Tuesday 10 September 2013

How to make Suva Soya Bhaji | सुवा सोया भाजी - Suva Soya Bhaji

                                  सुवा सोया भाजी - Suva Soya Bhaji

Preparation Time : 10  minutes                            Cooking Time  : 15  minutes
For  7 - 8   Person
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Suva Soya Bhaji
  • टोफू -  400  ग्राम
  • अदरक - 2  बड़ा चम्मच बारीक कटा हुआ
  • लहसुन - 2  बड़ा चम्मच बारीक कटा हुआ
  • सोया नगट - 2 कप
  • नींबु का रस -1 
  • सुवा के पत्ते - 1 कप
  • तेल - 4 बड़े चम्मच
  •  लाल मिर्च पावडर - 2  छोटा चम्मच
  • हल्दी का पावडर - ½ छोटा चम्मच
  • धनिया पावडर - 2  बड़े चम्मच
  • अमचूर - 2 छोटा चम्मच
  • जीरा - 1 ½  छोटा चम्मच
  • हरी मिर्च -  5 - 6  चीरा हुआ
  • प्याज़ - 2 बारीक कटा हुआ 
  • नमक स्वादानुसार
विधि - How to make Suva Soya Bhaji
अब आप एक  कढ़ाई या पैन में तेल गरम होने के लियें रखें , जब तेल गरम हो जाएँ तो आप तेल में, जीरा , बारीक़ कटा लहसुन, बारीक़ कटा  अदरक, और हरि मिर्चें डालकर रंग बदलनें तक भुनें । अब आप टोफू को मसलें और  सोया नगेट्स को पानी में भिगोएँ। अब आप सुवा को बारीक काट लें । अब आप कढ़ाई मे प्याज़ डालें और बेरंग होने तक भूनें। अब आप फिर टोफू, पानी में  से छाने हुए सोया नगेट्स, लाल मिर्च पावडर, हल्दी पावडर, धनिया पावडर, अमचूर और नमक डाल कर अच्छी तरह मिला लें , अब  सुवा और नींबु का रस डालकर मिलाएँ, फिर  2 मिनिट तक पकाएँ , अब आप आँच बंद कर दें और  गरमागरम परोसें। 

No comments:

Post a Comment