Wednesday 18 September 2013

How to make Paneer Gulgul | पनीर गुलगुल - Paneer Gulgul

                            पनीर  गुलगुल  - Paneer Gulgul

Preparation Time : 15 minutes                            Cooking Time  : 10  minutes
For  6  Person
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Paneer Gulgul
  • सूजी/ रवा - 1/3 कप
  • मैदा - 1 1/2  कप
  • पनीर - 150  ग्राम
  • घी - 3 बड़ा चम्मच  + ऊपर से लगाने के लिए
  • आमचूर पावडर - 1 ½  बड़ा चम्मच + छिड़कने के लिए
  • गरम मसाला पावडर - ½  छोटा चम्मच
  • तेल - तलनें के लियें
  • अजवाइन - 1/3 छोटा चम्मच
  • दूध - ½  कप
  • लाल मिर्च पावडर - 1 ½  छोटा चम्मच  + छिड़कने के लिए
  • कसूरी मेथी ,पावडर - 1/3 छोटा चम्मच
  • नमक स्वादानुसार
विधि - How to make Paneer Gulgul
अब आप सबसे पहले मैदा और सूजी को छलनी से छान कर एक बर्तन में एक साथ रख लें।  अब आप बर्तन में रखें मैदा और सूजी में घी, नमक और अजवाइन डाल कर  अच्छी तरह मिला लें। फिर इसमें  दूध और जरुरत के अनुसार  पानी डाल कर  मिश्रण को गूंध लें। अब आप गुंधे हुयें आटे पर  घी लगा लें और भीगे मसलिन कपड़े से ढक कर  20 - 25 मिनिट के लिए अलग लें। अब आप  एक नॉन स्टिक कढ़ाई में तेल गरम करें। पनीर को क्रम्बल करके बाउल में रख लें। अब आप  कसूरी मेथी पावडर, अमचूर, गरम मसाला पावडर , लाल मिर्च पावडर और  नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें। अब आटे  का लंबा रोल कर लें और छोटे टुकड़ों में काट लें। अब आप सभी  टुकड़े पर घी लगाकर छोटा चौकोर बना लें। पनीर मिश्रन को समान भागों में बाँटकर आटे के टुकड़ों के बीच में रखें और रोल करके फोर्क से किनारों को दबा दें। फिर आप इसे  गरम तेल में सुनहरा होने तक डीप फ्राई कर लें धीमी आँच पर। अब आप Paneer Gulgul को  अबज्ञौरबेंट पेपर में रख ले ताकि उसका  तेल  सोख लें। अब आप अमचूर और लाल मिर्च पावडर को ऊपर से छिड़कें और गरमागरम परोसें Paneer Gulgul 

No comments:

Post a Comment