Tuesday 10 September 2013

How to make Besan aur Nariyal Sheera | बेसन और नारियल शीरा - Besan aur Nariyal Sheera

                 बेसन और नारियल शीरा  - Besan aur Nariyal Sheera

Preparation Time : 15 minutes                            Cooking Time  : 20 minutes
For 6 Person
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Besan aur Nariyal Sheera
  • रवा/सूजी - 2 कप
  • मोटा बेसन का आटा - 1/2 कप
  • देसी घी - 6 बड़े चम्मच
  • चीनी - 1 1/2  कप
  • किसा हुआ नारियल - 1 1/2  कप
  • दूध - 1 1/2  कप
  • आलमंड/बादाम - 20 मोटा कुटा  हुआ
  • पिस्ते  - 20 मोटा कुटा  हुआ 15
विधि - How to make Besan aur Nariyal Sheera
अब आप एक  नॉन स्टिक पैन में घी गरम होने के लियें रखें जब घी पिघल जाएँ तो गरम घी में बेसन डाल कर 4 - 5 मिनिट तक भुनें। अब आप इसमें रवा डालकर भूनें जब तक मिश्रण महकने लगे और उसका रंग बदलने लगे।   अब आप  दूसरे नॉन स्टिक पैन में 3 कप पानी गरम होने के लियें रखें , अब  इसमें चीनी डालकर चाशनी बना ले । फिर आप भुने हुयें बेसन और रवा में गरम चाशनी डालकर मिलाएँ, ढक कर आँच पर पकाएँ जब तक सब पानी  सुख जाए। अब एक  दूसरे नॉन स्टिक पैन में नारियल डालकर धीमी  आँच पर लगातार चलाते हुए भूनें जब तक उसका रंग बदलने लगे और महक आने लगे। फिर उसमें पीसा बादाम और पिस्ते डाल कर भून लें । अब आप इस मिश्रण को शीरा में डालें और अच्छी तरह मिलाएँ। अब दूध डालकर मिलाएँ जब तक सब दूध सोख जाए। शीरा पर के ऊपर थोड़ा पिस्ता पावडर छिड़कें और गरमागरम परोसें। 

No comments:

Post a Comment