Sunday 1 September 2013

How to make Crab Rice | क्रैब राइस - Crab Rice

                                         क्रैब राइस -  Crab Rice

Preparation Time : 10  minutes                            Cooking Time : 15 minutes
For 6 Person
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Crab Rice
  • 3/4 कप , क्रैब मीट
  • 4 कप , चावल पके हुए
  • 5 बड़े चम्मच , नारियल का दूध  
  • 2 बड़े चम्मच  नींबु का रस
  • 1 बड़ा चम्मच ताज़ा हरा धनिया बारीक़  कटा हुआ
  • 4 - हरे प्याज़ ,कटा हुआ
  • 4 - ताज़ी लाल मिर्च ,कटा हुआ
  • 3 बड़ा चम्मच , तेल
  • 3 -अंडे
  • हरे प्याज़ की पत्तियाँ,कटा हुआ  सजाने के लिए
  • नमक स्वादानुसार
विधि - How to make Crab Rice
अब आप एक नॉन स्टिक वॉक में तेल गरम होने के लियें रखें। अब आप अन्डों को तोड़कर उनके सफेदी को अलग करके एक बाउल में डालें। अब आप

वॉक में हरे प्याज़ डालकर 2 - 3  मिनिट तक भूनें। अब आप  अन्डों की सफेदी डालकर मिला लें। फिर आप क्रैब मीट  मिला लें। अब  लाल मिर्च, चावल और नमक डाल कर  अच्छी तरह मिलाकर 2 मिनिट तक पकाएँ । अब आप नारियल का दूध और नींबु का रस डाल कर  मिला लें और 2 मिनिट तक पकाएँ। अब हरा धनिया डालकर मिला लें और 2 मिनिट और पकाएँ। अब आप हरे प्याज़ के पत्तों से सजाकर गरमागरम परोसें।

No comments:

Post a Comment