Showing posts with label Chutney Recipes. Show all posts
Showing posts with label Chutney Recipes. Show all posts

Tuesday, 27 August 2013

How to make Oven Roasted Tomato Chutney | ओवन रोस्टेड टोमेटो चटनी - Oven Roasted Tomato Chutney

                   ओवन रोस्टेड टोमेटो चटनी  -  Oven Roasted Tomato Chutney 

Preparation Time : 15  minutes                            Cooking Time : 15 minutes
For 6 Person
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Oven Roasted Tomato Chutney 
  • टमाटर - 12 , 4 हिस्सों में कटा हुआ
  • नमक स्वादानुसार
  • ऑलिव आइल - 3 बड़े चम्मच
  • लहसुन -  8 कलियाँ
  • अदरक,मोटा मोटा कटा हुआ 2 इन्च टुकड़ा
  • ताज़ा हरा धनिया बारीक़ कटा हुआ - 1/2 कप
  • इमली का पल्प - 2 छोटा चम्मच
विधि - How to make Oven Roasted Tomato Chutney 
अब आप ऑवन को 200° सेल्सियस तक गरम करें। अब आप  बेकिंग डिश टमाटर, समुद्री नमक, ऑलिव ऑयल, लहसून और अद्रक में डालकर मिलाएँ। अब आप डिश को गरम ऑवन में रख कर 25 -30  मिनटों तक भूनें या जबतक मिश्रण सूखा हो जाए। अब आप ऑवन से बाहर निकालें और ठंडा होने दें। फिर मिश्रण को हरा धनिया और इमली के गुदे के साथ बारीक पीसें। आप आपका टमाटर चटनी रेडी है । अब आप  रोटी या परांठे के साथ परोसें। 

Thursday, 1 August 2013

How to make Green pea chutney Recipe | हरा मटर की चटनी - Green pea chutney | hara matar ki chutney recipe in hindi

                                     हरा मटर की चटनी - Green pea chutney


समय - 5 मिनिट
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Green pea chutney
  • हरे मटर,उबला हुआ - 1/2  कप
  • हरी मिर्च  - 1 कटा हुआ 
  • चीनी -1/4 छोटा चम्मच
  • लहसुन - 2  कलियाँ
  • अदरक - 1/2 इन्च टुकड़ा , मोटा मोटा कटा हुआ 
  • नींबु का रस -1 बड़ा चम्मच
  • ताज़ा हरा धनिया -  1/2 कप  मोटा मोटा कटा हुआ 
  • पुदीने के पत्ते  - 1/3 कप मोटा मोटा कटा हुआ 
  • काला नमक स्वादानुसार
  • नमक स्वादानुसार
How to make Green pea chutney Recipe | हरा मटर की चटनी - Green pea chutney | hara matar ki chutney recipe in hindi
विधि -  How to make Green pea chutney
अब आप  हरे मटर में आबश्यकतानुसर पानी डाल कर  उबाल ले।  अब आप मटर को  छानकर कर एक मिक्सी जार में रखें। अब उसमें डालें हरा धनिया, पुदिना, लहसून, अदरक और हरि मिर्चों डाल कर सब को एक  साथ  बारीक पीसें, अगर आपको जरूरत लगे तो थोडा पानी डाल दें। अब  काला नमक और चीनी डालकर कुछ देर और पीसें। फिर  चटनी को एक बाउल में डालें और  नींबू का रस डालकर मिलाएँ और परोसें।

Sunday, 21 July 2013

How to make Cucumber Chutney Recipe | खीरे का चटनी | Cucumber Chutney Recipe | Kakdi Chutney recipe

             Cucumber Chutney Recipe | खीरे की चटनी | Kakdi  Chutney recipe

आवश्यक सामग्री-Ingredients For Cucumber Chutney
  • खीरे - 1 छिला हुआ और मोटा - मोटा टुकड़ों में कटा हुआ 
  • हरी मिर्च - 1
  • इमली का पल्प  -1 छोटे चम्मच
  • हींग - 1 चुटकी 
  • सूखी लाल मिर्च - 1 टुकडे़ किये हुए 
  • उड़द दाल धुली - 1 छोटा चम्मच से भी कम 
  • लहसुन - 2 -3 कलियाँ
  • कड़ी पत्ते - 4
  • जीरा -1/4 छोटा चम्मच से भी कम 
  • चने की दाल 1 छोटा चम्मच से भी कम 
  • तेल - 1 बड़े चम्मच
  • राई -1/4 छोटा चम्मच से भी कम
  • नमक स्वादानुसार
Chutney Recipe

विधि - How to make Cucumber Chutney Recipe

अब आप एक नॉन स्टिक पैन में तेल डाल कर गरम करे , जब तेल  गरम हो जाएँ तो गरम तेल में जीरा, राई, लहसुन की कलियाँ , हींग, चना दाल, उड़द दाल, कढ़ी पत्ते और लाल मिर्चें डाल कर महक आने तक भूने। अब ककड़ी ( खीरा ) को मोटा-मोटा काटकर पैन में डाल कर 1 मिनिट तक भूने। फिर नमक और हरी मिर्चें डालकर अच्छी तरह मिला लें। अब ज़रा सा ठंडा करके मिक्सर जार में डालें और इमली का गूदा भी डाल दे और दरदरा पीस लें । अब आपका खीरे का चटनी तैयार है और अब आप परोसें।
For 4 person

How to make Turai Chutney Recipe | तुरई की चटनी - Turai Chutney

                                            तुरई की चटनी - Turai Chutney
आवश्यक सामग्री-Ingredients For Turai Chutney
  • तुरई -1
  • कड़ी पत्ते - 5
  • इमली का पल्प - 1 छोटा चम्मच
  • प्याज़ - 1 मध्यम आकार मोटा - मोटा टुकड़ो में कटा हुआ 
  • हरी मिर्च - 1
  • तेल - 1 बड़े चम्मच
  • राई 1/3  छोटा चम्मच
  • भुना हुआ दालीया - 2 बड़े चम्मच
  • नमक स्वादानुसार
http://lunchrecipe.blogspot.in/2013/07/how-to-make-turai-chutney-recipe-turai.html
Turai Chutney
विधि - How to make Turai Chutney

अब आप सबसे पहले  1/2  तुरई को छिलें और छिलके रखें और तुरई के बड़े टुकड़े में काट लें, अब बचा 1/2 तुरई को बिना छिले काट लें। अब आप एक नॉन स्टिक पैन में तेल डाल कर गरम करे , जब तेल गरम हो जाये तो गरम तेल में राई डाल दे , जब वे फूटने लगे तब कढ़ी पत्ते , मोटा-मोटा टुकड़ों में कटा प्याज , कटी करी मिर्च और  तुरई के छिलके डाल कर भूने। फिर नमक और दालिया डालकर भूने। अब तुरई के टुकड़े डाल कर भूने जबतक तुरई नरम हो जाए। मिश्रण को ज़रा सा ठंडा होने दें फिर मिक्सर जार में डालें। इमली का गूदा डालकर अच्छी तरह से पीस लें। अब एक बाउल में निकालकर परोसें।
For 4 person

Thursday, 18 July 2013

How to make Mustard Leaves Chutney Recipe | सरसों के पत्तों की चटनी | Mustard Leaves Chutney | sarson ke patton ki chutney

                      सरसों के पत्तों की चटनी | Mustard Leaves Chutney 

आप सरसों के दानों की बनी चटनी तो पसन्द करते होंगे। लेकिन आप सरसों के पत्तों से बनी  चटनी कभी बनाई है। सरसों मुलायम कोमल पत्ते से बनी स्वादिस्ट चटनी आपको बहुत पसन्द आयेगी। आम तौर पर यह चटनी बिहार और झारखंड के इलाके में बनाई जाती है।
How to make Mustard Leaves Chutney Recipe |  सरसों के पत्तों की चटनी | Mustard Leaves Chutney | sarson ke patton ki chutney

आवश्यक सामग्री- Ingredients For Mustard Leaves Chutney Recipe
  • सरसों के मुलायम पत्ते - 250 ग्राम , पानी धो कर साफ कर लें
  • लहसुन - 5 कली 
  • अदरक - 1 इंच लम्बा टुकड़ा , कटा हुआ
  • हरी मिर्च - 3
  • आम का अचार - 4 पीस (अगर आपके पास आम का आचार नहीं है तो आप  २ चम्मच निम्बू का रस डाल दे )
  • नमक - स्वादनुसार
विधि - How to make Mustard Leaves Chutney Recipe
अब आप सरसों पत्तिया को  3 - 4  बार साफ पानी से धोइये, पानी हटाने के बाद इन पत्तियों को मोटा मोटा काट लें। अब आप हरी मिर्च और अदरक को भी धो कर काट लें।
अब हरी मिर्च, अदरक, सरसों की कटी पत्तियां,  नमक और आम का अचार मिक्सर जार में डालिये और बारीक पीस लें। अब पिसी हुई चटनी को प्याले में निकाल लीजिये और गरमा गरम खिचड़ी या  चावल या फिर पराठा के साथ परोसिये और खाइये.  आप इस चटनी को पकौडे के साथ साथ सैन्डविच या  पीत्जा के साथ भी खा सकते हैं।

How to make Amrood Ki Chatni recipe | Amrood Ki Chutney Recipe in Hindi | Guava Chutney | अमरुद की चटनी

.                                 Guava Chutney | अमरुद की चटनी 

अमरुद की  चटनी (घुअव Chutney Recipe) बहुत ही स्वादिष्ट होती है, ये चटनी पुरे भारत बनाई जाती है, इस चटनी का स्वाद इतना अच्छा होता है की आप एक बार बना लेंगे तो इसे बार - बार खाने का मन होगा, तो आइये अमरुद की चटनी बनाना शुरू करते हैं।
How to make Amrood Ki Chatni recipe | Amrood Ki Chutney Recipe in Hindi | Guava Chutney | अमरुद की चटनी
Amrood Ki Chutney 

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Guava Chutney
  • अमरूद - 2
  • हरी मिर्च - 1
  • नमक - स्वादानुसार
  • काली मिर्च - 6
  • हरा धनियां - मोटा कटा आधा कप
  • अदरक - 1 इंच लम्बा टुकड़ा कटा हुआ
  • भुना हुआ जीरा - एक छोटी चम्मच
  • नीबू  - 1 या रस  -1 बड़ा चम्मच
  • काला नमक - आधा छोटी चम्मच
विधि - How to make Amrood Ki Chatni
अमरूद को पानी से  धो कर, बड़े - बड़े  टुकड़ों में काट लीजिये और उसके अन्दर के बीज निकाल दीजिये। अब  हरी मिर्च को भी पानी से साफ कर काट लिजियें।.अदरक को धोकर, बड़े टुकड़े में काट लीजिये। अब अमरूद, हरी मिर्च, काली मिर्च, अदरक, जीरा, हरा धनियां, नीबू का रस और नमक सब को मिला कर मिक्सी में बारीक पीस कर पेस्ट बना लें , अब आप  चटनी को प्याले में निकालिये। अब आपका  टेस्टी अमरूद की चटनी तैयार है। किसी भी चीज के साथ खा सकतें हैं जैसे - पूरी , पराठा , चावल या रोटी के साथ।

How to make Chigur ki Chutney | चिगुर की चटनी | Tamarind leaves Chutney | Imali patta chutney recipe

                                 चिगुर की चटनी | Chigur ki Chutney

यदि आप चटनियों को पसंद करते हैं तो आपको चिगुर  की चटनी बहुत पसंद आयेगी. आज ही आलू के परांठे साथ चिगुर की चटनी बनाकर देखिये , आपको बहुत पसंद आयेगीं।
How to make Chigur ki Chutney | चिगुर की चटनी |  Tamarind leaves Chutney | Imali patta chutney recipe
Chigur ki Chutney 

आवश्यक सामग्री- Ingredients For Chigur ki Chutney
  • कच्चा आम - 1 छोटा  छीलकर बारीक कटा हुआ
  • अदरक - 1 इंच टुकड़ा कटा हुआ
  • चिगुर (इमली के पत्ते) Tamarind leaves(chigur) 1 छोटा कप
  • हरी मिर्च - 1   मोटा मोटा टुकड़ो में  कटा हुआ
  • नींबु का रस - 1 बड़ा चम्मच
  • किसा हुआ नारियल -1/4 कप
  • चीनी - 1/2 छोटा चम्मच
  • नमक स्वादानुसार
विधि - How to make Chigur ki Chutney
अब आप हरी मिर्च, अदरक और आम को पानी से साफ कर लें और काट लें।  अब कच्चा आम, चिगुर, नारियल, चीनी , हरी मिर्च , अदरक  और नमक मिक्सी जार में डाल कर  थोड़े से पानी के साथ बारीक पीस लें। अब चिगुर की चटनी को  बाउल में निकाल लें और  नींबु का रस डालकर अच्छी तरह मिला दें और परोसें आलू पराठा या चपाती या चावल के साथ।

Friday, 7 June 2013

Palak ki Chutney - Spinach Chutny Recipe- पालक चटनी - How to make Palak ki Chutney

          Palak ki Chutney - Spinach Chutny Recipe- पालक चटनी

पालक के पत्तों की हरी चटनी खाने में बड़ी स्वादिष्ट होती है।  भुने हुए पापड़ के साथ भी पलक की चटनी सभी बहुत पसंद करते है। 
Palak ki Chutney - Spinach Chutny Recipe- पालक चटनी - How to make Palak ki Chutney


Ingredients for Spinach Chutney Recipe
  • पालक - 250 ग्राम कटा हुआ
  • उरद की दाल – 2 ½  छोटी चम्मच
  • चने की दाल – 2 ½  छोटी चम्मच
  • हरा धनियां2 ½ बड़ा चम्मच कटा हुआ
  • तेल - 2 छोटे चम्मच
  • राई - 1/4 छोटी चम्मच
  • टमाटर - 2
  • हरी मिर्च - 2
  • लाल मिर्च - 2
  • अदरक - 1 इंच टुकड़ा
  • काला नमक – ½ छोटी चम्मच
  • करी पत्ता -  10
  • नीबू - 1
  • हींग - 2 पिंच
  • नमक  स्वादानुसार

विधि - How to make Palak Chutney

अब आप सबसे पहले टमाटर को धो कर काट लें , पलक को भी  2 -3  बार धो  लें , अब एक पैन में 1 छोटी चम्मच तेल  डाल कर गैस पर गरम होने के लियें रखें जब तेल गरम हो जाएँ तो उरद की दाल और चने की दाल  डाल कर धीमी आँच पर, चलाते हुये, दालों के ब्राउन होने तक भून लीजिये, और अब करी पत्ता, हींग, हरी मिर्च, लाल मिर्च, अदरक के टुकड़े डालकर थोड़ा सा भूनिये, टमाटर डालकर हल्के नरम होने तक पका लीजिये, पालक डालकर 1-2 मिनिट चमचे से चलाते हुये, हल्का सा पका लीजिये ताकि पालक का कच्चापन खतम हो जाय। अब सारी चीजों को थोड़ा ठंडा कीजिये , जब थोडा ठंडा हो जाएँ तो मिक्सर में डाल कर  हरा धनिया, काला नमक, सादा नमक और 1/4 कप पानी डालिये और चटनी को बारीक पीस लीजिये, अब चटनी में नीबू का रस निकाल कर, मिला दीजिये। अब चटनी को प्याले में निकालिये और चटनी में तड़का लगा दीजिये। अब एक पैन गरम कीजिये, 2 छोटी चम्मच तेल डालिये, तेल गरम होने पर राई डालिये, राई तड़कने पर तड़के को चटनी में डालकर मिलाइये। और Palak Chutney तैयार है।

Saturday, 1 June 2013

Kashmiri Style Radisi Chutney ( Muli Chutiney ) मूली की चटनी - Mooli Rayta

          How to make Kashmiri Style Radisi Chutney ( Muj Chutin ) मूली की चटनी 

मूली से और दही से बनी इस चटनी का स्वाद बड़ा ही लाजबाब होता है और बनाने में उतनी ही आसान है और साथ में फायदेमंद भी तो आज हम आपके लियें मुली का चटनी ले कर आए है।

Ingredients for Muj Chutin - Kashmiri Style Radish Chutney
  • मूली - 1
  • ताजा दही - 1 /2 कप
  • हरी मिर्च - 1 बारीक काट लीजिये
  • हरा धनियां - 1 छोटा चम्मच 
  • भूना जीरा पाउडर  - 1/2  छोटी चम्मच
  • नमक - स्वादानुसार 
  • कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर  - 1/4  छोटी चम्मच
विधि - How to make Muj Chutin - Kashmiri Style Radish Chutney in Hindi

मूली को धोइये, छीलिये और कद्दूकस कर लीजिये.
दही को फैट लीजिये और प्याले में डालिये, दही में कद्दूकस की हुई मूली और नमक मिलाइये.
जीरा, कश्मीरी मिर्च, हरी मिर्च और हरा धनियां डालिये और अच्छी तरह मिला दीजिये.
मूली की चटनी तैयार है. मूली की चटनी को पूरी या परांठे के साथ परोसें।

Wednesday, 13 March 2013

HOW TO MAKE DHANIYA PATTI CHUTNEY - धनिया पत्ती की चटनी | Dhaniia patti chutney



                             धनिया पत्ती की चटनी बनाने की बिधि 


HOW TO MAKE DHANIYA PATTI CHUTNEY - धनिया पत्ती की चटनी  Dhaniia patti chutney

आवश्यकसामग्री-Ingredients For Dhaniya Patti Chutney
  •  धनिया पत्ती -  100 ग्राम
  •  लहसुन - 6-7 पीस
  •  अदरक  -1 इंच टुकड़ा
  •  हरी मिर्च -1-2
  •  निम्बू   -1 या फिर जितना में खटाई आजाये
  •  तेल - 1 छोटा  चम्मच
  •  नमक स्वादनुसार
चटनी बनाने की बिधि

 धनिया पत्ती को अच्छी तरह दो ले कई  बार होता है की हम धनिया पत्ती बाज़ार से लाते है तो उसमे काफी मिट्टी होता जिससे हमारा चटनी ख़राब हो सकता है ,लहसुन अदरक मिर्च को भी अच्छी तरह से धो ले , अब मिक्सचर जार में धनिया पत्ती ,अदरक,लहसुन मिर्च और नमक डाल कर अच्छी तरह से पीस  ले, जब     महीन हो जाये तो चटनी को प्याले में निकल कर रख ले और निम्बू काट कर उसका रस निकल कर चटनी में डाल कर अच्छी तरह से मिला दीजिये और तेल भी मिला दीजिये ,अब आपका चटनी तैयार है/ आप इस चटनी को किसी भी चीज के साथ खा सकते है जैसे खस्ता कचोड़ी, पकौरा , समोसा|