Friday 22 August 2014

How to make Nagori poori - नागोरी पूरी - Nagori poori Recipe

                                            नागोरी पूरी - Nagori poori 

Preparation Time :  60  minutes                           Cooking Time  : 20 - 25   minutes
For  4  Person

बेड़मी पूरी बहुत ही स्वादिस्ट और कुरकुरा बनते हैं  दिल्ली में इस नागोरी पूरी को सब लोग बहुत ही चाव से खाते है, आप इस पूरी को किसी सब्जी के साथ खा सकते है, बूत आलू के सब्जी के साथ इसे अधिक पसंद करते है , हमें भरोसा है आपको भी पसंद आयेगा ।

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Nagori Poori

  • तेल - पूरी तलने के लिये
  • सूजी -  1 25 ग्राम
  • मैदा - 250 ग्राम
  • तेल - 3 बड़ा चम्मच आटे में डालकर गूथने के लिये
  •  नमक - आधा छोटी चम्मच (स्वादानुसार)
  • अजवायन - 1/4 छोटी चम्मच

बिधि -  How To Make Nagori Poori
अब आप Nagori Poori बनाने के लियें मैदा गूंद लें  मैदा गूथने के लिए किसी बड़े बर्तन में मैदा निकाल लीजिये अब मैदा में सूजी , नमक, अजवायन और तेल डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लीजिये. गुनगुने पानी की सहायता से नरम आटा गूथिये अब गुथे आटे को ढककर 1/2 - 1  घंटे के लिये रख दीजिये ताकि आटा फूल कर सैट हो जाय.
अब १  घंटे बाद हाथ में तेल लगा कर  आटे को मसल कर चिकना कर लीजिये, अब आटे से छोटी छोटी लोइयां तोड़ कर तैयार कर लीजिये, 18 - 20  अब लोइयों को गोल करके, दबाकर पेड़ा का आकार दे दीजिये और सभी लोइयों को छोटी - छोटी  पूरी बेल कर किसी बड़े  बर्तन में रख लें ।
अब आप पूरी तलने के लियें कढ़ाई में तेल गरम होने के लियें गैस पर रखे जब तेल गरम हो जाएँ तो गरम तेल में एक - एक कर के  बेली हुई पूरी डाल कर  कलछी से दबा कर फुलाइये और पलट पलट कर गोल्डन ब्राउन होने तक तल कर, नैपकिन पेपर बिछी किसी प्लेट पर निकाल रख ले, सारी पूरी इसी तरह तल कर तैयार कर लीजिये ,  , अब आप गरमा पूरी आलू की सब्जी और कुछ मीठा या सूजी के हलवा के साथ परोसे । 

How to make sattu laddu | सत्तू लड्डू | sweet

                                       सत्तू लड्डू - sattu laddu

Preparation Time : 10  minutes                           Cooking Time  : 20 - 25   minutes
For  6  Person
क्या आप कभी चना सत्तू से मिठाई बनाये है , नहीं न , जी चना सत्तू से बहुत यमी मिठाई बनते है और बहुत आसानी से और  जल्दी बन जाते हैं । तो फिर आज हमलोग चना सत्तू मिठाई बनाते हैं ।

आवश्यक सामग्री -  Ingredients for Sattu ke ladd 
  • चीनी पाउडर या बूरा - 250 ग्राम
  • चना सत्तू - 250 ग्राम
  •  8 – 10  छोटी इलायची का पाउडर
  • बादाम -  25 कटे हुए
  • घी -  150 – 200  ग्राम
  •  पिस्ते – 8 – 10   कटे हुए (थोडे़ से पिस्ते बचा कर रख लें)  
  • काजू – 15 - 20 कटे हुए
विधि - How to make Sattu  laddu

अब आप नॉन स्टिक कढा़ई में घी डालकर गैस पर रखे जब घी पिघला जाये तो गरम घी में   सत्तू डालकर अच्छी तरह मिक्स कर दे और लगातार चलाते हुये  4- 5  मिनिट  अच्छी तरह महक  आने तक  भुने , जब सत्तू भून जाये तो आंच बंद कर भुने हुए सत्तू को अलग किसी बर्तन में निकाल कर रख ले , कभी भी गरम सत्तू में चीनी न मिलाये बर्ना लड्डू बांधना मुश्किल हो जाता है.  जब सत्तू ठंडा हो जाये तो इसमें  बूरा या चीनी पाउडर , कटे हुए काजू, बादाम, पिस्तेऔर इलायची पाउडर डाल दीजिए और सभी चिजों को अच्छी तरह मिलाकर मिक्स करके तैयार कर लीजिए.
अब आप मिश्रण में से थोड़ा-थोड़ा हाथ में लीजिये और दबा दबा कर अपने अनुसार के आकार के लड्डू बना कर किसी चौरे बर्तन  में रखिये. इसी तरह से सारे मिश्रण से लड्डू बना कर बर्तन में रख लीजिये और सभी लड्डूओं के ऊपर  पिस्ते के टुकडे़  से सजा दे ।.

 आप इस सत्तू से बने लड्डू को 1- 2  महीने तक खा सकते है , इसे आप बंद कन्टेनर में रखे