Showing posts with label Andhra Cuisine. Show all posts
Showing posts with label Andhra Cuisine. Show all posts

Sunday, 1 September 2013

How to make Crab Rice | क्रैब राइस - Crab Rice

                                         क्रैब राइस -  Crab Rice

Preparation Time : 10  minutes                            Cooking Time : 15 minutes
For 6 Person
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Crab Rice
  • 3/4 कप , क्रैब मीट
  • 4 कप , चावल पके हुए
  • 5 बड़े चम्मच , नारियल का दूध  
  • 2 बड़े चम्मच  नींबु का रस
  • 1 बड़ा चम्मच ताज़ा हरा धनिया बारीक़  कटा हुआ
  • 4 - हरे प्याज़ ,कटा हुआ
  • 4 - ताज़ी लाल मिर्च ,कटा हुआ
  • 3 बड़ा चम्मच , तेल
  • 3 -अंडे
  • हरे प्याज़ की पत्तियाँ,कटा हुआ  सजाने के लिए
  • नमक स्वादानुसार
विधि - How to make Crab Rice
अब आप एक नॉन स्टिक वॉक में तेल गरम होने के लियें रखें। अब आप अन्डों को तोड़कर उनके सफेदी को अलग करके एक बाउल में डालें। अब आप

वॉक में हरे प्याज़ डालकर 2 - 3  मिनिट तक भूनें। अब आप  अन्डों की सफेदी डालकर मिला लें। फिर आप क्रैब मीट  मिला लें। अब  लाल मिर्च, चावल और नमक डाल कर  अच्छी तरह मिलाकर 2 मिनिट तक पकाएँ । अब आप नारियल का दूध और नींबु का रस डाल कर  मिला लें और 2 मिनिट तक पकाएँ। अब हरा धनिया डालकर मिला लें और 2 मिनिट और पकाएँ। अब आप हरे प्याज़ के पत्तों से सजाकर गरमागरम परोसें।

How to make Oven Roasted Tomato Chutney | ओवन रोस्टेड टोमेटो चटनी - Oven Roasted Tomato Chutney

                   ओवन रोस्टेड टोमेटो चटनी  -  Oven Roasted Tomato Chutney 

Preparation Time : 15  minutes                            Cooking Time : 15 minutes
For 6 Person
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Oven Roasted Tomato Chutney 
  • टमाटर - 12 , 4 हिस्सों में कटा हुआ
  • नमक स्वादानुसार
  • ऑलिव आइल - 3 बड़े चम्मच
  • लहसुन -  8 कलियाँ
  • अदरक,मोटा मोटा कटा हुआ 2 इन्च टुकड़ा
  • ताज़ा हरा धनिया बारीक़ कटा हुआ - 1/2 कप
  • इमली का पल्प - 2 छोटा चम्मच
विधि - How to make Oven Roasted Tomato Chutney 
अब आप ऑवन को 200° सेल्सियस तक गरम करें। अब आप  बेकिंग डिश टमाटर, समुद्री नमक, ऑलिव ऑयल, लहसून और अद्रक में डालकर मिलाएँ। अब आप डिश को गरम ऑवन में रख कर 25 -30  मिनटों तक भूनें या जबतक मिश्रण सूखा हो जाए। अब आप ऑवन से बाहर निकालें और ठंडा होने दें। फिर मिश्रण को हरा धनिया और इमली के गुदे के साथ बारीक पीसें। आप आपका टमाटर चटनी रेडी है । अब आप  रोटी या परांठे के साथ परोसें। 

Wednesday, 24 July 2013

How to make Coconut Khara Kozhambu Recipe | कोकोनट खरा कोलम्बू - CoconCoconut Khara Kozhambuut Khara Kozhambu recipe | baingan Kozhambu

                      कोकोनट खरा कोलम्बू - Coconut Khara Kozhambu

आवश्यक सामग्री -Ingredients For Coconut Khara Kozhambu
  • बेबी बैंगन - 10
  • कड़ी पत्ते - 8
  • प्याज़ - 1  सलाइस किया हुआ
  • इमली का पल्प - 1 बड़े चम्मच
  • संभार प्याज़ - 10
  • तिल का तेल - 5 बड़े चम्मच
  • हींग 1/4  छोटा चम्मच
  • राई 1/2 छोटा चम्मच
  • उड़द दाल धुली - 1 छोटा चम्मच
  • नमक स्वादानुसार
मसाला पेस्ट बनाने के लिए
  • चने की दाल - 1 छोटे चम्मच
  • खसखस ​​/ पोस्तो 1 बड़ा चम्मच
  • नारियल, थोड़ा छिलका उतरा हुआ 1/2 कप
  • छोटी इलाईची - 3
  • लौंग - 5
  • दालचीनी - 1 इन्च टुकड़ा
  • सूखी लाल मिर्च  - 5
  • साबुत सूखा धनिया - 1/2 बड़ा चम्मच
How to make Coconut Khara Kozhambu Recipe | कोकोनट खरा कोलम्बू - CoconCoconut Khara Kozhambuut Khara Kozhambu recipe | baingan Kozhambu
विधि - How to make Coconut Khara Kozhambu
अब आप बैंगन पर चार चीरे लगाए पर डंठल पर जुड़े रहे। अब आप एक नॉन स्टिक कढाई में दो बड़े चम्मच तिल का तेल गरम कर ले , अब उसमें बैंगन और सांभार प्याज़ डालकर भूनें जबतक वे हल्का भूरे न  हो जाए। अब थोड़ा सा नमक डाल कर ढक कर पकाएँ। अब एक छोटे नॉन स्टिक पैन में दो बड़े चम्मच तेल गरम करके उसमें चना दाल, लाल मिर्चें, साबुत धनिया, छोटी इलायची, लौंग, दालचीनी और खसखस दल कर  भूनें जबतक महकने लगे। अब नारियल डालकर भूनें जबतक नारियल हल्का भूरा हो जाए। अब  ठंडा करके बारीक पीस लें। अब बचा हुआ तेल एक दूसरे नॉन स्टिक पैन में गरम करें, उसमें डालें हींग, राई, उड़द दाल और भूनें जबतक दाल हल्का भूरा हो जाए। फिर कढी पत्ते और प्याज़ डालकर महक आने तक भूनें। पीसा मसाला डालकर दो मिनट तक भूनें। अब बैंगन, सांभार प्याज़ और नमक डालें। एक कप पानी डालकर मिला लें। इमली का पल्प डालकर मिला लें। ढक कर 10 - 15 मिनट तक पकाएँ या जबतक बैंगन पूरी तरह पक जाए। अब आप गरमागरम परोसें।

Labels : 
Breakfast :   Andhra Recipes :   Maharashtrian Recipe  : 

Shivratri Vrat Recipe

Thursday, 18 July 2013

How to make Andhra Pepper Rasam Recipe | आन्ध्रा पेप्पर रसम | Andhra Pepper Rasam |

                                 आन्ध्रा पेप्पर रसम | Andhra Pepper Rasam

Andhra Pradesh में Pepper Rasam बहुत पसन्द किया जाता है, दाल और टमाटर से बना  रसम सूप की तरह भी पीया जा सकता है और चावल के साथ भी  खाया जा सकता है। यह रसम बड़ी जल्दी बन जाता है। और इसे बनाना बडा ही आसान है।कुछ लोग अधिक खट्टा पसन्द करते हैं । वे इमली का पेस्ट डाल कर खट्टा कर सकतें है।  तो कुछ लोग टमाटर रसम बनाते है। कई तरीके हैं रसम बनाने के, तो आइये हम दाल का स्टाक डाल कर Pepper Rasam बनायें।
Pepper Rasam Recipe
Pepper Rasam Recipe
आवश्यक सामग्री-Ingredients For Andhra Pepper Rasam Recipe
  • तुवर दाल / अरहर दाल -  3 बड़े चम्मच उबला हुआ
  • कड़ी पत्ते - 10
  • ताज़ा हरा धनिया की  कुछ डंडियाँ
  • टमाटर -  2  कटा हुआ
  • हल्दी  पावडर - 1/4 छोटा चम्मच
  • इमली पल्प – ½  बड़ा चम्मच
  • नमक स्वादानुसार
रसम पावडर बनाने के लिए
  • तुवर दाल / अरहर दाल 1 ½  बड़ा चम्मच
  • काली मिर्च - 25
  • साबुत सूखा धनिया - 1 बड़ा चम्मच
  • जीरा - 1 छोटा चम्मच
  • मेथीदाना -1 चुटकी
तड़के के लिए
  • राई – ½ छोटा चम्मच
  • कड़ी पत्ते - 10
  • तेल - 2 बड़े चम्मच
  • सूखी लाल मिर्च - 3
  • हींग - 1/4 छोटा चम्मच
विधि - How to make Andhra Pepper Rasam

अब आप पकी हुई दाल को एक गहरे नॉन स्टिक पैन में डालकर अच्छी तरह मैश कर लें। अब उसमें पानी डाले जिसमें दाल पकाई गयी थी। फिर टमाटर, हल्दी पावडर, नमक और इमली का गूदा दल कर अच्छी तरह मिला लें। अब 4 कप पानी दल दे और कुछ देर पकने दें। साबुत धनिया, जीरा, मेथी दाना, तुअर दाल और काली मिर्च को सूखा भून लें जबतक वह महकने लगे। दाल में कढ़ी पत्ते डालें, ढक कर पकाएँ। भुने मसाले ठंडा करें और पीस कर पावडर बना लें। इस पावडर के 2 बड़े चम्मच दाल में डालें और अच्छी तरह मिला लें। फिर से ढक कर तबतक पकाएँ जबतक टमाटर पूरी तरह पक जाए। तड़के के लिए एक छोटे नॉन स्टिक पैन में तेल गरम कर लें। हरा धनिया काट लें। लाल मिर्चों को तोड़कर बीज निकाल लें। तेल में डालें हींग और लाल मिर्च। फिर डालें राई और कढ़ी पत्ते और जब राई फूटने लगे इसे रसम में डालें और तुरन्त ढक दें ताकि तड़के की महक दाल में रहें। हरा धनिया डालकर मिला लें। फिर रसम को ऐसे ही परोसें या फिर पके हुए चावल पुलाव के साथ परोसें।
For 6 person

How to make Whole Tomato Curry Recipe | होल टोमेटो करी | Whole Tomato Curry | tamatar curry

                              होल टोमेटो करी | Whole Tomato Curry

आवश्यक सामग्री-Ingredients For Whole Tomato Curry
  • टमाटर - 8  उबालकर छिला हुआ 
  • तेल - 3 बड़े चम्मच
  • इमली का पल्प -1 बड़ा चम्मच से थोड़ा कम 
  • राई -1/2 छोटा चम्मच
  • मेथीदाना -1/4 छोटा चम्मच
  • कड़ी पत्ते - 10
  • प्याज़ - 2 बारीक कटा हुआ 
  • भुनी हुई मूंगफली - 2 बड़े चम्मच
  • हरी मिर्च - 2
  • हल्दी पावडर - 1/4 छोटा चम्मच
  • धनिया पावडर - 1 छोटा चम्मच
  • जीरा पावडर - 1/2 छोटा चम्मच
  • दही -1/2 कप
  • तिल - 2 बड़े चम्मच भुना हुआ 
  • अदरक पेस्ट -1 छोटा चम्मच
  • लहसुन पेस्ट -1 छोटा चम्मच
  • नमक स्वादानुसार
Tomato Curry
Whole Tomato Curry 
विधि - How to make Whole Tomato Curry 
अब आप एक नॉन स्टिक पैन में तेल डाल कर गरम कर लें। जब तेल गरम हो जाएँ तो  उसमें राई, मेथी दाना, कढ़ी पत्ते और प्याज़ डाल कर भूनें। अब
भुनी मूंगफली और भुने तिल पीस लें। अब  पैन में अदरक पेस्ट, लहसुन पेस्ट और थोड़ा सा पानी मिलाकर कुछ देर भून लें। अब हरी मिर्च चीरकर डालें और  साथ में  हल्दी पावडर, धनिया पावडर और जीरा पावडर  मिला लें। अब दही को अच्छी तरह फेंट लें। मूंगफली-तिल का पेस्ट पैन में डालें और थोड़ा सा पानी डालकर मिला लें। अब दही डालकर मिला लें।अब  1 कप पानी और नमक डालकर मिला लें। अब टमाटर को इस मिश्रण में डालें, फिर उसमें इमली पल्प डालकर मिला लें और  ढक कर धीमी  आँच पर, कभी-कभी चलाते हुए, 15-20 मिनिट तक पकाएँ और गरमागरम परोसें चपाती या पराठा के साथ।

Wednesday, 17 July 2013

How to make Spicy Bhindi Andhrastyle Recipe | Spicy Bhindi |Masala Bhindi | मसाला भिन्डी

                                    Spicy Bhindi |Masala Bhindi - मसाला भिन्डी 

भिन्डी की सब्जी कई प्रकार से बनाई जाती है,  बड़े हों या बच्चे भिन्डी की सब्जी सभी को बहुत अच्छी लगती है। मसालेदार भिन्डी का तो जबाव ही नहीं। तो आज हम भिन्डी मसाला बनातें हैं। सभी जरुर पसंद करेंगे।
 Spicy Bhindi Masala Bhindi
 Masala Bhindi 

आवश्यक सामग्री-Ingredients For Spicy Bhindi
  • भिंडी - 200 ग्राम ट्रिम किया हुआ ( छोटा - छोटा कटा हुआ )
  • जीरा 1 छोटा चम्मच
  • नमक स्वादानुसार
  • सूखी लाल मिर्च - 6
  • साबुत सूखा धनिया 2 छोटे चम्मच
  • भुनी हुई मूंगफली छिला हुआ - 1/4 कप
  • लहसुन - 5 कलियाँ
  • तेल - 3 बड़े चम्मच
  • शैलट ( Shallots ) - 20
विधि - How to make Spicy Bhindi Andhrastyle 
अब आप एक नॉन स्टिक पैन या कढ़ाई में तेल डाल कर गरम कर लें। अब
एक दूसरे नॉन स्टिक पैन में साबुत धनिया और जीरा डालकर सूखा भुन लें । अब तेल वाले पैन में छोटे प्याज़ डालें और 2 मिनिट तक भूने। अब फिर भिन्डी और नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें फिर ढक कर पकने दें। फिर  भूनते हुए मसालों वाले पैन में लाल मिर्च डालें और महक आने तक भूने। फिर इन्हे मिक्सर जार में डालें, साथ में डालें भूने मूंगफली और लहसुन की कलियाँ और दरदरा कूट लें। अब भिन्डीयों को बीच-बीच में चलाते हुए पका लें। फिर कूटा हुआ मसाला डालें और अच्छी तरह मिला लें और  गरमागरम परोसें।

How to make Andhra Mashed Brinjal | Andhra Mashed baingan ercipe | आन्ध्रा मैश्ड बैंगन

                      आन्ध्रा मैश्ड बैंगन - Andhra Mashed Brinjal

आवश्यक सामग्री-Ingredients For Andhra Mashed Brinjal
  • छोटे बैंगन - 5 ( बैंगन को चार टुकड़ों में काट कर पानी में डुबोकर रखें)
  • सूखी लाल मिर्च 7-8
  • कड़ी पत्ते 15
  • इमली का पल्प 2 छोटे चम्मच
  • लहसुन - 1 छोटा चम्मच कटा हुआ
  • हरी मिर्च - 2 चीरा हुआ
  • हल्दी का पावडर 1/4 छोटा चम्मच
  • लाल मिर्च पावडर 1 1/2 छोटा चम्मच
  • जीरा 1/2 छोटा चम्मच
  • तेल - 2 बड़े चम्मच
  • राई -1/2 छोटा चम्मच
  • प्याज़  - 1 कटा हुआ
  • अदरक - 1/2 छोटा चम्मच कटा हुआ
  • नमक स्वादानुसार
How to make  Andhra Mashed Brinjal | Andhra Mashed baingan ercipe | आन्ध्रा मैश्ड बैंगन
विधि - How to make  Andhra Mashed Brinjal
अब आप एक कढ़ाई या पैन में  2 बड़े चम्मच तेल डाल कर गरम करें , जब तेल गरम हो जाएँ तो उसमें राई डालकर फूटने दें। फिर प्याज़, अदरक और लहसुन डाल कर  नरम होने तक भूनें। फिर  बैंगन, नमक, हरी मिर्च और हल्दी पावडर डाल कर अच्छी तरह मिला लें और ढक कर तेज़ आँच पर 3-4 मिनिट तक पकाएँ। अब  लाल मिर्च पावडर डाल कर मिला लें। अब ½ कप पानी डालकर मिला लें और  ढक कर धीमी  आँच पर बैंगन को नरम होने तक पकाएँ। अब तड़के के लिए एक दूसरे नॉन स्टिक पैन में 1 बड़ा चम्मच तेल गरम लें, उसमें डालें जीरा, लाल मिर्च और कढ़ी पत्ते। इमली का पल्प बैंगन के मिश्रण में डालें और मिला लें। अब सबकुछ कढ़छी से दबाकर हल्का सा कुचल दें। फिर तड़का डालकर तुरंत ढक दें ताकि उसका महक बरकरार रहे और  गरमागरम परोसें।
For 4 person 

Wednesday, 10 July 2013

How to make Amla Pickle | आमला पिकल - Andhra Amla Pickle | Gooseberry Pickle | Amla Achar recipe

                     आमला पिकल - Andhra Amla Pickle  

Amla Achar- आंवला अचार, चटनी या मुरब्बा किसी भी रूप में यह स्वास्थ्य के लिये बहुत लाभकारी है. इसमें आइरन और विटामिन C प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। तो  आज हम आंवले का अचार (Amala Pickle) बनातें हैं।
Amla Pickle | Amla Achar
Amla Pickle

आवश्यक सामग्री-Ingredients For Amla Pickle
  • आंवला – ½  kg
  • हल्दी पावडर - 3/4 छोटा चम्मच
  • हींग - 1/4 छोटा चम्मच
  • लाल मिर्च पावडर - 2  बड़े चम्मच
  • सरसों पावडर ( Mustard powder ) - 1 बड़े चम्मच
  • राई की दाल – ½ छोटा चम्मच
  • नमक – 1 ½  बड़े चम्मच ( स्वादनुसार)
विधि How to make Amla Pickle
अब आप आमला को क्यूब्स में काट कर एक बड़े से बाउल में रख ले अब उसमे नमक दल कर मिला लें और कुछ दे तक छोड़ दें। अब अमला में लाल मिर्च पावडर, राई का पावडर, हल्दी पावडर, हींग और राई का कुरिया दल कर अच्छी तरह मिला लें। अब एक कांच की जार में डाल दें और एक रेफ्रिजरेटर में रखें। फिर  3-4 दिन के बाद परोसें। जार को स्टरिलाइस करने के लिए जार को गरम पानी से अच्छी तरह धो लें और ओवन में 180 डिग्री सेंटिग्रेड पर ½ घन्टे तक रख कर सुखा लें।

How to make Baby Uttapam Recipe | बेबी उत्तपम | Baby Uttapam

                      बेबी उत्तपम - Baby Uttapam
आप अधिक तेल के खाने से परहेज करते हैं? उत्तपम दाल चावल के मिश्रण और  हरी सब्जियों से भर पूर, कम तेल में बना हुआ बहुत ही स्वादिष्ट और पौष्टिक खाना है। तो  आईये आज हम  उत्तपम बनाते हैं।
आवश्यक सामग्री-Ingredients For Baby Uttapam
  • चावल - 3 कप भिगोया हुआ
  • उड़द दाल धुली1 ½  कप
  • नमक स्वादानुसार
  • तेल पकाने के लिए
Baby Uttapam
टौपिंग के लिए
  • प्याज़2  बारीक़ कटा हुआ
  • हरी शिमला मिर्च - 1 मध्यम आकार के  बारीक़ कटा हुआ
  • टमाटर - 2 मध्यम आकार के बारीक़ कटा हुआ
  • मोज़ारेला चीज़, घिसा हुआ – 1 ½ कप
विधि - How to make Baby Uttapam
अब चावल को पानी से छानकर फिर दुसरे पानी से साफ कर किसी बर्तन में रख लें , अब चावल को  मिक्सी जार में डाल कर बारीक पेस्ट बना लें, अब अब पिसे हुयें पेस्ट को एक बर्तन में निकल कर रख लें। अब अब आप उड़द दाल को भी  पानी से छानकर फिर दुसरे पानी से साफ कर किसी बर्तन में रख ले अब मिक्सी जार में डाल कर  बारीक पीस लें अब आप  पिसे हुयें पेस्ट को उसी बरतन में डालें और अच्छी तरह मिला लें। अब आप पिसे हुयें पेस्ट को रातभर खमीर उठने के लिए रखें। फिर नमक डालकर अच्छी रह फेंटें।अब  एक नॉन स्टिक दोसा तवा गरम करें, उस पर थोड़ा-थोड़ा घोल डालकर छोटे-छोटे उत्तपम फैलाएँ, हर उत्तपम के बीच थोड़ा जगह छोड़ें। अब आप कटा प्याज सभी उत्तपम पर थोड़ा-थोड़ा छिड़कें अब बारीक़ कटा टमाटर सभी उत्तपम पर थोड़ा-थोड़ा छिड़कें और अब बारीक़ कटा शिमला मिर्च सभी उत्तपम पर थोड़ा-थोड़ा छिड़कें। अब सभी  उत्तपम के चारों ओर तेल छिड़कें और  ढक कर धीमी आँच पर पकाएँ। जब वे पक जाए और चीज़ पिघल जाए तो नारियल के चटनी के साथ परोसें गरमागरम परोसें।
For 4 person

How to make Til and Kadi Patta Rice Recipe | तिल और कढ़ी पत्ता राइस | Til Aur Kadi Patta Rice

                 तिल और कढ़ी पत्ता राइस - Til and Kadi Patta Rice

आवश्यक सामग्री-Ingredients For Til Aur Kadi Patta Rice

  • पके हुए चावल - 2 कप
  • नींबु का रस -  1 ½  छोटे चम्मच
  • कुटी हुई कालीमिर्च -  ½  छोटा चम्मच
  • तेल - 1 बड़े चम्मच
  • घी - 1 छोटे चम्मच
  • हींग - 2 चुटकी
  • राई – ½   छोटा चम्मच
  • चने की दाल – 1 ½   छोटा चम्मच
  • कड़ी पत्ते -  ½  कप से थोड़ा कम
  • प्याज़ - 2 मध्यम आकार कटा हुआ
  • हरी मिर्च - 2 कटा हुआ
  • हल्दी का पावडर - 1/4 छोटा चम्मच
  • सफेद तिल – 1 ½  बड़े चम्मच सेका हुआ
  • काले तिल – 1 ½   बड़े चम्मच सेका हुआ
  • नमक स्वादानुसार
विधि -  How to make Til and Kadi Patta Rice
कुछ कढ़ी पत्ते छोड़ कर सभी कढ़ी पत्तें काट लें ।अब आप एक नॉन स्टिक पैन में तेल डाल कर गरम करे और / छोटे चम्मच घी भी डाल दे जब घी पिघल जाएँ तो फिर उसमें हींग, राई और चना दाल डालकर भूनें जब तक दाल हल्का भुरा हो जाये। फिर प्याज़ डालकर भूनें जब तक प्याज़ हलके सुनहरे हो जाये। फिर बचे हुए अक्खे कढ़ी पत्ते, कटे हुए कढ़ी पत्ते डालें और 2 मिनिट और भूनें। अब कटा हरि मिर्च  पैन में डालें और मिलाएँ।अब हल्दी पावडर और चावल डालकर हल्का सा मिलाएँ। ¼ कप पानी छिड़कें और मिलाएँ। नमक, सफेद और काले तिल डालकर अच्छी तरह मिलाएँ। नींबु का रस और कुटी काली मिर्च डालकर मिलाएँ। अब बचा हुआ घी डालकर मिलाएँ और गरमागरम परोसें।
For 4 person

How to make Turai Chutney Recipe | तुरई की चटनी - Turai Chutney

                                            तुरई की चटनी - Turai Chutney
आवश्यक सामग्री-Ingredients For Turai Chutney
  • तुरई -1
  • कड़ी पत्ते - 5
  • इमली का पल्प - 1 छोटा चम्मच
  • प्याज़ - 1 मध्यम आकार मोटा - मोटा टुकड़ो में कटा हुआ 
  • हरी मिर्च - 1
  • तेल - 1 बड़े चम्मच
  • राई 1/3  छोटा चम्मच
  • भुना हुआ दालीया - 2 बड़े चम्मच
  • नमक स्वादानुसार
http://lunchrecipe.blogspot.in/2013/07/how-to-make-turai-chutney-recipe-turai.html
Turai Chutney
विधि - How to make Turai Chutney

अब आप सबसे पहले  1/2  तुरई को छिलें और छिलके रखें और तुरई के बड़े टुकड़े में काट लें, अब बचा 1/2 तुरई को बिना छिले काट लें। अब आप एक नॉन स्टिक पैन में तेल डाल कर गरम करे , जब तेल गरम हो जाये तो गरम तेल में राई डाल दे , जब वे फूटने लगे तब कढ़ी पत्ते , मोटा-मोटा टुकड़ों में कटा प्याज , कटी करी मिर्च और  तुरई के छिलके डाल कर भूने। फिर नमक और दालिया डालकर भूने। अब तुरई के टुकड़े डाल कर भूने जबतक तुरई नरम हो जाए। मिश्रण को ज़रा सा ठंडा होने दें फिर मिक्सर जार में डालें। इमली का गूदा डालकर अच्छी तरह से पीस लें। अब एक बाउल में निकालकर परोसें।
For 4 person

How to make Cucumber Chutney Recipe | खीरे का चटनी | Cucumber Chutney Recipe | Kakdi Chutney recipe

             Cucumber Chutney Recipe | खीरे की चटनी | Kakdi  Chutney recipe

आवश्यक सामग्री-Ingredients For Cucumber Chutney
  • खीरे - 1 छिला हुआ और मोटा - मोटा टुकड़ों में कटा हुआ 
  • हरी मिर्च - 1
  • इमली का पल्प  -1 छोटे चम्मच
  • हींग - 1 चुटकी 
  • सूखी लाल मिर्च - 1 टुकडे़ किये हुए 
  • उड़द दाल धुली - 1 छोटा चम्मच से भी कम 
  • लहसुन - 2 -3 कलियाँ
  • कड़ी पत्ते - 4
  • जीरा -1/4 छोटा चम्मच से भी कम 
  • चने की दाल 1 छोटा चम्मच से भी कम 
  • तेल - 1 बड़े चम्मच
  • राई -1/4 छोटा चम्मच से भी कम
  • नमक स्वादानुसार
Chutney Recipe

विधि - How to make Cucumber Chutney Recipe

अब आप एक नॉन स्टिक पैन में तेल डाल कर गरम करे , जब तेल  गरम हो जाएँ तो गरम तेल में जीरा, राई, लहसुन की कलियाँ , हींग, चना दाल, उड़द दाल, कढ़ी पत्ते और लाल मिर्चें डाल कर महक आने तक भूने। अब ककड़ी ( खीरा ) को मोटा-मोटा काटकर पैन में डाल कर 1 मिनिट तक भूने। फिर नमक और हरी मिर्चें डालकर अच्छी तरह मिला लें। अब ज़रा सा ठंडा करके मिक्सर जार में डालें और इमली का गूदा भी डाल दे और दरदरा पीस लें । अब आपका खीरे का चटनी तैयार है और अब आप परोसें।
For 4 person

Labels :
Poori Naan Paratha Recipe  : Snacks Recipes

Friday, 21 June 2013

How to make Mla Dosa | एमएलए डोसा - Mla Dosa Recipe

                                         एमएलए डोसा - Mla Dosa Recipe 


आवश्यक सामग्री - Ingredients for Mla Dosa
 एमएलए डोसा - Mla Dosa Recipe
 एमएलए डोसा - Mla Dosa Recipe
  • कोलम चावल3  बड़े चम्मच
  • साबुत मूंग1 ½ कप भिगोया हुआ
  • अदरक1 ½ इंच टुकड़ा, बारीक़ कटा हुआ 
  • कड़ी पत्ते10 - 12
  • हरी मिर्च4 बारीक़ कटी हुई
  • नमक स्वादनुसार
  • उपमा बनाने के लियें
  • राई¼  छोटा चम्मच
  • सूजी / रवा¾  कप से थोड़ा अधिक
  • जीरा¼ छोटा चम्मच
  • तेल3  बड़े चम्मच
  • हींग1 चुटकी
  • उड़द दाल1 ½ बड़ा चम्मच भिगोया हुआ
  • कड़ी पत्ता10 - 12
  • प्याज1 मोटा - मोटा कटा हुआ
बिधि - How to make Mla Dosa - एमएलए डोसा
अब आप मूंग और चावल थोड़े से पानी के साथ पीस लें। अब आप कढ़ी पत्ते , हरी मिर्च और अदरक भी डाल दे और सब एक साथ दरदरा पीस लें। अब पीसे हुए मिक्सर को एक बाउल में निकाल ले और जितना पतला चाहिए उतना पतला करने के लिए पानी डाल कर पतला कर लें। अब नमक भी स्वादनुसार मिला दें और अलग रख दें।
उपमा बनाने की बिधि -
उपमा बनाने के लियें एक नॉन स्टिक पैन में तेल गरम करें। जब तेल गरम हो जाएँ तो पैन में  हींग, राई, जीराकढ़ी पत्ते , उड़द दाल और प्याज़ डालकर महक आने तक भूने। अब सूजी साल कर 2 – 3  मिनट तक भुन लिजियें। अब 2 कप पानी गरम पानी और नमक डाल कर अच्छी तरह मिला दे और पकने दें। जब पानी सुख जाये तो आंच बंद कर दें।
अब  एक नॉन स्टिक तवा गरम करें, उसपर कड़छी बर मूंग का घोल डालें और 4- इन्च का गोल दोसा फैलाएँ। अब दोसा को पलटें, उसके एक ओर थोड़ा उपमा रखें, दूसरे ओर को उसपर मोड़कर रखें और गरमागरम परोसें।
For 6 Person