Saturday, 27 July 2013

How to make Spicy Soya Chaat Recipe | मसाला सोया चाट - Spicy Soya Chaat

                 मसाला सोया चाट - Spicy Soya Chaat
आवश्यक सामग्री -Ingredients For Spicy Soya Chaat 
  • अंकुरित मूंग - 1/3  कप से थोडा अधिक
  • सोया बीन चंक्स  - ½ कप
  • पुदीने की चटनी – 1  बड़े चम्मच
  • सेव सजाने के लिए
  • हरे प्याज़ - 1/3 कप कटा हुआ
  • हरे प्याज़ की पत्तियाँ - 1/3 कप
  • बंदगोभी  - 1/3  कप  कटा हुआ
  • नींबु का रस - 1 छोटे चम्मच
  • लाल मिर्च पावडर  - ½  छोटा चम्मच
  • हरा धनिया पत्ता – 1  बड़ा चम्मच , बारीक़ कटा हुआ
  • चाट मसाला – 1  छोटे चम्मच
  • आलू – 2 उबला हुआ 1 इन्च के चौकोर में कटा हुआ
  • टमाटर – 1/3  कप  कटा हुआ
  • मीठी इमली की चटनी  - 2  बड़े चम्मच
  • नमक स्वादानुसार
Spicy Soya Chaat
Spicy Soya Chaat
विधि - How to make Spicy Soya Chaat
अब आप सबसे पहले सोया चन्क्स को गुनगुना पानी में 1 ½ - 2   घन्टों तक भिगो दें । फिर छानकर निचोडें और अधिक पानी निकाल दें । अब उसमें नमक डालकर अच्छी तरह मिलाएँ और ठंडा होने के बाद रातभर रेफ्रिज़्रेटर में रखें। अब सोया चक्स को  फिर निकालकर कपडे से पोंछकर सुखाएँ। अब आप एक नॉन स्टिक पैन को गरम करें , जब पैन गरम हो जाएँ तो  उसमें सोया चन्क्स डालकर धीमी  आँच पर  5 – 6   मिनट तक भूनें या जबतक वे थोडे करारे हो जाए। अब उन्हे एक बाउल में डालें,  अब उसमें अंकुरित मूंग,  बन्दगोभी, टमाटर, हरे प्याज़, आलू,  हरे प्याज़ के पत्ते, कटा हरा धनियाँ पत्ता  नींबू का रस, लाल मिर्च पावडर, चाट मसाला, नमक, मिठी इमली की चटनी और पुदिने की चटनी डाल कर अच्छी तरह मिलाएँ। उपर से सेव छिडकें और परोसें ।

How to make Thai Baked Chicken Drumsticks Recipe | थाय बेक्ड ड्रमस्टिक्स - Thai Baked Drumsticks in hindi

                         थाय बेक्ड ड्रमस्टिक्स - Thai Baked Drumsticks

आवश्यक सामग्री -Ingredients For Thai Baked Chicken Drumsticks 
  • चिकन टंगड़ी ( Chicken drumsticks ) - 5
  • प्याज़ - 2 मोटा मोटा कटा हुआ -
  • ओयस्टर सॉस - ½   बड़ा चम्मच
  • ब्राउन शुगर - 1/4  छोटी चम्मच
  • तेल ग्रीज़ करने के लिए
  • लहसुन - 8  कलियाँ
  • डार्क सोय सॉस - ½  बड़ा चम्मच
  • लेमन ग्रास - 1 इन्च टुकड़ा
  • इमली का पल्प - ½  बड़ा चम्मच
  • विनेगर - ½   बड़ा चम्मच
  • नमक स्वादानुसार
How to make Thai Baked Drumsticks Recipe | थाय बेक्ड ड्रमस्टिक्स - Thai Baked Drumsticks in hindi
Thai Baked Drumsticks

विधि - How to make Thai Baked Chicken Drumsticks
अब आप Chicken drumsticks को साफ कर ले । फिर आप ऑवन को 180° सेल्सियस तक गरम कर लें । अब आप एक ब्लेन्डर जार में  लेमन ग्रास, इमली का गुदा, प्याज़, लहसून, सोय सॉस, ऑयस्टर सॉस, ब्राउन शुगर, नमक और सिर्का डालकर बारीक पीस लें। अब आप चिकन ड्रमस्टिक्स (Chicken drumsticks )  पर कुछ चीरें लगाएँ, उसपर तैयार किया  हुआ मसाला लगाएँ और रेफ्रिज़्रेटर में दो से तीन घन्टों तक मॅरिनेड होने दें। अब एक बेकिंग ट्रे पर तेल लगाएँ, उसपर मॅरिनेट किये ड्रमस्टिक्स रखें, ट्रे को गरम ऑवन में रख कर 14 - 15  मिनट तक बेक करें और बीच बीच में तेल लगाते रहें। अब Chicken drumsticks को  ऑवन से निकाले और  गरमागरम परोसें।


For 2 person

How to make Thai Style Basa Fish Recipe | थाई स्टाइल बसा मछली | Thai Style Basa Machhali

                                              Thai Style Basa Recipe

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Thai Style Basa
  • तेल - 4 बड़े चम्मच
  • बासा मछली के फिले - 1 इंच के चौकोर टुकड़ों में कटा हुआ - 3
  • तले हुयें बेसिल के पत्ते
  • नमक स्वादनुसार
  • पतला कोकोनट मिल्क - 1 कप
  • निम्बू का रस - 3 छोटे चम्मच
  • रेड करी पेस्ट 3 छोटे चम्मच
  • काफिर लाइम के पत्ते
  • अदरक - 3 इंच टुकड़ा कटा हुआ
  • प्याज - 1 - 2 बारीक़ कटा हुआ छोटा आकार  
How to make Thai Style Basa Fish Recipe | थाई स्टाइल बसा मछली | Thai Style Basa Machhali
Thai Style Basa

बिधि - How To Make Thai Style Basa
अब एक नॉन स्टिक पैन या कढ़ाई में 3 बड़े चम्मच तेल गरम कर लें। अब मछली के टुकड़ों पर नमक और 1 छोटा चम्मच नींबु का रस छिड़कें और अच्छी तरह रगड़ दें। अब  काफिर लाइम के पत्तों को हल्का सा मसलें और मछली के हर टुकड़े पर एक पत्ता रखें। अब इन टुकड़ों को पैन या कढ़ाई में डालकर पकाएँ और बचा  हुआ  तेल एक दूसरे नॉन स्टिक पैन में गरम करें, उसमें प्याज़ और अदरक डालकर भूनें।  अब मछली के टुकड़ों को पलटें और दूसरी तरफ से भी पकने दें। अब  प्याज़-अदरक को 1 मिनिट तक भूनें, फिर उसमें रेड करी पेस्ट डालकर मिलाएँ। अब नारियल का दूध डालें और अच्छी तरह मिलाकर पका लें ,  जब तक सॉस गाढ़ा हो जाए तो  बचा नींबु का रस डालें और मिलाएँ।  अब नमक चख लें। हर सर्विंग के लिये हर सर्विंग प्लेट पर 3 मछली के टुकड़े एक के ऊपर एक रखें और उनके बीच में काफिर लाइम का पत्ता रखें। उनके चारों ओर सॉस डालें, तले हुए बेसिल के पत्तों से सजाएँ और गरमागरम परोसें और खाएँ।
For 6 Person

How to make Chicken Popcorns Recipe | चिकन पॉपकॉर्न | Chicken Popcorns Non Veg Recipe

            चिकन पॉपकॉर्न | Chicken Popcorns Recipe
 How to make Chicken Popcorns Recipe | चिकन पॉपकॉर्न | Chicken Popcorns Non Veg Recipe
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Chicken Popcorns
  • हड्डी रहित चिकन ब्रेस्ट - 3
  • लाल मिर्च पाउडर – 1 ½  छोटा चम्मच
  • कुटी हुई काली मिर्च पाउडर  1/3 छोटा चम्मच
  • चाट मसाला  1 ½  बड़ा चम्मच  + छिड़कने के लियें
  • अंडा - 2
  • मैदा -  8 बड़े चम्मच
  • कॉर्नफ्लावर / कॉर्नस्टार्च - 3  कप
  • लहसुन पेस्ट - 1 छोटा चम्मच
  • अदरक पेस्ट – 2 छोटा चम्मच
  • 1 - निम्बू का रस
  • ब्रेड क्रम - 1/2 से थोड़ा अधिक 
  • तलनें के लियें तेल

बिधि - How to make Chicken Popcorns - ( चिकन पॉपकॉर्न )
अब आप सबसे पहलें चिकन के पतले तिरछे स्लाइस कर लें। उसके बाद उनके छोटें - छोटें टुकडें कर लें और एक बॉउल में रख कर उसमे अदरक पेस्ट  , लाल मिर्च पाउडर , लहसुन पेस्ट , काली मिर्च पाउडर , निम्बू का रस , अंडा , चाट मसाला और  6  बड़े चम्मच मैदा डाल कर अच्छी तरह मिला लें , और  15  मिनट तक मैरिनेट होने दें। अब आप कॉर्नफ्लेक्स , बचा मैदा और ब्रेडक्स को एक साथ मिला कर मिक्सर जार में डाल दे और पीस कर पाउडर बना लें। अब एक कढ़ाई में तेल डाल कर गर्म होने के लियें रखें  तब तक आप चिकन के टुकड़ो को कॉर्नफ्लेक्स के मिश्रण में लपेटें और गर्म तेल में डाल सुनहरे और करारे होने तक तले धीमी आँच पर , जब सुनहरे और करारे हो जाएँ तो तेल से निकाल ले और उस पर थोडा सा चाट मसाला छिड़क कर गरमागरम परोसें।
For 6 Person
बनाने में समय 15 मिनट

How to make Thai Baked Drumsticks Recipe | थाय बेक्ड ड्रमस्टिक्स - Thai Baked Drumsticks in hindi

                         थाय बेक्ड ड्रमस्टिक्स - Thai Baked Drumsticks

आवश्यक सामग्री -Ingredients For Thai Baked Chicken Drumsticks 
  • चिकन टंगड़ी ( Chicken drumsticks ) - 5
  • प्याज़ - 2 मोटा मोटा कटा हुआ -
  • ओयस्टर सॉस - ½   बड़ा चम्मच
  • ब्राउन शुगर - 1/4  छोटी चम्मच
  • तेल ग्रीज़ करने के लिए
  • लहसुन - 8  कलियाँ
  • डार्क सोय सॉस - ½  बड़ा चम्मच
  • लेमन ग्रास - 1 इन्च टुकड़ा
  • इमली का पल्प - ½  बड़ा चम्मच
  • विनेगर - ½   बड़ा चम्मच
  • नमक स्वादानुसार
How to make Thai Baked Drumsticks Recipe | थाय बेक्ड ड्रमस्टिक्स - Thai Baked Drumsticks in hindi
Thai Baked Drumsticks
विधि - How to make Thai Baked Chicken Drumsticks
अब आप Chicken drumsticks को साफ कर ले । फिर आप ऑवन को 180° सेल्सियस तक गरम कर लें । अब आप एक ब्लेन्डर जार में  लेमन ग्रास, इमली का गुदा, प्याज़, लहसून, सोय सॉस, ऑयस्टर सॉस, ब्राउन शुगर, नमक और सिर्का डालकर बारीक पीस लें। अब आप चिकन ड्रमस्टिक्स (Chicken drumsticks )  पर कुछ चीरें लगाएँ, उसपर तैयार किया  हुआ मसाला लगाएँ और रेफ्रिज़्रेटर में दो से तीन घन्टों तक मॅरिनेड होने दें। अब एक बेकिंग ट्रे पर तेल लगाएँ, उसपर मॅरिनेट किये ड्रमस्टिक्स रखें, ट्रे को गरम ऑवन में रख कर 14 - 15  मिनट तक बेक करें और बीच बीच में तेल लगाते रहें। अब Chicken drumsticks को  ऑवन से निकाले और  गरमागरम परोसें।
For 2 person

Tags :
            Sweet Recipes :      South Indian Recipe  :      Rice Recipe  :  Rajasthani Recipe  :   

       Naan , Poori , paratha Recipe  :        Kashmiri Recipe  :     Maharashtrian Recipe

How to make Coconut rice Ricipe | कोकोनट राइस - Coconut rice

                                              कोकोनट राइस - Coconut rice 

आवश्यक सामग्री -Ingredients For Coconut rice
  • पके हुए चावल -  1 कप , ठंडा किया हुआ
  • किसा हुआ नारियल - 1/2 कप
  • अदरक - 1 इन्च टुकड़ा , कटा हुआ 
  • हरी मिर्च - 1, कटा हुआ 
  • मूंगफली - 1/4 कप तला हुआ 
  • तेल - 1 1/2  बड़े चम्मच
  • राई -1/2 छोटा चम्मच
  • सूखी लाल मिर्च - 1 टुकडे़ किये हुए 
  • उड़द दाल धुली -1 छोटा चम्मच
  • कड़ी पत्ते - 5
  • ताज़ा हरा धनिया - 2 बड़े चम्मच
  • नमक स्वादानुसार
विधि - How to make Coconut rice
अब आप एक नौन-स्टिक पैन या कढ़ाई में तेल गरम होने के लियें रख दें , जब तेल गरम हो जाएँ तो गरम तेल में राई डाल दें। जब राई फूटने लगे तो इसमें सूखी लाल मिर्च और धुली उड़द दाल डाल कर भुने, जब दाल हल्की सी लाल हो जाये तो कड़ी पत्ते, अदरक, हरी मिर्च डाल कर अच्छी तरह  मिलाएं । अब किसा हुआ  नारियल भी  डालकर मिला दें । अब  थोड़ी देर धीमी आँच पर भूनें। अब मूंगफली डाल कर मिला लें। फिर  चावल डालकर मिला लें। अब नमक और हरा धनिया डालकर मिलाएँ और गरमागरम सांभार के साथ परोसें।

How to make Achari Aloo ki Tahiri recipe | आचारी आलू की ताहिरी - Achari Aloo ki Tahiri

                               आचारी आलू की ताहिरी - Achari Aloo ki Tahiri

आवश्यक सामग्री -Ingredients For Achari Aloo ki Tahiri
  • आचारी आलू की ताहिरी - 2 बड़े चम्मच
  • बेबी आलू - 10
  • काली मिर्च - 5
  • छोटी इलाईची - 4
  • बड़ी इलाइची - 1 कुटा हुआ
  • जीरा -1/4 छोटा चम्मच
  • आलू -2  चौकोर में कटा हुआ
  • चावल - 1 कप  भिगोया हुआ
  • घी -  1 बड़ा चम्मच
  • दालचीनी
  • लौंग - 5
  • तेज पत्ते - 2
  • प्याज़ - 1 कटा हुआ
  • नमक स्वादानुसार
How to make Achari Aloo ki Tahiri recipe | आचारी आलू की ताहिरी - Achari Aloo ki Tahiri
विधि - How to make Achari Aloo ki Tahiri


अब आप एक गहरे कढ़ाई या पैन में घी डाल कर गरम कर ले , जब घी गरम हो जाएँ तो  गरम घी में छोटी इलाइची, लौंग, तेज पत्ते, दालचीनी,  काली मिर्च  बड़ी इलाइची  और जीरा डाल कर महक आने तक भूने। अब छोटे आलू को आधा में काट लें। पैन में प्याज़ डालकर हल्का रंग आने तक भूने। फिर छोटे आलू और आलू के क्यूब्स डालकर भूनते रहें। अब आचार डालकर मिला लें। फिर चावल डालकर मिला लें। अब 3 कप पानी और नमक डालकर मिला लें। जब पानी उबलने लगे, तब आँच को धीमी कर लें, पैन को ढक दें और तबतक पकाएँ जबतक आलू और चावल पक जाए। जब आलू और चावल पाक जाएँ तो आंच बंद कर गरमागरम परोसें।

How to make Spicy Soya Chaat Recipe | मसाला सोया चाट - Spicy Soya Chaat

                 मसाला सोया चाट - Spicy Soya Chaat
आवश्यक सामग्री -Ingredients For Spicy Soya Chaat 
  • अंकुरित मूंग - 1/3  कप से थोडा अधिक
  • सोया बीन चंक्स  - ½ कप
  • पुदीने की चटनी – 1  बड़े चम्मच
  • सेव सजाने के लिए
  • हरे प्याज़ - 1/3 कप कटा हुआ
  • हरे प्याज़ की पत्तियाँ - 1/3 कप
  • बंदगोभी  - 1/3  कप  कटा हुआ
  • नींबु का रस - 1 छोटे चम्मच
  • लाल मिर्च पावडर  - ½  छोटा चम्मच
  • हरा धनिया पत्ता – 1  बड़ा चम्मच , बारीक़ कटा हुआ
  • चाट मसाला – 1  छोटे चम्मच
  • आलू – 2 उबला हुआ 1 इन्च के चौकोर में कटा हुआ
  • टमाटर – 1/3  कप  कटा हुआ
  • मीठी इमली की चटनी  - 2  बड़े चम्मच
  • नमक स्वादानुसार
Spicy Soya Chaat
Spicy Soya Chaat

विधि - How to make Spicy Soya Chaat
अब आप सबसे पहले सोया चन्क्स को गुनगुना पानी में 1 ½ - 2   घन्टों तक भिगो दें । फिर छानकर निचोडें और अधिक पानी निकाल दें । अब उसमें नमक डालकर अच्छी तरह मिलाएँ और ठंडा होने के बाद रातभर रेफ्रिज़्रेटर में रखें। अब सोया चक्स को  फिर निकालकर कपडे से पोंछकर सुखाएँ। अब आप एक नॉन स्टिक पैन को गरम करें , जब पैन गरम हो जाएँ तो  उसमें सोया चन्क्स डालकर धीमी  आँच पर  5 – 6   मिनट तक भूनें या जबतक वे थोडे करारे हो जाए। अब उन्हे एक बाउल में डालें,  अब उसमें अंकुरित मूंग,  बन्दगोभी, टमाटर, हरे प्याज़, आलू,  हरे प्याज़ के पत्ते, कटा हरा धनियाँ पत्ता  नींबू का रस, लाल मिर्च पावडर, चाट मसाला, नमक, मिठी इमली की चटनी और पुदिने की चटनी डाल कर अच्छी तरह मिलाएँ। उपर से सेव छिडकें और परोसें ।

How to make Papad Bhel Revipe | पापड़ भेल - Papad Bhel

                                                    पापड़ भेल - Papad Bhel 

आवश्यक सामग्री -Ingredients For Papad Bhel 
  • पापड़ - 6
  • आलू उबला हुआ  - 3 मध्यम आकार
  • ममरा / कुरमुरा - 6 कप
  • हरा धनिया - २ बड़ा चम्मच बारीक़ कटा हुआ 
  • मसाला चना डाल - स्वादनुसार 
  • लाल मिर्च चटनी स्वादनुसार 
  • मीठी खजूर 
  • इमली की चटनी 
  • हरी चटनी 
  • सेव 
How to make Papad Bhel Revipe | पापड़ भेल - Papad Bhel
विधि - How to make Papad Bhel 
अब आप एक कढ़ाई में आवश्यकतानुसार  तेल गरम करने के लियें रखें। अब आलू को छिल कर  आलू के छोटे क्यूब्स काटें और एक बाउल में रखें।जब तेल तेल गरम हो जाएँ तो गरम तेल में एक-एक करके पापड़ डालें और तल लें। जब पापड़ फूल जाए, तेल से निकालते ही उनको बीच में एक लकड़ी के प्रेस से दबाकर कटोरी जैसा बना लें। अब कुरमुरे को बाउल में डालें और साथ में  मसाला चना दाल, लाल मिर्च चटनी, मिठी खजूर और इमली की चटनी, हरी चटनी और सेव हरा धनिया को काटकर डालें और अच्छी तरह मिला लें। अब भेल को पापड़ के काटोरियोँ में डालें, थोडे़ सेव से सजाएँ और तुरंत परोसें।
For 6 person

How to make Papad Paneer Rolls Recipe | पापड़ पनीर रोल्स - Papad Paneer Rolls

                                    पापड़ पनीर रोल्स - Papad Paneer Rolls

आवश्यक सामग्री -Ingredients For Papad Paneer Rolls
  • काली मिर्च डाला हुआ पापड़ - 12 मध्यम आकार के 
  • चाट मसाला - 2 छोटा चम्मच
  • ताज़ा हरा धनिया - 3  बड़े चम्मच  बारीक़ कटा हुआ 
  • पनीर - 150 ग्राम छोटे - छोटे टुकड़ों में कटा हुआ 
  • हरी मिर्च  2  बारीक़ कटा हुआ 
  • लाल मिर्च पावडर - 1/2 छोटा चम्मच
  • भुना जीरा पावडर - 1/2 छोटा चम्मच
  • अदरक - 1 इन्च  टुकड़ा , कटा हुआ
  • नमक स्वादानुसार
How to make Papad Paneer Rolls Recipe |  पापड़ पनीर रोल्स - Papad Paneer Rolls
विधि - How to make Papad Paneer Rolls 
अब आप सभी पापड़ को आधा कर लें और  पनीर को भी छोटे - छोटे टुकड़ो में काट कर एक बर्तन में रख लें। अब अदरक, कटा हुआ पनीर , बारीक़ कटा हरी मिर्च, नमक, 1/2  छोटा चम्मच लाल मिर्च पावडर, २ छोटा चम्मच चाट मसाला और बारीक़  कटा हुआ हरा धनिया डाल कर सब को एक साथ अच्छी तरह मिला लें  । अब पापड़ को गैस पर या  तवे पर सेक लें और तुरन्त पनीर के मिश्रण पापड़ पर डाल दे और   मोर कर तुरंत परोसें।
For 6 person