Thursday 19 September 2013

How to make Rasakumbha Prawn | रासकुम्भा प्रॉन - Rasakumbha Prawn

                              रासकुम्भा  प्रॉन - Rasakumbha Prawn

Preparation Time : 20  minutes                            Cooking Time  : 20 minutes
For  6  Person

आवश्यक सामग्री - Ingredients for Rasakumbha Prawn
  • टाईगर प्रौन्स ,छिलका और वेन निकालकर - 700 ग्राम
  • ताज़ा नारियल,पेस्ट - 2 बड़ा चम्मच
  • काजू  पेस्ट ,सेका हुआ  5 बड़े चम्मच
  • खसखस की पेस्ट  - 6  बड़े चम्मच
  • हल्दी का पावडर  - 2 छोटा चम्मच
  • तेल
  • घी - 2 छोटा चम्मच
  • छोटी इलाईची 7 - 8 
  • हरी मिर्च  - 4 
  • नमक  स्वादानुसार
विधि - How to make Rasakumbha Prawn
अब आप सबसे पहले हरी मिर्च को पिस कर पेस्ट बना ले और नारियल को भी पिस कर पेस्ट बना लें और एक बर्तन में रख लें।  अब  आप प्रॉन को  हल्दी पावडर , हरि मिर्च पेस्ट और नमक,के साथ मिलाकर 15 - 20  मिनट तक मॅरिनेट कर कर लें । अब आप एक कढाई में आवश्यकतानुसार तेल गरम होने के लियें रखें , जब तेल गरम हो जाएँ तो आप गरम तेल में  प्रॉन डाल कर सुनहरे होने तक धीमी आंच पर  तलें। अब आप प्रॉन को तेल से निकालकर बर्तन में रख लें। अब आप एक नॉन स्टिक पैन में घी गरम होने के लियें रखे , जब घी पिघल जाएँ तो  उसमें छोटी इलायची डालकर एक मिनट तक भूनें। फिर खसखस पेस्ट डालकर भूनें जबतक कच्चापन चला जाए। अब आप  नारियल का पेस्ट का पेस्ट भी डाल कर  भून लें,  अब आप काजू का पेस्ट डाल कर अच्छी तरह मिलाते हुए कुछ मिनटों तक पकाएँ या जबतक तेल अलग होने लगे। अब आप मॅरिनेट किये प्रॉन और नमक डालें, अच्छी तरह मिलाएँ और दो कप पानी डालें। फिर अच्छी तरह मिलाएँ और गाढा होने तक पकाएँ। अब आंच बंद कर दें और पराठा , चावल , रोटी के  साथ गरमागरम परोसें। 

No comments:

Post a Comment