Tuesday 10 September 2013

How to make Tilli Phalli Shimla Mirch | तिलि फली शिमला मिर्च - Tilli Phalli Shimla Mirch

                       तिलि फली शिमला मिर्च - Tilli Phalli Shimla Mirch 

Preparation Time : 5 minutes                            Cooking Time  : 15 minutes
For 6 Person
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Tilli Phalli Shimla Mirch 
  • हरी शिमला मिर्च - 3 बीज निकाल कर काट लें
  • धनिया पावडर -1 छोटा चम्मच
  • लाल मिर्च पावडर -1 छोटा चम्मच
  • भुनी हुई मूंगफली 1/2 कप थोड़ा अधिक
  • काले तिल - 3 बड़े चम्मच
  • प्याज़ -  3 बारीक़ कटा हुआ
  • अदरक - 2 इंच टुकड़ा बारीक़ कटा हुआ
  • जीरा -1 छोटा चम्मच
  • कड़ी पत्ते 10
  •  लहसुन -  1 1/2 बड़ा चम्मच  बारीक़ कटा हुआ
  • हल्दी पावडर -1 छोटा चम्मच
  • तेल - 3 बड़े चम्मच
  • राई -1 छोटा चम्मच
  • इमली का पल्प -1/2 छोटा चम्मच
  • नमक स्वादानुसार
विधि - How to make Tilli Phalli Shimla Mirch 
अब आप एक नॉन-स्टिक पैन में तेल डाल कर  गरम होने के लियें रखें , जब तेल गरम हो जाएँ तो उसमें जीरा कड़ी पत्ते और राई डालकर 1 मिनिट तक भूनें। अब आप प्याज़ डाल कर  गुलावी  होने तख भून लें। अब आप एक ग्राईंडर में भुनी हुई मूंगफली को पीस लें। फिर तिल डाल कर  दरदरा पीस लें। अब पैन में अदरक, लहसुन और हल्दी पावडर डालकर अच्छे से मिला लें। अब आप धनिया पावडर, लाल मिर्च पावडर और शिमला मिर्च डालकर टौस करें। अब थोड़ा सा पानी डालें और साथ  में नमक डाल कर  अच्छी तरह मिला दें । अब थोड़ा सा पानी और डालें और शिमला मिर्च को नरम होने तक पकने दें। फिर पिसा हुआ पावडर डालें अच्छी तरह मिलाएं। अब  इमली का पल्प डालकर मिलाएं। 1-2  मिनिट  तक पका लें अब आप आंच बंद कर दे और गरमागरम तिलि फली शिमला मिर्च परोसेन।  

No comments:

Post a Comment