Friday, 12 April 2013

HOW TO MAKE KADHAI PANEER RECIPE - कढ़ाई पनीर

                             कढ़ाई पनीर बनाने की बिधि 


आवश्यक सामग्री  (  Materials Required )

  • पनीर 300 ग्राम
  • पानी 1/3 कप
  • क्रीम या दूध  1/2 कप
  • शिमला मिर्च 2 लम्बे कटे
  • कसूरी मेथी 2 बड़े चम्मच
  • तेल 4 बड़े चम्मच
  • गर्म मसाला 1/2 छोटा चम्मच
  • जीरा 1/2  छोटा चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर 1/2 छोटा चम्मच
  • प्याज 3 छल्लों में कटे फिर बाद में आधा काट ले
  • धनियाँ पाउडर 1 छोटा चम्मच
  • अदरक का पेस्ट 1 छोटा चम्मच
  • लहुसन का पेस्ट 1 छोटा चम्मच
  • आमचूर पाउडर 1/3 छोटा चम्मच
  • 4-5 टमाटर को मिक्सी में पीस लें
  • हल्दी पाउडर 1/3  छोटा चम्मच
  • नमक स्वादनुसार
KADHAI PANEER RECIPE - कढ़ाई पनीर


KADHAI PANEER
KADHAI PANEER
कढ़ाई पनीर बनाने की बिधि -

पनीर को पतले लम्बे या भीर चौरें टुकड़ों में काट ले और शिमला मिर्च को भी काट ले जैसे पनीर को काटे है । अब कढ़ाई में तेल डाल कर आँच पर गरम होने के लिएँ चढ़ाएं। जब तेल गरम हो जाएँ तो जीरा डाल दे और जीरा को लाल होने दे , अब जीरा लाल हो गया हो तो प्याज डाले और कुछ देर पकाएँ । अब लहसुन तथा अदरक का पेस्ट डाल कर 1/2 मी० पकाएँ । अब 1/2 मी० बाद पीसे हुएँ टमाटर डाल कर पकाएँ |जब तक टमाटर का पानी सुख न जाएँ | और जले न , जब टमाटर का पानी  सुख जाए तो उसमे धनियाँ पाउडर , मिर्च पाउडर , हल्दी पाउडर ,आमचूर पाउडर ,कसूरी मेथी ,गरम मसाला और नमक डाल दे और तेल के अलग होने तक चलाते हुएँ पकाएँ । जब मसाला से तेल छोर दे तो 1/3 कप पानी डाल कर अच्छी तरह से मिक्स करें अब शिमला मिर्च डाल कर 2 मी० और पकाएँ । 2 मी० बाद पनीर डाल कर धीरे - धीरे मिलाएँ। जब पनीर मिल जाएँ तो गैस कम कर के क्रीम या दूध डाल कर  Continuously अच्छे से चलाते रहें ताकी पनीर टूटे न । 1-2 मी० बाद आँच से अलग रख ले और परोसें। गरमा -गरम रोटी या पराठें के साथ ।
6 व्यक्ति के लिए

No comments:

Post a Comment