Friday 26 July 2013

How to make Papad ki Sabji Recipe | पापड़ की सब्जी | Papad ki Sabji recipe

                                          पापड़ की सब्जी - Papad ki Sabji 

आवश्यक सामग्री -Ingredients For Papad ki Sabji 
  • मूंगदाल पापड़ - 15
  • ऑलिव आइल - 3 बड़े चम्मच
  • मैदा - 3 छोटे चम्मच
  • छास -3 कप
  • सूखी लाल मिर्च - 4 टुकडे़ किये हुए 
  • लाल मिर्च पावडर -1 1/2  छोटा चम्मच
  • धनिया पावडर - 2 बड़े चम्मच
  • हल्दी  पावडर -1/2 छोटा चम्मच
  • मंगोड़ी - 1/2 कप , तले हुए 
  • राई -1 छोटा चम्मच
  • हींग - 1/4 छोटा चम्मच 
  • पालक की प्यूरी -1/4 कप
  • नमक स्वादानुसार
How to make Papad ki Sabji Recipe | पापड़ की सब्जी | Papad ki Sabji recipe
विधि - How to make Papad ki Sabji
अब आप सबसे पहले पापड़ के छोटे  टुकड़े कर लें । अब एक नॉन स्टिक पैन में तेल डाल कर  गरम कर लें , जब तेल गरम हो जाएँ तो उसमें  राई, हींग और सूखी लाल मिर्चें डालकर महक आने तक भूनें। अब  पापड़ के टुकड़े और 1कप पानी डालकर 1 मिनिट तक पकाएँ। अब
लाल मिर्च पावडर, हल्दी पावडर  धनिया पावडर और नमक  डालकर अच्छी तरह मिलाएँ। अब आप  मंगोड़ी डालकर मिला दें । अब आप एक बर्तन में मैदा और छास डालकर अच्छी तरह फेंटें। अब आप मैदा और छास के मिक्सर में पालक की प्यूरी डालकर अच्छी तरह मिलाएँ। अब आप इस मिश्रण को पैन में डालें और पकाएँ जबतक पापड़ पक जाए। अब आंच बंद करे और गरमागरम परोसें।
 For 4 person

No comments:

Post a Comment