Tuesday 17 September 2013

How to make Mooli Moong Besan | मूली मूंग बेसन - Mooli Moong Besan

                              मूली मूंग  बेसन  - Mooli Moong Besan

Preparation Time : 10 minutes                            Cooking Time  : 20  minutes
For  6  Person
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Mooli Moong Besan
  • बेसन - 2 ½  छोटे चम्मच
  • सफेद मूली - 2  छीला   हुआ और  क्यूब्ज़ में कटा हुआ
  • मूंगदाल - ½  कप  1 घंटे के लिए भिगोया हुआ
  • हल्दी  पावडर - ½ छोटा चम्मच
  • धनिया पावडर - 1 ½  छोटा चम्मच
  • अदरक - 1 ½ छोटा चम्मच बारीक़ कटा हुआ
  • हींग - 1/4 छोटा चम्मच
  • मूली के पत्ते - 1 कप बारीक़ कटा हुआ
  • तेल - 3 ½  बड़े चम्मच
  • सूखी लाल मिर्च - 4
  • नमक  स्वादानुसार
विधि - How to make Mooli Moong Besan
अब आप लाल मिर्चों के छोटे-छोटे टुकड़े करके रख लें। अब आप  एक  पैन में 1 बड़ा चम्मच तेल डाल कर गरम होने के लियें रखें और इधर जो बचा हुआ तेल है उसे आप एक  दूसरे नॉन स्टिक पैन में गरम होने के लियें रखें। अब आप लाल मिर्च दूसरे पैन में डालें , फिर उसमे हिंग और बारीक़ कटा अदरक डाल कर अच्छी तरह मिला लें और 2 - 3  मिनट तक भुनें।  अब आप कटा हुआ मुली  डालकर मिला लें, फिर  1 - 2   मिनिट तक पकाएँ, अब आप  मूली के पत्ते , हल्दी पावडर  और नमक डाल कर अच्छी तरह मिला लें। अब आप पहले पैन में  मूंग दाल डाल कर  तेज़ आँच पर  4 - 5  मिनिट तक पकाएँ। फिर आप  धनिया पावडर मिला दें  और 3-4 मिनिट तक पकाएँ। अब बेसन डालकर मिला लें, 2-3 मिनिट तक पकाएँ। नमक डालकर मिला लें। अब आप इस मिश्रण को दूसरे पैन में डालें और अच्छी तरह मिला लें और तबतक पकाएँ जबतक सब पानी सूख जाए। अब आपका Mooli Moong Besan तैयार है। आप इसे  गरमागरम परोसें ।

No comments:

Post a Comment