Showing posts with label Bengali Recipe. Show all posts
Showing posts with label Bengali Recipe. Show all posts

Thursday, 19 September 2013

How to make Rasakumbha Prawn | रासकुम्भा प्रॉन - Rasakumbha Prawn

                              रासकुम्भा  प्रॉन - Rasakumbha Prawn

Preparation Time : 20  minutes                            Cooking Time  : 20 minutes
For  6  Person

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Rasakumbha Prawn
  • टाईगर प्रौन्स ,छिलका और वेन निकालकर - 700 ग्राम
  • ताज़ा नारियल,पेस्ट - 2 बड़ा चम्मच
  • काजू  पेस्ट ,सेका हुआ  5 बड़े चम्मच
  • खसखस की पेस्ट  - 6  बड़े चम्मच
  • हल्दी का पावडर  - 2 छोटा चम्मच
  • तेल
  • घी - 2 छोटा चम्मच
  • छोटी इलाईची 7 - 8 
  • हरी मिर्च  - 4 
  • नमक  स्वादानुसार
विधि - How to make Rasakumbha Prawn
अब आप सबसे पहले हरी मिर्च को पिस कर पेस्ट बना ले और नारियल को भी पिस कर पेस्ट बना लें और एक बर्तन में रख लें।  अब  आप प्रॉन को  हल्दी पावडर , हरि मिर्च पेस्ट और नमक,के साथ मिलाकर 15 - 20  मिनट तक मॅरिनेट कर कर लें । अब आप एक कढाई में आवश्यकतानुसार तेल गरम होने के लियें रखें , जब तेल गरम हो जाएँ तो आप गरम तेल में  प्रॉन डाल कर सुनहरे होने तक धीमी आंच पर  तलें। अब आप प्रॉन को तेल से निकालकर बर्तन में रख लें। अब आप एक नॉन स्टिक पैन में घी गरम होने के लियें रखे , जब घी पिघल जाएँ तो  उसमें छोटी इलायची डालकर एक मिनट तक भूनें। फिर खसखस पेस्ट डालकर भूनें जबतक कच्चापन चला जाए। अब आप  नारियल का पेस्ट का पेस्ट भी डाल कर  भून लें,  अब आप काजू का पेस्ट डाल कर अच्छी तरह मिलाते हुए कुछ मिनटों तक पकाएँ या जबतक तेल अलग होने लगे। अब आप मॅरिनेट किये प्रॉन और नमक डालें, अच्छी तरह मिलाएँ और दो कप पानी डालें। फिर अच्छी तरह मिलाएँ और गाढा होने तक पकाएँ। अब आंच बंद कर दें और पराठा , चावल , रोटी के  साथ गरमागरम परोसें। 

Sunday, 15 September 2013

How to make Sorshe Diye Kundri | शोरशो दिये कुन्द्री - Sorshe Diye Kundri

                             शोरशो दिये कुन्द्री  - Sorshe Diye Kundri 

Preparation Time : 20 minutes                            Cooking Time  : 20  minutes
For  6  Person
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Sorshe Diye Kundri 
  • मस्टर्ड ( Mustard ) पेस्ट - 3 बड़े चम्मच
  • टिंडली,लम्बाई में दो हिस्से किये हुए - 350  ग्राम
  • तेल - 2 बड़ा चम्मच
  • कलौंजी - 1/2 छोटा चम्मच
  • हल्दी पावडर 1/2 छोटा चम्मच
  • नमक स्वादानुसार
  • चीनी स्वादानुसार
विधि - How to make Sorshe Diye Kundri
एक नॉन स्टिक पैन में तेल गरम करें, उसमें कलौंजी डालकर महक आने तक भूनें। फिर टिन्डोरा डालकर एक मिनट तक भूनें। ढक कर कुछ मिनटों तक, बीच बीच में चलाते हुए, पकने दें। फिर हल्दी पावडर, नमक और चीनी डालकर अच्छी तरह मिलाएँ फिर ढक कर दो मिनट और पकाएँ। फिर मस्टर्ड पेस्ट डालकर अच्छी तरह मिलाएँ। एक मिनट और पकाएँ। गरमागरम परोसें। 

Tuesday, 10 September 2013

How to make Shaag Begun Borir Ghonto | शाग बेगुन बोरीर घोंटो - Shaag Begun Borir Ghonto

                 शाग बेगुन बोरीर घोंटो  - Shaag Begun Borir Ghonto

Preparation Time : 15  minutes                            Cooking Time  : 20  minutes
For  6  Person
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Shaag Begun Borir Ghonto
  • बोरी (बंगाली वडी) - 15
  • बैंगन - 3 , छोटे टुकड़ो या ,1 इन्च के चौकोर टुकड़ों में कटा हुआ
  • अदरक की पेस्ट 1 छोटा चम्मच
  • लहसुन की पेस्ट 1 छोटा चम्मच
  • पालक के पत्ते ,लच्छे कटे हुए - 3 Blanched
  • तेल - 2 बड़ा चम्मच  + तलने के लिए
  • राई 1 ½  छोटा चम्मच
  • प्याज़ -1 बारीक़ कटा हुआ
  • सौंफ - 1 ½  छोटा चम्मच
  • जीरा 1  छोटा चम्मच
  • नमक स्वादानुसार
विधि - How to make Shaag Begun Borir Ghonto
अब  आप सबसे पहलें बैंगन को काट कर धो कर रख लें , अब आप एक  कढाई में जरुरत के अनुसार  तेल गरम होनें  के लियें रखें , जब तेल गरम हो जाएँ तो  बोरी डाल कर सुनहरे होने तक तलें। फिर आप तेल निकाल कर एक बर्तन में रख लें। अब आप  उसी तेल में बैंगन को भी  सुनहरे होने तक तल लें। अब आप बैंगन को भी तेल से निकालकर कर एक बर्तन में रख लें। अब आप एक कढ़ाई या  पैन में 2 बड़ा चम्मच तेल गरम होने के लियें रखें , जब तेल गरम हो जाएँ तो उसमें सौंफ, ज़ीरा, राई डाल कर फुटने दें। फिर प्याज़ डालकर गुलावी  होने तक भूनें। अब आप अद्रक और लहसून का पेस्ट डालकर 1 मिनट तक भूनें। फिर आप पालक, तले बोरी और नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें । अब आप ढक कर पलाक पकनें तक पकाएं , फिर आंच बंद कर दें और रोटी या पराठा के साथ गरमागरम परोसें। 

Sunday, 23 June 2013

Malpua Recipe - मालपुआ - Pua Recipe


                         Malpua Recipe - मालपुआ - Pua Recipe
Malpua Recipe - मालपुआ - Pua Recipe

मालपुआ उत्तर भारत में बनायी जाने वाली रैसिपी हैये बहुत ही स्वादिष्ट होते है और इन्हैं  बनाने का तरीका बहुत आसान है। राजस्थान में मालपुआ में मावा मिलाकर मावा मालपुआ  भी बनाते हैं। आईये आज हम मालपुआपका केला डाल कर बनातें है।

Malpua Recipe - मालपुआ - Pua Recipe
Ingredients
  • दूध – 500  ग्राम
  • चीनी – ¼  कप ( 40- 50 ग्राम)
  •  घी - तलने के लिये
  • मैदा -     ¼  कप
  • सूजी -    1 बड़ा चम्मच
  • पका केले - 2
Malpua Recipe - मालपुआ - Pua Recipe
बिधि - How to make Malpua Recipe
अब दूध में चीनी डाल लीजिये और चीनी घुलने तक घोलियेदूध और चीनी के घोल में मैदा और सूजी को डालिये और गुठलियां खतम होने तक घोल लीजियेअब इस घोल में केला को मैस कर अच्छे से घोल में मिला दीजियें अगर घोल अधिक गाढ़ा हो गया हो तो तोड़ा सा पानी भी डाल कर घोल का गाढ़ापन ठीक कर लें। अब घोल को अच्छी तरह 4-5 मिनिट तक मिक्स करते हुये फैट लीजिये , घोल को एकदम चिकना होने तक फैटिये। फिर 2 घंटें के लिए रख दें पर रेफ्रिजरेटर में नहीं रखें। तेज़ आँच पर चौड़ा नॉन स्टिक पैन गरम करके उसमें घी डालें।अब चमचे में घोल भर कर कढ़ाई में गोल गोल फैला कर डालियेधीमी आँच पर माल पुये सेकिये। एक तरफ हल्के गुलाबी होने पर दुसरें तरफ भी पुआ को सेक ले , जब मालपूआ दुसरें तरफ भी सेक जाएँ तो मालपुआ निकाल कर प्लेट मे रखिये।.कढाई के साइज के हिसाब से एक बार में एक मालपूआ ही सेका जा सकता है। सारे मालपूये इसी तरह तैयार कर लीजिये।
अब आपका मालपुये तैयार है। इन्हैं गरमा गरम या ठंडे कैसे भी खाया जा सकता है। खीर , सब्जी , चटनी या आचार किसी भी चीज के साथ खा सकते है।.

नोट -- आप मालपूआ के में  दूध की जगह दही भी डाल सकते है या दही और दूध दोनों को मिक्स करके भी डाल सकते हैं

Friday, 21 June 2013

How to make Begun Bhaja Recipe | Begun Bhaja Recipe | बैंगन भांजा |

                                  Begun Bhaja Recipe | बैंगन भांजा

बंगालीयो की लोकप्रिय Recipe है - बैंगन के गोल स्लाइस भुने हुए पीसी हुई राइके साथ
How to make Begun Bhaja Recipe   Begun Bhaja Recipe  बैंगन भांजा
Begun Bhaja 

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Begun Bhaja
  • बैंगन - 1 लम्बा और मोटा
  • ताजे पुदीने पत्ते - 5 - 6  सजाने के लियें
  • कसुंदी सरसों छिड़कने के लियें + सजाने के लियें - 1 1/2  छोटा चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर - 1 छोटा चम्मच
  • तेल - ६ बड़ा चम्मच
  • हल्दी पाउडर - 1/2  छोटा चम्मच
  • नमक स्वादनुसार
बिधि - How to make Begun Bhaja Recipe

अब आप  एक बाउल में  4 बड़े चम्मच तेल , लाल मिर्च पाउडर , कसुंदी सरसों , हल्दी पाउडर और नमक डाल कर इन सब एक साथ मिला लें। अब बैंगन के स्लाइसों को मिश्रण में अच्छे से लपेट दीजियें। अब एक नॉन स्टिक पैन में 3  बड़े चम्मच तेल डाल कर गैस पर गरम होने के लियें रखें , जब तेल गरम हो जाएँ तो पैन में बैंगन के स्लाइसों को डाल कर धीमी आँच पर पकाएं। अब पलटते हुए 3-4 मिनट तक पकाएँ। अब एक कढ़ाई में आवश्यकतानुसार तेल गरम कर लें। अब १  बैंगन के छीलकर, छिलके के पतले स्ट्रिप्स काट लें और गरम तेल में करारे होने तक तल लें। अब तेल से निकालकर ऍब्सॉरबेन्ट पेपर पर रखें। अब जब जब बैंगन के स्लाइस दोनों ओर से सुनहरे हो जाएँ तो उन्हे प्लेट पर रखें और कासुन्दी, तले हुए बैंगन के छिलके ओर ताज़े पुदीने के पत्तों से सजाकर गरमागरम परोसें।
For 4 Person