Tuesday 24 September 2013

How to make Lemon Rice with Vegetables | लेमन राइस विद वेजिटेबल्स - Lemon Rice with Vegetables

           लेमन  राइस  विद  वेजिटेबल्स  - Lemon Rice with Vegetables

Preparation Time : 30 minutes                            Cooking Time  : 10 minutes
For  6  Person
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Lemon Rice with Vegetables
  • पके हुए चावल - 3 कप
  • हल्दी  पावडर - 1/3  छोटा चम्मच
  • भुनी हुई मूंगफली - 1/3  कप  कुटा हुआ नींबु का रस - 3 बड़े चम्मच
  • हींग - 1/4  छोटी चम्मच 
  • हरी मिर्च - 3 कटा हुआ
  • कड़ी पत्ते - 25
  • तेल - 3 बड़े चम्मच
  • राई - 1/3 छोटा चम्मच
  • सूखी लाल मिर्च ,टुकडे़ किये हुए
  • प्याज़ - २ छोटा बारीक कटा हुआ
  • गाजर - 1 बारीक़ कटा हुआ
  • हरी शिमला मिर्च - 2 पतले - पतले  छोटे - छोट टुकडें में कटा हुआ
  • नमक स्वादानुसार
विधि - How to make Lemon Rice with Vegetables
चावल को पका  कर रख लें। हरी शिमला मिर्च को पतले - पतले  छोटे - छोट टुकडें में काट कर रख लें और गाजर को भी बारीक़ काट कर अलग बर्तन  में रख लें।
अब आप  एक पैन  में तेल गरम होने के लियें रखे , जब तेल गरम हो जाएँ तो उसमे राई, हींग, हरी मिर्च, कड़ी पत्ते और लाल मिर्च तोर कर डालें। जब फूटने लगें तो बारीक़ कटा प्याज़ डाल दे  और नरम होने तक भूनें। अब आप  गाजर और शिमला मिर्च डाल कर  4-5 मिनिट तक भूनें। अब  चावल, हल्दी पाउडर ,  मूंगफली, नमक और नींबु का रस डाल कर और अच्छी तरह से मिला लेंओर चावल को अच्छी तरह से भुन लें। और गरमागरम परोसें।

No comments:

Post a Comment