Saturday 30 March 2013

Paneer Chilly Recipe - पनीर चिली - How to make Paneer Chilly Recipe



                                                How to Make Paneer chilly Recipe  पनीर चिली 

आवश्यक  सामग्री - Ingredients for Paneer chilly
  • पनीर - 250 ग्राम
  • शिमला मिर्च - 1
  • घोल केलिए
  • मैदा – 1/4 कप
  • कर्नफ्लार - 2 बड़े चम्मच
  • नमक  -1/2 छोटा चम्मच
  • काली मिर्च – 1/4 छोटा चम्मच
  • पानी – 1/4 कप लगभग
अन्य सामग्री
  • तेल - 3 बड़े चम्मच
  • लहसुन – 8-9 काट  ले
  • सिरका - 1 बड़ा चम्मच
  • सोया सॉस - 1 बड़ा चम्मच
  • टमैटो केचप – 3 बड़े चम्मच
  • लाल मिर्च सॉस - 1 बड़ा चम्मच
  • नमक – 1/2 चम्मच स्वादनुसार
  • काली मिर्च – 1/4 छोटा चम्मच
 Paneer chilly
 Paneer chilly
बिधि - How to Make Paneer chilly Recipe in Hindi
पनीर को चौरे टुकड़ो में काटे और शिमला मिर्च को भी मोटे -मोटे टुकड़े में काट ले, घोल की सारी सामग्री को 1 कप में अच्छी तरह से मिला ले, अब गैस पर  पैन में तेल गरम होने केलिए चढ़ा दे जब तेल गरम हो जाये तो   पनीर के टुकड़ो को सूखे मैदा में रोल कर के पनीर को  मैदा  के घोल में डुबाये और गरम तेल में डाल दीजिये और सुनहरा भूरा होने तक डीपफ्राई करे 1 पैन में 3 बड़े चम्मच तेल गर्म ले उसके बाद लहसुन डाल कर हल्का भूरा होने दे, अब शिमला डाल कर 1 मिनट तक भुने अब  पैन को गैस से निचे कर ले और सिरका ,टमैटो केचप , सोया सॉस , चिली सॉस , काली मिर्च और नमक डाल कर गैस पर वापस चढ़ाए और इनको धीमी आच पर 1 मिनट पकाए।अब पनीर डाल कर 1-2 मिनट हिलाए।अब गैस पर से उतार गरमा गरम परोसे, आप भी खाए अपने मेहमान को भी खिलाये

Wednesday 13 March 2013

HOW TO MAKE DHANIYA PATTI CHUTNEY - धनिया पत्ती की चटनी | Dhaniia patti chutney



                             धनिया पत्ती की चटनी बनाने की बिधि 


HOW TO MAKE DHANIYA PATTI CHUTNEY - धनिया पत्ती की चटनी  Dhaniia patti chutney

आवश्यकसामग्री-Ingredients For Dhaniya Patti Chutney
  •  धनिया पत्ती -  100 ग्राम
  •  लहसुन - 6-7 पीस
  •  अदरक  -1 इंच टुकड़ा
  •  हरी मिर्च -1-2
  •  निम्बू   -1 या फिर जितना में खटाई आजाये
  •  तेल - 1 छोटा  चम्मच
  •  नमक स्वादनुसार
चटनी बनाने की बिधि

 धनिया पत्ती को अच्छी तरह दो ले कई  बार होता है की हम धनिया पत्ती बाज़ार से लाते है तो उसमे काफी मिट्टी होता जिससे हमारा चटनी ख़राब हो सकता है ,लहसुन अदरक मिर्च को भी अच्छी तरह से धो ले , अब मिक्सचर जार में धनिया पत्ती ,अदरक,लहसुन मिर्च और नमक डाल कर अच्छी तरह से पीस  ले, जब     महीन हो जाये तो चटनी को प्याले में निकल कर रख ले और निम्बू काट कर उसका रस निकल कर चटनी में डाल कर अच्छी तरह से मिला दीजिये और तेल भी मिला दीजिये ,अब आपका चटनी तैयार है/ आप इस चटनी को किसी भी चीज के साथ खा सकते है जैसे खस्ता कचोड़ी, पकौरा , समोसा|

Khasta Kachori Recipe - Kachodi Recipe - खस्ता कचौड़ियाँ


                  How to Make Khasta Kachori Recipe - Kachodi Recipe - खस्ता कचौड़ियाँ 


आवश्यक सामग्री

आटा लगाने के लिए
मैदा - 250 ग्राम
रिफाइन्ड तेल  -  100 ग्राम
नमक - स्वादानुसार
पानी

 पिठ्ठी बनाने के लिये

मूंग दाल - 50 ग्राम्
खड़ा धनिया - एक छोटी चम्मच
हींग - 1 पिंच
जीरा  - 1/4 छोटी चम्मच
लाल मिर्च पाउडर - छोटी चम्मच
सोंफ पाउडर - 1 /2     छोटी चम्मच
आम चूर पाउडर  -1/2  छोटी चम्मच
हरी मिर्च - 1 बारीक कटी हुई
अदरक -  एक इंच  बारीक कटा हुआ
हरा धनियाँ -  1 टेबल स्पून, बारीक कटा हुआ
तलने के लिये तेल
नमक - स्वादानुसार
 
Khasta Kachodi Recipe - Kachori Recipe - खस्ता कचौड़ियाँ
How to make Khasta Kachori
सबसे पहले हम  दाल को 2-3 घंटे  पानी में भिगो देगें . अब हम मैदा में तेल और नमक डाल कर मिला लीजिये  , पानी से मैदा को आटे की तरह नरम  गुंथ लीजिये , गुंथे हुये आटे को 25 मीo के लिये ढककर सैट होने के लिये रख दीजिये.

दाल की पिठ्ठी बनाने की बिधि 

 भीगी हुई दाल को मिक्सी में मोटा  पीस लीजिये.  कढ़ाई में 3 टेबल स्पून तेल डालिये जब तेल गरम हो जाये तो उसमे हींग जीरा सौंफ पावडर धनिया हरी मिर्च और अदरक दाल दीजिये अब मसाले को भूनिए  अब मसाले को  हल्का सा भुनने के बाद, पिसी हुई मूंग  दाल डाल कर मसाले में मिलाइये  ओर दाल को  चलाते हुये भूनिये, जब दाल हल्का लाल  हो जाय, तब हरा धनियाँ और गरम मसाला मिला कर 1/2 मि0  और भून लीजिये. कचौड़ियों में भरने के लिये पिठ्ठी तैयार है

How to make moong dal kachodi 

घुथें हुए  मैदा से १० -१२ गोले बना लीजिये एक गोले चकले पर रखकर बेलन की सहायता से हलके हात थोर बेल लीजिये ; या फिर मैदा के गोले को हात से कटोरी जैसा बना कर उसमे  दाल भर लीजिये ,और उसे हाथो की सहायता से आटे को मोर कर गोल बना लीजिये ,गोल बनाने के बाद भड़े हुए कचोड़ी को हलके हाथो से दबा दीजिये फिर बेलन की सहायता से बेल लीजिये, ध्यान रहेकी कचोड़ी फटनी नहीं चाहिए कचोड़ी थोड़ी मोटी ही रखनी है, अब गैस जल लीजिये गैस पर कढ़ाई में तेल दल कर चढ़ा दीजिये जब तेल गरम हो जाये तो तेल में कचोड़ी दल दीजिये , धीमी आच पर कचोड़ी को पलट -पलट कर पका लीजिये, जब अच्छी तरह से कचोड़ी पक जाये कुरकुरे हो जाये तो कचोड़ी को तेल से निकाल लीजिये और गरमागरम खाइये और खिलाइए धानिया पत्ती के चटनी क साथ .|

Tuesday 12 March 2013

Paneer Butter Masala Recipe - पनीर बटर मसाला in Hinhi

                                          How to make Paneer Butter Masala - पनीर बटर मसाला


पनीर बटर मसाला  पनीर का खास डिश है जिसे आप कोई  भी पार्टी या मेहमान के आने पर बना सकते हैं.इसे कई तरह से बना सकते हैं. आसान तरीके से बना पनीर बटर मसाला का स्वाद एकदम रेस्टोरेन्ट स्टायलपनीर बटर मसाला  होता है और इसे बनाने में समय भी  कम लगता है.

 Paneer Butter Masala
 Paneer Butter Masala


आवश्यक सामग्री – Main Ingredients for Paneer ButterMasala

1.   पनीर - 300 ग्राम
2.   क्रीम - आधा कप
3.   मक्खन – 2-3  स्पून
4.   टमाटर - 3
5.   हरी मिर्च - 2 या फिर आप जितना तीखा  खाते हो
6.   अदरक - 1 इंच
7.   लाल मिर्च पाउडर - 1/3 चम्मच
8.   हरा धनियां - 2  स्पून
9.   कसूरी मेथी - 1 छोटी चम्मच
10. हल्दी पाउडर - 1/3 छोटी चम्मच
11. धनियां पाउडर - 1 छोटी चम्मच
12. कसूरी मेथी - 1 छोटी चम्मच
13. जीरा पाउडर - आधा छोटी चम्मच
14. नमक - 3/4 छोटी चम्मच (स्वादानुसार)
15. गरम मसाला - 1/4 छोटी चम्मच

How to make Paneer Makhani Recipe

  टमाटर, हरी मिर्च और अदरक इनको बड़े टुकड़ों में काटकर जार में डाल दिजिय  और पीस कर बारीक पेस्ट बना लीजिये.
   कढ़ाई गैस पर रखकर गरम कीजिये, कढ़ाई में 1 छोटी चम्मच बटर डालिये, बटर   पिघल जाने पर जीरा पाउडर, धनियां पाउडर, हल्दी पाउडर डालकर हल्का सा भून लीजिये. भुने मसाले में  टमाटर, हरी मिर्च अदरक का पेस्ट डालिये अब मसाले को  भूनिये जब तक मसाले से  बटर अलग होते न दिखाई देने लगे. भुने मसाले में क्रीम, गरम मसाला, थोड़ा सा हरा धनियां और नमक भी डाल दीजिये. ग्रेवी में आधा कप पानी डाल दीजिये और चलाते हुये पकाइये जब तक कि ग्रेवी में फिर से उबाल न आ जाय.
  ग्रेवी  में उबाल आने पर पनीर के टुकड़े डाल  दीजिये, और सब्जी को ढककर के धीमी आग पर 4 -5  मिनट तक पकने दीजिये. 4 -5 मि0 बाद  सब्जी में  बचा हुआ मक्खन भी  डालकर मिला दीजिये.
   पनीर बटर मसाला सब्जी तैयार है, पनीर बटर मसाला सब्जी को प्याले में निकालिये, और इन्हें परांठे, नान या चावल के साथ परोसिये और खाइये|.

समय - 15 मिनिट (5 सदस्यों के लिये)

Monday 11 March 2013

Paneer Kofta Recipe in Microwave - पनीर कोफ्ता माइक्रोवेव में


               How to make Paneer kofta recipe in Microwave - पनीर कोफ्ता माइक्रोवेव में 

माइक्रोवेव में खाना बनाना  बहुत आसान  है पनीर  कोफ्ता माइक्रोवेव में बहुत ही कम तेल में बनाये जा सकते हैं, ये डर भी नहीं लगता  कि कोफ्ता तेल में टूट कर फैल  जायें, और समय तो बिलकुल ही कम  लगता है, इसे हम अपने  मेहमान को भी खिला सकते है, आजकल तो कम तेल का खाना सभी पसंद करते है,और पनीर  कोफ्ता माइक्रोवेव में बनाने में टाइम भी कम लगता है, कम टाइम में आप अपने मेहमान को मन पसंद खाना खिला सकते है तो फिर आइये हम माइक्रोवेव में पनीर   कोफ्ता बनायें,

आवश्यक सामग्री कोफ्ते के लिय
  • पनीर - 300 ग्राम
  • अरारोट या मैदा - 2 चम्मच
  • हरा धनियांथोरा सा  (बारीक काटा हुआ)
  • अदरक छोटा टुकड़ा
  • धनियां पाउडर - 1/2   टी स्पून  कर लें
  • अदरक छोटा टुकड़ा कर लें
  • हरी मिर्च - 1  बारीक 
  • नमक - स्वादानुसार
  • curry  के लिये -
  • टमाटर - 4
  • काजू - 20
  • धनियां पाउडर - 1/2 टी स्पून
  • तेल -  2  चम्मच
  • हरी मिर्च -  2 या जितना तीखा खाते हो
  • हल्दी पाउडर - 1/3 टी स्पून
  • अदरक - 1 इंच का टुकड़ा 
  • जीरा - 1/2   टी स्पू लाल मिर्च पाउडर -    (अपने अनुसार)
  • गरम मसाला - 1/5 टी स्पून  से कम
  • धनियां हराथोरा सा  (बारीक काटा हुआ)          
     
 How to make  Kofta (कोफ्ते बनाने की बिधि)

पनीर को किसी   बाउल में डालिये  , मैदा या फिर अरारोट  मिलाइये और चिकना होने तक मैस कीजिये, नमक,धनियां पाउडर, हरी मिर्च  हरा धनियां बारीक काट ले और  अदरक बारीक कट ले अब इनको मैस किया पनीर में  डालकर अच्छी तरह से  मिला लीजिये. अब ये  कोफ्ते के लिये मिश्रण तैयार है
माइक्रोवेव सेफ ट्रे  ले लीजिये और तेल लगाकर चिकना कर लीजिये. मिश्रण से छोटे -छोटे लद्दू आकार में गोले बना ले, अब   गोले को ट्रे में रखियेट्रे में थोड़ी थोड़ी दूर पर लगा लीजिये.
माइक्रोवेव को अधिकतम तापमान पर, 3-4 मिनिट के लिये सैट कीजिये, कोफ्ते से भरी ट्रे माइक्रोवेव में रखिये और कोफ्ते माइक्रोवेव कीजिये. समय खत्म होने पर ट्रे को बाहर निकाल लीजिये. अब आपके कोफ्ते  कोफ्ते  तैयार है|
How to make Curry (करी बनाने की बिधि )
काजू को 30 मि०  के लिये गरम पानी में डाल  दे .
टमाटर को  बड़े टुकड़ों में काट लीजिये, हरी , अदरक ,कटे टमाटर  सारी चीजे और भीगे हुये काजू  जार में डालिये और महीन  होने तक पीस लीजिये.मिर्च                                                                                                                                                 
माइक्रोवेव  प्याले में तेल डालिये, तेल में जीरा, हल्दी पाउडर और धनियां पाउडर डालिये और माइक्रोवेव maximum temperature पर 2 मि0 के ये माइक्रोवेव कर लीजिये
टाइम  हो जाने पर प्याले को बाहर निकालिये और पिसे हुये मसाले, लाल मिर्च, गरम मसाला  नमक डाल कर  मिलाइये और 4 मि0 के लिये प्याले को ढककर माइक्रोवेव कीजिये  , 4 मि0 बाद प्याले को बाहर निकालिये, एक कप पानी डालिये और ढककर 4 मिo के लिये माइक्रोवेव कीजिये टाइम हो जाने पर प्याले को बाहर निकालिये,  curry  तैयार  है, curry  में, हरा धनीयां और कोफ्ते डाल कर 2-3 मि0 के लिये ढककर रख दीजिये.
माइकोवेव में बने  को पनीर कोफ्ते  तैयार हैं, गरमा  गरम चपाती या चावल के साथ पनीर   कोफ्ते परोसिये और खाइये.