुटी हुई कालीमिर्च - 1 ½  छोटा चम्मच
  • पैपरिका पावडर - 1 ½  छोटा चम्मच
  • मैदा - 1 ½ बड़ा चम्मच
  • नमक स्वादानुसार
  • तेल -   बड़े चम्मच

How to make Garlicky Fish  | लहसुन वाली मछली -  Garlicky Fish  | Lahsun wale Machli
विधि - How to make Garlicky Fish  
अब आप लहसून की  20 - 25  कलियाँ  मिक्सर जार में डाल दे और फिर  उसमें हरि मिर्च , 2 छोटा निम्बू का  रस और जरुरत के अनुसार पानी डालकर सब को एक सैट  बारीक पीसकर पेस्ट बना लें। अब आप पेस्ट निकाल के एक बर्तन में निकाल कर रख लें। अब आप फिश फिले के छोटे क्यूब काटकर एक बाउल में डालें। फिर उसमें पीसा हुआ पेस्ट  कुटी काली मिर्च, पॅप्रिका पावडर, मैदा और नमक डालकर अच्छी तरह मिलाएँ। और  ½  घन्टे तक मॅरिनेट होने दें। अब aएक नॉन स्टिक पैन में तेल गरम होने के लियें रखें , जब तेल गरम हो जाएँ तो बची लहसून की कलियाँ मसल कर / कुच कर  पैन में डालें और लगातार चलाते हुए भूनें रंग बदलने तक । जब सुनहरे हो जाए तो  फिले  फिश के क्यूब डालें, ढक कर  2 - 3  मिनट तक पकाएँ। अब पलटें और दुसरी तरफ भी 2 - 3  मिनट तक पका लें। अब आप Garlicky Fish   गरमागरम परोसें।

Labels :   Non Veg Recipe            Rice recipe       Sweets     

                Soft Drink                       Soup               Starter 

Monday, 2 September 2013

How to make Rice aur Chane ki Tikki | राइस और चने की टिक्की - Rice aur Chane ki Tikki

                           राइस और चने की टिक्की - Rice aur Chane ki Tikki 

Preparation Time : 20 minutes                            Cooking Time  : 20 minutes
For 6 Person
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Rice aur Chane ki Tikki 

  • काला चना,पका हुआ - 2 कप
  • पके हुए चावल - 2 कप
  • कॉर्नफ्लावर - 4  बड़े चम्मच
  • तेल तलने के लियें 
  • अदरक - 1 1/2 बड़ा चम्मच  बारीक कटा हुआ 
  • हरी मिर्च -  5  बारीक कटा हुआ
  • काला नमक - 2 छोटा चम्मच
  • चाट मसाला - 2 छोटा चम्मच
  • प्याज़  - 3 बारीक कटा हुआ
  • जीरा पावडर -1 1/2  छोटा चम्मच
  • लाल मिर्च पावडर - 2  छोटा चम्मच
  • नमक स्वादनुसार 

विधि - How to make Rice aur Chane ki Tikki 
अब आप  चावल, अद्रक, चने,  ज़ीरा पावडर, हरि मिर्चें, लाल मिर्च पावडर, चाट मसाला और काला नमक  सब को एक साथ मिक्सी में डाल कर  दरदरा पिस कर  मिश्रण बना लें। अब आप एक बाउल में मिश्रण को निकाल कर रख लें। अब आप मिश्रण में प्याज़ और कॉर्नफ्लावर डालकर अच्छी तरह मिला लें। अब आप एक गहरें पैन में ढ़ेर सारा तेल डाल कर गरम करनें के लियें रखें । तब तक आप  मिश्रण के एक  समान हिस्से बनाए और सभी हिस्से को टिक्की का आकार दे दें। अब  4 - 5   टिक्कीयाँ गरम तेल में डालें, और सुनहरी और करारी होने तक तलें घिमी आंच पर , अब आप टिक्की को तेल से  निकालकर एब्सॉरबेनट पेपर पर रखें और  उनपर कुछ चाट मसाला छिडकें और गरमागरम परोसें। 

Monday, 19 August 2013

How to make Eggplant and Paneer Kababs | Eggplant and Paneer Kababs

                                        Eggplant and Paneer Kababs

खाना पकानें में समय - 15 मिनट                           तैयारी में समय - 10 मिनट
For 6 person
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Eggplant and Paneer Kababs
  • पनीर - 150 ग्राम 1 इन्च के क्यूब्ज़ मे काट लें 
  • बैंगन -2 लम्बा बाला , लम्बाई में पतले स्लाइस काट लें  और थोड़ा नमक छिड़क दें 
  • लाल मिर्च पावडर स्वादानुसार
  • तेल - 5 बड़े चम्मच
  • चेरी टमाटर -12
  • गरम मसाला पावडर स्वादानुसार
  • नींबु -1
  • नमक स्वादानुसार
विधि - How to make Eggplant and Paneer Kababs
अब आप एक एक नौन स्टिक तवे पर 3 बडे़ चम्मच तेल डाल कर गरम करे जब तेल गरम हो जाएँ तो उस पर बैंगन के स्लाइस रख कर पका लें। अब आप थोड़ा लाल मिर्च पावडर और गरम मसाला पावडर छिड़कें और पलट लें। अब आप दूसरी ओर भी लाल मिर्च पावडर और गरम मसाला पावडर छिड़कें। थोड़ा नींबु का रस छिड़कें और नरम होने तक पकाएँ। अब आप तवे से हटाकर एक प्लेट पर ठंडा होने रखें। अप आप हर स्कूयर पर एक चेरी टोमाटो लगाएँ। पनीर के क्यूब्ज़ पर नमक और लाल मिर्च पावडर छिड़कें। हर क्यूब को बैंगन के स्लाइस में लपेट लें और उन्हें स्कूयर पर टोमाटो के ऊपर लगा लें। अब बचा हुआ तेल तवे पर डालकर गरम करें, अब उस पर स्कूयर रखें। फिर थोड़ा नींबु का रस छिड़कें और सभी स्कूयर को घुमाते हुए पकाएँ ताकि चारों ओर से एक समान पक जाएँ। अब आप  खट्टी या मीठी चटनी के साथ गरमागरम परोसें।

Monday, 29 July 2013

How to mak Dry Vegetable Manchurian Recipe | Vegetable Manchurian recipe in hindi

                                         Dry Vegetable Manchurian

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Vegetable Manchurian
  • गाजर, घिसा हुआ 1 मध्यम आकार के
  • बंदगोभी  घिसा हुआ - 1/2  मध्यम आकार के
  • फूलगोभी, घिसा हुआ - 1/4 छोटा
  • विनेगर -1 छोटा चम्मच
  • चीनी - 1/2 छोटा चम्मच
  • हरी मिर्च - 3 बारीक कटा हुआ
  • लहसुन  की कलियाँ - 20  बारीक कटा हुआ
  • मैदा -1/4 कप से भी कम
  • डार्क सोय सॉस - 4 छोटे चम्मच
  • तेल -1 बड़ा चम्मच + तलने के लिए
  • सेलेरी / अजमुद - 2 इन्च की डंडी कटा हुआ
  • कॉर्नफ्लावर / कॉर्नस्टार्च - 1 छोटा चम्मच
  • वेजिटेबल स्टॉक -1 कप
  • कालीमिर्च पावडर - 1 छोटा चम्मच
  • अदरक - 2 इन्च टुकड़ा बारीक कटा हुआ
  • हरे प्याज़ की पत्तियाँ -  2 डंडियाँ , बारीक कटा हुआ
  • लाल मिर्च पाउडर - 1 छोटा चम्मच
  • नमक स्वादानुसार
How to mak Dry Vegetable Manchurian Recipe | Vegetable Manchurian recipe in hindi
विधि - How to mak Dry Vegetable Manchurian
अब  आप  घिसा हुआ  गाजर, घिसा हुआ फूलगोभी, घिसा हुआ बंदगोभी, आधा भाग कटी हुईं हरी मिर्च, एक तिहाई भाग कटा हुआ लहसुन, नमक, मैदा , दो तिहाई भाग कटी हुई अदरक , आधा मिर्च पावडर , एक तिहाई काली मिर्च पाउडर और 2 छोटे चम्मच सोय सौस डाल कर इन सब को एक साथ अच्छी तरह मिला लें। अब आप  एक कढ़ाई में तेल गरम करने के लियें रखें। अब इधर आप सब्जियों के मिश्रण का छोटे-छोटे गोलें बनाकर कोर्नफ्लावर में रगड़ लें और गरम  तेल में तल ले , सुनहरा होने  तक । इस दौरान अब आप 1 बड़ा चम्मच तेल नौन-स्टिक पैन में गरम करें , जब तेल गरम हो जाएँ तो  बाकी अदरक, लहसुन, हरी मिर्च, सेलेरी, बाकी सोय सौस इसमें डालें और भूनें। कोर्नफ्लावर को 2 बड़े चम्मच पानी में घोल कर रखें। पैन में वेजिटेबल स्टौक डालकर 1-2 मिनिट पकाएँ। फिर डालें कोर्नफ्लावर का मिश्रण, अब कालीमिर्च पावडर, विनेगर और चीनी डाल कर  मिला लें। अब  तेल  से वेजिटेबल बौल्स को निथार कर इस सौस में डालकर मिलाएँ। आँच से पैन हटा लें और थोड़े से कटे हुए हरे प्याज़ की पत्तियाँ डाल दें। अब आप एक परोसने बाले प्लेट में निकालें, बाकी हरे प्याज़ की पत्तियाँ ऊपर से डालें और गरमागरम परोसें।

How to make Paneer Popcorn With Lehsun Ki Chutney Recipe | पनीर पॉपकॉर्न विद लहसुन | Paneer Popcorn With Lehsun Ki Chutney Recipe

Paneer Popcorn With Lehsun Ki Chutney Recipe | पनीर पॉपकॉर्न विद लहसुन


आवश्यक सामग्री - Ingredients for Paneer Popcorn With Lehsun Ki Chutney
  • पनीर - 400  ग्राम 
  • बूंदी - 1 1/2  कप 
  • लहसुन की चटनी - 4 बड़े चम्मच 
  • तलने के लियें - तेल 
मिश्रण के लियें
  • हल्दी पाउडर - 1 छोटा चम्मच 
  • खाने का सोडा - 1/4  छोटा चम्मच 
  • बेसन - 1 1/2  कप 
  • अदरक लहसुन की पेस्ट - 2 1/2 छोटे चम्मच 
  • लाल मिर्च पाउडर - 1 छोटा चम्मच 
  • नमक स्वादनुसार 
How to make Paneer Popcorn With Lehsun Ki Chutney Recipe | पनीर पॉपकॉर्न विद लहसुन | Paneer Popcorn With Lehsun Ki Chutney Recipe
Paneer Popcorn

बिधि - How To Make Paneer Popcorn With Lehsun Ki Chutney
अब आप पनीर के दो इन्चxआधा इन्चxआधा इन्च के टुकड़ो में काट लिजियें। अब आप सभी टुकड़ों के बीच में थोड़ा सा चीरे ताकि पूरी तरह से नहीं काटें। अब आप बूंदी को हाथ की सहायता से मसल कर अलग किसी बर्तन में रख लिजियें। अब आप घोल तैयार कर लिजियें। तो घोल के लियें , एक बाउल बेसन , लाल मिर्च पाउडर , हल्दी पाउडर , अदरक - लहसुन का पेस्ट , स्वादनुसार नमक और खाने का सोडा डाल कर एक साथ मिलाएँ और  आवश्यकतानुसार पानी डालकर अच्छी तरह से फेंट लिजियें ताकि चिकना घोल बन जाएँ। अब आप घोल को 20 मिनट के लियें छोड़ दें ताकि ये फूल कर तैयार हो जाएँ। अब आप पनीर के चिरों में लहसुन भर दें। अब एक कढ़ाई में तलने के लियें तेल ग्राम करे , जब तेल गरम हो जाये तो एक पनीर के टुकड़ों को बेसन के घोल में डुबोएँ और मसले बूंदी में लपेट कर तेल में डाल दें और धीमी आँच पर तलें, जब पॉपकॉर्न ( popcorn ) सुनहरें हो जाए तो तेल से निकाल कर  एब्सॉरबेन्ट पेपर पर या किसी बर्तन में रख लें और मीठी चटनी या खट्टी चटनी के साथ परोसें।
For 6 Person

How to make Saucy Croutons Recipe | सॉसी कुटोन्स - Saucy Croutons

                                          सॉसी कुटोन्स - Saucy Croutons    

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Saucy Croutons  
  • सफेद ब्रेड - 15 , ब्रेड स्लाइसों के छोटे क्यूब्स काट लें 
  • लहसुन की कली - 12 ,  बारीक़ कटा हुआ 
  • ऑलिव आइल - 3 बड़े चम्मच
  • हर्बस, पास्ता सॉस - 2 बड़े चम्मच 
  • लाल मिर्च फ्लेक्स ( Red Chilli Flex )-   1/4 छोटी चम्मच + छिड़कने  के लियें 
  • मक्खन - 1 बड़ा चम्मच 
  • पार्मेज़ान चीज़ पावडर
  • नमक स्वादनुसार 
विधि - How to make Saucy Croutons 
अब आप ब्रेड स्लाइसों के छोटे क्यूब्स काटें। अब आप नॉन स्टिक पैन में १ १/२  छोटा चम्मच तेल गरम करें , जब तेल गरम हो जाएँ तो  उसमें ब्रेड के क्यूब्स डालें और करारे होने तक भूनें। अब आंच बंद कर दें और ब्रेड के क्यूब्स को एक बॉउल में निकाल कर रख लें। अब आप           उसी पैन में बचा तेल गरम कर लें जब तेल गरम हो जाएँ तो , लहसून डालकर सुनहरा होने तक भूनें। अब हर्बस, पास्ता सॉस, नमक, एक चुटकी रेड चिल्ली फ्लेक्स और थोडा पानी डालें और अच्छी तरह मिलाते हुए पकाएँ जबतक सॉस गाढा हो जाए। अब मक्खन डालकर अच्छी तरह मिलाएँ और एक मिनट तक पकाएँ। फिर ब्रेड क्यूब्स डालकर मिलाएँ। पार्मेज़ान चीज़ पावडर और रेड चिल्ली फ्लेक्स छिडककर तुरन्त परोसें। 

Thursday, 25 July 2013

How to make Papad Paneer Pops Recipe | पापड़ पनीर पॉप्स - Papad Paneer Pops

                              पापड़ पनीर पॉप्स - Papad Paneer Pops 

आवश्यक सामग्री -Ingredients For Papad Paneer Pops  
  • मसले कच्चे पापड -1 कप
  • ताज़े पुदीने के पत्ते - 1/2  बड़ा चम्मच
  • मैदा - 4 बड़े चम्मच
  • पनीर - 1/2  कप घिसा हुआ
  • चाट मसाला -1 छोटा चम्मच
  • लाल मिर्च पावडर -1/2 छोटा चम्मच
  • ताज़ा हरा धनिया -1/2  बड़ा चम्मच कटा हुआ
  • तेल - तलने के लियें 
  • नमक स्वादानुसार
विधि - How to make Papad Paneer Pops  
अब आप सबसे पहले पनीर को  घिस कर रख लें एक बर्तन में  अब आप पापड़ को भी मसल  कर रख लें अलग एक बर्तन में । अब आप पनीर , लाल मिर्च पावडर, चाट मसाला , हरा धनिया, नमक, और पुदिना डालकर अच्छी तरह मिला लें । अब  इस मिश्रण के समान हिस्से करें और उन्हें बॉल का आकार दें। अब एक दूसरे बाउल में मैदा, नमक और आठ बड़े चम्मच पानी डालकर अच्छी तरह फेंटकर चिकना पेस्ट बनाएँ। अब आप  मसले पापड एक प्लेट पर फैलएँ। और हर बॉल्स को मैदे के पेस्ट में डुबोए और  मसले पापड में लपेट कर रख लें। अब आप  एक कढाई में तलनें के लियें तेल डाल कर  गरम होनें के लियें रखें , जब तेल गरम हो जाएँ तो उसमें बॉल्स डाल कर तलें जबतक वे सुनहरे और करारे हो जाए। जब Papad Paneer Pops सुनहरे और करारे हो जाएँ तो तेल में से निकालकर एब्सॉरबेन्ट पेपर पर रखें और हरी चटनी या टॉमेटो केच्चप के साथ गरमागरम परोसें।
For 4 person

Saturday, 6 July 2013

How to make Gobi Manchurian | Cauliflower Manchurian Recipe | गोभी मंचूरियन | Gobhi Manchurian Recipe

                                            गोभी मंचूरियन | Gobi Manchurian Recipe

Cauliflower Manchurian चायनीज रेसीपीज में सबसे अधिक पसंद किया जाने वाली Recipe में से एक है। आप चाहे इसे ड्राय बनायें या ग्रेवी के साथ, आप चाहे इसे Starter के रूप में परोसिये चाहे Snacks के रूप में, दोनों में ही अच्छे लागतें हैं। गोभी मंचूरियन आपको भी बहुत पसंद आयेगी , तो अईये आज हम ग्रेवी के साथ गोभी मंचूरियन बनायें।
गोभी मंचूरियन  Gobi Manchurian Recipe


Ingredients 
  • फूल गोभी - 500 ग्राम
  • मैदा  - 5 बड़ा चम्मच 
  • कार्न फ्लोर - 6  बड़ा चम्मच
  • हरी मिर्च पेस्ट - 1/2 छोटी चम्मच  
  • टमाटो सास - 3 बड़ा चम्मच
  • लहसुन की कली - 7 - 8  बारीक़ कटा हुआ 
  • प्याज - 1 बारीक़ कटा हुआ 
  • शिमला मिर्च - 1 कटा हुआ 
  • हरा धनियां - 3 बड़ा चम्मच बारीक कटा हुआ
  • अदरक पेस्ट- 2  छोटी चम्मच
  • काली मिर्च पाउडर  - 1/4 छोटी चम्मच से कम
  • तेल - गोभी तलने के लिये और मंचूरियन सास बनाने के लिये
  • सोया सास -  1 छोटी चम्मच 
  • चिल्ली सास - 2 छोटी चम्मच
  • विनेगर - 2 छोटी चम्मच
  • चिल्ली फ्लेक्स - 1/2 छोटी चम्मच
  • चीनी - 1/2  छोटी चम्मच
  • नमक - स्वादनुसार 
बिधि - How to make Gobi Manchurian
अब आप फूल गोभी को फ्लोरेट करके, 2 बार अच्छी तरह धो लीजिये और छलनी में रखकर पानी सुखने तक सुखा लीजिये । अब आप 1 1/2   बड़ा चम्मच कार्न फ्लोर बचाकर अलग रख लीजिये। अब बची हुई मैदा और कार्न फ्लोर मिलाकर पानी डालकर गाढ़ा पकोड़े बनाने जैसा घोल बनाकर तैयार कीजिये. घोल में 1/4 छोटी चम्मच से थोड़ा कम नमक और काली मिर्च पाउडर डालकर मिला दीजिये। अब एक कढ़ाई में तेल डालकर गरम कीजिये, जब  तेल गरम हो जाएँ तो फूल गोभी के टुकड़े मैदा, कार्न फ्लोर के घोल में डिप करके गरम तेल में डालिये, जितने गोभी के टुकड़े एक बार कढ़ाई में आ सके डाल दीजिये, गोभी के टुकड़ों को गोल्डन ब्राउन होने तक पलट पलट कर तल लीजिये, तले गोभी प्लेट में निकाल कर रखिये, सारे गोभी के टुकड़े तल कर निकाल लीजिये।
 Gobi Manchurian के लिये सास बनायें।
अब 1 टेबल स्पून कार्न फ्लोर जो हमने अलग बचाया है उसे 1/2 कप पानी में घोल कर, गुठलियां खतम होने तक घोल कर तैयार कर लीजिये. पैन में 1 टेबल स्पून तेल डालकर गरम कीजिये. गरम तेल में कटा लहसुन डाल दे जब लहसुन का रंग हलका बदल जाएँ तो प्याज और शिमला मिर्च  डाल कर डाल कर कुछ सकेंड चलायें। अब अदरक पेस्ट और हरी मिर्च डालकर, धीमी फ्लेम पर थोड़ा सा भूनिये, टमाटो सास, चिल्ली सास, कार्न फ्लोर का घोल और सोया सास डालकर 1-2 मिनिट तक पका लीजिये, चिल्ली प्लेक्स, नमक और विनेगर डाल दीजिये, मंचूरियन सास तैयार है, तले हुये गोभी डालकर मिक्स कीजिये, हरा धनियां भी डालकर मिला दीजिये और चमचे से मिक्स करते हुये तब तक पकाइये जब तक कि गोभी के टुकड़ों पर सास की कोटिंग अच्छी तरह न आ जाय। अब आपका गोभी मंचूरियन तैयार है, गरमा गरम गोभी मंचूरियन परोसें।
For 6  person

Friday, 5 July 2013

How to make Achari Paneer Tikka Recipe | आचारी पनीर टिक्का | Achari Paneer Tikka | Paneer recipe

             आचारी पनीर टिक्का | Achari Paneer Tikka 

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Achari Paneer Tikka  
  • पनीर - 300 ग्राम मोटे- मोटे टुकडें में कटा हुआ
  • किसी भी आचार की तरी – 2 ½  छोटे चम्मच
  • मस्टर्ड पावडर - 1/4 छोटा चम्मच
  • हल्दी का पावडर - 1/4 छोटा चम्मच
  • तेल - 4 बड़े चम्मच
  • ताज़ा पुदीना पत्ता
  • साबुत सूखा धनिया – 1 छोटा चम्मच
  • मेथीदाना - 1/3  छोटा चम्मच
  • कलौंजी - 1/2 छोटा चम्मच
  • दही का चक्का - 1/4 कप
  • अदरक पेस्ट – ½  छोटा चम्मच
  • लहसुन पेस्ट – ½  छोटा चम्मच
  • लाल मिर्च पावडर - ½  छोटा चम्मच
  • गरम मसाला पावडर - 1/4 छोटा चम्मच
  • नमक स्वादानुसार
Achari Paneer Tikka Recipe
Achari Paneer Tikka Recipe

बिधि - How to make Achari Paneer Tikka 
अब आप सबसे पहले  मेथी दाना,साबुत धनिया और कलौंजी को एक पैन में डाल कर  महक आने तक सूखा भुन लें और ठंडा होने दें। अब दही के चक्का एक बर्तन में डालें और उसमें अदरक पेस्ट, लहसुन पेस्ट, नमक, लाल मिर्च पावडर, गरम मसाला पावडर, राई का पावडर, आचार की तरी और हल्दी पावडर डालकर अच्छी तरह मिला लिजियें। अब भूने मसालों को हमामदस्ते में डालकर क्रश करें और इसमें से थोड़ा मसाला दही के मिश्रण में डालकर अच्छी तरह मिलाएँ। पनीर के 1 इन्च क्यूब्स काटें, उन्हे तैयार दही के मिश्रण में डालकर अच्छी तरह मिलाएँ और करीब 15 मिनिट तक मैरिनेट होने दें। एक नॉन स्टिक पैन में तेल गरम करें। अब पनीर के क्यूब्स को साते स्टिक्स पर पिरोएँ और पैन में रख कर पकाएँ। बीच-बीच में साते स्टिक्स को घुमाएँ ताकि पनीर सब तरफ से पक जाए। अब पुदीना के डंठल से सजाएँ और गरमागरम परोसें। 
For 6 person

Saturday, 15 June 2013

How To Make Mushroom Galouti Recipe | Mushroom Galouti Recipe | मशरूम गलौटी

                               Mushroom Galouti Recipe | मशरूम गलौटी

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Mushroom Galouti
  • बटन मशरूम -  500 ग्राम
  • आलू - 2 छोटा उबला हुआ
  • हरी मिर्च - 2 बारीक़ कटी
  • हल्दी पाउडर - 1 छोटा चम्मच
  • जीरा - 1/2  छोटा चम्मच
  • अदरक पेस्ट - 1 बड़े चम्मच
  • लहसुन पेस्ट - 1 बड़ा चम्मच
  • तलने के लियें तेल - 1 चम्मच
  • लौंग पाउडर - 1/4  छोटा चम्मच
  • भुनी हुई चने की दाल पाउडर - 2 1/2  बड़े चम्मच
  • नमक स्वादनुसार
बिधि - How To Make Mushroom Galouti
अब आप सबसे पहले आलू को छिल कर मिस कर ले। अब मशरूम के डंठल निकालकर उन्हें हल्दी पावडर और पानी के साथ आधा पका लें और  पानी में से छाने और अधिक पानी निचोड लें। अब उन्हे प्रोस्सेर में बारीक काट लें। अब एक नॉन स्टिक कढाई या पैन में एक बड़ा चम्मच तेल गरम करें , जब तेल ग्राम हो जाएँ तो तेल में ज़ीरा डाल कर हल्का ब्राउन होने तक भुन लें। अब अदरक-लहसून पेस्ट, हरि मिर्चें डालकर धीमी आँच पर २५ - ३०  सेकन्ड तक भूनें। अब मशरूम डालकर तेज़ आँच पर भूनें जबतक सब पानी सूख न जाए। अब आलू डालकर अच्छी तरह मिलाएँ। जबतक मिश्रण कढाई के किनारे छोडने न लगे तब तक पकाएँ। अब कढाई को आँच पर से उतारें और उसमें गरम मसाला पावडर, नमक, लौंग पावडर और दालिया पावडर डालकर अच्छी तरह मिला लें। अब मिश्रण के समान हिस्से बनाएँ और उनके गोले बनाए। हर गोले को हल्का सा दबाकर पॅटीस का आकार दें। एक नॉन स्टिक पैन में तेल गरम करें और पॅट्टिसों को पलटते हुए पकाएँ जबतक दोनो तरफ से सुनहरे  न हो जाए। अब तेल में से निकालकर मशरूम गलौटी गरमागरम परोसें।