Wednesday, 23 October 2013

How to make Iced Mocha Coffee | Iced Mocha Coffee

                                            Iced Mocha Coffee

Preparation Time : 10  minutes                           Cooking Time  : 0  minutes
For  6  Person
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Iced Mocha Coffee
  • दूध - 3 कप
  • आईस क्यूब्ज  इच्छानुसार
  • एसप्रेसो कॉफी
  • चीनी - 6 बड़े चम्मच
  • कोको पावडर - 3 बड़े चम्मच
बिधि - How to make Iced Mocha Coffee
अब आप  एस्प्रेसो कौफी का कैपस्यूल  ( Espresso Coffee ) को कौफी  मशीन में  डालें और मशीन को चलाकर एक शौट एस्प्रेसो कौफी एक कप में लें।
फिर एक और एस्प्रेसो कौफी का कैपस्यूल डालें और मशीन को चलाकर एस्प्रेसो कौफी का एक और शौट उसी कप में लें। इसे एक मिक्सर के जार में डालें और साथ में डालें कोको पावडर, चीनी और दूध और ब्लैंड करें। लम्बे ग्लास में डालें और तुरंत ठंडा ठंडा सर्व करें। 

Friday, 18 October 2013

How to make soya parantha | सोया परांठा - soya parantha

                                      सोया परांठा - soya parantha

Preparation Time : 20 minutes                           Cooking Time  : 30  minutes
For  6  Person
आवश्यक सामग्री - Ingredients for soya parantha
  • गेहूँ का आटा - 500 + छिड़कने के लिए
  • सोया ग्रैन्यूल्ज़,भिगोया हुआ - 1 ½ कप
  • अनारदाना -  2 छोटा चम्मच
  • चाट मसाला - 1 छोटा चम्मच
  • भुना जीरा पाउडर - 1 छोटा चम्मच
  • ताज़ा हरा धनिया,कटा हुआ - 1 ½ बड़ा चम्मच
  • अजवाइन - 1 छोटा चम्मच
  • घी - 2  बड़ा चम्मच तलने के लिए
  • साबुत सूखा धनिया -1 छोटा चम्मच
  • प्याज़ - 2 बारीक कटा हुआ
  • हरी मिर्च - 2 या स्वादनुसार
  • लाल मिर्च पावडर - 1 छोटा चम्मच
  • काली मिर्च - 1/3 छोटा चम्मच कुटा हुआ
  • अमचूर पाउडर - 1 छोटा चम्मच
  • नमक स्वादानुसार
विधि - How to make soya parantha
अब आप सबसे पहले प्याज , हरी मिर्च और हरा धनिया पत्ता इन सब बारीक़ काट कर अलग - अलग एक बर्तन में रख ले। अब आप एक बर्तन  में आटा , अजवाइन  थोडा नमक और  आवश्यकतानुसार पानी डालकर आटा  गूंद लें। अब आप  लोइ पर 1 छोटा चम्मच घी लगाएँ, और ढक कर  थोडी देर तक छोड़  दें। अब आप एक  नॉन स्टिक पैन में अनारदाने और साबुत धनिया डालकर सूखा भूनें। अब आप  दूसरे बर्तन में सोया ग्रेन्यूल्स रखें, प्याज़ और हरी मिर्च डाल कर  मिला लें। भूनें मसालों को कुटकर बाउल में डालें और अच्छी तरह मिला लें।  फिर लाल मिर्च पावडर, कुटी काली मिर्च, नमक, अमचूर, चाट मसाला, कुटा ज़ीरा और हरा धनिया डालकर अच्छी तरह मिला लें। अब आप एक  तवा गरम होने के लियें रखे।  फिर आप  लोई के समान हिस्से बनाकर उनके बॉल बनाएँ। लोई के हर बॉल को कटोरी का आकार दें, उनमें थोडा सोया ग्रेन्यूल का मिश्रण रखें, किनारे साथ में लाकर सील करें और फिर से बॉल बना लें। फिर उन्हे बेलकर परांठे बना लें। गरम तवे पर एक एक परांठे रख कर पलटते हुए घी लगाएँ और पकाएँ जबतक दोनो तरफ से सुनहरे हो जाए। अब आप दही, या रायता या फिर अपने पसंद के चीजो के साथ गरमागरम परोसें।

Thursday, 17 October 2013

How to make Dimer Biryani | डीमेर बिरयानी - Dimer Biryani | Egg Biryani

                                 डीमेर बिरयानी  - Dimer Biryani

Preparation Time : 20 minutes                           Cooking Time  : 30  minutes
For  6  Person
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Dimer Biryani
  • बासमती चावल,भिगोकर निथारा हुआ - 2  कप
  • नारियल का दूध - ½  कप
  • उबले हुए अंडे,छिला हुआ -  8
  • तले हुए प्याज़ - 3/4 कप
  • दालचीनी - 3 छोटी डंडी
  • प्याज़ - 3 मध्यम आकार
  • आलू,उबालकर छिला हुआ - 4
  • हल्दी  पावडर - ½   छोटा चम्मच
  • ताज़े पुदीने के पत्ते - 1/3 कप
  • घी - 4बड़े चम्मच
  • लौंग - 8 - 10
  • छोटी इलाईची - 8 - 10
  • लाल मिर्च पावडर - 1/3 छोटा चम्मच
  • टमाटर - 3 मध्यम आकार
  • अदरक पेस्ट - 1 बड़े चम्मच
  • लहसुन की पेस्ट - ½  बड़े चम्मच
  • हरी मिर्च - 5
  • दही - 6 बड़े चम्मच
  • नमक  स्वादानुसार
How to make Dimer Biryani  डीमेर बिरयानी  - Dimer Biryani  Egg Biryani
विधि - How to make Dimer Biryani
अब  आप सबसे पहले प्याज  को काट कर एक बर्तन में रख ले और आलू को भी बड़े - बड़े टुकड़ो में काट कर रख ले। टमाटर को भी काट कर रख लें। अब आप एक  नौन स्टिक पैन में 2 बड़ा चम्मच घी डाल कर गरम होने  के लियें रखे, जब घी पिघल जाएँ तो   इसमें लौंग, इलाईची और दालचीनी डाल कर भूनें। अब इसमें  कटा प्याज़  डाल कर  भूनें। अब आप
दूसरी कढ़ाई में 2 बड़ा चम्मच घी गरम करें। हल्दी पावडर, लाल मर्च पावडर और उबले हुए अंडे हलके से इस में मिला दें। नमक डालें और धीमी आँच पर भूनें। अब  भूनते हुए प्याज़ में अदरक-लहसून पेस्ट ½ मिनिट भूनलें। फिर टमाटर और नमक डालकर पकाएँ। अंडे हल्के भूरे हो जायें तो एक कटोरे में निकाल लें। इसी कढ़ाई में आलू डालें और भूरा होने तक सेकें। प्याज़ टमाटर के मसाले में हरी मिर्च डाल दें। फिर डालें चावल, दही, नारियल दूध और अच्छी तरह मिलाएँ। तले हुए प्याज़ और पुदीना भी डालें। अंडों को चौड़ाई में आधा करके इसमें डालें। आलू और  2 ½ कप पानी डालकर मिला लें। तेज आँच पर उबाल आने दें , अब ढक दें और चावल पकने तक धीमी आँच पर रखें। अब आप बचे हुए तले हुए प्याज़ और पुदीने से सजाकर गरमागरम परोसें।

How to make Masoor Dal Soup | मसूर दाल सूप - Masoor Dal Soup

                             मसूर  दाल  सूप  - Masoor Dal Soup

Preparation Time : 20 minutes                           Cooking Time  : 25  minutes
For  6  Person
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Masoor Dal Soup
  • टमाटर,मोटा मोटा कटा हुआ 3 बड़ा
  • नींबु का रस - 3  छोटे चम्मच
  • मसूर  दाल,भिगोया भिगी हुई - 1 ½ कप
  • तेल - 1 छोटा चम्मच 
  • कालीमिर्च पावडर - ½  छोटा चम्मच
  • प्याज़  कटा हुआ - 1 बड़ा 
  • लहसुन,कटा हुआ - 3 कलियाँ
  • लाल मिर्च पावडर  - ½  छोटा चम्मच
  • नमक स्वादानुसार
विधि - How to make Masoor Dal Soup
अब आप एक  कुकर को गरम होने के लियें गैस पर रखे , जब कुकर गरम हो जाएँ तो उसमे प्याज़ और लहसून डालकर 2 - 3  मिनट तक भूनें। फिर मसूर दाल को पानी में से छानकर डालें, साथ में डालें 2 - ३ कप पानी अब डाले  काली मिर्च पावडर, लाल मिर्च पावडर और नमक और टमाटर डाल कर मिला ले और कुकर को बंद कर  दें और 2-3 सिटी आने तक पकाएं । अब आप गैस बंद कर दे और दाल को ठंडा करके मिक्सर जार में डालें और बारीक पीस लें , अब आप पिसे हुए दाल को  वापस कुकर में डालें, नींबू का रस डालकर मिलाएँ और एक उबाल आने दें। फिर सूप  बाउल में डालकर परोसें। 

How to make Arhar aur Tamatar ka Shorba | अरहर और टमाटर का शोर्बा - Arhar aur Tamatar ka Shorba

                अरहर और टमाटर  का शोर्बा  - Arhar aur Tamatar ka Shorba 

Preparation Time : 20 minutes                           Cooking Time  : 25  minutes
For  6  Person
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Arhar aur Tamatar ka Shorba 
  • तुवर दाल/अरहर दाल भिगी हुई - 1 कप
  • टमाटर लाल , 4
  • तेल - 1 ½  बड़ा चम्मच
  • प्याज़  - 1 मध्यम आकार के कटा हुआ
  • लहसुन  की  कलियाँ - 7 कटा हुआ
  • अदरक  - 1 ½   इन्च टुकड़ा कटा हुआ
  • जीरा - ½  छोटा चम्मच
  • नमक  स्वादानुसार
  • सफेद मिर्च पावडर  स्वादानुसार
  • ताज़े पुदीने के पत्ते - 7 - 8
How to make Arhar aur Tamatar ka Shorba | अरहर और टमाटर  का शोर्बा  - Arhar aur Tamatar ka Shorba
विधि - How to make Arhar aur Tamatar ka Shorba 
अब आप एक प्रेशर कुकर में तेल गरम होने के लियें गैस पर रखे , जब तेल गरम हो जाएँ तो आप तेल में  जीरा डाल कर  रंग बदलने तक भुने ,  अब आप कटा प्याज़-लहसुन और अदरक डाल कर  1-2 मिनिट तक भूने। अब आप  दाल को छानकर डालें और अच्छी तरह मिलाएँ। फिर नमक, वाइट पेप्पर पावडर और२  कप पानी डालकर मिलाएँ। टमाटर को मोटा-मोटा काटकर कुकर में डाल दें।
अब आप  कुकर को पैक कर  4 - 5  सीटी आने तक पकाएँ। जब प्रेशर पूरी तरह उतर जाए ढक्कन खोलें और मिश्रण को ज़रा सा ठंडा होने दें। फिर उसे बारीक पीसकर छानकर वापिस कुकर में डालकर एक उबाल आने दें। अब आप  सूप बाउल में डालें, पुदीने से सजाकर गरमागरम परोसें।

How to make Paushtik Tomato Soup Recipe - पौष्टिक टोमेटो सूप - Tamatar Soup


                              How to make Tomato Soup Recipe - पौष्टिक टोमेटो सूप

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Tomato Soup Recipe 
  • टमाटर - 8-9मोटा मोटा कटा हुआ
  • हरा धनिया के डंटल - 8-9मोटा मोटा कटा हुआ          
  • काली मिर्च पाउडर - स्वादनुसार
  • गाजर - 1
  • प्याज - 2
  • लहसुन की कलियाँ – 9-10 कुटा हुआ 
  • मक्खन - 3 छोटा चम्मच
  • तेल – 3 छोटा चम्मच
  • मूंगदाल धूलि , भिगोकर निथारा हुआ – 1 ½ बड़ा चम्मच
  • चावल , भिगोकर निथारा हुआ - 1बड़ा चम्मच
  • अंकुरित मूंग – ¼  कप सजाने के लिए
  • तजा हरा धनियाँ पत्ता
  • नमक स्वादनुसार

बिधि - How to make Tomato Soup Recipe
अब एक प्रेशर कुकर में मक्खन और तेल डाल कर गरम होने के लिए गैस पर रखें , जब तेल गरम हो जाये तो लहसुन डालकर भूनें। अब प्याज और गाजर को मोटा मोटा काट कर कुकर में डाल दें। अब मूंग दाल और चावल दाल कर अछि तरह मिला दें। अब उसमें टमाटर काली मिर्च पाउडर और नमक भी डाल कर अच्छी तरह मिला लें और सब्जियों को भुनें। अब ताजा हरा धनियाँ के डंठल और 2 ½  कप पानी डाल कर मिला दें और कुकर को ढक्कन से पैक कर दे। जब 4 सीटी कुकर देंदें तो कुकर को आँच से निचे उतर कर रख लें। जब कुअर की प्रेशर पूरी तरह से निकल जाएँ तो कुकर का ढक्कन खोलें और पानी को एक बॉउल में छान लें। अब पानी से छानी सब्जियों को ठंडा करके मिक्सर जार में डालें और थोडा ठंडा पानी डाल कर पीस ले बारीक़ प्यूरी बना लें। अब छाना हुआ पानी और पीसे हुए प्यूरी को कुकर में डाल कर मिला ले और उबाल लें| अब छाना हुआ पानी और प्यूरी को कुकर में डालकर मिला लें और उबाल लें। सूप को बहुत अधिक गढ़ा  होने दे। अब सूप को सूप बाउल में डालें बीन स्प्राउट्स और हरे धनिये से सजाकर गरमागरम परोसें।
For 6 person
पकनें में समय 2० मिनट

How to make Arhar aur Tamatar ka Shorba | अरहर और टमाटर का शोर्बा - Arhar aur Tamatar ka Shorba

                अरहर और टमाटर  का शोर्बा  - Arhar aur Tamatar ka Shorba 

Preparation Time : 20 minutes                           Cooking Time  : 25  minutes
For  6  Person
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Arhar aur Tamatar ka Shorba 
  • तुवर दाल/अरहर दाल भिगी हुई - 1 कप
  • टमाटर लाल , 4
  • तेल - 1 ½  बड़ा चम्मच
  • प्याज़  - 1 मध्यम आकार के कटा हुआ
  • लहसुन  की  कलियाँ - 7 कटा हुआ
  • अदरक  - 1 ½   इन्च टुकड़ा कटा हुआ
  • जीरा - ½  छोटा चम्मच
  • नमक  स्वादानुसार
  • सफेद मिर्च पावडर  स्वादानुसार
  • ताज़े पुदीने के पत्ते - 7 - 8
How to make Arhar aur Tamatar ka Shorba | अरहर और टमाटर  का शोर्बा  - Arhar aur Tamatar ka Shorba
विधि - How to make Arhar aur Tamatar ka Shorba 
अब आप एक प्रेशर कुकर में तेल गरम होने के लियें गैस पर रखे , जब तेल गरम हो जाएँ तो आप तेल में  जीरा डाल कर  रंग बदलने तक भुने ,  अब आप कटा प्याज़-लहसुन और अदरक डाल कर  1-2 मिनिट तक भूने। अब आप  दाल को छानकर डालें और अच्छी तरह मिलाएँ। फिर नमक, वाइट पेप्पर पावडर और२  कप पानी डालकर मिलाएँ। टमाटर को मोटा-मोटा काटकर कुकर में डाल दें।
अब आप  कुकर को पैक कर  4 - 5  सीटी आने तक पकाएँ। जब प्रेशर पूरी तरह उतर जाए ढक्कन खोलें और मिश्रण को ज़रा सा ठंडा होने दें। फिर उसे बारीक पीसकर छानकर वापिस कुकर में डालकर एक उबाल आने दें। अब आप  सूप बाउल में डालें, पुदीने से सजाकर गरमागरम परोसें।

Wednesday, 16 October 2013

How to make Masoor Dal Soup | मसूर दाल सूप - Masoor Dal Soup

                             मसूर  दाल  सूप  - Masoor Dal Soup

Preparation Time : 20 minutes                           Cooking Time  : 25  minutes
For  6  Person
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Masoor Dal Soup
  • टमाटर,मोटा मोटा कटा हुआ 3 बड़ा
  • नींबु का रस - 3  छोटे चम्मच
  • मसूर  दाल,भिगोया भिगी हुई - 1 ½ कप
  • तेल - 1 छोटा चम्मच 
  • कालीमिर्च पावडर - ½  छोटा चम्मच
  • प्याज़  कटा हुआ - 1 बड़ा 
  • लहसुन,कटा हुआ - 3 कलियाँ
  • लाल मिर्च पावडर  - ½  छोटा चम्मच
  • नमक स्वादानुसार
विधि - How to make Masoor Dal Soup
अब आप एक  कुकर को गरम होने के लियें गैस पर रखे , जब कुकर गरम हो जाएँ तो उसमे प्याज़ और लहसून डालकर 2 - 3  मिनट तक भूनें। फिर मसूर दाल को पानी में से छानकर डालें, साथ में डालें 2 - ३ कप पानी अब डाले  काली मिर्च पावडर, लाल मिर्च पावडर और नमक और टमाटर डाल कर मिला ले और कुकर को बंद कर  दें और 2-3 सिटी आने तक पकाएं । अब आप गैस बंद कर दे और दाल को ठंडा करके मिक्सर जार में डालें और बारीक पीस लें , अब आप पिसे हुए दाल को  वापस कुकर में डालें, नींबू का रस डालकर मिलाएँ और एक उबाल आने दें। फिर सूप  बाउल में डालकर परोसें। 

Tuesday, 15 October 2013

How to make Khajoor Milk Shake | खजूर मिल्क शके - Khajoor Milk Shake

                                 खजूर मिल्क शके - Khajoor Milk Shake

गर्मी के मौसम में खजूर का शेक  बनाकर पीजिये और सर्दियों के मौसम में गरम दूध के साथ, और खजूर का शेक आपको सर्दी - जुकाम से भी बचाता है.
खजूर का शेक स्वादिष्ट होने के साथ साथ बहुत ही पौष्टिक भी  होता होता है.

Preparation Time : 10 minutes                           Cooking Time  : 25  minutes
For  6  Person
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Khajoor Milk Shake 
  • बर्फ के क्यूब्स - 2  कप 
  • दूध - 4 कप
  • खजूर - 25
  • छोटी इलाइची - 4
  • काजू - 8 - 10 
विधि - How to make Khajoor Milk Shake
अब आप  खजूर को अच्छी तरह धो लीजिये, डंठल हटाकर खजूर के टुकड़ों को पतले पतले टुकड़ों में काट लीजिये। अब आप काजू को छोटे छोटे टुकड़ों में काट लीजिये. इलाइची छील कर कूट कर पाउडर बना लीजिये.
खजूर के टुकड़ों को मिक्सर में डालिये, थोड़ा सा दूध डालकर खजूर के एकदम बारीक होने तक पीस लीजिये. अब बचा हुआ दूध और इलाइची पाउडर डाल कर अच्छी तरह फैट लीजिये. बर्फ के क्यूब्स डाल कर एक बार और फैंट लीजिये। अगर आपको अधिक मिठा पसंद हो तो चीनी डाल कर मिला ले , अब आप इसे छान कर भी सर्व करे। आप चाहे तो इसमें वनीला आइसक्रीम या चौकलेट आइसक्रीम डालकर भी परोस सकते हैं । 

How to make Bajra Lauki Thepla | बाजरा लौकी थेपला - Bajra Lauki Thepla

                        बाजरा लौकी थेपला  - Bajra Lauki Thepla

Preparation Time : 10 minutes                           Cooking Time  : 25  minutes
For  6  Person
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Bajra Lauki Thepla 
  • गेहूं का आटा - ½  कप
  • लौकी  -  ½   कप कद्दूकस की हुई
  • बाजरा का आटा - ½   कप
  • हरी मिर्च - 3 बारीक कटी हुई
  • अदरक  पेस्ट - 1 छोटी चम्मच
  • हींग - 1 पिंच
  • प्याज - 1  बारीक़ कटा हुआ 
  • नमक - स्वादानुसार
  • दही - 2  बड़ा चम्मच 
  • तेल - ½  कप आटे में डालने और थेपले सेकने के लिये
  • हरा धनियां - 1 बड़ा चम्मच ,  बारीक कटा हुआ
  • जीरा - ½  छोटी चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
  • ह्ल्दी पाउडर - 1/4 छोटी चम्मच
विधि - How to make Bajra Lauki Thepla 
अब आप गेहूं का आटा , बाजरा का आटा ,  कद्दूकस किया लौकी , अदरक, हरी मिर्च, हरा धनियां, हींग, जीरा,  नमक, 1 बड़ा चम्मच  तेल , लाल मिर्च पाउडर, प्याज  , हल्दी पाउडर, और दही डालकर सब को एक साथ मिला लीजिये, अगर आवश्यकता हो थोडा सा पानी डाल कर  नरम आटा गूंथ  लीजिये। अब आप  आटे को १५ - २०   मिनिट के लिये ढककर रख दीजिये, आपका  आटा सैट होकर तैयार हो जायेगा. अब आप हाथ पर थोड़ा सा तेल लगाकर आटे को मसल कर चिकना कर लीजिये. तवा गरम कीजिये. आटे से थोड़ा सा एक नीबू के बराबर आटा तोड़िये और गोल लोई बनाकर तैयार कर लीजिये, इतने आटे से 8 लोई बनाकर तैयार कर लीजिये. एक लोई उठाइये, गेहूं के सूखे आटे में लपेट कर चकले पर रखिये, और हल्का दबाव देते हुये 6-7 इंच के व्यास में पतला बेल लीजिये। अब आप बेले गये थेपला को गरम तवे पर डालिये और जब थेपला का कलर थोड़ा ऊपर से डार्क हो जाय तब थेपला को पलट दीजिये, ऊपर की ओर 1 छोटी चम्मच तेल डालकर चारों ओर फैलाइये. थेपला को पलटिये और इस ओर भी थोड़ा सा तेल डालकर फैलाइये. मीडियम आग पर थेपला को दोंनो ओर पलट पलट कर अच्छी ब्राउन चित्ती आने तक सेकिये. सिके हुये थेपला को किसी प्लेट पर रखी प्याली पर रख लीजिये, सारे थेपला इसी प्रकार सेक कर तैयार कर लीजिये। अब आपका बाजरा लौकी थेपला बन कर तैयार है, बाजरा लौकी थेपला को दही, चटनी या अचार या अपनी मन पसन्द सब्जी के साथ परोसें।