Tuesday 2 April 2013

How to make Chilli Potato Recipe - चिल्ली पोटैटो


                                          Chilli Potato Recipe -  चिल्ली पोटैटो 

चिल्ली पोटैटो आजकल बहुत लोकप्रिय हो रहे हैं.और सभी लोग को चिल्ली पोटैटो  बहुत ही पसंद आते हैं.। चिल्ली पोटेटौ ग्रेवी के साथ भी बना सकते हैं और बिना ग्रेवी के भी. यदि आप तीखा स्वाद पसंद करते हैं तो बिना ग्रेवी के चिल्ली पोटेटौ बहुत ही अच्छा बनता है |
How to make Chilli Potato Recipe -  चिल्ली पोटैटो
Chilli Potato 

आवश्यक सामग्री
  •  आलू - 200 ग्राम 
  • टमाटो सास - 2 बड़े चम्मच
  • प्याज -1 बारिक कटी हुई 
  • लहसुन- 7 -8 कली बारिक कटी हुई 
  • शिमला मिर्च 1 चौरे टुकरो kata
  • हरा धनियां - 2 चम्मच बारीक कटा हुआ
  • कार्न फ्लोर - 3 -4 बड़े चम्मच 
  • हरी मिर्च - 1-2 बारीक कटी हुई
  • अदरक - 1 छोटी चम्मच पेस्ट
  • चिल्ली फ्लेक्स - 1/4 आधा छोटी चम्मच
  • नमक - स्वादानुसार
  • चीनी - 1/2 - छोटी चम्मच
  • सोया सास - 1 छोटी चम्मच 
  • चिल्ली सास -  1 छोटी चम्मच
  • विनेगर - 1 छोटी चम्मच
How to make Chili Potato Recipe in Hindi

आलू को छीलिये और लम्बे पतले टुकड़ों में काट लीजिये.और अच्छी तरह से धो लीजिये    आलू के टुकड़ों को कार्न फ्लोर में  मिलाइये, कार्न फ्लोर की कोटिंग आलू के टुकड़ों पर अच्छी तरह से आनी चाहिये.
 आलू को तलने के लिये कढ़ाई में तेल डालकर गरम कीजिये.  तेल गरम होने पर कार्न फ्लोर कोटेड आलू डालिये और सुनहरा ब्राउन होने तक तल कर निकाल किसी स्टील की छलनी से निकाल लीजिये, सारे आलू के टुकड़े तल कर तैयार कर, छलनी में रख लीजिये, ताकि बचा  तेल स्टेनर से नीचे बर्तन में चला जाय.
अब तले आलू के लिये सास तैयार कर लीजिये

अब आप पैन गरम कर लीजिये, 2 -3  बड़े चम्मच तेल डालिये, तेल गरम होने पर हरी मिर्च अदरक, प्याज लहुसन ,शिमला मिर्च डालकर थोड़ा सा भूनिये, धीमी गैस पर, टमैटो सॉस, चिल्ली सॉस , सोया सॉस  डालिये, और अच्छी तरह से मिलिए 1 छोटी चम्मच कार्न फ्लोर को 1/4 कप पानी में घोल कर, भुने मसाले और सास में डालकर मिक्स कीजिये और नमक चीनी डालकर 2  मीoपका लीजिये, तले हुये आलू डालिये, चिल्ली फ्लेक्स और  विनेगर भी डालकर, अच्छी तरह मिलाते हुये पकाइये, आधा हरा धनिया डालकर मिला दीजिये.अब आपका चिल्ली पोटैटो तैयार हैं, चिल्ली पोटेटो को प्लेट में निकालिये और हरा धनियां डालकर सजाइये गरमा गरम चिल्ली पोटेटो खाइये,

No comments:

Post a Comment