Sunday 30 June 2013

How to make Pumpkin Rice Recipe | लौकी चबाल - Pumpkin Rice

                                          लौकी चबाल - Pumpkin Rice

आवश्यकसामग्री-Ingredients For Pumpkin Rice
  • कद्दू, घिसा हुआ 1 1/2  कप
  • बासमती चावल, भिगोया हुआ 1 1/2 कप
  • घी 1/3 कप / 4 बड़ा चम्मच 
  • काजू 1/2 कप / 20 - 25
  • आलमंड / बादाम 1/2 कप / 20 - 25
  • किशमिश 1/2 कप
  • छोटी इलाईची - 5- 6
  • केसर के रेशे
  • चीनी 1 1/2 कप
बिधि - How to make  Pumpkin Rice

अब आप चबाल को भिगो कर रख दे , 30 मिनट के लियें। अब आप एक नॉन स्टिक पैन में घी गरम करें, उसमें बदाम , काजू और किशमिश डालें और एक मिनट तक भूनें। अब उसमे कसा हुआ कद्दू , छोटी इलायची, आधा कप गरम पानी और केसरवाला दूध डाल कर  अच्छी तरह से मिला लें और पाँच से दस मिनट तक पकाएँ या जबतक चावल पक जाए। अब आँच पर से उतार के रखें। और एक दूसरे नॉन स्टिक पैन में चीनी और आधा कप पानी पकाएँ जबतक एक तार की चाशनी बन जाए। चावल में यह चाशनी डालें और अच्छी तरह मिलाएँ। अब धीमी आँच पर एक मिनट तक पकाएँ और गरमागरम परोसें।
For 6 person

Saturday 29 June 2013

How to make Pudinewale Pichke Gobhi Ke Pakode Recipe | पुदीनेवाले पिचके गोभी के पकोड़े | Pudinewale Pichke Gobhi Ke Pakode Recipe | Gobhi Pakode | Gobi pakode recipe

पुदीनेवाले पिचके गोभी के पकोड़े | Pudinewale Pichke Gobhi Ke Pakode Recipe

आवश्यकसामग्री-Ingredients For Gobhi Ke Pakode
  • बेसन - 5 बड़े चम्मच
  • फूलगोभी, छोटे फूल अलग किए हुए 1 मध्यम आकार
  • हल्दी का पावडर - 1/2 छोटा चम्मच
  • अमचूर - 1/2 छोटा चम्मच से थोड़ा अधिक
  • ताज़े पुदीने के पत्ते - 15-20
  • चाट मसाला - 1 1/2  छोटा चम्मच
  • हरे ऑलिव / जैतून - 4 छोटे चम्मच
  • अंडे रहित मेयोनेज़ या  एगलेस मेयोनेज़ - 4 बड़े चम्मच
  • लाल मिर्च पावडर - 1 1/2  छोटा चम्मच
  • अजवाइन - 1/4 छोटा चम्मच
  • चावल का आटा - 1 1/2 बड़ा चम्मच
  • नमक स्वादानुसार
बिधि - how to make Pudinewale Pichke Gobhi Ke Pakode Recipe
अब आप फूलगोभी के फूलों को एक पानी भरे बर्तन में डालें और उसमे नमक और ¼ छोटा चम्मच हल्दी पावडर डाल कर माइक्रोवेव ओवन या गैस पर 3-4 मिनिट तक पकाएँ। अब एक पैन में आवश्यकतानुसार तेल गरम होने के लियें रखें। तब तक आप इधर एक बर्तन
में बेसन, नमक, बचा हल्दी पावडर, ½ छोटा चम्मच लाल मिर्च पावडर, अजवाइन, चावल का आटा और अमचूर डालें, फिर आवश्यकतानुसार पानी डालकर गाढ़ा और चिकना घोल बनाएँ। अब आप फूलगोभी को गैस या  माइक्रोवेव से बाहर निकालें और पानी में से अच्छी तरह छानें। अब इन फूलों को बेसन के घोल में डालकर मिलाएँ। पुदीने के पत्तों को बारीक काटकर फूलगोभी के साथ अच्छी तरह मिलाएँ। अब इन्हे एक-एक करके गरम तेल में डालकर तलें और पलटते रहें ताकि वे सब तरफ से समान पक जाएँ। जब वे आधा पक जाए उन्हे तेल में से निकालकर टिशू पेपर पर रखें। उन पर और टिशू पेपर रखें और हल्का सा दबाएँ ताकि अधिक तेल निकल जाए और फूलगोभी भी ज़रा सा चपटे हो जाये। चाट मसाला और बचा लाल मिर्च पावडर साथ में अच्छी तरह मिलाएँ। पकोड़ों को एक बेकिंग डिश पर रखें, उन पर यह मसाला छिड़कें। अब डिश को गरम ओवन में 180 डिग्री सेंटिग्रेड पर 10-15 मिनिट तक पकाएँ। एक बाउल में हरे ऑलिव के स्लाइस डालें, उसमें एगलेस मेयोनेज़ डालें और अच्छी तरह मिलाएँ। गरमागरम पकोड़ों परोसें।

How to make Wonder Softy | Wonder Softy Recipe | वन्डर सोफ्टी

                                    Wonder Softy वन्डर सोफ्टी 

आवश्यकसामग्री-Ingredients For Wonder Softy
  • काबुली चना - 1 1/2 कप उबल हुआ
  • प्याज़ - 4 बड़े चम्मच , बारीक कटा हुआ
  • आलू उबल हुआ - 5 बड़े चम्मच बारीक़ कटा हुआ
  • भुनी हुई मूंगफली - 3 बड़े चम्मच
  • टमाटर, कटा हुआ - 2 बड़े चम्मच
  • ताज़ा हरा धनिया, बारीक कटा हुआ - 5 छोटे चम्मच
  • अनार के दाने - 3 चम्मच + सजाने के लिए
  • मीठी इमली की चटनी - 5 बड़े चम्मच
  • हरे धनिये - पुदीने की चटनी  - 4 बड़े चम्मच
  • नमक स्वादानुसार
  • लाल मिर्च पावडर 1 1/2  छोटा चम्मच
  • चाट मसाला - 2 छोटे चम्मच
  • जीरा पावडर - 1 छोटा चम्मच
  • पापड़ी, कुटा हुआ 5-6
  • दही - 5 बड़े चम्मच
  • मैदा - 1 कप
  • अजवाइन - 1 1/2 छोटे चम्मच
  • ऑलिव आइल - 2 छोटे चम्मच
  • ऑलिव आइल - 3 छोटे चम्मच
  • तेल
  • सेव - सजाने के लिए
बिधि - How to make Wonder Softy
अब आप भरने के लिये उबले काबुली चने, प्याज़, आलू, मूंगफली, टमाटर, हरा धनिया और अनारदाने एक बाउल में डालकर मिला लिजियें। अब आप  इमली चटनी, धनिया पुदिना चटनी, नमक, लाल मिर्च पावडर, चाट मसाला, ज़ीरा पावडर, पापडी और दही, डालें और मिला लिजियें। अब आप सोफ्टी कोन बनाने के लिये मैदा, अजवैन, नमक, ऑलिव ऑयल और ¼ कप पानी मिलाकर नरम आटा गूंद लें। अब आप समान लोई बना लें और उनसे पतली रोटियाँ बेलें। रोटी के ½ इनच चौडे सटरिपस काटें। अब धातु से बने कोन के आजार के साँचे पर थोडा ऑलिव ऑयल लगाएँ और उसपर रोटी लपेटें, किनारों पर थोडा पानी लगाकर हल्का दबाकर सील करें। आप तरिकोन आकार की रोटी भी कोन पर लपेट सकते हैं। अब एक कढाई में आवश्यकतानुसार तेल गरम करें , जब तेल ग्राम हो जाएँ तो गरम तेल में  यह कोन डालकर सुनहरा और करारे होने तक तलें। तेल में से निकालकर एब्सॉरबेन्ट पेपर पर रखें। धिरे से रोटी के कोन को साँचे से अलग करें। अब इन कोन में काबुली चने का मिश्रण भरें। सेव और अनारदानों से सजाएँ और तुरन्त परोसें।
For 6 person

How to make Frittata With Caramelised Onions And Roasted Peppers Recipe | फ़्रिटाटा विद कैरम्मलाईज्द एंड रोस्टेड पैपर | Frittata

          Frittata With Caramelised Onions And Roasted Peppers Recipe

आवश्यकसामग्री-Ingredients For Frittata With Caramelised Onions And Roasted Peppers 
  • अंडा  ( Egg ) - 6
  • ऑलिव आइल - 2 बड़े चम्मच
  • चीनी 1/3 छोटा चम्मच
  • पालक के पत्ते - 25 - 30 कटा हुआ
  • प्याज़ - 3  सलाइस किया हुआ
  • आलू, सलाइस किया हुआ - 2
  • काली मिर्च - 12  कुटा हुआ
  • मक्खन - 2 बड़े चम्मच
  •  लाल शिमला मिर्च - 1
  • पीली शिमला मिर्च - 1
  • नमक स्वादानुसार
बिधि - How to make Frittata With Caramelised Onions And Roasted Peppers
अब आप शिमला मिर्च भूनने के लिए लम्बाई में दो टुकड़े करें और बीज निकाल दें। एक बेकिंग शीट पर रखें , कटी हुई साइड नीचे कर के ग्रिल करें। स्किन काली हो जाये तो निकाल लें। अल्युमिनियम फौइल से ढकें और दस मिनिट अलग रखें। शिमला मिर्च छील लें और स्लाइस करें। अब आप एक गहरे नौन-स्टिक पैन में तीन कप पानी उबालें। नमक और आलू इसमें ढक कर पकालें। निथार कर अलग रखें। आलू छीलकर लम्बाई में दो भाग काटें और फिर स्लाइस करें। अंडे, नमक और कालीमिर्च के साथ फेंट लें। नौन-स्टिक पैन में मक्खन पिघाल लें। अब आप इसमें औलिव आइल डालें और मिलाएँ। प्याज़ और चीनी डालें। प्याज़ कैरम्मलाईज़ होने तक भूनें। पालक और आलू भी डालें और मिलाएँ और एक मिनिट भूनें। ढक कर दो-तीन मिनिट पकाएँ। सब सब्ज़ियाँ एक नौन-स्टिक फ्राईंग पैन में लगालें। इन पर अंडे डालें। रोसटेड शिमला मिर्च भी रखें। ढक कर 15-20 मिनिट पकाएँ। हर दो मिनिट में पैन को ज़रा सा हिलाएँ। फ्रिटाटा नीचे से सुनहरा हो जाये तो एक प्लेट में धीरे से निकालें, पलट दें और फिर पैन में वापिस डालें। दो मिनिट दूसरी साइड पका लें। एक प्लेट में निकालें। ज़रा सा ठंडा होने पर वैड्ज आकार के पीस काटें और परोसें।
For 6 person

Friday 28 June 2013

How to make Bread Pudla Recipe | ब्रेड पुडला | Bread Pudla Recipe

                                              ब्रेड पुडला | Bread Pudla Recipe 

आवश्यकसामग्री-Ingredients For Bread Pudla Recipe
  • सफेद ब्रेड - 12
  • ताज़ा हरा धनिया स्वादानुसार
  • लाल मिर्च और लहसुन की चटनी स्वादानुसार
  • मीठी इमली की चटनी स्वादानुसार
  • बेसन - 1 1/2 कप
  • हींग - 1 चुटकी
  • नमक स्वादानुसार
  • लाल मिर्च पावडर - 1 छोटा चम्मच
  • तेल
बिधि - How to make Bread Pudla Recipe 

अब आप एक बर्तन में बेसन, नमक , हिंग और लाल मिर्च पावडर डालकर मिलाएँ और  आवश्यकतानुसार पानी डालकर फेंटें और चिकना घोल बना लें। अब आप एक नॉन स्टिक तवे पर तेल गरम करें, एक एक करके ब्रेड के स्लाइस बेसन के घोल में डुबोकर तवे पर रखें, उनके उपर हरा धनिया छिडकें और पकाएँ जबतक वे दोनो तरफ से सुनहरे हो जाए।
अब हर स्लाइस के त्रिकोन काटें, लाल मिर्च-लहसून की चटनी और मिठी इमली की चटनी के साथ गरमागरम परोसें ।
For 6 person

How to make Cheesey Bread Pakora | Cheesey Bread Pakora Recipe | चीजी ब्रेड पकोड़ा | Cheej Bread Pakora Recipe

                                Cheesey Bread Pakora Recipe  | चीजी ब्रेड पकोड़ा

आवश्यकसामग्री-Ingredients For Cheesey Bread Pakora 
  • चीज घिसा हुआ - 160 ग्राम
  • सफेद ब्रेड - 12
  • बेसन 1 1/2 कप से थोड़ा अधिक  
  • चाट मसाला 1 चम्मच + छिड़कने के लिए
  • तेल - तलने के लियें
  • खाने का सोडा 1 चुटकी
  • नमक स्वादानुसार
  • प्याज़ - 1 बारीक़ कटा हुआ  
  • लाल मिर्च पाउडर - 1/2 छोटा चम्मच 
  • ताज़ा हरा धनिया - 1 1/2 बड़ा चम्मच बारीक़ कटा हुआ
  • हरी मिर्च - 2 बारीक़ कटा हुआ  
बिधि - How to make Cheesey Bread Pakora 

अब आप एक बर्तन में बेसन, लाल मिर्च पाउडर ,  नमक और  आवश्यकतानुसार पानी डालकर चिकना और गाढा घोल बना लिजियें। अब आप दूसरे बर्तन में चीज़, प्याज़, हरा धनिया, हरि मिर्चें और एक छोटा चम्मच चाट मसाला डालकर अच्छी तरह मिलाएँ। ब्रेड के चार स्लाइसों पर चीज़ का मिश्रण समान फैलाएँ। अब आप बचे चार ब्रेड स्लाइसों से ढक दें और उनके त्रिकोन काटें। एक कढाई में आवश्यकतानुसार तेल गरम करें। घोल में खाने का सोडा डालकर अच्छी तरह फेंटें। अब आप सभी त्रिकोन को घोल में डुबोएँ ताकि उनपर घोल अच्छी तरह चढ जाए फिर उन्हें गरम तेल में तलें जबतक वे सुनहरे और करारे हो जाए। तेल में से निकालकर एब्सॉरबेन्ट पेपर पर रखें। हर त्रिकोन के छोटे त्रिकोन काटें, उनपर चाट मसाला छिडकें और गरमागरम परोसें।
For 6 person

How to make Chonkha Matar Recipe | Matar Fry Recipe | छौकें मटर | Chonkha Matar Recipe | Green Peas Fry Recipe

                                                     Chonkha Matar  छौकें मटर

आवश्यकसामग्री-Ingredients For Chonkha Matar
  • हरे मटर - 3 कप
  • तेल - 1 1/2  बड़ा चम्मच
  • जीरा -1 छोटा चम्मच
  • अदरक - - 2  इन्च टुकड़ा  कटा हुआ
  • हरी मिर्च - 2 बारीक़ कटा हुआ
  • लाल मिर्च पावडर 1 छोटा चम्मच
  • हल्दी पाउडर - 1/4  छोटा चम्मच
  • धनियाँ पाउडर - 1/3  छोटा चम्मच
  • निम्बू - 1
  • हरा धनिया पत्ता - 3 बड़ा चम्मच बारीक़ कटा हुआ
  • गरम मसाला पाउडर - 1/2 छोटा चम्मच
  • नमक स्वादनुसार 
बिधि - How to make Chonkha Matar
अब आप एक नॉन स्टिक पैन में तेल डाल कर गरम करें जब तेल गरम हो जाएँ तो गरम तेल में ज़ीरा डालें कर  भूनें जबतक उनके रंग बदलने लगे तब आप अदरक और हरि मिर्च डालें और एक मिनट तक भूनें।फिर  लाल मिर्च पावडर 1 छोटा चम्मच ,  हल्दी पावडर 1/4  चम्मच  और धनिया पावडर 1/3 छोटा चम्मच डाल  करअच्छी तरह मिला दें  और आधा मिनट तक भूनें। अब हरे मटर डालकर मिलाएँ और पकाएँ जबतक वे नरम हो जाए।
फिर नमक और गरम मसाला पावडर डालकर अच्छी तरह मिलाएँ। फिर नींबू का रस और हरा धनिया डालकर अच्छी तरह मिला लें। अब  अदरक के स्ट्रिप्स से सजाएँ और गरमागरम परोसें।
For 6 person

Gatte ki Sabzi | Besan ke Gatte Recipe | Gatta Curry Recipe | Rajasthani gatta curry recipe | बेसन के गट्टे | How to make Gatte ki sabzi Recipe

                                                Gatte ki Sabzi - बेसन के गट्टे


Rajasthani Besan ke Gatte की सब्जी राजस्थान की फेमस डिश है। और खाने में भी बहुत स्वादिष्ट होता है।आप चाहे राजस्थान में रहते हों या राजस्थान से बाहर बेसन के गट्टे की सब्जी आपको बहुत पसंद आयेगी। आइये आज हम गट्टे की सब्जी बनाते है
How to make Gatte ki Sabzi

आवश्यकसामग्री-Ingredients For Rajasthani Besan Ke Gatte
Gatte ki Sabzi

गट्टे बनाने के लिये =
  • बेसन - 150  ग्राम
  • जीरा पावडर - १/४ छोटा चम्मच 
  • काली मिर्च - पाउडर - 1/4
  • तेल - 1 बड़ा चम्मच 
  • दही - 1 1/2  बड़ा चम्मच 
  • खाना सोडा / मीठा सोडा  -  1- पिंच
  • लाल मिर्च पाउडर - 1/4  छोटा चम्मच 
  • नमक - स्वादानुसार 
Rajasthani gatta curry recipe
Rajasthani gatta curry recipe

सब्जी की तरी बनाने के लिये -
  • टमाटर - 2 
  • हरी मिर्च - 2
  • अदरक पेस्ट  - 1 छोटा चम्मच 
  • ताजा दही - आधा कप
  • प्याज - 3 बारीक़ कटा हुआ 
  • जीरा पाउडर - 1/2  छोटा चम्मच 
  • काली मिर्च पाउडर - 1/2  छोटा चम्मच 
  • लहुसन पेस्ट - 1 छोटा चम्मच 
  • क्रीम या मलाई - 50 ग्राम 
  • तेल - 2 -3 बड़ा चम्मच 
  • हींग - 1 पिंच
  • जीरा -  1/2 छोटी चम्मच
  • हल्दी पाउडर - 1/2 छोटी चम्मच
  • धानियाँ पाउडर - 1 छोटी चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर - 1/2 छोटी चम्मच से कम
  • गरम मसाला  - 1/4 छोटी चम्मच से कम
  • नमक  - स्वादानुसार
  • हरा धनियाँ  - 2बड़ा चम्मच बारीक कटा हुआ
Gatte ki Sabzi | Besan ke Gatte Recipe | Gatta Curry Recipe | Rajasthani gatta curry recipe | बेसन के गट्टे |
 बिधि - How to make Besan ke Gatte Curry
अब आप सबसे पहले बेसन को छान कर किसी बर्तन में रख लिजियें। अब छाने हुयें बेसन में नमक , तेल, दही , लाल मिर्च पाउडर जीरा पाउडर , काली मिर्च पाउडर  और खाना सोडा डालकर मिलाइये, अगर पानी की जरुरत हो तो थोड़ा सा पानी डालकर नरम  रोटी  बनाने के लिये जैसा आटा गूंथ लीजिये। अब गुंथे हुये आटे को 10 मिनिट के लिये ढककर रख दीजिये. अब इस बेसन के आटे से छोटी लोही तोड़िये उससे करीब आधा  इंच व्यास और 3- 4 इंच लम्बी बेलनाकार आकृ्ति के रोल बना लीजिये. सारे बेसन के आटे से इसी तरह रोल बना लीजिये।
अब किसी बर्तन में करीब 5 कप पानी (इतना पानी जिसमें बेसन के रोल  उबाले जा सकें) डालिये और गैस पर उबालने रख दीजिये, जब पानी में तेज उबाल आ जाय तब बेसन के रोल उबलते पानी में डाल दीजिये और 15 मिनिट तक उबलने दीजिये इसके बाद गैस बन्द कर दीजिये. पानी से उन बेसन की गट्टों को कलछी  से निकाल कर एक प्लेट में रख दीजिये, बचा हुआ पानी सब्जी की तरी में काम आ जायेगा.
गट्टे ठंड़े होने के बाद उन्हैं आधा इंच के टुकड़ों में काट लीजिये.  बेसन के गट्टे सब्जी के लिये तैयार हैं।
अब टमाटर और  हरी मिर्च  को  पीस कर किसी प्याले में निकाल लीजिये। मिक्सर में दही और क्रीम डाल कर मिक्सी में मिक्स कर दीजिये.
कढ़ाई में तेल डाल कर गरम होने के लियें रखें जब तेल गरम हो जाएँ तो हींग और जीरा डाल दीजिये. जीरा ब्राउन हो जाय तो  उसमें प्याज डाल कर ब्राउन होने तक भुने , अब जीरा पाउडर , काली मिर्च पावडर, हल्दी पाउडर, धनियाँ पाउडर , अदरक पेस्ट और लहसुन पेस्ट  डाल दीजिये और 2 - 3 मिनट भुने थोड़ी सी पानी के साथ। अब इसमें पीसा हुआ टमाटर डाल कर मसाले के ऊपर तेल तैरने तक भून लीजिये। अब  भुने मसाले में दही, मलाई और लाल मिर्च डालिये, मसाले को जब तक भूनिये तब तक वह दाने दार न दिखाई देने लगे, या मसाले से तेल अलग न होने लगे.
बेसन के  गट्टे उबालने के बाद से बचा पानी इसमे  डाल दीजिये. अगर तरी आपको गाढ़ी लगे तो आप उसमें आवश्यकतानुसार पानी डाल दीजिये. तरी में उबाल आने पर तैयार किये हुये गट्टे और स्वादानुसार नमक डाल दीजिये.  सब्जी में उबाल आने के बाद 2- 3 मिनिट तक उबलते रहने दीजिये. बेसन के गट्टे की सब्जी बन चुकी है गैस बन्द कर दीजिये और इसमें गरम मसाला डाल दीजिये। अब राजस्थानी बेसन के गट्टे ( Besan ke gatte ) की सब्जी तैयार है।अब आप  सब्जी को किसी प्याले में निकालिये और कटे हुये हरे धनिये से सजाइये.  गरमा गरम बेसन के गट्टे की सब्जी चपाती या चावल  के साथ परोसें।
For 4 person
Gatte ki Sabzi | Besan ke Gatte Recipe | Gatta Curry Recipe | Rajasthani gatta curry recipe | बेसन के गट्टे |

Gatte ki Sabzi | Besan ke Gatte Recipe | Gatta Curry Recipe | Rajasthani gatta curry recipe | बेसन के गट्टे |
Gatta Curry Recipe

Thursday 27 June 2013

How to make Phool Makhane ki Kheer Recipe | मखाने की खीर | Phool Makhane ki Kheer | Makhane ki Kheer

                                       Phool Makhane ki Kheer | Makhane ki Kheer

मखाने का प्रयोग अक्सर धार्मिक कार्यो में किया जाता है। इसका प्रयोग पूजा पाठ और फलाहार में करते हैं। मंदिरों में इसके प्रसाद भी बांटे जाते हैं। मखाने का पाग बहुत ही स्वादिष्ट मिठाई बनता है। जिसे लोग बड़े ही चाव से खाते हैं। लेकिन आज हम आपको मखाने की मिठाई नहीं बल्कि मखाने की खीर बनायेगें। आप सब भी इसका आनंद उठा सकते है।
How to make Phool Makhane ki Kheer Recipe | मखाने की खीर | Phool Makhane ki Kheer | Makhane ki Kheer

आवश्यकसामग्री-Ingredients For Makhana Kheer 
  • मखाने 1 1/2 कप
  • पिस्ते - 1 1/2  बड़ा चम्मच कटा हुआ 
  • पिसी हुई चीनी- स्वादनुसार 
  • खोवा -  3 बड़े चम्मच या मावा -3 बड़े चम्मच
  • इलाइची पावडर - 1/3 छोटा चम्मच
  • आलमंड बादाम - 1 1/2 बड़ा चम्मच कटा हुआ 
  • दूध - 1 लीटर
  • देसी घी - 2 बड़े चम्मच
बिधि - How to make Phool Makhane ki Kheer
अब आप एक नौन स्टिक पैन में घी डाल कर गैस पर गरम कर लिजियें , जब घी पिघल जाएँ तो गरम घी में मखाने डाल कर हल्का सा भुन लें। अब एक गहरे नौन स्टीक पैन में दूध डालें और उबाल आने दें। अब खोवा और पिसी हुई चीनी दूध में डालें और धीमी आँच पर उबाल आने दें। जब दूध में उबाल आ जाएँ तो  मखाने डाल कर  हल्के हाथ से मिला लें। अब इलाईची पावडर, बादाम और पिस्ते डाल कर अच्छे से मिला कर पैन को आँच से हटा दें। आम तापमान तक ठंडा करे और फिर फ्रिज में रख दें। ठंडी ठंडी खीर परोसें या फिर गरम परोसें अपनेनुसार
For 6 person

Labels :
Gujarati Cuisine

How to make Phool Makhane ki Kheer Recipe | मखाने की खीर | Phool Makhane ki Kheer | Makhane ki Kheer

                                       Phool Makhane ki Kheer | Makhane ki Kheer

मखाने का प्रयोग अक्सर धार्मिक कार्यो में किया जाता है। इसका प्रयोग पूजा पाठ और फलाहार में करते हैं। मंदिरों में इसके प्रसाद भी बांटे जाते हैं। मखाने का पाग बहुत ही स्वादिष्ट मिठाई बनता है। जिसे लोग बड़े ही चाव से खाते हैं। लेकिन आज हम आपको मखाने की मिठाई नहीं बल्कि मखाने की खीर बनायेगें। आप सब भी इसका आनंद उठा सकते है।
मखाने की खीर

आवश्यकसामग्री-Ingredients For Makhana Kheer 
  • मखाने 1 1/2 कप
  • पिस्ते - 1 1/2  बड़ा चम्मच कटा हुआ 
  • पिसी हुई चीनी- स्वादनुसार 
  • खोवा -  3 बड़े चम्मच या मावा -3 बड़े चम्मच
  • इलाइची पावडर - 1/3 छोटा चम्मच
  • आलमंड बादाम - 1 1/2 बड़ा चम्मच कटा हुआ 
  • दूध - 1 लीटर
  • देसी घी - 2 बड़े चम्मच
बिधि - How to make Phool Makhane ki Kheer
अब आप एक नौन स्टिक पैन में घी डाल कर गैस पर गरम कर लिजियें , जब घी पिघल जाएँ तो गरम घी में मखाने डाल कर हल्का सा भुन लें। अब एक गहरे नौन स्टीक पैन में दूध डालें और उबाल आने दें। अब खोवा और पिसी हुई चीनी दूध में डालें और धीमी आँच पर उबाल आने दें। जब दूध में उबाल आ जाएँ तो  मखाने डाल कर  हल्के हाथ से मिला लें। अब इलाईची पावडर, बादाम और पिस्ते डाल कर अच्छे से मिला कर पैन को आँच से हटा दें। आम तापमान तक ठंडा करे और फिर फ्रिज में रख दें। ठंडी ठंडी खीर परोसें या फिर गरम परोसें अपनेनुसार
For 6 person

How to make Dalia Bhaat Recipe | Daliya Recipe | Daliya bhat recipe | दालिया भात | Khichdi recipe

                                           How to make Daliya Bhaat Recipe

दलिया खाने में स्वादिष्ट लेकिन बनाने में बड़ा आसानी से बनने वाला भोजन है। यह  बच्चे और बड़े सभी के लिये पौष्टिक है। यह बहुत जल्द पचने वाला आहार है, इसीलिये अस्वस्थ्य लोगों के लिये भी दलिया भात दिया जा सकता है।
Dalia Bhaat

आवश्यकसामग्री-Ingredients For Dalia Bhaat
  • घी - 3 बड़े चम्मच
  • दलिया / लापसी - 1 1/2   कप
  • हल्दी का पावडर 1/3 छोटा चम्मच
  • इमली का पल्प - 3 बड़े चम्मच
  • राई - 1 छोटा चम्मच
  • हींग 1 - 2 चुटकी
  • कड़ी पत्ते - 10
  • प्याज़ - 2  बारीक़ कटा हुआ 
  • शैलट, 4  हिस्सों में कटा हुआ - 5 
  • हरे मटर - 1 1/2 कप
  • तुवर दाल - 1/2 कप भिगोकर निथारा हुआ
  • अरहर दाल - 1/2 कप भिगोकर निथारा हुआ 
  • नमक स्वादानुसार
बिधि - How to make Dalia - Bhaat  दालिया भात 

अब आप एक प्रेशर कुकर लें अब उस  में घी डाल कर आँच पर गरम करें जब घी पिघल जाएँ  तो उसमें राई डाले। जब राई फुटने लगे तब हिंग और कढी पत्ते डाल कर 1/2  मिनट तक भूनें। अब  प्याज़ और छोटे प्याज़ डालकर हल्का सुनहरा होने तक भूनें। फिर फूलगोभी, गाजर, हरे मटर और हरे शिमला मिर्च डालकर 5 मिनट तक भूनें। अब  दलिया और तुवर दाल डाल कर अच्छी तरह मिलाएँ। अब  तीन कप पानी डालें और उसमें उबाल आने दें। फिर हल्दी पावडर, इमली का गुदा और नमक डाल कर , ढक कर चार सीटी बजने तक पकाएँ। कुकर को तब खोलें जब प्रेशर पूरी तरह उतर जाए, और अब  दही  के साथ या रायता के साथ गरमागरम परोसें।
For 6 person

How to make Suji Ka Halwa | Rava ka halwa Recipe | सूजी का हलवा | Suji Ka Halwa | Rava ka halwa Recipe

                  सूजी का हलवा | Suji Ka Halwa | Rava ka halwa Recipe

कभी भी आपको तुरन्त मीठा खाने का मन कर रहा हो तो आप Suji Ka Halwa बना सकते हैं, यह बहुत ही आसानी  बन जाता है और खाने में बहुत टेस्टी होता है। तो आज हम सूजी का हलवा ( Rava ka halwa  )  बनायेगें।
Ingredients for Suji Ka Halwa 
  • सूजी (Rava) - 100 ग्राम 
  • छोटी इलाइची पाउडर - 1/2 छोटा चम्मच 
  • बादाम - तीन या चार 
  • कसा नारियल - 2 चम्मच
  • देशी घी -  50 ग्राम
  • चीनी-125 ग्राम 
  • काजू - 15
  • किशमिश- 15
  •  पानी -  2 कप
Suji Ka Halwa  Rava ka halwa Recipe
Suji Ka Halwa
बिधि - How to make Suji Ka Halwa | Rava ka halwa 
अब आप कढ़ाई में घी डाल कर गैस पर गरम होने के कियें रखें , जब घी पिघल जाएँ तो सूजी डाल दीजिये और कलछी  से चलाते हुये सूजी को भूनिये। अब 4 - 5  मिनिट बाद ही आप देखेंगे कि सूजी गुलाबी होने लगी , अब  सूजी को लगातार चलाते रहना है जब तक कि वह ब्राउन न हो जाय। सूजी का ब्राउन होने से पता लगता है कि सूजी भुन चुकी है। अब धीमी आँच कर पानी और चीनी डाल दीजिये और धीमी आँच पर ही हलवे को पकने दीजिये। अब काजू को एक काजू के ४ - ५  टुकड़े करते हुये काट लीजिये। उबाल आने के बाद,काजू और किशमिश हलवा में डाल कर मिला दीजिये और थोड़ी थोड़ी देर में चलाते रहिये। अब  थोड़ी ही देर में सूजी का हलवा तैयार हो जायेगा। अब हलवा गैस से उतार लीजिये और इलाइची पाउडर मिला दीजियें। अब  हलवा को प्याले में निकालिये और बारीक कतरे हुये बादाम और नारियल डाल कर सजा दीजिये। अब गरमा गरम सूजी का हलवा परोसें।
नोट - अगर आपको नारियल , बादाम पसंद नहीं हो तो आप न दे।
.For 4 person

How to make Chatpate Kand Fritters | चटपटे कन्द फ्रिट्टर्स | Chatpate Kand Fritters Recipe

                            Chatpate Kand Fritters | चटपटे कन्द फ्रिट्टर्स 

आवश्यकसामग्री-Ingredients for Chatpate Kand Fritters
  • कंद (  Purple Yam ) - 3 कप छिला हुआ 
  • लाल मिर्च पावडर - 1 छोटा चम्मच
  • चाट मसाला - 1 1/2   छोटा चम्मच
  • काला नमक - 1/2   छोटा चम्मच
  • नमक स्वादानुसार
  • तेल - 3 बड़े चम्मच
बिधि - How to make Chatpate Kand Fritters
अब आप एक गहरे पैन या पतीला में आवश्यकतानुसार पानी गरम कर लिजियें और उसमें कन्द डालकर ब्लान्च करें। उसके बाद उसे छान लें। अब एक  नॉन स्टिक पैन में तेल गरम करें, जब तेल गरम हो जाये तो गरम तेल में कन्द डाल कर 2 मिनट तक धीमी  आँच पर भूनें। अब  लाल मिर्च पावडर, काला नमक, नमक और चाट मसाला डाल कर अच्छी तरह मिलाएँ और धीमी आँच पर 8 - 10  मिनट तक पकाएँ या जबतक कन्द सुनहरा हो जाए। जब kand सुनहरा हो जाएँ तो आँच बंद कर दें और परोसें।
For 5 person

How to make Kadboli Recipe | कडबोली | Kadboli

                                                    कडबोली | Kadboli Recipe 

आवश्यकसामग्री-Ingredients for Kadboli
  • ऑलिव आइल - 1 1/2  बड़ा चम्मच
  • भाजनी का आटा - 2 1/2  कप
  • काले तिल - 2 1/2  छोटे चम्मच
  • अजवाइन - 1 1/2  छोटा चम्मच
  • तेल
  • टोमाटो कैचप
  • लाल मिर्च पावडर - 1 1/2   छोटा चम्मच
  • हल्दी का पावडर - 1/2 छोटा चम्मच
  • हींग - 1/3   छोटा चम्मच
  • नमक स्वादानुसार
विधि - How to make Kadboli
अब आप एक गहरे नॉन स्टिक पैन लें लें , उसमें  में 2 कप पानी, ऑलिव ऑयल , पावडर, हल्दी पावडर , लाल मिर्च , हिंग,  तिल , नमक और अजवैन डालकर उबालें। पैन को आँच पर से उतारें, उसमें भाजनी का आटा डालकर अच्छी तरह मिला लिजियें।
अब आप पैन को ढक दे और ठंडा होने दें। अब  मिश्रण के छोटे हिस्से करें और  उनके रोल बनाएँ और फिर उनके दोनो किनारे मोडकर कडबोली बनाएँ। अब एक कढाई में आवश्यकतानुसार तेल गरम कर लें जब तेल गरम हो जाएँ तो गरम तेल में कडबोली डालकर तलें जबतक वे सुनहरे और करारे हो जाए। अब  तेल में से निकालकर एब्सॉरबेन्ट पेपर पर रखें और टॉमेटो केच्चप के साथ गरमागरम परोसें।
For 5 - 6 person

How to make Banana Pancakes Recipe | बनाना पैनकेक | Kela ka Cake

                      Banana Pancakes Recipe | बनाना पैनकेक | Kela ka Cake

आवश्यकसामग्री-Ingredients for Banana Pancakes
  • पके  केले - 6  मैश कर ले
  • मैदा - 3 कप + 2 बड़े चम्मच
  • बेकिंग पावडर १ १/२  छोटा चम्मच
  • कैस्टर शुगर - 2/3 कप से थोड़ा अधिक बारीक चीनी
  • छास -  2 कप
  • अंडे - 3
  • तेल पकाने के लिए
  • शहद
बिधि - How to make Banana Pancakes 
अब आप एक बड़े बर्तन में मैदा, कॅस्टर शुगर, बेकिंग पावडर , छास, अन्डे और केले डालकर अच्छी तरह से  मिला लें।
अब एक नॉन स्टिक पैन में धीमी आँच पर गरम कर लें अब उसपर कडछी भर घोल फैलाएँ और पकाएँ जबतक उपर बुलबुले उठे। अब  पलटें और सुनहरा होने तक पकाएँ। इसी तरह और पॅनकेक बनाएँ और शहद के साथ परोसें।
For 6 person

Wednesday 26 June 2013

How to make Noodles Soup Recipe | नूडल्स सूप | Noodle Soup Recipe

                                           नूडल्स सूप - Noodle Soup Recipe

आवश्यकसामग्री-Ingredients for Noodle Soup
  • कटी लाल  शिमला मिर्च  -  1/3 कप
  • कटी  पीलि शिमला मिर्च  -  1/3 कप
  • कटा हरे प्याज का सफ़ेद भाग - 1 1/2 बड़ा चम्मच
  • 1/2  - कप मिले जुले अंकुरित स्प्राउट ( मूंग , चना , मटकी आदि )
३ कप वेजिटेबल स्टॉक के लियें 
  • कटी  बंदगोभी 1/2
  •  मोटी - मोटी कटी गाजर 1/2
  •  कटी सैलरी २ बड़ा चम्मच
  •  कटा हरा प्याज २ बड़ा चम्मच
  • 3-4 - फूलगोभी के फूल
  • 3-4 - लौंग
  • 1/2  - टुकड़ा दालचीनी
  • 1 - तेजपत्ता
  • नमक स्वादनुसार
Noodle Soup
Noodle Soup
वैजीटेबल स्टॉक बनाने के लियें
सारी सामग्री को ४ कप पानी डाल कर धीमी आंच पर 15- 20 मिनट तक उबालियें जब तक पानी 3 कप न रह जाएँ।
अब सब्जियों को पतीले की सतह पर बैठने दीजियें। ऊपर का पानी निथार लिजियें। सब्जियाँ फेंक दीजियें और पानी का आवश्यकता अनुसार प्रयोग किजीयें।
1/4  कप स्पैगेटी - 25 mm ( 1'' ) के टुकड़ों में कटी
नमक स्वादनुसार
1/4  छोटा चम्मच कॉर्नफ्लोर 1 - बड़ा चम्मच पानी में घुला
1 - बड़ा चम्मच कटा हरा प्याज का हरा भाग
1/2 - कप चकोर टुकड़ों में कटा तोफू ( soya paneer )
1/4 - छोटा चम्मच ताजी पिसी काली मिर्च
अब आप धमी आँच पर एक नॉन - स्टिक पैन गरम कीजियें। अब शिमला मिर्च , हरे प्याज का सफ़ेद भाग मिली जुली स्प्राउट डालकर २ - ३ मिनट सुखा ही भूनिए। अब वैजीटेबल स्टॉक , स्पैगेटी और नमक डाल कर उनके गलने तक 10- 15  मिनट पकाएं। अब पानी में घुला कॉर्न फ्लोर , हरे प्याज का हरा भाग डाल कर और थोड़ा धीमी आँच पर पकाएं। अब काली मिर्च डाल अच्छी तरह मिलाएं और गरमा गरम परोसें।

How to make Gobi Manchurian | Cauliflower Manchurian Recipe | गोभी मंचूरियन | Gobhi Manchurian Recipe

                                            गोभी मंचूरियन | Gobi Manchurian Recipe

Cauliflower Manchurian चायनीज रेसीपीज में सबसे अधिक पसंद किया जाने वाली Recipe में से एक है। आप चाहे इसे ड्राय बनायें या ग्रेवी के साथ, आप चाहे इसे Starter के रूप में परोसिये चाहे Snacks के रूप में, दोनों में ही अच्छे लागतें हैं। गोभी मंचूरियन आपको भी बहुत पसंद आयेगी , तो अईये आज हम ग्रेवी के साथ गोभी मंचूरियन बनायें।
गोभी मंचूरियन  Gobi Manchurian Recipe


Ingredients 
  • फूल गोभी - 500 ग्राम
  • मैदा  - 5 बड़ा चम्मच 
  • कार्न फ्लोर - 6  बड़ा चम्मच
  • हरी मिर्च पेस्ट - 1/2 छोटी चम्मच  
  • टमाटो सास - 3 बड़ा चम्मच
  • लहसुन की कली - 7 - 8  बारीक़ कटा हुआ 
  • प्याज - 1 बारीक़ कटा हुआ 
  • शिमला मिर्च - 1 कटा हुआ 
  • हरा धनियां - 3 बड़ा चम्मच बारीक कटा हुआ
  • अदरक पेस्ट- 2  छोटी चम्मच
  • काली मिर्च पाउडर  - 1/4 छोटी चम्मच से कम
  • तेल - गोभी तलने के लिये और मंचूरियन सास बनाने के लिये
  • सोया सास -  1 छोटी चम्मच 
  • चिल्ली सास - 2 छोटी चम्मच
  • विनेगर - 2 छोटी चम्मच
  • चिल्ली फ्लेक्स - 1/2 छोटी चम्मच
  • चीनी - 1/2  छोटी चम्मच
  • नमक - स्वादनुसार 
बिधि - How to make Gobi Manchurian
अब आप फूल गोभी को फ्लोरेट करके, 2 बार अच्छी तरह धो लीजिये और छलनी में रखकर पानी सुखने तक सुखा लीजिये । अब आप 1 1/2   बड़ा चम्मच कार्न फ्लोर बचाकर अलग रख लीजिये। अब बची हुई मैदा और कार्न फ्लोर मिलाकर पानी डालकर गाढ़ा पकोड़े बनाने जैसा घोल बनाकर तैयार कीजिये. घोल में 1/4 छोटी चम्मच से थोड़ा कम नमक और काली मिर्च पाउडर डालकर मिला दीजिये। अब एक कढ़ाई में तेल डालकर गरम कीजिये, जब  तेल गरम हो जाएँ तो फूल गोभी के टुकड़े मैदा, कार्न फ्लोर के घोल में डिप करके गरम तेल में डालिये, जितने गोभी के टुकड़े एक बार कढ़ाई में आ सके डाल दीजिये, गोभी के टुकड़ों को गोल्डन ब्राउन होने तक पलट पलट कर तल लीजिये, तले गोभी प्लेट में निकाल कर रखिये, सारे गोभी के टुकड़े तल कर निकाल लीजिये।
 Gobi Manchurian के लिये सास बनायें।
अब 1 टेबल स्पून कार्न फ्लोर जो हमने अलग बचाया है उसे 1/2 कप पानी में घोल कर, गुठलियां खतम होने तक घोल कर तैयार कर लीजिये. पैन में 1 टेबल स्पून तेल डालकर गरम कीजिये. गरम तेल में कटा लहसुन डाल दे जब लहसुन का रंग हलका बदल जाएँ तो प्याज और शिमला मिर्च  डाल कर डाल कर कुछ सकेंड चलायें। अब अदरक पेस्ट और हरी मिर्च डालकर, धीमी फ्लेम पर थोड़ा सा भूनिये, टमाटो सास, चिल्ली सास, कार्न फ्लोर का घोल और सोया सास डालकर 1-2 मिनिट तक पका लीजिये, चिल्ली प्लेक्स, नमक और विनेगर डाल दीजिये, मंचूरियन सास तैयार है, तले हुये गोभी डालकर मिक्स कीजिये, हरा धनियां भी डालकर मिला दीजिये और चमचे से मिक्स करते हुये तब तक पकाइये जब तक कि गोभी के टुकड़ों पर सास की कोटिंग अच्छी तरह न आ जाय। अब आपका गोभी मंचूरियन तैयार है, गरमा गरम गोभी मंचूरियन परोसें।
For 6  person

How to make Mushroom Achari Recipe | मशरूम आचारी | Mushroom Achari Recipe

                                                मशरूम आचारी | Mushroom Achari

अचार के मसालों से बनी अचार के स्वाद को समेटे मशरूम आचारी ( Mushroom Achari ) आप सभी को बहुत पसंद आयेंगे| इस सब्जी को परांठे के साथ रोल बनाकर बच्चों के टिफिन में भी रखा जा सकता है।

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Mushroom Achari
  • बटन मशरूम - 20 - 25
  • सौंफ -1/3 छोटा चम्मच
  • राई - 1/2  छोटा चम्मच
  • मेथीदाना 1/4 छोटा चम्मच
  • सरसों का तेल - 2 बड़े चम्मच
  • हींग - 1 चुटकी
  • जीरा - 1/2  छोटा चम्मच
  • कलौंजी - 1/3  छोटा चम्मच
  • प्याज़ - 1/2   कटा हुआ  मध्यम आकार के
  • अदरक की पेस्ट - 1  बड़े चम्मच
  • लहसुन की पेस्ट - 1 बड़े चम्मच
  • लाल मिर्च पावडर -1  छोटे चम्मच
  • विनेगर - 2 बड़े चम्मच
  • ताज़ा हरा धनिया - 1/2   बड़ा चम्मच कटा हुआ
  • हल्दी का पावडर -1/2 छोटा चम्मच
  • काला नमक - 1/2 छोटा चम्मच
  • नमक स्वादानुसार
बिधि - How to make Mushroom Achari - मशरूम आचारी

अब आप मशरूम के डंठल अलग करके काट लें। अब  एक नॉन स्टिक कढाई या पैन में तेल डाल कर गरम करें , जब तेल गर्म हो जाएँ तो गर्म तेल में हिंग, कलौंजी, ज़ीरा,  सौंफ, राई और मेथी दाना डाल कर धिमी आँच पर भूनें। अब  प्याज़ और कटे मशरूम के डंठल डालें, अच्छी तरह मिलाएँ और भूनें। अब लहसून पेस्ट और अदरक पेस्ट  डालकर हल्का सा मिलाएँ। अब मशरूम डालें और  मिलाएँ और तेज़ आँच पर भूनें। अब लाल मिर्च पावडर, हल्दी पावडर, काला नमक और नमक डालकर अच्छी तरह मिलाएँ। सिर्का डालकर मिलाएँ और पकाएँ जबतक मिश्रण लगभग सूखा हो जाए। हरा धनिया डालकर मिलाएँ और गरमागरम परोसें।
For 3-4 Person

How To Make Simple Cauliflower Sabzi Recipe | सिम्पल गोभी सब्जी | Cauliflower Sabzi Recipe

                                 सिम्पल गोभी सब्जी | Cauliflower Sabzi Recipe

गोभी की सब्जी कई तरीके से बनाई जाती है। पर Simple Cauliflower Sabzi  बहुत ही आसानी से बन जाते है और साथ में बहुत ही स्वादिष्ट सब्जी बनती है। तो आइये आज हम
Simple Cauliflower Sabzi बनाते है।
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Cauliflower Sabzi
  • ताजे हरे मटर - 1 कप
  • फूलगोभी - 600 ग्राम छोटे - छोटे फूल अलग कर लें  
  • जीरा १ १/२  छोटा चम्मच
  • कड़ी पत्ते 10-15
  • हरी मिर्च - २ कटा हुआ  
  • तेल - 5 बड़े चम्मच
  • राई 1 छोटा चम्मच
  • चीनी - 1 छोटा चम्मच
  • किसा हुआ नारियल - 1/4 कप
  • नमक स्वादानुसार
बिधि - How to make Simple Cauliflower Sabzi
अब आप एक नॉन स्टिक पैन में तेल गरम कर लें , जब तेल गरम हो जाये तो गरम तेल में राई डाल दें जब वे फुटने लगे तब ज़िरा, कढी पत्ते, हरि मिर्च डाल कर आधा मिनट तक भूनें।
अब मटर, फूलगोभी,चीनी , नारियल  और  नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें और ढक्कन  से  ढक दे और  ढक्कन  के ऊपर थोडा पानी डालें और पकाएँ जबतक फूलगोभी अच्छी तरह पक जाए। अब आंच बंद कर दे और  रोटी या परांठों के साथ गरमागरम परोसें।

नोट- अगर आपको करी पत्ता पसंद नहीं हो तो आप न दे। आप हरा  धनियाँ पत्ता भी दे सकते है।

Tuesday 25 June 2013

How to make Green Pea Masala Pulao Recipe | हरा मटर मसाला पुलाव | Green Pea Masala Pulao Recipe

                                     हरा मटर मसाला पुलाव | Green Pea Masala Pulao Recipe

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Green Pea Masala Pulao
  • चावल - 2 कप  भिगोया हुआ
  • ताज़े हरे मटर - 1 1/2  कप
  • घी - 3 छोटे चम्मच
  • अदरक - 2  इन्च टुकड़ा
  • लहसुन - 6 - 7 कलियाँ
  • साबुत सूखा धनिया -1 बड़ा चम्मच
  • सौंफ - 1 छोटा चम्मच
  • नारियल - 1 बड़ा चम्मच कटा हुआ
  • दालचीनी - 2 इन्च टुकड़ा
  • लौंग - 6
  • हरी मिर्च - 2
  • हरा धनिया पत्ता - 2 बड़ा चम्मच कटा हुआ
  • प्याज़ - ३  कटा हुआ
  • गुड़, घिसा हुआ - 2 बड़े चम्मच
  • काली मिर्च - 6 - 7
  • तेल - 3 बड़े चम्मच
  • हल्दी का पावडर - 1 छोटा चम्मच
  • लाल मिर्च पावडर 1 बड़ा चम्मच
  • नमक स्वादानुसार
बिधि - How To Make Green Pea Masala Pulao
अब आप मिक्सी जार में  सौंफ, अदरक,  साबुत धनिया, हरा धनिया,  लहसून, हरि मिर्च, आधे प्याज़, नारियल, एक इन्च दालचीनी, 3 - 4 लौंग, काली मिर्चें - 4 और थोड़े से पानी के साथ बारीक पीस कर एक बाउल में निकाल कर रख लें। अब एक नॉन स्टिक पैन में तेल डाल कर गरम करें ,  जब तेल गरम हो जाएँ तो बचे दालचीनी, लौंग और काली मिर्चें डालकर आधा मिनट तक भूनें। फिर बचे प्याज़ डालकर सुनहरा होने तक भूनें। अब हरे मटर और पीसा मसाला डालकर तेल अलग होने तक भूनें। अब आप  चावल, हल्दी पावडर और लाल मिर्च पावडर डालकर दो से तीन मिनट तक भूनें। तीन कप पानी, गुड़ और नमक डालकर अच्छी तरह मिलाएँ। ढक कर पकाएँ जबतक चावल तीन चौथाई पक जाए। घी डालें, पैन को ढक दें और चावल को पूरी तक पकने दें। अब आप पुलाव गरमागरम परोसें रायता के साथ।
For 6 Person 

How To Make Paneer And Corn Sabzi | पनीर एंड कॉर्न की सब्जी | Corn And Paneer Sabzi

                             Paneer And Corn Ki Sabzi - पनीर एंड कॉर्न की सब्जी

आजकल बाजार में स्वीट कार्न की भरमार हो गई है। खाने का स्वाद कुछ अलग हो तो, तो सभी को खाने में अच्छा लगता है. अलग स्वाद के लिये कुछ अलग तरह की मकई की सब्जी (Makke ki sabzi ), तो आइये आज हम स्वीट कार्न और पनीर की  सब्जी बनाते है।

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Corn And Paneer Sabzi
  • पनीर - 300 ग्राम
  • मकई के दाने ( Corn ) उबला हुआ 1 1/2  कप
  • धनिया पावडर - 2 छोटे चम्मच
  • लाल मिर्च पावडर - 2 छोटा चम्मच
  • हरे प्याज़ - 7 - 8  पत्तियों के साथ  कटा हुआ
  • टमाटर - 2  सलाइस किया हुआ
  • जीरा पावडर - 1 1/2  छोटा चम्मच
  • तेल - 2 बड़ा चम्मच
  • जीरा 1 छोटा चम्मच
  • प्याज़ - 2 कटा हुआ
  • गरम मसाला पावडर - 1 छोटा चम्मच
  • नमक स्वादानुसार
बिधि - How to make Corn and paneer sabji
अब आप  एक नॉन स्टिक पैन में तेल डाल कर गरम करें , जब तेल गरम हो जाएँ तो गरम तेल में ज़ीरा डाल कर सुनहरा होने तक भुने ,  जब उनका रंग बदलने लगे, तब प्याज़ और हरे प्याज़ डालकर भूनें जबतक प्याज़ का रंग बदल जाए। फिर  टमाटर डालकर नरम होने तक भूनें। अब  धनिया पावडर, ज़ीरा पावडर, लाल मिर्च पावडर और नमक डालकर अच्छी तरह मिलाएँ। अब कॉर्न और आधा कप पानी डाल कर पैन को ढक कर पकाएँ जबतक मिश्रण अच्छी तरह गरम हो जाए। अब पनीर और गरम मसाला पावडर डालकर अच्छी तरह मिलाएँ। अब हरे प्याज़ के पत्ते डालकर मिलाएँ और आँच बंद कर दे और चपाती , पराठा या नान के साथ Paneer And Corn की Sabzi के साथ परोसें।
For 6 Person

How to make Soy Flour Missi Roti Recipe | सोया फ्लार मिस्सी रोटी | Soy Flour Missi Roti Recipe

                   सोया फ्लार मिस्सी रोटी | Soy Flour Missi Roti  Recipe

मिस्सी रोटी स्वादिष्ट होने के साथ साथ पौष्टिक होती है. मिस्सी रोटी लन्च या डिनर में कभी भी बनाइये मिस्सी रोटी सभी को बहुत पसंद आतें है। आपको बहुत पसन्द आएगी।
Soy Flour Missi Roti  Recipe
Soy Flour Missi Roti  

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Soy Flour Missi Roti 
  • बेसन 1 कप
  • सोया आटा मिस्सी रोटी
  • आटा - 1 कप + छिड़कने के लिए
  • सोया का आटा - 1 कप
  • प्याज़ - २  बारीक कटा
  • हरा धनिया पत्ता 3 बड़े चम्मच बारीक़ कटा हुआ
  • तेल २ बड़े चम्मच + तलने के लिए
  • हल्दी का पावडर - 2 छोटा चम्मच
  • चाट मसाला 3  छोटा चम्मच
  • हरी मिर्च - 5 - 6 बारीक़ कटा हुआ
  • सूखे अनारदाना -3   बड़ा चम्मच
  • नमक स्वादानुसार
बिधि - How to make Soy Flour Missi Roti 

अब आप एक बर्तन  में गेहुँ का आटा, सोया का आटा , हल्दी पावडर, बेसन ,चाट मसाला, हरि   मिर्च , अनारदाने, प्याज़,  हरा धनिया और नमक  डालकर इन सब एक साथ अच्छी तरह मिला लिजियें। अब एक बड़ा चम्मच तेल और आवश्यकतानुसार पानी डालकर नरम लोई गूदें।  अब लोई के समान हिस्से बनाएँ। अपने हथेलियों पर तेल लगाएँ और लोई के हिस्सों के गोले बनाएँ। एक नॉन स्टिक तवा गरम करें। हर गोले को सूखे आटे में लपेटें और बेलन की सहायता से  बेलकर मोटी रोटी बनाएँ। हर रोटी को गरम तवे पर रखें और धमी आँच पर दोनो तरफ से पकाएँ। अब  थोडा तेल छिडकें और जब निचला भाग सुनहरा हो जाए, पलटें, थोडा और तेल छिडकें और पकाएँ जबतक दूसरा भाग भी उसी तरह सुनहरा न हो जाए। जब मिस्सी रोटी सुनहरा हो जाएँ तो तवे से निकाल कर गरमा गरम परोसें धनियाँ पत्ती के चटनी के साथ या शिमला मिर्च रायता के साथ।
For 6-7 person

How to make Spiced Guava Drink | मसाला अमरुद ड्रिंक | Masala Amrud Drink

                                मसाला अमरुद ड्रिंक | Spiced Guava Drink 

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Spiced Guava Drink
  • ताज़े पुदीने के पत्ते - 20 - 25  कटा हुआ 
  • नींबु का रस - 2 बड़ा चम्मच
  • अमरूद का ज्यूस - 3 कप
  • लाल मिर्च पावडर - 1 छोटा चम्मच
  • नमक स्वादानुसार
बिधि - How to make Spiced Guava Drink   स्पैस्द गुवावा ड्रिंक 
एक कॉकटेल शेकर में अमरूद का ज्यूस , लाल मिर्च पावडर, पुदिने के पत्ते, नींबू का रस, नमक और बर्फ डालकर अच्छी तरह हिलाएँ। ग्लासों में डाल कर ठंडा ठंडा परोसें।
For 6 person

How to make Spinach And Cheese Rolls Recipe | पालक और चीज रोल्स | Spinach And Cheese Rolls Recipe


                          पालक और चीज रोल्स | Spinach And Cheese Rolls Recipe

चीज और पालक से भरे स्पिनॉच रोल्स खाने में बहुत ही अच्छा लगता है। स्पिनॉच रोल्स बच्चे और बड़े सभी को बहुत पसंद है। तो आज हम स्पिनॉच रोल्स बनाते है।             

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Spinach And Cheese Rolls
  • पालक काट कर उबाल लें
  • मोज़ारेला चीज़ - 1/2 कप घिसा हुआ
  • स्प्रिन्ग रोल शीट - 10
  • ऑलिव आइल - 2 छोटा चम्मच
  • लहसुन - 8 - 9  कलियाँ  बारीक कटा हुआ
  • अदरक 1 छोटा चम्मच बारीक़ कटा हुआ
  • हरी मिर्च -  1 छोटा चम्मच बारीक़ कटा हुआ
  • नमक स्वादानुसार
  • मैदा 3 बड़े चम्मच
  • तलने के लियें तेल
बिधि - How to make Spinach And Cheese Rolls स्पिनॉच एंड चीज रोल्स
अब आप एक नॉन स्टिक पैन में ऑलिव ऑयल डाल कर  गरम करें,  जब तेल गरम हो जाये तो गरम तेल में  अदरक, हरि मिर्चें और लहसून डाल कर  हल्का सुनहरा होने तक भूनें। फिर पालक और नमक डालकर पकाएँ जबतक सब पानी सूख जाए। जब सभी पानी सुख जाएँ तो  एक एक बर्तन में निकाल कर ठंडा कर लें। अब  चीज़ डालकर अच्छी तरह मिलाएँ। मैदा आवश्यकतानुसार पानी के साथ मिलाकर गाढा पेस्ट बनाएँ। स्रिारन्ग रोल के शीटों के किनारों पर यह मैदा का पेस्ट लगाएँ। उनपर थोडा थोडा पालक-चीज़ का मिश्रण रखें और कसकर रोल बनाएँ। अब किनारों को दबाकर सील करें। एक कढाई में आवश्यकतानुसार तेल गरम करें, उसमें यह रोल डालकर धीमी आँच पर तलें जबतक वे सुनहरे और करारे बन जाए। तेल में से निकालकर गरमागरम परोसें।
For 5 person

Monday 24 June 2013

How to make Lauki Kofta Recipe | लौकी कोफ्ता | Lauki Kofta Recipe

                                            लौकी कोफ्ता | Lauki Kofta Recipe 

Lauki Kofta Curry  लौकी की सब्जी आप नहीं खाते कोई बात नहीं, लौकी के कोफ्ते  खाने में बहुत ही स्वादिष्ट होते हैं, ये लौकी के कोफ्ते आप अवश्य पसन्द करेंगे. तो आइये आज हम लौकी के कोफ्ते ( Ghiya Ke Kofte ) बनायें|

आवश्यक सामग्री - Ingredients for  Lauki Kofta 
  • लौकी  दूधी - 500 ग्राम
  • इमली -10 टुकड़ा
  • तेल तलने के लिए
  • बेसन - 4 बड़ा चम्मच
  • लाल मिर्च पावडर 1/2 छोटा चम्मच
  • नमक स्वादानुसार
ग्रेवी बनाने के लिए=
  • लाल मिर्च पावडर 3/4 छोटा चम्मच
  • टमाटर - 4 मध्यम आकार मिक्सी में पीस कर पेस्ट बना ले
  • तेल 2 बड़ा चम्मच
  • प्याज़, कटा हुआ  - 2 - 3 मध्यम आकार
  • ताज़ा हरा धनिया - 2 बड़ा चम्मच
  • हल्दी का पावडर - 3/4 छोटा चम्मच
  • धनिया पावडर - 1 बड़ा चम्मच
  • नमक स्वादानुसार
बिधि - How to make  Lauki Kofta

सबसे पहले आप लौकी को छील कर कद्दूकस कर लें। अब लौकी को  निचोड़ कर पानी निकाल लिजियें। अब कद्दूकस किया लौकी में बेसन, लाल मिर्च पावडर और  नमक डाल अच्छे से मिला लें। अब मिश्रण का एक समान 10  भाग बना लें। हर हिस्से में एक इमली का टुकड़ा भर दीजियें। अब आप हथेलियों को गीला करके हथेली की सहायता से  गोल कोफ्तों का आकार दे दीजियें । अब एक कढ़ाई या पैन में तेल गरम कर लें , जब तेल गरम हो जाएँ तो गरम तेल में 1 - 2  कोफ्ते डालकर दो से तीन मिनिट तक धीमी आंच पर तलें और फिर अब्ज़ौरबेंट पेपर पर रखें। एक नौन स्टिक कढ़ाई में 2 बड़े चम्मच तेल गरम करें और प्याज़ भूनें। फिर डालें हल्दी पावडर, धनिया पावडर और लाल मिर्च पावडर। मध्यम आँच पर चम्मच चलाते हुए एक मिनिट तक भूनें। इसमें डालें टोमाटो प्यूरी और दो बड़े चम्मच पानी और तेल अलग हो जाने तक आँच पर ही रखें। फिर डालें 2 कप पानी और उबाल आने दें। नमक डालकर, आँच धीमी करें और पांच मिनिट तक और पकाएँ। ग्रेवी को गरम रखें। आधी मात्रा हरा धनिया डालें और मिलालें। सर्व करते समय, एक सर्विंग प्लेट पर कोफ्तों को सजाएं, ऊपर से डालें ग्रेवी। बाकी हरे धनिये से सजाकर परोसें।
For 4 person

How to make Paneer Dhania Korma Recipe | पनीर धनिया कोरमा | Paneer Dhania Korma Recipe

        पनीर धनिया कोरमा | Paneer Dhania Korma Recipe

पनीर कोरमा दही और धनियाँ बाले ग्रेवी में पकाया हुआ बहुत ही लजीज  कोरमा बनता है। तो आज हम पनीर कोरमा बनातें है।         
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Paneer Dhania Korma
  • पनीर - 500 ग्राम
  • काली मिर्च - 7
  • छोटी इलाइची - 6
  • लौंग - 4
  • सौंठ 1/4 छोटा चम्मच
  • हरी मिर्च की पेस्ट 1 छोटा चम्मच
  • मैदा 1 बड़ा चम्मच
  • गरम मसाला - 1/2 छोटा चम्मच
  • हरा धनिया - 3 बड़े चम्मच  बारीक कटा 
  • दही- 1 कप
  • अदरक पेस्ट - 1 छोटी  चम्मच
  • लहसुन पेस्ट -  1 छोटी  चम्मच
  • हल्दी का पावडर 1/3 छोटा चम्मच
  • तेल 2 बड़े चम्मच
  • तेज पत्ता - 2
  • नमक स्वादानुसार
बिधि - How to make Paneer Dhania Korma Recipe
अब आप  एक बाउल में दही, लहसुन- अदरक पेस्टसूँठ, हल्दी पावडर, हरी मिर्च का पेस्ट, नमक, मैदा को अच्छी तरह से मिला लिजियें। अब आप एक  कप पानी डालकर मिला लिजियें। अब आप  पनीर को छोटे टुकड़ों  में काट लें और  एक नौन स्टिक पैन या कढ़ाई में तेल गरम करके उसमें डालें तेज पत्ते, काली मिर्च, छोटी इलाईची, लौंग और थोड़ा सा भून लें। अब इसमें दही का मिश्रण डालें और कढ़छी चलाते हुए धीमी आँच पर पकने दें। अब आप  हरे धनिये डाल दीजियें   अब पनीर को डाल कर हल्के हाथ से मिला लें। थोड़ा नमक डालें और मिला लें और  गरम मसाला भी  डालकर मिला लें और गरमागरम परोसें।

How to make Honey Flapjacks Recipe | हनी फ्लैपजैक्स | Honey Flapjacks Recipe

                                           Honey Flapjacks - हनी फ्लैपजैक्स

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Honey Flapjacks
  • डेमेरारा शुगर / भूरी शक्कर - 250  ग्राम
  • अदरक - 75 ग्राम
  • पौरिज ओट्स - 500 ग्राम
  • शहद  - 250 ग्राम
  • नमक बाला मक्खन - 250 ग्राम
  • नट्स - 75 ग्राम
  • ड्राइड फ्रूट्स / सूखे मेवे 50 ग्राम
  • डेसिकेटेट कोकोनट / सूखे नारियल का बूरा, कटा हुआ - 75 ग्राम
  • चॉकलेट, पिघला हुआ 1/2  कप से थोडा अधिक 
बिधि - How to make Honey Flapjacks ( हनी फ्लैपजैक्स )
अब आप ओवन को डिग्री फैरनहाइट तक गरम करें। एक सॉसपैन में मक्खन, शुगर और शहद को डालें और चलाते हुये मक्खन और चीनी के पिघलने तक गरम करें।
अब इसमें डालें ओट्स्, नट्स्, ड्राइड फ्रूट्स्, जिंजर और नारियल और अच्छी तरह से मिलायें। एक 20 से.मी. x 30 से.मी केक टिन को ग्रीज़ करें और ओट्स् के मिश्रण को इसमें डालकर 2 से.मी मोटा फैला दें। एक चम्मच के पिछले हिस्से से सतह को स्मूद करें।
अब केक को गरम ओवन में रखें और 15-20 मिनिट तक या किनारों के हल्के भूरे होने तक बेक करें। फिर उसे टिन में ठंडा होने दें और एक प्लेट पर निकाल लें।
जब पूरी तरह ठंडा हो जाये तो चौकोर में काट लें। हर चौकोर हिस्से को पिघले हुये चॉकलेट में डुबोयें और चॉकलेट के सेट होने तक एक वायर रैक पर रखें। फिर 5 मिनिट के लिये रेफ्रिजरेट करें और ठंडा-ठंडा परोसें।

How To Make Colourful Slush Recipe | कलरफुल स्ल्श | Colourful Slush Recipe

                                                    कलरफुल स्ल्श | Colourful Slush Recipe 

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Colourful Slush Recipe
  • अनानास ( Pineapple ) २ कप  कटा हुआ
  • अंगूर ( Grapes ) २ कप  कटा हुआ
  • आम ( Mango ) २ कप कटा हुआ
  • मैंगो जूस - 2  कप
  • अंगूर का रस - 2  कप
  • पाइनेपल जूस - 2 कप
  • ताज़े पुदीने के पत्ते
बिधि - How To Make Colourful Slush Recipe
अब आप कटे हुये आम को एक ब्लेन्डर जार में रखें। उसमें डालें कर आधा आम का जूस और अच्छे से ब्लेन्ड करें।
अब आप आवश्यक्तानुसार आम का जूस डालें। इसी तरह कटे हुये पाइनेपल और आधे पाइनेपल के जूस को ब्लेन्ड करें और अंत में कटे हुये अंगूर को आधे अंगूर के जूस के साथ ब्लेन्ड करें।
 अब आवश्यक्तानुसार और पाइनेपल और अंगूर का जूस डालें। ग्लास को सबसे पहले ⅓ आम के स्ल्श से भरें, फिर ⅓ भरें अंगूर स्ल्श से और अंत का ⅓ भरें पाइनेपल स्ल्श से और तुरंत परोसें।

Sunday 23 June 2013

How to make Spinach And Onion Soup Recipe | पालक और प्याज का सूप | Spinach And Onion Soup Recipe |

                 पालक और प्याज का सूप | Spinach And Onion Soup Recipe 

पालक का सूप प्याज के साथ सभी को बहुत पसंद आता है।

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Spinach And Onion Soup Recipe 
  • पालक कटा हुआ - 5 कप 
  • पालक के पत्ते - 25, मोटे डंडल हटा दें 
  • प्याज - 2 - 3 कटा हुआ 
  • तेल - 1 1/2  बड़ा चम्मच 
  • तेज पत्ता - 2
  • काली मिर्च  - 10 
  • लहसुन कटा हुआ - 2 1/2  छोटे चम्मच 
  • नमक स्वादनुसार 
  • कुटी हुई काली मिर्च - 1/2  छोटा चम्मच 
  • बेजिटेबल स्टॉक - 2 कप 
  • दूध - 2 कप 
  • मास्करपोन चीज - 5 बड़े चम्मच 
बिधि - How to make Spinach And Onion Soup  स्पिनेच एंड अनियन सूप 

अब आप एक गहरे नॉन स्टिक पैन में तेल गरम कर लें , जब तेल गरम हो जाएँ तो तेल में   तेज़ पत्ता, काली मिर्चें, प्याज़ और लहसुन डालकर भूनें। अब पालक, नमक, कुटी काली मिर्च डालकर भूनें जब प्याज़ और पालक नरम हो जाए तो आँच को बुझा दें और  मिश्रण को थोड़ा ठंडा कर ले , अब मिश्रण को मिक्सी जार में डाल कर  वेजिटेबल स्टॉक के साथ बारीक पीस लें। अब  इसे वापिस पैन में डालें और  बचे पलाक के पत्तों को एक के ऊपर एक रख कर बारीक स्लाइस करें। अब एक दूसरी पैन में आवश्यकतानुसार तेल गरम करें, उसमें स्लाइस किये पालक डालें और करारे होने तक तलें। तेल में छानें। सूप में दूध डालें और अच्छी तरह मिलाएँ। हर हिस्से के लिये 11/2 बड़ा चम्मच मास्करपोन चीज़ को दो बड़े चम्मच के सहारे क्वेनल का आकार दें। अब सूप को सर्विंग बाउलों में डालें, हर बाउल में बीच में एक चीज़ का क्वेनल रखें, उनके ऊपर तला पालक रखें और गरमागरम परोसें।
For 5 person 

Malpua Recipe - मालपुआ - Pua Recipe


                         Malpua Recipe - मालपुआ - Pua Recipe
Malpua Recipe - मालपुआ - Pua Recipe

मालपुआ उत्तर भारत में बनायी जाने वाली रैसिपी हैये बहुत ही स्वादिष्ट होते है और इन्हैं  बनाने का तरीका बहुत आसान है। राजस्थान में मालपुआ में मावा मिलाकर मावा मालपुआ  भी बनाते हैं। आईये आज हम मालपुआपका केला डाल कर बनातें है।

Malpua Recipe - मालपुआ - Pua Recipe
Ingredients
  • दूध – 500  ग्राम
  • चीनी – ¼  कप ( 40- 50 ग्राम)
  •  घी - तलने के लिये
  • मैदा -     ¼  कप
  • सूजी -    1 बड़ा चम्मच
  • पका केले - 2
Malpua Recipe - मालपुआ - Pua Recipe
बिधि - How to make Malpua Recipe
अब दूध में चीनी डाल लीजिये और चीनी घुलने तक घोलियेदूध और चीनी के घोल में मैदा और सूजी को डालिये और गुठलियां खतम होने तक घोल लीजियेअब इस घोल में केला को मैस कर अच्छे से घोल में मिला दीजियें अगर घोल अधिक गाढ़ा हो गया हो तो तोड़ा सा पानी भी डाल कर घोल का गाढ़ापन ठीक कर लें। अब घोल को अच्छी तरह 4-5 मिनिट तक मिक्स करते हुये फैट लीजिये , घोल को एकदम चिकना होने तक फैटिये। फिर 2 घंटें के लिए रख दें पर रेफ्रिजरेटर में नहीं रखें। तेज़ आँच पर चौड़ा नॉन स्टिक पैन गरम करके उसमें घी डालें।अब चमचे में घोल भर कर कढ़ाई में गोल गोल फैला कर डालियेधीमी आँच पर माल पुये सेकिये। एक तरफ हल्के गुलाबी होने पर दुसरें तरफ भी पुआ को सेक ले , जब मालपूआ दुसरें तरफ भी सेक जाएँ तो मालपुआ निकाल कर प्लेट मे रखिये।.कढाई के साइज के हिसाब से एक बार में एक मालपूआ ही सेका जा सकता है। सारे मालपूये इसी तरह तैयार कर लीजिये।
अब आपका मालपुये तैयार है। इन्हैं गरमा गरम या ठंडे कैसे भी खाया जा सकता है। खीर , सब्जी , चटनी या आचार किसी भी चीज के साथ खा सकते है।.

नोट -- आप मालपूआ के में  दूध की जगह दही भी डाल सकते है या दही और दूध दोनों को मिक्स करके भी डाल सकते हैं